Posts
पैरेंट्स के लिए कंगना रनोट ने प्लान की पिकनिक, पहाड़ों और झील में मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस लॉकडाउन के बाद से ही कंगना रनोट अपने परिवार के साथ मनाली में समय बिता रही हैं। हाल ही में फुरसत के पल बिता रहीं कंगना ने अपने परिवार के लिए वादियों में पिकनिक का आयोजन किया जहां वो खुद भी काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आईं। कंगना की टीम ने ऑफिशियल अकाउंट से कंगना की पिकनिक की कुछ स्पेशल झलक शेयर की हैं जिसमें कभी एक्ट्रेस झील के पानी के मजे ले रही हैं तो कभी पहाड़ों में फिसलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली का परिवार, पैरेंट्स और कुछ करीबी रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, 'कंगना ने अपने परिवार के लिए पिकनिक ऑर्गेनाइज की। लॉकडाउन के चलते वैली में कोई भी टूरिस्ट नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें आजादी और हैप्पी टाइम मिला जो उन्होंने सालों से नहीं देखा था'। कंगना के अलावा उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आउटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारे पैरेंट्स के कहने पर कंगना ने परिवार के लिए पिकनिक प्लान की। बारिश से पहले वो समर में बाहर एंजॉय करना चाहते थे। ग्रीन जोन में होने के बावजूद हमे इजाजत के लिए लंबी प्रोसेस करनी पड़ी। हिमाचल की सभी एथोरिटीज का शुक्रिया हमारी मदद करने के लिए। ये एक जरुरी आउटिंग थी'। ## कंगना लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही अपने परिवार के पास मनाली हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कंगना ने इतना लंबा समय अपने परिवार के साथ बिताया है। उनकी बहन रंगोली ने हाल ही में नया घर खरीदा है जिसके इंटीरियर डेकोरेशन में भी एक्ट्रेस ने काफी मदद की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut planned a picnic for her family, the actress was seen having fun in the mountains and the lake https://ift.tt/3e2NnOx
- Get link
- X
- Other Apps
टाइगर श्रॉफ का स्टंट कॉपी करते हुए नन्हा फैन हुआ जख्मी, एक्टर ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बच्चे से की बातें बॉलीवुड के फुर्तीले एक्टर टाइगर श्रॉफ सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि आम जिंदगी में भी खतरनाक और मुश्किल स्टंट करते रहते हैं। टाइगर को देख उनके फैंस भी लगातार उनकी कॉपी करने की कोशिशों में रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने मिला जब टाइगर के एक 8 साल के फैन ने उन्हें कॉपी करते हुए खुदको जख्मी कर लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही टाइगर ने नन्हे फैन से बात कर उसे स्टंट से जुड़ी कुछ बातें सिखाईं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर के फैन आदित्य जैन दिल्ली में रहते हैं। महज 8 साल के आदित्य ने कुछ दिनों पहले टाइगर के एक स्टंट की नकल करते हुए अपने हाथों में चोट लगा ली। इसके बाद उनके परिजनों ने इसे गंभीरता से लेते हुए टाइगर से संपर्क करने की कोशिश की। कुछ दिनों बाद टाइगर ने जानकारी मिलते ही आदित्य से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत की। टाइगर ने नन्हे फैन को बताया कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले सभी स्टंट के लिए सेट पर एक्सपर्ट होते हैं। और साथ ही कई लोग सुरक्षा के लिए मौजूद होते हैं। टाइगर ने बच्चे को दोबारा ऐसा ना करने की भी सलाह दी है। 10 मिनट तक चले इस वीडियो कॉल के दौरान टाइगर ने आदित्य और उनकी फैमिली को मुंबई आकर मिलने का न्यौता भी दिया है। लॉकडाउन के बाद से ही टाइगर कभी डांस करते हुए तो कभी वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने स्टंट करते हुए भी वीडियो शेयर किया है। एक्टर'बागी3' के बाद 'हीरोपंती 2' और 'रैम्बो' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्में साल 2021 में रिलीज की जाएंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today young fan injured himself while copying stunt of Tiger Shroff, actor talks to child through video calling https://ift.tt/2VKdgMW
- Get link
- X
- Other Apps
गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प पर फिल्म बनाएंगे अजय देवगन, दिखाएंगे 20 भारतीय जवानों के बलिदान की कहानी अभिनेता और फिल्ममेकर अजय देवगन ने गलवान घाटी संघर्ष पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया है। ट्रेड पंडितों ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म में चीनी सेना से मुकाबला करते शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के बलिदान की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का टाइटल फिलहाल तय नहीं ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है- यह आधिकारिक है। अजय देवगन गलवान वैली झड़प पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। यह उन 20 भारतीय जवानों के बलिदान की कहानी दिखाएगी, जो चीनी सेना से फाइट के दौरान शहीद हो गए थे। अजय देवगन फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल नहीं हुई है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि अजय फिल्म में अभिनय करेंगे या नहीं। लेकिन इसे उनका प्रोडक्शन हाउस देवगन फिल्म्स सिलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेगा। 15 जून को हुई थी गलवान में झड़प 15 जून को लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीनी सेना और भारतीय जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। 45 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ था, जब दोनों सेनाओं के बीच इस तरह की हिंसक झड़प हुई थी। इससे पहले 1975 में चीन के कुछ सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के गस्ती दल पर अटैक किया था। अजय ने 'मैदान' की रिलीज डेट भी अनाउंस की बात अजय देवगन की करें तो 4 जुलाई को उन्होंने अपनी फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह फिल्म 13 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। इससे पहले 29 जून को उन्होंने अपनी एक अन्य फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज को लेकर बड़ा अनाउंसमेंट किया था। उनके मुताबिक, यह फिल्म जल्दी हिउ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अजय देवगन आखिरी बार 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' में नजर आए थे, जो इसी साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह इस साल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 279.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। https://ift.tt/38re0eV
- Get link
- X
- Other Apps
Watch: कोहली ने जिम में वर्कआउट करते हुए शेयर किया वीडियो; इस एक्सरसाइज को सबसे पसंदीदा बताया
- Get link
- X
- Other Apps
साल 2021 में रिलीज होगी मैदान, अजय देवगन ने की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट अजय देवगन जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ लेकर आ रहे हैं। कोविड 19 महामारी के चलते जहां सभी फिल्मों की रिलीज डेट टाली जा रही है वहीं अजय की फिल्म भी अगले साल तक टल गई है। साल के आखिरी में रिलीज की जाने वाली फिल्म मैदान अब अगले साल स्वतंत्रता दिवस के समय रिलीज की जाएगी। मैदान की नई रिलीज डेट की घोषणा खुद अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 2021 इंडीपेंडेंट वीक, एक अनसुनी कहानी जो हर भारतीय को गर्व महसूस करवाएगी। 13 अगस्त डेट मार्क कर लें। मैदान 2021। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक है जिसे सय्यैद अब्दुल रहीम की कहानी पर बनाया जाएगा। सय्यैद अब्दुल रहीम भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं। साल 1950-1963 में रहीम ने भारतीयों की फुटबॉल के प्रति सोच पूरी तरह बदल दी और देश को मॉडर्न फुटबॉल से रूबरू करवाया। इस फिल्म को पहले 11 दिसम्बर 2020 को रिलीज किया जाने वाला था, मगर फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग होना अब भी बाकी है। सेट से हुआ नुकसान इस फिल्म का सेट कुछ महीनों पहले दहिसर में बनाया गया था जहां ओलंपिक ग्राउंड और रनिंग ट्रेक जैसे कई सेट 9 एकड़ में बने थे। इस सेट पर 30 से 35 दिनों की शूटिंग अब भी बची है मगर लॉकडाउन और महामारी के चलते शूटिंग हो नहीं पाई। हर महीने मेकर्स को इसकी मरम्मत के लिए करोड़ों रुपयों का खर्चा उठाना पड़ रहा था जिसके चलते सेट को तोड़ दिया गया है। शूटिंग शुरू करने के लिए अब इसे दोबारा बनाना होगा। खबरें थीं कि इसे बनाने में 7 करोड़ का खर्च आया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Maidan will be released in 2021, Ajay Devgan announces new release date https://ift.tt/2VMn3lB
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की मौत के गम से उबर नहीं पा रहीं भूमिका चावला, कहा- '20 दिन बीतने को हैं लेकिन तुम्हारे ही ख्याल आते रहते हैं' फिल्म इंडस्ट्री सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही है। 20 दिन बीतने को हैं लेकिन उनके को-स्टार्स और दोस्त अभी भी इस गम से बाहर नहीं आ पाए हैं। सुशांत के साथ फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम कर चुकीं एक्ट्रेस भूमिका चावला का हाल भी कुछ ऐसा ही है। भूमिका ने फिल्म में सुशांत की बहन की भूमिका निभाई थी। उन्होंने सुशांत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। सुशांत को भूल नहीं पा रहीं भूमिका: भूमिका ने लिखा, '20 दिन बीतने को हैं...लेकिनसोकर उठती हूं तो मुझे तुम्हारे ही ख्याल आते रहते हैं। अभी तक इस सोच में हूं कि केवल एक बार एक किरदार की तरह तुम्हारे साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया लेकिन अब भी तुमसे जुड़ी हुई हूं। वो डिप्रेशन था- कोई पर्सनल बात थीतो तुम्हें बोलना चाहिए था। अगर प्रोफेशनल वजह थीतो भी मुझे एतराज है क्योंकितुमने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।' भूमिका ने आगे लिखा, 'हां, ये बात सच है कि यहां सरवाइव करना आसान नहीं है। मैं इनसाइडर और आउटसाइडर की बात नहीं कर रही हूं। यह ऐसा ही है।मेरे लिए भी 50 से ज्यादा फिल्में करने के बाद भी किसी से इंडस्ट्री में बात करनीहो तो यह काम आसान नहीं है। लेकिन मैं खुश हूं कि मैं काम कर रही हूं। ऐसा भी समय आता है जब आप इंडस्ट्री के लोगों को कॉल या मैसेज करते हो। कुछ लोग गर्मजोशी से जवाब देते हैं तो कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो आपको नहीं पहचान पाते और आपको भाव नहीं देते। दुनिया में हर तरह के लोग हैं। मैं फिर से शुक्रगुजार हूं कि मुझे कम से कम काम मिल रहा है। भूमिका आगे लिखती हैं, 'ये शहर हमें हमारे सपने देता है। नाम देता है। कभी-कभी गुमनाम भी करता है। लाखों की आबादी में तन्हा भी करता है। अगर कोई और बात थी तो मैं चाहती हूं कि लोगों तक पहुंचे। सच सामने आए। सुशांत सिंह राजपूत, आप जहां कहीं भी हों, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhumika Chawla, who is not able to recover from the grief of Sushant's death, said- '20 days are about to pass, but you keep thinking' https://ift.tt/2D3iAEx
- Get link
- X
- Other Apps
ENG VS WI Test Series: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव, एक या दो दिन में प्रैक्टिस पर लौटेंगे
- Get link
- X
- Other Apps
रंगभेद: ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट के समर्थन में हैमिल्टन ने लांच किया नया हेलमेट
- Get link
- X
- Other Apps
क्रिकेट: ICC ने कहा, विश्व कप-2011 फाइनल की सत्यता पर शक करने की कोई वजह नहीं
- Get link
- X
- Other Apps
क्रिकेट: जाफर ने कोहली को चुना भारत का सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों का बल्लेबाज
- Get link
- X
- Other Apps
विवाद: श्रीलंका ने खत्म की वर्ल्ड कप-2011 फाइनल में फिक्सिंग के आरोपों की जांच
- Get link
- X
- Other Apps