Posts
14 जून को सुशांत के घर पर पहुंची थीं दो एंबुलेंस, ड्राइवर ने कहा, सुशांत की मौत के बाद हमारे सुसाइड करने की नौबत आ गई है, लोग गालियां देते हैं 14 जून को हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह सवाल उठाए गए कि उस दिन उनके घर पर दो एंबुलेंस क्यों आई थीं। दो एंबुलेंस दिखाई देने पर इस बात को शक की निगाह से देखा गया लेकिन अब इस मामले में एंबुलेंस के ड्राइवरों ने अपनी सफाई पेश कर दी है। 'पहली एंबुलेंस में खराबी थी' पहली एंबुलेंस के ड्राइवर साहिल ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, एंबुलेंस की ट्रॉली टूटी हुई थी इस वजह से वहां उसी वक्त दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। दूसरी एंबुलेंस के ड्राइवर ने भी इस बात को सही बताते हुए कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस से कॉल आया था, पहली एंबुलेंस की ट्रॉली टूटी हुई थी जिसकी वजह से वह दूसरी एंबुलेंस लेकर वहां गया। पेमेंट को लेकर की थी संदीप से बात ड्राइवर ने संदीप सिंह से भी बात करने को लेकर भी सफाई दी। दरअसल, सीडीआर रिपोर्ट के मुताबिक तीन बार अक्षय ने संदीप को कॉल किया था, वहीं संदीप ने एक बार अक्षय को कॉल किया था। इनमें से तीन बार बात 14 जून यानी सुशांत की मौत वाले दिन हुई थी, वहीं एक बार बात 16 जून को हुई थी। इसपर ड्राइवर अक्षय ने कहा, हम उन्हें पेमेंट के लिए फोन लगा रहे थे। पुलिस ने कहा था कि संदीप ही हैं जो हमें सुशांत की बॉडी को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए पैसे देंगे। एंबुलेंस के को-ऑर्डिनेटर विशाल ने कहा, सुशांत की मौत के बाद हमारे सुसाइड करने की नौबत आ गई है। लोग हमें गालियां दे रहे हैं, ये नेशनल इश्यू बन गया है। हम लोगों की मदद करते आए हैं, लेकिन अब डर लगता है किसी की मदद करें भी या नहीं। सीबीआई कर रही जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का 31 अगस्त को 11वां दिन है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया से सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ जारी है। सीबीआई ने वहीं पर अस्थाई ऑफिस बना रखा है। रिया से लगातार चौथे दिन सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। रिया पर सुशांत के परिवार ने सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी सहित कई आरोप लगाए हैं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput death: Drivers explain why two ambulances were present at SSR’s house,says-“Humare suicide karne ki naubat aa gayi hai'' https://ift.tt/2YOG48B
- Get link
- X
- Other Apps
शख्स जिसने कहा था- सुशांत की बॉडी पर कई निशान थे, अब बोला- मैं नहीं जानता पोस्टमार्टम क्या है, मुझे तो बड़े लोगों की मय्यत में जाने में मजा आता है हाल ही में खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले एक शख्स ने दावा किया था कि जब सुशांत की बॉडी पोस्टमार्टम रूम में पहुंची थी तो उसके गले पर सुई के बहुत सारे निशान थे और पैर टूटा हुआ था। हालांकि अब वो शख्स कुछ और बोल रहा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उसने बताया कि उसने ना तो कभी किसी एंबुलेंस के लिए और ना ही कभी कूपर अस्पताल के लिए काम किया है। इंडिया टुडे ग्रुप के साथ बातचीत में उस शख्स ने एकबार फिर अपनी पहचान उजागर नहीं करते हुए बताया कि ना तो उसने कभी किसी एंबुलेंस के लिए काम किया है और ना ही वो कूपर अस्पताल के लिए काम करता है। जब उससे पूछा गया कि क्या वो पोस्टमार्टम एक्सपर्ट है तो उसने कहा कि उसे नहीं पता कि पोस्टमार्टम क्या होता है या कैसे किया जाता है। शख्स बोला- मुझे बड़े लोगों की मय्यत में जाने में मजा आता है आगे बातचीत में उसने बताया कि वो सिर्फ 10वीं पास है और उसे सेलेब्स के क्रियाकर्म में शामिल होना पसंद है। उसने कहा, 'मुझे बड़े लोगों की मय्यत में जाने में मजा आता है। एक सेलिब्रिटी की मौत हुई इसलिए देखने आया था। मैं एक सोशल वर्कर हूं।' उनसे बताया कि 'मैं ये कहकर चुपचाप कूपर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में घुस गया था कि मैं हॉस्पिटल वाला हूं। मैं जुहू के श्मशान घाट भी गया था। मैंने सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर बहुत सारे निशान देखे थे।' पोस्टमार्टम के बाद देखी थी सुशांत की बॉडी आगे उसने बताया कि सुशांत की बॉडी को उसने पोस्टमार्टम के बाद ही देखा था। जब उससे पूछा गया कि क्या सुशांत की बॉडी पर निशान पोस्टमार्टम के थे, तो उसने कहा, उसे पोस्टमार्टम के बारे में कुछ नहीं पता और उसने इस बारे में गूगल पर देखा था। बाद में उसने कहा कि बॉडी पर निशान पोस्टमार्टम के भी हो सकते हैं। श्वेता ने लिखा था- उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया? 29 अगस्त को उस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था, 'हे भगवान, इस तरह की खबर सुनकर मेरा दिल लाखों बार टूट जाता है... उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया, कृपया उन्हें गिरफ्तार करें।' पहले कहा था- गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे वीडियो में उस शख्स ने कहा था, 'हमको इतना ही मालूम था कि यह मर्डर है। गले पर सुई जैसे 15-20 निशान थे। जैसे उन्हें सुइयां चुभोई गई हों। उनके गले पर टेप चिपका हुआ था। मैंने उन्हें एम्बुलेंस के अंदर ले गया था। श्मशान घाट तक ले गया था। उनकी टांग टूटी हुई थी। जब उनकी बॉडी कूपर हॉस्पिटल आई तो उनका पैर मुड़ा हुआ था।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए इसी शख्स (दायां फोटो) ने दावा किया था कि सुशांत की बॉडी पर सुई के ढेरों निशान थे और पैर भी टूटा हुआ था। https://ift.tt/2QDN8Az
- Get link
- X
- Other Apps
'इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' में नजर आएंगे अक्षय कुमार, प्रोमो शेयर कर बताया कि बेयर ने धोखे से पिला दी हाथी के मल से बनी चाय ! अक्षय कुमार अगले महीने मैन वर्सेज वाइल्ड स्टार बेयर ग्रिल्स के साथ डिस्कवरी चैनल के नए शो में नजर आएंगे। शो का नाम है इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय ने इस शो का प्रोमो ट्विटर पर शेयर किया है। लेकिन चौंक गए अक्षय कुमार अक्षय ने एक चौंका देने वाली बात भी ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैंने पहले बहुत सारी चुनौतियों की कल्पना की थी। लेकिन बेयर ग्रिल्स ने मुझे हाथी के मल से बनी चाय के जरिए चौंका दिया। क्या दिन था। अक्षय और बेयर के एडवेंचर से भरा यह शो 11 सितंबर और 14 सितंबर को रात 8 बजे टेलीकास्ट होगा। ## 7 भाषाओं में 50 से ज्यादा देशों में दिखाया जाएगा शो अक्षय इस प्रोमो में ग्रिल्स के साथ कई स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस शो को नाम दिया गया है- इन टू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स एंड अक्षय कुमार। इसमें अक्षय और ग्रिल्स जंगल में बचने के लिए हर तरह की मिलिट्री ड्रिल को फॉलो करते नजर आएंगे। ये शो सात भाषाओं हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली और अंग्रेजी में दिखाया जाएगा। शो भारत के अलावा जापान, चीन, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया समेत 50 देशों में दिखाया जाएगा। ग्रिल्स आपके सामने चुनौतियां रखते हैं- अक्षय अक्षय ने बताया- मैं हमेशा से ही बेयर ग्रिल्स की ऊर्जा, जुनून के प्रशंसक रहा हूं। इतने साल से बेयर ग्रिल्स जो कर रहे हैं, उसे सराहता हूं। जंगल के हालात में बेयर के साथ काफी अच्छा अनुभव रहा। ग्रिल्स एक के बाद एक चुनौतियां सामने रखते हैं। मूवी सेट से तुलना की जाए तो जंगल का अनुभव एकदम अलग है। वहां कोई बैकअप नहीं होता है। वहां वास्तविकता का अनुभव पूरी तरह होता है। ग्रिल्स इन हालात में खुद को जिंदा रखने का काफी अनुभव रखते हैं और उनके पास इस अनुभव का खजाना है। उन्होंने मेरे साथ नई और मजेदार टेक्नीक शेयर की हैं। अक्षय की विनम्रता ने मुझे चौंका दिया- ग्रिल्स बेयर ग्रिल्स ने कहा- मैंने अक्षय कुमार से मुलाकात से पहले अपना होम वर्क किया था। मैं जानता हूं कि वो एक सुपर स्टार हैं, लेकिन जिस चीज ने मुझे चौंकाया, वो थी उनकी विनम्रता और सहजता। दिल से अक्षय कुमार एक आम लड़के की तरह हैं। हम दोनों के बीच बहुत समानताएं है, इनमें फिटनेस के लिए जुनून और परिवार के लिए निष्ठा शामिल है। उनके साथ रहकर मुझे बहुत मजा आया। अक्षय के सामने कोई नई चुनौती रखो तो उनकी आंखों में नई चमक आ जाती है। मेरा विश्वास करिए कि दुनियाभर में बहुत सारी ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने मेरी इन चुनौतियों का इतनी गर्मजोशी से स्वागत किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Akshay Kumar shared promo of Into The Wild With Bear Grylls where Akshay Kumar drinks elephant poop tea https://ift.tt/3gN0fd4
- Get link
- X
- Other Apps
रिपोर्ट्स में दावा- ऋतिक रोशन ने अकेली 'वॉर' से की थी 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, 48 करोड़ तो सिर्फ फीस के रूप में लिए अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पिछली फिल्म 'वॉर' की फीस को लेकर चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने अकेले ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। इसमें से 48 करोड़ रुपए उनकी फीस थी और बाकी रकम उन्होंने प्रॉफिट शेयर से कमाई थी। इंडियन बॉक्स ऑफिस नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, "सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स के साथ प्रॉफिट पार्टनर के तौर पर डील की थी। साथ ही 48 करोड़ रुपए साइनिंग अमाउंट के रूप में लिए थे। इस तरह उनका कुल मेहनताना लगभग 100 करोड़ रुपए हुआ। कितने परसेंट प्रॉफिट के पार्टनर थे ऋतिक रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के प्रॉफिट में ऋतिक रोशन की 40 परसेंट की हिस्सेदारी थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 318 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म का कुल बजट 170 करोड़ रुपए बताया जाता है, जिसमें से 150 करोड़ रुपए निर्माण और 20 करोड़ रुपए पब्लिसिटी पर खर्च किए गए थे। यानी कि फिल्म को करीब 148 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। इसमें 40 परसेंट के हिसाब से ऋतिक की हिस्सेदारी लगभग 59 करोड़ होती है। इस हिसाब से अभिनेता ने फिल्म से उन्होंने करीब 107 (48+59) करोड़ रुपए की कमाई की। 2019 की हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'वॉर' 2019 की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म थी। हालांकि, सभी भाषाओं के हिंदी वर्जनों को भी इसमें शामिल किया जाए तो यह दूसरे नंबर पर आती है। पहले पायदान पर हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एंडगेम' है, जिसने भारत में करीब 373 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर तोड़े थे कई रिकॉर्ड 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी कायम किए थे। यह पहले दिन 51.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। इसके अलावा यह ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के कॅरियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। यशराज के बैनर और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'वॉर' ऋतिक रोशन के अब तक के कॅरियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है। https://ift.tt/2EPecKs
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की मेंटल कंडीशन के बारे में जानता था परिवार!, वायरल चैट देखकर स्वरा भास्कर बोलीं, क्या रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है? सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सबसे ज्यादा शक की सुईं घूम रही है। सुशांत के परिवार ने उनपर सुसाइड के लिए उकसाने से लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन सुशांत की मौत के 70 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है। रिया को लेकर मीडिया ट्रायल चल रही है जिसमें उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। रिया के खिलाफ चल रही मीडिया ट्रायल से कुछ लोग नाखुश भी हैं। इनमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि कहीं रिया को केस में फंसाया तो नहीं जा रहा। श्रुति मोदी के वायरल चैट को देख स्वरा ने दी प्रतिक्रिया दरअसल, हाल ही में सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है। इस चैट में श्रुति सुशांत की बहन नीतू को नवंबर 2019 में यह बात बताती नजर आ रही हैं कि सुशांत डिप्रेशन का इलाज करवा रहे हैं। श्रुति का मैसेज देखकर नीतू उनसे सुशांत के इलाज की डिटेल शेयर करने को कहती हैं। अगले चैट में श्रुति सुशांत का ट्रीटमेंट कर रहीं सायकोथेरेपिस्ट सुजैन वॉकर का प्रिस्क्रिप्शन शेयर करती हैं। इस चैट के सामने आने के बाद परिवार के उस दावे को झूठा माना जा रहा है कि वह सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात नहीं जानते थे और उन्हें रिया ने ट्रीटमेंट को लेकर अंधेरे में रखा था। इसी चैट को देखकर स्वरा ने सवाल उठाए और ट्विटर पर लिखा, 'चैट साबित करती है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में 2019 में ही परिवार को जानकारी दे दी थी। ऐसे में तेज आवाज में चिल्लाने वाले एंकर्स इस स्टोरी को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? क्या ऐसा लगता है कि रिया को फंसाया जा रहा है?' पहले भी कर चुकीं रिया का सपोर्ट इससे पहले सुशांत मामले में स्वरा रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'रिया एक अजीबो-ग़रीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Swara Bhasker asks if Rhea Chakraborty is ‘being framed’ as new chats show Sushant Singh Rajput’s sister knew of his treatment https://ift.tt/3bnYRwJ
- Get link
- X
- Other Apps
दिनेश विजन के ऑफिस में छह लोग कोरोना संक्रमित हो चुके, लोग ठीक होते गए और ऑफिस रन होता रहा प्रोड्यूसर दिनेश विजन के ऑफिस में हाल के दिनों में छह लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आईं है। हालांकि इसके बाद भी वहां के स्टाफ ने काम बंद नहीं किया है और वे सुरक्षा उपायों के साथ काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजन की टीम में कोरोना का पहला शिकार उनकी एडिटिंग टीम का एक शख्स हुआ था। जिसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया। हालांकि एडिटिंग टीम का वो सदस्य ठीक होने के बाद काम पर वापस आ गया। इसी दौरान कृति सेनन से लेकर बाकी कलाकारों की आवाजाही होती रही। राइटरों के साथ दिनेश विजन व उनकी टीम मीटिंग्स भी करती रही। अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज की फिल्मों पर काम चलता रहा। गुरूवार से उनके बैनर की ‘रूही अफजाना’ के पैच वर्क होने हैं। शायद ऐसे में उनकी टीम कोरोना संक्रमण की खबरें अनाउंस नहीं करना चाहती ताकि काम पर असर ना पड़े। हार्दिक मेहता, दिनेश विजन ने भी दैनिक भास्कर की इस क्वेरी पर दो दिनों तक कुछ जवाब नहीं दिया। उनकी टीम ने भी इस बारे में कंफर्म करने का दावा किया, पर उन्होंने भी खबर लिखने तक इस बारे में कुछ शेयर नहीं किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिनेश विजन के साथ कृति सेनन। (फाइल फोटो) https://ift.tt/31GIIyY
- Get link
- X
- Other Apps
Hollywood: कोरोना दौर में परफॉर्म करने पर ताइवानी पॉप स्टार ने कहा- बहुत ही रोमांचक Hollywood: कोरोना दौर में परफॉर्म करने पर ताइवानी पॉप स्टार ने कहा- बहुत ही रोमांचक
- Get link
- X
- Other Apps
Hollywood: कोरोना दौर में परफॉर्म करने पर ताइवानी पॉप स्टार ने कहा- बहुत ही रोमांचक https://ift.tt/2EPQayZ
- Get link
- X
- Other Apps
बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंच गए थे सुशांत, जब पिता ने फोन किया तो बात करने से कर दिया था इनकार सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की सीबीआई जांच के बीच अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने उन्हें लेकर कई बड़े दावे किए हैं। मोदी की मानें सुशांत उनकी जिंदगी में रिया की एंट्री से काफी पहले से ड्रग्स ले रहे थे। अपने वकील अशोक सरावगी के जरिए उन्होंने परिवार के साथ सुशांत के रिश्ते पर भी बात की। उनके मुताबिक, नवंबर 2019 में अपनी बहनों से झगड़े के बाद सुशांत अस्पताल में भर्ती हुए थे और तब उन्होंने अपने पिता से बात करने से इनकार कर दिया था। 27 नवंबर की रात हुआ था सुशांत का झगड़ा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरावगी ने कहा- नवंबर 2019 में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने मुंबई आई थीं और तीनों ही साथ में वापस लौटी थीं। लेकिन 27 नवंबर की रात सुशांत के घर में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ और अगले दिन तीनों बहनों ने होटल ललित में चैक-इन कर लिया था। इस फाइट का सुशांत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा और वे 28 नवंबर को खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। जब वे वहां भर्ती थे, तब उनके पिता ने स्टाफ के एक सदस्य को फोन किया और कहा कि वे सुशांत से बात करना चाहते हैं। लेकिन सुशांत ने बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार से बात करके वे पहले ही हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं। पिता से बात करने के बाद उनकी तबियत और बिगड़ सकती है। सुशांत के ड्रग एडिक्शन को लेकर क्या कहा? सरावगी ने सुशांत के ड्रग एडिक्शन को लेकर कहा कि सुशांत का पूर्व ड्राइवर और बॉडीगार्ड सोहेल सागर उनके लिए ड्रग्स लाने वालों में से एक था। बकौल सरावगी- सोहेल और केशव (कुक) अपने दो अन्य दोस्तों आयुष शर्मा और आनंदी के साथ को-ऑर्डिनेट करते थे और जब भी ड्रग्स लेना होता था, तब सुशांत के घर पर रुकते थे। उनके घर में बहुत पार्टियां होती थीं, जहां उनकी बहनें भी ड्रग्स लेती थीं। वॉट्सऐप ग्रुप में होता था ड्रग्स पर डिस्कशन सरावगी के मुताबिक, एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के दूसरे शामिल थे। इस ग्रुप में AK-47 नाम से नशीले पदार्थ का नाम कई बार लिया जाता था। वे कहते हैं- ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई उस ग्रुप में शामिल हो और ड्रग्स न लेता हो। सभी लोग इस बारे में जानते थे और ड्रग्स लेते थे। मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन कई पार्टियों में जाती थीं। वे शराब की शौकीन हैं। वे कई ड्रग्स वाली पार्टियों में भी जाती थीं। ड्रग्स के चलते कॉन्ट्रैक्ट हाथ से गया था सुशांत की जिंदगी में ड्रग्स के बुरे प्रभाव पर रोशनी डालते हुए सरावगी ने बताया- इसी साल जनवरी में एक कंपनी सुशांत को ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन चूंकि, वे शहर में नहीं थे। इसलिए पुराने फोटोग्राफ का इस्तेमाल और कॉन्ट्रैक्ट मनी को आधा करने का ऑफर दिया गया। लेकिन सुशांत इसके लिए तैयार नहीं हुए और उनसे मुंबई लौटने का वादा किया। हालांकि, जब वे मुंबई लौटे तो कंपनी ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। क्यों वे फिजिकली और मेंटली सही स्थिति में नहीं थे। 'सुशांत के खातों में करीब 8 करोड़ रुपए थे' सरावगी ने सुशांत के खातों में 15 करोड़ रुपए होने की बात से भी इनकार किया। उनके मुताबिक, अभिनेता के अलग-अलग बैंक खातों, डिपॉजिट्स और म्युचुअल फंड्स को मिलाकर उनके पास करीब 8 करोड़ रुपए थे। इनमें से ज्यादातर खातों में नॉमिनी उनकी बहन प्रियंका हैं। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... क्या सुशांत ने खुद मानी थी बाइपोलर डिसऑर्डर की बात:वायरल ऑडियो क्लिप में बीमारी पर बात करते सुनाई दिए सुशांत, अपनी मेसेराती कार भी बेचने को थे तैयार सुशांत की ऑडियो क्लिप से कई खुलासे:मौत से 5 महीने पहले सुशांत ने भविष्य को लेकर जताई थी चिंता, खर्च कम करने की बात की थी, रिया चक्रवर्ती कर रही थीं उनके पैसों को मैनेज भास्कर इंटरव्यू:सुशांत के कुक रहे अशोक बोले- अक्टूबर 2019 तक सुशांत को कोई मेंटल हेल्थ इश्यू नहीं था, एक बार बहनें मिलने आईं तो मुलाकात नहीं की थी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रनील चक्रवर्ती, मां संध्या, भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के साथ श्रुति मोदी का नाम भी सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में लिखवाया था। https://ift.tt/3bfIxOu
- Get link
- X
- Other Apps
बयान : सुबह 10.30 बजे से हाउसस्टाफ सुशांत के कमरे को खोलने की कोशिश में था, ट्विस्ट : दीपेश ने 10.51 बजे कुशल को डील के लिए मैसेज किया सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री में एक और नया ट्विस्ट आया है। फिल्म मेकर कुशल झावेरी ने एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जो सुशांत के हाउस स्टाफ और उनके द्वारा बताई जा रही सुशांत की आत्महत्या की थ्योरी को पूरी तरह नकार रहा है। इस चैट में सुशांत का स्टाफ दीपेश सावंत कुशल को ठीक उसी समय मैसेज करता है, जिस समय के बारे में यह बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज मिलकर सुशांत के कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। सुशांत के हाउसस्टाफ के बयान में विरोधाभास रिपब्लिक टीवी की खबर के अनुसार कुशल ने जो चैट शेयर की है उसमें दीपेश ने कुशल को मैसेज किया जिसमें लिखा था- "हाय सर, एसएसआर ने मुझे (कंपनी का नाम) के संबंध में आपसे संपर्क करने के लिए कहा।" कुशल ने दीपेश के मैसेज का रिप्लाय 2:48 बजे के आसपास दिया, जिसमें पूछा था कि क्या भाई सेफ हैं या नहीं। प्लीज रिप्लाय करो। उन्होंने इसके बाद एक मैसेज 3:34 पर भी भेजा जिसमें लिखा था भाई हम लोग बाहर हैं, अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताओ। इसका दीपेश की ओर से कोई रिप्लाय नहीं मिला। कुशल ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वे उस दिन दोपहर के वक्त सो रहे थे और देर से उठे। कुशल पहले भी बता चुके सुशांत डिप्रेस नहीं थे इसके पहले कुशल ने 9 जून को सुशांत से हुई वॉट्सऐप चैट को भी शेयर किया था, जिसमें यह बताया था कि वे किसी ई-कॉमर्स कंपनी से डील कर रहे थे। जिसके लिए सुशांत ने जवाब दिया कि दीपेश सावंत इस डील को लेकर बात करेंगे। इस चैट से यह पता चला था कि मौत से 4 दिन पहले, सुशांत अपने करियर को और फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए उत्सुक थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today when Sushant passed away then why was Dipesh Sawant sending WhatsApp message to Kushal zaveri on the morning of 14 June At 10.51 am https://ift.tt/2Gd0qC2
- Get link
- X
- Other Apps
