Posts

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष ने कहा, सिमंस की नौकरी सुरक्षित

अमिताभ ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा- घड़ियां दिन की बीत जाती हैं, सालों बाद, छवि उनकी सामने आती है महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सरकार' की रिलीज को हाल ही में15 साल पूरे हो गए। इस खुशी में उन्होंनेगुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म को याद किया। इसका पोस्टर शेयर करते हुएबच्चन ने लिखा 'सरकार के 15 साल'.... अपनी पोस्ट के साथ ही उन्होंने कुछ पंक्तियां भी लिखीं, जिसमें उन्होंने बताया, 'घड़ियाँ दिन की बीत जाती हैं, सालों बाद, छवि उनकी सामने आती है, याद आते हैं वो क्षण, वो चित्रण, अर्पण, दर्पण, कारण था प्रण, समर्पण, स्पष्टीकरण, की यही हो उदाहरण, इस रूपांतरण का आभूषण, फ़िल्मीकरण, चले वर्षों, रहे आमरण!! मंगलाचरण, मंगलाचरण, मंगलाचरण !!!' भूमि पेडणेकर और मनीष पॉल ने दी प्रतिक्रिया अमिताभ की इस पोस्ट पर भूमि पेडणेकर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पसंदीदा'। वहीं सेलिब्रिटी होस्ट और कॉमेडियन मनीष पॉल ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे ये फिल्म बेहद पसंद है सर और इसमें भी खासकर आप... मैं मानता हूं मैं बहुत से काम ऐसे करता हूं जिन्हें कानूनी नहीं कहा जा सकता। उफ ये डायलॉग, इसे कुछ दिन पहले ही मैंने अपने इंस्टा पर किया था... अमिताभ बच्चन सर।' राम गोपाल वर्मा ने बनाई थी 'सरकार' राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1972 में बनी अंग्रेजी फिल्म 'द गॉडफादर' पर आधारित थी। इस फिल्म में अमिताभ ने सुभाष नागले का किरदार निभाया था, जो कि शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे से प्रभावित था। उनके अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, केके मेनन, कटरीना कैफ, इशरत अली, अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और तनीषा मुखर्जी प्रमुख रोल में नजर आई थीं। 35 साल पुराना फोटो शेयर किया था इससे पहले हाल ही में अमिताभ ने 1985 में पेरिस के मॉन्टमार्टे में लिया गया एक फोटो शेयर किया था, जिसमें उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'पेरिस मॉन्टमार्टे, 1985... कलाकारों और चित्रकारों के लिए प्रसिद्ध बाहेमियन प्रांगण... जिसे प्रसिद्ध महान कलाकार टूलूस लॉटरेक ने बताया था... उन पर 'मौलिन रफ' नाम की एक फिल्म भी बनी थी, जिसमें अविश्वसनीय अभिनेता जोस फेरर थे...' आगे उन्होंने लिखा, 'और बाद में बेज लुहरमन ने मौलिन रफ को बनाया था और निश्चित रूप से कलकत्ता के लोग पार्क स्ट्रीट पर मौजूद प्रसिद्ध नाइट क्लब मौलिन रफ में भी वक्त बिताते होंगे, हमने वहां 1962 से 1968 के बीच रातें गुजारीं... और लुईस बैंक्स और गायक पैम क्रेन का बैंड... आह्ह्ह्ह वो भी क्या दिन थे मेरे दोस्त.. वापस फोटो पर आते हैं, अभिषेक सोच रहा है कि मेरा बनाया जा रहा पोर्ट्रेट बिल्कुल गलत जा रहा है...' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'सरकार' 1 जुलाई 2005 को रिलीज हुई थी। (फोटो/वीडियो अमिताभ बच्चन की इंस्टाग्राम वॉल से साभार) https://ift.tt/2VCkkuW

98 प्रतिशत नेपोस्टिक है आलिया भट्ट की सड़क 2, सुशांत के जीजा के बनाए नेपोमीटर पर मिली रेटिंग सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस छिड़ गई है। कई बड़ी हस्तियों के नाम भी टार्गेट किए जा रहे हैं जो लगातार नेपोटिज्म को बढ़ावा दे रही हैं। इसी बीच अब सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने इससे लड़ने के लिए नेपोमीटर बनाया है, जिसमें पांच केटेगरी के जरिए पता लगाया जाएगा कि फिल्म में कितने लोग नेपोटिज्म के जरिए हैं। इस पहल में सबसे पहले आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को रेटिंग मिली है जिसमें बताया गया है कि फिल्म 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक है। 25 जून को रिलीज किए गए नेपोमीटर द्वारा पहली रेटिंग महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को दी गई है। इसकी पांच केटेगरी प्रोड्यूसर, लीड कास्ट, सपोर्टिंग कास्ट, डायरेक्टर और राइटर की हैं। नेपोमीटर द्वारा 'सड़क 2' को 98 प्रतिशत नेपोटिस्टिक बताया गया है क्योंकि इसकी पांच केटेगरी में से 4 के लोग नेपोटिज्म से इंडस्ट्री में आए हैं। ऐसी है सड़क 2 की रेटिंग प्रोड्यूसर- महेश भट्ट, पिता - नानाभाई भट्ट (डायरेक्टर) लीड कास्ट- आलिया भट्ट, पिता- महेश भट्ट (डायरेक्टर, प्रोड्यूसर), मां- सोनी राजदान (सोनी राजदान) संजय दत्त, पिता-सुनील दत्त (एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राजनेता), मां - नरगिस (एक्टर) आदित्य रॉय कपूर, भाई- सिद्धार्थ रॉय कपूर (प्रोड्यूसर) पूजा भट्ट, पिता- महेश भट्ट (डायरेक्टर, प्रोड्यूसर) सपोर्टिंग कास्ट- गुलशन ग्रोवर (सेल्फ मेड) डायरेक्टर- महेश भट्ट, पिता- नानाभाई भट्ट (डायरेक्टर) राइटर- महेश भट्ट, पिता- नानाभाई भट्ट (डायरेक्टर) बॉलीवुड से नेपोटिज्म हटाने की पहल नेपोमीटर शुरू करने का मकसद बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म को खत्म करना है। जानकारी देते हुए पेज पर बताया गया है कि यदि फिल्म की रेटिंग 40 प्रतिशत तक रहेगी तो उसे अच्छा माना जाएगा, 70 प्रतिशत तक होने पर देखने योग्य और 98 प्रतिशत होने पर नेपोटिस्टिक माना जाएगा। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Alia Bhatt's Sadak 2 is 98 percent nepostic, rated on nepometer made by Sushant's brother-in-law https://ift.tt/3gexExm

शेखर कपूर के बाद संजय लीला भंसाली और कंगना रनोट से भी होगी पूछताछ, शानू शर्मा को दोबारा बुलाएगी पुलिस सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें उनके आत्महत्या करने की पुष्टि की गई है। लेकिन पुलिस की जांच अभी भी जारी है। इस जांच में शेखर कपूर के बाद पुलिस संजय लीला भंसाली और कंगना रनोट से भी पूछताछ कर सकती है। इन लोगों को अगले दो दिनों में समन भेजा जाएगा।भंसाली उन 8 लोगों में भी शामिल हैं, जिन पर सुशांत की सुसाइड केस मेंबिहार में केस दर्ज किया गया है। भंसाली जांच के घेरे में क्यों खबरों के अनुसार सुशांत सिंह को पहले रामलीला फिल्म ऑफर की गई थी। बाद में सुशांत को रणवीर सिंह से रिप्लेस कर दिया गया था। इतना ही नहीं भंसाली ने सुशांत को अपने एक और प्रोजेक्ट बाजीराव मस्तानी के लिए भी अप्रोच किया था, लेकिन लास्ट मोमेंट पर उन्हें हटा दिया गया। इसी मामले में पुलिस भंसाली से पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार सुशांत ने कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स बॉलीवुड में चल रहीनेपोटिज्म गैंग के चलते खो दिए थे। जो उन्हें बड़े बैनर्स के साथ काम नहीं करने देना चाहती थी। कंगना से इसलिए होगी पूछताछ सुशांत सिंह की मौत से कंगना रनोट और शेखर कपूर का कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है। लेकिन ये दोनों ही सुशांत के स्ट्रगल से जुड़ी बातें लगातार शेयर कर रहे हैं। इसलिए इन दोनों को पुलिस बयान दर्ज करवाने बुला रही है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए सुशांत की मौत के लिए नेपोटिज्म को जिम्मेदार ठहराया था। 17 दिनों में 30 लोगों से पूछताछ 14 जून यानी सुशांत की आत्महत्या वाले दिन से लेकर 1 जुलाई तक करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें उनका हाउस स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रैंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।इस बीच यशराज फिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा से भी दोबारा पूछताछ की जा सकती है। शानू से 28 जून को पूछताछ की जा चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant singh Rajput suicide case| After Shekhar Kapoor, Sanjay Leela Bhansali and Kangana Ranaut will also be questioned, police will call Shanoo Sharma again https://ift.tt/3gizsWf

अब भी 'सूर्यवंशी' का हिस्सा हैं करन जौहर, रोहित शेट्टी द्वारा फिल्म से नाम हटाए जाने की खबरें महज अफवाह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री में चल रहे नेपोटिज्म का मामला गर्मा गया है जिसके लिए फिल्ममेकर करन जौहर को लगातार टार्गेट किया जा रहा है। करन के विवादों में घिरने के बाद खबरें हैं कि उनका नाम रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी से हटा दिया गया है। अब रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इन खबरों को गलत बताया है। फिल्म से जुड़ी झूठी अफवाह उड़ने के बाद फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा, 'आवश्यक.. खबरें जिनमें बताया जा रहा है कि करन जौहर सूर्यवंशी का हिस्सा नहीं हैं गलत हैं। इसकी सफाई रिलायंस एंटरटेनमेंट ने दी है'। रोहित शेट्टी के कॉप यूनीवर्स की फिल्म सूर्यवंशी मार्च में रिलीज की जाने वाली थी मगर कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते इसे पोसटपोन कर दिया गया है। इस फिल्म को करण जौहर, हीरू जौहर, अपूर्वा मेहता, अरुणा भाटिया और रोहित शेट्टी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी का है। मामी फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड से इस्तीफा दिया करन जौहर कई सालों से मामी फिल्मफेस्टिवल के बोर्ड मेंबर रहे हैं। मगर विवादों में आने के बाद उन्होंने इसकीडायरेक्टर स्मृति किरण को इस्तीफा मेल किया है। खबरें हैं कि फेस्टिवल की चेयर पर्सन और दीपिका पादुकोण ने करन को मनाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन वे नहीं मानें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Karan Johar is still a part of sooryavanshi', rumors of Rohit Shetty removed his name from the film is untrue https://ift.tt/2NLiTWV

संगीतकारों-गायकों ने शुरू किया क्रेडिट टू क्रिएटर्स कैम्पेन, सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर बताया रामलाल के बारे में बॉलीवुड की संगीत जगत से जुड़ी हस्तियों ने एक नया कैम्पेन शुरू किया है। जिसे क्रेडिट टू क्रिएटर्स नाम दिया गया है। इसके तहत ये सभीऐसे अनजान कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है। सोनू निगम ने इसी कड़ी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे 1963 में रिलीज हुईफिल्म सेहरा के संगीतकार रामलाल के बारे में बता रहे हैं। राजू सिंह से हुई शुरुआत वीडियो में सोनू बता रहे हैं कि उन्हें उनके दोस्त राजू सिंह ने इस कैम्पेन में जोड़ा है। सोनू ने रामलाल चौधरी के बारे में बताते हुए हसरत जयपुरी से जुड़ी एक और बात बताई कि वे अनु मलिक के मामा हैं। इसके बाद उन्होंने शांतनु मोइत्रा और संदीप चौटा को भी इसके लिए टैग किया है ताकि वे भी किसी अनसंग म्यूजिकलीजेंड के बारे में जानकारी शेयर करें। ## अनसंग जीनियस कहे जाते हैं रामलाल बात रामलाल चौधरी की करें तो 1944 में मुंबई आए थे। बाद में उन्होंने पृथ्वी थिएटर में संगीतकार राम गांगुली के असिस्टेंट के तौर पर काम शुरू किया। 1948 में राज कपूर की डेब्यू फिल्म आग में भी रामलाल ने बांसुरी और शहनाई बजाई। रामलाल की संगीतकार के तौर पर पहली फिल्म 1950 में आई तांगावाला थी। उनके हिस्से में सेहरा और गीत गाया पत्थरों ने जैसी फिल्में हैं। रामलाल का निधन 4 जुलाई2007 में हो गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood musicians started credit to Creators campaign, Sonu Nigam shared video about Ramlal Choudahry https://ift.tt/2ZthgT8

तारीफ: एससीए अध्यक्ष ने कहा, जडेजा सभी प्रारूपों में भरोसेमंद खिलाड़ी

क्रिकेट: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच फुल्टन का इस्तीफा, केंटरबरी के साथ जुड़ेंगे

क्रिकेट: शेफील्ड शील्ड से ड्यूक हटा, उपयोग में लाई जाएगी कुकाबुरा गेंद

शोक: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर एवर्टन वीक्स का 95 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Hollywood: अभिनेता पैट्रिक स्टिवर्ट के संस्मरण का ऐलान Hollywood: अभिनेता पैट्रिक स्टिवर्ट के संस्मरण का ऐलान