Posts

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया को अरबी में लिखा हलफनामा भिजवाया, कहा- दोनों की शादी कभी हुई ही नहीं थी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ उनकी पत्‍नी आलिया उर्फ अंजना किशोर पांडे ने बुधवार को मुंबई के वर्सोवा थाने में यौन दुराचार की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अब आलिया ने नवाज पर एक नया आरोप लगाया है। जिसके मुताबिक नवाज ने उन्हें अरबी भाषा में लिखा एक हलफनामा भेजा है, जो कि दस साल पहले का है और उसमें लिखा है कि नवाज ने कभी आलिया से शादी की ही नहीं थी। आलिया की टीम ने इस बारे में दैनिक भास्कर को बताया, 'नवाज के साथ आलिया का लंबे समय से डिवोर्स का केस चल रहा है। नवाज के भाई शमास के खिलाफ भी आलिया ने मोलेस्‍टेशन की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद से ही वो भी अंडरग्राउंड चल रहे हैं।' हलफनामे के मुताबिक दोनों की शादी हुई ही नहीं आगे उन्होंने बताया, 'नवाज के साथ आलिया का लंबे समय से डिवोर्स का केस चल रहा है। वहीं हाल ही में उनकी तरफ से एक ऑफिशियल हलफनामा आया है। जो कि अरबी भाषा में लिखा है और वो दस साल पुराना बताया जा रहा है। उसमें यह कहा गया है कि आलिया पिछले दस सालों से कभी नवाज के साथ शादीशुदा थी ही नहीं।' हलफनामे के बाद आलिया ने रेप की शिकायत की इस हलफनामे के मिलने के बाद आलिया ने वर्सोवा पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज करवाई कि अगर दस साल से नवाज शादीशुदा नहीं थे तब तो यह रेप का केस है। चीटिंग का मामला है। जिसके बाद इस आशय की शिकायत बुधवार को फाइल कर दी गई थी। एफआईआर लिखने में पुलिस लगा रही वक्त प्रवक्ता ने आगे बताया, 'पुलिस इस शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने में टाइम लगा रही है। नवाज का नाम होने के चलते पुलिस अपनी लीगल टीम से सलाह-मशविरा कर रही है। पुलिस अगर इसमें ज्यादा वक्‍त लेगी तो आलिया कोर्ट में रिट फाइल कर एफआईआर दर्ज करवाएगी।' हलफनामे में किसी गवाह का जिक्र तक नहीं आलिया के प्रवक्‍ता ने आगे बताया, 'उस हलफनामे में कोई विटनेस भी नहीं है और आलिया को अरबी आती भी नहीं। वहीं अगर उस हलफनामे को सही मान भी लिया जाए तो जो दस सालों का रिलेशन है, जो बच्‍चे हैं, वो क्‍या हैं?' शक के घेरे में नवाज का वो हलफनामा 'आलिया वैसे तो हिंदू हैं इसलिए उन्‍हें नहीं पता कि हलफनामे में क्‍या लिखा हुआ है। साथ ही उनकी जानकारी में तो कभी हलफनामा लिखा भी नहीं गया था। इसके अलावा उसमें कोई विटनेस भी नहीं है। इस हिसाब से वो हलफनामा पूरी तरह संदेह के घेरे में है।' आलिया ने भी कहा कि ऐसे में तो यह रेप और चीटिंग का मामला है। उधर, नवाज की टीम की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आनी बाकी है। साथ ही खबर लिखे जाने तक शमास से भी संपर्क नहीं हो सका है। विवादों में बॉलीवुड:नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का लगाया आरोप, दर्ज शिकायत पर आज हो सकती है एफआईआर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Alia files a case of rape and cheating on Nawaz in Police. Nawazuddin Siddiqui sent affidavit in Arabic claimed never married with Alia https://ift.tt/3kMzkQW

बीएमसी ने मांगा समय तो बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- आपको समय क्यों चाहिए आप तो बहुत तेज हैं, कंगना ने लिखा- मेरे घाव कुछ तो भरे गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनोट की याचिका पर सुनवाई की। यह याचिका कंगना ने बीएमसी के खिलाफ मणिकर्णिका फिल्म्स को तोड़ने के खिलाफ लगाई थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा आंशिक रूप से नष्ट की गई प्रॉपर्टी को यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता। इस पर कल सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान बेंच ने बीएमसी पर जोरदार तंज कसा कि आप तो बहुत तेज हैं, फिर भी आपको और समय क्यों चाहिए। मंगलवार तक अपना पक्ष लेकर पेश हों बीएमसी-राउत केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस एसजे काठवल्ला और जस्टिस आरआई छागला की खंडपीठ ने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है और प्राॅपर्टी नष्ट हो चुकी है ऐसे में और ज्यादा दिन तक सुनवाई नहीं टाल सकते। याचिकाकर्ता के वकील कल से यानी 25 सितंबर से इस केस पर अपना पक्ष रख सकते हैं। वहीं संजय राउत के दिल्ली में होने और भाग्यवंत के मांगे समय के अनुसार कोर्ट ने उन्हें मंगलवार तक का समय दिया है। कंगना ने दी प्रतिक्रिया कंगना तक जब कोर्ट की सुनवाई और उनके पक्ष में कही गई बात पहुंची तो वे बेहद भावुक हो गईं। अपने सपनों के घर मणिकर्णिका फिल्म्स के टूटने और करीब दो करोड़ का नुकसान झेल चुकीं कंगना ने ट्वीट किया- माननीय, मेरी आंखों में आंसू आ गए। मुंबई की बरसात में मेरा घर वास्तव में गिर रहा है, आपने मेरे टूटे हुए घर के बारे में इतना सोचा, यह मेरे लिए बहुत है। मेरे घावों पर मरहम लगाने के लिए धन्यवाद। मुझे वह सब वापस मिला जो मैंने खोया था। बीमएसी ने कंगना की पाली हिल स्थित प्रॉपर्टी को अवैध निर्माण बताते हुए नष्ट कर दिया था। इसके बाद कंगना ने हरजाने की मांग करते हुए बीमएसी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने ही संजय राउत को भी इस केस में पार्टी बनाया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut got emotional as Bombay HC said that can't leave the demolished property as it is https://ift.tt/33W1QsB

नेटफ्लिक्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स करेंगे शाहिद, उनसे पहले अजय देवगन और ऋतिक रोशन भी बड़ी ओटीटी डील साइन कर चुके 'उड़ता पंजाब' और 'कबीर सिंह' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहिद कपूर डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद ने नेटफ्लिक्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ उन्होंने 100 करोड़ रुपए की डील साइन की है। उनके इन प्रोजेक्ट्स में एक फिक्शन सीरीज भी शामिल है। हालांकि, इसकी जानकारी अभी तक खुलकर सामने नहीं आई है। वेब के लिए इन दो फिल्मों पर काम कर रहे शाहिद? पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, गुनीत मोंगा के साथ सूर्या स्टारर तमिल फिल्म 'सूराराइ पोत्तरु' की हिंदी रीमेक के लिए शाहिद कपूर की बात चल रही है। यह फिल्म सिर्फ डिजिटली ही रिलीज होगी। इसके अलावा शाहिद आदित्य निम्बालकर के निर्देशन में बन रही एक एक्शन थ्रिलर में भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म भी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक ये प्रोजेक्ट्स पूरी तरह लॉक नहीं हुए हैं। लेकिन शाहिद ने ओवरऑल डील साइन कर ली है और वे निकट भविष्य में नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए कमिटेड हैं। अजय और ऋतिक कर चुके बड़ी डील साइन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद से पहले अजय देवगन और ऋतिक रोशन को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार के लिए वेब सीरीज साइन कर चुके हैं। अजय देवगन की फीस का खुलासा तो फिलहाल नहीं हुआ है। लेकिन खबरों की मानें तो ऋतिक रोशन ने सिर्फ एक शो के लिए 80 करोड़ रुपए लिए हैं। शाहिद की डील इससे बड़ी है। लेकिन उन्होंने यह एक साथ कई प्रोजेक्ट्स के लिए की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिपोर्ट के मुताबिक, गुनीत मोंगा के साथ सूर्या स्टारर तमिल फिल्म 'सूराराइ पोत्तरु' की हिंदी रीमेक के लिए शाहिद कपूर की बात चल रही है। https://ift.tt/3j09Ejp

सोनू सूद इलाज इंडिया के जरिए 18 साल तक के मरीजों की पीडियाट्रिक हार्ट सर्जरी में करेंगे मदद, जारी किया टोल फ्री नंबर सोनू सूद, मदद का दूसरा नाम बन चुके हैं। इसी महीने सोनू ने मदद की लिस्ट में तीसरा बड़ा काम जोड़ लिया है। सोनू अब पीडियाट्रिक हार्ट सर्जरी के लिए इलाज इंडिया इनीशिएटिव शुरू कर चुके हैं। यह सर्विस लोगों को आसानी से मिल सके इसके लिए उन्होंने टोल फ्री नंबर भी अपने ट्विटर पर जारी किया है। सोनू ने इस खास सेवा को इलाज इंडिया.. समर्थ भारत स्वस्थ भारत नाम दिया है। टोल फ्री नंबर से पहुंचेगी मदद सोनू के पास पिछले कई महीनों से इस तरह के केसेस की जानकारी पहुंच रही थी। तब भी, जब वे प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में व्यस्त थे। ऐसे में सोनू का यह कदम उन सभी पैरेंट्स के लिए आशा की नई किरण बन गया है जिनके पास 0-18 साल के बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। साथ ही 02067083686 नंबर पर इलाज से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे। इस काम में रोटरी सोनू का सहयोग करेगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonu Sood lands new attempt and support for children's heart surgery with Ilaaj India https://ift.tt/366npcK

नेलपॉलिश की शूटिंग के दौरान पॉजिटिव मिले मानव कौल और आनंद तिवारी, रिपोर्ट का इंतजार कर रहे अर्जुन रामपाल ने खुद को किया क्वारैंटाइन अर्जुन रामपाल कल तक नेलपॉलिश की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उनके को-स्टार्स मानव कौल और आनंद तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके तुरंत बाद शूटिंग रोक दी गई। हालांकि अर्जुन रामपाल की रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन तब तक उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अर्जुन की रिपोर्ट आना बाकी है अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- घर पर क्वारैंटाइन हूं। क्योंकि मेरे को एक्टर मानव कौल और आनंद तिवारी कोरोना कल सेट पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रोडक्शन ने तुरंत ही शूटिंग रोक दी जो बेहद सही फैसला था। हम सब रेस्ट कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं जल्द ही वापसी होगी। मुश्किल वक्त है, लेकिन हमें हौसला रखना होगा। दोनों जल्द ठीक हों ये मेरी शुभकामना है। मैं अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मैं उनके बहुत ज्यादा करीब था। हाई प्रोफाइल वकील बनेंगे अर्जुन नेल पॉलिश एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसमें अर्जुन रामपाल, मानव कौल, आनंद तिवारी और रजत कपूर लीड रोल प्ले करेंगे। एक दिन पहले ही अर्जुन ने जी5 की इस ओरिजनल प्रोजेक्ट की शूटिंग पर वापसी को लेकर पोस्ट शेयर किया था। अर्जुन इसमें हाई प्रोफाइल डिफेंस लॉयर के रोल में नजर आएंगे। नेल पॉलिश का डायरेक्शन भार्गव कृष्ण कर रहे हैं। यह मर्डर ट्रायल पर आधारित कहानी होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Arjun Rampal quarantined himself because Manav Kaul and Anand Tiwari found corona positive while shooting of Nail Polish https://ift.tt/32XzOOg

रिपोर्ट में दावा- दीपिका पादुकोण ने मैनेजर करिश्मा प्रकाश पर लगाया ड्रग चैट लीक करने का आरोप, पति रणवीर के साथ वीडियो कॉल पर 12 सदस्यीय लीगल टीम से की बात सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच में दीपिका पादुकोण समेत कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का नाम सामने आ चुका है। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें समन जारी करते हुए अलग-अलग तारीखों पर पेश होने के लिए है। इसी बीच खबरें हैं कि अपना नाम फंसने को लेकर दीपिका अपनी मैनेजर करिश्मा को दोषी मान रही हैं। उन्हें लग रहा है कि करिश्मा ने ही ड्रग चैट्स एनसीबी को लीक की हैं। रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका अब करिश्मा पर इस बात का दबाव बना रही हैं कि वो एनसीबी के सामने अन्य कोई राज ना खोले और ना कोई अन्य जानकारी दे। चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को शक है कि उनकी मैनेजर और 'क्वान' कंपनी की कर्मचारियों करिश्मा और जया साहा ने ही एनसीबी के सामने ड्रग सीक्रेट्स से जुड़े खुलासे किए हैं, और उन्हें ड्रग चैट लीक की हैं। 12 वकीलों की टीम के साथ की बात उधर रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भी बताया जा रहा है कि एनसीबी से समन मिलने के बाद आगे की रणनीति को लेकर दीपिका ने अपनी 12 सदस्यीय लीगल टीम से वीडियो कॉल पर बात की है। इस दौरान उनके पति रणवीर सिंह और 'क्वान' कंपनी के कुछ लोग भी उनके साथ मौजूद थे। ड्रग चैट्स के खुलासे से फंस गईं दीपिका इस नेक्सस में दीपिका का नाम तब सामने आया, जब अपनी टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ वॉट्सएप पर हुई उनकी बातचीत एनसीबी के हाथ लग गई थी। ये चैट अक्टूबर 2017 की थी और इसमें ये दोनों माल, हैश और वीड के बारे में बात कर रही थीं। एनसीबी ने चारों एक्ट्रेसेस को समन भेजा इससे पहले टैलेंट मैनेजर जया साहा से हुई पूछताछ और ड्रग्स चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने बुधवार को इस मामले में शामिल एक्ट्रेसेस को समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने रकुल प्रीत सिंह को 24 सितंबर को, दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को वहीं श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। समन मिलने के बाद मुंबई लौटीं दीपिका दीपिका अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बीते कई दिनों से गोवा में थीं, लेकिन एनसीबी का समन मिलने के बाद उनके गुरुवार शाम तक चार्टर प्लेन से मुंबई लौट आने की उम्मीद है। कई सेलेब्स के नाम आ चुके सामने इस मामले में अब तक एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा और नम्रता शिरोडकर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और प्रोड्यूसर मधु मंतेना के नाम सामने आ चुके हैं। बुधवार को मधु मंतेना से एनसीबी ने पूछताछ की थी। ड्रग्स केस में 20 लोग गिरफ्तार इस केस में एनसीबी ने अबतक रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक के साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, हेल्पर दीपेश सांवत और कई ड्रग्स पैडलर समेत 20 लोगों को NCB ने गिरफ्तार किया है। मिरांडा, सावंत और ड्रग्स पैडलर अब्दुल बासित परिहार की जमानत अर्जियां स्पेशल कोर्ट से खारिज होने के बाद इन्होंने हाईकोर्ट में अपील की थी। इनकी अर्जियों पर हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 29 सितंबर को है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Deepika Padukone blaming managers Karishma Prakash and Jaya Saha for revealing drug secrets to NCB. Ranveer Singh joins her on video call with 12 members legal team. https://ift.tt/3kKy1lO

नगमा ने एनसीबी की कार्रवाई पर उठाते सवाल, पूछा- कंगना के खिलाफ अबतक समन जारी क्यों नहीं हुआ, क्या सिर्फ एक्ट्रेसेस को बदनाम करना ही एजेंसी का काम है 56 इंच? सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी कर दिया। जिसे लेकर पूर्व एक्ट्रेस और कांग्रेस नेता नगमा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि एनसीबी ने अबतक कंगना रनोट को समन जारी क्यों नहीं किया है, जबकि वे ड्रग्स लेने की बात भी स्वीकार कर चुकी हैं। कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए नगमा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ड्रग्स लेने की बात स्वीकार करने के बाद भी एनसीबी ने अबतक कंगना रनोट को समन क्यों नहीं भेजा है?? जबकि सिर्फ वॉट्सएप चैट के आधार पर उन्होंने अन्य एक्ट्रेसेस को समन भेज दिया? पाखंडी कहीं के और क्या एनसीबी का यही कर्तव्य है कि वे सिर्फ टॉप महिला एक्ट्रेसेस से जुड़ी जानकारी को प्रेस में लीक करें और उनकी छवि को खराब करें 56 इंच।' अगला नंबर ऋचा और स्वरा का होगा अपने ट्वीट के साथ नगमा ने एक वायरल फोटो पोस्ट भी शेयर की। जिसके मुताबिक सरकार के खिलाफ बोलने वाले हर बॉलीवुड सेलिब्रिटी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में इस कड़ी में अगला नाम स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा और ऋचा चड्ढा का होगा। अपने ट्वीट में नगमा ने 56 इंच लिखकर प्रधानमंत्री मोदी पर भी परोक्ष रूप से हमला बोला। एजेंसी की कार्रवाई को एकतरफा बताया इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने एक खबर की लिंक को शेयर करते हुए लिखा, 'एनसीबी सिलेक्टिवली काम कर रही है और एक ऐसी एक्ट्रेस जो लगातार अन्य एक्ट्रेसेस के खिलाफ ट्वीट करते हुए उन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगा रही है, वो खुद ड्रग्स सेवन करने की बात स्वीकार कर चुकी है, उससे अबतक सवाल नहीं किए गए हैं। ये चुनिंदा कार्रवाई क्यों और जो चीज एक के लिए गैरकानूनी है, वो सबके लिए गैरकानूनी है, वे सिर्फ बेटियों की तरफ उंगलियां क्यों उठा रहे हैं।' ## एक्ट्रेसेस को पूछताछ के लिए समन जारी इससे पहले टैलेंट मैनेजर जया साहा से हुई पूछताछ और ड्रग्स चैट सामने आने के बाद एनसीबी ने बुधवार को इस मामले में शामिल एक्ट्रेसेस को समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने रकुल प्रीत सिंह को 24 सितंबर को, दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को वहीं श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका इस मामले में अब तक एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा और नम्रता शिरोडकर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और प्रोड्यूसर मधु मंतेना के नाम सामने आ चुका है। बुधवार को मधु मंतेना से एनसीबी ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान जया साहा से उनकी ड्रग्स चैट को लेकर दोनों का आमना सामना भी कराया गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नगमा इससे पहले भी कई बार कंगना रनोट के बयानों पर सवाल उठा चुकी हैं। https://ift.tt/32YjAEt

केंद्रीय एजेंसियों की जांच को बताया उनके खिलाफ विच हंट, सुशांत की बहनों को लेकर कहा- एक्टर को उनके इरादों पर शक था 16 दिन से भायखला जेल में बंद रिया चक्रवर्ती ने जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि कस्टडी आगे बढ़ने से उनकी मानसिक हालत और बिगड़ सकती है। बेल एप्लिकेशन उनके वकील सतीश मानशिंदे ने फाइल की है। उन्होंने लिखा है कि उनकी मुवक्किल निर्दोष है और एनसीबी जानबूझकर उनके ऊपर कड़े आरोप लगा रही है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों (एनसीबी, सीबीआई और ईडी) की जांच को रिया के खिलाफ विच हंट बताया है। सुशांत को बताया इकलौता ड्रग्स कंज्यूमर रिया चक्रवर्ती की याचिका में लिखा गया है कि सुशांत सिंह राजपूत इकलौते ड्रग्स कंज्यूमर थे। वे अपने स्टाफ मेंबर्स सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को ड्रग्स खरीदने के लिए कहते थे। रिया ने यह दावा भी किया है कि सैमुअल और दीपेश के अलावा सुशांत ने उनका और उनके भाई शोविक का इस्तेमाल भी ड्रग्स खरीदने के लिए किया था। सुशांत को बहनों के इरादे पर शक था? रिया ने जमानत याचिका में दावा भी किया है कि सुशांत को उनकी बहनों के इरादे पर शक था। उन्होंने लिखा है कि सुशांत को लगता था कि उनकी बहनों को उनकी मेंटल हेल्थ की चिंता नहीं थी, बल्कि वे उनके पैसों के पीछे पड़ी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने जमानत याचिका में लिखा है- सुशांत सतत रूप से अपने परिवार के संपर्क में थे और उन्हें अपने डिप्रेशन के बारे में बता रहे थे। लेकिन अभिनेता के फैमिली मेंबर्स को इसकी चिंता नहीं थी। नवंबर 2019 में उनकी तीन बहनें मुंबई आईं और उन्हें बताया कि वे उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जा रही हैं। रिया ने उनके इस फैसले में दखल नहीं दिया। बल्कि उन्हें राहत थी कि कम से कम उनके फैमिली मेंबर्स ने उनकी हेल्थ में रुचि तो जताई। हालांकि, 26 नवंबर को सुशांत ने रिया को फोन किया और कहा कि वे चंडीगढ़ नहीं जाएंगे। क्योंकि उन्हें उनकी बहनों के इरादे पर शक है और उन्हें लग रहा था कि उनकी बहनें उनके पैसों के पीछे पड़ी थीं। मानशिंदे के मुताबिक, सुशांत की बहनों की वजह से उनका डिप्रेशन पीक पर पहुंच गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती ने याचिका में दावा किया है कि सुशांत लगातार अपने फैमिली मेंबर्स के संपर्क में थे और उन्हें अपने डिप्रेशन के बारे में बता रहे थे। https://ift.tt/3i0n4ux

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का लगाया आरोप, दर्ज शिकायत पर आज हो सकती है एफआईआर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना किशोर पांडे ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आलिया की शिकायत पर पुलिस आज एफआईआर दर्ज कर सकती है। शिकायत दर्ज करने के बाद उनके वकील अदनान शेख ने एक बयान जारी कर कहा,'मेरे मुवक्किल ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन दुराचार और धोखाधड़ी पर एक विस्तृत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।' आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हो रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। नवाजुद्दीन के भाई शम्स पर जब आलिया ने कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, तो कहा जाता है कि वह भाग गया था। शम्स ने दावा किया था कि आलिया वित्तीय लाभ के लिए यह सब कर रही है। हालांकि एक इंटरव्यू में आलिया ने सभी आरोपों से इनकार किया था। पहले भी परिवार पर केस दर्ज करवा चुकी हैं आलिया 27 जुलाई को आलिया ने नवाज सहित उनकी मां और 3 भाइयों पर मारपीट और प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला मुंबई का नहीं था इसलिए उस शिकायत को मुजफ्फरनगर के पास बुढ़ाना के लिए स्थानांतरित किया गया। उस एफआईआर की एवज में ही आलिया को मुंबई से बुढाना अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। फिलहाल अपने पैतृक बुढाना में हैं नवाज नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण मुंबई से बुढाना में अपने पैतृक स्थान लौट आए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो परिवार की ओर से फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई देते हुए कहा था कि आलिया सिद्दीकी से उनके भाई नवाजुद्दीन का तलाक हो चुका है। आलिया उनपर और परिवार पर झूठा आरोप लगा रही हैं, जो निराधार है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं, इससे पहले उन्होंने उनके परिवार पर केस दर्ज करवाया था। https://ift.tt/3hVgsgV

आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई संभव, अदालत ने बुलडोजर चलाने वाले अधिकारी और संजय राउत को पार्टी बनाने का दिया है आदेश कंगना रनोट के पाली हिल्स वाले ऑफिस में तोड़फोड़ को लेकर एक्ट्रेस की और से बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका पर आज 11.30 बजे सुनवाई हो सकती है। बुधवार को भारी बारिश की वजह से हाई कोर्ट के बंद हो जाने के कारण यह सुनवाई गुरुवार के लिए टल गई थी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले में एक्ट्रेस के ऑफिस पर बुलडोजर चलाने का आदेश देने वाले अधिकारी भाग्यवंत लाते और शिवसेना के राज्यसभा से सांसद संजय निरुपम को पक्षकार बनाने की बात कही है। कंगना की तरफ से संजय राउत के उखाड़ दिया वाले बयान कि सीडी हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दी गई थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। इस बंगले के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने 9 सितंबर को तोड़ दिया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने हाई कोर्ट का रुख किया था। अदालत ने इस मामले में कंगना से 14 सितंबर को और बीएमसी से 18 सितंबर को जवाब मांगा था। एक्ट्रेस की और से सोमवार को सप्लीमेंट्री एफिडेविट दायर किया गया था। बीएमसी के आरोप से कंगना का आरोप इससे पहले कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी के हलफनामे पर अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि उनके दफ्तर पर की गई बीएमसी की कार्रवाई पक्षपातपूर्ण थी। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि जब कार्रवाई हुई, उस दौरान उनके दफ्तर में कोई निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ बीएमसी अवैध निर्माण का कोई भी सबूत पेश नहीं कर पाई है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि तोड़फोड़ को अवैध घोषित करने और बीएमसी द्वारा मुआवजे के तौर पर दो करोड़ रुपये की मांग वाली उनकी याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। हलफनामे में उन्होंने कहा, “मैं इस बात से इनकार करती हूं कि मैंने गैरकानूनी रूप से कुछ जोड़ा या बदलाव किया जैसा कि आरोप लगाया गया है।” बीएमसी ने अपने हलफनामे में कही थी यह बात बीएमसी ने पिछले हफ्ते अपने वकील जोएल कार्लोस के जरिये रनोट की याचिका के जवाब में न्यायमूर्ति एस जे कथावाला की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष हलफनामा दायर किया था। नगर निकाय ने कहा था कि अभिनेत्री ने इमारत में बिना इजाजत अहम ढांचागत बदलाव किये थे। उसने कहा कि बीएमसी अधिकारी नौ सितंबर को उन बदलावों को तोड़ने के दौरान सिर्फ नियमों का पालन कर रहे थे। नगर निकाय ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि वह रनौत की याचिका को रद्द कर दे और उन पर याचिका दायर करने का जुर्माना भी लगाए जो कि न्यायिक प्रक्रिया का “दुरुपयोग” थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 9 सितंबर को बीएमसी की ओर एक्ट्रेस कंगना रनोट के पाली हिल्स वाले ऑफिस पर बुलडोजर चलाया गया था। https://ift.tt/3i1YI3w

टॉप एक्ट्रेसेस के बाद अब चार मेल एक्टर्स एनसीबी की राडार पर, टैलेंट मैनेजर जया साहा ने पूछताछ में लिया इनका नाम सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में अब 4 मेल एक्टर्स एनसीबी की राडार पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान की पार्टनर जया साहा ने बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में इन एक्टर्स का नाम लिया है। आज हो सकता है नाम का खुलासा टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को जया साहा से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान उन्होंने जिन चार एक्टर्स का नाम लिया, उनमें से एक खासतौर पर सफल अभिनेता है। आज इनके नाम का खुलासा हो सकता है। एनसीबी एक सप्ताह के अंदर इन अभिनेताओं को समन भेज सकती है। कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका इस मामले में अब तक एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा और नम्रता शिरोडकर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और प्रोड्यूसर मधु मंतेना का नाम सामने आ चुका है। बुधवार को मधु मंतेना से एनसीबी ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान जया साहा से उनकी ड्रग्स चैट को लेकर दोनों का आमना सामना भी कराया गया। एक्ट्रेसेस को भेजा जा चुका समन एनसीबी ने बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी कर दिया। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, गोवा में शूटिंग कर रहीं दीपिका को पूछताछ के लिए 25 सितंबर को बुलाया जाएगा। रकुल प्रीत सिंह को 24 सितंबर, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को पेश होना होगा। एनसीबी की टीम ने श्रद्धा और सारा अली को घर जाकर समन दे दिया है। सुशांत के दोस्त का दावा- जया सिर्फ एजेंट हैं सुशांत के दोस्त युवराज ने रिपब्लिक भारत से बातचीत में कहा कि क्वान बहुत बड़ी एजेंसी है। इसका मतलब है कि इस मामले (ड्रग्स) में कई A- लिस्टर्स शामिल हैं। वे कहते हैं, "मैंने सुना था कि ये सभी सितारे कोकीन और ड्रग्स लेते हैं। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है।" युवराज ने आगे कहा, "जया साहा सिर्फ एजेंट हैं। सुपरस्टार उन्हें जो कहते हैं, वे वह करती हैं। सुपरस्टार उन्हें कहते हैं कि मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए। आखिर क्यों एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ड्रग्स सप्लाई में एक्टिव होना चाहिए? क्या वे ड्रग डीलर हैं? किसको पता है, हो सकता है कि वे इससे पैसा कमा रहे हों।" युवराज ने दावा किया है कि जांच में 15-20 टॉप एक्टर्स के नाम सामने आ सकते हैं। उनकी मानें तो दीपिका की जिंदगी में शामिल खास शख्स भी इसमें इन्वॉल्व है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today एनसीबी ने बुधवार को जया साहा से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। https://ift.tt/361jm1m