Posts
शोविक और उसके दोस्त के बीच हुई ड्रग्स चैट सामने आई, रिया के भाई ने उसे दिए पांच ड्रग्स डीलरों के नंबर; गिरफ्तार हुए ड्रग डीलर से भी मिला संबंध सुशांत की मौत का मामला ट्विस्ट और टर्न के बाद आत्महत्या से होता हुए ड्रग्स एंगल तक पहुंच चुका है। ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार फंसता हुआ नजर आ रहा है। रिया और उनके भाई शोविक की ड्रग्स के व्यापार से जुड़े कुछ चैट और उनके पिता के लिए बेटे द्वारा ड्रग्स खरीदने की बात भी सामने आ चुकी है। इस बीच दैनिक भास्कर के हाथ शोवित चक्रवर्ती के 10 अक्टूबर के कुछ चैट रिकार्ड्स लगे हैं, जिनमें वे अपने दोस्त से ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 10 अक्टूबर 2019 को हुए इस चैट में शोविक से ड्रग्स के लिए उसका दोस्त उससे मदद मांगता है और उसे 5 ड्रग्स बेचने वालों के नंबर देता है। चैट में शोविक का दोस्त उससे 'वीड', 'हैश', 'बड' जैसी ड्रग्स के बारे में पूछ रहा है। शोविक अपने दोस्त को 'बड' नाम की ड्रग्स के लिए 'जैद' और 'बसित' का नंबर देता है। माना जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने इन्हीं चैट के आधार पर जैद और बसित को पिछले दो दिन में गिरफ्तार किया है। जो चैट सामने आये हैं उनमें शोविक, सूर्यदीप के रिफरेंस के साथ किसी करमरजीत और राज नाम के शख्स का नंबर भी देता है। शोविक कहता है कि इनसे 'गांजा' मिल सकता है। इन चैट्स से जैद, अब्दुल बासित और सूर्यदीप के बीच ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आ रही है। यह भी माना जा सकता है कि चैट को लेकर एनसीबी शोविक से जल्द पूछताछ कर सकती है। शोविक और उसके दोस्त के बीच हुई बातचीत दोस्त: एक मदद चाहिए भाई। शोविक: बोल भाई, कैसा था? दोस्त: पेपर अच्छा था। यहां से दोनों के बीच नशे की बातचीत शुरू होती है दोस्त: भाई मुझे अभी चाहिए यार, मेरा डीलर नाटक कर रहा है। पेपर अच्छा था भाई, बस स्पीड पर ध्यान देना है। शोविक: भाई हैश ना? रुक पूछता हूं, रुक पूछता हूं। दोस्त: ठीक है भाई। शोविक: आज के लिए चाहिए या कल के लिए? दोस्त: अभी अगर मिले तो, साथ में फूंकेंगे।(यह साबित करता है कि शोविक भी ड्रग्स का इस्तेमाल करता था।) शोविक: कल भाई, अभी मैं टाउन में हूं। मैं अपने डीलर से बात करके बताता हूं। कहां पर है अभी, घर पर? दोस्त: हा.हा.हा, ठीक है भाई, मैं खार में हूं, वो जहां कहेगा मैं चला जाउंगा। कोई दिक्कत नहीं है। शोविक: ठीक है भाई, मुझे 5 मिनट दे। दोस्त: ठीक है भाई। शोविक: मेरा डीलर फिलहाल मौजूद नहीं है। लेकिन मेरा एक दोस्त मुझे कुछ नंबर भेज रहा है। 'बड' होगा, अच्छा क्वालिटी का? दोस्त: चलेगा भाई। मुझे नहीं पता इन डीलरों का क्या चल रहा है टाउन में। शोविक: अगर जल्दी नहीं हो तो मैं कल तुम्हें अच्छा हैश ला दूंगा। अभी मैं 'गांजे' वाले का नंबर भेज रहा हूं। दोस्त: भाई ये 'बड' का कितना? शोविक: 2 से 2.5 हजार के बीच। दोस्त: ठीक है चलेगा, मैं इंतजार करूंगा। शोविक: ठीक है भाई, मैं कुछ नंबर भेज रहा हूं। (इसके बाद शोविक अपने दोस्त को पांच लोगों के नंबर भेजता है। जिनमें जैद और अब्दुल बासित शामिल है। वह अपने दोस्त को ड्रग्स लेने का कोड वर्ड भी बताता है।) शोविक: करमजीत (केजे), राज नाम के ये दो डीलर है। सूर्यदीप का नाम इस्तेमाल करना। माना जा रहा है कि 'सूर्यदीप' कोई बड़ा ड्रग पैडलर है। दोस्त: मैं उसे कॉल करु या मैसेज? शोविक: कॉल, अगर ये दोनों फोन ना उठाए तो बताना, मैं तब तक कुछ और लोगों से बात करता हूं। दोस्त: ठीक है भाई। शोविक: इनसे हैश के बारे में पूछना। इसके कुछ देर के बाद फिर शोविक का दोस्त लिखता है। दोस्त: ठीक है, पहला वला फोन नहीं ले रहा, मैं राज को फोन करता हूं। शोविक: राज से बात कर ले, वरना में किसी और से बात करता हूं। दोस्त: राज ने वापस कॉल किया, वो किसी को भेज रहा है। शायद काम बन जाएगा। शोविक: हां भाई काम बन जाएगा। राज तुझे माल पहुंचा देगा। दोस्त: थैंक्स भाई। शोविक: कभी भी यार दोस्त: ठीक है भाई, उसने मुझे माल दे दिया, मैं अंधेरी जा रही हूं। माल लेने। शोविक: ओके दोस्त। जैद विलात्रा को 9 सितंबर तक कस्टडी में भेजा गया इस बीच गुरुवार को ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार जैद विलात्रा को कोर्ट में पेश किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी। जिसे बाद कोर्ट ने जैद को नौ सितंबर तक रिमांड में भेज दिया। गौरतलब है कि एक सितंबर को एनसीबी ने मुंबई से जैद विलात्रा को गिरफ्तार किया था। एनसीबी ने ड्रग्स के मामले में अब्दुल बासित परिहार को भी गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी के सूत्रों को मुताबिक, बासित और जैद का संबंध सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के सहयोगी सैमुअल मिरांडा से भी रहा है। रिया के पिता को ड्रग्स लेने की थी जानकारी सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने कहा कि 'रिया और शोविक के ड्रग्स लेने की जानकारी उनके पिता इंद्रजीत को है। वे अच्छी तरह से जानते थे कि उनकी संतानें क्या कर रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर रिया और शोविक की साल 2016 की है। शोविक सुशांत की कई दो कंपनियों में पार्टनर भी थे। https://ift.tt/2YZ9y3u
- Get link
- X
- Other Apps
कुछ चैनल्स पर चल रहे 'मीडिया ट्रायल' के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे मुंबई पुलिस के पूर्व अधिकारी, पक्षपातपूर्ण और झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चल रहे मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के 8 पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई है। याचिका में कहा गया है कि कुछ टीवी एंकर्स मुंबई पुलिस और इसके अधिकारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं, साथ ही मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। याचिकाकर्ताओं में महाराष्ट्र के कई पूर्व पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस के कई पूर्व आयुक्त शामिल हैं। इनमें पूर्व डीजीपी पीएस पसरीचा, के. सुब्रमण्यम, डी. शिवानंदन, संजीव दयाल, सतीश चंद्र माथुर और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर महेश एन. सिंह, धनंजय एन. जाधव और पूर्व एटीएस प्रमुख केपी रघुवंशी शामिल हैं। कुछ चैनल पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग कर रहे जनहित याचिका में कहा गया है कि 'टीवी चैनलों का एक वर्ग अपनी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग और झूठे प्रचार के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। जिसने आम जनता के मन में इस केस के जांच से जुड़े तथ्यों और मुंबई पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं और राज्य की अन्य सहायता सेवाओं को लेकर शंका का वातावरण बना दिया है।' पुलिस अधिकारियों को बदनाम कर रहे अधिकारियों की तरफ से दलील में कहा गया है, 'कुछ टीवी चैनल्स के एंकर्स ने मुंबई पुलिस और उसके कमिश्नर, जोन के डीसीपी और अन्य ऑफिसर्स के खिलाफ वास्तव में 24 घंटे सातों दिन अपमानजनक अभियान चला रखा है, इस दौरान वे बिल्कुल अशोभनीय तरीके से उनका नाम लेकर उनको निशाना बना रहे हैं।' न्याय के सिद्धांत का पालन नहीं हो रहा याचिका में कहा गया है कि भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली दोष साबित होने से पहले तक आरोपी को निर्दोष मानने का अधिकार देती है, लेकिन मीडिया द्वारा अपनी ओर से ट्रायल चलाकर और पूर्वाग्रह का माहौल बनाते हुए व्यापक रूप से इसका उल्लंघन किया जा रहा है। मुंबई पुलिस की छवि हो रही प्रभावित जनहित याचिका में आगे कहा गया है कि इस तरह की 'गैर-जिम्मेदार' कवरेज से जनता के मन में मुंबई पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है और मीडिया ट्रायल के परिणामस्वरूप निजी व्यक्तियों द्वारा समानांतर जांच की जा रही है, साथ ही राय प्रस्तुत करना, गवाहों को उजागर करना और सबूतों के महत्वपूर्ण हिस्सों को जांच एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने से पहले ही प्रकट किया जा रहा है। याचिका में आगे कहा गया है, 'इस तरह के गैर-जिम्मेदार और दुर्भावनापूर्ण रूप से किए गए झूठे प्रचार से इस केस में पुलिस और विशेष रूप से राज्य के लॉ एंफोर्समेंट तंत्र के प्रति जनता का भरोसा कमजोर पड़ रहा है।' जनहित में नहीं है इस तरह की रिपोर्टिंग याचिका में आगे मुंबई पुलिस की प्रतिष्ठा के बारे में बताते हुए कहा गया, 'मुंबई पुलिस भारत के सबसे पुराने पुलिस बलों में से एक है और पेशेवर दक्षता और सार्वजनिक सेवा के मामले में इसकी प्रतिष्ठा हमेशा उच्च रही है। इसे नीचे गिराने का कोई भी दुर्भावनापूर्ण और गैर-जिम्मेदार प्रयास जनहित में नहीं है।' इस जनहित याचिका को क्रॉफर्ड बेले एंड कंपनी और वरिष्ठ वकील मिलिंद साठे और वकील चेतन कपाडिया के माध्यम से सोमवार को दायर किया गया और अदालत से इस पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। उनका शव मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। https://ift.tt/2Z2mJkf
- Get link
- X
- Other Apps
'जुमांजी' के एक्टर ड्वेन जॉनसन पत्नी और 2 और 4 साल की बेटियों समेत हुए थे संक्रमित,बोले - यह मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण वक्त था 'द ममी रिटर्न्स', 'बेवॉच' और 'जुमांजी' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन परिवार समेत कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। अभिनेता ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि करीब ढाई सप्ताह पहले वे, उनकी पत्नी और दो बेटियां कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनकी हालत हालत बिगड़ गई थी। हालांकि, अब वे रिकवर हो चुके हैं और पूरी तरह ठीक हैं। दोस्त के जरिए संक्रमित हुए थे 'द रॉक' द रॉक के नाम से मशहूर 48 वर्षीय जॉनसन की मानें तो वे, उनकी 35 साल की पत्नी लॉरेन और दो बेटियां जैसमिन (4) और टिआना (2) करीब ढाई सप्ताह पहले एक करीबी दोस्त के कारण कोविड से इन्फेक्टेड हो गए थे। हालांकि, वे खुद भी नहीं जानते कि उनके इस दोस्त को संक्रमण कैसे हुआ। चुनौतीपूर्ण रहा कोविड-19 से संघर्ष वीडियो में 'द रॉक' कह रहे हैं, "मैं आप लोगों से कह सकता हूं कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण और मुश्किल वक्त था, जिसका सामना मेरी पूरी फैमिली, खासकर मैंने किया।" उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटियों को कुछ दिन के लिए गले में खराश हुई थी, जो जल्दी ही ठीक हो गई थी। लेकिन उनकी और लॉरेन की हालत बिगड़ गई थी। वे आगे कहते हैं, "मुझे आप लोगों को यह हुए खुशी हो रही है कि पूरा परिवार अब ठीक है। अब हम संक्रमित नहीं हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि हम ठीक हो चुके हैं।" अपील- संक्रमण रोकने के लिए मास्क पहनें वीडियो में ड्वेन जॉनसन ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। वे कह रहे हैं, "मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि कुछ लोग, जिनमें कुछ राजनेता भी शामिल हैं, मास्क पहनने का आइडिया लाएंगे और इसे राजनीतिक एजेंडा बनाएं। फैक्ट यह है कि यह सही चीज है और इसे पहनना जिम्मेदारी वाला काम है।" लोगों के लिए ड्वेन जॉनसन का मैसेज द रॉक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, " सभी लोगों के लिए मेरा मैसेज- अनुशासन में रहें। अपने इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिबद्ध रहें। मास्क पहनें। अपने घर या पार्टियों में लोगों को लेकर सख्त रहें। पॉजिटिव रहें और अपने साथ वाले लोगों का ध्यान रखें।" एक्टर के साथ रेसलर भी रहे 'द रॉक' ड्वेन जॉनसन का रिंग नेम द रॉक है। दरअसल, एक्टिंग में आने पहले वे प्रोफेशनल रेसलर थे। उन्होंने वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन (WWF, अब WWE) में रेसलिंग की है। एक्टिंग और फिल्म प्रोडक्शन के साथ भी वे रेसलिंग करते रहे। हालांकि, अगस्त 2019 में उन्होंने अपने रेसलिंग करियर से संन्यास ले लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 48 वर्षीय ड्वेन जॉनसन की मानें तो वे, उनकी 35 साल की पत्नी लॉरेन और दो बेटियां जैस्मिन (4) और टिआना (2) करीब ढाई सप्ताह पहले एक करीबी दोस्त के कारण कोविड से इन्फेक्टेड हो गए थे। https://ift.tt/2Dpspxb
- Get link
- X
- Other Apps
पिता ने मुंबई पुलिस से कहा था- सुशांत की मौत में कोई संदेह या शिकायत नहीं, उदास होकर आत्महत्या की होगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। अब तक पांच जांच एजेंसीज करीब तीन महीने में यह स्पष्ट नहीं कर सकीं कि यह हत्या है या आत्महत्या। इन सबके बीच सुशांत के पिता केके सिंह की मुंबई पुलिस को 16 जून को दिए बयान की एक कॉपी सामने आई है। इसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत मामले में कोई संदेह या शिकायत नहीं है, हो सकता है कि सुशांत ने उदास होकर आत्महत्या की हो। हालांकि, केके सिंह के इस बयान पर उनके वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस से मराठी में बयान नहीं लेने को कहा गया था, इसके बावजूद उन्होंने परिवार से इस पर सिग्नेचर करवाए। केके सिंह ने बयान में कहा कि 14 जून से पहले सुशांत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी। 7 जून को उनकी और सुशांत की आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस को दिए बयान में केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती का जिक्र नहीं किया था। मुंबई पुलिस को दिए बयान ने केके सिंह ने कहा- मैं 30 साल से पटना में रह रहा हूं। मेरी पत्नी उषा का साल 2002 में निधन हो गया। मेरी चार बेटियां हैं और एक बेटा था। मेरा बेटा सुशांत मुंडन समारोह के लिए 13 मई 2019 को पटना आया था। यहीं मेरी उससे आखिरी मुलाकात हुई थी। 15 मई 2019 को सुशांत का मुंडन समारोह हुआ था। तब वो तनाव में नहीं था। वह 16 मई 2019 को वापस मुंबई चला गया था। मैं उसे वॉट्सएप पर मैसेज करता था। सुशांत मेरे मैसेज का जवाब भी देता था। मैं उसे ज्यादा कॉल नहीं करता था, क्योंकि वो ज्यादातर काम में ही बिजी रहता था। सुशांत ही मुझे कॉल करता था और हम चैट करते थे। वह मुझे कॉल करके पूछता कि क्या कोई जरूरत है। वो मुझसे मेरा हालचाल पूछता था और मैं उसका जवाब भी देता था। सुशांत ने मुझे आखिरी बार 7 जून को कॉल किया और मैंने उससे कहा कि तुम्हें पटना आए एक साल से ज्यादा हो गया। अगर तुम चाहते हो तो पटना आओ। इस पर उसने कहा था कि देखता हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। ठीक होते ही मैं आऊंगा। केके सिंह का बयान मराठी भाषा में लिखा गया था और उसे सुप्रीम कोर्ट में जमा करवाने के लिए मुंबई पुलिस ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट करवाया है। 14 जून को ऐसे मिली मौत की जानकारी मैं पटना में अपने घर में था और 14 जून को दिन में 2.30 बजे मुझे टीवी से मालूम चला कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा और चक्कर आने लगा। मैं अपने भतीजे नीरज सिंह और कुछ रिश्तेदारों के साथ मुंबई पहुंचा। हमने अपने बेटे सुशांत का अंतिम संस्कार विले पार्ले (पश्चिम) में 15 जून को शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया। उसके बाद, मैं सुशांत के फ्लैट पर आया जो उसने बांद्रा में किराए पर लिया था। मैंने किसी से कुछ नहीं कहा और न ही मैंने कुछ पूछा। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे बेटे सुशांत ने ‘आत्महत्या’ क्यों की। उन्होंने कभी भी मेरे साथ किसी भी प्रकार के तनाव के बारे में चर्चा नहीं की। मुझे सुशांत के खिलाफ कोई संदेह या कोई शिकायत नहीं है। मुझे लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली होगी। इसमें केके सिंह की तरफ से यह भी कहा गया कि मुंबई पुलिस ने इस बयान को मराठी में लिखा है और मुझे हिंदी में समझाया। बहन मीतू सिंह ने भी माना था- डिप्रेशन में थे सुशांत इससे पहले बुधवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह का 16 जून का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि सुशांत ने बताया था कि वह डिप्रेशन में थे और 2013 में उसने साइकेट्रिस्ट से सलाह भी ली थी। अभिनेता सुशांत की बहनें नीतू सिंह, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के बयानों ने रिया चक्रवर्ती की टीम के आरोपों को लेकर एक नया मोड़ दे दिया है कि परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति से अनजान होने के बारे में झूठ बोला था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि सुशांत और उनके पिता केके सिंह (बाएं) में संबंध अच्छे नहीं थे। -फाइल फोटो https://ift.tt/32SVI3P
- Get link
- X
- Other Apps
रिया के पिता से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ होगी, ईडी ने शोविक को समन भेजा; श्रुति बोली- सुशांत ड्रग्स लेते थे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। आत्महत्या से शुरू हुई जांच हत्या एंगल से होती हुई ड्रग्स तक पहुंच चुकी है। सीबीआई की जांच का आज 14वां दिन है। इतनी लम्बी पड़ताल के बाद भी सीबीआई अब तक यह तय नहीं कर पाई है कि यह आत्महत्या है या हत्या? उधर, सीबीआई आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। उनसे पिछले दो दिनों में 18 घंटे सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब ड्रग्स को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट वायरल हुई है। इस चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए ड्रग्स मांगा था। इस खुलासे के बाद आज प्रवर्तन निदेशालय ने शोविक को पूछताछ के लिए 11 बजे ईडी ऑफिस में बुलाया है। बुधवार को इस मामले में क्या-क्या हुआ? रिया के पिता इंद्रजीत से बुधवार को करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई।वे सुबह साढ़े दस बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे और रात में करीब 8.30 बजे वहां से बाहर निकले। अधिकारी के अनुसार, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव और अकाउंट मैनेजर श्रुति मोदी से भी 8-9 घंटे की पूछताछ हुई। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था। श्रुति मोदी ने कहा- सुशांत की लाइफ का हिस्सा बन चुका था ड्रग्स सुशांत की मैनेजर रही श्रुति मोदी ने खुलासा किया है कि ड्रग्स 'एसएसआर' की लाइफ का हिस्सा बन चुका था। उसने सीबीआई को बताया कि वे सुशांत के लिए काम करने के कारण उनके वहां दूसरों (रिया और शोविक) की इच्छा पर अभिनेता के घर होने वाली पार्टीज में शामिल होती थीं, उन्होंने कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया था। इससे पहले श्रुति के वकील अशोक सारओगी ने खुलासा किया था कि सुशांत के घर होने वाली ड्रग्स पार्टीज में उनकी बहनें भी शामिल होती थीं। अमेरिका में सुशांत के लिए न्याय की मांग वाला बिलबोर्ड हटाया गया हॉलीवुड में लगा सुशांत के लिए जस्टिस की मांग वाला बिलबोर्ड हटा दिया गया है। इस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर कहा, 'ऐसा लगता है कि पेड पीआर हर जगह पहुंच गया है।' बिलबोर्ड को लगाने वाली कंपनी ने कहा, 'वे सुशांत के जस्टिस का संदेश देने वाले बिलबोर्ड को अभी नहीं लगाएंगे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत के घर पर काम करने वाले नीरज सिंह, सिद्धार्थ पिठानी और उनके पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती से सीबीआई ने बुधवार को 9 घंटे पूछताछ की। https://ift.tt/3gU94lF
- Get link
- X
- Other Apps
11 दिन के अंतर से दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का निधन, 15 अगस्त से थे अस्पताल में भर्ती यही फोटो वायरल हुई थी, जो तब की है जब दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया था और उनका सर्टिफिकेट असलम खान ने रिसीव किया था। असलम खान के बाद ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का भी कोविड-29 से इंतकाल हो गया है। 90 साल के अहसान ने बुधवार रात करीब 11 बजे लीलावती हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने उनके इंतकाल की पुष्टि की। 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते अहसान और असलम को हॉस्पिटल ले जाया गया था। 11 दिन पहले असलम खान का इंतकाल हुआ था 11 दिन पहले 21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जिसके बाद उन्हें आर्टिफिशियल ब्रीदिंग सपोर्ट लगाया गया था। अहसान 11 दिन तक नॉन इनवेसिव वेंटीलेटर पर रहे। एक बातचीत में सायरा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था, "अहसान भाई आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। वे ब्रीद-लेस हैं। उम्मीद है कि वे जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।" बहन के साथ रहते थे दोनों भाई पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। सायरा ने यह खुलासा उन फोन कॉल्स के बाद किया था, जिनमें लोग उनसे दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानना चाहते थे। सायरा ने कहा था, "मैं यह इसलिए बता रही हूं, क्योंकि जबसे यह खबर आई है कि अहसान भाई और असलम भाई कोविड-19 से पॉजिटिव हैं, तभी से कई लोग मुझसे दिलीप साहब की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। उन्हें लगता है कि अहसान भाई और असलम भाई हमारे साथ रहते थे। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि महामारी को ध्यान रखते हुए पिछले पांच महीने से मैं घर से बाहर नहीं निकली हूं।" इस बातचीत में सारा ने असलम खान के इंतकाल पर शोक जताया था और अहसान खान के लिए दुआ करने के लिए कहा था। दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार का अपने इन दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा था। यह विवाद दिलीप कुमार के 1600 वर्गफीट में बने बंगला नंबर-16 को लेकर बताया जाता है, जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है। 2014 में दिलीप साहब और उनकी पत्नी सायरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि अहसान और असलम का प्रॉपर्टी प्र कोई हक नहीं है। दरअसल, 2007 में एक एग्रीमेंट के तहत दिलीप कुमार को अहसान को 1200 वर्गफीट और असलम को 800 वर्गफीट का फ्लैट उपलब्ध कराना था। लेकिन जब दिलीप साहब ने बंगले को री-डेवलप कराना चाहा तो दोनों भाइयों ने इसे खाली करने से इनकार कर दिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिलीप के दोनों भाई असलम और एहसान अलग घर में रहते थे। लिहाजा वे और सायरा बानो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं। https://ift.tt/2QQUD72
- Get link
- X
- Other Apps
हैवी वीएफएक्स के चलते रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ का अगले साल तक के लिए टलना तय, बनने में हो सकती है ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी देरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के बनने में लगातार देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में हैवी वीएफएक्स के इस्तेमाल की वजह से ऐसा हो रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का 50 प्रतिशत हिस्सा वीएफएक्स ही होगा। इसके अलावा अभी 20 प्रतिशत फिल्म भी शूट होना भी बाकी है। फिल्म का बाकी हिस्सा पूरा होने के बाद उस पोर्शन पर भी वीएफएक्स का काम होगा, जिससे फिल्म कंप्लीट होने में शूट के बाद एकाध महीने और लगेंगे। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस साल चार दिसंबर को तो यह रिलीज होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में ट्रेड पंडितों ने ये कहना शुरू कर दिया है कि मेकिंग के लिहाज से ये आज की ‘मुगल-ए-आजम’ बनकर ना रह जाए। अगली गर्मियों में खिसकना तय सूत्रों का कहना है कि अगर अक्टूबर से फिल्म के बचे हुए पोर्शन पर काम शुरू होता है तो अगले साल जनवरी तक ये पूरी हो जाएगी। इसके बावजूद वो जल्द रिलीज नहीं हो पाएगी, क्योंकि अगले साल अहम डेट्स पर बाकी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। मिसाल के तौर पर नए डेवलपमेंट के मुताबिक रिपब्लिक-डे पर विक्की कौशल की ‘सरदार ऊधम सिंह’ के साथ-साथ 'बेल बॉटम' को लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 'बेल बॉटम' की शूटिंग युद्ध स्तर पर हो रही है। इसी डेट पर 'मुंबई सागा' को भी लाने की तैयारी रहेगी, क्योंकि वो तकरीबन पूरी शूट हो चुकी है। सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का ही काम ही बाकी है। नए साल में बड़ी फिल्मों की आमद नए साल के मार्च-अप्रैल महीने भी पैक्ड हैं। उन महीनों में विक्की कौशल की फिल्म रिलीज करने पर जोर है। रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ के लिए भी कोई एक रिलीज करने की रणनीति तैयार हो रही है। ईद पर सलमान की 'राधे' आने की प्रबल संभावना है। अगस्त बाद अजय देवगन, आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्मों से महीने पैक्ड रहेंगे। लंबे वीकेंड गर्मी छुट्टी में मिल रहे अगले साल की गर्मियों का कोई लंबा वीकेंड ढूंढ ‘ब्रह्मास्त्र’ को रिलीज करना मेकर्स के लिए फायदेमंद होगा। वो इसलिए कि डिज्नी ने इस फिल्म को 300 करोड़ में खरीदा है। ओटीटी से उन्हें इतनी रिकवरी होगी नहीं। सूत्रों ने यह भी बताया कि लोगों का आलिया के प्रति जो मौजूदा सेंटिमेंट हैं, उसके मद्देनजर भी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई जाएगी। सबको लग रहा है कि अगले साल गर्मियों तक सुशांत हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जाएगी तो स्टार किड्स के प्रति नाराजगी कम हो चुकी होगी। वीएफएक्स फिल्म की अनुभवहीनता साथ ही तब तक ‘गंगूबाई’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी रहेगी या वो भी रिलीज की दहलीज पर होगी। ऐसे में आलिया के प्रति सेंटिमेंट पॉजिटिव रहेंगे। फिल्म को फायदा पहुंच सकेगा। अयान मुखर्जी के करीबियेां ने देरी की वजहें भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि यह सुपरहीरो वाली फिल्म है। अयान अब तक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्में बनाते रहे हैं। वो महसूस नहीं कर सके कि फिल्म में आगे चलकर हैवी वीएफएक्स की डिमांड होगी। लिहाजा फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में लगातार आगे खिसकती गई। 'दबंग 3' के चलते हुई थी पोस्टपोन वैसे भी फिल्म की रिलीज डेट अतीत में खिसकती ही रही है। पिछले साल कुंभ के दौरान मार्च में इसका लुक जारी हुआ था। तब कहा गया कि यह पिछले साल क्रिसमस पर आएगी, पर दबंग 3 आ गई और फिल्म को इस साल गर्मियों के लिए खिसकाना पड़ा। अब लॉकडाउन आदि के चलते फिल्म के बचे हुए पोर्शन की शूटिंग हो नहीं पाई और न वीएफएक्स का काम ही पूरा हो पाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Due to heavy VFX, 'Mughal-e-Azam' type delay on 'Brahmastra' is possible, Due to the bad condition of 'Road 2', the makers are willfully delaying it https://ift.tt/2GolLbM
- Get link
- X
- Other Apps
‘पापाजी पेट से हैं’ को लेकर बोले डायरेक्टर शाद अली, दिलजीत दोसांझ को मेल प्रेग्नेंसी पर फिल्म करने में कोई हर्ज नहीं दिलजीत दोसांझ के साथ ‘सूरमा’ बनाने के बाद खबरें आईं की शाद अली उनके साथ एक और फिल्म ‘पापाजी पेट से हैं’ करने वाले हैं, जो कि मेल प्रेग्नेंसी पर बेस्ड होगी। हालांकि इसी बीच ऐसी खबरें भी आईं कि अपनी इमेज की चिंता करते हुए दिलजीत गर्भवती मर्द का रोल नहीं करना चाहते। क्योंकि ऐसे रोल से उनके फैंस नाराज हो सकते हैं। जब इस बारे में दैनिक भास्कर ने शाद अली से संपर्क किया, तो उन्होंने इन सब बातों को कोरी अफवाह बताया। शाद ने कहा, 'दिलजीत फिल्म नहीं करना चाहते, यह कोरी अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं। मैं खुद लगातार लोकेशन रेकी में लगा हुआ हूं। फिल्म दस सितंबर से शुरू होनी थी, मगर फिलहाल दिलजीत को ट्रैवेलिंग के इश्यूज आ रहे हैं। उनका पेपर वर्क हो रहा है। यही वजह है, जो उन्हें इंडिया आने में देरी हो रही है। पर यह तय है कि फिल्म तो वो कर रहे हैं। साथ ही दिलजीत को मेल प्रेग्नेंसी वाली फिल्म करने में भी कोई परेशानी भी नहीं है।' इससे पहले खबरें आईं थीं कि दिलजीत के फैंस के लिए उन्हें प्रेग्नेंट मर्द के रोल में देखना स्वीकार्य नहीं होगा। इसी वजह से सेन फ्रांसिस्को में मौजूद दिलजीत फिल्म की प्रोडक्शन टीम को जवाब नहीं दे रहे हैं। वो अपनी इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Diljit has no problem working on mail pregnancy: Shad Ali https://ift.tt/2QQT4Gu
- Get link
- X
- Other Apps
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का बड़ा अपडेट रिवील होगा गुरुवार को सुबह 7.11 बजे, उससे पहले खबर आई सैफ अली खान बनेंगे रावण अगस्त में अनाउंस की गई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से जुड़ा एक बड़ा अपडेट गुरुवार को रिवील किया जाएगा। मेकर्स ने इसके लिए सुबह 7 बजकर 11 मिनट का टाइम फिक्स किया है। हालांकि इससे पहले खबरें आ रही हैं कि फिल्म में सैफ अली खान विलेन यानी रावण का रोल निभाने वाले हैं। प्रभास इस फिल्म में भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे। दुनिया का सबसे बुद्धिमान राक्षस फिल्म के लीड रोल पोस्टर और टाइटल का अनाउंसमेंट खुद प्रभास ने इंस्टाग्राम पर भी किया था। टीजर पोस्टर को भी सुबह 7.11 बजे ही रिलीज किया गया था। नए अपडेट के बारे में प्रभास ने लिखा है- 7 हजार साल पहले दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमान राक्षस था। कल सुबह 7.11 बजे देखिए। इसके पहले आई खबरों में यह बताया गया था कि किआरा आडवाणी फिल्म में फीमेल लीड होंगी। अब कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत की है तो निश्चित तौर पर आदिपुरुष की सीता किआरा ही होंगी। फिल्म तमिल, मलयालम, कन्नड़ के अलावा कुछ फॉरेन लैंग्वेजेस में भी डब की जाएगी। जबकि इसे हिन्दी और तेलुगु में शूट किया जाएगा। ## तान्हाजी वाले ओम करेंगे डायरेक्शन ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ट्विटर पर इस बात का कन्फर्मेशन दिया है कि सैफ अली खान ही आदिपुरुष में रावण का रोल निभाने वाले हैं। इसी बारे में मेकर्स सुबह अनाउंसमेंट करने वाले हैं। आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं, ये वही ओम राउत हैं जिन्होंने 2020 की पहली तिमाही की बॉक्स ऑफिस ब्लॉक बस्टर तान्हाजी का डायरेक्शन किया था। प्रोडक्शन टी सीरीज, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर मिलकर कर रहे हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Big announcement from AdiPurush; In Prabhas starrer film Saif Ali Khan will become world most intelligent Demon https://ift.tt/3hNSQLY
- Get link
- X
- Other Apps
इनसाइडर्स आउटसाइडर्स की बहस पर बोलीं 'खुदा हाफिज' एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय- 'हमारे ऑडिशन भी डायरेक्टर तक नहीं पहुंचते, स्ट्रगल अनंत काल तक चलेगा' विद्युत जामवाल के साथ फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में नजर आने वालीं शिवालिया ओबेरॉय की ये दूसरी फिल्म थी। इससे पहले एक्ट्रेस किक फिल्म में असिस्टेंट रह चुकी हैं। बतौर अभिनेत्री उन्होंने ‘ये साली आशिकी’ से अपनी पारी का आगाज किया था। एक्ट्रेस फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है ऐसे में उन्होंने आउटसाइडर होने का अपना अनुभव शेयर किया है। हमारे ऑडिशन भी डायरेक्टर तक नहीं पहुंचतेः शिवालिका उन्होंने कहा, ‘बाकी आउटसाइडरों की तरह मेरी जर्नी भी चुनौतियों से भरी रही है। किसी रोल के लिए शॉर्टलिस्ट होना तो दूर, हमारे ऑडिशंस तक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के पास नहीं पहुंचते थे। इस बात की जानकारी अब जाकर हुई है’। परिवार ने खूब हौंसला बढ़ाया- एक्ट्रेस ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में माता-पिता को खूब सहयोग मिला। उन्होंने कहा, सफलता मिल नहीं रही थी। चीजें सही से हो नहीं रही थीं। वह सब मुझे निराश कर रही थीं। हर दिन इस सोच के साथ नींद खुलती थी कि अब अगला क्या। अनिश्चितता मानसिक शांति को प्रभावित करती है। पर मेरे पेरेंट्स लगातार मेरा हौंसला बढ़ाते रहे। कहते रहे कि पढ़ाई जारी रखो। कुछ न हो सके तो किसी और फील्ड में प्रयास करना। शिवालिका को खुशी है कि दर्शकों ने उनकी हालिया रिलीज खुदा हाफिज को पसंद किया है और यह उनके लिए उत्साहजनक है, "कई लोगों ने कहा कि ट्रेलर में मेरा बहुत कुछ नहीं था, लेकिन उन्होंने फिल्म में मेरे समग्र प्रदर्शन, भावों को पसंद किया और कहा कि उन्होंने मुझे और देखना पसंद किया होगा। ” आउटसाइडर्स को अपनाने के लिए कोई तैयार नहीं हैः शिवालिका शिवालिका को यह भी लगता है कि बाहरी लोगों के बारे में लोगों का नजरिया अभी भी नहीं बदल रहा है और कोई भी उन जैसी नई प्रतिभाओं को पनपने का मौका देने के बारे में बात नहीं करना चाहता है, "विद्युत के बड़े प्रशंसक हैं, लोग उनके लिए फिल्म देखेंगे और इससे कोई इनकार नहीं करता है, लेकिन जब वह इतना सहायक था मेरे प्रति तो मुझे वास्तव में समझ में नहीं आता है कि दूसरों को मेरे जैसे नए लोगों को स्वीकार करने में समय क्यों लगता है? मीटी रोल करने से लेकर, ऑडिशन क्रैक करने और कैमियो रोल मिलने तक... हमारा संघर्ष इसलिए अनवरत चलता ही रहता है।’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Khuda Hafiz' actress Shivalika Oberoi spoke on the debate of insiders outsiders- 'Our auditions don't even reach the director, Struggle will last for eternity' https://ift.tt/2ETvLcq
- Get link
- X
- Other Apps
परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी, उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर गलत कैम्पेनिंग की गई सुशांत सिंह के परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने मीडिया को ब्रीफ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की हालत रिया चक्रवर्ती के उनकी लाइफ में आने के बाद ही बिगड़ी थी। मीडिया में उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर एक कैंपेन चलाया गया है। इस दौरान विकास सिंह ने एफआईआर के अनुसार अपने केस के सारे पॉइंट्स क्लियर किए। साथ ही यह भी बताया कि परिवार के बारे में जो अफवाहें फैलाईं जा रही हैं, वे सब गलत हैं। वकील विकास सिंह ने कहा सुशांत की मानसिक स्थित रिया के आने के बाद बिगड़ी: विकास सिंह ने बताया- सुशांत की मानसिक स्थिति 2019 तक ठीक थी, लेकिन रिया के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। मानसिक तनाव के लिए रिया जिम्मेदार थीं। रिया ने उन्हें एंजायटी की दवाइयां दीं। जिन डॉक्टरों से भी उनका इलाज करवाया गया, उस बारे में फैमिली को जानकारी नहीं दी गई और ना ही दवाओं के बारे में बताया गया। 8 जून को सुशांत ने बहनों को फोन किया था: 8 जून यानी जिस दिन रिया सुशांत के फ्लैट से चली गई थीं। इस दिन के बारे में विकास सिंह ने बताया कि सुशांत को घबराहट होने लगी थी। उसने अपनी बहन से दवा के बारे में पूछा था, क्योंकि उनकी बहन भी दवाएं लेती थीं इन स्थितियों के लिए इसलिए उन्होंने सुशांत के लिए ओरल प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर से लिया था। परिवार को बदनाम करने का कैंपेन चलाया गया: उन्होंने कहा- सुशांत की बहनें मुझसे मिलीं और दुखी हुई हैं कि मीडिया में उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए कैम्पेन चलाया जा रहा है। ये कैंपेन इसलिए चलाया जा रहा ताकि रिया को मदद मिले। मीडिया में जो भी चलाया जा रहा है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि परिवार की मुश्किलों और दुखों को और ना बढ़ाइए। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी: विकास सिंह ने बताया कि मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि परिवार सुशांत की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसों के लिए आत्महत्या को हत्या साबित करना चाहता है। ऐसी खबरें गलत हैं और परिवार के लिए अपमानजनक हैं। अगर इन रिपोर्ट्स को नहीं रोका गया तो हम चैनलों के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर होंगे। ऐसी कोई पॉलिसी सुशांत ने नहीं ले रखी थी, यह मैं यहां पर स्पष्ट कर देना चाहता हूं। यह रिपोर्ट्स आरोपी को बचाने की कोशिश हैं। फिल्म और सीरियल नहीं बनेंगे: उन्होंने कहा कि परिवार ने मिलकर फैसला लिया है कि सुशांत के जीवन पर कोई फिल्म, वेबसीरीज या टीवी सीरियल बिना उनकी पिता की इजाजत के नहीं बनाया जाएगा। स्क्रिप्ट और फिल्म की कहानी दिखानी ही होगी। अगर फिर भी ऐसा कोई करता है, तो उसे सबसे पहले परिवार से लिखित अनुमति लेनी होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant singh father kk singh family lawayer addressed media news and update https://ift.tt/2QQHCdC
- Get link
- X
- Other Apps