Posts

Suheldev - The King Who Saved India https://ift.tt/eA8V8J

पुलिस की एक टीम एक्ट्रेस के घर के बाहर तैनात, रणवीर ने एनसीबी से मांगी पूछताछ में दीपिका के साथ रहने की इजाजत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) शनिवार को दीपिका पादुकोण से पूछताछ करेगा। इससे ठीक पहले गोवा से मुंबई लौटी एक्ट्रेस को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दादर पुलिस स्टेशन की एक टीम प्रभादेवी इलाके में स्थित ब्यूमोंडे टावर के बाहर तैनात की गई है, जहां दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह रहते हैं। पूछताछ में दीपिका के साथ रहना चाहते हैं रणवीर इस बीच खबर आ रही है कि दीपिका के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने जांच एजेंसी से पूछताछ के दौरान पत्नी के साथ रहने की इजाजत मांगी है। रणवीर ने अपनी अर्जी में कहा है कि दीपिका कभी-कभी घबरा जाती हैं। इसलिए उन्हें उनके साथ बने रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। रणवीर ने कहा- हम कानून का पालन करने वाले नागरिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने अपनी अर्जी में यह हवाला दिया है कि वे कानून का पालन करने वाले लोगों में से हैं। उन्होंने लिखा है कि वे यह बात जानते हैं कि नियमों के मुताबिक, वे पूछताछ के दौरान दीपिका साथ मौजूद नहीं रह सकते। फिर भी वे एनसीबी कार्यालय के अंदर मौजूद रहने की अनुमति चाहते हैं। अभी तक एनसीबी की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। गुरुवार रात गोवा से मुंबई पहुंचीं दीपिका दीपिका पादुकोण गुरुवार रात चार्टर्ड फ्लाइट से गोवा से मुंबई पहुंची हैं। वे वहां शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एनसीबी का समन मिलने के बाद खुद रणवीर सिंह उन्हें लेने गोवा पहुंचे थे। इस दौरान पूरे समय रणवीर दीपिका की ढाल बने नजर आए। वे कभी उनका हाथ पकड़े रहे तो कभी उन्हें मीडिया से बचाते रहे। पहले शुक्रवार को होनी थी पूछताछ दीपिका पादुकोण से पहले शुक्रवार को पूछताछ होने वाली थी। लेकिन उनका कोविड-19 टेस्ट नहीं हो पाने की वजह से इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका शुक्रवार को कोविड टेस्ट कराएंगी और शनिवार को एनसीबी के सामने पेश होंगी। ड्रग्स मामले में दीपिका का नाम उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से हुई वॉट्सऐप चैट सामने आने के बाद आया था। इसमें दीपिका ने करिश्मा से हशीश की मांग की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रणवीर सिंह के मुताबिक, उन्हें पता है कि नियमों के मुताबिक, वे दीपिका के साथ पूछताछ में शामिल नहीं हो सकते। फिर भी वे एनसीबी से इसकी इजाजत मांग रहे हैं। https://ift.tt/2FY1Wbn

दीपिका पादुकोण पर इंडस्ट्री के 600 करोड़ रुपए का दांव लगा, इनमें 2 फिल्में और 33 ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद से वे लगातार चर्चा में हैं। इसका सीधा असर उनके करियर पर पड़ता नजर आता है। उन पर इंडस्ट्री के करीब 600 करोड़ रुपए का दांव लगा हुआ है। इनमें उनकी दो फिल्में और 33 ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं। दीपिका पर लगे दांव का हिसाब-किताब प्रोजेक्ट कितने करोड़ का दांव प्रोड्यूसर मधु मंतेना की अनाम फिल्म करीब 200 करोड़ रु. डायरेक्टर शकुन बत्रा की अनाम फिल्म करीब 80-90 करोड़ रु. 33 ब्रांड एंडोर्समेंट की डील करीब 300 करोड़ रु. (ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन के मुताबिक, दीपिका पादुकोण हर एंडोर्समेंट के लिए 8-12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।) फिल्म के प्रोड्यूसर भी ड्रग्स केस में फंसे मधु मंतेना की फिल्म की कहानी पौराणिक कथा महाभारत की पात्र द्रौपदी से प्रेरित बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। दीपिका के साथ मधु मंतेना खुद भी ड्रग्स विवाद में फंसे हुए हैं। दीपिका के करियर पर पड़ेगा असर ट्रेड एनालिस्ट और 40 साल से डिस्ट्रीब्यूशन में सक्रिय राज बंसल कहते हैं, "दीपिका के करियर पर असर पड़ेगा। वह इसलिए कि लोग इन दिनों किसान बिल की बात नहीं कर रहे हैं, इस बात की चर्चा भी नहीं हो रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्‍या किसने की? हर वक्त ड्रग्स से जुड़े संभावितों के नाम की माला जप रहे हैं। चूंकि, वे सेलेब्रिटी हैं, इसलिए सब हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। अलबत्ता फिल्मों के कलेक्शन पर असर पड़ेगा।" एंडोर्समेंट के स्‍तर पर नुकसान मुमकिन ट्रेड पंडित अतुल मोहन ने कहा, "संजय दत्त भी ड्रग्स, आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त थे। बावजूद इसके दर्शकों ने उन्‍हें स्वीकार किया। लिहाजा फि‍ल्मों के फ्रंट पर दीपिका को कोई घाटा नहीं है। लेकिन हां, एंडोर्समेंट के स्‍तर पर जरूर नुकसान मुमकिन है। अतुल मोहन इस बात पर भी जोर देते हैं कि दीपिका को जेल नहीं होगी। वो कहते हैं, "एक तो वॉट्सऐप चैट के मायने साबित करने बाकी हैं। दूसरा यह कि ड्रग्स कंज्‍यूम करने पर जेल नहीं होती। जो लोग ट्रेडिंग में लिप्त हैं, उन्‍हें जेल होगी। हां, यह जरूर देखने वाली बात होगी कि ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद दीपिका कैसे अपने फैंस को कन्विन्स कर पाती हैं।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Deepika Padukone Stuck In Drugs Connection: Industry's 600 crore bet on the actress https://ift.tt/308MyQp

दिव्या दत्ता ने अमिताभ बच्चन को बताया इंडस्ट्री में आने की वजह, बोलीं- उन्हीं ने रोल से डिस्कनेक्ट करना सिखाया; सलमान की मदद भी हमेशा रहेगी याद नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर दिव्या दत्ता शुक्रवार को 43 साल की हो गईं। उनका जन्म 25 सितंबर 1977 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। दिव्या के बारे में कहा जाता है कि वे जिस फिल्म में होती हैं, उस फिल्म का वजन बढ़ जाता है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में खुद से जुड़े रोचक किस्से साझा किए। दिव्या का कहना है कि करियर की शुरुआत में जो अवॉर्ड, रिवार्ड और रोल हासिल नहीं कर सकी थी, उसे अब करके खुद को संतुष्ट कर रही हूं। अपने ढाई दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में दिव्या का नाम कभी किसी विवाद में नहीं आया। धर्मेंद्र जी के गांव से हूं मैं बचपन के बारे में बताते हुए दिव्या ने कहा, 'मेरा बचपन पंजाब स्थित लुधियाना के पास एक गांव में बीता। यहीं से धर्मेंद्र जी भी हैं। यहां मेरे मम्मी-डैडी डॉक्टर थे। मेरा एक छोटा भाई है, जो अब डॉक्टर है। बहुत लकी हूं कि उस वक्त मिट्टियों में कंचे, पिट्ठू आदि खेलने से लेकर आउटडोर एक्टिविटी के मजे लिए हैं। गांव से आधे घंटे की दूरी पर लुधियाना शहर पढ़ाई करने जाती थी। इस तरह गांव और शहर की दोनों जिंदगियां बड़े करीब से देखी हैं। आज याद करती हूं तो पाती हूं कि बचपन बहुत अच्छा बीता।' बच्चन साहब की वजह से इंडस्ट्री में आई आगे उन्होंने बताया, 'मां-बाप डॉक्टर थे, पर सुई देखकर मैं घबराती थी। बड़ी होकर साइक्लॉजी से डिग्री ली। बच्चन साहब की बहुत बड़ी फैन थी। उनकी फिल्में देखती थी। चार साल की थी, तब अपने पड़ोसियों के बच्चों को बुलाकर अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' का गाना खाई के पान बनारस वाला... गाया और उस पर डांस किया। बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर बहुत अच्छा लगा। बच्चों को पार्टी दी।' 'उस समय बहुत छोटी थी तो मुझे नहीं पता था कि एक्टर बनना चाहती थी कि नहीं, लेकिन जब डांस और एक्टिंग करती थी, तब खुश हो जाती थी। फिर तो कुदरत ने मेरे लिए एक मौका खोला और टैलेंट हंट में शामिल हुई और एक्टिंग लाइन में आ गई।' बचपन में मिली थी अपहरण की धमकी आगे उन्होंने कहा, 'बचपन में किडनैप करने की धमकी वाला पत्र मिला था। तब मेरी मम्मी ने मुझे मौसी के घर भेज दिया था। उसके बाद खुद पूरे मोहल्ले और पुलिस के साथ जाकर उस चिट्ठी लिखने वाले को धर दबोचा था। दरअसल उन दिनों लोग टेररिज्म का फायदा उठाकर चिट्ठी भेजकर पैसे मांगते थे। खैर मेरी मां बहुत धाकड़ थी। चिट्ठी लिखने वाले को वक्त दिया और सबके साथ जाकर पकड़ लिया।' पहली फिल्म के एक सीन में घबरा गई थी 'पहली फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' में अभिनय करते हुए बचपन में देखा सपना पूरा हो रहा था, वो मेरे लिए बहुत खूबसूरत मोमेंट था। लेकिन एक शॉट देना था, जिसमे पुल के ऊपर से मुझे पानी में गिरना था। इस सीन के बारे में मुझे बताया गया तो सोच कर घबरा गई कि कैसे कूदूंगी। जब उन्हें लगा कि मैं बहुत घबरा गई हूं, तब पहली बार कैमरे के लेंस से दिखाया कि यह सीन कुछ इस तरह लेना है।' 'मेरा डुप्लीकेट पानी में कूदेगा और उसके बाद बाहर निकलते हुए मेरा सीन शूट किया जाएगा। डुप्लीकेट -1 और -2 डिग्री में ठंडे पानी में कूदे तो पूरा यूनिट उनके लिए तालियां बजा रहा था। जब वो निकला तो उसे गर्मागर्म चाय और ओढ़ने के लिए कंबल दिया गया। उसके बाद मेरा शॉट था कि मैं पानी में से निकल रही हूं।' सलमान ने मरने की एक्टिंग करना सिखाया 'सलमान खान बड़े मददगार को-एक्टर हैं। मुझे याद है जब 'वीरगति' में मरने का एक सीन करना था, तब मुझे मरना ही नहीं आ रहा था। मैं नई-नई थी तो मुझे सांस रोकना ही नहीं आ रहा था। डायरेक्टर बोलते थे कि सांस रोको, तब मुझे घबराहट होने लगती थी। फिर तो सीन कट कर देना पड़ता था। कई बार रीटेक के बाद बोलने लगे कि इस बच्ची को तो मरना ही नहीं आ रहा है। यह बात किसी ने सलमान को बताई कि जो नई बच्ची आई है, उसे तो मरना ही नहीं आ रहा है।' 'तब सलमान का पैकअप हो गया था, लेकिन वे खासकर मुझे बताने के लिए अपना पैकअप कैंसिल करके आए और मुझसे बोले- दिव्या मैं जैसे-जैसे कर रहा हूं, वैसे-वैसे करते जाना। वे मरने की एक्टिंग करके मुझे दिखा रहे थे और उनके साथ-साथ मैं भी सीख रही थी। मुझे यह चीज हमेशा याद रहेगी कि वे बड़े हेल्पफुल और प्यारे को-एक्टर हैं।' ...उसके बाद किसी को नहीं दी अपनी आवाज 'मुझे अच्छा लगा कि किसी को अपनी आवाज दी, लेकिन उस अनुभव के बारे में विस्तार से बात नहीं करना चाहती हूं। 'कसूर' फिल्म में अपनी आवाज लीजा रे को दी थी, लेकिन इसी फिल्म में एक भूमिका मैंने भी निभाई थी, पर मेरी आवाज किसी और ने दी थी। यह मुझे बड़ा अजीब लगा था। उसके बाद मैंने कभी किसी को अपनी आवाज नहीं दी। खैर, इस फिल्म में अपनी आवाज इसलिए नहीं दे पाई कि सेम फिल्म में दो किरदारों की एक आवाज नहीं हो सकती थी।' एम्सटर्डम में मां के साथ लड़कियों की तरह भागी मां के साथ घूमने का रोचक अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैं और मेरी मां एम्सटर्डम में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स समारोह में गए थे। फुर्सत के क्षणों में दोनों हाथ में हाथ डालकर घूम रहे थे। हम लोग बिल्कुल रेड लाइट एरिया में नहीं थे, उसके बाहर थे। वहां पर घूमते वक्त मम्मी को खड़ा करके तस्वीरें लेने लगी। मुझे पता नहीं था कि वहां पर फोटो लेने की मनाही है। पीछे से आकर प्रोस्टिट्यूट कहने लगी कि यहां पर फोटो नहीं ले सकते। फिर तो हम दोनों वहां से छोटी लड़कियों की तरह भागे। हम दोनों दूर आकर खूब हंसे।' ऋषि कपूर ने उठकर तालियां बजाई थी 'लकी हूं कि शाहरुख खान, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, इरफान खान, ऋषि कपूर जैसे बड़े बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला। सभी बड़े मददगार रहे। ऋषि कपूर के साथ तो काम करने का मेरा सपना था। पहली बार उनके साथ 'दिल्ली-6' में काम कर रही थी। मेरा पहला शॉट था और सामने ऋषि कपूर, वहीदा रहमान, ओम पुरी सहित पूरा गांव आकर बैठा था तो मैं घबरा रही थी।' 'एक तो इसमें गाली-गलौज थी और दूसरा मेरे लिए यह रोल निभाना बड़ा मुश्किल था, क्योंकि हरियाणवी लहजा था। ऊपर से पहली बार मेरा मोनोलॉग था, जिसमें दो पेज का डायलॉग था। उस समय भगवान से यही दुआ कर रही थी कि प्लीज मेरा शॉट ठीक से ओके हो जाए, नहीं तो मेरी नाक कट जाएगी, क्योंकि मेरे फेवरेट एक्टर मेरे सामने बैठे हैं। उस घबराहट में इतना अच्छा काम हुआ कि ऋषि कपूर सहित सबने उठकर मेरे लिए तालियां बजाई थीं।' बच्चन साहब ने रोल से डिस्कनेक्ट करना सिखाया 'बच्चन साहब की वजह से बहुत लोग इंडस्ट्री में आते हैं। मैं उनके साथ 'बागबान' फिल्म में काम कर रही थी। मुझे अपने रोल से डिस्कनेक्ट करना नहीं आता था। एक दिन बहुत उदास होकर घर पहुंची। मेरी मां ने पूछा कि काम अच्छा नहीं हुआ क्या? मैंने कहा- अच्छा हुआ। फिर उदास क्यों हो?' 'खैर, मेरी उदासी को सेट पर बच्चन साहब ने भी भांप लिया। उन्हें रिलाइज हुआ कि बुरी बहू बनकर मैं बुरा फील कर रही हूं। फिर तो उन्होंने मेरे साथ मजाक-मस्ती करके हल्का फील करवाया। इलाहाबाद से उनके यहां गजक आई थी, उसे ऑफर किया। उसके बाद रोल से अपने आपको डिस्कनेक्ट करना बताया। इन लोगों ने मेरे करियर में बहुत मदद की है।' राजकुमारी की तरह ट्रीट करवाया जाता था 'मैं खुशकिस्मत रही कि मेरा हर जन्मदिन बड़े खास तरीके से मनाया गया। खासतौर पर जब मम्मा होती थीं तो सुबह से ही तैयारियां शुरू हो जाती थीं। ज्यादातर जन्मदिन घर पर ही मनाती थी। मेरे सारे दोस्त घर पर ही आते थे। सब खूब मस्ती करते थे। बर्थडे वाले दिन घरवालों ने फील करवाया कि खुशकिस्मत लड़की हूं। मुझे राजकुमारी की तरह ट्रीट करवाया जाता था।' 'इस बार तो काफी अलग होगा। क्योंकि मेरा छोटा भतीजा बर्थडे प्लान कर रहा है। मेरे बर्थडे पर डांस करेगा। पूछ रहा है कि बुई क्या चाहिए, मैं लाकर दूंगा। लोगों का इतना प्यार और स्नेह मिलता आया है। इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है। हमारे यहां प्रचलन है कि रात को 12:00 बजे केक काटते हैं। छोटे-बड़े सभी जागते रहते हैं। सब विश करते हैं और गिफ्ट देते हैं। मेरा भाई मेरे फेवरेट गाने बजाता है। थीम पार्टी रखते हैं, इसी तरह से हम सब कपड़े वगैरह पहनते हैं।' दिव्या दत्ता के करियर की प्रमुख फिल्में वीर-जारा, इरादा, ब्लैकमेल, बदलापुर, भाग मिल्खा भाग, स्पेशल 26, हीरोइन, दिल्ली 6, उमराव जान, लुटेरा, ब्‍लैकमेल, झलकी, चॉक एंड डस्टर, मंटो, फन्ने खां आदि रही हैं। साल 2018 में उन्‍हें फिल्‍म 'इरादा' के लिए बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। (जैसा दिव्या दत्ता ने उमेश कुमार उपाध्याय को बताया) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Divya Dutta told Amitabh Bachchan the reason for coming into the industry, Bolin- he also taught to disconnect from the role; Salman's help will also always be remembered https://ift.tt/3i0JqMx

ड्रग्स मामले में नाम आने से एक्ट्रेसेस की मार्केट वैल्यू पर पड़ेगा असर, हाथ से निकल सकते हैं कई ब्रांड्स ड्रग्‍स मामले में बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह जैसे चर्चित नाम उभरकर सामने आए हैं। विज्ञापन जगत में इनकी काफी डिमांड रही है। मगर ड्रग्‍स मामले में लिप्त पाए जाने के बाद एड गुरुओं का मानना है कि इन एक्ट्रेसेस की ब्रांड वैल्यू और अपकमिंग ऑफर्स पर बुरा असर पड़ेगा। ट्रेड एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक दीपिका के पास फिलहाल 33 से ज्‍यादा ब्रांड्स हैं। वहीं श्रद्धा के पास 13 और सारा के पास 11 ब्रांड्स हैं। लेकिन नए विवाद के बाद मौजूदा सभी ब्रांड्स भी शूट और प्रमोशन की प्रक्रियाओं को होल्‍ड पर रख रहे हैं। दोषी साबित हुईं तो ब्रांड्स हाथ से निकल जाएंगे इस मामले को लेकर पीयूष पांडे कहते हैं, 'दीपिका या जिसका भी नाम सामने आया है, अगर वो गुनहगार साबित होते हैं तब तो यकीनन ब्रांड्स उनके हाथ से निकल जाएंगे। हालांकि अभी सब कुछ जांच के स्तर पर ही है। इस मामले में दीपिका या किसी और कितना नुकसान होगा, वो कहना जरा जल्दबाजी होगा।' उन्होंने कहा, 'आलिया भट्ट का ही देखें तो नेपोटिज्‍म को लेकर सोशल मीडिया के निशाने पर वे आईं, फिर भी उन्‍हें आमिर खान के साथ नया ऐड मिला ही। समझदार कंपनी तो ड्रग्‍स के मामले में जांच के खत्‍म होने का इंतजार करेगी।' आगे से कंपनियां भी अलर्ट मोड में आ जाएंगी आगे उन्होंने कहा, 'इस स्‍टेज की बात करें तो वैसे भी फिलहाल शूटिंग कम हो रही हैं। ऐसे में दीपिका आदि से जुड़ी कंपनियों ने अपने एंडोर्समेंट होल्‍ड पर रख लिए हैं। मेरे ख्‍याल से यह सब जब शांत हो जाएगा, तब दर्शकों की मेंटैलिटी पर सब डिपेंड करेगा। मेरी सोच कहती है कि आगे से नए कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन करने में कंपनियां हड़बड़ी नहीं करेंगी।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The name of drugs will affect the market value of actresses, many brands can get out of hand advertisement industry prospects on Deepika, Sara and Shraddha https://ift.tt/2EvfPgo

ज़ुबैर खान निभाएंगे फिल्म 'न्याय' में सुशांत सिंह राजपूत का किरदार बोले, "फिल्म के रिलीज होने तक जजमेंट आया तो हम क्लाइमेक्स सीन बदल देंगे" सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच जारी है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की पूछताछ का सामना कर चुकी श्रुति मोदी के वकील अशोक सरोवगी की पत्नी सरला सरोवगी न्याय फिल्म बना रही हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर ने फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत का किरदार निभाने वाले अभिनेता जुबैर खान से बातचीत की जिन्होंने बताया कि फिल्म के 2 क्लाइमेक्स शूट होंगे। मुझे यकीन है इस फिल्म से वो (अशोक सरोवगी) न्याय जरूर करेंगे: पिछले कुछ महीने से मुझे कुछ 2-3 फिल्में ऑफर हुई थी हालांकि मैं उन प्रोजेक्ट्स को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं था। इसी बीच जब मुझे एक प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया कि वे सुशांत सिंह राजपूत पर आधारित एक फिल्म बना रहे हैं जिसमे वे मुझे लीड रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं। ये फिल्म अशोक सरोवगी (सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर श्रुति मोदी के वकील) की पत्नी सरला सरोवगी प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म की पूरी कहानी अशोक सरावगी लिख रहे हैं। जब टीम ने मुझे फिल्म का नाम 'न्याय' बताया तब मुझे लगा कि इस फिल्म से जुड़ना चाहिए। अशोक सरोवगी ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले को बहुत बारीकी से देखा है, मुझे यकीन है इस फिल्म से वो न्याय जरूर करेंगे। सुशांत को मैं बहुत अच्छे से जनता था: सुशांत को मैं बहुत अच्छे से जनता था। तकरीबन 5 साल पहले से हम दोनों एक ही जिम में वर्कआउट करते आ रहे थे। मार्शल आर्ट से लेकर ग्रीन रूम तक, हम बहुत बात करते थे। उस दौरान मैं सुशांत को बहुत फॉलो करता था और इसीलिए उनकी बॉडी लैंग्वेज मुझे अच्छे से समझ आई जिससे फिल्म को काफी मदद हो रही है। इसके अलावा, अपने किरदार की तैयारी के लिए मैं उनके इंटरव्यूज देख रहा हूं। अपनी फिल्म के जरिये हम लोगों को सुशांत रियल लाइफ में कैसे थे वो बताने की कोशिश कर रहे है। हम 2 क्लाइमेक्स सीन शूट करेंगे: फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के मामले में किसी भी तरह का परिणाम आया नहीं हैं और इसीलिए अंत में हमारी फिल्म में भी हम जज पर फैसला छोड़ देंगे। CBI, ED, NCB, मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस - इन सभी का रोल हम अपनी फिल्म में दिखाएंगे। सच कहूं तो हम 2 क्लाइमेक्स सीन शूट करेंगे। यदि फिल्म के रिलीज होने तक इस मामले में जजमेंट आ गया तो हम उस सीन को बदल देंगे नहीं तो हम ऑडियंस या जज पर छोड़ देंगे। हमारा फोकस पूरी तरह सुशांत और रिया की कहानी पर है: फिल्म की कहानी में तकरीबन 10% ड्रग का इन्वॉल्वमेंट दिखाया जाएगा क्योंकि अब वो बात बाहर आ चुकी है। नेपोटिज्म से जुड़ा कोई विषय नहीं दिखेगा क्योंकि हमारा फोकस पूरी तरह सुशांत और रिया की कहानी पर है। सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद क्या हुआ, ये सब फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म में अंकिता लोखंडे, सारा खान, सुशांत के परिवार वालों का हिस्सा भी नजर आएगा। हां, कुछ झलक ऑडियंस को ऐसी भी देखने मिलेंगी जो अब तक मीडिया में नहीं आई हैं। अशोक जी इसके बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं। उम्मीद है लोगों को ये फिल्म जरूर प्रेरित करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Zubair Khan will play the role of Sushant Singh Rajput in the film 'Nyay', says "We will change the climax scene if the judgment comes by the time the film released" https://ift.tt/3kLurHV

एयरपोर्ट से मुंबई तक कभी हाथ पकड़े तो कभी दीपिका को बचाते रहे रणवीर, सारा को मिला भाई और मां अमृता का साथ ड्रग चैट वायरल हुई तो दीपिका पादुकोण पर एनसीबी ने शिकंजा कसा। उधर गोवा में उनकी शूटिंग रुकी। वहीं समन मिलने के बाद वे मुंबई के लिए रवाना हुईं। इस पूरे समय में रणवीर उनकी ढाल बने नजर आए। रणवीर कभी उनका हाथ पकड़े रहे तो कभी मीडिया से बचाते रहे। इस बीच यह खबर सामने आई कि रणवीर ने एनसीबी से अर्जी लगाई है कि वह पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहना चाहते हैं,क्योंकि दीपिका को कभी-कभी घबराहट होती है। वहीं सारा अली खान भी जब मुंबई पहुंची तो उनके भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह भी साथ रहीं। दीपिका पादुकोण को 26 सितंबर को एनसीबी दफ्तर पहुंचेंगी। दोनों रात को 9 बजे गोवा से मुंबई पहुंचे। सुरक्षा की वजह से दोनों को करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा।दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ ड्रग्स के बारे में पूछने की चैट वायरल हुई थी। हालांकि करिश्मा प्रकाश को उनकी बीमारी के चलते थोड़ी राहत मिली है। ​​​​​​​रकुल प्रीत को 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सारा अली खान का नाम ड्रग पैडलर्स से पूछताछ के दौरान सामने आया है। जबकि इसके पहले यह खबरें सामने आईं थीं कि रिया से पूछताछ के दौरान इन सभी एक्टर्स का नाम सामने आया है। सारा जब मुंबई पहुंची तो अमृता सिंह और इब्राहिम अली खान भी उन्हें घेरे हुए थे। सारा से भी श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ 26 सितंबर को ही पूछताछ होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ranveer kept saving Deepika from goa airport to Mumbai, Sara got company from brother and mother Amrita https://ift.tt/2HtmlWe

49 दिन से कोरोना से जूझ रहे सिंगर एसपी बालासुब्रण्यम की हालत नाजुक, हॉस्पिटल ने बुलेटिन जारी कर बताया- वे ईसीएमओ और लाइफ सपोर्ट पर हैं 5 अगस्त से कोरोना संक्रमण से जूझ सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की हालत क्रिटिकल है। चेन्नई के जिस एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती हैं, उस हॉस्पिटल ने गुरुवार शाम को एसपी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। हॉस्पिटल की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अनुराधा बसकरण ने कहा कि उन्हें ईसीएमओ सहित दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। दो दिन पहले बेटे ने कहा था तेजी से रिकवरी हो रही एसपी के बेटे चरन एसपी ने दो दिन पहले ही यानि 22 सितंबर को पिता की सेहत के बारे में अपडेट दिया था कि वे तेजी से सेहतमंद हो रहे हैं। उनकी ईसीएमओ, वेंटिलेटर, फिजियो थैरेपी जारी है। उन्हें ओरली लिक्विड दिया जा रहा है। वे जल्दी से जल्दी हॉस्पिटल छोड़कर जाना चाहते हैं। टीओआई की खबर के अनुसार एसपी का इलाज डॉ. वी सबानायगम कर रहे हैं। 13 अगस्त को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी गई। ब्लड क्लॉटिंग को रोकने रेमडेसिविर, स्टेरॉयड्स दी जा रही हैं। ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने उन्हें प्रोन पॉजीशन (पेट के बल) में रखा गया है। साथ ही वे एक्स्ट्रा कॉर्पोरीयल मेम्ब्रेन ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today condition of Singer SP Balasubrahmanyam Extremely Critical, hospital issued health bulletin https://ift.tt/3678LSy

राखी सावंत का खुलासा, "ग्लैमर बरकरार रखने और स्लिम ट्रीम रहने के लिए एक्टर्स लेते हैं ड्रग, मुझे भी वजन घटाने के लिए दिया गया था यही सुझाव" एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ड्रग्स के मुद्दे की अब हर ओर चर्चा हो रही है। राखी सावंत की मानें तो कई एक्टर्स ऐसे ड्रग्स लेते हैं जिनसे उन्हें भूख ना लगे। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, राखी ने बताया कि कई लोग खुद को स्लिम-ट्रिम रखने के लिए अलग-अलग प्रकार के ड्रग्स लेते हैं। हालांकि ये हाल सिर्फ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि देश भर में हैं। एक्टर्स ज्यादातर वीड (ड्रैग का एक प्रकार) लेते हैं जिनसे उन्हें भूख नहीं लगती: मैं इस इंडस्ट्री में 15 साल से जुड़ी हुई हूं। मैंने देखा है कि कई लोग फिर चाहे वो अभिनेता हो या अभिनेत्री, ड्रग्स लेते हैं खुद के ग्लैमर को बरकरार रखने के लिए। कुछ लोग नशे के लिए इन ड्रग्स का उपयोग करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग उनका ग्लैमर ना खो जाए इसीलिए ड्रग्स लेते हैं। यकीन मानिए एक्टर्स ज्यादातर वीड (ड्रैग का एक प्रकार) लेते हैं जिनसे उन्हें भूख नहीं लगती। लड़कियां पतली-दुबली रहती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई प्रोजेक्ट्स मिलते हैं, कैमरा के सामने वे दुबली दिखती हैं। कई एक्ट्रेस पर उनका वजन ना बढ़ जाए इसका प्रेशर होता है। उन्हें डर रहता है कि यदि उनका वजन बढ़ गया तो उन्हें काम नहीं मिलेगा जिससे वे डिप्रेशन में भी चली जाती हैं। अपनी भूख मिटाने के लिए वे लोग ड्रग्स लेते हैं। मुझे भी वीड और हैश (ड्रग का एक प्रकार) लेने का सुझाव दिया गया था: कुछ साल पहले मैं भी अपने बढ़ते वजन से परेशान थी। समझ नहीं आता था कि मेरा अचानक इतना वजन क्यों बढ़ रहा है। उस वक्त मुझे भी वीड और हैश (ड्रग का एक प्रकार) लेने का सुझाव दिया गया था। मुझसे कहा गया था कि ये ड्रग्स बहुत आम हैं और इसे अधिकतर लोग लेते हैं स्लिम-ट्रिम रहने के लिए। लेकिन मैं उसमे कम्फर्टेबल नहीं थी। वीड और हैश की बजाए मैंने हॉट योग चुना। ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्हें एक्सरसाइज करने का मौका नहीं मिलता है बस इसी वजह से वे लोग ये शॉर्ट कट अपनाते हैं जोकि पूरी तरह से गलत हैं। पूरे हिंदुस्तान में लोग ड्रग्स का उपयोग कर रहे हैं, सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं: सच कहूं तो मैं इंडस्ट्री के कई लोगों को जानती हूं जोकि ड्रग्स का सेवन करते हैं हालांकि मुझे कोई अधिकार नहीं हैं उनके नाम लेने का। हिंदुस्तान में हर जगह-जगह लोग ड्रग्स का उपयोग कर रहे हैं, सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं। देखिए, मेरे हिसाब से फिल्म नगरी एक सपनों की नगरी मानी जाती है। यहां कई लोगों के सपने पूरे होते हैं। कुछ खराब लोग की वजह से इंडस्ट्री का नाम खराब हो रहा है। मैं आने वाली जेनरेशन से यही निवेदन करुंगी कि यदि वे इस इंडस्ट्री से जुड़ना चाहते हैं तो अपने घरवालों का साथ ना छोड़े। यदि बच्चे अकेले रहेंगे तो गलत राह पर जाने का डर जरूर होगा। शूटिंग पर कोई गलत काम नहीं होता, इसीलिए बॉलीवुड को बदनाम करना गलत होगा। कोई किसी पार्टी या अपने घर पर गलत काम कर रहा है तो इसमें बॉलीवुड का क्या कसूर? लोग ड्रग्स को बॉडी फैट-कटर, डिप्रेशन-कटर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं: इसमें कोई दो राय नहीं है कि लोग ड्रग्स को बॉडी फैट-कटर, डिप्रेशन-कटर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इंडस्ट्री में बहुत कम्पटीशन है, इस प्रेशर में भी लोग ड्रग्स लेते हैं ताकि वे इसमें सर्वाइव कर पाएं। जया बच्चन जी ने जो कहा, मैं बिलकुल उनके साथ हूं: एक्टर इंडस्ट्री के अलावा, फैशन इंडस्ट्री, डांस इंडस्ट्री में भी ड्रग्स लेना आम बात है। हैरान हूं, अब तक इनमें से किसी के नाम बाहर क्यों नहीं आए। कई मंत्री और उनके बेटे भी ड्रग्स लेते हैं, उनका नाम क्यों नहीं आया? बॉलीवुड को कीचड़ बताने वाले मंत्रियों को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। जया बच्चन जी ने जो कहा है मैं बिलकुल उनके साथ हूं। लोग सिर्फ बॉलीवुड को गटर क्यों बोल रहे हैं? मैं समझ नहीं पा रही हूं कि लोग सिर्फ बॉलीवुड को गटर क्यों बोल रहे हैं? देखिए इस बात को हमें स्वीकार करना होगा कि पूरी दुनिया में ड्रग्स का सेवन किया जाता है। कोई ये ना भूले की सिर्फ पंजाब (उड़ता पंजाब फिल्म) में ही नहीं पूरे भारत में ड्रग्स का व्यापार होता है और लोग इसका सेवन करते हैं। लेकिन सिर्फ बॉलीवुड के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rakhi Sawant revealed, "Actors take drugs to maintain glamour and stay slim, I was also given this suggestion for weight loss" https://ift.tt/3j4qUnK

फिल्म के सेट पर कार्डिएक अरेस्ट से हुई रॉकलाइन सुधाकर की मौत , तीन महीने पहले कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था दिग्गज कन्नड़ कॉमेडियन रॉकलाइन सुधाकर का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया है। बुधवार को जब सुधाकर बेंगलुरु के बन्नेरुघट्टा में अपनी कन्नड़ फिल्म 'सुगरलेस' के सेट पर मेकअप आर्टिस्ट के साथ शॉट की तैयारी कर रहे थे, तब वे बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद तुरंत ही उन्हें बेंगलुरु के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन महीने पहले पॉजिटिव आया था कोविड टेस्ट कर्नाटक फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट डी. आर. जयराज ने एक बातचीत में बताया कि तीन महीने पहले सुधाकर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने हार्ट सर्जरी भी कराई थी। बकौल जयराज, "डॉक्टर्स ने बताया कि रॉकलाइन को दिल की बीमारी थी और उन्हें कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" प्रोड्यूसर के ड्राइवर बनकर ली थी इंडस्ट्री में एंट्री सुधाकर ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर रॉकलाइन वेंकटेश के ड्राइवर के रूप में एंट्री ली थी। जयराज बताते हैं कि सुधाकर वेंकटेश को कन्नड़ सीरियल 'Ashavadigalu' के सेट पर लाते थे। इसी दौरान उनकी 80 के दशक के कई फिल्ममेकर्स और स्टार्स से मुलाकात कराई गई। 1992 में फिल्म 'बेली मोदगालू' से बतौर सपोर्टिंग एक्टर उन्होंने डेब्यू किया था। बाद में जब रॉकलाइन वेंकटेश ने रॉकलाइन प्रोडक्शन के नाम से अपनी फिल्म कंपनी शुरू की तो सुधाकर प्रोडक्शन से जुड़ गए। उन्हें प्रोडक्शन कंट्रोलर अप्वाइंट किया गया था। सुधाकर ने करियर में 200 से ज्यादा फिल्में की सुधाकर ने अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हालांकि, 2010 से वे छोटे रोल कर रहे थे। उन्हें कॉमेडियन के साथ-साथ विलेन की भूमिका में भी देखा गया था। सुधाकर की प्रमुख फिल्मों में 'डकोटा पिक्चर', 'पंचरंगी', 'परमात्मा', 'टोपीवाला', 'मुकुंदा मुरारी', 'प्रेमा गीमा जाने दो', 'मि. एंड मिसेज रामाचारी' और 'लव इन मंड्या' शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शॉट के लिए तैयार होते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े थे रॉकलाइन सुधाकर। https://ift.tt/35ZRD1b

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया को अरबी में लिखा हलफनामा भिजवाया, कहा- दोनों की शादी कभी हुई ही नहीं थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्‍नी आलिया उर्फ अंजना किशोर पांडे ने बुधवार को मुंबई के वर्सोवा थाने में यौन दुराचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अब आलिया ने नवाज पर एक नया आरोप लगाया है। जिसके मुताबिक नवाज ने उन्हें अरबी भाषा में लिखा एक हलफनामा भेजा है, जो कि दस साल पहले का है और उसमें लिखा है कि नवाज ने कभी आलिया से शादी की ही नहीं थी। आलिया की टीम ने इस बारे में दैनिक भास्कर को बताया, 'नवाज के साथ आलिया का लंबे समय से डिवोर्स का केस चल रहा है। नवाज के भाई शमास के खिलाफ भी आलिया ने मोलेस्‍टेशन की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद से ही वो भी अंडरग्राउंड चल रहे हैं।' हलफनामे के मुताबिक दोनों की शादी हुई ही नहीं आगे उन्होंने बताया, 'नवाज के साथ आलिया का लंबे समय से डिवोर्स का केस चल रहा है। वहीं हाल ही में उनकी तरफ से एक ऑफिशियल हलफनामा आया है। जो कि अरबी भाषा में लिखा है और वो दस साल पुराना बताया जा रहा है। उसमें यह कहा गया है कि आलिया पिछले दस सालों से कभी नवाज के साथ शादीशुदा थी ही नहीं।' हलफनामे के बाद आलिया ने रेप की शिकायत की इस हलफनामे के मिलने के बाद आलिया ने वर्सोवा पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज करवाई कि अगर दस साल से नवाज शादीशुदा नहीं थे तब तो यह रेप का केस है। चीटिंग का मामला है। जिसके बाद इस आशय की शिकायत बुधवार को फाइल कर दी गई थी। एफआईआर लिखने में पुलिस लगा रही वक्त प्रवक्ता ने आगे बताया, 'पुलिस इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में टाइम लगा रही है। नवाज का नाम होने के चलते पुलिस अपनी लीगल टीम से सलाह-मशविरा कर रही है। पुलिस अगर इसमें ज्यादा वक्‍त लेगी तो आलिया कोर्ट में रिट फाइल कर एफआईआर दर्ज करवाएगी।' हलफनामे में किसी गवाह का जिक्र तक नहीं आलिया के प्रवक्‍ता ने आगे बताया, 'उस हलफनामे में कोई विटनेस भी नहीं है और आलिया को अरबी आती भी नहीं। वहीं अगर उस हलफनामे को सही मान भी लिया जाए तो जो दस सालों का रिलेशन है, जो बच्‍चे हैं, वो क्‍या हैं?' शक के घेरे में नवाज का वो हलफनामा 'आलिया वैसे तो हिंदू हैं इसलिए उन्‍हें नहीं पता कि हलफनामे में क्‍या लिखा हुआ है। साथ ही उनकी जानकारी में तो कभी हलफनामा लिखा भी नहीं गया था। इसके अलावा उसमें कोई विटनेस भी नहीं है। इस हिसाब से वो हलफनामा पूरी तरह संदेह के घेरे में है।' आलिया ने भी कहा कि ऐसे में तो यह रेप और चीटिंग का मामला है। उधर, नवाज की टीम की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आनी बाकी है। साथ ही खबर लिखे जाने तक शमास से भी संपर्क नहीं हो सका है। विवादों में बॉलीवुड:नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का लगाया आरोप, दर्ज शिकायत पर आज हो सकती है एफआईआर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Alia files a case of rape and cheating on Nawaz in Police. Nawazuddin Siddiqui sent affidavit in Arabic claimed never married with Alia https://ift.tt/3kMzkQW