Posts
अरशद वारसी ने शेयर किया बुआई कर रहे किसानों का वीडियो, सिंगर मीका सिंह बोले- भाई मीडिया को ये पसंद नहीं उन्हें रिया और कंगना दिखाना है एक्टर अरशद वारसी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें तीन किसान बड़ी मेहनत के साथ दिमाग लगाते हुए बुआई करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देख सिंगर मीका सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाई इस तरह की बोरिंग खबरें किसी को पसंद नहीं हैं। उन्हें रिया और कंगना देखना है। अरशद ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें दो किसान खेत में पेट के बल लेटे हुए अपने तीसरे साथी के पैर पकड़कर उसे पीछे की ओर खींच रहे हैं और वो इस दौरान अपने हाथों से जमीन में पौधे रोप रहा है। इस वीडियो के साथ अरशद ने लिखा, 'आवश्यकता ही सभी अविष्कारों की जननी है'। मीका बोले- लोगों को रिया और कंगना की खबरें पसंद अरशद के इस वीडियो को शेयर करते हुए मीका ने लिखा, 'भाई मीडिया और लोगों को इस उबाऊ खबर में कोई दिलचस्पी नहीं है... वे रिया और कंगना जैसी मनोरंजक खबरें पसंद करते हैं। अर्नब गोस्वामी तो और ज्यादा सलमान खान को देखने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन हमारे किसानों की उन्हें कोई परवाह नहीं है।' ## तीन दिन पहले भी न्यूज चैनल्स को मारा था ताना इससे पहले 15 सितंबर को भी मीका ने बारिश के बीच झोपड़े में भीगने से बचने की कोशिश कर रहे कुछ बच्चों का एक वीडियो रीट्वीट करते हुए पूछा था, 'तो कौन इन बच्चों की मदद करने के लिए आगे आ रहा है? मैं आजतक, रिपब्लिक, जी न्यूज, इंडिया टीवी, इंडिया टुडे, एबीपी न्यूज से निवेदन करता हूं कि उन्हें खोजें और चलो साथ मिलकर उनकी मदद करते हैं... रिया और कंगना पर थोड़ा कम ध्यान दीजिए, देश में और भी मुद्दे हैं।ठीक करने के लिए।' ## लोगों ने कहा ये कोई अविष्कार नहीं है अरशद की ये पोस्ट ज्यादातर लोगों को पसंद आई और इसे लेकर उन्होंने उनकी सराहना की। हालांकि कुछ लोगों को ये समझ नहीं आई और उन्होंने अभिनेता से कहा कि इसमें किसी भी तरह का अविष्कार नहीं है। ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अरशद वारसी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आवश्यकता ही सभी अविष्कारों की जननी है'। https://ift.tt/35MVX3v
- Get link
- X
- Other Apps
अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का हुआ था कृति सैनन से 'राब्ता', लेकिन रिलेशनशिप पर दोनों ने कहा था-'हम दोस्त हैं' 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले सुशांत सिंह राजपूत के 2018 में लिखे कुछ नोट्स सामने आए हैं। इन नोट्स में यूं तो सुशांत ने कई बातों का जिक्र किया है लेकिन एक बात ने सबका ध्यान खींचा है। सुशांत ने इस नोट में कृति सैनन के साथ ज्यादा वक्त बिताने की बात कही थी। कृति और सुशांत की पर्सनल बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के बाद कृति ने खुलकर ना सही लेकिन इशारों-इशारों में उन्हें अपनी पोस्ट के जरिए याद जरूर किया है। 'राब्ता' से हुआ दोनों का राब्ता 2017 में आई राब्ता में दोनों ने साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था लेकिन उनके इनकार के बाद यह फिल्म कृति सैनन की झोली में जा गिरी। 2016 में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सुशांत और कृति की नजदीकियों की खबरें आम हो चली थीं। यह वही समय था जब सुशांत का अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से रिश्ता टूटने की कगार पर था। आखिरकार 2016 में सुशांत और अंकिता का छह साल पुराना लिव इन रिलेशनशिप टूट गया और सुशांत कृति के साथ वक्त बिताने लगे। राब्ता बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन कृति-सुशांत की पर्सनल बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई। खबरों के मुताबिक, कृति सुशांत से मिलने उनके अपार्टमेंट पर भी जाया करती थीं। 2017 में कृति के बर्थडे पर सुशांत ने अपने घर में एक पार्टी भी दी थी। दोनों फ़्रेंड्स और फैमिली के साथ हैंगआउट करते हुए भी साथ नजर आते थे। दोनों दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड भी गए थे। स्विटजरलैंड ट्रिप के दौरान सुशांत-कृति। सुशांत कृति के पेरेंट्स से मिलने उनके घर भी गए थे जिसके बाद इनके अफेयर की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था। हालांकि, यह दोनों हमेशा इस बात से इनकार ही करते रहे। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छे दोस्तों से ज्यादा कोई और रिश्ता नहीं है। दोनों ने कहा-'हम दोस्त हैं' रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने एक बार कहा था, 'मेरे और कृति को लेकर उड़ रही खबरें बेहद इंट्रेस्टिंग जरूर हैं लेकिन निराधार हैं। हम दोनों दिल्ली से हैं, बहुत बड़े फूडी भी हैं। वो इंजीनियर थीं और मैं भी फिल्मों में आने से पहले इंजीनियरिंग से जुड़ा था इसलिए हमारी खूब बनती है। कृति ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपने रिश्ते को खारिज करते हुए लिखा था, बहुत हुआ, हम बतौर को-स्टार एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, इन निराधार खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। धन्यवाद।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput shared personal bonding with Kriti Sanon' https://ift.tt/3iHq3cB
- Get link
- X
- Other Apps
बोलीं- मुझे उन्हें 'रुदाली' कहने का कोई पछतावा नहीं, लेकिन अगर उन्हें बुरा लगा तो मैं माफी मांगने को तैयार हूं उर्मिला मातोंडकर का कहना है कि उन्हें कंगना रनोट को रुदाली कहने का बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। लेकिन अगर कंगना को यह बुरा लगा तो वे माफी मांगने को तैयार हैं। उर्मिला ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने कंगना को रुदाली विशेष संदर्भ (विक्टिम कार्ड खेलने के लिए) में कहा था। लेकिन अगर कंगना को किसी भी तरीके से यह आपत्तिजनक लगा हो तो मैं माफी मांग सकती हूं। माफी मांगने से मैं छोटी नहीं हो जाऊंगी।" मुझे अपने शब्दों पर खेद नहीं : उर्मिला उर्मिला ने आगे कहा, "मैंने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, उन पर मुझे कोई खेद नहीं है। मुझे समझ नहीं आता कि आखिर क्यों कोई इंसान हमेशा विक्टिम कार्ड खेलता रहता है। जब इंडस्ट्री में आपका इतना लंबा और बेहतरीन करियर हो, जहां से आपको सबकुछ मिला हो? तो क्या आपने अपने उस एजेंडे में इसे शामिल किया, जिसमें आप आपके साथ न होने वाले लोगों के बारे में बोल रही हैं।" कंगना ने जताया था 'रुदाली' शब्द पर ऐतराज गुरुवार को कंगना रनोट ने अपने एक ट्वीट में उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न स्टार कहा था। लेकिन जब बॉलीवुड सेलेब्स और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस कमेंट का विरोध किया तो उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा था, "तब आपका फेमिनिज्म कहां गया था, जब उर्मिला ने मुझे रुदाली और प्रोस्टीट्यूट कहा था? आपका फेक फेमिनिज्म महिला जाति पर लानत है। क्या आप जानते हैं कि इंसान के पास सिर्फ फिजिकल बॉडी ही नहीं होती। हमारे पास इमोशनल बॉडी भी होती है, मेंटल बॉडी भी होती है और साइकोलॉजिकल बॉडी भी होती है। सिर्फ इंटर-कोर्स करना ही रेप नहीं होता।" कंगना-उर्मिला विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... कंगना रनोट का नया विवाद:एक्ट्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को बताया सॉफ्ट पोर्न स्टार, बोलीं- जाहिर तौर पर वे अपनी एक्टिंग के लिए तो नहीं जानी जातीं उर्मिला मातोंडकर बोलीं- मैंने भी करियर में नेपोटिज्म को झेला; उस साल मेरे साथ 16-17 लड़कियों ने एंट्री ली थी, जिनमें से कई इंडस्ट्री के बड़े नामों से जुड़ी थीं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उर्मिला मातोंडकर ने एक इंटरव्यू में कंगना रनोट के लिए रुदाली शब्द का इस्तेमाल किया था। https://ift.tt/33E7C26
- Get link
- X
- Other Apps
सोनू सूद ने प्रवासियों की मौत से जुड़ा कार्टून शेयर किया, यूजर्स ने एंटी मोदी कहा तो डिलीट कर दी पोस्ट सोनू सूद ने एक कार्टून शेयर किया। प्रवासियों की मौत पर बनाया हुआ। जिसे कई यूजर्स ने एंटी मोदी करार दिया। यानी लॉकडाउन में प्रवासियों के मसीहा बन चुके सोनू सूद पहली बार ट्रोलर्स का निशाना बने। इस ट्वीट में एक आदमी सोनू सूद से लॉकडाउन में हुई प्रवासियों की मौत के बारे में पूछ रहा है, वहीं सोनू के हाथ में एक कार्ड है, जिसमें लिखा है- सॉरी सर, मैं उन्हें बचाने में व्यस्त था। सोनू सूद का यह ट्वीट अब उनके अकाउंट पर मौजूद नहीं है। डिलीट किया ट्वीट लेकिन वायरल होने के बाद इस ट्वीट को शेयर करते हुए सोनू ने कार्टूनिस्ट की तारीफ में लिखा था - आप बहुत कमाल के हैं भाई। हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनू ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक यह ट्वीट वायरल हो गया था। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि बॉलीवुड में ऐसा कोई नहीं है जिसके दो चेहरे न हों। ट्रोलर्स ने इस तरह निशाने पर लिया ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sonu Sood shared cartoon on data of migrant deaths which left Twitterati furious but deletes it later https://ift.tt/3kxQtOb
- Get link
- X
- Other Apps
बाथरूम में मृत मिलीं जानी-मानी फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता, बेटे ने एक दिन पहले मां को आखिरी बार देखा था जानी-मानी फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का निधन हो गया है। गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12:25 बजे वे साउथ कोलकाता के बोर्ड स्ट्रीट स्थित अपने घर के बाथरूम में मृत मिलीं। पुलिस की शुरुआती जांच में मौत की वजह अचानक आया कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। हालांकि, उनके फैमिली मेंबर्स का कहना है कि उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं थी। बेटे ने बुधवार को आखिरी बार मां को देखा था शरबरी दत्ता के बेटे अमलिन भी फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "बुधवार को मैंने मां को आखिरी बार देखा था। गुरुवार को वे मुझे दिनभर दिखाई नहीं दीं। मैंने सोचा कि व्यस्त होंगी और किसी काम के सिलसिले में बाहर गई होंगी। यह कुछ असामान्य नहीं था। हम दोनों इतने व्यस्त रहते थे कि हर दिन हमारी मुलाकात नहीं होती थी।" बंगाली कवि अजीत दत्ता की बेटी थीं शरबरी शरबरी बंगाली कवि अजीत दत्ता की बेटी थीं। उन्होंने प्रेसिडेंसी कॉलेज से ग्रैजुएशन किया था और मास्टर डिग्री कोलकाता यूनिवर्सिटी से ली थी। अपने छात्र जीवन में वे डांस ड्रामा में हिस्सा लेती रहती थीं। बाद में फैशन इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम बन गईं। सचिन, इमरान की ड्रेस डिजाइन की शरबरी खासकर मेल सेलिब्रिटीज की ड्रेस बनाती थी। उन्होंने किक्रेटर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत कई फेमस लोगों की ड्रेस डिजाइन की थी। मेनस्ट्रीम फैशन वर्ल्ड में उन्होंने रंगीन बंगाली धोती और कढ़ाई किए हुए पंजाबी कुर्ते इंट्रोड्यूस किए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शरबरी दत्ता ने सचिन तेंदुलकर और इमरान खान जैसे सेलेब्स की ड्रेस डिजाइन की थीं। https://ift.tt/2FFJlRd
- Get link
- X
- Other Apps
थाली में छेद वाले बयान को लेकर जया बच्चन पर भड़कीं जया प्रदा, पूछा- अमर सिंह के मामले में किसने किसकी थाली में छेद किया था? बॉलीवुड के बचाव में जया बच्चन के राज्यसभा में दिए थाली में छेद वाले बयान को लेकर एक्ट्रेस जया प्रदा भी भड़क गई हैं। इस मामले में उन्होंने अभिनेता और सांसद रवि किशन का बचाव करते हुए उनकी भावना को समझने की बात कही है। साथ ही उन्होंने जया बच्चन को अमर सिंह के अहसानों को याद दिलाते हुए उनसे पूछा है कि वहां पर किसने थाली में छेद किया था। 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में जयाप्रदा ने कहा कि 'इंडस्ट्री का अपमान करने की हैसियत किसी में नहीं है। जहां तक रवि किशन जी के संसद में दिए बयान की बात है मैं उनका समर्थन करना चाहूंगी। उन्होंने गलत नहीं कहा है। उन्होंने सिर्फ यही कहा है कि इंडस्ट्री के चंद लोग ड्रग्स मामले में शामिल हैं और उन्हें रोकना जरूरी है और देश के युवाओं को ड्रग्स की लत से बचाना जरूरी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी गलत है। उन्होंने पूरी इंडस्ट्री को दोषी नहीं ठहराया है।' शायद जया जी ने इसे अपने ऊपर ले लिया जया बच्चन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'सुशांत केस के सामने आने के बाद नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी इसमें एक्टिव हो गया है। लेकिन जया जी ने पता नहीं ऐसा क्यों सोचा, उन्हें ऐसा क्यों लगा कि वो गुस्सा हो गईं और उन्हें कहना पड़ा कि मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी और ये इंडस्ट्री का अपमान है। शायद इसे उन्होंने अपने ऊपर ले लिया। लेकिन आपको ये समझना होगा कि ये किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं हैं।' याद दिलाया अमर सिंह का अहसान अमर सिंह के अहसानों को याद दिलाते हुए जया प्रदा ने कहा, 'जया जी हमारे नेता आदरणीय अमर सिंह जी आपके साथ होते थे, आपके परिवार के साथ रहते थे। आपने उनके साथ क्या किया। आपके दुख के समय पर अमर सिंह जी ने आपका साथ दिया था। लेकिन आपको ये बात याद नहीं है। और जब अमर सिंह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे थे, तो उस समय पर आपके परिवार को उन्हें याद करने का समय नहीं मिला।' अमर सिंह मामले में किसने थाली में छेद किया आगे उन्होंने कहा, 'जब वो चले गए तो उनके बारे में सोचने के लिए समय नहीं मिला। अमर सिंह जी के मरने के बाद उनके लिए सिर्फ दो लाइन की कविता लिखते हैं। यही तरीका होता है क्या। ये मतलब की राजनीति है। कौन किसकी थाली में छेद कर रहा है, एकबार आप सोच लीजिए। मैं आपसे ही ये सवाल पूछ रही हूं।' 'आज दुनिया देख रही है, कि कौन किस चीज के लिए आपको राजनीति में लेकर आए थे। आज सिर्फ पद के लिए जया जी आपने अमर सिंह जी को छोड़ दिया। क्योंकि राज्यसभा में आपको रहना है इसलिए आपने उस पार्टी को चुना है।' आपको ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए आगे रवि किशन का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, 'इतनी बड़ी इंडस्ट्री को हम इंसल्ट नहीं कर रहे हैं। कुछ भी जरूरत नहीं है मुझे रवि किशन जी का समर्थन करने की। लेकिन उनका जो भाव है, उनका जो बयान है, उनकी जो भावना है, वो यूथ को बचाने के लिए है। अब भी मैं कहती हूं, आप और अमित जी ड्रग्स के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करिए और युवाओं को इससे बचाइये।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Jaya Prada, who was angry at Jaya Bachchan over the statement with a hole in the plate, asked- Who had punched the plate in Amar Singh's case? https://ift.tt/2ZQgcJQ
- Get link
- X
- Other Apps
29 साल के करियर में पहली बार ट्रांसजेंडर का रोल निभाते दिखेंगे अक्षय कुमार, ये एक्टर्स भी कर चुके ऐसा चैलेंजिंग रोल बॉलीवुड एक्टर्स फिल्मों के किरदार को सार्थक बनाने के लिए अपनी जी-जान लगा देते हैं। किरदार में जान डालने के लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो किरदार के लिए अपना कम्फर्ट जोन छोड़कर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनमें अक्षय कुमार का नाम शामिल है जो कि अपनी अगली फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। इस फिल्म में अक्षय एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगे। इंडस्ट्री में 29 साल गुजार चुके अक्षय ने इससे कभी इस तरह का रोल नहीं किया है और करियर के बेहद सफल पड़ाव पर खड़े अक्षय ने एक किन्नर का रोल स्वीकार करके काफी बड़ा रिस्क भी लिया है। फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट-स्टार पर रिलीज होगी। वैसे, अक्षय पहले ऐसे स्टार नहीं जो फिल्म में ट्रांसजेंडर का रोल करने जा रहे हैं। इससे पहले भी कई बड़े स्टार्स ऐसा रिस्क ले चुके हैं। आशुतोष राणा 1999 में आई संघर्ष में आशुतोष ने लज्जा शंकर पांडे नाम के ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर सबको चौंका दिया था। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा आशुतोष ने शबनम मौसी की जिंदगी पर बनी शबनम में भी किन्नर का किरदार निभाया था जो कि 2005 में रिलीज हुई थी। शबनम मौसी देश की पहली किन्नर हैं जिन्होंने चुनाव लड़ा और उसे जीती भी थीं। सदाशिव अमरापुरकर 1991 में आई 'सड़क' में सदाशिव ने महारानी नाम के किन्नर का रोल निभाया था जिसकी जमकर तारीफ हुई थी। उन्हें बेस्ट विलेन की कैटेगरी में फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। महेश मांजरेकर कंगना रनोट और पारस अरोड़ा स्टारर रज्जो में महेश मांजरेकर ने बेगम नाम की किन्नर का रोल अदा किया था जो कि कोठा चलाती है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। परेश रावल 1997 में आई तमन्ना में परेश रावल ने भी किन्नर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में पूजा भट्ट, शरद कपूर और मनोज बाजपेयी भी मुख्य किरदारों में थे। रवि किशन 2013 में आई सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर बुलेट राजा में रवि किशन भी रज्जो नाम के किन्नर के रोल में नजर आए थे। रवि किशन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने इससे पहले कभी इस तरह का रोल नहीं किया है लेकिन तिग्मांशु धूलिया(डायरेक्टर) को इसका क्रेडिट दूंगा। उनके क्लियर विजन के कारण मैं इस रोल को करने में सफल रहा और यह चैलेंज ले पाया।' प्रशांत नारायण फिल्म मर्डर 2 में प्रशांत नारायण भी ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आए थे जो कि लड़कियों को टॉर्चर करता है। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी जिसमें इमरान हाशमी और जैकलिन फर्नांडीज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राजकुमार राव क्वीन, सिटी लाइट्स, अलीगढ़ और कई बेहतरीन फिल्में कर चुके राजकुमार राव ने भी किन्नर जैसा चैलेंजिंग रोल निभाया था। उन्हें बंगाली फिल्म अमी सायरा बानो में किन्नर के किरदार में देखा गया था। यह फिल्म 2015 में आई थी। राजकुमार ने इस रोल को लेकर कहा था, 'यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो कि अंदर से औरतों की तरह फील करता है जिसकी वजह से वह ट्रांसजेंडर कम्युनिटी की ओर आकर्षित हो जाता है। यह किरदार मुझे बेहतरीन लगा और इसने बतौर एक्टर मुझे चैलेंज किया इसलिए मैंने इस रोल को चुना।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today For the first time in 29 years of career, Akshay Kumar will be seen playing the role of transgender, these actors have also done such a challenging role https://ift.tt/2ZNqhra
- Get link
- X
- Other Apps
उर्मिला मातोंडकर बोलीं- मैंने भी करियर में जमकर नेपोटिज्म को झेला; उस साल मेरे साथ 16-17 लड़कियों ने एंट्री ली थी, जिनमें से कई इंडस्ट्री के बड़े नामों से जुड़ी थीं कंगना रनोट ने हाल ही में एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर पर अपने स्ट्रगल का अपमान करने का आरोप लगाया था और उन्हें सॉफ्ट पोर्न स्टार भी कहा था। हालांकि उर्मिला का कहना है कि इंडस्ट्री में उनका खुद का स्ट्रगल रहा है और उन्होंने भी काफी बड़ी मात्रा में नेपोटिज्म का सामना किया था। यहां तक कि उनके बारे में भी काफी कुछ अनाप-शनाप लिखा गया था। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान उर्मिला ने बताया कि 'हम सभी ने अपने-अपने संघर्षों का सामना किया। मैं खुद एक अत्यंत मध्यमवर्गीय महाराष्ट्रीयन पृष्ठभूमि से आती हूं। मैंने खुद भी नेपोटिज्म को झेला है। मैंने भी इससे लड़ाई लड़ी है और खुद को उससे उबारा भी है।' करियर की शुरुआत में नेपोटिज्म को झेला एक्ट्रेस ने बताया कि 1991 में फिल्म 'नरसिम्हा' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत के बाद उन्हें भी नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा था, क्योंकि उस साल उनके साथ ही कई नए चेहरे भी लॉन्च हुए थे। जिनमें से ज्यादातर चेहरे इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से संबंधित थे। उर्मिला ने कहा, 'अगर मैं 'नेपोटिज्म' शब्द के बारे में बात करना शुरू करूं तो मुझे लगातार कई घंटों तक इसके बारे में बात करना होगी। मुंबई से होने के बावजूद जितनी मात्रा में मैंने इसका सामना किया है, सिर्फ यही कहूंगी कि वो काफी चिंताजनक है।' 16-17 नई लड़कियों के बीच किया था डेब्यू उर्मिला के अनुसार, '1991 में मेरे अलावा कुछ 16-17 नई लड़कियों ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी और उनमें से कुछ आठ या नौ इंडस्ट्री से जुड़े किसी ना किसी व्यक्ति की बेटियां थीं। करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, पूजा भट्ट, काजोल उनमें से कुछ नाम हैं।' मुझे इंडस्ट्री के नियम नहीं पता थे उन्होंने आगे कहा, 'रंगीला के पहले मेरे बारे में भी काफी कुछ अनाप-शनाप लिखा गया। मैंने 'नरसिम्हा' से काफी अच्छी शुरुआत की थी और लोगों ने मुझे पसंद किया था और डांस और एक्टिंग को लेकर मेरी तारीफ की थी। लेकिन मुझे लगता है क्योंकि इंडस्ट्री में मेरे पास ज्यादा सपोर्ट नहीं था और मैं एक बिल्कुल गैर फिल्मी पृष्ठभूमि वाली आउटसाइडर थी, तो मुझे कहीं ना कहीं यहां के नियम नहीं पता थे।' मेरे बारे में खूब वाहियात बातें लिखी गईं 'मुझे ये नहीं पता था कि मीडिया को किस तरह से खुश रखना है। जो कि उस समय बहुत बड़ी बात थी। इस मामले में मैं नॉर्मल से बहुत नीचे थी। मेरे बारे में इतनी वाहियात बातें लिखी गई थीं, कि वो ऐसे फेसेस बनाती है, वो ये है वो वो है, मुझे डिमोरलाइज करने का कोई भी मौका किसी ने भी नहीं गंवाया था। भले ही उस इंसान को अपनी जॉब आती हो या ना आती है। इसमें उस वक्त के मीडिया के अलावा इंडस्ट्री के काफी लोग भी शामिल थे।' उन्होंने कहा, 'जिस समय मैं 'रंगीला' कर रही थी, उस समय मुझे इस तरह से नकार दिया गया था जैसा सिनेमा के इतिहास में कभी किसी के साथ नहीं हुआ होगा।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Urmila Matondkar said- I too have faced a lot of nepotism in my career; 16-17 girls took entry with me that year, many of whom were associated with big names in the industry. https://ift.tt/2FL83iL
- Get link
- X
- Other Apps
कहा- मेरे खिलाफ जो लिखा है उस पर कोर्ट केस करूंगी, कल कंगना ने भास्कर पर भी फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगाया था बॉलीवुड सेलेब्स से टकराते-टकराते कंगना रनोट अब मीडिया से भी टक्कर ले रही हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि उन्हें मजबूरी में शिवसेना को वोट देना पड़ा था। हालांकि, जब आज तक के पत्रकार कमलेश सुतार ने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि उन्होंने जिस विधानसभा सीट के लिए वोटिंग की, वहां से शिवसेना का कोई कैंडिडेट खड़ा ही नहीं हुआ था तो वे भड़क गईं। कंगना ने सुतार को खुली धमकी देते हुए लिखा, "आप गलत हैं। गलत जानकारी मत फैलाइए। मैं आपको लीगल नोटिस भेजूंगी और आपको यह कोर्ट में साबित करना होगा। यह ट्रोलिंग आपको बहुत महंगी पड़ेगी। अपने इस नॉटी झूठ कीमत आपको जेल जाकर चुकानी पड़ेगी।" ## इसके बाद कंगना ने वोटिंग वाले ट्वीट पर सफाई दी और लिखा, "मैं स्पष्ट तौर पर लोकसभा चुनाव के बारे में बात कर रही थी। लेकिन वे जानबूझकर विधानसभा चुनाव की बात कर रहे थे। क्या मूर्ख हैं। पत्रकार होने का दावा करते हैं। लेकिन खुलकर झूठ फैला रहे हैं। उन्हें अदालत में घसीटा जाना चाहिए।" कंगना ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने परिवार और स्टाफ के साथ वोट दिया था और न चाहते हुए भी उन्हें शिवसेना के लिए वोटिंग करनी पड़ी थी। ## ## पत्रकार ने भी सुना दी खरी-खरी कंगना के ट्वीट पर कमलेश सुतार ने भी खरी-खरी सुना दी। उन्होंने लिखा, "और कंगना रनोट जी। मैं पत्रकार हूं। कोई ट्रोल नहीं। इसलिए प्लीज पत्रकार को डराने की कोशिश मत करिएगा, यह आपको कई प्रकार के खतरे में डाल सकता है। शुभरात्रि।" ## कंगना का नया दावा- मैंने कोई लड़ाई शुरू नहीं की एक्ट्रेस ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, "मैं लड़ाकू इंसान बन सकती हूं। लेकिन यह सच नहीं है। मेरा रिकॉर्ड है कि मैंने कभी भी कोई लड़ाई शुरू नहीं की। अगर कोई यह साबित कर दे तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगी। मैंने कोई लड़ाई शुरू नहीं की। लेकिन हर लड़ाई को पूरा जरूर किया है। भगवान कृष्ण ने कहा है कि अगर तुम्हे कोई लड़ने के लिए ललकारे तो तुम इनकार नहीं कर सकते।" ## अभिजीत गांगुली ने की ट्विटर छोड़ने की अपील कंगना का ट्वीट देखने के बाद स्टैंडअप कॉमेडियन और लेखक अभिषेक गांगुली ने उनसे ट्विटर छोड़ने की अपील की। उन्होंने लिखा, "तीन दिन पहले आपने सोनम कपूर और दिया मिर्जा को बिमबॉस कहा था, जो कि हकीकत मे तुम्हे सपोर्ट कर रही थीं और कह रही थीं कि बीएमसी ने गलत किया है। अब प्लीज सम्मान करते हुए ट्विटर छोड़ दीजिए। ताकि देश असली मुद्दों जैसे डॉक्टर्स की मौत, प्रवासी मजदूरों के दर्द, जॉब क्राइसिस और गिरती जीडीपी पर फोकस कर सके।" ## कंगना का पलटवार- मुझे म्यूट कर दो कंगना ने अभिनीत गांगुली पर पलटवार करते हुए लिखा, "वे (सोनम और दीया) हत्या के आरोपी ड्रग्स लेने वालों के लिए लड़ रहे थे। मेरा नाम जानबूझकर इसमें घसीटा गया। तथ्यों के साथ छेड़छाड़ न करो। मुझे म्यूट करो और असली मुद्दों पर फोकस करो।" ## कंगना विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ सकते हैं... कंगना झूठ बोल रहीं:कंगना ने कहा- शिवसेना को मजबूरी में वोट दिया; सच ये कि जिस सीट पर कंगना का वोट पड़ता है, वहां शिवसेना लड़ी ही नहीं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि उन्हें मजबूरी में शिवसेना को वोट देना पड़ा था। https://ift.tt/2FOETiC
- Get link
- X
- Other Apps
छापेमारी के बाद मुंबई से 5 लोगों को एनसीबी टीम ने हिरासत में लिया, 1 लाख की ड्रग्स और 4 लाख का कैश बरामद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर एनसीबी ने छापा मार कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ जारी है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में एनसीबी को बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए हैं। इस बार में और जानकारी आज आधिकारिक रूप से सामने आ सकती है। पकड़े गए राहिल विश्राम का बॉलीवुड से लिंक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग के तीन अलग-अलग सिंडीकेट का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके पास से एक लाख रुपए मूल्य का ड्रग्स और 4 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। इनमें सबसे बड़ा नाम राहिल विश्राम का है। इसके सीधे संबंध बॉलीवुड में बताये जा रहे हैं। मुंबई एनसीबी के अलावा दूसरे शहरों से भी एनसीबी की एडिशनल टीम मुंबई बुलाई जा रही हैं।इसी वजह से गुरुवार को एनसीबी की एक टीम अहमदाबाद से मुंबई पहुंच गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अब तक रिया और शोविक समेत 20 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। इन पांचों से पूछताछ में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम का खुलासा हो सकता है। इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने भी कई नामचीन सेलेब्रिटीज के नाम का खुलासा किया है। हालांकि, रडार पर होने के बावजूद एनसीबी की ओर से किसी को समन नहीं किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इस मामले में हिरासत में लिए गए राहिल विश्राम के बॉलीवुड में अच्छे कनेक्शन हैं। https://ift.tt/33INoUK
- Get link
- X
- Other Apps
एम्स की विसरा रिपोर्ट में आज होगा स्पष्ट, ड्रग्स केस में गिरफ्तार मिरांडा समेत तीन ने जमानत के लिए किया हाईकोर्ट का रुख अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य आज सामने आ सकता है। एम्स की विसरा रिपोर्ट आज आ सकती है, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि अभिनेता ने आत्महत्या की है या उनका मर्डर हुआ है। रिपोर्ट को लेकर एम्स के डॉक्टरों का पैनल आज फाइनल मीटिंग करेगा। इस बीच सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और अब्दुल बासित ने अपनी जमानत को लेकर हाई कोर्ट का रुख किया है। आज दोपहर इस मामले में सुनवाई हो सकती है। सिर्फ 20 प्रतिशत विसरा के आधार पर बनी यह रिपोर्ट विसरा रिपोर्ट से साफ होगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। इससे पहले कलीना फॉरेंसिक ने अपनी रिपोर्ट में विसरा रिपोर्ट को निगेटिव बताया था। बता दें, दोबारा सामने आने वाली ये रिपोर्ट एक्टर के 20 प्रतिशत विसरा के जांच पर तैयार की गई है। क्योंकि मुंबई पुलिस ने सुशांत का 80 फीसदी विसरा अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था। एम्स विशेषज्ञ ने हर एंगल से जांच करने की बात कही थी इस मामले में जांच पैनल का नेतृत्व कर रहे एम्स के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने कुछ दिन पहले कहा था, 'हम हत्या होने के अलावा सभी संभावित एंगल्स से इस पूरी जांच को करेंगे।' उन्होंने कहा था, हमारी टीम राजपूत के शरीर पर चोट के पैटर्न का विश्लेषण करेगी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ उन्हें मिलाएगी। उन्होंने कहा था, 'संरक्षित विसरा की जांच की जाएगी और जो एंटी-डिप्रेसेंट राजपूत को दिए गए थे, उनका विश्लेषण भी एम्स प्रयोगशाला में किया जाएगा।' फोरेंसिक एक्सपर्ट ने क्राइम सीन खराब करने पर हैरानी जताई थी सीबीआई ने मेडिको-लीगल ओपिनियन के लिए एम्स के फोरेंसिक विभाग से संपर्क किया था। रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए डॉ सुधीर गुप्ता ने क्राइम सीन को जिस तरह से खराब किया था उस पर हैरानी जताई थी। डॉक्टर गुप्ता ने कहा था कि क्राइम सीन की यथास्थिति को बरकरार नहीं रखा गया और उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। जिससे हो सकता है कि वो जगह फोरेंसिक सबूतों की जांच के लिए अनुपयुक्त हो गई हो। सीबीआई की एसआईटी भी देगी रिपोर्ट इसके अलावा सीबीआई की स्पेशल इंवेस्टिेगेशन टीम जिसमें नुपूर प्रसाद, अनिल यादव शामिल हैं। वे भी अपने सीनियर्स को रिपोर्ट देने दिल्ली रवाना हुए हैं। ये दोनों अधिकारी अपनी संक्षिप्त जांच रिपोर्ट भी सौंपेंगे ताकि उन्हें केस में आगे की लीड मिल सके। सीबीआई की टीम ने 22 अगस्त से अब तक जो भी सुबूत जुटाए हैं और बयान रिकॉर्ड किए हैं उनका भी ब्यौरा देगी। एनसीबी ने 5 और लोगों को ड्रग्स मामले में पकड़ा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर एनसीबी ने छापा मार कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ जारी है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में एनसीबी को बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुए हैं। इस बार में और जानकारी आज आधिकारिक रूप से सामने आ सकती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को सुशांत का शव बांद्रा के जिस फ्लैट में लटका मिला था, उसमें उस वक्त चार लोग थे। https://ift.tt/32DG9hJ
- Get link
- X
- Other Apps