Posts

बयान दर्ज करवाने ईडी के दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती, मीडिया से बचाते नजर आए भाई शोविक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस केस को अब ईडी द्वारा संभाला जा रहा है जिसके लिए रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती और उनके माता- पिता समेत कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। शुक्रवार को ईडी ने रिया की पूछताछ पोस्टपोन करने की अर्जी खारिज कर दी है जिसके बाद एक्ट्रेस और उनका भाई बयान दर्ज करवाने ईडी के दफ्तर पहुंचे हैं। मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 9 घंटे पूछताछ की थी जिसके बाद ये पहली बार है जब रिया अपना स्टेटमेंट दर्ज करवाने ईडी के दफ्तर आई हैं। रिया ने एन्फोर्समेंस डिपार्टमेंट को सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई तक ये पूछताछ टालने की अर्जी दी थी मगर डिपार्टमेंट द्वारा इसे खारिज करके उन्हें आज ही बुलाया गया है। रिया ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर फैसला आने तक उनके बयान न लिए जाएं। रिया पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ निकाल कर अपनी कंपनी में इन्वेस्ट करवाने का आरोप है। इससे जुड़े कई और सवाल आज उनसे पूछे जाएंगे। इसके अलावा रिया पर आरोप लगाए गए थे कि कम इनकम होने के बावजूद उन्होंने दो बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी हैं। रिया के अलावा इस मामले में उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, उनके बिजनेस मैनेजर सेमुअल मिरांडा, पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। सुशांत के हाउस कीपिंग मैनेजर सेमुअल का बयान गुरुवार को दर्ज किया जा चुका है। (फोटो क्रेडिट- एएनआई, विरल भयानी, मानव मंगलानी) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rhea Chakraborty reached ED office to record statement, brother Shouvik seen protecting her from media https://ift.tt/33wOy7z

भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक ने की खुदकुशी, मौत से पहले फेसबुक लाइव आकर रोते हुए आत्महत्या का संकेत दिया था टीवी अभिनेता समीर शर्मा के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अनुपमा पाठक की सुसाइड की खबर सामने आई है। 40 साल की अनुपमा ने 2 अगस्त को मुंबई के दहीसर इलाके में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, खबर समीर शर्मा की मौत के बाद मीडिया में आई। अनुपमा ने मौत को गले लगाने से पहले फेसबुक पर लाइव आकर अपनी बात रखी थी और आत्महत्या का संकेत दिया था। इसके करीब 26 मिनट बाद उनकी लास्ट पोस्ट फेसबुक पर आई, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘‘बाय बाय गुड नाइट।’’ मौत के बाद सहानुभूति दिखाने वालों को फटकार लगाई थी 1 अगस्त को रात 11:54 बजे अनुपमा फेसबुक पर 10 मिनट 4 सेकंड के लिए लाइव आईं। इस दौरान वे रो रही थीं और उन लोगों को फटकार लगा रही थीं, जो किसी के मरने के बाद उसके प्रति सहानुभूति दिखाते हैं। अनुपमा ने कहा- नमस्ते। मैं अपनी बातें फेसबुक पर शेयर करने आई हूं। मैं प्रायः देखती हूं कि किसी की मौत हो जाती है, तो लोग उसके बारे में बहुत सी बातें करने लगते हैं। जैसे कि अरे पहले कुछ बताया नहीं, बताते तो कुछ हल निकलता। कुछ तो करते, कुछ तो होता। ये सब कहने की बात है। कोई किसी की प्रॉब्लम सॉल्व नहीं करता है। आप खुद आजमा कर देखो। पहली बात तो यह है कि ऐसे कदम लोग तब उठाते हैं, जब हर तरह से थक जाते हैं। दिमाग काम करना बंद कर देता है और कोई वक्त पर आकर खड़ा नहीं होता है, मदद नहीं करता है। आप कभी किसी को आजमाकर देखो, बोल के देखो कि हमारी यह प्रॉब्लम है, यह वजह है, इसके चलते हम आत्महत्या करने जा रहे हैं। आप मेरे दोस्त हो, इसलिए मैं आपको बताकर जा रही हूं। ताकि आप दुनिया को बता सको कि उसका कारण यह है। मैंने बहुत करीब से देखा है और समझा है इन बातों को कि जिसको आप अपना खास दोस्त समझकर बात शेयर करेंगे, वो उसे सीधा न लेकर, उल्टा लेते हैं। वो यह कहते हैं कि आप यह मुझे क्यों बता रहे हो? मुझे क्यों सुना रहे हो? मुझे क्यों घसीट रहे हो? अगर आपको कुछ हुआ तो मैं फंस जाऊंगा। उसके मरने के बाद वही लोग दुनियाभर में ढिंढोरा पीटते हैं कि यार मुझे तो पता ही नहीं था। पता होता तो मैं यह करता, मैं वह करता। जिसको आप बहुत खास दोस्त समझेंगे, वही दोस्त आपके ऊपर उंगली उठा देते हैं। दूसरी बात आप खुद को ऐसा बनाओ कि आपके ऊपर हर कोई विश्वास करे, लेकिन आप कभी किसी के ऊपर विश्वास मत करना। ये सीख मैंने इस दुनिया में पाई है। तीसरी बात है कि अपनी तकलीफें, अपनी प्रॉब्लम किसी से शेयर मत करो। किसी को अपना दोस्त मत समझो। कोई किसी का दोस्त नहीं है। सब झूठे हैं, सब मक्कार हैं। आपकी बातों को मजाक बनाया जाएगा। आपकी हंसी उड़ाई जाएगी। दुनिया में यही चीज होती है। मैंने ये सब बहुत करीब से देखा है। बहुत सारा अनुभव पाया है। इसीलिए मैं आज शेयर कर रही हूं। जब आप किसी से फोन पर अपनी बात शेयर करेंगे तो उसे रिकॉर्ड करके एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में फॉरवर्ड किया जाता है। ये सुनो, यह ये बोल रही थी। इस तरह से मजाक बनाया जाता है। आप किसी से दिल की बात शेयर करो, वह उसे दस जगह पहुंचाता है कि ये देखो, यह ये बातें बोल रही थी। मतलब आप मरते वक्त भी अपनी बात किसी से शेयर करो तो उस वक्त भी इंसान आपको नीचा दिखाने से, आपकी बेइज्जती करने से बाज नहीं आते हैं। अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया वीडियो के आखिरी में अनुपमा अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बता रही हैं। वे कह रही हैं- आज अगर मैं मर जाती हूं तो मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। उसकी जिम्मेदार मैं खुद ही हूं। अगर कोई हालात पैदा हुए हैं तो उसकी जिम्मेदार मैं खुद हूं, दूसरा कोई नहीं है। उसमें पुलिस, मीडिया, समाज किसी के ऊपर उंगली उठाए कि वह दोस्त था, उसने कुछ कहा होगा या वो भाई था, उसने कुछ कहा होगा। अगर किसी ने कुछ कहा, किसी ने कुछ किया तो हालात हमने खुद पैदा किए, हमने वो मौका दिया तो हम दूसरे के ऊपर क्यों उंगली उठाएं? उसके जिम्मेदार हम खुद हैं। हम किसी और को क्यों दोषी ठहराएं? बस यही कहना था। आप सबका शुक्रिया कि आप सबने मुझे सुना। अब मैं कहां तक सही हूं, कहां तक गलत हूं? ये तो आप लोग निर्णय करोगे। लेकिन मैंने जो कुछ भी कहा है, सोच समझकर कहा है। बाकी बाय-बाय..सब लोग खुश रहिए। एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा एक्ट्रेस ने घर में सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसके मुताबिक, उन्होंने आर्थिक तंगी के चलते इतना बड़ा कदम उठाया। इसमें उन्होंने मनीष झा नाम के एक आदमी को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। अनुपमा ने आरोप लगाया है कि इस आदमी ने मई में उनकी टू-व्हीलर ली थी, जिसे इसने बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौत से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं... 1. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में 2 महीने में चौथी खुदकुशी:'सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर-घर की' के एक्टर समीर शर्मा ने किचन में फांसी लगाकर जान दी, 8 दिन से इस ओर इशारा कर रहे थे 2. अजीब संयोग:समीर ने जिन तीन अमेरिकी खगोलशास्त्रियों को टैग किए थे अपने आखिरी ट्वीट, सुशांत सिंह राजपूत भी फॉलो करते थे उन्हें Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अनुपमा पाठक ने कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। https://ift.tt/33ArYej

सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी मां को लगता है कि मैं कोई गलत कदम ना उठा लूं, कुछ लोगों की वजह से मैं सुसाइड करने को मजबूर हो जाऊंगा' दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नाम जुड़ने पर सूरज पंचोली भड़क गए हैं। उन्होंने उन खबरों पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि वो सुशांत की मौत से एक दिन पहले उनके साथ पार्टी नहीं कर रहे थे। उन्हें केस में झूठा फंसाया जा रहा है जिसकी वजह से उनका परिवार बेहद परेशान है। सूरज जिया खान के सुसाइड केस में भी आरोपी रह चुके हैं और उन्होंने कहा कि वो ये नहीं जानते कि सुशांत ने सुसाइड किया या नहीं लेकिन ऐसे ही चलता रहा तो कुछ लोगों की वजह से वह जरूर सुसाइड करने को मजबूर हो जाएंगे। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सूरज ने कहा, ‘मैं पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहा हूं, मैं परिवार से अपनी परेशानी डिस्कस नहीं करता क्योंकि वह मेरी वजह से पहले से ही स्ट्रेस में हैं और हमेशा मेरे बारे में ही सोचते रहते हैं। यहां तक कि मेरी मां को लगता है कि मैं कोई गलत कदम ना उठा लूं। वह कई बार मुझसे बात करने की कोशिश करती हैं। सुशांत की मौत के बाद भी उन्होंने मुझसे कहा, ‘सूरज तुम्हारे दिमाग में जो कुछ भी हो, हमें बताओ, हमसे बात करो। चुप मत रहो।’ इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा काम सूरज ने आगे कहा, ‘मैं इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इतनी जल्दी हार नहीं मानूंगा क्योंकि फिल्में मेरा सपना है, मेरा पैशन हैं। लोगों को लगता है मुझे बिना कुछ किए ही फिल्म मिल गई लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने अपनी पहली फिल्म पाने के लिए बहुत मेहनत की थी। जो लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, उनके अंदर कुछ इंसानियत होनी चाहिए क्योंकि ये सही नहीं है। वो मेरी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। मुझे लोग फिल्मों में काम देने से बच रहे हैं।’ ‘दिशा के साथ नहीं की कोई पार्टी’ इससे पहले सूरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया था जिसमें कहा जा रहा है कि सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत से पहले एक पार्टी में गई थीं जिसमें सूरज भी मौजूद थे। सूरज की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसे उसी पार्टी का बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि फोटो में सूरज के साथ पोज दे रही लड़की दिशा हैं। सूरज ने सफाई देते हुए कहा है, ‘यह लड़की दिशा नहीं मेरी फ्रेंड अनुश्री गौर है जो कि इंडिया में रहती भी नहीं है। यह तस्वीर 2016 की है।’ 29 साल के सूरज आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। 2013 में सूरज पर अपनी गर्लफ्रेंड जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोपों के चलते जेल की हवा खानी पड़ी थी। उन्होंने 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Suraj Pancholi said, 'I will be forced to commit suicide due to some people'. https://ift.tt/2XDgqDc

मुंबई पुलिस के कहने पर किसी से बात नहीं कर रहे सैमुअल मिरांडा और उनका परिवार, स्टिंग ऑपरेशन में पड़ोसियों ने किया खुलासा सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रिया ने सुशांत के सभी पुराने वर्कर्स को रिप्लेस कर अपने जानकार लोगों को सुशांत के इर्द गिर्द काम पर रख दिया था जिसमें सैमुअल मिरांडा भी शामिल थे। सुशांत के हाउस कीपिंग मैनेजर सैमुअल से हाल ही में ईडी (एन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट) द्वारा पूछताछ की है हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने कोई बातचीत नहीं की है। इसी दौरान जानकारी मिली है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने इस मामले में किसी से चर्चा ना करने को कहा था। हाल ही में रिपब्लिक टीवी द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में हाउस मैनेजर सैमुअल के पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार वालों को पुलिस ने चुप रहने को कहा है। उनके पड़ोसी निकोल का कहना है कि सैमुअल के अंकल ने उन्हें कॉल किया था जिसके बाद उनके पिता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें लोगों से बात करने के लिए मना किया है। दूसरी तरफ सैमुअल के घर के करीब स्थित दुकान वाले का भी कहना है कि सैमुअल और उनका परिवार पिछले कुछ दिनों से बाहर नहीं दिखा है। सैमुअल को रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के लिए रखा था। ईडी में हुई 7 घंटे पूछताछ गुरुवार को सैमुअल मिरांडा से ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी जिसमें उनसे रिया और उनके इन्वेस्टमेंट के बारे में भी पूछा गया। उनके अलावा रिया की मैनेजर श्रुति मोदी और परिवार वालों से भी पूछताछ होगी। रिया पर मनी लॉन्ड्रिग के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पास सुशांत का फाइनेंस कंट्रोल था जिसका वह गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Samuel Miranda not speaking to anyone at the behest of Mumbai Police, neighbors revealed in sting operation https://ift.tt/3ilEEtl

सुशांत की तरह ही इन 10 स्टार्स की आत्महत्या के बाद नहीं बरामद हुआ था सुसाइड नोट, 9 ने फांसी लगाकर दी थी जान; आज भी अनसुलझी है इनकी मौत की पहेली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को बांद्रा के एक फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत बॉलीवुड के कई नामचीन लोगों पर आरोप लगे। सुशांत के पिता ने भी अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मुंबई और बिहार पुलिस ने जांच शुरू की और ईडी और सीबीआई के हाथ में केस आ गया है। अभिनेता की हत्या की बात भी सोशल मीडिया में जोर पर है। फिल्मों की चकाचौंध दुनिया को अलविदा कहकर सुसाइड करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अकेले सितारे नहीं थे। उनसे पहले कई नामचीन हस्तियों ने अपने करियर के पीक पर होते हुए डिप्रेशन की वजह से जान दे दी थी। आज हम ऐसे ही कुछ टीवी और फिल्म के कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने फंदे लगा कार जान दी और उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। जिया खान: 3 जून 2013 को जिया खान का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। उनके कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। इस हत्या या आत्महत्या के आरोप में एक्टर आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली को गिरफ्तार भी किया गया था। मरने से पहले जिया खान ने आखिरी बार सूरज से ही बात की थी। प्रत्यूषा बनर्जी: बालिका वधु फेम टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को आत्महत्या कर ली थी। 24 साल की प्रत्युषा का शव उनके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला था। पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। प्रत्युषा की मौत में उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का नाम घसीटा गया। सिल्क स्मिता: बोल्ड किरदार की वजह से फेमस हुई साउथ की एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी वदलापति उर्फ सिल्क स्मिता भी 23 सितंबर 1996 में अपने घर में मृत मिली थीं। उस दौर में कहा गया कि सिल्क ने फिल्मों में काम नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की है। उनके घर से भी किसी तरह का कोई नोट बरामद हुआ था। इतने साल बीतने के बाद भी उनकी मौत की सही वजह आज तक सामने नहीं आ पाई है। नागा झांसी: यह तेलुगू फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। नागा झांसी ने हैदराबाद में मौजूद अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। नागा झांसी का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। इनके कमरे से भी कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ था। नागा की मौत के मामले में पुलिस ने परिवार की शिकायत पर परिवार द्वारा झांसी की आत्महत्या के लिए उनके बॉयफ्रेंड सूर्या तेजा को जिम्मेदार ठहराया गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। निरोशा: तेलुगू टीवी जगत का बड़ा नाम रही निरोशा ने 23 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर अपनी जान ले ली थी। निरोशा के घर से भी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। हालांकि, परिवार ने बाद में पुलिस को बताया था कि निरोश ने खराब तबियत की वजह से जान दी है। कुशल पंजाबी: 42 वर्षीय अभिनेता ने 26 दिसंबर 2019 की रात को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुशल की मौत के बाद खबरें आईं कि उनका और उनकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। अलग होने की वजह से कुशल डिप्रेशन में थे। कुशल की मौत के लिए उनकी पत्नी ऑड्रे डोलहेन को भी जिम्मेदार ठहराया गया। नफीसा जोसेफ: 29 जुलाई, 2004 को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी नफीसा जोसेफ ने मुंबई के वर्सोवा स्थित फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस दौरान वे सिर्फ 26 साल की थीं। नफीसा सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ में कैमियो रोल में भी नजर आई थीं। घर से किसी तरह का कोई नोट नहीं मिलने के बाद नफीसा की मौत में उनके बॉयफ्रेंड गौतम खंडूजा का नाम उछाला गया था। उदय किरण: तेलुगू फिल्‍मों के अभिनेता उदय किरण ने 5 जनवरी 2014 को अपने घर पर पंखे से लटक कर जान दे दी थी। पत्नी के मुताबिक, वे डिप्रेशन से जूझ रहे थे और मरने से पहले उन्होंने लोगों से मिलना जुलना छोड़ दिया था। उदय किरण को पहली तीन फिल्मों चित्रम, नुवू नेनू और मानासांता नुवी की सफलता से 'हैट्रिक हीरो' के रूप में जाना जाने लगा था। उदय किरण के घर से भी किसी तरह का कोई नोट नहीं मिला था। कुणाल सिंह: अभिनेता कुणाल सिंह ने 7 फरवरी 2008, को मुंबई के ओशिवारा इलाके में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। उन्होंने फिल्म 'दिल ही दिल में' से करियर की शुरुआत की थी। घर से किसी तरह का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण यह एक आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश थी ये बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है। समीर शर्मा: टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। गुरुवार को उनका शव रसोई के पंखे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 44 साल के समीर शर्मा की खुदकुशी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को उनके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि समीर शर्मा की मौत को 2-3 दिन बीत चुके हैं। जिस वक्त पुलिस समीर के फ्लैट पर पहुंची तब एक्टर की बॉडी डिकंपोज होनी शुरू हो चुकी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput | Actors Who Commits Suicide By Hanging To Death (Updated List); Pratyusha Banerjee, Kushal Punjabi, Silk Smitha To Jiah Khan https://ift.tt/2XACy0Z

एक गेस्टहाउस में क्वारैंटाइन किए गए पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने आजाद किया, आज रिया भी होंगी ईडी के सामने पेश जोगेश्वरी के एक गेस्टहाउस में क्वारैंटाइन किए गए पटना के एसपी विनय तिवारी को बीएमसी ने आजाद कर दिया है। शुक्रवार को एक पत्र जारी कर बीएमसी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। तिवारी अभी भी गेस्टहाउस में ही हैं और वे आज पटना के लिए रवाना हो सकते हैं। विनय तिवारी रविवार से ही क्वारैंटाइन हैं और उनके हाथ पर इसकी मुहर भी लगाई गई है। हालांकि, आज रिहा करने के दौरान बीएमसी की ओर से बताया गया कि वे लॉकडाउन नियम का पालन करते हुए लोगों से पूछताछ कर सकते हैं। इस मामले में सीबीआई द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब माना जा रहा है एसपी अब किसी से पूछताछ नहीं करेगी। इससे पहले गुरुवार को यहां आई 4 सदस्यों की टीम वापस पटना लौट गई। आज ही ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता सुशांत राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन किया है। रिया पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ अपनी कंपनी में इन्वेस्ट करवाने का आरोप है। पटना के आईजी ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा था पत्र इससे पहले पटना के आईजी ने 3 अगस्त को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) कमिश्नर इकबाल सिंह चहल को एक पत्र लिखकर लॉकडाउन नियम में छूट का आग्रह करते हुए एसपी विनय तिवारी को मुक्त करने को कहा था। इस मांग को ठुकराते हुए बीएमसी ने भी एक पत्र जारी किया था। जिसके बाद बिहार के डीजीपी ने बीएमसी के काम करने के तरीकों पर सवालियां निशान लगाया था। बीएमसी ने ऑनलाइन माध्यम से पूछताछ करने को कहा था पहले बीएमसी की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि कोरोना के इस संकट काल में मुंबई बुरी तरह से प्रभावित है और अगर बिहार पुलिस को इस मामले में कोई पूछताछ करनी है तो वे डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल कर लोगों के बयान ले सकते हैं। बीएमसी ने सलाह दी थी कि बिहार पुलिस से पूछताछ के लिए जूम, गूगल मीट, जियो मीट, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। बिना कोरोना टेस्ट के मुंबई नहीं छोड़ने की बात बीएमसी ने कही थी पहले बीएमसी ने कहा था कि अगर पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारैंटाइन पूरा होने से पहले मुंबई छोड़ना है तो उन्हें कोरोना का टेस्ट कराना होगा। अगर वह निगेटिव पाए जाते हैं तब ही उन्हें जाने की इजाजत होगी। इसके जवाब में बिहार पुलिस ने अदालत जाने की बात कही थी। रिया की याचिका पर सुनवाई के दौरान भी सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर टिप्पणी की थी। माना जा रहा है कि इसी दबाव में बीएमसी ने एसपी विनय तिवारी को आजाद करने का निर्णय लिया है। सीबीआई ने भी दर्ज किया है केस इस बीच गुरुवार को सीबीआई ने सुशांत केस में 6 आरोपियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें अभिनेत्री और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, उनके बिजनेस मैनेजर सेमुअल मिरांडा, पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी और अन्य शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एसपी के हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लगाकर एक गेस्ट हाउस में रखा गया था। https://ift.tt/3fBoWc7

आईपीएस विनय तिवारी ने कहा- सुशांत की मौत की वजह के साथ ये जानना भी जरूरी कि आखिर छिपाया क्या जा रहा है सुशांत सुसाइड केस की जांच के लिए बनी बिहार पुलिस की एसआईटी के लीडर एसपी सिटी पटना विनय तिवारी को बीएमसी ने 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया है। बिहार पुलिस की डीजीपी इससे बेहद नाराज हैं और उन्होंने इसे जांच रोकने के लिए हाउस अरेस्ट करना कहा है। मुंबई में क्वारैंटाइन विनय तिवारी ने दैनिक भास्कर से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत की वजह के साथ-साथ यह जानना भी जरूरी है कि आखिरकार क्या है, जिसे छिपाया जा रहा है। पढ़िए, आईपीएस विनय तिवारी ने क्या कहा... सवाल: जब आपको पता चला कि सुशांत केस की जांच करनी है तो क्या तैयारी करके मुंबई आए थे? जवाब: हमारी टीम पहले ही मुंबई आ चुकी थी और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी थी। कई पहलुओं पर हमारी टीम काम कर रही थी। उन्हें जांच में मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिल रहा था। ऐसे में मुझे आना पड़ा और उसके बाद जो हुआ सबके सामने है। हम काफी तैयारी के साथ यहां आए थे। सवाल: आपकी जांच की लिस्ट में किन-किन के नाम थे? जवाब: काफी नाम थे। सुशांत किन लोगों के साथ रह रहे थे। किन लोगों के साथ काम कर रहे थे। किन से उनका लेन-देन था। जिन लोगों के साथ उन्होंने काम शुरू किया था। ऐसे काफी लोगों की लिस्ट हमने बनाई थी, जिस पर हमारी टीम ने काम शुरू कर दिया था। पटना एसपी विनय तिवारी 2 अगस्त की दोपहर मुंबई पहुंचे थे। उसी रात 11 बजे कोरोना नियमों का हवाला देते हुए बीएमसी ने उन्हें जबरन क्वारैंटाइन कर दिया। सवाल: अपने क्वारैंटाइन पर आप क्या कहना चाहेंगे? जवाब: मैं खुद को क्वारैंटाइन मान ही नहीं रहा हूं। मैं ऑन ड्यूटी हूं और अपना काम कर रहा हूं। गैरकानूनी तरीके से क्वारैंटाइन करके बीएमसी ने अपनी साख गिराई है। मेरी कोरोना जांच कराकर वह मुझे छोड़ सकते थे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। महाराष्ट्र सरकार के इस कदम से लोगों के मन में सुशांत केस की जांच को लेकर संदेह पैदा हुआ है। सवाल: अब मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई है, क्या लगता है? जवाब: मेरा मानना है कि सीबीआई की जांच के बाद वह चीजें भी सामने आएंगीं, जिन्हें छिपाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, हमारी टीम भी सारे रहस्य से पर्दा उठा देती। लेकिन, हमें जांच से रोकने के लिए मुंबई पुलिस हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है। सवाल: यह प्रश्न भी उठ रहा है कि बिहार पुलिस क्यों जांच कर रही है? जवाब: सुशांत केस में मुंबई पुलिस ने वो सब नहीं किया जो उन्हें करना चाहिए था। सुशांत पटना के रहने वाले थे, इसलिए उनके पिता ने वहां रिपोर्ट दर्ज कराई। सुशांत के पिता को मुंबई पुलिस से न्याय नहीं मिला। उनकी उम्मीद टूट रही थी, इसलिए उन्होंने पटना में एफआईआर कराई। सवाल: यहां क्वारैंटाइन के दौरान आपको सुविधाएं अच्छी मिल रही हैं या नहीं? जवाब: हां, सुविधाएं अच्छी मिल रही हैं। अफसर बराबर हालचाल पूछते हैं। लेकिन, मैं यहां छुट्‌टी मनाने नहीं आया हूं। मैं यहां ड्यूटी करने आया हूं, जो मुंबई पुलिस नहीं करने दे रही है। इसलिए बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। सवाल: आप कविताएं भी लिखते हैं, अपने इस क्वारैंटाइन पर भी कुछ लिखा है? जवाब: अभी तो कुछ भी नहीं लिखा है, लेकिन इन सब को लेकर जो नाराजगी है, उसे कविता के माध्यम से सबके सामने लाउंगा। जल्द ही आपको मेरी अन्य कविताओं की तरह इस पूरे प्रकरण पर कविता मिलेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आईपीएस विनय तिवारी का ये फोटो फेसबुक पर उनका प्रोफाइल पिक्चर है। https://ift.tt/3gAtr87

अस्पताल से डिस्चार्ज होकर 'द बिग बुल' की डबिंग करेंगे अभिषेक बच्चन, आनंद पंडित बोले- 'इस फेज में भी पॉजिटिव बातें ही कर रहे हैं' ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज’ के बाद अभिषेक बच्‍चन की अगली फिल्‍म ‘द बिग बुल’ है, जो ओटीटी पर रिलीज होगी। इसकी डबिंग के थोड़े बहुत पोर्शन बाकी थे, मगर अभिषेक कोरोना पॉजिटिव हो गए। अभी भी वो अस्‍पताल में ही हैं। फिल्‍म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित उनके निरंतर संपर्क में रहे हैं। उनका कहना है कि अभिषेक सही ट्रीटमेंट की तरफ हैं। बहुत जल्‍द वो वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, '' आइसोलेशन में रहना मुश्किल है, इस बात के बावजूद कि उनके परिवार ने वायरस पर काबू पा लिया है। हालांकि, हर बार जब मैं अभिषेक से फोन पर बात करता हूं, तो वह केवल पॉजिटिव बातें ही करते हैं। जैसे वह शूट के दौरान सेट पर किया करते थे। यह देखकर बहुत अच्‍छा लगता है कि वे इस फेज को भी उम्‍मीद से गुजार रहे हैं। वह एक फाइटर हैं और जल्द ही घर लौटेंगे और सेट पर भी। हमारी टीम उनका इंतजार कर रही हैः आनंद पंडित पूरा उद्योग और उनके कई प्रशंसक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हमारी पूरी फिल्म की टीम एक धमाके के साथ उनका स्वागत करने का इंतजार करेगी। अभिषेक का वर्तमान में नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को नकारात्मक परीक्षण के बाद छुट्टी दे दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Abhishek Bachchan will be dubbing The Big Bull after being discharged from the hospital, Anand Pandit said -'he is going through this phase with positivity' https://ift.tt/3a2aR6d

आउटसाइडर होकर भी बॉलीवुड में अपनी किस्‍मत खुद लिखी, नवाज और आमिर रहे हैं मेंटर: ताहिर राज भसीन ताहिर राज भसीन एक ऐसे ऑउटसाइडर हैं, जिनका इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है। उनको यशराज फिल्‍म्‍स ने तराशा और बतौर विलेन ‘मर्दानी’ से लॉन्‍च किया। उसके बाद से अपने करियर की उड़ान को देख कर ताहिर की खुशी का ठिकाना नहीं है। ‘मर्दानी’ से अपनी पहचान बनाने के बाद ताहिर ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इस फिल्म ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट विलेन के एवार्ड दिलाए थे। इसके आगे रिलीज हुई ‘मंटो’, ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में किए गए उनके परफॉर्मेंस की बदौलत उनको ‘83’ और ‘लूप लपेटा’ जैसे प्रोजेक्ट हासिल हुए। ताहिर बेहद रोमांचित है कि उसने बॉलीवुड में अपनी किस्मत खुद अपने हाथों से लिखी। वो कहते हैं, बॉलीवुड में अब तक तय किए गए अपने सफर पर मुझे गर्व है। जब आप शून्य से शुरुआत करते हैं तो आपके काम को जो मान्यता मिलती है और जो अवसर मिलते हैं, उनकी आप कद्र करते हैं, क्योंकि यह सब आपके टैलेंट की बदौलत हासिल होता है। अब तक मैंने जो भी काम या हासिल किया है, उसे मैं अनुभवों के एक पर्सनल कोलाज की तरह देखता हूं। तापसी पन्नू के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं “मेरे करियर का अगला रोमांचक मोड़ पहले जितना ही चैलेंजिंग साबित होने जा रहा है। ‘लूप लपेटा’ एक थ्रिलर कॉमेडी है और इस फिल्म में तापसी जैसी बेहद प्रतिभाशाली एक्टर के साथ अपनी जोड़ी बनने को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं।" ताहिर खुलासा करते हैं कि उनका सिनेमाई सफर उन्हें गर्व का अहसास कराता है। ‘वाय आरएफ’ की फिल्म मर्दानी घिसी-पिटी कास्टिंग के उलट थी और करन रस्तोगी/वाल्ट के किरदार ने मुझे चैलेंज किया कि रानी मुखर्जी जैसी आइकॉन के सामने एंटी-हीरो की भूमिका निभाते हुए मैं अपनी पूरी काबिलीयत झोंक दूं। भूमिका के अनोखेपन ने इसे मेरे लिए यादगार बना दिया। इस रोल के बाद गियर बदलते हुए ‘छिछोरे’ में हल्का-फुल्का कॉलेज ड्रामा करना और अब ‘लूप लपेटा’ में रोमांटिक लीड प्ले करना मजेदार होगा। ताहिर यह भी बताते हैं कि उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत कौन हैं। वो कहते हैं, “जिन लोगों को मैं मेंटॉर की नजर से देखता हूं, जरूरी नहीं हैं कि वे मुझसे रोजाना मिलने वाले लोग हों, बल्कि वे ऐसे चुम्बकीय आकर्षण वाले लोग हैं, जिनसे मैं कभी-कभार ही मिलता हूं। ये उनकी बातों की वजह से होता है या उनकी किसी ऐसी चीज की वजह से है, जो मुझ पर गहरा असर छोड़ती है। आमिर खान से मिली एडवाइज आमिर खान, जिनसे मुझे ‘मर्दानी’ के फौरन बाद मिलने का एक छोटा-सा मौका मिला था, ने कहा था कि जल्दबाजी में कभी नहीं रहना और जोखिम उठाने से कभी मत डरना। उन दिनों मुझे यह वाक्य बड़ा गूढ़ और रहस्यमय लगा था लेकिन जैसे-जैसे समय गुजर रहा है, उनकी बात के ज्यादा से ज्यादा मायने मेरे सामने खुलते जा रहे हैं। मेरे अन्य सिनेमाई मेंटर हैं- नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जिनके साथ मैंने ‘मंटो’ में काम किया है। उनका काम मुझे यह सिखाता है कि ऑडियंस को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।‘ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Despite being an outsider,Tahir Raj Bhasin wrote his own fortune in Bollywood, Nawaz and Aamir are mentors https://ift.tt/3kjtuqR

जानिए उन 6 लोगों को जिनके नाम CBI की एफआईआर में हैं, रिया चक्रवर्ती ही इन सबको सुशांत के करीब लेकर आईं थी सीबीआई ने बिहार पुलिस की रिक्वेस्ट पर गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सहयोगी सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी शामिल हैं। एक अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। ये सभी आरोपी सुशांत से तो जुड़े ही थे, इनका आपस में भी कनेक्शन रहा है। रिया का परिवार बना बिजनेस पार्टनर ईडी ने रिया को शुक्रवार को हाजिर होने का समन भेजा है। जिसमें उनसे सुशांत और उनके भाई शोविक के साथ दो कंपनी के आर्थिक ब्यौरे की मांग की गई है। जिनमें विविड्रेज रियलटीएक्स की निदेशक रिया चक्रवर्ती हैं और फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड में रिया के भाई शौविक को निदेशक बनाया गया था। ये कंपनियां रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के पते पर रजिस्टर्ड थीं। विविड्रेज की स्थापना सितंबर 2019 में और फ्रंट इंडिया जनवरी 2020 में रजिस्टर्ड की गई थी। इन कंपनियों में सुशांत की कमाई का बड़ा हिस्सा इनवेस्ट किया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, रिया और भाई शोविक चकव्रर्ती सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में मुख्य आरोपियों में शामिल हैं। https://ift.tt/3gDRCCk

कुशाल झावेरी का बयान सामने आते ही कंगना रनोट ने फिर साधा मूवी माफिया पर निशाना, बोलीं- 'रिया चक्रवर्ती को बलि का बकरा बनाया जा रहा है' सुशांत सिंह राजपूत मामले में आए दिन बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म मेकर और पवित्र रिश्ता के डायरेक्टर कुशाल झावेरी ने बताया है कि मीटू में नाम आने के बाद सुशांत 4 रातों तक नहीं सोए थे। एक्टर को पता था कि उन्हें कौन टार्गेट कर रहा है मगर पुख्ता सबूत ना होने पर वो कुछ कर नहीं पाए। इस पर अब कंगना रनोट का कहना है कि सुशांत को मूवी माफियाओं द्वारा टार्गेट किया जा रहा था मगर अब रिया चक्रवर्ती को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। कंगना ने ट्विटर के जरिए कुशाल झावेरी का ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्लीज आवाज उठाओ इससे पहले की देर हो जाए। पैसों की लालची (रिया चक्रवर्ती) सुशांत के साथ महज कुछ महीनों के लिए थी और अब उसको बलि का बकरा बनाया जा रहा है और जिन लोगों ने पूरी तैयारी से उसके दिमाग और आत्मशक्ति में चोट पहुंचाई वो खुला घूम रहे हैं'। कुशाल झावेरी ने अपनी इंस्टा पोस्ट के जरिए बताया था कि वो साल 2018 में सुशांत के साथ रहते थे। उस समय सुशांत पर संजना सांघी द्वारा मीटू के आरोप लगाए जाने पर मीडिया द्वारा उन्हें टार्गेट किया जा रहा है हालांकि संजना ने बाद में इसपर सफाई पेश की थी। कुशाल ने बताया कि सुशांत जानते थे कि उन्हें कौन टार्गेट कर रहा है मगर उनके पास इसे साबित करने के कोई सबूत नहीं थे। ## मूवी माफियाओं से नहीं है सुशांत के केस का लेना- देनाः केके सिंह के वकील कंगना रनोट लगातार सुशांत मामले को इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म, कैंप और मूवी माफिया से जोड़ रही हैं। इसपर केके सिंह के वकील ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि सुशांत केस में सोशल मीडिया या कंगना द्वारा बताए गए तथ्यों पर जांच नहीं होगी। वो फिलहाल रिया द्वारा पैसों का इस्तेमाल किए जाने पर फोकस कर रहे हैं। इसपर कंगना ने जवाब में कहा था कि सुशांत का परिवार सिर्फ पैसों पर ध्यान दे रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today As soon as Kushal Zaveri's statement came out, Kangana Ranaut again targeted the movie mafia, saying - 'Rhea Chakraborty is being made a scapegoat' https://ift.tt/30yDlBB