Posts
पिता ने मुंबई पुलिस से कहा था- सुशांत की मौत में कोई संदेह या शिकायत नहीं, उदास होकर आत्महत्या की होगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। अब तक पांच जांच एजेंसीज करीब तीन महीने में यह स्पष्ट नहीं कर सकीं कि यह हत्या है या आत्महत्या। इन सबके बीच सुशांत के पिता केके सिंह की मुंबई पुलिस को 16 जून को दिए बयान की एक कॉपी सामने आई है। इसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत मामले में कोई संदेह या शिकायत नहीं है, हो सकता है कि सुशांत ने उदास होकर आत्महत्या की हो। हालांकि, केके सिंह के इस बयान पर उनके वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस से मराठी में बयान नहीं लेने को कहा गया था, इसके बावजूद उन्होंने परिवार से इस पर सिग्नेचर करवाए। केके सिंह ने बयान में कहा कि 14 जून से पहले सुशांत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी। 7 जून को उनकी और सुशांत की आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस को दिए बयान में केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती का जिक्र नहीं किया था। मुंबई पुलिस को दिए बयान ने केके सिंह ने कहा- मैं 30 साल से पटना में रह रहा हूं। मेरी पत्नी उषा का साल 2002 में निधन हो गया। मेरी चार बेटियां हैं और एक बेटा था। मेरा बेटा सुशांत मुंडन समारोह के लिए 13 मई 2019 को पटना आया था। यहीं मेरी उससे आखिरी मुलाकात हुई थी। 15 मई 2019 को सुशांत का मुंडन समारोह हुआ था। तब वो तनाव में नहीं था। वह 16 मई 2019 को वापस मुंबई चला गया था। मैं उसे वॉट्सएप पर मैसेज करता था। सुशांत मेरे मैसेज का जवाब भी देता था। मैं उसे ज्यादा कॉल नहीं करता था, क्योंकि वो ज्यादातर काम में ही बिजी रहता था। सुशांत ही मुझे कॉल करता था और हम चैट करते थे। वह मुझे कॉल करके पूछता कि क्या कोई जरूरत है। वो मुझसे मेरा हालचाल पूछता था और मैं उसका जवाब भी देता था। सुशांत ने मुझे आखिरी बार 7 जून को कॉल किया और मैंने उससे कहा कि तुम्हें पटना आए एक साल से ज्यादा हो गया। अगर तुम चाहते हो तो पटना आओ। इस पर उसने कहा था कि देखता हूं। मेरी तबीयत ठीक नहीं है। ठीक होते ही मैं आऊंगा। केके सिंह का बयान मराठी भाषा में लिखा गया था और उसे सुप्रीम कोर्ट में जमा करवाने के लिए मुंबई पुलिस ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट करवाया है। 14 जून को ऐसे मिली मौत की जानकारी मैं पटना में अपने घर में था और 14 जून को दिन में 2.30 बजे मुझे टीवी से मालूम चला कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा और चक्कर आने लगा। मैं अपने भतीजे नीरज सिंह और कुछ रिश्तेदारों के साथ मुंबई पहुंचा। हमने अपने बेटे सुशांत का अंतिम संस्कार विले पार्ले (पश्चिम) में 15 जून को शाम 5 बजे से 6 बजे तक किया। उसके बाद, मैं सुशांत के फ्लैट पर आया जो उसने बांद्रा में किराए पर लिया था। मैंने किसी से कुछ नहीं कहा और न ही मैंने कुछ पूछा। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मेरे बेटे सुशांत ने ‘आत्महत्या’ क्यों की। उन्होंने कभी भी मेरे साथ किसी भी प्रकार के तनाव के बारे में चर्चा नहीं की। मुझे सुशांत के खिलाफ कोई संदेह या कोई शिकायत नहीं है। मुझे लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली होगी। इसमें केके सिंह की तरफ से यह भी कहा गया कि मुंबई पुलिस ने इस बयान को मराठी में लिखा है और मुझे हिंदी में समझाया। बहन मीतू सिंह ने भी माना था- डिप्रेशन में थे सुशांत इससे पहले बुधवार को सुशांत की बहन मीतू सिंह का 16 जून का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि सुशांत ने बताया था कि वह डिप्रेशन में थे और 2013 में उसने साइकेट्रिस्ट से सलाह भी ली थी। अभिनेता सुशांत की बहनें नीतू सिंह, प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के बयानों ने रिया चक्रवर्ती की टीम के आरोपों को लेकर एक नया मोड़ दे दिया है कि परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक स्थिति से अनजान होने के बारे में झूठ बोला था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती ने दावा किया था कि सुशांत और उनके पिता केके सिंह (बाएं) में संबंध अच्छे नहीं थे। -फाइल फोटो https://ift.tt/32SVI3P
- Get link
- X
- Other Apps
रिया के पिता से आज लगातार तीसरे दिन पूछताछ होगी, ईडी ने शोविक को समन भेजा; श्रुति बोली- सुशांत ड्रग्स लेते थे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। आत्महत्या से शुरू हुई जांच हत्या एंगल से होती हुई ड्रग्स तक पहुंच चुकी है। सीबीआई की जांच का आज 14वां दिन है। इतनी लम्बी पड़ताल के बाद भी सीबीआई अब तक यह तय नहीं कर पाई है कि यह आत्महत्या है या हत्या? उधर, सीबीआई आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है। उनसे पिछले दो दिनों में 18 घंटे सवाल-जवाब किए गए। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई अब ड्रग्स को लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट वायरल हुई है। इस चैट से पता चलता है कि शौविक ने अपने पिता के लिए ड्रग्स मांगा था। इस खुलासे के बाद आज प्रवर्तन निदेशालय ने शोविक को पूछताछ के लिए 11 बजे ईडी ऑफिस में बुलाया है। बुधवार को इस मामले में क्या-क्या हुआ? रिया के पिता इंद्रजीत से बुधवार को करीब दस घंटे तक पूछताछ हुई।वे सुबह साढ़े दस बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे और रात में करीब 8.30 बजे वहां से बाहर निकले। अधिकारी के अनुसार, सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके रसोइये नीरज सिंह, घरेलू सहायक केशव और अकाउंट मैनेजर श्रुति मोदी से भी 8-9 घंटे की पूछताछ हुई। रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और मां को बुधवार को नहीं बुलाया गया था। श्रुति मोदी ने कहा- सुशांत की लाइफ का हिस्सा बन चुका था ड्रग्स सुशांत की मैनेजर रही श्रुति मोदी ने खुलासा किया है कि ड्रग्स 'एसएसआर' की लाइफ का हिस्सा बन चुका था। उसने सीबीआई को बताया कि वे सुशांत के लिए काम करने के कारण उनके वहां दूसरों (रिया और शोविक) की इच्छा पर अभिनेता के घर होने वाली पार्टीज में शामिल होती थीं, उन्होंने कभी इनका इस्तेमाल नहीं किया था। इससे पहले श्रुति के वकील अशोक सारओगी ने खुलासा किया था कि सुशांत के घर होने वाली ड्रग्स पार्टीज में उनकी बहनें भी शामिल होती थीं। अमेरिका में सुशांत के लिए न्याय की मांग वाला बिलबोर्ड हटाया गया हॉलीवुड में लगा सुशांत के लिए जस्टिस की मांग वाला बिलबोर्ड हटा दिया गया है। इस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर कहा, 'ऐसा लगता है कि पेड पीआर हर जगह पहुंच गया है।' बिलबोर्ड को लगाने वाली कंपनी ने कहा, 'वे सुशांत के जस्टिस का संदेश देने वाले बिलबोर्ड को अभी नहीं लगाएंगे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत के घर पर काम करने वाले नीरज सिंह, सिद्धार्थ पिठानी और उनके पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती से सीबीआई ने बुधवार को 9 घंटे पूछताछ की। https://ift.tt/3gU94lF
- Get link
- X
- Other Apps
11 दिन के अंतर से दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का निधन, 15 अगस्त से थे अस्पताल में भर्ती यही फोटो वायरल हुई थी, जो तब की है जब दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया था और उनका सर्टिफिकेट असलम खान ने रिसीव किया था। असलम खान के बाद ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का भी कोविड-29 से इंतकाल हो गया है। 90 साल के अहसान ने बुधवार रात करीब 11 बजे लीलावती हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर ने उनके इंतकाल की पुष्टि की। 15 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते अहसान और असलम को हॉस्पिटल ले जाया गया था। 11 दिन पहले असलम खान का इंतकाल हुआ था 11 दिन पहले 21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जिसके बाद उन्हें आर्टिफिशियल ब्रीदिंग सपोर्ट लगाया गया था। अहसान 11 दिन तक नॉन इनवेसिव वेंटीलेटर पर रहे। एक बातचीत में सायरा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था, "अहसान भाई आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। वे ब्रीद-लेस हैं। उम्मीद है कि वे जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।" बहन के साथ रहते थे दोनों भाई पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। सायरा ने यह खुलासा उन फोन कॉल्स के बाद किया था, जिनमें लोग उनसे दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानना चाहते थे। सायरा ने कहा था, "मैं यह इसलिए बता रही हूं, क्योंकि जबसे यह खबर आई है कि अहसान भाई और असलम भाई कोविड-19 से पॉजिटिव हैं, तभी से कई लोग मुझसे दिलीप साहब की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। उन्हें लगता है कि अहसान भाई और असलम भाई हमारे साथ रहते थे। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि महामारी को ध्यान रखते हुए पिछले पांच महीने से मैं घर से बाहर नहीं निकली हूं।" इस बातचीत में सारा ने असलम खान के इंतकाल पर शोक जताया था और अहसान खान के लिए दुआ करने के लिए कहा था। दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार का अपने इन दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा था। यह विवाद दिलीप कुमार के 1600 वर्गफीट में बने बंगला नंबर-16 को लेकर बताया जाता है, जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है। 2014 में दिलीप साहब और उनकी पत्नी सायरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि अहसान और असलम का प्रॉपर्टी प्र कोई हक नहीं है। दरअसल, 2007 में एक एग्रीमेंट के तहत दिलीप कुमार को अहसान को 1200 वर्गफीट और असलम को 800 वर्गफीट का फ्लैट उपलब्ध कराना था। लेकिन जब दिलीप साहब ने बंगले को री-डेवलप कराना चाहा तो दोनों भाइयों ने इसे खाली करने से इनकार कर दिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिलीप के दोनों भाई असलम और एहसान अलग घर में रहते थे। लिहाजा वे और सायरा बानो कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं। https://ift.tt/2QQUD72
- Get link
- X
- Other Apps
हैवी वीएफएक्स के चलते रणबीर-आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’ का अगले साल तक के लिए टलना तय, बनने में हो सकती है ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी देरी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के बनने में लगातार देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में हैवी वीएफएक्स के इस्तेमाल की वजह से ऐसा हो रहा है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का 50 प्रतिशत हिस्सा वीएफएक्स ही होगा। इसके अलावा अभी 20 प्रतिशत फिल्म भी शूट होना भी बाकी है। फिल्म का बाकी हिस्सा पूरा होने के बाद उस पोर्शन पर भी वीएफएक्स का काम होगा, जिससे फिल्म कंप्लीट होने में शूट के बाद एकाध महीने और लगेंगे। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस साल चार दिसंबर को तो यह रिलीज होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में ट्रेड पंडितों ने ये कहना शुरू कर दिया है कि मेकिंग के लिहाज से ये आज की ‘मुगल-ए-आजम’ बनकर ना रह जाए। अगली गर्मियों में खिसकना तय सूत्रों का कहना है कि अगर अक्टूबर से फिल्म के बचे हुए पोर्शन पर काम शुरू होता है तो अगले साल जनवरी तक ये पूरी हो जाएगी। इसके बावजूद वो जल्द रिलीज नहीं हो पाएगी, क्योंकि अगले साल अहम डेट्स पर बाकी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। मिसाल के तौर पर नए डेवलपमेंट के मुताबिक रिपब्लिक-डे पर विक्की कौशल की ‘सरदार ऊधम सिंह’ के साथ-साथ 'बेल बॉटम' को लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए 'बेल बॉटम' की शूटिंग युद्ध स्तर पर हो रही है। इसी डेट पर 'मुंबई सागा' को भी लाने की तैयारी रहेगी, क्योंकि वो तकरीबन पूरी शूट हो चुकी है। सिर्फ पोस्ट प्रोडक्शन का ही काम ही बाकी है। नए साल में बड़ी फिल्मों की आमद नए साल के मार्च-अप्रैल महीने भी पैक्ड हैं। उन महीनों में विक्की कौशल की फिल्म रिलीज करने पर जोर है। रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’ के लिए भी कोई एक रिलीज करने की रणनीति तैयार हो रही है। ईद पर सलमान की 'राधे' आने की प्रबल संभावना है। अगस्त बाद अजय देवगन, आमिर खान, अक्षय कुमार की फिल्मों से महीने पैक्ड रहेंगे। लंबे वीकेंड गर्मी छुट्टी में मिल रहे अगले साल की गर्मियों का कोई लंबा वीकेंड ढूंढ ‘ब्रह्मास्त्र’ को रिलीज करना मेकर्स के लिए फायदेमंद होगा। वो इसलिए कि डिज्नी ने इस फिल्म को 300 करोड़ में खरीदा है। ओटीटी से उन्हें इतनी रिकवरी होगी नहीं। सूत्रों ने यह भी बताया कि लोगों का आलिया के प्रति जो मौजूदा सेंटिमेंट हैं, उसके मद्देनजर भी फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसकाई जाएगी। सबको लग रहा है कि अगले साल गर्मियों तक सुशांत हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जाएगी तो स्टार किड्स के प्रति नाराजगी कम हो चुकी होगी। वीएफएक्स फिल्म की अनुभवहीनता साथ ही तब तक ‘गंगूबाई’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी रहेगी या वो भी रिलीज की दहलीज पर होगी। ऐसे में आलिया के प्रति सेंटिमेंट पॉजिटिव रहेंगे। फिल्म को फायदा पहुंच सकेगा। अयान मुखर्जी के करीबियेां ने देरी की वजहें भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि यह सुपरहीरो वाली फिल्म है। अयान अब तक स्लाइस ऑफ लाइफ फिल्में बनाते रहे हैं। वो महसूस नहीं कर सके कि फिल्म में आगे चलकर हैवी वीएफएक्स की डिमांड होगी। लिहाजा फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन में लगातार आगे खिसकती गई। 'दबंग 3' के चलते हुई थी पोस्टपोन वैसे भी फिल्म की रिलीज डेट अतीत में खिसकती ही रही है। पिछले साल कुंभ के दौरान मार्च में इसका लुक जारी हुआ था। तब कहा गया कि यह पिछले साल क्रिसमस पर आएगी, पर दबंग 3 आ गई और फिल्म को इस साल गर्मियों के लिए खिसकाना पड़ा। अब लॉकडाउन आदि के चलते फिल्म के बचे हुए पोर्शन की शूटिंग हो नहीं पाई और न वीएफएक्स का काम ही पूरा हो पाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Due to heavy VFX, 'Mughal-e-Azam' type delay on 'Brahmastra' is possible, Due to the bad condition of 'Road 2', the makers are willfully delaying it https://ift.tt/2GolLbM
- Get link
- X
- Other Apps
‘पापाजी पेट से हैं’ को लेकर बोले डायरेक्टर शाद अली, दिलजीत दोसांझ को मेल प्रेग्नेंसी पर फिल्म करने में कोई हर्ज नहीं दिलजीत दोसांझ के साथ ‘सूरमा’ बनाने के बाद खबरें आईं की शाद अली उनके साथ एक और फिल्म ‘पापाजी पेट से हैं’ करने वाले हैं, जो कि मेल प्रेग्नेंसी पर बेस्ड होगी। हालांकि इसी बीच ऐसी खबरें भी आईं कि अपनी इमेज की चिंता करते हुए दिलजीत गर्भवती मर्द का रोल नहीं करना चाहते। क्योंकि ऐसे रोल से उनके फैंस नाराज हो सकते हैं। जब इस बारे में दैनिक भास्कर ने शाद अली से संपर्क किया, तो उन्होंने इन सब बातों को कोरी अफवाह बताया। शाद ने कहा, 'दिलजीत फिल्म नहीं करना चाहते, यह कोरी अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं हैं। मैं खुद लगातार लोकेशन रेकी में लगा हुआ हूं। फिल्म दस सितंबर से शुरू होनी थी, मगर फिलहाल दिलजीत को ट्रैवेलिंग के इश्यूज आ रहे हैं। उनका पेपर वर्क हो रहा है। यही वजह है, जो उन्हें इंडिया आने में देरी हो रही है। पर यह तय है कि फिल्म तो वो कर रहे हैं। साथ ही दिलजीत को मेल प्रेग्नेंसी वाली फिल्म करने में भी कोई परेशानी भी नहीं है।' इससे पहले खबरें आईं थीं कि दिलजीत के फैंस के लिए उन्हें प्रेग्नेंट मर्द के रोल में देखना स्वीकार्य नहीं होगा। इसी वजह से सेन फ्रांसिस्को में मौजूद दिलजीत फिल्म की प्रोडक्शन टीम को जवाब नहीं दे रहे हैं। वो अपनी इमेज के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Diljit has no problem working on mail pregnancy: Shad Ali https://ift.tt/2QQT4Gu
- Get link
- X
- Other Apps
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का बड़ा अपडेट रिवील होगा गुरुवार को सुबह 7.11 बजे, उससे पहले खबर आई सैफ अली खान बनेंगे रावण अगस्त में अनाउंस की गई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से जुड़ा एक बड़ा अपडेट गुरुवार को रिवील किया जाएगा। मेकर्स ने इसके लिए सुबह 7 बजकर 11 मिनट का टाइम फिक्स किया है। हालांकि इससे पहले खबरें आ रही हैं कि फिल्म में सैफ अली खान विलेन यानी रावण का रोल निभाने वाले हैं। प्रभास इस फिल्म में भगवान राम का रोल निभाते नजर आएंगे। दुनिया का सबसे बुद्धिमान राक्षस फिल्म के लीड रोल पोस्टर और टाइटल का अनाउंसमेंट खुद प्रभास ने इंस्टाग्राम पर भी किया था। टीजर पोस्टर को भी सुबह 7.11 बजे ही रिलीज किया गया था। नए अपडेट के बारे में प्रभास ने लिखा है- 7 हजार साल पहले दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमान राक्षस था। कल सुबह 7.11 बजे देखिए। इसके पहले आई खबरों में यह बताया गया था कि किआरा आडवाणी फिल्म में फीमेल लीड होंगी। अब कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत की है तो निश्चित तौर पर आदिपुरुष की सीता किआरा ही होंगी। फिल्म तमिल, मलयालम, कन्नड़ के अलावा कुछ फॉरेन लैंग्वेजेस में भी डब की जाएगी। जबकि इसे हिन्दी और तेलुगु में शूट किया जाएगा। ## तान्हाजी वाले ओम करेंगे डायरेक्शन ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने ट्विटर पर इस बात का कन्फर्मेशन दिया है कि सैफ अली खान ही आदिपुरुष में रावण का रोल निभाने वाले हैं। इसी बारे में मेकर्स सुबह अनाउंसमेंट करने वाले हैं। आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत कर रहे हैं, ये वही ओम राउत हैं जिन्होंने 2020 की पहली तिमाही की बॉक्स ऑफिस ब्लॉक बस्टर तान्हाजी का डायरेक्शन किया था। प्रोडक्शन टी सीरीज, ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर मिलकर कर रहे हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Big announcement from AdiPurush; In Prabhas starrer film Saif Ali Khan will become world most intelligent Demon https://ift.tt/3hNSQLY
- Get link
- X
- Other Apps
इनसाइडर्स आउटसाइडर्स की बहस पर बोलीं 'खुदा हाफिज' एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय- 'हमारे ऑडिशन भी डायरेक्टर तक नहीं पहुंचते, स्ट्रगल अनंत काल तक चलेगा' विद्युत जामवाल के साथ फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में नजर आने वालीं शिवालिया ओबेरॉय की ये दूसरी फिल्म थी। इससे पहले एक्ट्रेस किक फिल्म में असिस्टेंट रह चुकी हैं। बतौर अभिनेत्री उन्होंने ‘ये साली आशिकी’ से अपनी पारी का आगाज किया था। एक्ट्रेस फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं है ऐसे में उन्होंने आउटसाइडर होने का अपना अनुभव शेयर किया है। हमारे ऑडिशन भी डायरेक्टर तक नहीं पहुंचतेः शिवालिका उन्होंने कहा, ‘बाकी आउटसाइडरों की तरह मेरी जर्नी भी चुनौतियों से भरी रही है। किसी रोल के लिए शॉर्टलिस्ट होना तो दूर, हमारे ऑडिशंस तक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के पास नहीं पहुंचते थे। इस बात की जानकारी अब जाकर हुई है’। परिवार ने खूब हौंसला बढ़ाया- एक्ट्रेस ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में माता-पिता को खूब सहयोग मिला। उन्होंने कहा, सफलता मिल नहीं रही थी। चीजें सही से हो नहीं रही थीं। वह सब मुझे निराश कर रही थीं। हर दिन इस सोच के साथ नींद खुलती थी कि अब अगला क्या। अनिश्चितता मानसिक शांति को प्रभावित करती है। पर मेरे पेरेंट्स लगातार मेरा हौंसला बढ़ाते रहे। कहते रहे कि पढ़ाई जारी रखो। कुछ न हो सके तो किसी और फील्ड में प्रयास करना। शिवालिका को खुशी है कि दर्शकों ने उनकी हालिया रिलीज खुदा हाफिज को पसंद किया है और यह उनके लिए उत्साहजनक है, "कई लोगों ने कहा कि ट्रेलर में मेरा बहुत कुछ नहीं था, लेकिन उन्होंने फिल्म में मेरे समग्र प्रदर्शन, भावों को पसंद किया और कहा कि उन्होंने मुझे और देखना पसंद किया होगा। ” आउटसाइडर्स को अपनाने के लिए कोई तैयार नहीं हैः शिवालिका शिवालिका को यह भी लगता है कि बाहरी लोगों के बारे में लोगों का नजरिया अभी भी नहीं बदल रहा है और कोई भी उन जैसी नई प्रतिभाओं को पनपने का मौका देने के बारे में बात नहीं करना चाहता है, "विद्युत के बड़े प्रशंसक हैं, लोग उनके लिए फिल्म देखेंगे और इससे कोई इनकार नहीं करता है, लेकिन जब वह इतना सहायक था मेरे प्रति तो मुझे वास्तव में समझ में नहीं आता है कि दूसरों को मेरे जैसे नए लोगों को स्वीकार करने में समय क्यों लगता है? मीटी रोल करने से लेकर, ऑडिशन क्रैक करने और कैमियो रोल मिलने तक... हमारा संघर्ष इसलिए अनवरत चलता ही रहता है।’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Khuda Hafiz' actress Shivalika Oberoi spoke on the debate of insiders outsiders- 'Our auditions don't even reach the director, Struggle will last for eternity' https://ift.tt/2ETvLcq
- Get link
- X
- Other Apps
परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी, उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर गलत कैम्पेनिंग की गई सुशांत सिंह के परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने मीडिया को ब्रीफ किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुशांत की हालत रिया चक्रवर्ती के उनकी लाइफ में आने के बाद ही बिगड़ी थी। मीडिया में उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर एक कैंपेन चलाया गया है। इस दौरान विकास सिंह ने एफआईआर के अनुसार अपने केस के सारे पॉइंट्स क्लियर किए। साथ ही यह भी बताया कि परिवार के बारे में जो अफवाहें फैलाईं जा रही हैं, वे सब गलत हैं। वकील विकास सिंह ने कहा सुशांत की मानसिक स्थित रिया के आने के बाद बिगड़ी: विकास सिंह ने बताया- सुशांत की मानसिक स्थिति 2019 तक ठीक थी, लेकिन रिया के सुशांत की जिंदगी में आने के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। मानसिक तनाव के लिए रिया जिम्मेदार थीं। रिया ने उन्हें एंजायटी की दवाइयां दीं। जिन डॉक्टरों से भी उनका इलाज करवाया गया, उस बारे में फैमिली को जानकारी नहीं दी गई और ना ही दवाओं के बारे में बताया गया। 8 जून को सुशांत ने बहनों को फोन किया था: 8 जून यानी जिस दिन रिया सुशांत के फ्लैट से चली गई थीं। इस दिन के बारे में विकास सिंह ने बताया कि सुशांत को घबराहट होने लगी थी। उसने अपनी बहन से दवा के बारे में पूछा था, क्योंकि उनकी बहन भी दवाएं लेती थीं इन स्थितियों के लिए इसलिए उन्होंने सुशांत के लिए ओरल प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर से लिया था। परिवार को बदनाम करने का कैंपेन चलाया गया: उन्होंने कहा- सुशांत की बहनें मुझसे मिलीं और दुखी हुई हैं कि मीडिया में उनकी फैमिली को बदनाम करने के लिए कैम्पेन चलाया जा रहा है। ये कैंपेन इसलिए चलाया जा रहा ताकि रिया को मदद मिले। मीडिया में जो भी चलाया जा रहा है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि परिवार की मुश्किलों और दुखों को और ना बढ़ाइए। लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी: विकास सिंह ने बताया कि मीडिया में ये खबरें चल रही हैं कि परिवार सुशांत की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसों के लिए आत्महत्या को हत्या साबित करना चाहता है। ऐसी खबरें गलत हैं और परिवार के लिए अपमानजनक हैं। अगर इन रिपोर्ट्स को नहीं रोका गया तो हम चैनलों के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर होंगे। ऐसी कोई पॉलिसी सुशांत ने नहीं ले रखी थी, यह मैं यहां पर स्पष्ट कर देना चाहता हूं। यह रिपोर्ट्स आरोपी को बचाने की कोशिश हैं। फिल्म और सीरियल नहीं बनेंगे: उन्होंने कहा कि परिवार ने मिलकर फैसला लिया है कि सुशांत के जीवन पर कोई फिल्म, वेबसीरीज या टीवी सीरियल बिना उनकी पिता की इजाजत के नहीं बनाया जाएगा। स्क्रिप्ट और फिल्म की कहानी दिखानी ही होगी। अगर फिर भी ऐसा कोई करता है, तो उसे सबसे पहले परिवार से लिखित अनुमति लेनी होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant singh father kk singh family lawayer addressed media news and update https://ift.tt/2QQHCdC
- Get link
- X
- Other Apps
कंगना रनोट ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल से ड्रग टेस्ट कराने को कहा, बोलीं- ऐसी अफवाहें हैं कि आप कोकीन का नशा करते हैं सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद कंगना रनोट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के 99% लोग ड्रग्स लेते हैं। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने इस मुद्दे को एकबार फिर उठाते हुए रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल जैसे सेलेब्स से ड्रग टेस्ट कराने के लिए अपना ब्लड सैम्पल देने के लिए कहा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए अपने ब्लड सैंपल्स दें, ऐसी अफवाहें हैं कि उन्हें कोकीन के नशे की आदत है, मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें। अगर वे स्वच्छ सैंपल्स प्रस्तुत करते हैं तो ये युवा लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।' अपने इस ट्वीट को उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया। 99% वाले बयान पर अनुभव ने दिया जवाब 99% बॉलीवुड इंडस्ड्री के ड्रग्स लेने वाले कंगना के बयान पर फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने बिना उनका नाम लिए उन्हें जवाब दिया। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जो कोई ये कहता है कि किसी इंडस्ट्री के 90% लोग ड्रग्स लेते हैं, तो वो खुद ड्रग्स पर है। यहां तक कि ड्रग्स इंडस्ट्री में भी इससे कम प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते होंगे। हां मैं कम प्रतिशत की बात कर रहा हूं... ठीक है चलो जाने दो...' ## अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर बरसीं कंगना अनुभव सिन्हा के कमेंट से नाराज कंगना ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अरे मैंने विशेष तौर पर हाई प्रोफाइल पार्टीज और बेहद सफल सितारों के अंदरुनी सर्कल को उल्लेख करते हुए ये बात कही थी, इस बात में मुझे कोई शक नहीं है कि आप जैसे लोगों को उन पार्टियों में कभी आमंत्रित नहीं किया गया होगा, क्योंकि ये ड्रग्स बहुत महंगी होती हैं। 99% सुपरस्टार्स हार्ड ड्रग्स लेते हैं और मैं इसकी गारंटी देती हूं।' ## कंगना ने लिखा- औकात-औकात की बात है इसके बाद कंगना ने एक यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, 'औकात-औकात की बात है, देश के प्रतिनिधि और गौरव, भारत की भावनाओं के प्रतीक हमारे माननीय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी को रोज अश्लील गालियां देना, देश की एकता और अखंडता पे लगातार वार करना तो आसान है, मगर जब दो पैसों की बात आयी तो अपने हाथ पैर भी बेच दिए, वाह रे दुनिया वाह!' ## दो खबरों की हैडिंग का स्क्रीनशॉट शेयर किया कंगना ने दो खबरों के स्क्रीनशॉट वाले ट्वीट को रीट्वीट किया। जिनमें से एक खबर की हैडिंग में अनुभव सिन्हा के हवाले से लिखा था, 'शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने के लिए मैं अपने दोनों हाथ और पैर भी देने को तैयार हूं।' वहीं दूसरी खबर की हैडिंग में कंगना के हवाले से लिखा था, 'कंगना ने कहा कि वो शाहरुख खान के साथ कभी काम नहीं करेंगी।' कंगना का वो इंटरव्यू जिसमें उन्होंने बॉलीवुड और ड्रग कनेक्शन की बात कही थी ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना ने हाल ही में कहा था कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। https://ift.tt/34WtZlz
- Get link
- X
- Other Apps
रिया के सपोर्ट में उतरीं उनकी दोस्त शिबानी दांडेकर, कहा-सुशांत के साथ रहने के लिए उसने अपनी दुनिया छोड़ दी, जब सुशांत ने अपनी जान दे दी तो हम क्या बन गए? सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। सीबीआई लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। इस बीच सुशांत के फैन्स, दोस्त और परिवार वाले लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मीडिया ट्रायल झेल रहीं रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में भी कुछ सेलेब्स उतर आए हैं। तापसी पन्नू, विद्या बालन और लक्ष्मी मांचू के बाद अब फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने रिया के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है। ‘सुशांत के साथ रहने के लिए रिया ने अपनी दुनिया छोड़ दी’ ‘मैं रिया चक्रवर्ती को तबसे जानती हूं जब वो 16 साल की थी। वाइब्रेंट, स्ट्रॉन्ग, जिंदादिल और एक चमकती हुई चिंगारी की तरह। जिंदगी को खुलकर जीने वाली। लेकिन बीते कुछ महीनों में मैं उसकी और उसके परिवार के लिए आई एक विपरीत परिस्थिति की गवाह रही हूं। उन्होंने एक ऐसा कष्ट झेला है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमने देखा है कि मीडिया किस तरह से गिद्धों की तरह उनके साथ व्यवहार कर रहा है। एक मासूम परिवार को इस हद तक टॉर्चर किया जा रहा है जब तक वो टूट न जाएं’। ‘उसके बेसिक मानव अधिकार भी उससे छीन लिए गए हैं, क्योंकि मीडिया यहां जज, जूरी और जल्लाद बन गई है। हमने पत्रकारिता को अपनी आंखों के सामने मरते और मानवता का एक भयानक रूप देखा है। उसका कसूर क्या था? उसने किसी लड़के से प्यार किया, उसके बुरे दिनों में उसका ख्याल रखा। उसके (सुशांत) साथ रहने के लिए उसने (रिया) अपनी दुनिया छोड़ दी। फिर जब सुशांत ने अपनी जिंदगी खत्म कर दी, तो हम क्या बन गए। मैंने देखा है कि इन सबसे उसकी मां की सेहत पर क्या असर पड़ा है। अपनी जिंदगी के 20 साल इस देश की सेवा में देने वाले उसके पिता पर इसका क्या असर पड़ा है। उसके छोटे भाई को कितनी जल्दी बड़ा होना पड़ गया और खुद को मजबूती से खड़े होना पड़ गया। ‘मेरी रिया तुम मजबूती का स्तंभ हो। मुझे बहुत दुख है कि तम्हें इन सब से गुजरना पड़ रहा है। मुझे दुख है कि बहुत सारे लोग तुम्हें नीचा दिखा रहे हैं, तुम पर शक कर रहे हैं, उस वक्त तुम्हारे साथ नहीं थे तुम्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी। मुझे दुख है कि तुमने जिंदगी में सबसे अच्छा काम किया (सुशांत की देखभाल करना) और इसी ने तुम्हें जिंदगी का सबसे खराब अनुभव दे दिया। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। #JusticeForRhea पोस्ट पर कई सेलेब्स ने दिया रिएक्शन शिबानी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए। मैं रो रही हूं, मेरा दिल रोता है कि उन्होंने हमारे लिटिल रैबिट(रिया)के साथ क्या किया। वह हमेशा हमारी बेबी सिस्टर रहेगी। #justiceforrhea लॉरेन गॉटलिब ने लिखा, इसे लिखने के लिए शुक्रिया। इसके अलावा सुजैन खान और अमृता अरोड़ा लड़क ने इंस्टाग्राम की इस पोस्ट पर दिल के इमोजी बनाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shibani Dandekar has come out in the support of Rhea Chakraborty https://ift.tt/2GnrnmA
- Get link
- X
- Other Apps
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स पर 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' की स्ट्रीमिंग रोकने से इनकार किया, केंद्र सरकार से पूछा रिलीज से पहले कहां थे ? दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार की याचिका के जवाब में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। फिल्म में कथित तौर पर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) से जुड़े गलत तथ्यों को दिखाया गया है। यह याचिका केंद्र सरकार की ओर से लगाई थी। याचिका में दावा किया है कि फिल्म ने भारतीय वायुसेना को जेंडर बाइस्ड बताया है, जबकि यह सच नहीं है। रिलीज होने से पहले कहां थे आवेदक हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म की स्ट्रीमिंग को रोकने के लिए अब स्टे ऑर्डर नहीं दिया जा सकता क्योंकि यह पहले से ही रिलीज हो चुकी है। जस्टिस राजीव शकधर की अगुवाई वाली बेंच ने केंद्र से पूछा कि ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' की रिलीज से पहले उसने अदालत का रुख क्यों नहीं किया। गुंजन को भी बनाया जाए पार्टी कोर्ट ने धर्मा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड से भी जवाब मांगा, जिसने फिल्म का प्रोडक्शन किया है। अदालत ने यह भी कहा कि पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना को भी केस फाइल करने के लिए एक पार्टी बनाया जाए और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए। इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख रेखा शर्मा ने भी 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' के मेकर्स से फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करने को कहा था। भारतीय वायुसेना ने की थी अपील भारतीय वायु सेना ने भी 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर सेंसर बोर्ड को एक पत्र दिया था, जिसमें कहा गया था कि करन जौहर ने प्रामाणिकता का वादा किया था जबकि फिल्म में दिखाए फैक्ट्स गलत हैं। करन ने आईएएफ की निगेटिव इमेज बनाई है। साथ ही यह भी कहा गया कि फिल्म वायुसेना में महिलाओं के खिलाफ गलत कार्यप्रणाली को दिखाती है। आईएएफ ने स्टोरी और डायलॉग्स पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने दृश्यों को नहीं हटाया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The Delhi High Court refused to stop streaming Gunjan Saxena The Kargil Girlon Netflix https://ift.tt/3hRxNIl
- Get link
- X
- Other Apps