श्रीदेवी के निधन के बाद फूट-फूटकर रोए थे अमर सिंह, कहा था- मेरी और बोनी की गलती अभिशाप बन गई

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। 64 साल की उम्र में उन्होंने सिंगापुर में अंतिम सांस ली। अमर सिंह उन पॉलिटिशियंस में से थे, जिनकी कई बॉलीवुड सेलेब्स से गहरी दोस्ती रही है। फिल्ममेकर बोनी कपूर और श्रीदेवी के साथ भी उनके काफी अच्छे ताल्लुकात थे। वे उनके इतने करीब थे कि जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो फूट-फूटकर रो पड़े थे। इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए बोनी और खुद को जिम्मेदार ठहराया था।

अमर सिंह ने कहा था- हमारी गलती अभिशाप बन गई

24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। इसके बाद एक बातचीत में अमर सिंह ने कहा था कि इस दुर्घटना से कुछ समय पहले तक वे श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ ही थे। क्योंकि वे भी बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गए थे। हालांकि, उन्हें उत्तर प्रदेश में हुई एक समित में हिस्सा लेना था। इसलिए वे और बोनी शादी अटेंड करने के बाद दुबई से भारत आ गए थे और श्रीदेवी वहां अकेली रह गई थीं।

अमर सिंह ने कहा था, "यही गलती हमारे लिए अभिशाप बन गई। अगर हम वहां दुबई में मौजूद होते तो इस दुर्घटना को टाला जा सकता था। यह हमारी गलती थी कि हमने उन्हें वहां अकेली छोड़ दिया था।"

बोनी ने पहला फोन अमर सिंह को किया था?

अमर सिंह ने एक टीवी इंटरव्यू में यह दावा भी किया था कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन की जानकारी सबसे पहले उन्हें ही दी थी। उन्होंने कहा था, "घटना वाली रात बोनी ने मुझे फोन किया और बताया कि भाभी नहीं रहीं। शायद उन्होंने सबसे पहला फोन मुझे ही किया था। रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया था कि बोनी ने आधी रात को सबसे पहले अमर सिंह के मोबाइल पर कॉल किया था। लेकिन वह साइलेंट था। इसलिए बात नहीं हो सकी। फिर बोनी ने उनके लैंडलाइन पर फोन किया और श्रीदेवी के निधन की जानकारी दी थी।

अमर सिंह की बात नहीं टालती थीं श्रीदेवी?

अमर सिंह ने यह भी कहा था कि श्रीदेवी से उनकी इतनी घनिष्ठता थी कि वे बोनी कपूर की बात टाल सकती थीं, लेकिन उनकी बात कभी नहीं टालती थीं। उनके मुताबिक, एक बार श्रीदेवी इस बात पर अड़ गई थीं कि जब तक अमर सिंह उनकी फिल्म नहीं देख लेते, वे उसे रिलीज नहीं करेंगी। सिंह ने यह भी बताया था कि श्रीदेवी उनकी बेटी को बहुत मानती थीं। जब एक्ट्रेस का निधन हुआ तो उनकी बेटी भी खूब रोई थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

श्रीदेवी और बोनी कपूर के साथ अमर सिंह के काफी अच्छे ताल्लुकात थे।

https://ift.tt/2D1c6GV
एक्ट्रेस का दावा घर के बाहर सुनाई दी तीन गोलियों की आवाज, बोलीं- सुशांत मामले में बयानों के चलते किसी ने डराने की कोशिश की

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लगातार न्याय की मांग कर रहीं कंगना रनोट ने अपने घर के बाहर तीन गोलियां चलने का दावा किया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की शिकायत के बाद वहां पुलिस की एक टीम की तैनाती कर दी गई, जो हर आने-जाने वाले की जांच कर रही है। हालांकि, कुल्लू पुलिस को शुरूआती जांच में किसी तरह की शरारत के सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन कंगना का मानना है कि सुशांत मामले में उनके हालिया पॉलिटिकल बयानों की वजह से उन्हें डराने की कोशिश की गई है। कंगना ने खुद एक इंटरव्यू में आपबीती साझा की।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कंगना ने कहा, "मैं अपने बेडरूम में थी। लगभग 11:30 बजे का वक्त रहा होगा। हमारा तीन फ्लोर का घर है। यहां बाउंड्री वॉल है, जिसके पीछे सेब का बगीचा और वाटर बॉडी है। सबसे पहले 11:30 बजे के आसपास मुझे पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। मैंने सोचा हो सकता है पटाखा ही हो। उसके बाद दूसरा शॉट हुआ। मैं सतर्क हो गई, क्योंकि यह गोली चलने जैसी आवाज थी।

फिलहाल यहां मनाली में कोई टूरिज्म सीजन नहीं है। अभी यहां कोई पटाखे नहीं चलाएगा। इसलिए मैंने सिक्युरिटी इंचार्ज को फोन किया और पूछा क्या हुआ? उसने कहा हो सकता है कि वहां कुछ बच्चे या कुछ और हो। हमें जाकर देखना होगा कि पटाखा चला था या किसी और चीज की आवाज थी। हो सकता है कि इस आदमी ने गोली की आवाज नहीं सुनी हो। लेकिन मैंने सुनी थी। वे (सिक्युरिटी गार्ड्स) पीछे गए। लेकिन वहां कोई नहीं था।

हम घर में पांच लोग हैं और सभी ने वह आवाज सुनी थी। सभी को लगा कि वह गोली की आवाज थी। यह पटाखे जैसी आवाज नहीं थी। इसलिए हमने पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने आकर क्या किया?

कंगना की मानें तो पुलिस ने आकर उन्हें कहा कि शायद किसी ने चमगादड़ों को भगाने की कोशिश की हो, क्योंकि चमगादड़ें सेब के बगीजों को उजाड़ देती हैं। सुबह बगीचे के मालिक को बुलाया गया, लेकिन उसने भी किसी तरह की आवाज सुनाई देने से इनकार किया। पुलिस जांच कर रही है। उनके और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। रात में तीन कांस्टेबल उनके घर के बाहर तैनात किए गए थे।

कंगना ने कैसे अंदाजा लगाया कि वह गोली की आवाज थी?

बकौल कंगना, "मेरे स्टाफ ने कहा कि उन्होंने कई सालों से चमगादड़ भगाने के लिए किसी को गोली चलाते नहीं देखा। खासकर आधी रात में तो नहीं। इसलिए हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि देखते हैं कि क्या वही आवाज फिर से रिपीट होती है। मैंने आवाज सुनी और मुझे पूरा यकीन हो गया कि यह गोली की आवाज ही थी। 8 सेकंड के गैप से दो शॉट हुए। यह बिल्कुल मेरे कमरे के बगल में हुए। ऐसा लगा जैसे कोई बाउंड्री वॉल के पीछे था, जहां जंगल और वाटर बॉडी है।"

क्या कंगना को डराने के लिए चलवाई गई गोली?

कंगना के मुताबिक, संभवतः उनके हालिया पॉलिटिकल बयानों के कारण किसी ने उन्हें डराने की कोशिश की थी। ताकि वे यह सब करना बंद कर दें। वे कहती हैं, "मुझे लगता है कि मेरे घर के आसपास के किसी आदमी को हायर किया होगा। उनके लिए यहां 7- 8 हजार रुपए में लोगों को हायर करना कोई बड़ी बात नहीं है।

जिस दिन मैंने सीएम (उद्धव ठाकरे) के बेटे (आदित्य ठाकरे) के खिलाफ बयान दिया, उसी दिन ऐसा होना महज इत्तफाक नहीं हो सकता। लोग मुझसे कह रहे हैं कि मेरा अब मुंबई में जीना दुश्वार हो जाएगा। खैर मैं मुंबई में नहीं हूं, लेकिन वे यहां भी यह सब कर रहे हैं। देश में क्या गुंडागर्दी चल रही है? सुशांत इससे डर गए होंगे। लेकिन मैं लगातार सवाल उठाती रहूंगी।"

कंगना ने क्या कहा था आदित्य ठाकरे के बारे में

एक एंटरटेनमेंट न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि सुशांत की मौत से एक रात पहले उनके यहां पार्टी हुई थी और एक बड़ी हस्ती इसमें शामिल हुई थी। इसी पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनोट की टीम ने ट्विटर पर लिखा था, "सब जानते हैं, लेकिन कोई नाम नहीं लेगा। करन जौहर का बेस्ट फ्रेंड और दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री का बेटा, जिसे प्यार से बेबी पेंगुइन कहते हैं। कंगना कह रही हैं कि अगर मैं अपने घर में लटकी हुई मिलूं तो कृपया ध्यान दें, मैंने सुसाइड नहीं किया।"

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कंगना रनोट सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही हैं।

https://ift.tt/31cbQww
एक्स-गर्लफ्रेंड ने कहा, 'सुसाइड को गलत मानते थे सुशांत, कहते थे मुझे ऐसा ख्याल आया तो 15 मिनट में खुद को ठीक कर लूंगा'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 45 दिन बीत चुके हैं। पुलिस उनकी मौत के कारणों का पता लगाने में अब तक जुटी है। एक तरफ मुंबई पुलिस जांच कर रही है तो दूसरी तरफ सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी की एफआईआर के बाद बिहार पुलिस भी जांच में जुट गई है। इस बीच सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी कई मीडिया इंटरव्यू में उन्हें लेकर कई सारी बातें शेयर कर रही हैं।

सुसाइड को गलत मानते थे सुशांत

हाल ही में आजतक को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा, ‘मुझे पता नहीं कहां से सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात शुरू हुई लेकिन मैं नहीं मानती कि ऐसा कुछ था, वह मजबूत इंसान थे। एक दिन हम किसी के सुसाइड के बारे में बात कर रहे थे, सुशांत ने मुझसे कहा था, अगर मेरे दिमाग में ऐसे ख्याल आए तो मैं 15 मिनट में खुद को ठीक कर लूंगा। वो कहता था कि सुसाइड बहुत ही गलत चीज है।’

'सुशांत डिप्रेस रहने वाले लोगों में से नहीं थे'

इससे पहले रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने कहा था, ‘सुशांत ऐसे इंसान नहीं थे जो कि सुसाइड कर लें। हमने साथ में इससे बुरी स्थितियों का सामना किया था। वह खुशमिजाज इंसान थे। जहां तक मैं उन्हें जानती थी, वो डिप्रेस रहने वाले लोगों में नहीं थे। मैंने उनके जैसे इंसान नहीं देखा। वो अपने सपनों को डायरी में लिखा करते थे। अगले पांच साल का प्लान तैयार रखते थे कि आगे उन्हें क्या करना है। पांच साल बाद वो उन सपनों को पूरा कर चुके होते थे। जब उनके नाम के साथ डिप्रेशन जैसा शब्द जुड़ता है तो बहुत दुख होता है। उन्हें बाइपोलर कहना तो और भी बड़ी बात है।’

चार साल से टच में नहीं थे अंकिता-सुशांत

अंकिता ने एक इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था कि 2016 में ब्रेकअप हो जाने के बाद वो और सुशांत टच में नहीं थे। अंकिता के पास सुशांत का फोन नंबर भी नहीं था। अंकिता ने कहा था, 'हम जानते थे कि पहले जैसे एक-दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे इसलिए चार साल से टच में भी नहीं थे। वो अपनी जिंदगी में खुश थे और मैं अपनी'। सुशांत-अंकिता 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों लिव-इन में थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ankita Lokhande recalls conversation about suicide she had with Sushant Singh Rajput: ‘He believed it is a terrible thing’

https://ift.tt/31aIoa6
सुशांत की मौत के मुद्दे पर बिहार और महाराष्ट्र में टकराव; सीबीआई अपने हाथ में क्यों नहीं ले रही जांच?

भारत में जब भी आपराधिक मामलों में जांच की बात होती है तो अकसर लोग सीबीआई से जांच की मांग करते हैं। जहां भी विवाद बढ़ता है, सीबीआई जांच की मांग होने लगती है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगा ली थी। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह खुदकुशी है, तो कुछ मौत को संदिग्ध बता रहे हैं। इस पर सियासत भी गरमा गई है। बिहार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि सुशांत के पिता ने चाहा तो सीबीआई जांच की सिफारिश की जा सकती है।

इस मामले में महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार की भूमिका स्पष्ट है। वह इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस से कराने पर अड़ी है। यानी महाराष्ट्र सरकार नहीं चाहती कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। सवाल यह है सीबीआई जांच की मांग क्यों हो रही है? इससे क्या हो जाएगा? क्या सीबीआई खुद भी इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है?

सुशांत सिंह की मौत पर सियासत क्यों बढ़ रही है?

सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। उनकी मौत बिहार में इसी साल संभावित विधानसभा चुनावों में प्रमुख मुद्दा बन सकता है। चूंकि, मौत मुंबई में हुई, इस वजह से निशाने पर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की सरकार है।

सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों पटना में एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद बिहार पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस समय बिहार पुलिस मुंबई में है। उसने सुशांत की बहन सहित कुछ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

आरोप लग रहे हैं कि बिहार पुलिस को महाराष्ट्र की पुलिस सहयोग नहीं कर रही। महाराष्ट्र में भाजपा प्रमुख विपक्षी दल है और बिहार के साथ-साथ केंद्र में सत्ता में है। इस वजह से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर दोषियों को बचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह दिखाने की कोशिश हो रही है कि महाराष्ट्र पुलिस एक बिहारी अभिनेता को न्याय नहीं दे सकती। नीतीश कुमार ने कहा कि यदि सुशांत के पिता चाहेंगे तो सीबीआई जांच की सिफारिश की जा सकती है। वहीं, उद्धव ने भी साफ कर दिया है कि वो सीबीआई जांच नहीं कराएंगे।

अभिनेता शेखर सुमन ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। वे सोशल मीडिया पर भी कैम्पेन चला रहे हैं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सुशांत सिंह ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उनकी हत्या हुई है। वे सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

सीबीआई जांच पर महाराष्ट्र सरकार को क्या आपत्ति है?

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का कहना है कि मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी जांच सही दिशा में है। जांच सीबीआई को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।

अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा सहित 41 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

सुशांत की मौत की जांच अगर सीबीआई को सौंपी जाती है, तो इसका मतलब यह निकलेगा कि महाराष्ट्र पुलिस की जांच सही दिशा में नहीं है। आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

सुशांत के रिश्तेदार और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह ने कहा- महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। जांच सिर्फ औपचारिकता है। हमें अब उन पर भरोसा नहीं है।

अब तक सीबीआई ने जांच अपने हाथ में क्यों नहीं ली?

सीबीआई ऐसे ही किसी मामले की जांच अपने हाथ में नहीं ले सकती। इसके लिए प्रक्रिया निर्धारित है। केंद्रीय जांच एजेंसी सुशांत की मौत की जांच तभी कर सकती है, जब...

महाराष्ट्र सरकार सीबीआई से जांच करने को कहेगी और केंद्र सरकार इसकी मंंजूरी देगी। आम तौर पर केंद्र सरकार राज्य सरकार के अनुरोध पर जांच एजेंसी से कमेंट लेती है और उसके बाद ही जांच के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है।

राज्य सरकार दिल्ली स्पेशल पुलिस एस्टेब्लिशमेंट (डीएसपीई) एक्ट के सेक्शन 6 के तहत सहमति का नोटिफिकेशन जारी करती है। इस पर केंद्र सरकार डीएसपीई एक्ट के सेक्शन 5 के तहत नोटिफिकेशन इश्यू करती है।

सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट भी सीबीआई को इस तरह की जांच के आदेश दे सकते हैं। हालांकि, अलख प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट से इस संबंध में अनुरोध किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। उन्हें कहा गया कि सीबीआई जांच की मांग बॉम्बे हाईकोर्ट से की जाए।

भाजपा ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है, और केंद्र में भी उसकी सरकार है। ऐसे में देरी क्यों?

दरअसल, कानून-व्यवस्था राज्यों का अधिकार क्षेत्र है। केंद्र सरकार किसी भी राज्य सरकार के अनुरोध के बिना मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश नहीं दे सकती।

राज्य सरकार ने यदि अनुरोध किया तो भी केंद्र सरकार पहले सीबीआई से पूछती है कि क्या वह मामले की जांच कर सकती है। उसके कमेंट के बाद ही नोटिफिकेशन जारी होता है।

सीबीआई आम तौर पर भ्रष्टाचार के केस की जांच करती है, तो क्या वह संदिग्ध मौत की जांच भी कर सकती है?

बिल्कुल कर सकती है। सीबीआई एक व्यापक केंद्रीय जांच एजेंसी है। ये भ्रष्टाचार से लेकर किसी भी गंभीर किस्म के अपराध की जांच कर सकती है। सीबीआई में हर तरह के अपराध के लिए तीन अलग-अलग डिवीजन हैं। ये ही अलग-अलग अपराधों की जांच करते हैं। यह तीन विभाग हैं-

एंटी-करप्शन डिवीजनः केंद्र सरकार, सरकारी कंपनियां, भारत सरकार के मालिकाना हक वाले निगम या अन्य संस्थाओं में कर्मचारियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के मामलों की जांच करता है। यह सबसे बड़ा डिवीजन है और देश के प्रत्येक राज्य में इसकी शाखा है।

इकोनॉमिक ऑफेंस डिवीजनः सीबीआई का यह डिवीजन बड़े वित्तीय घोटाले और गंभीर किस्म के आर्थिक धोखाधड़ी की जांच करता है। इसके तहत फेक करेंसी, बैंक घोटाले और साइबर क्राइम आते हैं।

स्पेशल क्राइम डिवीजनः आईपीसी के तहत गंभीर, संवेदनशील और संगठित अपराध की जांच करता है। राज्य सरकार के अनुरोध या सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट्स के आदेश पर भी जांच यही डिवीजन करता है। यदि सौंपी जाती है तो यह डिवीजन ही सुशांत की मौत की जांच करेगा।

सीबीआई की जांच राज्य पुलिस की जांच से अलग क्यों?

जांच के तरीके में कोई खास बदलाव नहीं होता। लेकिन, राज्यों की पुलिस के पास कई तरह के और कई स्तर के काम होते हैं। ऐसे में स्थानीय प्रभाव पैदा करने वाले फेक्टर भी हावी रहते हैं।

ऐसे में माना जाता है कि राज्य की पुलिस मामले की जांच को प्रभावी ढंग से नहीं कर सकेगी। उस पर दबाव होता है। उसकी क्षमताएं भी केंद्रीय जांच एजेंसी के मुकाबले कम होती हैं।

लेकिन, सीबीआई की जांच भी दबाव-प्रभाव से मुक्त नहीं है। सीबीआई को स्वायत्तता देने की मांग बहुत पुरानी है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में उसकी तुलना पिंजरे में बंद तोते से भी की थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Sushant Singh Rajput Death CBI Enquiry | Bihar Nitish Kumar Vs Uddhav Thackeray Government, Know Why demand for CBI investigation in Sushant Singh's death?

https://ift.tt/2Xgunqt
कॉमेडी और क्राइम के इर्द-गिर्द बुना गया कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' का ताना-बाना, गजराज राव और विजय राज ने फिर की जबरदस्त एक्टिंग

अवधि- 2 घंटे 12 मिनट
डायरेक्टर- राजेश कृष्णन
रेटिंग- 3/5
कलाकार- कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, विजय राज और रणवीर शौरी।

कहां देखें- ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर

कहानी:
नंदन (कुणाल खेमू) जो कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला एक आम आदमी है, उसके हाथ एक रात पैसों से भरा सूटकेस लगता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। जहां पैसों के अभाव में नंदन और उसका परिवार जैसे-तैसे गुजारा कर रहा होता है, वहीं अब इस सूटकेस के हाथ लगने के बाद नंदन बड़े-बड़े सपने देखने लगता है। उस बैग को अपने घर ले आता है और उसे छुपाने की जद्दोजहद में लगा रहता है।

दूसरी तरफ मंत्री पाटिल जिसकी भूमिका गजराज राव ने निभाई है, वो बैग की हर संभव तलाश करवाता है और अपने विश्वासपात्र पुलिस वाले रणबीर शौरी को काम पर लगा देता है। वहीं विजय राज भी इस बैग के पीछे हैं। क्या नंदन इन पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाता है या यह बैग और पैसे पाटिल के हाथ लग जाते हैं। इस बात का पता फिल्म देखने पर ही चलेगा।

रिव्यू:
डायरेक्शन की अगर बात की जाए तो राजेश कृष्णन का निर्देशन सटीक है। फिल्म में एक आम आदमी की व्यथा और करप्शन दोनों को ही कॉमेडी के ताने-बाने में गूंथा गया है। साथ ही फिल्म में ह्यूमर और क्राइम को भी बेहतरीन तरीके से पिरोया गया है। मिनिस्टर के रोल में गजराज राव अपने सटीक अभिनय के लिए एकबार फिर तारीफ के हकदार हैं, वहीं कुणाल खेमू ने एक आम आदमी की तकलीफ को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है।

कुणाल खेमू की पत्नी के किरदार में रसिका दुग्गल नजर आई हैं, जिन्होंने मिडिल क्लास हाउस वाइफ का किरदार बखूबी निभाया है। रणवीर शौरी ने इस फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभाया है। इस किरदार में वे काफी बेबाक और मजेदार लग रहे हैं। लोकल डॉन के रूप में विजय राज भी अपनी मजेदार एक्टिंग से दिल जीतने में कामयाब रहे हैं।

क्यों देखे?
यह फिल्म ह्यूमर से भरी हल्की-फुल्की कॉमेडी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Review of Film Lootcase, directed by Rajesh Krishnan, Features Kunal Khemu and Rasika Dugal in lead roles with Vijay Raaz, Ranvir Shorey and Gajraj Rao in supporting roles

https://ift.tt/2PcBbkj
भाजपा विधायक अतुल भातखलकर का आरोप-सुशांत मामले के तार महाराष्ट्र के एक युवा मंत्री से जुड़े; अमित शाह को भेजा पत्र

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में भातखलकर ने लिखा है कि इस तरह की अफवाह है कि मुंबई में रहने वाले महाराष्ट्र सरकार के एक युवा मंत्री के हित उस मामले से जुड़े ही सकते हैं। इसीलिए लोगों को संदेह है कि मुंबई पुलिस इस मामले की ठीक से छानबीन नहीं कर रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें वे सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुने जा सकते हैं।

पूर्व सीएम ने भी की है सीबीआई जांच की मांग

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि सुशांत की मौत के मामले की छानबीन केंद्रीय जांच ब्यूरो करे, लेकिन राज्य सरकार की इच्छा ऐसी नहीं है, ऐसे में कम से कम प्रवर्तन निदेशालय को मामला दर्ज कर पैसे के हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच करनी चाहिए। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लंबे समय से सुशांत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।

परिवार चाहेगा तो होगी इस मामले की सीबीआई जांच: बिहार सरकार

इस मामले की सीबीआई जांच करवाने को लेकर बिहार से भी आवाज बुलंद हो रही है। शनिवार को बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि अगर सुशांत का परिवार चाहेगा तो निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीबीआई जांच के लिए कहेंगे, लेकिन परिवार चाहेगा तभी। झा ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। बिहार पुलिस मुंबई में है। मामले की जांच कर रही है। जो बात एफआईआर में है जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर सुशांत के पिता कहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो मुख्यमंत्री जरूर इसके लिए पहल करेंगे।

रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की

सुशांत केस में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर दो राज्यों- बिहार और महाराष्ट्र के बीच टकराव हो रहा है। उधर, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी कहा भाजपा को ऐसा लगता है कि मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए। क्योंकि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में रोड़े अटका रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मुंबई में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर महाराष्ट्र विधानपरिषद् के सदस्य हैं-फाइल फोटो।

https://ift.tt/3ffNYgJ
गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए समन भेजेगा ईडी, संदिग्ध लेनदेन और बैंक खातों की जांच होगी

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें समन भेजने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह समन उन्हें अगले सप्ताह भेजा जाएगा। रिया से संदिग्ध लेनदेन के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही उनके बैंक खातों की जांच भी की जाएगी।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय यह पता लगाएगा कि कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में न होने के बावजूद रिया की कमाई कहां से हो रही थी। उनके खर्चे कौन उठा रहा था? निदेशालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह केस मनी लॉन्ड्रिंग का है और वे सिर्फ गैरकानूनी तरीके से पैसों के लेनदेन के एंगल से ही जांच करेंगे। इसका सुशांत के सुसाइड या मर्डर क्राइम से कोई लेना नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी सुशांत के बैंक खातों के गलत तरह से संचालन और उनके पैसों के गलत तरीके से इस्तेमाल के आरोपों की जांच करेगा। साथ ही इस बात की तफ्तीश की जाएगी कि क्या कोई उनकी कमाई और उनकी कंपनियों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और गैर कानूनी सम्पति बनाने के लिए कर रहा था?

31 जुलाई को दर्ज हुआ मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों पटना पुलिस से रिया और उनकी फैमिली के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी मांगी थी। इसकी स्टडी करने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्ज लगाने का फैसला लिया। इसके बाद 31 जुलाई को निदेशालय ने रिया, उनके फैमिली मेंबर्स और अन्य 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्टार्ट अप और मनी ट्रांसफर बने जांच की वजह

सुशांत के पिता का आरोप था कि सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए तीन खातों में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि यह अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया था।

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र

इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुशांत केस को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से देखने की अपील की थी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से शुरू कर देनी चाहिए।"

रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन सामने आया

शुकवार को रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस और जांच जो लेकर पहला रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रही रहीं, "मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा। यहां तक कि लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे खिलाफ बहुत कुछ कह रहे हैं, फिर भी अपने वकील के सुझाव के अनुसार मैं चुप रहूंगी। क्योंकि मामला कोर्ट में है। सत्यमेव जयते। जीत सत्य की होगी।"

25 जुलाई को पटना में केस दर्ज हुआ

सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया। रिया, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ धाराओं 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है। सुशांत के परिवार ने रिया पर एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत सुसाइड केस:एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी

2. सुशांत सुसाइड केस:अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई

3.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा

4.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

5. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

6. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

7. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया है।

https://ift.tt/3i2p2et
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर बरसीं कंगना रनोट, लिखा- दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री लोगों से सबूत मांग रहे हैं

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाल ही में दिए बयान को लेकर कंगना रनोट उन पर भड़क गई हैं। कंगना की ओर से ट्वीट करते हुए उनकी टीम ने कहा कि दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, अब वो लोगों से सबूत मांग रहा है। इससे पहले उद्धव ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा था कि वो अक्षम नहीं है।

इस मुद्दे को लेकर शनिवार सुबह कंगना की टीम ने तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, 'कंगना को चुप कराने के लिए की चीजें की जा रही हैं, मूवी माफिया और राजनीतिक माफिया ने इस मर्डर के लिए हाथ मिलाया, वे अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना किसी चीज से नहीं डरती है, यहां तक कि मौत से भी नहीं, इसलिए छोटी-मोटी चालें चलने की जरूरत नहीं है।'

मुंबई पुलिस पर उठाई उंगली

दूसरे ट्वीट में कंगना की टीम ने उद्धव के बयान वाली एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कह रहा है कि मुझ सबूत दो, तो अब ये जनता पर है कि वो उन्हें सबूत दें, लेकिन मुंबई पुलिस क्राइम साइट को सील तक नहीं कर सकी, और ना ही उसने वहां से बालों के रेशे या फिंगर प्रिंट्स जांच के लिए इकट्ठा किए, लेकिन मूवी माफियाओं के बेस्ट सीएम हमसे सबूत चाहते हैं।'

##

सीएम ने दो मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया

तीसरे और आखिरी ट्वीट टीम ने लिखा, 'सुशांत के परिवार और दोस्त स्मिता ने पुष्टि की है कि वो इंडस्ट्री को छोड़ना चाहता था, यहां उसका दम घुटता था और वो डरा हुआ था, वो लगातार कहता रहता था कि वे लोग मुझे मार देंगे और दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री ने उसकी हत्या को 2 मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया, और मूवी माफिया से जुड़े गिद्धों ने मानसिक बीमारी का अभियान शुरू कर दिया।'

##

उद्धव ने कहा था- अगर सबूत हैं तो हमें दें

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान ट्वीट करते हुए लिखा था 'मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे उसे हमारे पास ला सकते हैं और हम दोषियों से पूछताछ करेंगे और दोषियों को सजा देंगे। कृपया इस मामले का इस्तेमाल महाराष्ट्र और बिहार के बीच दरार डालने के लिए बहाने के रूप में ना करें: उद्धव ठाकरे।'

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, वो अब लोगों से सबूत मांग रहा है।

https://ift.tt/3k07Tnc
पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत की खबर सुनकर सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक, कहा था-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 14 जून को जब सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई तो लोगों ने दोनों मामलों के बीच कोई ना कोई कनेक्शन होने की बात की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इन खबरों को झुठला दिया और कहा कि दोनों मामलों में कोई कनेक्शन नहीं था लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि दिशा के सुसाइड की खबर का सुशांत पर गहरा असर पड़ा था। उनकी क्लोज फैमिली फ्रेंड स्मिता पारिख ने भी इस बात की पुष्टि एक इंटरव्यू में की है।

सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक

रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में स्मिता ने कहा, दिशा की मौत की खबर सुनने के बाद सुशांत को एंजाइटी अटैक आने लगे थे। सुशांत की बहन मीतू ने मुझे बताया था कि दिशा की मौत से सुशांत शॉक में थे और टूट से गए थे। वह कहते रहते थे-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'।

नहीं उठा रहे थे बहन का फोन

स्मिता ने आगे कहा, '14 जून को सुशांत और उनकी बहन मीतू फैमिली टाइम एन्जॉय करने की प्लानिंग में थे। 13 जून की रात, मीतू ने सुशांत को कॉल किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, मैसेज किया लेकिन मैसेज का भी रिप्लाई नहीं आया जो कि उन्हें बहुत ही अजीब लगा था।

इसके बाद 14 जून की सुबह मीतू ने सिद्धार्थ पिठानी को कॉल किया जो कि सुशांत के अपार्टमेंट में ही रहते थे और पूछा कि सुशांत फोन या मैसेज का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं जिसपर उन्हें जवाब मिला कि उन्होंने जूस मांगा था और उसे पीकर वापस बेडरूम में जाकर सो गए हैं।

इसके बाद सुशांत के सुसाइड की खबर आ गई थी क्योंकि सुशांत के दरवाजा नहीं खोलने पर मीतू को बुलाया गया था। दूसरी चाबी बनवाकर बेडरूम को खोला गया था तो सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली थी।'

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Close family friend Smita Parikh revealed Sushant started getting anxiety attacks after Disha’s death.

https://ift.tt/3hX9Q1W
वकील विकास सिंह का दावा- सिद्धार्थ पिठानी ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेडबॉडी; रिया के खिलाफ बोल रहे थे, अब पलट गए

पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता की फैमिली उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है। इस पर सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनकी मानें तो 25 जुलाई तक सिद्धार्थ खुद सुशांत के परिवार को रिया के खिलाफ जानकारी दे रहे थे। लेकिन उसके बाद उसका व्यवहार बदल गया।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में विकास ने कहा, "25 जुलाई तक वह परिवार के संपर्क में था और यह कहते हुए मदद की कोशिश कर रहा था कि सुशांत के साथ जो हुआ, उसके लिए रिया चक्रवर्ती जिम्मेदार है। अचानक से उसका व्यवहार बदल गया। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ? लेकिन उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही मामले की तह तक जाएगी और पता लगा लेगी कि इस केस में पिठानी की क्या भूमिका है और उनके पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जो उन्होंने साझा नहीं की।"

सिद्धार्थ पिठानी का आरोप

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई शिफ्ट कराने की अपील की है। इसमें उन्होंने यह दावा किया है कि सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को मेल कर सुशांत के परिवार द्वारा उन पर दबाव बनाए जाने की बात कही है। सिद्धार्थ मेल के मुताबिक, सुशांत के फैमिली मेंबर्स और एक सीनियर आईपीएस ने उन्हें कॉल किया। 22 और 27 जुलाई को ये कॉल आए और उनसे कहा गया कि वे अपने बयान में सुशांत के अकांउट से रिया द्वारा 15 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की बात कहें।

पिठानी ने रिया को मेल भेजा, उनकी विश्वसनीयता पर संदेह: सिंह

सिद्धार्थ के मेल को लेकर विकास सिंह कहते हैं, "यह बहुत ही सरप्राइजिंग है। अगर यह मेल मुंबई पुलिस को किया गया था तो फिर रिया तक कैसे पहुंचा? जब यह मेल पब्लिक लाइट में आया, तब तक रिया को एक एफआईआर में आरोपी बनाया जा चुका था। इसलिए इस बात पर सवाल ही नहीं उठता कि यह पुलिस ने उनके साथ साझा किया है। अगर पिठानी ने यह रिया को भेजा था तो फिर उनकी विश्वसनीयता पर संदेह है।"

'सिद्धार्थ ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेड बॉडी'

विकास सिंह ने आगे पिठानी को घेरते हुए कहा, "यह लड़का (सिद्धार्थ) सुशांत के साथ ही रहता था और इसने ही सबसे पहले उनकी डेड बॉडी देखी थी। इसलिए जब उन्होंने दरवाजा बंद पाया तो उन्होंने उसे तब तक नहीं खोला, जब तक कि उनकी बहन नहीं आ गई। उसने डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।"

मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं : सिद्धार्थ
शुक्रवार को ANI से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा था, "सुशांत के फैमिली मेंबर्स ने मुझे बताया कि रिया ने 15 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है और मुझे अपने बयान में इसे शामिल करने को कहा। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं सिर्फ वही कहूंगा, जो मैं जानता हूं और जिस पर मुझे यकीन है।

मैं उनसे सुशांत की मौत के बाद मिला था। लेकिन अचानक आए इस बदलाव के बारे मैं नहीं जानता। इसके बाद मैंने पुलिस संपर्क किया और सबकुछ बता दिया। उन्होंने मुझे ईमेल एड्रेस दिया और जानकारी साझा करने को कहा। मैंने पुलिस को बताया कि सुशांत की फैमिली मुझे कुछ इस तरह का बयान देने के लिए कह रही है। काश कि मैं हकीकत में इस ट्रांजेक्शन के बारे में जानता होता। मैं बयान दे देता। मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Sushant Singh Rajput Suicide Case: Actor's Friend Siddharth Pithani gave information to his family against Rhea Chakraborty, Suddenly, he has done a volte-face

https://ift.tt/3jZKHpk
बिहार पुलिस 'दिल बेचारा' के कलाकारों से करेगी पूछताछ, रिया से फिर संपर्क करने की कोशिश; सुशांत के फ्लैट को भी खंगाला

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस शनिवार को अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में काम कर चुके कलाकारों से पूछताछ करेगी। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बिहार पुलिस ने बात की थी। बिहार पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कैसा रहता था। रिया और सुंशात के रिश्तों को लेकर भी बिहार पुलिस वहां काम करने वालों से फीडबैक लेगी।

जानकारी के मुताबिक, ‘दिल बेचारा’ फिल्म में काम कर चुके साहिल वैद के अलावा सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी पूछताछ होगी। बिहार पुलिस इस फिल्म अभिनेत्री संजना संघी से भी फोन पर पूछताछ कर सकती है। संजना, फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ का प्रयास करेगी। इस केस में बिहार पुलिस उस डायरेक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिसके साथ सुशांत जल्द काम करने वाले थे। पुलिस ये जानना चाहती हैं कि अगर सुशांत मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे तो नई फिल्म की स्टोरी पर बातचीत कैसे करते थे?

हाउस कीपर और उनके बैंकर से पूछताछ

बिहार टीम ने शुक्रवार को सुंशात के घर के हाउस कीपर और उनका निजी खाता संभालने वाले एक बैंकर से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो हाउस कीपर ने बताया कि बिना अभिनेत्री एवं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की इजाजत के बिना घर में दाखिल नहीं हो सकता था और न ही सुशांत से मिल सकता था। यहां तक कि सुशांत के कमरे में जाने तक की मनाही थी।

सुशांत के फ्लैट पर पहुंचकर बिहार पुलिस ने की है जांच

जिस फ्लैट में 14 जून काे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, शुक्रवार काे पटना पुलिस वहां भी पहुंची। सुशांत के नाैकर नीरज, अपार्टमेंट के गार्ड, सोसाइटी मैनेजर और जमीन मालिक से पूछताछ की। सुशांत और रिया के रिलेशन के साथ ही यह जानकारी ली कि यहां काैन-काैन लाेग कब-कब आते थे। वहां रहने वाले और आसपास के लाेगाें से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सुशांत के फ्लेट से कुछ चीजें पुलिस अपने साथ ले गई हैं जिसकी जांच करेगी।

कूपर हॉस्पिटल भी पहुंची टीम बिहार पुलिस

सुशांत का आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी बिहार पुलिस पहुंची। हालांकि, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर बिहार पुलिस चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है।

मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को दिया यह बयान

बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुकेश छाबड़ा ने बताया की डेढ़ साल पहले फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी उसके बाद एडिटिंग का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि तब सुशांत मानसिक तौर पर ठीक लगता था। लेकिन, रिया चक्रवर्ती के लाइफ में आने के बाद सुशांत की लाइफ में बदलाव आया था। वहीं, सुशांत सिंह की अपने फ्रेंड महेश शेट्टी से 10 महीने बाद मई में आखिरी बार मिले थे।

इन बिंदुओं पर बिहार पुलिस कर रही जांच:

बैंक खातों में कितने रुपए थे और ये कहां और कब ट्रांसफर किए गए, इसकी भी जांच की जा रही है।

रिया चक्रवर्ती की इसमें क्या भूमिका है? 15 करोड़ को लेकर रिया की कंपनी की जांच भी होगी।

सुशांत के डिप्रेशन की बात में कितनी सच्चाई है।

सुशांत के करीबी लोगों से इस संबंध में जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है।

बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और बिहार पुलिस के बीच इस मामले को लेकर जारी खींचतान के बीच पटना के एसीपी ने बांद्रा के डीसीपी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गाड़ी उपलब्ध करने के साथ टीम में एक महिला पुलिसकर्मी मुहैया कराने की बात कही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

बिहार पुलिस अभिनेता साहिल वैद (बाएं) से पूछताछ कर सकती है। वे सुशांत के अच्छे फ्रेंड रहे हैं। सेट पर दोनों खूब मस्ती करते थे यह बात साहिल ने खुद बताई थी।

https://ift.tt/2EC2R01
बॉडीगार्ड का खुलासा, 'बीमार सुशांत हमेशा सोते रहते थे, उनके पैसे खर्च कर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टियां देती रहती थीं'

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया जिसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। बिहार पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मुंबई आ चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। इस बीच सुशांत के बॉडीगार्ड ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं।

बीमार रहते थे सुशांत, रिया करती थीं पार्टी

बॉडीगार्ड ने रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत अक्सर बीमार रहते थे और ज्यादातर समय बेडरूम में सोते रहते थे। बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत की लिव इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टी देती रहती थीं जिसमें सुशांत का पैसा इस्तेमाल होता था।

रिया पार्टी में मशगूल रहती थीं और सुशांत बेडरूम में सोते रहते थे। सुशांत के घर पर ऑर्गनाइज की जाने वाली पार्टियों में रिया के अलावा उनके पिता और भाई भी हिस्सा लेते थे।

बॉडीगार्ड ने आगे यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुशांत की फैमिली उनके टच में नहीं थी, ना ही फैमिली का कोई सदस्य सुशांत से मिलने के लिए आ सकते था।

बदल गई थी सुशांत की लाइफस्टाइल

बॉडीगार्ड ने कहा, 'रिया के आने के बाद पिछले एक साल में सुशांत की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया था। सुशांत दवाइयां लेने के बाद पूरा टाइम सोते ही रहते थे, मुझे ओवरडोज के बारे में नहीं पता। पिछले साल यूरोप ट्रिप से जब वो वापस लौटे थे तो वह बीमार ही थे, हमेशा बिस्तर पर ही पड़े रहते थे लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले वह काफी एक्टिव हुआ करते थे। स्वीमिंग, रनिंग और जिमिंग उनकी लाइफ का हिस्सा थीं।'

इंटरव्यू में बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद रिया ने उनके पूरे स्टाफ को बदल दिया था और केवल वही बचे थे जो सुशांत के साथ जुड़े हुए थे। वह चाहते हैं कि मामले की गंभीर जांच हो और सुशांत को न्याय मिले।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Bodyguard revealed in interview, Sushant Singh Rajput always asleep, Rhea Chakraborty used to give parties at home,

https://ift.tt/39PBMSz
अभिनेता की बहन ने प्रधानमंत्री से न्याय मांगा, मुख्यमंत्री ठाकरे ने बिहार सरकार के लिए कहा- नीचता पर उतर आए हैं ये लोग

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार उनके फैंस, घरवाले और बॉलीवुड के कुछ कलाकार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ओपन लेटर भी लिखा है।

श्वेता सिंह कीर्ति ने मोदी के नाम पर लिखा- मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं। ट्वीट में पीएमओ ऑफिस को भी टैग किया गया है।

बॉलीवुड में मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था
श्वेता ने ओपन लेटर में कहा- सर, मेरे दिल ने कहा है कि आप कहीं न कहीं सच के साथ खड़े होंगे। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था, जब वो बॉलीवुड में आया था। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप तुरंत इस मामले को देखें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ निष्पक्ष तरीके से संभाला जाए और किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जाए। न्याय की प्रबलता की अपेक्षा है।

सुशांत सिंह ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, लेकिन अभी तक उनके सुसाइड करने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है।

पीएम को श्वेता का पत्र

श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुशांत का रूटीन प्लान

इससे इतर भी श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया। श्वेता ने सुशांत के व्हाइट बोर्ड पर बनाए प्लान का एक फोटो शेयर किया। श्वेता ने बताया कि यह रूटीन वह 29 जून से अपनाने वाले थे।

##

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- नीचता पर उतर आए हैं लोग

सुशांत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पहली बार कोई बयान सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस बारे में एक मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं इसकी निंदा करता हूं। कोरोना संकट में मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना योद्धा बनकर देश के लिए कुर्बान हो रहे हैं और ये लोग ऐसी नीचता पर उतारू हैं। जिस किसी के पास कोई भी सबूत हो या जानकारी हो, उसे लेकर आएं। आरोपी को फांसी पर जरूर लटकाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

श्वेता सिंह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सबसे छोटी बहन हैं और उनके बेहद करीब मानी जाती हैं।-फाइल फोटो।

https://ift.tt/3fmeCEu