Posts

आमिर की अनाउंसमेंट बाद बाकी स्‍टार्स में भी रिलीज डेट बुक करने को लेकर मचेगी होड़, ईद, दीपावली, 15 अगस्‍त और 26 जनवरी पर होगा जोर इस हफ्ते का आगाज आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की नई रिलीज डेट की घोषणा के साथ हुआ, जो कि अगले साल क्रिसमस पर आएगी। इसके साथ ही अब बाकी स्‍टार्स और प्रोड्यूसर्स के बीच अगले साल की अन्य अहम तारीखों को बुक करने की होड़ मचने जा रही है। ट्रेड विश्‍लेषकों और वितरक बिरादरी का कहना है कि अब सब जल्‍द से जल्‍द ईद, दीपावली, रिपब्लिक-डे और इंडिपेंडेंस-डे को बुक करना चाहेंगे। ट्रेड जानकारों का कहना है कि आमिर खान ने काफी सोच समझकर अगली क्रिसमस को बुक किया है। वे चाहते तो अगली ईद या दीपावली वगैरह पर आ सकते थे, लेकिन उन्‍होंने वैसा नहीं किया। ईद सलमान के लिए, तो दिवाली अक्षय कुमार या अजय देवगन आदि की फिल्‍मों के लिए छोड़ी है। बड़े प्रोड्यूसर ऐसा आपसी समझदारी के साथ करते हैं। ये बात ‘छिछोरे’ के वक्‍त दिए इंटरव्‍यू में फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने कही थी। उन्‍होंने कहा था, 'हॉलीवुड में भी ऐसा ही होता है। बड़े स्‍टूडियो आपसी सहमति के साथ दो या तीन साल की एडवांस रिलीज डेट बुक करते हैं। वो इसलिए क्योंकि उन सबके करोड़ों रुपए दांव पर लगे होते हैं। बड़े बजट की फिल्‍मों को खास डेट चाहिए होती है। ताकि उनका निवेश किया पैसा रिकवर हो सके।' राज बंसल ने आमिर के फैसले को स्मार्ट डिसीजन कहा चार दशकों से डिस्‍ट्रीब्‍यूशन में सक्रिय राज बंसल आमिर खान के कदम को स्‍मार्ट डिसीजन बताते हैं। वो कहते हैं, 'आमिर अभी बस रेकी के लिए तुर्की गए हैं। उन्‍हें पता है कि सितंबर-अक्‍टूबर से फिल्‍म की शूटिंग तभी मुमकिन है, जब तुर्की और यहां दोनों जगह हालात सामान्‍य हों।' 'वर्ना अगले साल फरवरी से अप्रैल तक बफर स्‍टॉक रहेगा। उन महीनों में भी फिल्‍म की शूटिंग हो सकेगी। फिर फिल्‍म में हैवी VFX है। इस तरह मई-जून तक का वक्‍त उनके दिमाग में होगा कि फिल्‍म तैयार हो सकेगी। तभी उन्‍होंने ईद या इंडिपेंडेंस-डे की बजाय सीधे क्रिसमस पर आना तय किया।' अक्षय राठी बोले- अगले साल बड़ी फिल्मों की भरमार होगी डिस्‍ट्रीब्‍यूटर अक्षय राठी कहते हैं, 'रिलीज की तारीखों पर इस वक्‍त कुछ भी बता पाना बहुत मुश्किल है। प्रबल संभावनाएं जरूर हैं कि सितंबर से सिनेमाघर खुलें, पर अभी भी इस पर कुछ भी निश्चित नहीं है। यह जरूर है कि नए साल में बड़े सितारों की फिल्‍मों की भरमार रहेगी। पांच से छह फिल्‍में तो अकेले अक्षय कुमार की रहेंगी। तीन से चार अजय देवगन की तो शाहरुख खान भी अपनी यशराज के साथ वाली फिल्‍म जरूर लाएंगे।' ईद पर आ सकती है सलमान की 'राधे' ट्रेड पंडित अतुल मोहन के शब्‍दों में 'अगली ईद पर यानी 13 मई को ‘राधे’ के आने की ही प्रबल संभावना है। वो इसलिए कि अब तक उनकी ‘राधे’ की शूटिंग ही बाकी है। वो अक्‍टूबर के बाद होने की चर्चा है। फिर वो सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म होती है कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्‍म या आदित्‍य चोपड़ा की ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी उस पर सबकी नजरें रहेंगी। रिपब्लिक-डे के आसपास आएगी 'ब्रह्मास्त्र' उधर, अयान मुखर्जी के करीबियों का कहना है कि अगले साल रिप‍ब्लिक-डे वाली तारीख के आसपास उनकी फिल्‍म 'ब्रह्मास्‍त्र' आ सकती है। जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। अयान ने अब तक 12 घंटे का कंटेंट फिल्‍मा लिया है लेकिन वो आगे और भी कंटेंट शूट करना चाहते हैं। हालांकि रणबीर ने उन्‍हें इस बात के लिए मना लिया है कि वे उस 12 घंटे के कंटेंट में से ही एडिट कर ढाई घंटे की फिल्‍म निकाल लेंगे। रणबीर की फिल्म से टकरा सकती है विक्की और जॉन की फिल्म रिपब्लिक-डे वाली तारीख पर रणबीर कपूर को विक्‍की कौशल की ‘सरदार ऊधम सिंह’ से टकराना पड़ सकता है। ‘बच्‍चन पांडे’ भी उसी तारीख पर आने वाली थी। पर उसकी संभावना कम है। वो इसलिए क्योंकि अगले एक दो महीनों में तो अक्षय अभी स्‍कॉटलैंड में ही शूटिंग खत्‍म करेंगे। फिर उन्‍हें ‘पृथ्‍वीराज चौहान’ की शूटिंग भी पूरी करनी है। उसका लंबा चंक शूट होना बाकी है। इंडिपेंडेंस-डे पर हो सकती है जॉन और अजय की टक्कर रिपब्लिक डे के आसपास लंबे वीकेंड खाली हैं। जाहिर तौर पर वहां जॉन अब्राहम की ‘मुंबई सागा’ भी अपनी दावेदारी पेश कर सकती है। उनकी एक और फिल्म ‘सत्‍यमेव जयते-2’ इंडिपेंडेंस डे यानी 15 अगस्त पर दांव लगा सकती है। मगर वहां उनकी टक्कर अजय देवगन की 'मैदान से हो सकता है। आमिर खान की तरह अजय देवगन ने भी अपनी इस फिल्म को एक साल आगे बढ़ा दिया था। अजय देवगन को उसके तुंरत बाद 'गोलमाल 5' भी शूट करनी है। उसे भी वो अगले साल दिवाली पर लाना चाहेंगे। उस तारीख पर आने के लिए अक्षय कुमार की 'पृथ्‍वीराज चौहान' की भी अनाउंसमेंट हो सकती है। फिलहाल तख्त के शुरू होने की संभावना कम क्रिसमस पर 'तख्‍त' के आने की भी संभावना थी, मगर करन जौहर को लेकर बने प्रतिकूल माहौल के चलते उसके शुरू होने के चांसेंज कम हैं। ऐसे में आमिर खान के लिए वह सोलो रिलीज होती नजर आ रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आमिर खान की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। https://ift.tt/3iFyG6X

'मेरे साईं' में लोकमान्य तिलक बने नजर आएंगे अनंत महादेवन, बोले- मैं वाकई चाहता हूं कि आज की पीढ़ी इस कथा के महत्व को जानें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीवी शो 'मेरे साईं' के मेकर्स ने हिंदी और मराठी सिनेमा के एक्टर अनंत महादेवन को लोकमान्य तिलक का रोल निभाने के लिए चुना है। सीरियल के इस ट्रैक में लोकमान्य तिलक और साईं बाबा की भेंट के बारे में बताया जाएगा। साईं बाबा ने लोकमान्य तिलक का अपहरण होने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद साईं के प्रति तिलक की आस्था और मजबूत हो गई थी। इस बारे में बताते हुए अनंत ने कहा, 'इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बड़ा अनुभव और खास अवसर है। मैं इस शो के निर्माताओं का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे लोकमान्य तिलक का प्रसिद्ध किरदार निभाने के लिए चुना। यह साईं चरित्र की बड़ी लोकप्रिय कहानी है। मैंने बचपन में इस कथा के बारे में सुना था।' महादेवन ने बताया, 'सीरियल में साईं की भूमिका निभा रहे तुषार और मैं लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन हमें कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। उनके साथ काम करने के लिए यह सही अवसर है और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह ट्रैक पसंद आएगा। महादेवन के मुताबिक 'साईं और लोकमान्य तिलक की भेंट तिलक के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था। मैं वाकई यह चाहता हूं कि आज की पीढ़ी इस कथा के महत्व को जानें।' अनंत महादेवन खिलाड़ी, बाजीगर, बादशाह और यस बॉस जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अनंत महादेवन खिलाड़ी, बाजीगर, बादशाह और यस बॉस जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। https://ift.tt/3iIwnzW

अब खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बता रहीं रिया चक्रवर्ती, उनकी मौत से दो महीने पहले अफेयर की बात से कर रही थीं इनकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती खुद को उनकी गर्लफ्रेंड बता रही हैं और दावा कर रही हैं कि वे उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। लेकिन अभिनेता की मौत से दो महीने पहले ही अप्रैल में उन्होंने उनके साथ अफेयर की खबर से इनकार किया था। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि क्या वे सुशांत को डेट कर रही हैं? जवाब में उन्होंने कहा था- नहीं यह सही नहीं है। रिया ने कहा था- सुशांत और मैं अच्छे दोस्त हैं रिया ने कहा था- न तो कभी मैंने और न ही सुशांत इसे स्वीकार किया। इसलिए यह सही नहीं है। सुशांत और मैं वाकई अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें आठ साल से जानती हूं। हम यशराज फिल्म्स में साथ थे और लंबे समय तक हमारी मैनेजर भी एक ही रही है। इन सालों में हमारी दोस्ती बढ़ी है। मैं अपने सभी दोस्तों को बहुत प्यार करती हूं और इसे छुपाती नहीं हूं। मैं अपनी जिंदगी में शामिल लोगों के प्रति प्यार को लेकर बहुत पब्लिक हूं। फिर चाहे वह लड़की हो या फिर लड़का। जहां तक सुशांत की बात है तो वे मैं जिन लोगों को जानती हूं, उनमें वे सबसे अच्छे और कूल इंसान हैं। मैं उनके बारे में नहीं जानती। लेकिन वे मेरे लिए सुपर क्यूट और अट्रेक्टिव हैं। हालांकि, मैं नहीं जानती कि वे मेरे बारे में क्या सोचते हैं। सुशांत की वह एक आदत, जो रिया को पसंद नहीं थी जब रिया से पूछा गया कि क्या सुशांत की ऐसी कोई आदत है, जो उन्हें पसंद नहीं? तो जवाब में उन्होंने कहा था, "सुशांत बहुत समझदार हैं। वे हर चीज के बारे में बहुत ज्यादा जानते हैं। यह आदत नहीं है, वे ऐसे ही हैं। तब आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है, जब आपको लगता है कि आप बहुत स्मार्ट हैं, लेकिन सुशांत से बातचीत के बाद आपको अपने बारे में दोबारा सोचना पड़ता है।" रिया से शादी करना चाहते थे सुशांत अगस्त 2019 में ऐसी खबरें आई थीं कि सुशांत अपनी प्लेब्वॉय रेपुटेशन से निकलने के लिए रिया से शादी करना चाहते थे। लेकिन रिया कुछ और वक्त चाहती थीं। इससे पहले सुशांत ने एक इंटरव्यू में रिया के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "फिलहाल, कुछ भी कहना सही नहीं है। लोगों को ऐसी चीजों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए, जो अभी शुरू ही हुई हों। अगर आप मेरे बारे में सवाल करेंगे तो मैं जवाब दे सकता हूं। लेकिन आप किसी और के बारे में पूछेंगे तो मुझे उससे पूछना पड़ेगा।" गौरतलब है कि रिया से पहले सुशांत का नाम अंकिता लोखंडे, कृति सेनन और सारा अली खान से जुड़ चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today When Rhea Chakraborty Denies Relationship With Sushant Singh Rajput https://ift.tt/30UXd1R

सोनाक्षी और भूमि ने बताया बचपन में किस तरह मनाते थे आजादी का जश्न, कोरोना के चलते इस बार घर में ही सेलिब्रेट करने की अपील की देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दैनिक भास्कर ने कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से बात करते हुए इस दिन से जुड़ी उनकी खास यादों के बारे में बात की। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडणेकर और वाणी कपूर ने इस त्योहार से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया। सोनाक्षी ने बताया कि वे ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद भी तिरंगे को सलामी देने के लिए कॉलेज जाया करती थीं। बिजी शेड्यूल का बहाना बनाकर खुद को वक्त नहीं दिया सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'इस बार आजादी दिवस पर हम लोग यकीनन ढेर सारी चीजें मिस कर रहें हैं। लॉकडाउन के चलते ये भी जरूर महसूस हो रहा है कि हम लोगों ने पूरी जिंदगी फैमिली को कम वक्त दिया। अपनी आजादी को बहुत हल्के में लिया। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल कम रखा। खुद की पसंद-नापसंद का भी बारीकी से कम ध्‍यान रखा और इसके लिए बिजी शेड्यूल का बहाना बनाते रहे। अब इन सब बातों का भान लॉकडाउन ने करवा दिया।' कोविड के जाने तक संभल कर रहना होगा उन्होंने आगे कहा, 'ये जरूर है कि हम सब इतने लंबे समय तक घर पर बैठे रहने के आदी नहीं रहे हैं और हर कोई बाहर निकलकर काम करने की आजादी चाह रहा है। लेकिन हमें इस बात का ख्‍याल भी रखना होगा कि बाहर निकलने की आजादी हमारी जान की कीमत पर ना हो। जब तक कोविड-19 काबू में नहीं आता, तब तक हम-आप सभी को जरा धीरज रखना होगा।' छोटी-छोटी चीजें करते हुए देशप्रेम जाहिर कर सकते हैं सोनाक्षी के मुताबिक, 'इस साल तो आजादी का जश्‍न मनाने के लिए बाहर ना ही निकलें, क्योंकि वो बिल्कुल भी सेफ नहीं होगा। घर पर अपनी फैमिली के साथ रहकर ही इसे सेलिब्रेट करें। देश के प्रति अपना प्‍यार घर से ही जाहिर करें। देश को सपोर्ट करें।' उन्होंने कहा, 'हम सब छोटी-छोटी चीजें करते हुए भी अपना देशप्रेम जाहिर कर सकते हैं। साफ-सफाई और जरूरतमंदों का ध्‍यान रखकर भी ये काम कर सकते हैं। एक-दूसरों को आगे बढ़ाने में सहायता कर देश को महान मुल्‍क बना सकते हैं।' ग्रेजुएशन होने के बाद भी कॉलेज जाती थी सोनाक्षी ने कहा, 'स्‍कूल-कॉलेज में ध्‍वजारोहण को बहुत पसंद करती थी। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद भी तिरंगे को सलामी देने के लिए कॉलेज जाया करती थी। वो इसलिए क्योंकि ग्रुप में जो देशभक्ति की फीलिंग होती थी, उसे मिस करती थी। अपने साथी कलाकारों के साथ राष्‍ट्रगान में शामिल होना मिस करती थी। इसके अलावा हाल के बरसों में भी मौका मिलने पर कॉलेज जाया करती थी।' सोनाक्षी सिन्हा और भूमि पेडणेकर। भूमि बोलीं- इस बार सबको आजादी के मायने पता चले एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर ने कहा, 'तालाबंदी के कारण इस बार हम सब घरों में बंद हैं और सभी को स्वतंत्रता के मायने पता चल रहे हैं। इस बार तो तिरंगे को सलामी देना भी मुश्किल होगा साथ ही स्कूल के साथियों, कार्यालय के सहयोगियों या अपने पड़ोसियों का साथ भी नहीं मिलेगा। यह एहसास दिलाता है कि आजादी के अधिकार हम सभी में नैसर्गिक भाव से आते रहते हैं।' कोरोना के खिलाफ हर भारतीय को योद्धा बनना होगा भूमि के मुताबिक 'अनगिनत भारतीयों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लड़ाई लड़ी थी और आज हम कोरोनोवायरस के खिलाफ एक और लड़ाई लड़ रहे हैं। इसे हराने के लिए हम सभी को योद्धा बनना होगा। हम सावधान रहते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखकर और हर समय मास्‍क पहनकर भारत को कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में जीत दिला सकते हैं। हर कोई ऐसा करने की शक्ति रखता है।' अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए सेलिब्रेट करें स्वतंत्रता दिवस मनाने का तरीका बताते हुए भूमि ने कहा, 'इस माहौल में स्वतंत्रता दिवस पर प्राउड इंडियन महसूस करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि हमें एक साथ मिलकर ही सेलिब्रेट करना है। इसकी बजाए राष्ट्रगान को अपने घर में जोर-शोर से गाएं और उन अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करें, जो ज्ञात और अज्ञात सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के कारण हैं।' बचपन में दिन बन जाता था बचपन की याद शेयर करते हुए उन्होंने कहा 'मेरे स्कूल में हम सुबह-सुबह झंडे को सलामी देने के लिए इकट्ठा होते थे। बच्चों के रूप में हमें जल्दी जागना कठिन लगता था, लेकिन उत्सव में हमारे शिक्षकों और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलने से दिन बन जाता था। स्‍कूल में भी वो एक ब्रेक सा दिन लगता था।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonakshi Sinha and Bhumi Pednekar told how they celebrated independence in childhood, this time due to Corona, they appealed to celebrate at home. https://ift.tt/3fYygqz

वाणी कपूर बोलीं- इस दिन से जुड़ी बचपन की यादें शानदार, ये आजादी दिवस हम कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर सेलिब्रेट करें 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्ट्रेस वाणी कपूर ने दैनिक भास्कर के साथ इस खास दिन से जुड़ी अपनी बचपन की यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि हमारी बचपन की यादें कुछ ऐसी हैं, जिन्हें हम हमेशा संजोकर रखते हैं। अपने दिलों के करीब रखते हैं। हमारे स्कूल के दिनों में भी इस शुभ अवसर पर ध्वजारोहण और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे। वाणी ने कहा, 'उन कार्यक्रमों की तैयारियों में हम आयोजन से एक हफ्ते पहले जुट जाते थे। प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार करने के दौरान हम काफी एन्जॉय करते थे। हम मार्च-पास्ट, भाषण, नृत्य, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य चीजों की तैयारियों के सिलसिले में अभ्यास करने के लिए लंच ब्रेक के बाद उसी में जुट जाते थे।' उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के कारण इस बार हम सभी घरों में बंद हैं। जाहिर तौर पर इस बार व्यावहारिक और भावनात्मक चुनौतियां हैं, जिनसे हमें बंद के दौरान जूझना पड़ा है। हालांकि इसने हमें उन चीजों के महत्व से अवगत कराया है जिन्‍हें हम बहुत कैजुअली लेते थे।' 'उदाहरण के लिए, मैं दोस्तों और परिवार के साथ अचानक वाली छुट्ट‍ियां प्‍लान करने से रह गई हूं। मैंने अपने माता-पिता को इतने लंबे समय तक नहीं देखा और मैं उन्हें बहुत मिस करती रही हूं।' वाणी के मुताबिक 'इस माहौल में हमें फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी सलामी देते हुए इस स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाना चाहिए। हम कोरोनोवायरस के साथ युद्ध में हैं और मैं सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स- मेडिकल स्टाफ, पुलिस, सैनिटाइजेशन वर्कर्स और हर किसी को सलाम करती हूं जो हमारे लिए खुद को जोखिम में डाल रहे हैं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एक्ट्रेस वाणी कपूर आखिरी बार ऋतिक रोशन के अपोजिट फिल्म 'वॉर' में नजर आई थीं। https://ift.tt/3iUeH4L

‘Boys State’ Shows Perils of Modern Democracy https://ift.tt/3gYjHoe

डिप्रेशन की थ्योरी को गलत साबित करते हैं ये वीडियो, परिवार संग एन्जॉय करते, भजन गाते और कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं सुशांत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के तकरीबन 2 महीने बाद शुक्रवार को उनके कई वीडियो सामने आये। इन वीडियो को देख कोई भी नहीं कह सकता है कि सुशांत डिप्रेशन से जूझ रहे थे। वीडियो में सुशांत परिवार के साथ मस्ती करते, कार ड्राइव करते और भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। पहला वीडियो : आज सामने आये पहले वीडियो में सुशांत भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर भजन गा रहे हैं। वीडियो में सुशांत 'श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी' और 'अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं' गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। दूसरे वीडियो: इसमें सुशांत अपनी बहन मीतू सिंह के साथ एक कार में चंडीगढ़ के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। कार चलाने के दौरान दोनों एक गाने को गुनगुनाते हुए और कार की पिछली सीट पर संभवतः उनके जीजा बैठे नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो: अभिनेता सुशांत परिवार के साथ जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देख कहीं से ऐसा नहीं लगता कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते खराब थे। वीडियो में वे अपनी बहनों और बहनोई के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। आईपीएस ओपी सिंह भी इसमें नजर आ रहे हैं। परिवार ने रिलीज किए यह वीडियो ये वीडियो इस साल जनवरी 2020 का बताया जा रहा है। सुशांत अपनी बहन के साथ जनवरी में पंचकुला गए थे। वहीं का ये वीडियो बताया जा रहा है। इन ताजा वीडियोज में सुशांत परिवार के साथ काफी खुश और मस्‍ती करते हुए नरज आ रहे हैं। आज सुशांत की मौत को 2 महीने पूरे हो गए जिसके चलते परिवार ने उनकी याद में ये वीडियो रिलीज किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में लटकता हुआ मिला था। इसके 50 दिन बार पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक रूप से परेशान करने का केस दर्ज करवाया है। मुंबई और बिहार पुलिस के साथ सीबीआई और ईडी भी इस मामले में जांच कर रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत कार चलाते हुए(बाएं), भजन गाते हुए (बीच में) और परिवार संग मस्ती करते(दाएं) नजर आ रहे हैं। https://ift.tt/3angJqK

सुशांत की मौत के 24 दिन बाद उनका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, फोन के लिए ईडी ने चार लेटर लिखे, लेकिन नहीं दिया गया सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप लग रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने अभिनेता के फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की बजाय तीन सप्ताह तक अपने पास रखा। कहा यहां तक जा रहा है कि देरी से मिलने के कारण फोरेंसिक लैब ने फोन की जांच करने से इनकार कर दिया था। एक न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट से जुड़े सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि मुंबई पुलिस ने सुशांत का फोन उनकी मौत के 24 दिन बाद फोरेंसिक जांच के लिए भेजा था। इसी रिपोर्ट में यह लिखा गया है कि सबूत को फोरेंसिक लैब ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मुंबई पुलिस से देरी को लेकर सवाल किया। ईडी फोन के लिए मुंबई पुलिस को 4 लेटर लिख चुका इस बीच खबर यह भी आ रही है कि सुशांत मामले में मनी लॉन्डरिंग एंगल से जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अभिनेता के फोन और कॉल डिटेल्स की जरूरत है। इस बारे में मुंबई पुलिस को 4 लेटर लिखे जा चुके हैं। लेकिन पुलिस की ओर से एक बार भी जवाब नहीं दिया गया। क्या मुंबई पुलिस ईडी की जांच में अड़ंगा लगा रही? सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह की मानें तो मुंबई पुलिस ईडी की जांच में अड़ंगा लगा रही है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस आधार पर मुंबई पुलिस ईडी को सुशांत का मोबाइल फोन देने से इनकार कर रही है।" सिंह के मुताबिक, मुंबई पुलिस ईडी को कोई भी चीज देने से इनकार नहीं कर सकती, क्योंकि ईडी के अधिकार को माना जाता है। एफआईआर दर्ज होने के बाद उनके पास जांच का पूर्ण स्वतंत्र अधिकार होता है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि मुंबई में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, इसलिए वहां कोई जांच नहीं है। सुशांत की कजिन ने मुंबई पुलिस को घेरा सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू ने भी मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा- दो महीने का वक्त हो गया है और पूरा देश कह रहा है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। लेकिन मुंबई पुलिस कह रही है कि हम जांच कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने उस जगह तक को सील नहीं किया, जहां सुशांत की मौत हुई थी। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। केस में किसी का नाम नहीं लाए हैं। ऐसे में समझ ही नहीं आ रहा कि वह कौन-सी जांच कर रही है। दूसरी बात ईडी उनसे जो कागजात और सामान मांग रहा है, वह उन्हें देने से इनकार कर रहे हैं। ईडी को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। खुद भी जांच नहीं कर रहे हैं। फिर वे चाहते क्या हैं? क्या वे मामला खत्म करना चाहते हैं? ये मामला खत्म होने वाला नहीं है। ये मामला सीबीआई में जाएगा। पूरा देश चाहता है कि सीबीआई जांच करे। मुंबई पुलिस का चेहरा उजागर हो गया है कि वह नहीं चाहती कि कोई चीज सामने आए। वह चाहती है कि किसी भी तरह इस मामले को दबा दिया जाए। लग रहा है कि कोई न कोई बड़े लोग इसमें फंसने वाले हैं। भाजपा विधायक का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना घाटकोपर से भाजपा विधायक राम कदम ने फोन को फोरेंसिक के लिए भेजने में हुई देरी को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "सुशांत सिंह राजपूत के मामले मे अब यह बात सामने आई है कि उसका फोन पुलिस ने अपने पास 24 दिन तक रखा था। फोरेंसिक लैब को नही दिया ? क्या कारण है अपने पास रखने के? महाराष्ट्र सरकार सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रही है, यह भावना सुशांत के परिवार और देश के सुशांत के करोड़ों फैन्स की हो चुकी है।" ## सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत केस में ईडी की जांच:अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपए निकाले तो गए, लेकिन पैसा रिया के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर नहीं हुआ 2. रिया चक्रवर्ती के सपने बड़े थे: आइलैंड और प्राइवेट जेट खरीदना चाहती थीं रिया, होटल्स की मालकिन बनने का सपना भी देख रही थीं, वीडियो वायरल 3. सुशांत के फैमिली वकील ने सिद्धार्थ पिठानी को बताया इंटेलिजेंट क्रिमिनल, बोले- उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए तो असली सच्चाई सामने आ जाएगी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के बाद तीन सप्ताह तक उनका फोन अपने पास रखे रही। https://ift.tt/33Zdq87

रिया चक्रवर्ती के साथ लिव इन में आते ही परिवार से दूर हो गए थे सुशांत, इन सेलेब्स की भी रही फैमिली से अनबन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका परिवार सीबीआई जांच की मांग को तेज कर चुका है। सुशांत के पिता केके सिंह और उनकी बहनें अपने भाई को खोने के गम से उबर नहीं पा रही हैं। सुशांत पिता के इकलौते बेटे तो बहनों के इकलौते भाई थे। परिवार उनसे बेहद प्यार करता था लेकिन सुशांत जिंदा रहते हुए अपने परिवार से करीबी बनाकर नहीं रख पाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब से रिया चक्रवर्ती सुशांत की लाइफ में आई थीं तब से वह अपने परिवार से दूर हो गए थे।लिव इन पार्टनर रिया सुशांत को उनके पिता, बहनों और जीजा से मिलने नहीं देती थीं। कुछ दिनों पहले यह बात भी सामने आई थी कि पिछले साल सुशांत के पिता ने रिया से गुहार लगाई थी कि सुशांत की फोन पर उनसे बात करवा दें। सुशांत को घरवालों से मिलना तो दूर बात तक करना अलाउड नहीं था। सुशांत को था परिवार से दूर होने का गम। कुछ दिनों पहले सुशांत की डायरी के कुछ पन्ने सामने आए थे जिनमें उनका यह गम छलका था कि वह परिवार से दूर हैं और उन्होंने लिखा था कि वह इस दूरी को खत्म करेंगे। हालांकि, सुशांत का यह सपना तो पूरा नहीं हो पाया और अपने परिवार से संबंध सुधारने से पहले ही वह चल बसे लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके परिवार से उनके विवाद खुलकर सामने आ गए। नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर… अमीषा पटेल अमीषा ने पिता को भेज दिया था लीगल नोटिस। अमीषा ने अपने परिवार पर उनकी कमाई का गलत इस्तेमाल करने का आरोप चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ के हर्जाने का मुकदमा दायर कर दिया था। ये लड़ाई तब और बदतर हो गई, जब अमीषा के रिश्ते डायरेक्टर विक्रम भट्ट से जुड़े। अमीषा ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरी मम्मी-पापा नहीं चाहते थे कि मैं विक्रम से मिलूं या फिर उससे शादी करूं। वो चाहते थे कि मेरी शादी किसी पैसे वाले आदमी से हो। जब मैंने उनसे अपने पैसों के बारे में पूछा तो वो मुझसे झगड़ने। इतना ही नहीं, एक बार उन्होंने मुझे सुबह 4 बजे विक्रम के साथ देख लिया तो मां ने मेरी चप्पल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद अक्सर वे मेरी पिटाई चप्पल से करने लगी थी। रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर मैंने घर छोड़ दिया।' प्रतीक बब्बर प्रतीक ने छोड़ दिया था 'बब्बर' सरनेम। प्रतीक के अपने पिता राज बब्बर के साथ संबंध एक समय अच्छे नहीं रहे थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके पिता ने कभी उनका हाल-चाल जानने की भी कोशिश नहीं की। वो हमेशा अपने दूसरे परिवार के साथ बिजी रहे। जिसके बाद प्रतीक ने अपना सरनेम ‘बब्बर’ छोड़ने का फैसला किया, ताकि सबको पता चल जाए कि उनके और राज बब्बर के बीच कुछ भी नॉर्मल नहीं है। हालांकि, बाद में परिस्थितियां बदलीं और प्रतीक ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर राज बब्बर से अपने रिश्ते सुधारे। दरअसल, प्रतीक एक समय ड्रग एडिक्शन में फंस गए थे तब राज बब्बर ने उन्हें संभाला और यही नतीजा रहा कि दोनों के रिश्ते सुधर गए। 2019 में राज बब्बर ने धूमधाम से प्रतीक की शादी सान्या सागर के साथ धूमधाम से की थी। फैजल खान फैजल ने लगाए थे आमिर पर कई आरोप। आमिर के भाई फैजल खान को तो आप जानते ही होंगे। वो आमिर के साथ फिल्म 'मेला' (2000) में नजर आए थे। कुछ फिल्मों में काम करने के बाद फैजल इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। कहा जाता है कि इसकी वजह से वे अपना मानसिक संतुलन खो बैठे थे और एक दिन बिना बताए घर से भाग गए थे। हालांकि, कुछ दिनों बाद फैजल वापस लौट आए थे। लौटने के बाद उन्होंने अपने भाई आमिर पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि आमिर ने उन्हें घर में कैद करके रखा था। उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर दवाइयां लेने को भी मजबूर किया जाता था। फैजल ने आमिर पर संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया था। फैजल द्वारा आमिर पर लगाए गए इन आरोपों ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। हालांकि, इस दौरान फैजल मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, अब फैजल ठीक हो चुके हैं और आमिर के साथ उनके रिश्ते ठीक हैं। कंगना रनोट कंगना के एक्टिंग करियर के खिलाफ थे पिता एक समय कंगना की अपने पिता अमरदीप रनोट से बिलकुल नहीं बनती थी। कंगना मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं लेकिन पिता इसके सख्त खिलाफ थे। वो बेटी को डॉक्टर बनाने चाहते थे। उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई के लिए कंगना का एडमिशन चंडीगढ़ के डीएवी स्कूल में कराया था। डीएवी स्कूल में कंगना को किताबों में बिल्कुल इंटरेस्ट नहीं था। कंगना उस वक्त से ही मॉडलिंग में दिलचस्पी रखती थी। कंगना को मॉडलिंग इतनी पसंद आने लगी कि उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया, और हॉस्टल से पीजी में शिफ्ट हो गईं। पिता को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने कंगना की पिटाई भी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना के घर से भागने और फिल्मों में काम करने की वजह से कंगना के पिता ने उनसे सालों तक बात नहीं की थी। हालांकि, अब बेटी की सफलता से पिता बेहद खुश हैं और दोनों के बीच कोई गिला-शिकवा नहीं है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood Celebrities Who Have Bad Relations With Their Family https://ift.tt/33VE0z3

9 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए 74 साल के सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत गंभीर, चेन्नई के हॉस्पिटल में आईसीयू में शिफ्ट किए गए एसपी बाला सुब्रमण्यम की हालत बिगड़ गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के माइल्ड सिम्पटम्स के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हुए एसपी को आईसीयू में एडमिट किया गया है। वे चेन्नई में हैं। हॉस्पिटल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 13 अगस्त की देर रात एसपी की हालत खराब हो गई। डॉक्टर्स की एक टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए है। एसपी का पूरा नाम श्रीपति पंडितराध्युला बालासुब्रमण्यम है। बालू के उपनाम से मशहूर एसपी ने 16 भारतीय भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। 2011 में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 5 अगस्त को कोरोना पाॅजिटिव आए थे एसपी इंडिया टुडे की खबर के अनुसार बुलेटिन में कहा गया है कि - 5 अगस्त से हॉस्पिटल में एडमिट एसपी की सेहत अचानक बिगड़ गई है। 13 अगस्त की रात में उनकी हालत खराब हो गई थी। एक्सपर्ट मेडिकल टीम की सलाह के आधार पर उन्हें आईसीयू में ले जाया गया है। जहां वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 8 दिन पहले हॉस्पिटल में बनाया था वीडियो एसपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन्हें कोरोनावायरस के बहुत ही माइल्ड सिम्पटम्स हैं। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया था, जो पॉजिटिव आया। डॉक्टर्स ने उन्हें होम क्वारैंटाइन होने की सलाह दी थी, लेकिन वे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल में ही रह रहे हैं। तब उन्होंने यह भी कहा था कि वे दो दिन बाद घर वापस आ जाएंगे। मैं ठीक हूं मुझे कॉल न करें वीडियो में एसपी ने कहा था- दो-तीन दिनों से मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी। सर्दी और बुखार भी था। मैं इसे आसानी से नहीं लेना चाहता था। जब जांच करवाने के लिए अस्पताल गया तो डॉक्टरों ने कहा कि यह कोरोना का हल्का मामला है। उन्होंने मुझे घर पर रहने और दवा लेने के लिए कहा। लेकिन, मैं ऐसा नहीं करना चाहता था क्योंकि मेरा परिवार बहुत चिंतित है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। दो दिनों में मैं ठीक हो जाऊंगा। मैं यहां आराम करने के लिए आया हूं, इसलिए आप सभी का कॉल नहीं रिसीव कर सकता। मेरी चिंता के लिए धन्यवाद। अब तक कोरोना संक्रमित मिले सेलेब्स बॉलीवुड और मनोरंजन इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, मोरानी परिवार, किरन कुमार, कनिका कपूर, पार्थ समथान, राजामौली का परिवार, मोहेना सिंह, जगन्नाथ निवांगुने, श्रेनु पारिख सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें से कई सेलेब्स संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सेलेब्स में कोरोना:सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, वीडियो जारी कर बोले- मैं ठीक हूं, लेकिन हॉस्पिटल में रेस्ट के लिए आया हूं अपने साथ हुए भेदभाव पर बोले बालासुब्रमण्यम- मेरा फोन सिक्योरिटी ने रख लिया, जबकि 'स्टार्स' सेल्फी ले रहे थे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Singer SP Balasubrahmanyam tested corona positive is critical and shifted to the ICU https://ift.tt/2Y0GFUp

अभिनेता के जीजा ने बताई उस भयानक दिन की कहानी, लिखा- जब खबर मिली, तब अमेरिका में रात के 2 बज रहे थे, श्वेता को रोते देख मेरा दिल टूट गया था सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने का वक्त बीत चुका है। 14 जून की दोपहर वे बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। दो महीने बाद सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अभिनेता की मौत वाले दिन की कहानी ब्लॉग पर साझा की है और बताया है कि जब उन्होंने पत्नी श्वेता को फोन पर बात करते वक्त रोते हुए देखा तो उनका दिल टूट गया था। विशाल के मुताबिक, उस रात (अमेरिका में उस वक्त रात के दो बज रहे थे) उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। विशाल ने लिखा है कि अमेरिका में उस वक्त रात के दो बज रहे थे, जब उन्हें सुशांत की मौत की खबर मिली थी। वे लिखते हैं- हम गहरी नींद में थे। यूएस में शनिवार (13 जून) की रात थी और भारत में रविवार (14 जून) की दोपहर। मैं वीक-नाइट में आमतौर पर अपने फोन को एयरप्लेन मोड में रखकर सोता हूं। ताकि आधी रात मुझे किसी तरह का डिस्टरबेंस न हो। मेरी पत्नी अपने फोन को वाइब्रेट मोड पर रखती है। हालांकि, वीकेंड में कभी-कभी मैं अपने फोन को एयरप्लेन मोड की बजाय वाइब्रेट मोड में छोड़ देता हूं। रात दो बजे (भारत में दिन के ढाई बजे) के आसपास लगातार कॉल आ रहे थे। फोन बेड से दूर था। इसलिए मुझे कोई आइडिया नहीं था कि कौन फोन कर रहा था। लेकिन मैं लगातार वाइब्रेशन महसूस कर रहा था। मैं परेशान होकर उठा और चैक किया तो मेरी दुनिया जैसे लडख़ड़ा गई। किसी से बात करता, उससे पहले ही मैंने स्क्रीन पर फ्लैश हो रहे टेक्स्ट मैसेज पढ़े। फैमिली मेंबर्स समेत कई लोग हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। कई दोस्त पूछ रहे थे कि क्या यह अफवाह थी। मैंने न्यूज चैक की और यह देखकर एकदम घबरा गया कि सुशांत ने अपनी जान ले ली। मैं श्वेता के फोन की ओर दौड़ा, जो कि बेड के दूसरी ओर था। मैंने देखा कि उसमें ढेर सारे मैसेज और कॉल्स थे। तब मैंने जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक किया। मैंने श्वेता को खबर दी। मैं उसका रिएक्शन और उसका अपनी रानी दी (सुशांत की बड़ी बहन) से पहली बातचीत भूल नहीं सकता। फोन पर बात करते हुए उसे रोते देखा तो मेरा दिल टूट गया था। उस रात हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। बच्चों को खबर देना और भी बड़ा चैलेंज था विशाल की मानें तो खबर मिलने के बाद वे भारत आने की तैयारी में लग गए। वे लिखते हैं- पूरी रात हम जानकारी जुटाने में लगे रहे। हमें महसूस हुआ कि कोविड-19 के कारण भारत की यात्रा करना तो दूर फ्लाइट का टिकट मिलना भी मुश्किल था। एक दोस्त की मदद से हमें सैन फ्रांसिस्को से दिल्ली की फ्लाइट में श्वेता के लिए 16 जून की सीट मिल गई। सुबह और भी बड़ा चैलेंज था, क्योंकि हमें अपने बच्चों, सुशांत के भांजे और भांजी को खबर देनी थी। 'दो महीने बाद भी हमारा संघर्ष जारी' ब्लॉग के नीचे विशाल ने घटना साझा करने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने लिखा- मैं इसे इसलिए साझा कर रहा हूं, क्योंकि उस भयानक रात को दो महीने बीत चुके हैं और हम अब भी संघर्ष कर रहे हैं। इमोशन अभी भी हाई हैं और आंखें अभी भी भीगी हुई हैं। हमने उस रात जो खोया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हमारी जिंदगी हमेशा वैसी ही नहीं रहेगी। हम हमेशा सोचते हैं कि ऐसा क्या हुआ? क्यों उसे बचाया नहीं जा सका? इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि सच के लिए आवाज उठाते रहें। ताकि न केवल हम, बल्कि सुशांत के सभी समर्थक भी शांति पा सकें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह फोटो विशाल ने ब्लॉग के साथ साझा की है। यह उनकी शादी की फोटो है, जिसमें एक रिवाज के तहत सुशांत को उन्हें उनके दुपट्टे से खीचना था। विशाल के मुताबिक, सुशांत उस दिन उन्हें इस तरह खींचते वक्त काफी अनकम्फर्टेबल थे।  https://ift.tt/2XZTON8