Posts
कन्नड़ एक्ट्रेस रोहिणी सिंह उर्फ रिषिका की कार पेड़ से टकराई ; एक्सीडेंट में आईं कई चोटें, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे सभी कन्नड़ एक्ट्रेस रोहिणी सिंह उर्फ रिषिका की कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना गुरुवार की है। रोहिणी को गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहिणी और एक्टर जगदीश की बेटी अर्पिता गुरुवार रात बर्थ डे पार्टी से लौट रही थीं और उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पेड़ से टकराई। रोहिणी और अर्पिता को कई फ्रैक्चर आए हैं। हादसा बेंगलुरु को मवल्लीपुरा में हुआ। रिषिका के भाई आदित्य ने बताया कि रोहिणी और अर्पिता की हालत अब स्थिर है। दोनों को एक या दो हफ्ते में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। हादसे के दौरान कार एक दोस्त चला रहा था। कार पेड़ से टकराने पर हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। रोहिणी निर्देशक राजेंद्र की बेटी हैं और एक्टर आदित्य की बहन हैं। रिषिका नाम से हैं मशहूर रोहिणी जल्द ही डायरेक्टर के तौर पर भी फिल्म देवयानी से डेब्यू करने वाली थीं और इसमें वह एक्टिंग भी कर रही थीं। लेकिन, लॉकडाउन के चलते फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया। रोहिणी ने 2011 में फिल्म कंतीरावा से सैंडलवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दुनिया विजय लीड एक्टर थे। कल्ला-मल्ला-सुल्ला, बेनकी बिरूगाली और किरीता जैसे फिल्मों में भी रोहिणी नजर आ चुकी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kannada actress Rohini Singh aka Rishika met with a car accident https://ift.tt/3hOUHj6
- Get link
- X
- Other Apps
एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पटना में मामला दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें रोते हुए और हाथ जोड़कर वे कह रही हैं कि उन्हें भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। 20 सेकंड के इस वीडियो में उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा है और कहा है कि जीत सत्य की होगी। रिया वीडियो में कह रही है, "मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा। यहां तक कि लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे खिलाफ बकवास कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने वकील के जरिए जवाब दूंगी। क्योंकि केस कोर्ट में है। सत्यमेव जयते। जीत सत्य की होगी।" एफआईआर होने बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता ने पटना में खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। रिया ने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई। इसमें उन्होंने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को गिरफ्तारी का डर सता रहा है। बुधवार को पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन, यहां रिया और उनका परिवार नहीं मिला। सुशांत के पिता मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। उन्होंने एक कैविएट दाखिल की है। वहीं गुरुवार देर शाम बिहार सरकार ने भी शीर्ष कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी। दरअसल कैविएट उस स्थिति में दाखिल की जाती है, जब किसी को यह आशंका हो कि कोर्ट में उसके खिलाफ अचानक कोई आदेश लाया जा सकता है। कैविएट लगाने पर सुनवाई से पहले उस व्यक्ति को भी सूचना देनी होती है, जिसने कैविएट दाखिल की हो? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Suicide Case: Rhea Chakraborty Reacts First Time After Case Filed Against Her In Patna https://ift.tt/39NnNwz
- Get link
- X
- Other Apps
रिया के आने के बाद सुशांत बनाने लगे थे परिवार से दूरी, घर के बाहर इंतजार कर रही बड़ी बहन से मिलने से कर दिया था इनकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लगभग डेढ़ महीने के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। अंकिता ने रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 2016 में ब्रेकअप हो जाने के बाद वह सुशांत के टच में नहीं थीं लेकिन उनकी बहनों और पिता से जुड़ी हुई थीं। अंकिता ने कहा कि उनके पास सुशांत का फोन नंबर भी नहीं था और वह पिछले चार सालों से उनके टच में नहीं थीं। अंकिता ने कहा, हम जानते थे कि हम अब उस तरह से बात नहीं कर पाएंगे। जो होना था हो गया। वो अपनी लाइफ में खुश थे और मैं अपनी। परिवार से दूर हो गए थे सुशांत अंकिता ने इस इंटरव्यू में सुशांत और उनके परिवार में आई दूरी पर भी बात की। अंकिता ने कहा, 'सुशांत की बड़ी बहन रानी नवंबर 2019 में सुशांत से मिलने उनके घर गई थीं। सुशांत उनसे मिलने के लिए तैयार थे लेकिन फिर अचानक कुछ हुआ और उन्होंने मिलने से मना कर दिया।' रानी दीदी ने मुझसे कहा कि उन्हें ऐसा लगा कि सुशांत पर कोई प्रेशर है। सुशांत इससे पहले रानी दीदी के खिलाफ कभी नहीं जाते थे। मां के देहांत के बाद दीदी की बात को कोई नहीं टालता। यह बात सुनकर मुझे शॉक लगा था क्योंकि हम जब तक साथ थे ऐसा कभी नहीं हुआ जब सुशांत को मैंने रानी दीदी के खिलाफ जाते हुए देखा हो। रिया के लाइफ में आने के बाद बदले सुशांत सुशांत के व्यवहार से दुखी रानी दीदी ने मुझसे कहा था, 'मैं अपने भाई को खो रही हूं। तब मैंने उनसे कहा था भगवान पर भरोसा रखिए, सब ठीक हो जाएगा। रानी दीदी इस बात को लेकर चिंता थी कि कोई है जो सुशांत को प्रभावित कर रहा है, क्योंकि सुशांत ऐसे इंसान नहीं थे जो किसी के दबाव में आएं या किसी की सुनें। अंकिता ने कहा कि रिया एक साल पहले जब सुशांत की लाइफ में आईं तो यही वो समय था जब सुशांत अपने परिवार से दूरी बना ली थी।' लिव इन में थे रिया-सुशांत सुशांत तकरीबन एक साल से रिया के साथ लिव इन में रह रहे थे। 8 जून को सुशांत से झगड़ने के बाद रिया उनका घर छोड़कर चली गई थीं। सुशांत की बहन मीतू ने यह बात बिहार पुलिस को अपने बयान में बताई। उन्होंने यह भी बताया था कि घर से जाते वक्त रिया ने सुशांत से यह भी कहा था कि वह अब कभी नहीं लौटेंगी। इसके बाद 14 जून को सुशांत ने सुसाइड कर लिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh rajput started maintaining distance from his family after rhea chakraborty came into his life https://ift.tt/2XdZQcO
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने नौकर के हवाले से लगाया आरोप, रिया चक्रवर्ती उनके भाई पर काला जादू कर रही थीं सुशांत राजपूत सुसाइड केस में अभिनेता की बहन मीतू ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने उनके भाई पर काला जादू किया था। मीतू ने सुशांत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की पूछताछ में यह बयान दिया। उनके मुताबिक, कुछ महीने पहले सुशांत के एक घरेलू नौकर ने उन्हें यह बात बताई थी। उसने कहा था कि रिया सुशांत पर काला जादू कर रही थीं। मीतू के मुताबिक, यह वही नौकर है, जिसने सबसे पहले सुशांत को उनके कमरे में मृत देखा था। भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर बदलवाया था घर मीतू ने बिहार पुलिस के सामने वही बातें दोहराई हैं, जो उनके पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में मेंशन की हैं। सूत्रों के अनुसार, मीतू ने बिहार पुलिस को बताया कि रिया ने सुशांत को पूरी तरह कंट्रोल में कर लिया था और भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उन्हें डराकर उनका घर भी बदलवा दिया था। उनकी इजाजत मिलने के बाद ही सुशांत अपने घरवालों से बात कर पाते थे। बहनों को सुशांत से मिलने नहीं देती थीं रिया मीतू के मुताबिक, जब वे और उनकी बाकी बहनें सुशांत से मिलने जाती थीं तो उन्हें बिल्डिंग के नीचे ही कई घंटे इंतजार कराया जाता था। उन्हें कहा जाता था कि सुशांत घर में नहीं हैं। रिया के घर आने तक उन्हें इंतजार कराया जाता था और उस पर भी खुद रिया उन्हें लेने नीचे नहीं आती थीं। मीतू की मानें तो रिया को सुशांत की बहनों का वहां रहना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। इसे लेकर उनकी सुशांत से लड़ाई भी होती थी। रिया की मां संध्या चक्रवर्ती पूरे टाइम उस घर में रहती थीं। इससे सुशांत का दम घुटता था। लेकिन वे घर नहीं छोड़ सकते थे, क्योंकि रिया उन्हें धमकी देती थीं कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें बदनाम कर दिया जाएगा। रिया का परिवार सुशांत के घर में कुंडली मारकर बैठा था और वे उनसे रिश्ता भी नहीं तोड़ पा रहे थे। क्योंकि उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। 8 से 12 जून की डिटेल पुलिस को दी मीतू ने पुलिस को बताया है कि 8 जून को रिया ने उन्हें कॉल करके कहा था कि उनकी सुशांत से लड़ाई हो गई है। इसके बाद मीतू सुशांत से मिलने उनके बांद्रा स्थित घर गईं और उनके साथ कुछ दिन रहीं। इस दौरान सुशांत ने उन्हें बताया कि रिया लड़ाई के बाद घर छोड़कर चली गईं। इस दौरान रिया अपना और सुशांत का कुछ सामान भी ले गईं। वे कहती हैं, "रिया ने जाते वक्त यह भी कहा कि शायद वे अब कभी नहीं लौटेंगी। इस बात से सुशांत बेहद अपसेट हो गए थे। मैंने उन्हें शांत करने की काफी कोशिश की। उनके साथ चार दिन रही भी, लेकिन बच्चे छोटे होने की वजह से मुझे 12 जून को अपने घर वापस लौटना पड़ा। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा भाई ऐसा कोई कदम उठा लेगा।" मीतू ने आगे बताया, "14 जून को मुझे सिद्धार्थ पिठानी ने कॉल कर बताया कि सुशांत अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे और काफी समय से अपने बेडरूम में ही हैं। मैं तुरंत वहां गई, इस बीच में लगातार उन्हें कॉल करती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने के बाद हमने बेडरूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और दरवाजा खोलते ही देखा कि सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई है। मैं सन्न रह गई और कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। कुछ समय बाद मुंबई पुलिस आई और जांच शुरू की।" डेढ़ साल तक लिव-इन में रहे सुशांत रिया सुशांत और रिया तकरीबन डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे। वे मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट किराए से लेकर लिव इन में रहते थे। लॉकडाउन लगने के बाद भी रिया सुशांत के साथ ही रह रही थीं, लेकिन 8 जून को वे उन्हें छोड़कर अपने माता-पिता के घर गईं और 14 जून को सुशांत ने सुसाइड कर लिया। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:- 1. सुशांत सुसाइड केस:सुशांत के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई 2.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा 3.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही 4. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे 5. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई 6. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत करीब डेढ़ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। सुशांत की बहन मीतू भी मुंबई में रहती हैं और उनकी मौत से दो दिन पहले तक वे उनके साथ थीं। https://ift.tt/39J9yJ4
- Get link
- X
- Other Apps
सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत की मौत के कुछ घंटो पहले ही की थी मुलाकात, बोले- 'दिशा सलियान केस में नाम जोड़े जाने से थे परेशान' सुशांत सिंह मामले की छानबीन बिहार पुलिस द्वारा लगातार जारी है। इसी बीच सुशांत के दोस्त और रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि एक्टर के परिवार वाले उनपर रिया के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रहे हैं। अब उन्होंने बताया है कि सुशांत अपनी एक्स मैनेजर दिशा सलियान के सुसाइड करने के बाद से परेशान थे। सिद्धार्थ एक साल पहले सुशांत से एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे बाद में वो उन्ही के लिए काम करने लगे। लॉकडाउन के समय भी दोनों साथ ही थे। सुशांत की मौत से कुछ घंटो पहले भी दोनों की मुलाकात हुई थी। हाल ही में आजतक से बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने बताया है कि वो सुशांत से 13 जून रात 1 बजे मिले थे जिस समय वो अपनी एक्स मैनेजर दिशा सलियान की मौत से परेशान थे। सुशांत को बार-बार उस केस से जोड़ा जा रहा था और उनके लिए कुछ ब्लाइंड आइटम लिखे जा रहे थे। जिससे वो परेशान थे। आगे उन्होंने बताया कि वो सुशांत की पर्सनल लाइफ को स्पेस देते थे इसलिए उन्हें उनके या गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो रिया को नहीं जानते और ना ही उन्होंने कभी उनसे कोई सवाल-जवाब किए। आखिरी बार सिद्धार्थ सुशांत से 13 जून की आधी रात 1 बजे मिले थे जिसकी अगली सुबह एक्टर ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। रिया के खिलाफ गवाही देने का दवाब बनाया जा रहा हैः सिद्धार्थ सिद्धार्थ ने आगे बताया कि बिहार में केस दर्ज होने के बाद उनसे 15 करोड़ रुपए की लेन-देन की बात पूछी गई हालांकि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने जब इस बारे में बताने से इनकार किया तो सुशांत के परिवार के दो सदस्यों ने उनपर दबाव बनाया। उन्होंने इस बारे में आईओ को मेल भी किया है। इस बात की जिक्र रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ड में दाखिल की गई याचिका में भी किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Siddharth Pithani had met Sushant few hours before his death a , saying - he was upset over name being added to disha Salian case https://ift.tt/33jGl6i
- Get link
- X
- Other Apps
प्रवर्तन निदेशालय ने भी दर्ज किया केस, पिता ने रिया चक्रवर्ती पर लगाया है 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच में अब केंद्रीय एजेंसी भी शामिल हो गई। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है। इससे पहले सुशांत के परिवार ने उसके एकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाल लेने का आरोप लगाया था। पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में पिता की तरफ से जो केस दर्ज करवाया गया था, उसमें सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पर पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से ली थी डिटेल इससे पहले गुरुवार को ईडी ने बिहार पुलिस से इस मामले को लेकर एफआईआर और सुशांत के बैंक खातों की डिटेल ली थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सरकार पर निशाना साधा था। फडणवीस ने इस मामले में ट्वीट किया था। इसमें लिखा था- ‘प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से शुरू कर देनी चाहिए।’ उन्होंने सीबीआई जांच पर जनभावनाओं पर राज्य सरकार की अनदेखी की भी आलोचना की है। स्टार्ट अप और मनी ट्रांसफर बने जांच की वजह सुशांत के पिता का आरोप था कि सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए तीन खातों में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि यह अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत बीते 14 जून को उनके मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे-फाइल फोटो। https://ift.tt/2XfANWS
- Get link
- X
- Other Apps
7 महीने आगे बढ़ा अक्षय कुमार के डिजिटल डेब्यू द एंड का प्रोडक्शन, अब 2021 में आएगा अमेजन इंडिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए थिएटर्स अभी भी बंद हैं। फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। इन सबके पहले खिलाड़ी कुमार ने भी मार्च 2019 में अपने डिजिटल डेब्यू का अनाउंसमेंट किया था। द एंड नाम की यह वीडियो एक्शन थ्रिलर 2020 में फ्लोर पर जाने वाली थी। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के कारण यह करीब 4 महीने आगे बढ़ गया है। द एंड की शूटिंग दिसंबर 2020 से शुरू होना थी, जिसे अक्षय जनवरी 2021 से जॉइन करते, लेकिन अब यह टल गई है। जून 2021 के बाद होगी शुरुआत मिड डे की खबर के अनुसार द एंड के प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने बताया कि अक्षय के दूसरे कमिटमेंट्स के चलते अब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जून 2021 से होगी। विक्रम कहते हैं- यह ऐसा प्रोजेक्ट नहीं है कि जिसे हमने सोचा और शुरू कर दिया। हमें मैटेरियल को इम्प्रूव करने समय लगेगा। अब जब इसकी शूटिंग इंडिया और फॉरेन के कुछ हिस्सों में होनी है, तो ऐसे में हालात सुधरने के बाद केवल लोकेशन ही फाइनल हो सकेगा। 90 करोड़ की फीस ली है अक्षय ने खबरों के अनुसार अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ फीस चार्ज की है। द एंड तीन सीजन में रिलीज होगा। पहले सीजन में 8 एपिसोड होंगे। पहले प्लान हर साल एक सीजन रिलीज करने का था। हालांकि इसमें बदलाव किया है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हुआ है। अक्षय पूरे महीने में 8 एपिसोड्स की शूटिंग खत्म करके यह प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Akshay Kumar's Digital Debut The End Will Go On Floor after Second Half Of 2021 https://ift.tt/2D5ddFl
- Get link
- X
- Other Apps
मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस को सहयोग न देने का आरोप, तीन दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, केस डायरी और जब्ती सूची नहीं सौंपी सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस पर बिहार पुलिस को कोऑपरेट न करने का आरोप लग रहा है। बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने अपने एक बयान में यह दावा किया है। उन्होंने कहा, "जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच करने जाती है तो संबंधित राज्य सरकार और उनके अधिकारी उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इस केस में दुर्भाग्य से वे (मुंबई पुलिस) कोऑपरेट नहीं कर रहे हैं।" पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, केस डायरी और जब्ती सूची भी नहीं सौंपी पुलिस महकमे के कुछ अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बिहार से चार पुलिस अधिकारी मुंबई आए हैं। वे अपने दम पर कोटक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक जैसी जगहों पर गए और खातों की छानबीन करने की कोशिश की। चारों अधिकारियों के लिए मुंबई नया शहर है। जहां उन्हें ठहराया गया है, वहां से बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचने का रास्ता नहीं बताया गया। दो दिन पहले उन्हें डीसीपी ऑफिस बांद्रा से अंधेरी के चक्कर कटवाए जाते रहे। तीन दिन बाद भी न तो उन्हें सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिली और न ही केस डायरी। जब्ती की सूची और मोबाइल डाटा भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुलिस पर रिया की मदद करने का आरोप भी इससे पहले सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर रिया चक्रवर्ती की मदद करने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा था, "जो रिया कुछ दिन पहले तक सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं, जब उनके खिलाफ पटना में एफआईआर हुई तो वे जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं। यह बताता है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। हम मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाना चाहते हैं। अगर रिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई से कराने की अर्जी देनी चाहिए थी।" बिहार सरकार ने रिया की अर्जी के खिलाफ कैबिएट दायर की ललित किशोर ने इस बात की पुष्टि भी की कि बिहार सरकार के वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में एक कैबिएट दायर की है। इसके जरिए रिया चक्रवर्ती की उस अर्जी को चुनौती दी है, जिसमें केस को पटना से मुंबई शिफ्ट करने की मांग की गई है। उनके मुताबिक, मुकुल रोहतगी इस केस को गंभीरता से देख रहे हैं। सुशांत के पिता ने कराया है मामला दर्ज 25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई, जिसका खुलासा तीन दिन बाद यानी 28 जुलाई को हुआ। इसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर में मुख्य रूप से आईपीसी की छह धाराओं 341, 342, 380, 406, 420 और 306 का जिक्र किया गया है। सुशांत के पिता के मुताबिक, उनके बेटे को डर था कि रिया उन्हें उनकी मैनेजर दिशा सलियन (सुशांत की पूर्व मैनेजर जिन्होंने खुदकुशी की थी) के सुसाइड केस में फंसा सकती हैं। क्योंकि दिशा की मौत के बाद रिया ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। सुशांत का आरोप है कि रिया ने एक साल में सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले थे। सिंह ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:- 1. सुशांत सुसाइड केस:अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई 2.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा 3.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही 4. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे 5. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई 6. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बिहार पुलिस 28 जुलाई से लगातार मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच कर रही है। https://ift.tt/33bNeqp
- Get link
- X
- Other Apps
मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में घूम कर रिया और उनके भाई को तलाश रही है बिहार पुलिस, दोनों के फोन हैं बंद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के सिंह ने रविवार को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया है। मंगलवार से बिहार पुलिस मुंबई में है और अभी तक एक भी बार सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मुलाकात नहीं कर सकी है। पटना पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक अपने घर से गायब हैं और दोनों के फोन भी बंद आ रहे हैं। शुक्रवार को भी पुलिस टीम ने दोनों को कॉल करने की कोशिश की। लेकिन दोनों के नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं। बिहार पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए सामने आने का मैसेज भी भेजा है लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। सुशांत की बैंक डिटेल्स के आधार पर पटना पुलिस 50 से अधिक सवाल तैयार किए है। इसका जवाब पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती और उसके भाई को देना है। बिहार पुलिस के दो अधिकारी दो दिन में तीन बार रिया के घर पर जा चुके हैं। रिया से पिता से हुई थी बिहार पुलिस की बात रिया और उनके भाई शोविक को तलाशने के लिए बिहार पुलिस की 4 सदस्यों की टीम मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में घूम रही है। हालांकि, कल यही टीम लग्जरी जेगुआर कार में भी नजर आई थी। फिलहाल, बिहार पुलिस इस मामले में जांच को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए ज्यादा कुछ नहीं बोल रही है। यह भी जानकारी सामने आई है कि रिया के पिता से पुलिसवालों ने फोन पर बात की है। लेकिन उनके साथ किसी भी महिला पुलिस कांस्टेबल के नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने रिया का बयान करवाने से फिलहाल मना कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने शोविक के बारे में भी पूछा तो पिता की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, रिया के पिता का नंबर भी अब बंद होने की बात सामने आ रही है। बिहार पुलिस की टीम इससे पहले लग्जरी कार में भी नजर आई थी। ऐसे में वह ऑटो में क्यों घूम रही है यह बात समझ नहीं आ रही है। बिहार पुलिस मंगलवार से मुंबई में है। इस दौरान पुलिस ने सुशांत की विसरा रिपोर्ट, उसकी फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, उसकी कॉल डिटेल की कॉपी भी ली है। गुरुवार को बिहार पुलिस की टीम सुशांत के उस बैंक में गई थी, जिसका जिक्र उनके पिता ने अपनी एफआईआर की कॉपी में किया है। यहां से पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट ली है। पुलिस इस मामले में सुशांत के नौकर, उनके कुक, उनकी बहन मीतू और उनकी गर्लफ्रेंड समेत 6 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत सुसाइड मामले में बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के रूम पार्टनर व क्रिएटिव मैनेजर रहे सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा सुशांत के स्टाफ रहे दिवेश सावंत से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है, जिसे रिया ने ही रखवाया था Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शुक्रवार को बिहार पुलिस की टीम ऑटो रिक्शा में मुंबई की सड़कों पर घूमती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। https://ift.tt/3hRtQmI
- Get link
- X
- Other Apps
कंगना रनोट ने जताई सुशांत के परिवार पर नाराजगी, बोलीं- 'वो सिर्फ पैसों पर ध्यान दे रहे हैं, नेपोटिज्म और बाकी मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है' सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस की टीम इन्वेस्टिगेशन कर रही है। सामने आया है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसों को मनचाहे तरीके से इस्तेमाल कर रही थीं जिसके बाद अब इस एंगल पर भी छानबीन शुरू हो गई थी। इसी बीच उनके वकील ने कहा कि एक्टर की मौत से नेपोटिज्म और मूवी माफियाओं को कोई संबंध नही हैं जिसपर कंगना ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि सुशांत का परिवार सिर्फ पैसों पर ही ध्यान दे रहा है। हाल ही में केके सिंह के वकील ने इंटरव्यू में बताया है कि सुशांत के केस में कंगना रनोट द्वारा बताए जा रहे नेपोटिज्म के मुद्दे का कोई लेना-देना नहीं है। अब इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना की टीम ने लिखा, 'दुर्भाग्य से उनका परिवार सिर्फ पैसों के भाग पर फोकस कर रहा है और सभी इंटरव्यूज और पोस्ट को नजरअंदाज कर रहा है जो सुशांत ने बुली और हरेसमेंट के बारे में लिखा था। जबकि इस केस में पॉलिटिकल नेपो माफिया भी जुड़े हुए हैं। क्या रणबीर और वरुण के साथ ऐसा होगाः कंगना अपने ट्वीट के दूसरे भाग में कंगना ने लिखा, 'अगर उन्होंने सुशांत को मारा है तो वो इसलिए क्योंकि वो एक आसाना टार्गेट था। क्या वो ये सब रणबीर कपूर और वरुण धवन के साथ करेंगे। उनका मानना है कि नेपोटिज्म और पक्षपात क्रिमिनल ऑफेंस नहीं है'। ## इस अवसर से बुली-वुड को सुरक्षित जगह बनाया जा सकता हैः कंगना कंगना की टीम ने लगातार नाराजगी जताते हुए लिखा कि अगर केस में दूसरें मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाए तो बॉलीवुड में इससे बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने लिखा, 'सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग ही क्रिमिनल ऑफेंस है। ये सच है मगर हमारे पास बुली-वुड (बॉलीवुड) के कानून बदलकर आउटसाइडर्स के लिए इसे सुरक्षित बनाने का ये एक अवसर है। अगर वो मूवी माफिया को छोड़कर पैसों पर ध्यान देंगे तो ये अवसर भी चला जाएगा'। नेपोटिज्म का केस से ताल्लुक नहीं हैः वकील सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और पक्षपात का मुद्दा गर्म है। कई लोगों का मानना है कि सुशांत को इंडस्ट्री में अपनाया नहीं जा रहा था जिससे वो काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर आए दिन इ्ंडस्ट्री से जुड़ी बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। मगर हाल ही में जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में केके सिंह के वकील ने बताया कि कंगना द्वारा हाइलाइट किए गए मुद्दों और सोशल मीडिया पोस्ट का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कंगना ने आज तक सुशांत के परिवार के कोई कॉन्टेक्ट नहीं किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut expressed displeasure with Sushant's family, saying -they are only paying attention to money, nepotism and other issues are being ignored. https://ift.tt/2EBZfv8
- Get link
- X
- Other Apps
लोगों से आर्थिक मदद मांगने की खबरों का सुरेखा सीकरी ने किया खंडन, मुझे भीख नहीं चाहिए, मैं सम्मान से पैसे कमाना चाहती हूं बधाई हो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा सीकरी ने पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले का विरोध किया था जिसमें कहा गया था कि 65 साल से ऊपर के लोग फिल्म या टेलीविजन सीरियल की शूटिंग में हिस्सा नहीं ले सकते। एक इंटरव्यू में सुरेखा ने कहा था कि हालांकि उन्हें कुछ ऑफर मिले हैं लेकिन वो सारे एड फिल्मों के हैं। सुरेखा ने कहा था, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। एड फिल्मों के ऑफर मेरे लिए काफी नहीं हैं, मुझे और ज्यादा काम करना पड़ेगा क्योंकि मेडिकल बिल के अलावा मेरे अन्य भी कई खर्चे हैं लेकिन प्रोड्यूसर्स कोई रिस्क नहीं ले सकते। ‘मैंने नहीं मांगी आर्थिक मदद’ इस इंटरव्यू में उनकी बातें सुनकर कुछ लोगों ने यह गलत खबरें फैला दीं कि वह अपने दोस्तों से पैसे मांग रही हैं जिससे 75 साल की सुरेखा काफी अपसेट हैं। उन्होंने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं लोगों के बीच किसी भी तरह का गलत इम्प्रेशन नहीं बनाना चाहती कि किसी से भीख मांग रही हूं। मुझे चैरिटी नहीं चाहिए। हां, कई लोगों ने मेरी आर्थिक मदद करने की कोशिश की जिसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं। लेकिन मैंने किसी से कोई आर्थिक मदद नहीं ली है। मुझे काम दीजिए और मैं सम्मान से पैसा कमाना चाहती हूं।' ब्रेन स्ट्रोक से जूझ चुकीं सुरेखा सुरेखा ने आए कहा, 'अगर नेता और ब्यूरोक्रेट्स 65 साल की उम्र में काम कर सकते हैं तो एक्टर और तकनीशियन बाहर जाकर काम क्यों नहीं कर सकते? हम सब मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, हमें भी जीवनयापन करने के लिए पैसा चाहिए, ऐसे नियमों से हमारे लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है।' 2018 में सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक हो गया था जिसके बाद उनके शरीर का आधा हिस्सा पैरालाइज हो गया। इससे उबरने में उन्हें कुछ वक्त लगा जिसकी वजह से वह काम नहीं कर पाईं। इसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा लेकिन अब वो अपने जीवनयापन के लिए काम करना चाहती हैं। इस साल फिल्म घोस्ट स्टोरीज में नजर आईं सुरेखा कहती हैं, 'मैं सभी जरूरी सावधानियों के साथ काम पर जाने को तैयार हूं। मैं ज्यादा दिन घर में नहीं बैठ सकती और अपने परिवार पर बोझ नहीं बन सकती। सुरेखा जल्द ही सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को एक लेटर लिखने वाली हैं और उनसे पूछना चाहती हैं कि सरकार ने ऐसे नियम क्यों लागू किए?' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Surekha Sikri denies seeking financial aid https://ift.tt/2XfzjMb
- Get link
- X
- Other Apps