Posts
अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 15 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। पुलिस शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बता रही है। जबकि सुशांत के फैन्स, परिवार के सदस्य और कुछ दिग्गज अभिनेता, पॉलिटिशियन इसे मर्डर बता रहे हैं। मामले में काफी तेजी से प्रोग्रेस हो रही है और 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ अभी ऐसा कोई सुराग नहीं लगा है, जिससे उनकी आत्महत्या की वजह पता चल सके। वहीं, दूसरी ओर उनकी मौत ने एक ऐसी लहर उठा दी ला दी है, जिससे पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिली हुई है। इस रिपोर्ट में जानते हैं केस में शुरुआत से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? 14 जून को दोपहर करीब ढाई बजे मीडिया में सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई। सुनकर हर कोई हैरान था। कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि हमेशा पॉजिटिव रहने वाले 34 साल के इस उभरते सितारे ने इस तरह मौत को गले लगा लिया। वे अपने मुंबई स्थित घर में सीलिंग फैन से लटके पाए गए थे। 14 जून को उनका पोस्टमॉर्टम हुआ और 15 जून को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट परअभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुसाइड के बाद जो सवाल उठे कंगना रनोट ने 14 जून को यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि सुशांत की सुसाइड के पीछे करन जौहर और उनकी नेपोटिस्ट गैंग है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि सुशांत ने यह कदम उठाकर उन लोगों को जीत दिलवा दी, जो भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देते हैं। फिल्म माफिया हैं और खेमेबाजी में यकीन रखते हैं। इसके बाद निर्देशक शेखर कपूर, अनुभव सिन्हा, हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी और अभिनेता रणवीर शौरी के बयान भी यही संकेत देते नजर आए कि सुशांत भाई-भतीजावाद की भेंट चढ़े हैं। शेखर ने ट्वीट में लिखा था, "मैं जानता हूं कि तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मुझे पता है उन लोगों की कहानी, जिन्होंने तुम्हे इतना निराश किया कि तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश पिछले 6 महीने में मैं तुम्हारे आसपास होता। काश तुम मुझ तक पहुंच गए होते। तुम्हारे साथ जो हुआ, वह उनके कर्मों का फल है, तुम्हारे नहीं।" फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सुशांत की मौत के बाद अपने ट्वीट में लिखा था, "बॉलीवुड के विशेषाधिकार प्राप्त क्लब को आज रात बैठकर गंभीरता से सोचना चाहिए।" इसके आगे उन्होंने लिखा था, "अब मुझसे विस्तार से बताने के लिए न कहें।" ## सुशांत सिंह राजपूत की हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने अपने ट्वीट में यह खुलासा किया था कि पिछले कुछ सालों से सुशांत जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने बॉलीवुड पर बरसते हुए लिखा था, "इंडस्ट्री से कोई भी उनके साथ खड़ा नहीं हुआ और न ही किसी ने मदद के हाथ बढ़ाए। आज उनके बारे में की गई पोस्ट यह दिखाती है कि इंडस्ट्री वाकई कितनी उथली है। यहां कोई आपका दोस्त नहीं है।" ## रणवीर शौरी ने अपने ट्वीट में इशारा किया था कि सुशांत नेपोटिज्म की मार झेल रहे थे। उन्होंने लिखा था, "उन्होंने जो कदम उठाया, उसके लिए किसी और को दोषी ठहराना ठीक नहीं होगा। वे हाई स्टेक्स गेम खेल रहे थे, जिसमें जीतना था या सबकुछ हार जाना था। लेकिन बॉलीवुड के इन स्वघोषित गेट कीपर्स के बारे में कुछ कहना होगा।" ## सुशांत के कजिन और भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने इसे हत्या बताया है। उनके मुताबिक, सुशांत उनमें से नहीं थे, जो इस तरह का कदम उठाएं। 14 जून को जब सुशांत की पार्थिव देह की फोटो सोशल मीडिया पर आईं तो महाराष्ट्र सरकार ने इन्हें शेयर करने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? भाजपा नेता और एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने भी इसे लेकर सवाल उठाया है और सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि ‘छिछोरे’ के बाद सुशांत ने 7 फिल्में साइन की थीं, जो छह महीने के अंदर उनके हाथ से निकल गईं? लेकिन अभी तक किसी को इन 7 फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका मर्डर हुआ था। सबूत के तौर पर कुछ वीडियो साझा किए जा रहे हैं। ## ## कॉमेडियन और अभिनेता शेखर सुमन का मानना भी सुशांत को नेपोटिज्म गैंग ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस बहस का असर क्या हुआ? बिहार के मुजफ्फरपुर में 8 बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ। वकील सुधीर कुमार ओझा ने यह केस करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजान के खिलाफ दर्ज कराया है। ओझा ने जो आरोप लगाए हैं, अगर वे साबित हो जाते हैं तो सभी को 10 साल तक की जेल हो सकती है। ## जयश्री शर्मा श्रीकांत नाम की फेसबुक यूजर ने सलमान खान, यशराज फिल्म्स और करन जौहर के बायकॉट के लिए ऑनलाइन पिटीशन साइन कराई। महज 24 घंटे में इसे 16.85 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन किया। करन जौहर ने ट्विटर पर 8 लोगों (नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और 4 ऑफिस मेंबर्स) को छोड़कर सबको अनफॉलो कर दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन को लॉक कर दिया और मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज यानी मामी फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। करन के बाद आलिया भट्ट, करीना कपूर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, अनन्या पांडे और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन आम यूजर्स के लिए लॉक कर दिया। सलमान खान कैंप से सोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा, साकिब सलीम और जहीर इकबाल ने अपने ट्विटर अकांउट डिलीट कर दिए। वहीं, इसी कैम्प से जुड़े प्रोड्यूसर मुदस्सर अजीज ने इंस्टाग्राम को भी गुडबाय बोल दिया है। उन सेलेब्स के लिए भी आवाज उठने लगी, जो सुशांत से पहले दुनिया को अलविदा कह गए। दिवंगत इंदर कुमार की पत्नी पल्लवी ने करन जौहर और शाहरुख खान पर उनके पति को काम न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्ममेकर पहले इंदर को घुमाते रहे और फिर उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया था। ऑथर शेफाली वैद्य ने दिवंगत निर्मल पांडे के लिए आवाज उठाई। उन्होंने फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा पर निर्मल के साथ भेदभाव का आरोप लगाया था। शेफाली ने ट्वीट में लिखा था- निर्मल पांडे को याद कीजिए। नैनीताल के वे टैलेंटेड एक्टर, जिन्होंने 'बैंडिट क्वीन' और 'इस रात की सुबह नहीं' में काम किया था। उन्हें भी आउटसाइडर होने की वजह से सुधीर मिश्रा जैसे लोगों ने नजरअंदाज किया था। काम न होने के चलते वे टूट गए थे। 48 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। हालांकि, सुधीर ने शेफाली के आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि 'इस रात की सुबह नहीं' उन्होंने ही डायरेक्ट की थी। जबकि शेफाली का आरोप था कि इस एक फिल्म के बाद सुधीर ने निर्मल को किसी और फिल्म में कास्ट नहीं किया। सुशांत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई? जवाब इन तीन बातों पर निर्भर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट : 14 जून की रात 11 बजे इनिशियल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत की वजह आत्महत्या बताई गई। 25 जून को फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। 5 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में भी कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है। विसरा रिपोर्ट: विसरा रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र फोरेंसिक विभाग को जल्द से जल्द यह जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, मौत के बाद इंसान के अंदरूनी अंगों को सुरक्षित रख उनकी जांच की जाती है। इससे मौत का कारण पता चलता है। जांच के बाद की रिपोर्ट को ही विसरा रिपोर्ट कहा जाता है। पुलिस जांच: पुलिस 14 जून से ही लगातार मामले की जांच कर रही है। अब तक करीब 30 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पूछताछ का क्रम कुछ इस प्रकार चला:- मुंबई पुलिस के लिए सुशांत की आत्महत्या वाली जगह का पंचनामा और वहां मौजूद लोगों का स्टेटमेंट बेहद अहम था। क्योंकि इन्हीं के बयानों के आधार पर सुशांत के सुसाइड की मिस्ट्री को सुलझाने में न सिर्फ अहम लीड मिल सकती है। बल्कि यह भी समझ आएगा कि आत्महत्या से पहले क्या-क्या हुआ था? पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद सुशांत के साथ उसी घर में रहने वाले उनके क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी, सामान लाने वाले दीपेश सावंत, दो रसोईया और उस चाभी बनाने वाले के बयान दर्ज किए, जिसने दरवाजा खोलने में मदद की थी। अगली कड़ी में पुलिस ने सुशांत के पिता के. के. सिंह, दो बहनों के बयान रिकॉर्ड किए। सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी का स्टेटमेंट भी लिया गया था। क्योंकि सुसाइड से पहले वाली रात सुशांत ने उन्हें ही फोन किया था, जिसे वे इसे रिसीव नहीं कर पाए थे। इसके अलावा महेश सुशांत और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भी कॉमन फ्रेंड हैं। पुलिस के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि रिया से सुशांत के रिश्ते कैसे चल रहे थे? पुलिस ने सुशांत के उस डॉक्टर का बयान भी लिया, जो उनके डिप्रेशन का इलाज कर रहा था। सुशांत के दोस्तों और नौकरों से मिली सबसे पहली लीड से साफ हो गया था कि वे डिप्रेशन में थे और मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कास्टिंग डायरेक्टर और सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया। छाबड़ा से तकरीबन 7 घंटे लंबी पूछताछ चली थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो उनसे कुछ न कुछ लीड हाथ लगी है। छाबड़ा के मुताबिक, वे सुशांत के डिप्रेशन से अनजान थे। 18 जून को मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ की। उन्होंने अपने बयान में यह स्वीकार किया कि वे सुशांत के साथ रिलेशन में थीं और उनके साथ रहती थीं। उन्होंने सुशांत के कहने पर ही उनका घर छोड़ा था। रिया के मुताबिक, सितंबर 2019 में फिल्म 'दिल बेचारा' पूरी करने के बाद से ही सुशांत में डिप्रेशन के लक्षण नजर आने लगे थे। वे उनके साथ डॉक्टर्स के पास भी गई थीं। रिया ने यह भी कहा था कि सुशांत कभी-कभी दवाएं नहीं लिया करते थे। 18 जून को सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और पी.आर. टीम से राधिका निहलानी का बयान दर्ज किया गया। श्रुति ने बताया कि वे जुलाई 2019 से 3 फरवरी 2020 तक सुशांत के साथ थीं। उनके मुताबिक, सुशांत बॉलीवुड से हटकर विविड रेंज रियलिस्टिक वर्चुअल के वर्चुअल गेम्स की एक कंपनी बनाने की तैयारी कर रहे थे। श्रुति ने यह भी बताया कि सुशांत नेशन इंडिया फॉर वर्ल्ड नाम से एक सामाजिक संस्था भी बनाना चाहते थे, जिसके जरिए कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ मिलकर पर्यावरण और समाज के लिए काम करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने कंपनी के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। 18 जून को पुलिस यशराज फिल्म्स से उस कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मांगी, जो सुशांत ने उनके साथ 2012 में किया था। 19 जून को यशराज ने निर्देश का पालन किया और कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी पुलिस को दे दी। कॉपी में सुशांत के साथ यशराज की तीन फिल्मों का जिक्र है, जिनमें से दो 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'ब्योमकेश बक्शी' बन चुकी थीं। तीसरी फिल्म 'पानी' थी, जो ठंडे बस्ते में चली गई थी, जिसका कारण फिल्म का ओवर बजट बताया गया।इस बीच पुलिस ने एक बार फिल्म सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी और प्रोड्यूसर दोस्त संदीप सिंह से पूछताछ की। 26 जून को यशराज फिल्म्स के दो पूर्व अधिकारियों आशीष सिंह और आशीष पाटिल को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। दोनों से उस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने और बाहर जाने की शर्तों को लेकर पूछताछ की गई, जिसे सुशांत 2012 में साइन किया था। क्योंकि पुलिस के पास साइन किए जाने वाले एग्रीमेंट की कॉपी तो थी। लेकिन इससे सुशांत के बाहर होने वाले एग्रीमेंट की कोई कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। 27 जून को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया। क्योंकि उन्होंने ही सुशांत को यशराज की तीन फिल्मों के लिए कास्ट किया था। 27 जून की शाम रिया चक्रवर्ती के भाई सोविज को पुलिस ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ की। दरअसल, रिया और सोविज दोनों ही सुशांत की तीन स्टार्टअप कंपनीज में डायरेक्टर और एडिशनल डायरेक्टर की पोस्ट संभाल रहे थे। पुलिस इन तीनों कंपनियों में रिया और सोविज की भागीदारी और उनके इन्वेस्टमेंट की जानकारी खंगाल रही है। सोमवार यानी 29 जून को पुलिस ने सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना सांघी को पुलिस स्टेशन बुलाया था। लेकिन वे मंगलवार को पहुंच सकीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस उनसे सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती थी। क्योंकि आखिरी बार सुशांत के साथ उन्होंने ही फिल्म में काम किया था। वहीं, यशराज के कॉन्ट्रैक्ट के नियम और शर्तों को समझने के लिए प्रोडक्शन हाउस के कुछ बड़े अधिकारियों से सवाल-जवाब किए जा सकते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Suicide Case: Know what has happened in Sushant's suicide case so far? https://ift.tt/2VyAqpq
- Get link
- X
- Other Apps
थ्रिलर फिल्म 'बेलबॉटम' में दिखेगी अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी, एक्ट्रेस ने शेयर किया पहली बार साथ काम करने का एक्सपीरिएंस फिल्म 'वॉर' के बाद वाणी कपूर की जल्द हीफिल्म 'बेलबॉटम' में नजर आने वाली हैं। इसमें वह अक्षय कुमार के साथहोंगी। वाणी कपूर अब तक यशराज बैनर की फिल्में ही करती रही हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब वह इस बैनर के बाहर की फिल्म कर रही हैं। यह जैकी भगनानी और वासु भगनानी के प्रोडक्शन की फिल्म है जिसेरंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह 80 के दशक में सेट है। अक्षय वाणी की एक्सक्लूसिव तस्वीर भी दैनिक भास्कर के हाथ लगी है। जैकी भगनानी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा,' वाणी के काम में बुद्धिमता और एक असर दिखता है। मैं उनकी परफॉर्मेंसे को पसंद करता रहा हूं। हमें एक ऐसी ही फीमेल लीड चाहिए थी अपनी फिल्म में जो अक्षय सर के स्क्रीन परसोना के साथ मैच कर सके। वाणी का रोल भी बहुत मजबूत है। मुझे यकीन है। वाणी इसके साथ न्याय कर सकेंगी।' पहली बार दिखेगी अक्षय-वाणी की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने पर बानी कपूर बेहद उत्साहित हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं भी बहुत रोमांचित हूं कि ऐसी फिल्म का हिस्सा बनी हूं। फिल्म को लेकर हुई चंद मुलाकातों में उन्होंने मुझे काफी कंफर्टेबल कर दिया है। हम दोनों एक दूसरे को बहुत बेहतर तरीके से जान गए हैं। उम्मीद है कि स्क्रीन पर भी हम दोनों की जोड़ी बेहतर दिखेगी और लोगों को इंप्रेस कर पाएगी। थ्रिलर फिल्म में होगी जासूसों की कहानी फिल्म के डायरेक्टर रंजीत तिवारी ने कहा कि वाणी कपूर के ऑन बोर्ड आने से हम सब बहुत एक्साइटेड हैं। उनमें एक खास अदा है और उनका कैरेक्टर फिल्म में बड़ा ही दिलचस्प है। गौरतलब है कि इस फिल्म को असीम अरोड़ा और परवेज शेख ने लिखा है। यह एक एसपीओनाज थ्रिलर होगी। जिसमें जासूसों की हिम्मत भरी कहानी दिखाई जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Akshay Kumar and Vani Kapoor to appear in thriller film Belbottom, actress shared experience of working together for the first time https://ift.tt/3gfAjqL
- Get link
- X
- Other Apps
रितेश और जिनिलिया देशमुख ने अंगदान करने का संकल्प लिया, सलमान और सोनाक्षी ने डॉक्टर्स को असली हीरो बताया देश में 1 जुलाई को डॉक्टर्स दिवस मनाया जाता है और इस मौके पर सेलिब्रिटी कपल रितेश देशमुख और जिनिलिया देशमुख ने बेहद अच्छी पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प लिया। इस बारे में दोनों ने एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी। उधर सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने भीडॉक्टर्स को असली हीरो बताते हुए उन्हें बधाई दी। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए जिनिलिया ने लिखा, 'रितेश और मैं लंबे समय से इस बारे में सोच रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से इसे कर नहीं सके। आज डॉक्टर्स दिवस के मौके पर हम अपने अंगों को दान करने का संकल्प लेते हैं। हमें प्रेरणा देने के लिए हम डॉक्टर नोजर शेरियर और फोग्सी को धन्यवाद देते हैं।' जीवन काउपहार है सबसे अच्छा आगे उन्होंने लिखा, 'सबसे अच्छा उपहार जो आप किसी को दे सकते हैं, वह है 'जीवन का उपहार'। हम आप सभी से इस अभियान का हिस्सा बनने और जीवन बचाने की प्रतिज्ञा लेने और अंगों को दान करने की प्रतिज्ञा लेने की अपील करते हैं।' रितेश बोले- बहुत बार सोचा वीडियो में रितेश कहते हैं, 'हाय दोस्तों, तो जेनिलिया और मैंने इस बारे में बहुत बार सोचा और बहुत बार डिस्कस भी किया। पर दुर्भाग्य से अबतक कह नहीं पाए। तो आज 1 जुलाई को हम ये कहना चाहते हैं और आपको बताना चाहते हैं, कि हम दोनों ने एक संकल्प लिया है कि हमने अपने अंगों को दान करने का फैसला किया है।' जिनिलिया बोलीं- आप भी ऐसा करें आगे जिनिलिया कहती हैं, 'हां हमने अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया है और हमारी नजर में जिंदगी के उपहार से बेहतर कोई और उपहार है ही नहीं। इसलिए मैं आप सबसे भी निवेदन करना चाहती हूं, कि यदि आपको भी लगता है कि ये आपकी तरह का दान हो सकता है तो कृपया वहां जाएं और इसका संकल्प लें, जैसे कि हमने लिया है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today https://ift.tt/2NK3aap
- Get link
- X
- Other Apps
विजडन टेस्ट टीम: जडेजा बने 21वीं सदी के भारत के सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी
- Get link
- X
- Other Apps
टिंकू और टीचर का सिग्नल ब्रेक फन, सुनील ग्रोवर ने दिखाई वर्चुअल क्लासेस में बच्चों की बदमाशी हमेशा की तरह 1 जुलाई से खुलने वाले स्कूल अब 31 जुलाई तक बंद हैं। कारण वही, कोरोना वायरस संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा। इस बीच बच्चों की वर्चुअल क्लासेस चल रही हैं। लेकिन सुनील ग्रोवर ने वर्चुअल क्लासेस के मौजूदा कॉन्सेप्ट पर भी ह्यूमर खोज निकाला है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में सुनील डबल रोल में नजर आ रहे हैं। टिंकू और टीचर की इस क्लास में बच्चों की बदमाशी किस तरह चल रही है, वीडियो में सुनील ने यही दिखाया है। डॉक्टर्स को किया डबल शुक्रिया इसके अलावा सुनील ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए डॉक्टर्स डे की बधाई दी। सुनील ने लिखा- डॉक्टर्स आपको दोहरा धन्यवाद। आपने मुझे मेरे कॅरियर में भी सपोर्ट किया है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभात रहे हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। ## रत्नागिरी भी बने थे सुनील सुनील ने एक वीडियो महीने भर पहले शेयर किया था जिसमें वे एक बार फिर लड़की के रोल में दिखाई दिए थे, इसे उन्होंने रत्नागिरी नाम दिया था, जिसका अपने बॉयफ्रेंड केतन से ब्रेकअप हो जाता है।लाॅकडाउन में रत्नागिरी काबेकिंग का मन था, तो उन्होंने केतन से ब्लू बेरी मंगवाई। केतन ने यह कहकर लाने से मना कर दिया कि लॉकडाउन के बाद लाएगा। इस पर रत्नागिरी ने सन ऑफ रिच कहकर रिलेशनशिप तोड़ दी। क्योंकि केतन,ब्लू बेरी की जगह किशमिश का यूज करने कह रहा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो वीडियो सुनील ग्रोवर के इंस्टाग्राम से साभार https://ift.tt/2ZqF21V
- Get link
- X
- Other Apps
कंगना की बहन रंगोली ने नए घर की खुशी में हाऊस वार्मिंग पार्टी रखी, भतीजे के साथ एक्ट्रेस ने की जमकर मस्ती कंगना रनोट की बड़ी बहन रंगोली ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में खरीदे अपने नए घर की 'हाऊस वार्मिंग' पार्टी रखी। चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में हुई इस पार्टी में कंगना मस्ती के मूड में दिखीं और उन्होंने अपने भतीजे पृथ्वी के साथ जमकर एन्जॉय किया। इस पार्टी का एक वीडियो रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए रंगोली ने लिखा, 'परिवार और दोस्तों के साथ गृह प्रवेश का छोटा सा उत्सव। फूलों, केक, उपहारों और ढेर सारा प्यार, हंसी और चमचमाती बातचीत के साथ इसे इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।' 18 मई कोकिया था गृह प्रवेश रंगोली ने अपने इस दो मंजिला 4 BHKनए घर में गृह प्रवेश तो 18 मई कोही कर लिया था, लेकिन लॉकडाउन और कुछ काम बाकी होने की वजह से उन्होंने इसे सेलिब्रेट नहीं किया था। इस नए घर का इंटीरियर कंगना ने ही डिजाइन किया है। ## ## घर का नाम रखा 'विला पेगासस' रंगोली ने अपने घर का नाम 'विला पेगासस' रखा है। जिसका मतलब 'पंखों वाला अमर घोड़ा' होता है। कुछ दिन पहले अपने नए घर की फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि ये नाम मुंबई के उसी अपार्टमेंट के नाम पर है, जिसमें अजय और मैंने हमारी शादीशुदा जिंदगी शुरू की थी। पृथ्वी को भी मैंने वहीं पर कंसीव किया था। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना की बहन रंगोली ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नया मकान खरीदा है। जिसकी खुशी में उन्होंने हाल ही में एक पार्टी रखी थी। (फोटो/वीडियो रंगोली की बहन की इंस्टाग्राम वॉल से साभार) https://ift.tt/2VDS6jE
- Get link
- X
- Other Apps
डिप्रेशन में हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, बोलीं- 'अगर ये सिलसिला चलता रहा तो आत्महत्या के अलावा कोई ऑप्शन नहीं होगा' भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपनी जिन्दगी में एक बुरे दौर से गुजर रही हैं। पिछले 8 सालों से एक व्यक्ति उन्हें सोशल मीडिया पर हर आए दिन भद्दे कमेंट भेजता हैं, उनकी बॉडी शेमिंग करता हैं जिसकी वजह से अभिनेत्री इस कदर डिप्रेस्ड हो चुकी हैं कि अब उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे हैं। इस पूरे विवाद पर रानी चटर्जी ने दैनिक भास्कर से खुलकर बातचीत की जहां उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ सालों से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और अब उनमें इस सिचुएशन को संभालने की हिम्मत नहीं हैं। अगर उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली तो वो आगे चलकर आत्महत्या कर लेंगी। अपने बारे में इतनी गंदी-गंदी बातें पढ़कर मैं हताश हो गई हूं 2012 से धनंजय सिंह नाम का ये व्यक्ति मुझे परेशान कर रहा हैं। मैं कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालूं तो वो उस पर भद्दे कमेंट करता हैं। उसका कमेंट पढ़कर लोग और भी भद्दे कमेंट करते हैं। शुरुआत में मैंने उसे इग्नोर किया लेकिन अब मुझसे सहन नहीं हो पा रहा है। अपने बारे में इतनी गंदी-गंदी बातें पढ़कर मैं हताश हो गई हूं। कोशिश की अपने आपको पॉजिटिव रखने के लिए लेकिन अब नहीं हो पा रहा हैं। मैंने उस व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया लेकिन लोग उसके स्क्रीन शॉट्स लेकर मुझे भेजते हैं, मेरे सोशल पेज पर अपलोड करते हैं। कोशिश रहती हैं की इन सबसे खुद को दूर रखूं लेकिन अब नहीं हो पा रहा हैं। बहुत परेशान हूं और काफी डिप्रेस्ड हो चुकी हूं। वो पर्सनल अटैक कर रहा हैं: एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुझे पता हैं कि इन सभी चीजों की आदत होनी चाहिए। जरूरी नहीं की लोग आपको पसंद करें, ऑडियंस को पूरा हक हैं आलोचना करने का। लेकिन जिस तरह ये व्यक्ति मेरे बारे में लिखता हैं वो बहुत ही गंदा तरीका हैं। वो पर्सनल अटैक कर रहा हैं। मेरे रंग, मोटापा, शादी को लेकर बार-बार अटैक करता हैं। कुछ दिन पहले मैंने दुबई से कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं, उस पर भी उसने भद्दे कमैंट्स किए, ये कहकर की मेरे पास दुबई या बैंकाक जाने के पैसे कहां से आए? वो मेरे करैक्टर पर सवाल उठाता हैं। लोग उसे पढ़कर और भी भद्दे कमैंट्स देते हैं जो मानसिक तौर पर काफी तनावपूर्ण हैं। आत्महत्या करने के अलावा मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं होगा: टेक्निकली वो मेरा पूरा नाम नहीं लिखता हैं जिसकी वजह से साइबर क्राइम अफसर भी कुछ कर नहीं पा रहे हैं। मैंने कई बार साइबर सेल में शिकायत की हैं लेकिन अब तक किसी तरह की मदद नहीं मिली। इतने सालों बाद इस बारे में बात करने की वजह बस यही हैं कि अब मुझे आत्महत्या करने के ख्याल आने लगे हैं। मैं पूरी तरह से डिप्रेशन में चली गई हूं और नींद की गोलियां ले रही हूं। अपने बारे में इस तरह की बातें सुनकर मेरा दिमाग अब काबू में नहीं हैं। डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। अगर ये सिलसिला यूं ही चलता रहा तो आत्महत्या करने के अलावा मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं होगा। जिसका जिम्मेदार धनंजय सिंह ही होगा। मैं सोशल मीडिया से बाहर तो आ जाऊं लेकिन मेरे घर वाले भी इससे बहुत तकलीफ में हैं। मैं मुंबई पुलिस से गुहार लगाना चाहती हूं की वे मेरी मदद करें। कल उठकर मैंने कोई कदम उठाया तो उसका जिम्मेदार ये आदमी हो होगा: मैं अपनी जिन्दगी से बहुत खुश थी, अपने करियर से भी संतुष्ट हूं। जो कुछ भी हासिल किया अपने बलबूते पर हासिल किया हैं। लेकिन इस एक घटिया इंसान ने पिछले कुछ सालों में मेरी जिन्दगी ही बदल दी। मुझे डिप्रेशन में डाल दिया। अगर कल उठकर मैंने कोई कदम उठाया तो उसका जिम्मेदार ये आदमी हो होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bhojpuri actress Rani Chatterjee is in depression, says- 'if this goes on then there will be no other option than suiside for me' https://ift.tt/2YNyGdQ
- Get link
- X
- Other Apps
आमिर खान की मां जीनत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई, आमिर ने लिखा- आप सभी की दुआओं का शुक्रिया आमिर खान की मां जीनत हुसैन की कोरोनावायरस टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके पहले उनकाबाकी परिवार भी कोरोना से सुरक्षित पाया गया था। इसकी खबर आमिर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। मंगलवार को आमिर ने ही सोशल मीडिया पर अपने हाउस स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी। आमिर ने कहा फैन्स को शुक्रिया आमिर ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे सबसे बड़ी राहत इस बात की है कि अम्मीकी कोरोना वायरसरिपोर्ट निगेटिव आई है। आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद। इसके पहलेआमिर की पोस्ट के अनुसार उनके घर के 1 से ज्यादा स्टाफ को कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद सभी क्वारैंटाइन में थे और उनकी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। जबकि उनकी मां जीनत का टेस्ट होना बाकी था। ## 15 जुलाई से शूटिंग होनी थी बॉलीवुड लॉकडाउन के पहले आमिर हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गम्प की रीमेक की शूटिंग कर रहे थे। अनलॉकिंग के बाद 15 जुलाई से शूटिंग दोबारा शुरू करने की तैयारी में थे। लेकिन हाउस स्टाफ के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद वे होम क्वारैंटाइन में हैं, ऐसे में 15 जुलाई से होने वाली शूटिंग और आगे बढ़ा दी गई है। आमिर के साथ इस फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह भी नजर आएंगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो वीडियो सोशल मीडिया से साभार https://ift.tt/3dNLNAd
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना ने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने का इशारा किया, पुलिस ने 7 घंटे पूछताछ की थी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की एक्ट्रेस संजना सांघी बुधवार को मुंबई से वापसदिल्ली लौट गईं। साथ ही उन्होंने इस बात का इशारा भी किया, कि अब वे शायद ही मुंबई लौटें। ये बात उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने से पहलेमुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 सेलिखी सोशल मीडिया पोस्ट में बताई। उनके मुताबिक मैंने मुंबई के बारे में जो सुना था ये वैसी नहीं है। संजना ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुए। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिए को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।' मंगलवार को पुलिस ने की थी 7 घंटे पूछताछ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पुलिस ने मंगलवार कोसंजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही समन किया था, लेकिन दिल्ली में होने के कारण वो नहीं आ सकी थीं। 2018 में 'मी-टू कैम्पेन' के दौरान मीडिया में खबरें आई थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे।बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। ऐसे में संजना से पूछताछ को इस जांच के लिएअहम कड़ी माना जा रहा था। डिजिटल रिलीज का विरोध ना करने की अपील की थी इससे पहले संजना नेरविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ वॉइस मैसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने 'दिल बेचारा'फिल्म की डिजिटल रिलीज का विरोध न करने की अपील की थी।संजना ने वॉइस मैसेज में कहा, 'सुशांत को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने की लालसा मेरे दिल को छू गई। फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। हमें आशा है कि आपको फिल्म पसंद आएगी।' संजना ने कहा था, 'बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए ही बनी थी लेकिन 8 मई को कोरोना महामारी दुनिया में फैल गई जिस दिन हमारी फिल्म की रिलीज डेट भी थी। लोगों के दिलों में जो दर्द है, उसे दूर करने के लिए इतने सारे काले बादलों के बीच सिल्वर लाइनिंग मिल जाएगी। हमारी फिल्म आशा और प्रेम की किरण है और यह सिल्वर लाइनिंग है जो जल्द ही हर घर तक पहुंच जाएगी। आप इसे जहां चाहें वहां से एन्जॉय कर सकते हैं।' ओटीटी प्लेटफॉर्मपर स्ट्रीम होगी 'दिल बेचारा' सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।ये फिल्म 23 साल की संजना की पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसके डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं। फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का हिंदी अडॉप्टेशन है। ## फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या की थी। उनकी फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बुधवार (24 जून) को सामने आई। इसके अनुसार अभिनेता की मौत में कोई साजिश (फाउल प्ले) नहीं था। 5 डॉक्टर्स की टीम द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput's last film heroine Sanjana Sanghi hinted to leave Mumbai forever, police questioned for 7 hours https://ift.tt/2VzobZS
- Get link
- X
- Other Apps
‘ब्रीद- इंटू द शैडोज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ड्रामा से भरपूर है सीरीज अमेजन प्राइम की ऑरिजिनल वेब सीरीज ‘ब्रीद- इंटू द शैडोज’ 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज से अभिषेक बच्चन और निथ्या मेनन अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में अब अमेजन द्वारा इसका थ्रिल से भरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें एक हताश पिता का सफर दिखाया गया है जो अपने बेटी को ढूंढने के लिए सारी हदें पार कर रहा है। ‘ब्रीद- इंटू द शैडोज’ कुल 12 एपिसोड की एक सीरीज है जिसमें अभिषेक बच्चन और निथ्या मेनन अपनी गुमशुदा बेटी सिया को पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस केस के बीच दोनों को एक धमकीभरा कॉल आता है जो उन्हें अपराध करने पर मजबूर कर देता है। सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे अभिषेक अपनी बेटी को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इस सीरीज को 10 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू जैसे कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अमेजन प्राइम वीडियो, भारत की प्रमुख अपर्णा पुरोहित कहती है, ''जब से हमने इसका पहला लुक रिलीज किया है, तब से सभी को इस शो से काफी उम्मीदें हैं। हम दर्शकों को इस भावुक व मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की हर कड़ी से रूबरू करवाने के लिए उत्साहित हैं। 'ब्रीद: इन टू द शैडोजज' का लॉन्च प्राइम सदस्यों को रिवाइटिंग, देसी कहानी प्रदान करने के हमारे वादे को रेखांकित करता है जिसे न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा।" अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विक्रम मल्होत्रा कहते है, "ब्रीद के नए सीजन के प्रति उत्सुकता तब से तेजी से बढ़ रही है जब से हमने श्रृंखला का पहला लुक रिलीज किया है। आज ट्रेलर लॉन्च होने के साथ, हमने प्रशंसकों को ब्रीद: इन टू द शैडोज की नई दुनिया के करीब ले जाते हुए, इसमें नजर आने वाले रोमांच की एक झलक साझा की है। हम अमेजन प्राइम वीडियो के साथ एक बार फिर से ब्रीद: इन टू द शैडोज की एक नई श्रृंखला पेश करने के लिए खुश हैं। इस शो के माध्यम से कैमरे के आगे और कैमरे के पीछे की कुछ सबसे रोमांचक प्रतिभाओं को एकत्रित किया गया है और अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट को दुनिया के साथ इसे साझा करने पर गर्व है।" यह सीरीज़ अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई और निर्मित की गई है और मयंक शर्मा द्वारा रचित और निर्देशित की गई है। शो को भवानी अय्यर, विक्रम तुली, अरशद सैयद और मयंक शर्मा ने लिखा है। वहीं सीरीज में अभिषेक बच्चन, निथ्या मेनन और अमित साध जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आने वाले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Breathe - Into the Shadows' trailer released, series is full of suspense and psychological drama https://ift.tt/3ggdOBW
- Get link
- X
- Other Apps
प्रियंका चोपड़ा-अमेजन स्टूडियोज के बीच फाइनल हुई फर्स्ट लुक टीवी डील, 2 साल तक करेंगी ग्लोबल कंटेंट का प्रोडक्शन प्रियंका चोपड़ा की अमेजन स्टूडियोज के साथ मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट की डील फर्स्ट लुकफाइनल हुई है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। यह डील दो साल की है, जिसके तहत प्रियंका अमेजन के साथ मिलकर कंटेंट में एक्टिंग और प्रोडक्शन भी करेंगी। 2012 में हॉलीवुड में वॉइस एक्टर के रूप में डेब्यू करने वाली प्रियंका के लिए महज 8 साल में इस मुकाम पर पहुंचना प्रियंका के साथ- साथ भारतीयों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। प्रियंका लिखती हैं-इस खबर को आपके साथ साझा करने के लिए सम्मानित और उत्साहित हूं। इस ग्रेट डील में पार्टनर बनने के लिए अमेजन में जेनिफर और उनकी टीम को धन्यवाद कि उन्होंने इस विश्वास को बनाए रखा कि प्रतिभा और अच्छी सामग्री कोई सीमाएं नहीं होती हैं। एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल से पर गुड कंटेंट बनाने के लिए दुनिया भर की प्रतिभाओं के लिए एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यही मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है अब अमेजन के साथ इस रोमांचक प्रयास की नींव भी यही है। एक कहानीकार के रूप में नए विचारों का पता लगाने के लिए खुद को तैयार करती हूं जो न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात वे खुले दिमाग और दृष्टिकोण के हैं। जब मैं अपने 20 साल के करियर पर पलटकर देखती हूं तो लगभग 60 फिल्मों के बाद मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने के रास्ते पर हूं। आप सभी को धन्यवाद जो अब तक मेरी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं। अब हर भाषा में कर सकती हूं काम-प्रियंका वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा-मेरी खोज महिलाओं की कहानियां बताने, दुनिया भर के रचनाकारों के साथ काम करने और कहानी कहने के नए तरीकों के लिए है। अमेजन इसके लिए सही पार्टनर है क्योंकि उनकी पहुंच और दृष्टिकोण ग्लोबल है। मेरी अमेजन टेलीविजन डील भी ग्लोबल डील है। इसके बाद मैं हिंदी या अंग्रेजी के अलावा जिस भाषा में चाहूं काम कर सकती हूं। इस डील के पीछे की वजह अमेज़न को उम्मीद है कि प्रियंका भारत में अमेजन को बढ़ने में मदद करेंगे। मई में पब्लिश हुई खबरों के अनुसार रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया ने अनुमान लगाया कि अमेजन 2020 में देश में 17 मिलियन ग्राहकों तक पहुंच जाएगा, जो 18 मिलियन के साथ मार्केट लीडर डिज्नी प्लस हॉटस्टार से पीछे है।अमेजन स्टूडियो के हैड जेनिफर सालके कहत हैं- प्रियंकाएक पावरहाउस प्रोड्यूसर हैं, हम आने वाले समय में उनके साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। हम जो कंटेंट बना रहे हैं वह दुनिया भर में प्रसिद्ध होगा। प्रियंका और अमेजन का अब तक काकाम इस डील को साइन करने से पहले प्रियंका अमेजन के साथ दो और टीवी प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। पहला है 'संगीत', जिसमें निक जोनस भी प्रोड्यूसर के तौर पर हैं। यह भारतीय शादियों में होने वाली रस्म पर आधारित है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच कम्पीटिशन होता है। दूसरा 'सिटाडेल' है, जिसमें वे एंथनी और जो रूसो की जासूसी पर आधारित सीरीज में रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। हॉलीवुड में प्रियंका का काम प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना सबसे पहला वर्क 2012 में वॉइस एक्टर के रूप में किया था। जो डिज्नी का एनिमेशन प्रोजेक्ट प्लेन्स था। 2015 में उन्हें क्वांटिको मिला, जिसने उन्हें टीवी सीरीज में स्थापित किया। बात अगर फिल्मों की करें तो नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज वाइल्ड वाइल्ड कंट्री पर आधारित शीला का निर्माण अमेजन के साथ कर रही हैं। जिसमें वे ओशो रजनीश के साथ रहीं मां आनंद शीला की भूमिका में होगी। अमेजन के अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी जिसे रॉबर्ट रॉड्रिग्ज डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अरविंद अडिगा की मैन बुकर प्राइज विजेता द व्हाइट टाइगर के टाइटल पर बेस्ड फिल्म में प्रियंका हैं। वॉर्नर ब्रदर्स की 'द मैट्रिक्स 4' की शूटिंग भी शुरू ही करने जा रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Priyanka Chopra and Amazon Studios finalize multi million dollar first look TV deal https://ift.tt/2ZuwZBc
- Get link
- X
- Other Apps