Posts
नीना गुप्ता को याद आईं सरोज खान, बोलीं-'चोली के पीछे गाने की शूटिंग के समय मैं माधुरी के सामने नर्वस थी लेकिन उन्होंने मुझे आसान डांस मूव्स दिए' 3 जुलाई को कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री दुखी है। कई एक्टर्स उनके साथ अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सरोज खान को श्रद्धांजलि दी है। सरोज खान ने नीना गुप्ता और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए 1993 में आई फिल्म खलनायक के सुपरहिट गाने चोली के पीछे की कोरियोग्राफ की थी। नीना ने इसी गाने की शूटिंग के दौरान की कुछ यादें शेयर कीं। शूटिंग के दौरान नर्वस थीं नीना: नीना ने कहा, 'चोली के पीछे की शूटिंग के लिए सेट पर मेरा पहला दिन था। मैंने सुना था कि कई बड़े गाने कोरियोग्राफ कर चुकीं सरोज खान इस गाने को कोरियोग्राफ करेंगी। मैं बहुत नर्वस थी। मेरे सामने माधुरी दीक्षित थीं जिसकी वजह से मैं और ज्यादा नर्वस थी। जब सरोज जी ने मुझे डांस मूव्स दिखाने शुरू किए तो मेरे हाथ पांव ठंडे पड़ गए और मैंने कहा, मैं यह नहीं कर पाऊंगी। मेरे अंदर कॉन्फिडेंस नहीं है। सरोज जी ने मुझसे कहा, 'तुम जिस तरह के मूव्स में कम्फर्टेबल हो मुझे बता दो, मैं कोरियोग्राफी में वो मूव्स शामिल कर लूंगी। उन्होंने मेरे मुताबिक गाने में डांस मूव्स डाले। मैं माधुरी की तरह अनुभवी डांसर नहीं थी लेकिन सरोज जी ने मुझे इतना कम्फर्टेबल कर दिया कि मैं धीरे-धीरे समझ गई कि उन्हें मुझसे क्या चाहिए।' अधूरा रह गया सपना: नीना ने सरोज जी के साथ दोबारा काम करने का सपना देखा था जो कि अधूरा रह गया। नीना ने इसका जिक्र वीडियो में करते हुए कहा, 'मुझे पिछले कुछ समय में बधाई हो के लिए कुछ अवॉर्ड्स मिले। हालांकि, अब मैं बूढ़ी हो चुकी हूं लेकिन मैं सोचती थी कि मुझे भी कभी अवॉर्ड्स शो में स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो मैं एक ही शर्त पर परफॉर्म करूंगी और वो ये होगी कि मेरी परफॉरमेंस की कोरियोग्राफी सरोज खान करेंगी। अब ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Neena Gupta says Saroj Khan invented easier moves for her in Choli Ke Peeche song https://ift.tt/3e7EjZ0
- Get link
- X
- Other Apps
कैंसर पर प्रेसिडेंट अवॉर्ड विनिंग शॉर्ट फिल्म Why Me बनाने वाले हरीश शाह की कैंसर ने ही ली जान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री का एक और जाना-पहचाना नाम रहे प्रोड्यूसर डायरेक्टर हरीश शाह का मंगलवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। हरीश 76 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे। इसी बीमारी से जूझते हुए लोगों की कहानी दुनिया के सामने लाने उन्होंने शॉर्ट फिल्म Why Me बनाई थी, जिसे प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला था। हरीश शाह का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे मुंबई में पवनहंस श्मशान घाट में किया जाएगा। ये रहा हरीश का फिल्मी सफर हरीश शाह के नाम दिल और मोहब्बत, मेरे जीवन साथी, काला सोना, धन दौलत, राम तेरे कितने नाम, होटल, जाल - द ट्रैप, जलजला, अब इंसाफ होगा जैसी फिल्में शामिल हैं। सनी देओल को लेकर 2003 में बनाई गई जाल-द ट्रैप हरीश शाह की बतौर प्रोड्यूसर आखिरी फिल्म थी। हरीश के भाई विनोद के अनुसार वे करीब 10 साल से कैंसर से जूझ रहे थे, इसी तड़प को उन्होंने कैंसर पर बनाई शॉर्ट फिल्म में दिखाया था। ## सोशल मीडिया पर एक्टिव फिल्मों से दूर होकर हरीश ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते थे। ट्विटर पर वे अक्सर अपने विचार और निजी जीवन के बारे में भी जानकारी अपडेट करते रहते थे। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने अपनी एक तस्वीर व्हाय मी के पोस्टर के साथ शेयर की थी, जिसमें उनके गले में छेद दिखाई दे रहा था। इसके चलते वे करीब 2 साल तक बोल नहीं सके थे। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Producer Director Harish Shah died from cancer at 76 https://ift.tt/2VWO6uK
- Get link
- X
- Other Apps
अगस्त से 'राधे' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं सलमान खान, महबूब स्टूडियो में होगी गाने और बचे हुए हिस्से की शूटिंग दुनिया में जारी महामारी और लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह बंद हो गई थी। कई फिल्मों की रिलीज टल गई वहीं कुछ फिल्में अधूरी अटकी हुई हैं। मगर अब देश के धीरे-धीरे खुलने के साथ ही इंडस्ट्री भी सामान्य होने लगी है। बताया जा रहा है कि सलमान खान भी जल्द ही अपनी रुकी हुई फिल्म राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हाल ही में आई मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान जल्द ही स्टूडियो बुक करवाने के लिए परमिशन लेने वाले हैं। अगर सब ठीक रहा तो राधे की शूटिंग अगस्त कीशुरुआत में दोबारा शुरू की जाएगी। फिलहाल फिल्म का एक गाना और कुछ हिस्सा बचा हुआ है। मेकर्स इस बात की तैयारी में हैं कि कम से कम क्रू मेंबर्स के साथ किस तरह शूटिंग को अंजाम दिया जाएगा। शूटिंग के लिए महबूब स्टूडियों को बुक करवाया जाएगा। अगस्त में पूरी होगी शूटिंग फिल्म के डायरेक्टर प्रभु देवा, प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान ने आपसी सहमति से जल्द शूटिंग शुरू करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के पहले हफ्ते से मुंबई कामहबूब स्टूडियो बुक करवाया जाएगा जिसमें कुछ बचा हुआ हिस्सा और एक गाना शूट होगा। सलमान खान अगस्त के आखिरी तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की तैयारी में हैं। मुंबई में केस बढ़ने से अचानक बंद हुई थी शूटिंग सलमान खान, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई की शूटिंग मार्च में मुंबई में की जा रही थी मगर अचानक ही केस बढ़ने से शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद भी खबरें थीं कि बड़े स्टार्स फिलहाल शूटिंग करने के लिए तैयार नहीं हैं मगर अब सलमान शूटिंग के लिए राजी हैं। सलमान पहले ए लिस्टर स्टार हैं जो अगस्त में शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Salman Khan can start shooting of 'Radhey' from August; songs and remaining parts will be shot in Mehboob Studio https://ift.tt/2ZH1Tqo
- Get link
- X
- Other Apps
अजय देवगन ने ट्वीट में नहीं किया बिग बी-अभिषेक के अलावा बाकी स्टारकास्ट का जिक्र, प्राची देसाई ने कसा तंज 6 जुलाई को फिल्म बोल बच्चन की रिलीज को 8 साल पूरे हो गए। इस मौके पर लीड एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। अजय ने फिल्म से जुड़े कुछ बिहाइंड द सीन के फोटो शेयर किए जिसमें अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। अजय ने फोटो कैप्शन में लिखा, जब बच्चन बोलते हैं तो मैं बस सुनता हूं। (खासकर अमितजी)। बोल बच्चन के 8 साल पूरे।इस पोस्ट में उन्होंने अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रोहित शेट्टी को टैग किया। प्राची देसाई को रास नहीं आई पोस्ट: अजय की यह पोस्ट फिल्म में काम कर चुकीं प्राची देसाई को रास नहीं आई। उन्होंने फिल्म के बाकी एक्टर्स को याद न करने को लेकर अजय देवगन को घेरा। प्राची ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'अजय देवगन मुझे लगता है कि आप बाकी एक्टर्स जैसे असिन, कृष्णा अभिषेक, अर्चना पूरण सिंह, असरानी, नीरज वोरा, जीतू वर्मा आदि को मेंशन करना भूल गए। आपके अलावा, बाकी सब ने भी इस फिल्म को सफल बनाने में अपना योगदान दिया था। ## ' ट्विटर यूजर्स ने किया सपोर्ट: अजय को आईना दिखाने के लिए ट्विटर यूजर्स ने उनकी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छे प्राची! लगता है कि अजय देवगन भूल गए कि बिग बी फिल्म में केवल गाने के लिए थे। बाकियों का योगदान भूल जाना गलत है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बिलकुल सही, सभी एक्टर्स को बराबरी से मेंशन किया जाना चाहिए।' बोल बच्चन 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Prachi Desai corrected Ajay Devgn after he missed mentioning all the cast members of Bol Bachchan in his anniversary post https://ift.tt/3fi6RA8
- Get link
- X
- Other Apps
पुलिस पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने बताया, 'मैंने उन्हें किसी फिल्म से ड्रॉप या रिप्लेस नहीं किया था, उन्होंने खुद मेरी फिल्में छोड़ी थीं' अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान पुलिस ने उनसे दिवंगत एक्टर के साथ उनके संबंधों और उन्हें फिल्मों से निकालने से जुड़े सवाल पूछे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने उनसे 30 से ज्यादा सवाल पूछे। पुलिस ने भंसाली से पूछा कि फिल्म 'गोलियों की रासलीला :राम-लीला' और 'बाजीराव मस्तानी' से हटाए जाने की वजह से सुशान्त डिप्रेशन में चले गए थे और इस बारे में आपकी उनसे क्या बातचीत हुई थी।जवाब में भंसाली ने बताया कि 'मैंने सुशांत को किसी फिल्म से ड्रॉप नहीं किया था और ना ही उन्हें रिप्लेस किया गया था।' भंसाली ने कहा,'सुशान्त सिंह राजपूत से मेरी मुलाकात साल 2012 में 'सरस्वतीचंद्र' नाम के एक सीरियल की कास्टिंग के दौरान हुई थी, लेकिन सुशान्त को उस वक्त इस सीरियल के लिए कास्ट नहीं किया गया था। हालांकि मैं उनकी एक्टिंग स्किल्स से प्रभावित था।' 'मैंने दो फिल्मों के लिए संपर्क किया था' भंसाली बोले-'साल 2013 में आई 'रामलीला' और साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' के लिए मैंने 2 बार सुशान्त सिंह राजपूत को एप्रोच किया था, लेकिन उस समय वो यशराज फिल्म के बैनर तले बन रही फिल्म 'पानी' की वर्कशॉप और शेड्यूल में व्यस्त थे।' खुद सुशांत ने फिल्मों के लिए मना किया था आगे उन्होंने कहा, 'एक डायरेक्टर के तौर पर मैं उनका पूरा अटेंशन और डेडिकेशन चाहता था, लेकिन अपने ही शेड्यूल की व्यस्तता के चलते खुद सुशांत ने इन दोनों फिल्मों के लिए मुझे मना कर दिया था। जिसके बाद मैंने उनसे फिल्मों को लेकर दोबारा कोई बात नहीं की।' 'हमारे सामान्य रिश्ते थे, वो मेरे करीबी नहीं थे' सुशान्त को एक फिल्म अभिनेता के तौर पर मैं उसी तरह जानता था जैसे कि बाकी कलाकारों को जानता हूं। वो मेरे इतने करीबी नहीं थे कि मुझसे निजी बातें साझा करें। उनके डिप्रेशन की बात मुझे पता नहीं थी। पिछले चार सालों में सिर्फ तीन बार मिला सुशांत से हुई मुलाकातों को लेकर भंसाली ने कहा, 'साल 2016 के बाद सुशान्त सिंह राजपूत से मैं केवल 3 बार मिला था, वो भी सिर्फ फिल्म शोज के दौरान, लेकिन इस दौरान किसी फिल्म को करने या फिर किसी अन्य चीज पर मेरी उनसे बात नहीं हुई थी।' इस वजह से हुई भंसाली से पूछताछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला: राम-लीला' सुशांत को ऑफर की थी। लेकिन बाद में उन्हें रणवीर सिंह से रिप्लेस कर दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा ही कुछ उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के वक्त भी किया था।'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी पहले सुशांत को अप्रोच किया गया और बाद में उन्हें हटाकर रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया गया। इन 8 लोगों के खिलाफ है बिहार में केस दर्ज वकील सुधीर कुमार ओझा ने संजय लीला भंसाली के अलावा करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजान के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज कराया है। ओझा का आरोप है कि ये लोग इरादतन सुशांत की फिल्में रिलीज नहीं होने देते थे। फिल्म से जुड़े अवॉर्ड फंक्शन और दूसरे कार्यक्रमों में सुशांत को नहीं बुलाते थे।उन्हें साइडलाइन करके रखते थे, जिससे हताश और निराश होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। ओझा के मुताबिक, आरोप साबित होते हैं तो सभी को 10 साल तक की जेल हो सकती है। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में उनके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। लेकिन पुलिस की जांच अभी जारी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने आखिर सुसाइड का कदम क्यों उठाया। अब तक 30 से ज्यादा लोगों से हो चुकी पूछताछ 14 जून को सुशांत के सुसाइड के बाद से अब तक मामले में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इनमें उनका हाउस स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा भी बयान दर्ज करा चुके हैं। कुछ और अधिकारियों से पूछताछ होगी। शानू को भी दोबारा पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है। इनके अलावा फिल्ममेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस कंगना रनोट से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। कंगना ने जहां खुलकर आरोप लगाया है कि सुशांत को बॉलीवुड का नेपोटिज्म ले डूबा तो वहीं, शेखर कपूर ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने सोमवार को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से करीब तीन घंटों तक पूछताछ की थी। https://ift.tt/2ZMvVbZ
- Get link
- X
- Other Apps
Happy Birthday MSD: धोनी के लिए BCCI ने तोड़ा था ये नियम, कैप्टन कूल के इन रिकॉर्ड्स तक पहुंचना है मुश्किल
- Get link
- X
- Other Apps
नेपोटिज्म को नहीं मानते फिल्म में सुशांत के को-स्टार दीपक कालरा, बोले- लोग सिर्फ मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। उनकी मौत के बाद नेपोटिज्म और खेमेबाजी का मुद्दा फिर गर्मा गया हैऔर लोगों ने बॉलीवुड के कई बड़े बैनरों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। हालांकि दिल बेचारा में सुशांत के साथ नजर आने वाले एक्टर दीपक कालरा इन सब बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कोई भी चीज आपको अपने सपने पूरे करने से नहीं रोक सकती। एंटरटेनमेंट वेबसाइट कोईमोई के साथ बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर दीपक ने कहा, 'जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं, या तो जो हो रहा है वो होने दो, या कुछ करो उसको बदलने के लिए। अगर नेपोटिज्म है तो है, लेकिन ये आपको अपने सपने पूरा करने से नहीं रोक सकता। ये आप पर है कि आप इसे किस तरह लेते हैं।' खुद पर भरोसा होना चाहिए आगे उन्होंने कहा, 'या तो आप ये कह सकते हैं कि यार यहां तो सिर्फ स्टार किड्स को मौका मिलता है, मैं तो कुछ कर ही नहीं पाउंगा। या फिर आप कह सकते हैं, उनका मौका मिलता होगा, लेकिन मैं भी बनूंगा जो मुझे बनना है। मुझे खुद पर भरोसा है। रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर होगा, लेकिन नामुमकिन नहीं।' कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश कर रहे सुशांत की मौत को लेकर करण जौहर, सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों कोट्रोल किए जाने के सवाल पर दीपक ने कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से उन कहानियों और आरोपों पर विश्वास नहीं करता। बहुत से लोग खराब स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सेलेब्स सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन बंद कर देते हैं या उनके अकाउंट को प्राइवेट कर देते हैं, तो ये उनकी पसंद है।' तीन दिन पहले दीपक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत को याद किया था... सुशांत को लेकर की दीपक की कुछ अन्य पोस्ट्स ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत के साथ दीपक कालरा। https://ift.tt/38uUvCt
- Get link
- X
- Other Apps
इधर टिकटॉक बैन होने के बाद 18 साल की लड़की ने की आत्महत्या, उधर सुशांत की 45 साल की फैन ने जिंदगी खत्म की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सुसाइड के दो मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां एक 18 साल की टिकटॉक यूजर ने आत्महत्या कर ली तो वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की 45 साल की एक फैन डिप्रेशन में अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पहले बात करते हैं टिकटॉक यूजर की। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा थी और टिकटॉक पर इसकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। रविवार को वह अपने कमरे में मृत पाई गई। टिकटॉक बैन होने के बाद से डिप्रेशन में थी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के कमरे से सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि टिकटॉक बैन होने के बाद से वह डिप्रेशन में थी और इसी हालत में उसने यह घातक कदम उठा लिया। लड़की की कजिन ने उसे उसके कमरे में मृत अवस्था में पाया। इसके बाद उसने अथॉरिटीज को इसकी सूचना दी। वहीं, इसी रिपोर्ट में परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि लड़की पिछले दो-तीन महीने से डिप्रेशन में थी। पिछले दिनों सिया कक्कड़ नाम की एक टिकटॉक यूजर की आत्महत्या का मामला सामने आया था। 16 साल की सिया ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो साझा कर सुसाइड कर लिया था। सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने लगाई फांसी सुसाइड का एक अन्य मामला सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा हुआ है। अभिनेता की एक फैन ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना 1 जुलाई की है, लेकिन मीडिया में यह खबर अब आई है। बताया जा रहा है कि मुंबई की रहने वाली 45 वर्षीय रचना सेठ पीएमसी बैंक घोटाले के बाद से डिप्रेशन में थी। रचना ने पीएमसी में अपना अकाउंट खोल रखा था, जिसमें परिवार के लगभग 15 लाख रुपए जमा थे। डिप्रेशन से लड़ाई के दौरान वह हमेशा अपने साथ एक चुनरी रखती थी। उसके परिवार को हमेशा यह डर रहता था कि वह कोई घातक कदम न उठा ले। मुंबई मिरर से बातचीत में रचना के पति विशाल सेठ ने बताया, "पीएमसी बैंक घोटाले के बाद से वह परेशान रह रही थी। पिछले महीने जब सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर सामने आई थी तो उसकी मानसिक हालत और बदतर हो गए। पिछले कुछ सप्ताह से वह अपने साथ एक चुन्नी रख रही थी। हमें चिंता रहती थी कि वह कहीं कोई गलत कदम न उठा ले।" एक जुलाई को रात करीब 8 बजे रचना को पंखे से लटका पाया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एक सर्वे के मुताबिक, हर 40 सेकंड में आत्महत्या का एक मामला सामने आ रहा है। (फाइल फोटो) https://ift.tt/2ZA7IFK
- Get link
- X
- Other Apps
'छपाक' फेम विक्रांत मैसी बोले- मैं एक पॉपुलर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट था, लेकिन मुझे इवेंट में इनवाइट नहीं किया गया था सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस जारी है। अब दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' में नजर आए विक्रांत मैसी ने आपबीती सुनाई है। उनकी मानें तो उन्हें एक जूरी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन अवॉर्ड शो में उन्हें बुलाया तक नहीं गया था। एक इंटरव्यू में विक्रांत ने कहा- मुझे याद है कि एक पॉपुलर अवॉर्ड फंक्शन में मुझे बेस्ट एक्टर के जूरी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। लेकिन मुझे इवेंट में नहीं बुलाया गया था। क्या मुझे इसके लिए हर्ट होना चाहिए? नहीं। यह मेरे लिए मायने नहीं रखता, क्योंकि सिस्टम ही ऐसा है। नेपोटिज्म हर जगह है नेपोटिज्म पर चर्चा करते हुए विक्रांत ने कहा- नेपोटिज्म हर जगह है। किसी को कुछ मौके मिल सकते हैं, लेकिन आपको खुद को साबित करना होगा। कई इनसाइडर्स ऐसे हैं, जिन्हें कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद फिल्मों के ऑफर नहीं मिलते। जिंदगी च्वॉइस के बारे में है। मुझे परम्परा को तोड़कर फिल्मों में नजर आने की उम्मीद थी। इसलिए मैंने अच्छी फिल्मों को चुना और टैलेंटेड मेकर्स के साथ काम किया। फिर भले ही रोल छोटे क्यों न हों। आउटसाइडर होने की वजह से आपको कोई गाइड करने वाला नहीं होता। इसलिए आपको अपने दिमाग से ही चलना होता है। आपके पास कोई दूसरा मौका नहीं होता। टीवी एक्टर होने की वजह से मारा गया था ताना विक्रांत की मानें तो टीवी एक्टर होने की वजह से उन्हें ताना मारा गया था। वे कहते हैं- जब आप शुरुआत करते हैं तो मांगने वाले होते हैं। सिलेक्शन करने वाले नहीं बन सकते। टीवी एक्टर्स को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। मुझे कहा गया था कि टीवी एक्टर्स का फिल्मों में कुछ नहीं होगा। 'लुटेरा' के ऑडिशन में हो गए थे रिजेक्ट विक्रांत ने आगे बताया- मैंने जब फिल्म 'लुटेरा' के लिए ऑडिशन दिया था तो मुझे रिजेक्ट कर दिया गया था। लेकिन बाद में जिस एक्टर को कास्ट किया गया था, वह काम नहीं कर सका। इसलिए शूटिंग से 20 दिन पहले मेकर्स ने मुझे बुला लिया। तो यह सब किस्मत की बात है। मेरी कोशिश रंग लाई। बॉलीवुड करियर आपके अवसरों, सिलेक्शन और टैलेंट के साथ-साथ किस्मत का खेल भी है। यह कहने की बजाय की मौका नहीं मिलता, सभी को चुनौतियों को अवसरों में बदलना चाहिए। मैं सभी मेकर्स का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझमें पोटेंशियल देखा और पर्याप्त रोल दिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nepotism: Vikrant Massey Says He Was Nominated For An Award But Wasn't Invited To The Event https://ift.tt/2NWgMiY
- Get link
- X
- Other Apps
मांसाहार छोड़ शिल्पा शेट्टी बनीं शाकाहारी, बोलीं- 'जिंदगी के 45 साल बीतने के बाद आखिरकार मैं ऐसा कर पाई' शिल्पा शेट्टी अब शाकाहारी बन गई हैं। शिल्पा ने इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने फार्म से ऑर्गनिक सब्जियां तोड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में शिल्पा ने शाकाहारी होने के फैसले के पीछे की कहानी शेयर की है। असंभव लगता था:शिल्पा शिल्पा ने लिखा, 'यह निर्णय मेरे लिए थोड़ा कठिन था और असंभव भी लगता था। लेकिन अब मैंने शाकाहार को पूरी तरह से अपना लिया है। प्राथमिक तौर पर मैं पर्यावरण में अपने कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करना चाहती हूं। इन वर्षों में मैंने महसूस किया है कि भोजन के लिए पशुओं को मारने से न केवल जंगलों को नुकसान हुआ है, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन और नाइट्रो ऑक्साइड का सबसे बड़ा स्त्रोत भी यही रहा है। हमारे ग्रह जिस जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे हैं, उसके लिए यह प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।' शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, 'शाकाहारी भोजन का पालन करना न केवल जानवरों के लिए फायदेमंद रहेगा। बल्कि यह हमें हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे से भी बचा सकता है। इसलिए प्रकृति को वापस देने के लिए जो बेस्ट मैं कर सकती थी मैंने उसका निर्णय कर लिया है।' मांसाहार के बिना अधूरा था खाना शिल्पा आगे लिखती हैं,'मैंगलोरियन होने के नाते बचपन सेमछली/चिकन के बिना हमारा खाना अधूरा माना जाता था, पहले यह आदत और बाद में लत बन गई। जब मैंने योग को अपनाया तो भी मुझे कुछ अधूरा सा लगता था। मैंने इस आदत को बदला, जिंदगी के 45 साल बीतने के बाद मैं आखिरकार ऐसा कर पाई। 'मांसाहारी होने के नाते, मेरे यू-ट्यूब चैनल पर कई डिश मांसाहारी हैं। मैं उनमें से किसी को भी डिलीट नहीं करुंगी। लेकिन आगे मैं अपना पूरा ध्यान अब शाकाहारी चीजों पर ही लगाऊंगी।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actress Shilpa Shetty turns vegetarian https://ift.tt/2ZFJzOn
- Get link
- X
- Other Apps
अफवाहों से आहत दिशा सलियन के परिवार ने ऐसा करने वालों से कहा- ये आपकी बेटी के साथ होता तो कैसा महसूस करते? सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन की मौत की जांच भीचल रही है। दिशा की मौत के संबंध में सुशांत से भी पूछताछ की गई थी। लेकिन जब सुशांत ने भी आत्महत्या की तो इसके बाद कई सारी कहानियां सामने आने लगीं। जिनमें दिशा का नाम कई लोगों से जोड़ा जा रहा था। अब दिशा के परिवार ने एक नोट जारी कर कई कहानियों पर विराम लगा दिया है। आपके साथ होता तो कैसा लगता - सलियन फैमिली दिशा केपरिवार ने लिखा है- जो भी यह पढ़ रहा है, हो सकता है वह हमें या दिशा को जानता हो या नहीं। लेकिन हम सब में एक चीज समान है। हम सब इंसान हैं और हर चीज महसूस कर सकते हैं। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारा दर्द समझ रहे होंगे। हम जिसे प्यार करते थे हमने उसे खोया है। यह नुकसान हमारे लिए बहुत बड़ा है। उसकी मौत की इस मुश्किल घड़ी से निकलने में हमें वक्त लग रहा है। लेकिन इस बीच जो सबसे ज्यादा दुखदायी है वह वे खबरें, अफवाहें, साजिशें और अटकलें हैं जो न सिर्फ गलत हैं बल्कि दिशा के परिवार को इस दुख से उबरने नहीं दे रही हैं।इस वक्त जब हम इस नुकसान के लिए दुखी हैं उस बीच सभी से एक निवेदन है कि कृपया फर्जी अफवाहों को न फैलाएं। सोशल मीडिया पर घूम रही खबरों में जिन लोगों का स्वार्थ छिपा है उनके इरादे कामयाब न होनें दें, क्योंकि वे किसी की मौत का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। दिशा किसी की बेटी, किसी की बहन और किसी की दोस्त थी। आपके पास भी कोई ऐसा होगा जो आपकी जिंदगी में इन सारे रिश्तों को निभा रहा होगा। उनको देखिए और फिर बताईए अगर यही सब आपके किसी प्रियजन के साथ होता है तो आप कैसा महसूस करेंगे। सहानुभूति वह मूल गुण है जो हमें मानव बनाता है। तो पहले इंसान बनें। कृपया उसी आत्मा को शांति मिलने दें। - सलियन परिवार और दोस्त। दिशा की मौत के 6 दिन बाद सुशांत का निधन भारती सिंह, वरुण शर्मा और दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर रहीं दिशा ने 8 जून को अपने घर की खिड़की से कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने सुशांत को भी दिशा की मौत के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद 14 जून को सुशांत ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। दिशा के परिवार स्टेटमेंट तब आया है जब सोशल मीडिया पर उनके साथ सूरज पंचोली का नाम जोड़ा गया। अफवाहें थीं कि दिशा और सूरज रिलेशनशिप में थे। जबकि सूरज ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि वे दिशा को जानते तक नहीं थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Disha Salian family released a note not to speculate false stories surrounding her demise https://ift.tt/3gv3I09
- Get link
- X
- Other Apps