Posts
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हरकत में मुंबई पुलिस, दिशा की मौत के 57 दिन बाद प्रेस नोट जारी कर लोगों से जानकारी मांगी सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड के 57 दिन बाद मुंबई पुलिस ने लोगों से उनसे जुड़ी जानकारी मांगी है। मालवानी पुलिस ने मराठी में एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि अगर किसी के पास दिशा सालियान की एक्सीडेंटल डेथ से जुड़ी जानकारी हो तो वे मलाड में मालवानी पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को 14वें माले से कूदकर दिशा ने सुसाइड किया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मांगी जानकारी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर कराने की अपील की थी। मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार, महाराष्ट्र सरकार और सुशांत के पिता केके सिंह से 3 दिन में जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि इसी आदेश के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आई और उन्होंने लोगों से दिशा से जुड़ी जानकारी साझा करने का आग्रह किया। क्योंकि कई लोग सुशांत की मौत को दिशा की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। रिया को गिरफ्तार करने से नहीं रोका जा सकता सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रिया चक्रवर्ती की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अंतरिम राहत की मांग की थी। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार पुलिस रिया से पूछताछ कर सकती है। एडवोकेट ईशकरण सिंह भंडारी की मानें तो अंतरिम राहत की अर्जी अगर मंजूर हो जाती है तो अर्जी लगाने वाले को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। लेकिन रिया की अर्जी नामंजूर हुई है, इसका मतलब है कि बिहार पुलिस अगर चाहे तो उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने और क्या कहा बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, 'एक गिफ्टेड और टैलेंटेड आर्टिस्ट (सुशांत सिंह राजपूत) चला गया। असामान्य हालात में उनकी मौत हुई। सच्चाई सामने आनी चाहिए।' इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बीएमसी द्वारा पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारैंटाइन किए जाने पर रिएक्शन दिया। कोर्ट ने कहा कि बिहार पुलिस के अफसर को क्वारैंटाइन करने से अच्छा मैसेज नहीं गया, भले ही महाराष्ट्र पुलिस की प्रोफेशनल रेपुटेशन अच्छी हो। 14 जून को मृत पाए गए थे सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी के बाद दम घुटना बताई गई थी। 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें उन पर सुशांत के साथ धोखाधड़ी और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने केस को मुंबई ट्रांसफर कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। साथ ही कोर्ट से अंतरिम राहत भी मांगी थी। एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी ठुकरा दी है तो वहीं, बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी, जिसे बुधवार को केंद्र की मंजूरी मिल गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत से 6 दिन पहले 8 जून को दिशा सालियान की मौत हुई थी। https://ift.tt/31rTTKO
- Get link
- X
- Other Apps
भव्य राम मंदिर के लिए भूमिपूजन होते देख खुश कंगना रनोट, अयोध्या का सफर दिखाते हुए लिखा, 'जो 500 सालों में नहीं हुआ इस साल हो गया' कई सालों के विवाद और इंतजार के बाद आखिरकार कई देशवासियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर का भूमिपूजन किया जिससे तमाम लोगों समेत बॉलीवुड सेलेब्स भी बेहद खुश हैं। जहां कुछ लोग इसे दीवाली बता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक तस्वीर के जरिए मंदिर के 500 सालों की जर्नी दर्शाई है। राम मंदिर के लिए हुए भूमिपूजन से पहले कंगना रनोट की टीम द्वारा एक ट्विटर यूजर की पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें एक तरफ टेंट में बने पुराने मंदिर और दूसरी तरफ भव्य मंदिर के दर्शन करवाए गए हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा गया, 'दो तस्वीरें 500 साल का सफर दिखाती हैं। प्यार, विश्वास और आस्था की यात्रा, राख से उठकर प्रतिष्ठित प्रतीक की महिमा तक की यात्रा। जय श्री राम'। आगे कंगना की टीम द्वारा लिखा गया है, 'श्री राम ने दूसरों के लिए खुदका बलिदान देकर ऊंचे मानकों की स्थापना की है। केवल नश्वर शरीर मरता है गुण नहीं। आज भारत राम राज्य की पुनः स्थापना कर रहा है सबसे महिमापूर्ण सभ्यता का निर्माण जहां राम सिर्फ राजा नहीं बल्कि हाथ जोड़कर जिंदगी जीने का एक तरीका हैं'। ## ## आज की ऐतिहासिक तारीख में कंगना की टीम द्वारा उनकी खुशी जाहिर की गई है। लगातार आते पोस्ट के साथ कंगना ने राम मंदिर के भूमिपूजन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'जो 500 सालों में नहीं हुआ वो इस साल हो गया। ये सिर्फ आज की तस्वीर नहीं बल्कि कई शताब्दियों का क्षण है। जय श्री राम। राम मंदिर आयोध्या'। ## कंगना रनोट के अलावा लता मंगेश्कर, अरुण गोविल, अनुपम खेर, शेखर कपूर, दीपिका चिखलिया, हिमांश कोहली और विंदू दारा सिंह समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर आयोध्या में धूमधाम से भूमिपूजन होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 170 खास मेहमान शामिल हुए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangna Ranaut, happy to see Bhumi Poojan for the grand Ram mandir, showed the journey to Ayodhya says, 'which has not happened in 500 years, this year is done' https://ift.tt/2DxU135
- Get link
- X
- Other Apps
डीसीपी दहिया का आरोप-सुशांत के जीजा रिया को थाने बुलाने का दबाव बना रहे थे, वे एक शख्स को बिना जांच के हिरासत में रखवाना चाहते थे मुंबई पुलिस के उपायुक्त परमजीत सिह दहिया ने दावा किया है कि सुशांत सिह राजपूत के जीजा और आईपीएस ओपी सिंह ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पुलिस थाने बुलाने और उस पर सुशांत को छोड़ने का दबाव बनाने को कहा था। अभिनेता सुशांत सिह राजपूत (34) उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे। उनकी ओर से कुछ व्हाट्सऐप स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया में शेयर किए गए हैं। एक टीवी चैनल को दहिया ने बताया कि राजपूत के जीजा एवं हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओ. पी. सिह ने इस साल फरवरी में उनसे यह अनुरोध किया था। डीसीपी दहिया द्वारा शेयर वॉट्सऐप यह दर्शाते हैं कि सुशांत के जीजा उनसे टेक्सी बुक करने और होटल का कमरा बुक करने तक को कहते थे। परिवार रिया को पुलिस स्टेशन बुलाने का दबाव बना रहा था दहिया ने कहा, '' सिह ने मुझे रिया चक्रवर्ती को अनौपचारिक तरीके से पुलिस थाने में बुलाने और उस पर दबाव बनाने को कहा था।" दहिया एक अप्रैल तक बांद्रा के जोनल पुलिस प्रमुख थे। ओपी सिंह और डीसीपी दहिया के बीच रिया को लेकर हुई बातचीत। रिया को सुशांत से अलग करना चाहता था परिवार दहिया ने कहा कि सिह ने उन्हें कहा था कि राजपूत के परिवार को लगता है कि रिया अभिनेता को 'नियंत्रित' कर रही है और वह उसे अभिनेता की जिदगी से बाहर करना चाहते हैं। आईपीएस दहिया ने कहा कि ओपी. सिह ने 18 और 25 फरवरी को वॉट्सऐप पर संदेश भेज अनौपचारिक तौर पर यह अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि अभिनेता के परिवार ने कोई लिखित शिकायत नहीं की थी। एक शख्स को हिरासत में लेने को भी कहा था डीसीपी दहिया ने कहा कि ओपी सिह पांच फरवरी को मुंबई आए थे और उनसे सुशांत राजपूत को उनके मुंबई में होने की जानकारी देने को कहा। उन्होंने मिरांडा नाम के एक व्यक्ति को बिना किसी शिकायत या जांच के पुलिस हिरासत में रखने का अनुरोध भी किया था। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने सिह से विनम्रता एवं दृढ़ता से कहा कि उनके लिए किसी को पुलिस थाने बुलाना और उसे हिरासत में रखना मुमकिन नहीं है क्योंकि यह कार्यप्रणाली के विरुद्ध है। दहिया ने कहा कि उन्होंने सिह से शिकायत दर्ज करने को कहा था ताकि मामले की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में लिखित शिकायत नहीं की गई। सुशांत के पिता ने यह लगाया था आरोप सुशांत राजपूत के पिता के. के. सिह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था उन्होंने 25 फरवरी को मुम्बई पुलिस को आगाह किया था कि उनके बेटे की जान को खतरा है। मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिह ने सोमवार को कहा था कि परिवार ने पूछताछ के दौरान कोई संदेह व्यक्त नहीं किया था। शहर की पुलिस ने 16 जून को परिवार के बयान दर्ज किए थे। उन्होंने कहा, '' उन्होंने तब कोई संदेह व्यक्त नहीं किया था और जांच में कोताही की कोई शिकायत भी नहीं की थी।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती(दाएं) सुशांत की मौत से पहले यानी 8 जून को उनके घर से सारा सामान लेकर अपने घर चली गईं थी। https://ift.tt/3iblwON
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत के हाउस हेल्पर नीरज का रिया की पार्टीज, आखिरी बातचीत, मेडिसिन और सिद्धार्थ पिठानी पर बड़ा बयान, बोले- 'यूरोप से वापस आकर गुमसुम हो गए थे' सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाई थी। उस दौरान उन्हें सबसे पहले देखने वाले लोगों में उनके हाउस हेल्पर नीरज भी शामिल थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नीरज ने बताया कि सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप ट्रिप से लौटकर ही गुमसुम रहने लगे थे। वो मेडिसिन लेते थे और ज्यादा से ज्यादा समय सिर्फ सोते थे। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में नीरज ने सुशांत से हुए आखिरी बातचीत के बारे में बताया कि 14 जून की सुबह उन्होंने पानी मांगा था और पूछा था कि सब कैसा चल रहा है। नीरज ने कहा, सब ठीक है। आगे उन्होंने बताया कि सर यूरोप से वापस आने के बाद से ही ठीक नहीं थे। हमें बताया गया था कि वो डिप्रेशन में हैं जिसका ट्रीटमेंट चल रहा है मगर हमें नहीं लगा कि कुछ बुरा है। वो शांत हो गए थे और बहुत ज्यादा सोते थे। रिया देती थीं सुशांत को दवाइयां सुशांत के मेडिसिन के इंचार्ज के बारे में नीरज ने बताया, 'रिया सर को मेडिसिन देती थीं। हम सर के रूम में तब ही जाते थे जब उन्हें कुछ काम होता था वो भी इजाजत मिलने के बाद'। नीरज के अनुसार रिया एक्टर को दवाई देती थीं मगर सिद्धार्थ का दावा है कि वो उन्हें मेडिसिन दिया करते थे। 8 जून को सुशांत को छोड़कर चली गई थीं रिया। 8 जून को रिया ने नीरज से बंधवाया था सामान रिया सुशांत की मौत के कुछ दिनों पहले ही रिया उन्हें छोड़कर अपने घर चली गई थीं। सुशांत की बहन का आरोप है कि रिया सुशांत की दवाई और उनके क्रेडिट कार्ड भी अपने साथ ले गई थीं। इसपर नीरज का कहना है, 'मुझे वाकई नहीं पता कि सुशांत ने रिया को जाने को कहा था या उनके बीच कोई लड़ाई हुई थी। लेकिन रिया मैम ने मुझे अपना सामान दो सूटकेस में बांधने को कहा था। जब वो घर से जा रही थीं तो सर चुपचाप अपने कमरे में बैठे थे, वो दुखी लग रहे थे। मुझे नहीं पता क्या हुआ था'। सिद्धार्थ पिठानी ने फंदे से उतारा था सुशांत का शव नीरज समेत दो अन्य लोग सुशांत की मौत के समय घर में मौजूद थे। उनकी मौत के समय हुई घटना पर उन्होंने बताया, 'सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत को सबसे पहले देखा था, फिर दीपेश और मैंने। उन्होंने अपने फैब इंडिया के कुर्ते से खुदको फांसी लगाई थी। सिद्धार्थ ने कपड़े को काटा था जिसके बाद शव पलंग पर गिरा था। हम सब उसे छूने में डर रहे थे। फिर उनकी बहन आ गईं और हमसे सवाल करने लगीं। पुलिस 30 मिनट बाद पहुंची थी'। चाबी बनाने वाले को बुलाकर खोला गया था सुशांत के कमरे का दरवाजा। दिशा सलियान की मौत से पहले परेशान थे सुशांत नीरज ने बताया कि सुशांत दिशा सलियान की मौत से पहले ही परेशान रहते थे। वो दुखी होते थे मगर वो पहले ही ऐसे स्टेट ऑफ माइंड में थे। 'वो पिछले चार से पांच महीनों से काफी शांत हो गए थे। एकदम गुमसुम हो गए थे। हम उनसे बात करना चाहते थे मगर बहुत डर लगता था'। रिया अपने दोस्तों के साथ घर में पार्टी करती थीं खबरें हैं कि सुशांत की मौत से एक रात पहले उनके घर में पार्टी रखी गई थी। इसपर नीरज ने बताया कि जो भी पार्टी हुई थीं वो लॉकडाउन से पहले हुई थीं। ज्यादातर रिया और उसके दोस्त ही होते थे। सुशांत शुरुआत में इन पार्टीज में शामिल होते थे मगर बाद में उन्होंने इनमें शामिल होना बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें ये सब पसंद नहीं था। रिया के दोस्त ही सुशांत के दोस्त बन चुके थे और सुशांत के कोई दोस्त घर नहीं आते थे'। सुशांत ने दिया था रिया को पैसों का कंट्रोल रिया पर सुशांत के पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल किए जाने का आरोप लग रहा है। इसपर नीरज का कहना है कि सुशांत ने ही रिया को ऐसा करने की आजादी दी थी। वो घर की पूरी जिम्मेदारी ले चुकी थीं। बता दें कि रिया पर सुशांत को मेडिसिन का ओवरडोज देने और उनपर जादू टोना करवाने के संगीन आरोप लगाए जा रहे हैं। जहां नीरज का कहना है कि सुशांत पिछले 5 महीनों से गुमसुम थे वहीं दूसरी तरफ उनके पुराने कुक का भी कहना है कि पिछले सितम्बर तक सुशांत बिल्कुल ठीक थे और किसी तरह की मेडिसिन नहीं लेते थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant's house helper Neeraj's big statement on Rhea's parties, last talk, medicine and Siddharth Pithani, said - 'he had lost after coming back from Europe' https://ift.tt/3kei0oD
- Get link
- X
- Other Apps
Hollywood: जेम्सडी आर्सी मार्वेल फिल्म को निर्देशित करने के इच्छुक Hollywood: जेम्सडी आर्सी मार्वेल फिल्म को निर्देशित करने के इच्छुक
- Get link
- X
- Other Apps
Hollywood: जेम्सडी आर्सी मार्वेल फिल्म को निर्देशित करने के इच्छुक https://ift.tt/3gyleB2
- Get link
- X
- Other Apps
सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, वीडियो जारी कर बोले- मैं ठीक हूं, लेकिन हॉस्पिटल में रेस्ट के लिए आया हूं कोरोना की मार अब तक कई सेलेब्स को अपनी चपेट में ले चुकी है। इसी कड़ी में नया नाम एसपी बालासुब्रमण्यम का है। एसपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें कोरोनावायरस के बहुत ही माइल्ड सिम्पटम्स थे। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया, जो पॉजिटिव आया। डॉक्टर्स ने उन्हें होम क्वारैंटाइन होने की सलाह दी थी, लेकिन वे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल में ही रह रहे हैं। एसपी दो दिन बाद घर वापस आएंगे। एसपी बोले- मैं ठीक हूं मुझे कॉल न करें वीडियो में एसपी कह रहे हैं- दो-तीन दिनों से मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी। सर्दी और बुखार भी था। मैं इसे आसानी से नहीं लेना चाहता था। जब जांच करवाने के लिए अस्पताल गया तो डॉक्टरों ने कहा कि यह कोरोना का हल्का मामला है। उन्होंने मुझे घर पर रहने और निर्धारित दवा लेने के लिए कहा। लेकिन, मैं ऐसा नहीं करना चाहता था क्योंकि मेरा परिवार बहुत चिंतित है। मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। दो दिनों में मैं ठीक हो जाऊंगा। मैं यहां आराम करने के लिए आया हूं, इसलिए आप सभी का कॉल नहीं रिसीव कर सकता। मेरी चिंता के लिए धन्यवाद। अब तक इन सेलेब्स को हो चुका कोरोना संक्रमण बॉलीवुड और मनोरंजन इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिनमें बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, मोरानी परिवार, किरन कुमार, कनिका कपूर, पार्थ समथान, राजामौली का परिवार, मोहेना सिंह, जगन्नाथ निवांगुने, श्रेनु पारिख सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें से कई सेलेब्स संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Singer SP Balasubrahmanyam Tested corona positive https://ift.tt/2PppN4R
- Get link
- X
- Other Apps
मामले में बीजेपी नेता ने लिया डिनो मोरिया का नाम, भड़के अभिनेता ने कहा- प्लीज इसमें मेरा नाम न घसीटें, मेरा इससे कोई कनेक्शन नहीं अभिनेता डिनो मोरिया ने उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि मौत से एक रात पहले सुशांत सिंह राजपूत उनकी पार्टी में शामिल हुए थे। डिनो ने भड़कते हुए चेतावनी दी है कि उनका नाम इस मामले में न घसीटा जाए। क्योंकि उनका इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। डिनो ने ट्विटर पर लिखा है, "मेरे घर पर किसी तरह की गैदरिंग नहीं हुई। कृपया आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच कर लीजिए। मेरा नाम इसमें मत घसीटिए। क्योंकि जो कुछ भी हुआ, उससे मेरा कोई कनेक्शन नहीं है।" भाजपा नेता नारायण राणे ने किया था दावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि सुशांत की मौत से एक रात पहले 13 जून को डिनो मोरिया ने अपने घर में सुशांत सिंह राजपूत और कुछ राजनेताओं के लिए पार्टी होस्ट की थी। राणे के मुताबिक, पहले सभी डिनो के घर पार्टी कर रहे रहे थे और फिर वे सुशांत के घर पार्टी करने पहुंचे थे। हालांकि, मुंबई पुलिस 13 जून को सुशांत के घर पर किसी भी पार्टी की बात से इनकार कर चुकी है। राणे का आरोप- सुशांत की हत्या हुई नारायण राणे ने आरोप लगाया कि सुशांत की हत्या हुई है। उन्होंने कहा, 'सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है। उसकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार केस पर ध्यान नहीं दे रही, क्योंकि वह किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।' राणे ने सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी सवाल उठाए थे। उनका दावा है कि दिशा ने आत्महत्या नहीं की थी। उनका रेप करने के बाद हत्या की गई थी। राणे के मुताबिक, दबाव के कारण दिशा के परिवार ने जांच की मांग नहीं की। राणे का दावा है कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में दिशा के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान का जिक्र है। 9 जून को दिशा और 14 जून को सुशांत की मौत 9 जून को दिशा सालियान की मौत की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 14वें माले से कूदकर जान दी थी। इसके 5 दिन बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सामने आई। वे बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए थे। सुशांत की मौत के 50 दिन बाद बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बुधवार को बताया कि बिहार सरकार की सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र ने मंजूर कर ली है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भाजपा नेता नारायण राणे का दावा है कि मौत से एक रात पहले डिनो मोरिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए पार्टी होस्ट की थी। https://ift.tt/39WsPqJ
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की मौत के दिन घर के बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरा कर रहे थे काम, मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस को अब तक नहीं दिए फुटेज सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिलने के बाद से ही लोग इसे मर्डर करार दे रहे थे। इसके बाद खबरें आईं कि सुशांत की मौत के दिन उनके घर के बाहर लगे हुए सभी सीसीटीवी कैमरा भी बंद थे जिसके बाद मामला और संदिग्ध माना जा रहा था हालांकि सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया है कि घर के बाहर लगे सभी 13 सीसीटीवी कैमरा काम कर रहे थे जिसकी फुटेज मुंबई पुलिस के पास है। सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने रिपब्लिक भारत को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि 14 जून को सुशांत के घर के बाहर लगे कैमरा बंद नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ खबरें थीं कि सुशांत के घर के बाहर लगे 13 कैमराज काम नहीं कर रहे थे और अपार्टमेंट के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा अब तक मिला ही नहीं है। हालांकि ये गलत है। बिहार पुलिस को अब तक नहीं मिली रिकॉर्डिंग चैनल के मुताबिक मुंबई पुलिस के पास सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज है जिसकी मांग बिहार पुलिस द्वारा की गई है। लेकिन मुंबई पुलिस ने अब तक उन्हें फुटेज मुहैया नहीं करवाई है। इंटरव्यू के दौरान सीसीटीवी कंपनी के मालिक ने बताया कि 14 जून को एक्टर की मौत से पहले क्या हुआ वो सब रिकॉर्ड में है। कैमरा बंद होने की थी अफवाह सुशांत की मौत के बाद से ही खबरें थीं कि 13 से 14 जून के सभी सीसीटीवी कैमरा बंद थे जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मर्डर का एंगल बताया जा रहा था। इसके बावजूद मुंबई पुलिस का कोई बयान सीसीटीवी को लेकर सामने नहीं आया जिसमें उन्होंने रिकॉर्डिंग लेने की पुष्टि की थी। सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में केस किए जाने के बाद से ही मामले ने रफ्तार पकड़ ली है। फिलहाल 35 लोगों से पूछताछ करने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल भी देखा जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today On the day of Sushant's death, all the CCTV cameras installed outside the house were working, Mumbai Police has not yet given the footage to Bihar Police https://ift.tt/3khGygK
- Get link
- X
- Other Apps
लताजी ने कहा सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा, अनुपम खेर बोले- जयश्री राम भारतीय सिनेमा ने ही भगवान राम और रामकथा को हर उस घर तक पहुंचाया जो राम जन्मभूमि तक नहीं पहुंच सकता था। राम जन्मभूमि पूजन के दिन यह खुशी हर उस कलाकार ने भी जाहिर की जो कहीं न कहीं, किसी न किसी रूप में भगवान राम से जुड़ा था। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। लता जी का पूरा ट्वीट है- नमस्कार, कई राजाओं,कई पीढ़ियों और समस्त विश्व के राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है। कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है, शिलान्यास हो रहा है। इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण आडवाणी को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी।और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है।आज बहुत बड़ा आयोजन हो रहा है उसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत जी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित होंगे। आज भले ही करोना की वजह से लाखों रामभक्त वहां पहुंच नहीं पाएंगे परंतु उनके मन और ध्यान श्रीराम के चरणों में ही होंगे। मुझे ख़ुशी है की ये समारोह नरेंद्रभाई के करकमलों से हो रहा है। आज मैं, मेरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है और मानो आज हर धड़कन हर सांस कह रही है जय श्रीराम। ## ## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Indian Film and TV Artist From Bollywood reaction On Ram Mandir BhumiPujan Ayodhya News And Updates https://ift.tt/31nSLYv
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत के दिल बेचारा को-एक्टर साहिल वैद ने कहा, 'ड्राइव बुरी फिल्म थी जिसमें काम करके सुशांत फंस गए थे' सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 50 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और मामले में आए दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। इस बीच सुशांत के साथ उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा में काम कर चुके साहिल वैद ने एक इंटरव्यू में उन्हें लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं। ड्राइव करके फंस गए थे सुशांत नवभारत को दिए इंटरव्यू में साहिल ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि सुशांत को क्या हुआ लेकिन मैं जानता हूं कि सुशांत कमजोर नहीं थे। वह चुपचाप सहने वालों में से नहीं थे। बदकिस्मती से ड्राइव बुरी फिल्म बन गई और वो इस फिल्म में काम करके फंस गए थे। करण जौहर के लिए फिल्म को थिएटर तक ले जाना मुश्किल हो गया था। यह झूठ है कि फिल्म को जान बूझकर ओटीटी पर रिलीज किया गया था। ड्राइव 2019 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसे आलोचना का सामना करना पड़ा था।' दिल बेचारा में सुशांत के साथ साहिल। सुसाइड की खबर पर नहीं हुआ विश्वास साहिल ने आगे कहा, 'जब मैंने सुशांत के सुसाइड की खबर सुनी तो मैंने सोचा क्या बकवास है। मुझे कभी नहीं लगा कि वो ऐसे इंसान हैं जो अपनी जान ले लें। वह सेट पर खुश रहते थे और आसपास के सभी लोगों को हंसाते रहते थे। यहां तक कि उनके सामने तो मैं डिप्रेस्ड लगता था क्योंकि वह जॉली नेचर के थे। हां, किसी व्यक्ति के अंदर क्या चल रहा है, यह समझना मुश्किल होता है लेकिन मैंने सुशांत के अंदर ऐसी कोई चीज नोटिस नहीं की।' करियर में रोड़े अटकाता है नेपोटिज्म सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म की बहस पर साहिल बोले, 'करियर के शुरुआती दौर में नेपोटिज्म रोड़े अटकाता है लेकिन एक बार अगर आप बड़ा नाम बन गए तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता।' 2017 में दिए इंटरव्यू में साहिल ने कहा था कि धर्मा प्रोडक्शन काम करने के लिहाज से बहुत अच्छी जगह है, वह कास्ट और क्रू का बहुत ध्यान रखते हैं। उन्हें पता है कि फिल्में कैसे बनानी है और टीम को कैसे मोटिवेट करना है। अब इस इंटरव्यू में साहिल ने करण जौहर से अपनी बॉन्डिंग पर कहा, 'सुशांत की मौत के बाद अब करण जौहर मेरे भी मैसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद मैं भी बहुत डर गया हूं और चाहता हूं कि कोई मेरा हाथ थामे रहे। उम्मीद है कि इंडस्ट्री में सब ठीक होगा।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput’ Dil Bechara co-actor Sahil Vaid: ‘Drive turned out to be a bad film and he was stuck’ https://ift.tt/30rcdEr
- Get link
- X
- Other Apps