Posts

टीवी शो 'रामायण' के राम बोले- महान प्रयासों से हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिला, और सीता बोलीं- इस साल दिवाली जल्दी आ गई सिया राममय सब जग जानी करहुं प्रनाम जोरि जुग पानी.. राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर चौतरफा यही नजारा दिख रहा है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स इस अद्भुत दिन के लिए अपनी भावनाएं रख रहे हैं। इसी कड़ी में सबसे पहले टीवी शो रामायण के राम और सीता की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए इस दिन को बरसों की कोशिशों का नतीजा बताया। अरुण ने कहा दिव्य युग का शुभारंभ अरुण गोविल ने भगवान राम के मंदिर के शिलान्यास और भूमि पूजन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए दो ट्वीट्स करते हुए लिखा है- भगवान श्रीराम के मंदिर के शिलान्यास की प्रतीक्षा समस्त मानव जाति कर रही है। अयोध्या में भूमि पूजन के साथ ही एक दिव्य युग का शुभारंभ हो जाएगा। एक और ट्वीट में वे लिखते हैं-सभी रामभक्तों को मेरा कोटि कोटि नमन। आप सबके महान प्रयासों से ही हमें ये दिन देखने का‌ सौभाग्य मिल रहा है। जय श्रीराम। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today https://ift.tt/39TuL3p

बायो-सिक्योर बबल में 8 अगस्त को शादी करेंगे राणा दग्गुबाती और मिहिका, केवल 30 खास मेहमानों को ही दिया न्योता दुनियाभर में चल रही कोरोनावायरस महामारी भी राणा दग्गुबाती और मिहिका की शादी के आड़े नहीं आ रही है। राणा तय तारीख को ही मिहिका से शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन ये सारी रस्में बायो-सिक्योर बबल में होगी। दोनों की सगाई लॉकडाउन के दौरान हुई थी और वे 8 अगस्त को शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शादी बड़ी ही धूमधाम से की जाएगी, लेकिन इसमें बेहद खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। मेहमानों की जिंदगी खतरे में नहीं डालना चाहते शादी के सारे कार्यक्रम हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में होंगे। मेहमानों में केवल परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। राणा दग्गुबाती के पिता सुरेश बाबू ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कार्यक्रम में 30 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि हमने अपने कई दोस्तों और इंडस्ट्री के करीबियों को भी न्योता नहीं दिया है। कोरोनावायरस संक्रमण पूरी दुनिया में फैला हुआ है। ऐसे में हम अपने किसी मेहमान की जिंदगी खतरे में डालना नहीं चाहते हैं। कार्यक्रम छोटा होगा, लेकिन खूबसूरत होगा राणा के पिता ने कहा- हम सही मिसाल पेश करना चाहते हैं। कार्यक्रम छोटा होगा, लेकिन खूबसूरत होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और पूरे कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर रखे जाएंगे। यह खुशी का मौका है और हम इसे सुरक्षित भी बनाना चाहते हैं। कमोबेश यही बात मिहिका की मां बंटी बजाज ने भी कही कि हम सेफ्टी का पूरा ध्यान रख रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rana Daggubati and Miheeka Bajaj to marry on August 8 in Bio-Secure Bubble https://ift.tt/33qSHKc

Why the PG-rated ‘Tourist Trap’ Is as Creepy as Freddy, Michael Myers ketu1982.blogspot.com

Why the PG-rated ‘Tourist Trap’ Is as Creepy as Freddy, Michael Myers https://ift.tt/31hJAJ4

ckpatel1982.blogspot.com

एमएस धोनी फिल्म में सुशांत के को-स्टार रहे अनुपम खेर बोले- जो चल रहा है उसे देखकर आंख मूंदना कायरता है और कायर होना अच्छी बात नहीं है अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत की मौत और उसकी जांच पर चल रहे तमाम घटनाक्रम पर अपनी राय रखी है। अनुपम ने वीडियो में कहा है- मैं सोच रहा था कि सुशांत की मौत का किस्सा 14 जून अब तक जहां पहुंचा है, इतने उतार-चढ़ाव के बाद। अब इस पर न बोलना, आंख मूंदने वाली बात है ओर ऐसा करना कायरता होगी। अनुपम, सुशांत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में साथ काम कर चुके हैं। सुशांत के परिवार को न्याय मिलना चाहिए-अनुपम वीडियो में अनुपम कह रहे हैं- दोस्तों मैं सोच रहा था कि सुशांत की मौत का किस्सा 14 जून अब तक जहां पहुंचा है, इतने उतार-चढ़ाव के बाद। इस पर न बोलना, आंख मूंदने वाली बात है। बहुत दिन तक मैंने नहीं बोला, लोग नहीं बोल रहे हैं जो बोलना चाह रहे हैं। समझ नहीं आ रहा है क्या बोलें। लेकिन अब जो स्थिति नजर आ रही है, तो हमारा फर्ज बनता है कि इसको एक लॉजिकल एंड तक लेकर जाएं। 50 हजार थ्योरीज हैं। लेकिन उसके मां-बाप, भाई-बहनों, रिश्तेदारों या उन तमाम लोगों के साथ जो इंसाफ की गुहार कर रहे हैं। उनको तो हमको महसूस कराना चाहिए कि हम उनके साथ हैं। वीडियो के साथ उन्होंने एक नोट लिखा है- हम उसके लिए कम से कम इतना तो कर सकते हैं। सुशांत का परिवार सच्चाई जानने का हकदार है। उसकी मौत कैसे हुई। अगर हमारे पास कोई मानवता बची है, तो हमें आज अपनी आवाज उठानी चाहिए। बहुत कुछ कहा गया है। बहुत सारे षड्यंत्र सामने आ रहे हैं, लेकिन हमें सच्चाई पता होनी चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anupam Kher shared a video about sushant singh rajput death case news surrounding his suicide and investigation https://ift.tt/39VzpxD

'रिया चक्रवर्ती ने प्लानिंग करके सुशांत को कमजोर साबित किया, जब एक्टर ने फिल्मी दुनिया छोड़ने की बात कही तो छोड़ कर चली गई' सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर नए और गंभीर आरोप लगाए हैं। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने रिया पर सुशांत का इस्तेमाल करने के आरोप लगाते हुए कई बातें कही। रिया ने की प्लानिंग विकास ने कहा, 'रिया ने प्लानिंग करके सुशांत को कमजोर करने के लिए काम किया। पहले उन्होंने सुशांत और उनके पिता के बीच संपर्क को खत्म किया। फिर उन्होंने घर बदलकर पूरा मैनेजमेंट स्टाफ बदल दिया। इसके बाद सारे बैंक अकाउंट पर कब्जा कर लिया।' विकास ने आगे कहा, 'यह सब करने के बाद रिया ने सुशांत की मेंटल हेल्थ को निशाना बनाया। चौथी स्टेप तब शुरू हुई जब सुशांत दवाइयां लेने लगे। परिवार को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि वो कौन सी दवाइयां खा रहे हैं, किस डॉक्टर से सलाह के बाद रिया ने यह दवाइयां दीं। कुल मिलाकर रिया ने पूरी वैसी परिस्थितियां बना दीं जिससे वह ये साबित कर सकें कि दिक्कत सुशांत में ही है।' ऑर्गनिक फार्मिंग करना चाहते थे सुशांत विकास आगे बोले, 'इसके बाद रिया सुशांत के साथ प्रोड्यूसर्स की मीटिंग में बैठने लगीं, उन्होंने सुशांत के साथ फिल्म में रोल देने का दबाव बनाना शुरू किया। सुशांत ने उनसे आखिरकार कह दिया कि वह फिल्में छोड़कर ऑर्गनिक फार्मिंग करना चाहते हैं। इसके बाद रिया को लगा कि सुशांत उनके किसी काम के नहीं हैं तो वो उन्हें छोड़कर चली गईं। वो सारे मेडिकल रिकॉर्ड भी साथ ले गईं और सुशांत को यह धमकी दी कि वह यह सारी रिपोर्ट्स सार्वजनिक कर देंगी। उन्होंने सुशांत का फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इससे सुशांत और ज्यादा चिंतित हो उठे।' सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले हफ्ते रिया सहित उनके माता-पिता और भाई पर धोखाधड़ी और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सुशांत 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले थे। मामले की जांच मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस कर रही है और इसमें रोज नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput’s lawyer has levelled new allegations against his girlfriend Rhea Chakraborty https://ift.tt/2EQTA4v

अभिनेता के पूर्व असिस्टेंट का खुलासा- भैया कभी कमरा अंदर से बंद नहीं करते थे, रिया के आने के बाद वे पूरी तरह बदल गए थे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मंगलवार को बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी। इसी बीच उनके पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि मैं उनके साथ तीन साल तक रहा हूं और मेरे रहते उन्होंने कभी अपने कमरे को अंदर से बंद नहीं किया। इंडिया टुडे के साथ बातचीत में अंकित ने कहा, 'मैं सुशांत भैया के साथ उनकी परछाई की तरह रहता था। मैं उनके साथ तीन साल तक रहा हूं। सुशांत भैया ने कभी भी अपने कमरे को अंदर से बंद नहीं किया। तीन साल में कभी नहीं, जब तक मैं उनके साथ रहा। ये बात को मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं।' गांव से लौटा तो पूरा स्टाफ नया मिला इसके साथ ही अंकित ने बताया कि अगस्त 2019 में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के पूरे स्टाफ को बदल दिया था। उन्होंने कहा, 'अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस आया तो मुझे अचानक उनका पूरा स्टाफ बदला हुआ मिला। उनके नए बॉडीगार्ड्स ने मुझे उनके घर में घुसने तक नहीं दिया था। मुझे लगा कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदल दिया है। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया था ये मुझे नहीं पता।' घर पर लगातार पूजा-पाठ हो रहे थे अंकित के मुताबिक, 'सुशांत के नए स्टाफ ने मुझे बताया कि रिया मैडम शॉपिंग, फूड और पूजन सामग्री पर बहुत खर्च कर रही हैं। नए कर्मचारियों ने मुझसे कहा कि सुशांत के घर पर लगातार पूजा-पाठ हो रहा है। मुझे नहीं पता ये पूजाएं किस चीज के लिए की जा रही थीं।' सितंबर तक पूरी तरह बदल चुके थे सुशांत अंकित ने बताया कि सितंबर 2019 में जब उनकी मुलाकात सुशांत से हुई थी तो वे अस्वस्थ दिख रहे थे। उन्होंने कहा, 'सुशांत भैया मजे के मूड में ही रहते थे। वे मुझे अपने भाई की तरह मानते थे। लेकिन सितंबर 2019 में जब उन्होंने मेरा पूरा हिसाब कर दिया तो वे एक बदले हुए व्यक्ति थे। उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे, वे एक बार भी मुस्कुराए तक नहीं थे। वे मुझे उदास दिख रहे थे।' सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट के कमरे में पंखे पर फंदे से लटके पाए गए थे। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सीबीआई को सौंपी जांच मंगलवार को हुए एक अन्य घटनाक्रम में बिहार सरकार ने सुशांत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'परिवार की सहमति के बाद ही यह फैसला लिया जाना था। हमने पहले ही कहा था कि परिवार अगर मांग करेगा तो हम उस पर काम करेंगे। आज सुशांत के पिता ने हमसे मांग की। आज ही हम सिफारिश भेज देंगे। प्रक्रिया शुरू हो गई है।' रिया के वकील ने कहा- ऐसा नहीं हो सकता बिहार सरकार द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश को लेकर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि यह केस बिहार सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में इसे सीबीआई को सौंपे जाने का कोई कानूनी महत्व नहीं है। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि बिहार सरकार को जब लगा कि उनके पास इसे केस की जांच का अधिकार नहीं है तो उन्होंने यह गलत तरीका निकाला है। नारायण राणे ने सुशांत की मौत को हत्या बताया महाराष्ट्र भाजपा नेता नारायण राणे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सुशांत की हत्या हुई है। उन्होंने कहा, 'सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है। उसकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार केस पर ध्यान नहीं दे रही, क्योंकि वो किसी को बचाने की कोशिश कर रही है।' बीएमसी बिहार के चार अफसरों को तलाश रही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अफसर बिहार पुलिस के उन चार अफसरों को तलाश रहे हैं, जो जांच के लिए मुंबई आए हुए हैं। बीएमसी ने रविवार को पटना के एसपी विनय तिवारी क्वारैंटाइन कर दिया। पटना के आईजी संजय सिंह ने बताया कि हमारी पुलिस चिन्हित लोगों को मुंबई में खोज रही है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं लगा है। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सुशांत सुसाइड केस:बिहार सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश तो रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- उन्होंने यह गलत तरीका निकाला है सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की? सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती के वकील का बयान:एक्ट्रेस के वकील ने कहा- वे लापता नहीं हुई हैं, जांच में सहयोग कर रहीं, बिहार पुलिस ने उन्हें आज तक कोई नोटिस नहीं भेजा सुशांत सुसाइड केस:एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया मुंबई पुलिस कमिश्नर का खुलासा:सुशांत गूगल पर दर्द रहित मौत के बारे में सर्च करते थे, 2019 में जनवरी से जून के बीच उनके खाते में 14.5 करोड़ रुपए क्रेडिट हुए थे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य के मुताबिक हमेशा खुश रहने वाले सुशांत ने जब मेरी पूरी राशि मुझे दी तो वे काफी उदास दिख रहे थे और मुस्कुराए तक नहीं। https://ift.tt/3gsx67N

आदित्य ठाकरे ने कहा-इस मामले में सड़क छाप राजनीति हो रही है, मुझ पर और मेरे परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है अभिनेता सुशांत की मौत मिस्ट्री को लेकर शिवसेना की युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि इस मामले में सड़क छाप राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि जबरदस्त मेरा और मेरे परिवार के नाम पर कीचड़ उछाला जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को लेकर सोशल मीडिया में कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। युवा नेता ने एक ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली है ... संजय राउत ने सीएम नितीश कुमार को कहा असामाजिक तत्व इससे पहले बिहार सरकार द्वारा सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत नाराज मंगलवार को नाराज हो गए। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असामाजिक तत्व बताया। संजय राउत ने एक ट्वीट में कहा है कि राज कुमार का एक डायलॉग आज मुझे बहुत याद आ रहा है...... "चिनाय सेठ..., जिनके घर शीशे के बने होते है..वो दूसरों पे पत्थर नही फेंका करते.." समझने वालों को इशारा काफी है!!!! जय महाराष्ट्र! संजय राउत ने कहा है कि ''मुंबई पुलिस जो जांच कर रही है उसमें पहले दिन से बिहार से हस्तक्षेप हो रहा है। बिहार में बैठे कुछ असामाजिक तत्वों को लगता है कि इसकी राजनीति अगर करें तो बिहार के चुनाव में काम चल जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maharashtra CM Uddhav Thackeray Son Aaditya Thackeray On Sushant Singh Rajput Death Case https://ift.tt/3kcISWf

12 अगस्त को रिलीज हो रही 'गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल' के ट्रेलर से हटाया गया करन जौहर का नाम, कंट्रोवर्सी से बचने मेकर्स ने हटा दी पूरी क्रेडिट लाइन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म बॉलीवुड में ज्वलंत मुद्दा बन गया है। स्टार किड्स और फिल्मी फैमिली के लिए लोगों में नफरत का माहौल बन गया है। इसे देखते हुए जाह्नवी कपूर की 3 फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले करन जौहर का नाम उनकी अगली फिल्म में नजर नहीं आएगा। गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल के ट्रेलर से प्रोड्यूसर के तौर पर करन जौहर का नाम हटा दिया गया है। 3 दिन पहले रिलीज हुआ ट्रेलर जान्हवी कपूर, अंगद बेदी, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल का ट्रेलर 3 दिन पहले ही रिलीज किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स ने पहले केवल करण का नाम हटाने का फैसला लिया था, लेकिन अब पूरी क्रेडिट लाइन खत्म कर दी गई है। टीम को लगा कि केवल करन जौहर का नाम हटाने पर ज्यादा कंट्रोवर्सी हो सकती है। ऐसे में पूरी टीम की क्रेडिट लाइन हटा दी गई। सुशांत की मौत से उठा मामला दरअसल, 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद बॉलीवुड में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद पर बहस शुरू हो गई थी। एक्ट्रेस कंगना रानोट ने करन जौहर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। इस केस के सिलसिले में करन के धर्मा प्रोड्क्शन के सीईओ अपूर्व मेहता से भी पूछताछ हुई है। जान्हवी के लिए अहम है फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल' गर्ल जान्हवी के करियर की अहम फिल्म मानी जा रही है। उन्होंने दो साल पहले धड़क से डेब्यू किया था और इस फिल्म को भी करन जौहर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। इन दो फिल्मों के अलावा जान्हवी नेटफ्लिक्स की शॉर्ट फिल्म घोस्ट स्टोरीज में नजर आई। उसे भी करन ने ही प्रोड्यूस किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan Johar's name removed from the trailer of Gunjan Saxena: The Kargil Girl https://ift.tt/2XrrfrK

मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वालों पर भड़कीं रेणुका शहाणे, कहा, 'मामले का राजनीतिकरण ना करें, बिहार वर्सेज मुंबई जैसी नॉन-सेंस चीज से कुछ नहीं होगा' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने भी मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे जो कि एक्ट्रेस रेणुका शहाणे को रास नहीं आया। उन्होंने अमृता के ट्वीट का जवाब देते हुए इस मामले से जुड़ी कई अन्य बातों पर भी अपने विचार रखे। क्या लिखा था अमृता ने? अमृता ने 3 अगस्त मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट में लिखा था, 'जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच की जा रही है। मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवीयता खो दी है और अब यहां मासूमियत, सज्जनता के साथ जीने वाले नागरिकों के लिए रहना सुरक्षित नहीं है।’ उन्होंने इस ट्वीट में जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत और जस्टिस फॉर दिशा सालियान हैशटैग का इस्तेमाल किया।' अमृता की ट्वीट पर रेणुका का जवाब रेणुका की ट्वीट रेणुका ने क्या दिया जवाब? अमृता की ट्वीट पर रेणुका ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'कृपया सुशांत की दुखद मौत का राजनीतिकरण न करें और मुंबई और यहां के लोगों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा आपके पास जो ताकत है। उसका इस्तेमाल पुलिस जांच में उन्हें वह जानकारी देकर करें। जो भी आपके पास है। अगर मैं सीएम की पत्नी होती, तो मुंबई के बारे में ऐसा कोई बयान नहीं देती। चाहे जो भी हालात हों। याद रखें एल्फिंस्टन पुल देवेंद्र फडणवीस की सरकार में भी गिरा था। उसमें मुंबई के कई नागरिक मारे गए थे। लेकिन उस समय उन्होंने मुंबई के सुरक्षित नहीं होने या हार्टलेस होने के बारे में कुछ नहीं कहा था।" ‘बिहार वर्सेज मुंबई से कुछ हासिल नहीं होगा’ ‘बिहार वर्सेज मुंबई से कुछ हासिल नहीं होगा’ रेणुका ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने लिखा,’इस केस की जांच मीडिया, राजनेताओं और बिना किसी के भी दवाब के होनी चाहिए। अगर यह सुसाइड था या उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया गया था तो हमें अपराधियों को सामने लाना होगा और यदि यह एक हत्या थी तो हत्यारों को पकड़ा जाना चाहिए। लेकिन यह बिहार वर्सेज मुंबई जैसी नॉन-सेंस चीज कोई मदद नहीं कर रही है।' रेणुका ने कहा, सुशांत को मिले न्याय रेणुका की बातें सुनकर एक यूजर ने उन्हें ट्वीट करते हुए पूछा, क्या आपके मन में सुशांत के लिए दया नहीं है तो रेणुका ने जवाब देते कहा, बिलकुल है इसलिए मैं पूरी जांच पर सवाल नहीं उठा रही क्योंकि अब तक सामने नहीं आया है कि जांच में क्या निकला है। मैं चाहती हूं कि सुशांत को वो न्याय मिले जिसके वो हकदार हैं इसलिए मैं किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रही हूं। पूरा देश सच जानना चाहता है। पहले नेपोकिड्स हत्यारे थे फिर बॉलीवुड गैंग्स को दोषी माना गया। फिर मेंटल हेल्थ इश्यू की बात सामने आई। सुशांत के परिवार ने रिया और उनके परिवार को आरोपी माना अब आदित्य ठाकरे दोषी हो गए? क्या इस तरह कीचड़ उछालने से हम सच के करीब पहुंच जाएंगे? खुद से पूछिए? रेणुका ने कहा, 'पूरा देश सच जानना चाहता है' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actor Renuka Shahane wants justice for Sushant Singh Rajput: ‘But this Bihar v/s Mumbai nonsense isn’t helping’ https://ift.tt/2PpGnSg