Posts

रंगीला से स्टार बन गई थीं उर्मिला लेकिन सिर्फ राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्में करने के फैसले ने बर्बाद कर दिया था उनका करियर कंगना रनोट बॉलीवुड स्टार्स से पंगा लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। अब उनके निशाने पर उर्मिला मातोंडकर आ गई हैं। उर्मिला ने बॉलीवुड में ड्रग्स केस पर कंगना की बातों का विरोध किया था जो कि कंगना को नागवार गुजरा और उन्होंने उर्मिला को सॉफ्ट पोर्न स्टार कह डाला। साथ ही कहा कि वह बॉलीवुड में इंडस्ट्री के लिए नहीं जानी जातीं। उनके इस बयान का स्वरा भास्कर और कई सेलेब्स ने विरोध किया है और उर्मिला को बेहतरीन एक्ट्रेस करार दिया है। वैसे, उर्मिला के फिल्मी करियर की बात करें तो उर्मिला ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1980 में आई फिल्म कलयुग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्हें फिल्म मासूम से पहचान मिली थी। फिल्म मासूम में कंगना। बतौर हीरोइन उनकी पहली फिल्म नरसिम्हा थी, लेकिन उन्हें असली पहचान रामगोपाल वर्मा की रंगीला से मिली। रंगीला में काम करने के दौरान ही रामगोपाल उर्मिला को दिल दे बैठे थे। यहां तक कि रामू अपनी फिल्मों में सिर्फ उर्मिला को ही लेते थे। एक फैसले ने बर्बाद किया करियर सिर्फ रामगोपाल वर्मा की फिल्में करने की वजह से उर्मिला ने दूसरे कई डायरेक्टर्स के साथ काम करने से मना कर दिया था। चूंकि बॉलीवुड में रामगोपाल वर्मा की कई लोगों के साथ पटती नहीं थी, इस वजह से कई डायरेक्टर्स ने उर्मिला को फिल्मों में लेना ही बंद कर दिया। धीरे-धीरे उर्मिला को फिल्में मिलना भी बंद हो गईं और उनका करियर बर्बाद हो गया। रामू के साथ उर्मिला ने 13 फिल्में कीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार तो उर्मिला की खातिर रामगोपाल वर्मा ने माधुरी दीक्षित तक को फिल्म से हटा दिया था। बाद में जब राज खुला तो पता चला कि रामू को उर्मिला से बेइंतहा मोहब्बत थी, इसी वजह से वो उर्मिला को फिल्म में साइन करते थे। हालांकि, जब यह बात उर्मिला को मालूम चली तो उन्होंने रामगोपाल वर्मा का प्रपोजल ठुकरा दिया था। इतना ही नहीं, उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ फिल्में करना भी बंद कर दी थीं। रामू ने साउथ फिल्मों में भी किया कास्ट 'रंगीला' से पहले रामगोपाल वर्मा ने उर्मिला को 1992 में आई तेलुगु फिल्म 'अंथम', द्रोही और 1993 में रिलीज हुई 'गायम' में मौका दिया था। एक वक्त ऐसा था कि रामू अपनी फिल्मों में उर्मिला को ही कास्ट करते थे। रामू ने ऑफिस के कमरे का नाम भी 'उर्मिला मातोंडकर' रखा उर्मिला को लेकर रामगोपाल वर्मा की दीवानगी इस कदर थी कि उन्होंने अंधेरी, मुंबई में स्थित अपने ऑफिस के एक कमरे का नाम ही 'उर्मिला मातोंडकर' रख दिया। रामू के ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर पर 15 कमरे हैं, जो एडिटिंग, पोस्ट प्रोडक्शन, साउंड डिपार्टमेंट के लिए यूज किए जाते हैं। रामगोपाल के साथ किया 13 फिल्मों में काम उर्मिला ने रामगोपाल वर्मा के साथ कुल 13 फिल्मों में काम किया। इनमें अंथम, द्रोही, गायम, अंगनगा ओका राजू (सभी तेलुगु), रंगीला, दौड़, सत्या, कौन, मस्त, जंगल, कंपनी, भूत और आग जैसी फिल्मों में काम किया। ऑफ बीट फिल्मों में भी आईं नजर राम गोपाल वर्मा का साथ छूटने के बाद उर्मिला ने कुछ ऑफबीट फिल्मों में भी काम करने की कोशिश की। इनमें पिंजर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन उर्मिला की यह कोशिश नाकाम रही। यह फिल्में फ्लॉप रहीं। 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन से की शादी उर्मिला मातोंडकर ने 3 मार्च, 2016 को खुद से 9 साल छोटे कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली। उर्मिला लंबे समय से फिल्म से दूर हैं। वे आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'ब्लैकमेल' में आइटम नंबर 'बेवफा ब्यूटी' में नजर आईं थीं। मोहसिन जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लक बाय चांस' में काम कर चुके हैं। राजनीति में असफल पारी उर्मिला ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई लेकिन इसमें उन्हें नाकामयाबी हाथ लगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुई थी। उन्होंने उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी गोपाल शेट्‌टी से हार गई थीं। 5 महीने बाद ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut called Urmila Matondkar a soft porn star, know some interesting facts about her https://ift.tt/3msVGZF

ड्रग्स मामले में हो रहे मीडिया ट्रायल के खिलाफ एक्ट्रेस ने लगाई याचिका, बोलीं- मेरा नाम घसीटकर मुझे बदनाम किया जा रहा सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में मीडिया ट्रायल के खिलाफ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा लगाया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि इस मामले में उनका नाम घसीटकर मीडिया उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने उनके खिलाफ हो रहे कवरेज पर रोक लगाने की मांग की है। अपने बयान से मुकर चुकी हैं रिया: रकुल रकुल ने अपनी याचिका में हवाला दिया है कि जिस रिया चक्रवर्ती के बयान के आधार पर उनके ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लग रहा है, वे कोर्ट में अपने स्टेटमेंट से मुकर चुकी हैं। उन्होंने इसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जबरदस्ती लिया गया बयान बताया है। न्यूज चैनल्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग रकुल ने कहा कि एक शूट के दौरान उन्हें पता चला कि रिया ने उनका और सारा अली खान का नाम ड्रग्स लेने वालों की लिस्ट में गिनाया है, जिसके बाद से मीडिया उन्हें बदनाम करने में लगा हुआ है। एक्ट्रेस ने हाईकोर्ट से अपील की है कि इस तरह के मीडिया ट्रायल पर रोक लगनी चाहिए। साथ ही उन्हें बदनाम करने वाले न्यूज चैनल्स के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब रकुल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से रुख स्पष्ट करने की मांग की है। कोर्ट ने केंद्र, प्रसार भारती और प्रेस परिषद से कहा है कि वे रकुल की याचिका को रि-प्रजेंटेशन के तौर पर मानें और जल्दी से जल्दी इस पर फैसला करें। हाईकोर्ट ने यह उम्मीद भी जताई है कि मीडिया रिया चक्रवर्ती के केस में रकुल प्रीत सिंह से संबंधित खबरों में संयम बरतेगा। रिया के कथित बयान के बाद चर्चा में रकुल पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स में एनसीबी के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम लिया है। यह भी कहा जा रहा था कि इन्हें जल्दी ही समन भेजा जा सकता है। हालांकि, एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने इस खबर का खंडन किया था और कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स की कोई लिस्ट नहीं बनाई और न ही किसी को समन भेजा है। अब तक ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक समेत 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कई रिपोर्ट्स में एनसीबी के सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया था कि ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती ने रकुल प्रीत सिंह का नाम लिया है। https://ift.tt/2FFp1zt

कभी बिग बी ने भेजे थे एक्ट्रेस को फूल, कहा था-मैं भाग्यशाली हूं कि उस पेशे से जुड़ा हूं जिसमें कंगना बसती है कंगना रनोट बॉलीवुड सेलेब्स पर खुलकर निशाना साध रही हैं। पिछले दिनों राज्यसभा में जब बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला उठा तो जया बच्चन ने कंगना का नाम ना लेते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाई। कंगना भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने जया बच्चन पर पलटवार करते हुए कई बातें कह डाली। इसके बाद कंगना अब लगातार जया बच्चन पर निशाना साधने से नहीं हिचकिचा रही हैं। इस विवाद के बाद कंगना और जया भले ही आमने-सामने आ गई हैं लेकिन अमिताभ बच्चन ने हमेशा कंगना की तारीफ ही की है। बिग बी ने भेजे थे फूल अमिताभ बच्चन कंगना की एक्टिंग के कायल हैं। 2014 में रिलीज हुई फिल्म क्वीन में कंगना की बेहतरीन परफॉरमेंस देखकर बिग बी ने उनकी तारीफ करते हुए एक लेटर भेजा था। इसके बाद आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में दत्तो के किरदार से प्रभावित होकर बिग बी ने कंगना को फूल और एक लेटर भेजा था। इस बात का खुलासा कंगना ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने कहा था, ‘मिस्टर बच्चन ने क्वीन में मेरी परफॉरमेंस देखकर मुझे एक लेटर भेजा था। वह अंग्रेजी में था और वह बहुत ही हाई एंड वाली अंग्रेजी लिखते और बोलते हैं लेकिन तनु वेड्स मनु रिटर्न्स देखने के बाद उन्होंने मुझे दोबारा लेटर लिखा। ‘इस बार उन्होंने हिंदी में लेटर के साथ एक कविता भी लिखी। यह दो लेटर्स मेरे लिए मेडल के समान हैं, मैं इन्हें फ्रेम करवाऊंगी। यह लेटर मेरे पेरेंट्स के लिए है जो कि आर्टिस्ट नहीं हैं और मेरी परफॉरमेंस समझ नहीं पाते, यह लेटर प्रूफ के समान है कि मैंने परफॉर्म किया। उनके लेटर में लिखी एक बात ने मुझे रुला दिया।’ उन्होंने लिखा, 'मैं अपने आपको भाग्यशाली समझता हूं कि मैं उस उद्योग से जुड़ा हूं, जिसमें कंगना बसती है।' कंगना ने आगे कहा, आउटसाइडर होने के नाते, मुझे लंबे समय तक लोगों ने प्रताड़ित किया, मेरा मजाक उड़ाया,लेकिन मिस्टर बच्चन द्वारा भेजे गए फूलों ने ना सिर्फ मेरा कमरा भर दिया बल्कि मुझे भी उत्साहित कर दिया। दोनों ने एक कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए 2015 में एक विज्ञापन शूट किया था जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। कंगना को कहा था-नंबर 1 अभिनेत्री इसके बाद 2019 में केबीसी के एक एपिसोड को होस्ट करते वक्त बिग बी ने प्रतिभागी से एक सवाल पूछा था। इस सवाल में चार एक्ट्रेस का वॉइस ओवर ऑडियो सुनाया था जिसमें कंगना की भी आवाज थी। प्रतिभागी ने कंगना की आवाज पहचान ली थी जिसके बाद बिग बी ने कहा था, कंगना रनोट जी बेहद सुंदर, नंबर 1 और फेमस आर्टिस्ट हैं। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड के साथ-साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह फोटो 2016 का है जब दिल्ली में अमिताभ बच्चन को पा के लिए बेस्ट एक्टर तो कंगना को तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। https://ift.tt/32zTvLU

शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर, अनुपम खेर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी, कंगना बोलीं- हम बहुत भाग्यशाली जो हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से भी उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लता मंगेशकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, कंगना रनोट, सुभाष घई, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख समेत अन्य कई कलाकारों ने भी बर्थडे विश किया है। कंगना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं जो हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले। वहीं अनुपम खेर ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। प्रभु आपको लंबी एवं स्वास्थ्य आयु प्रदान करे। यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। जय हिंद।' शिल्पा शेट्टी ने लिखा- आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम अनिल कपूर बोले- आप जो भी करते हैं देशहित में करते हैं ## कंगना बोलीं- आपको अनफेयरली ट्रीट किया जाता है कंगना ने पीएम के लिए पोस्ट किए अपने वीडियो में कहा, 'माननीय प्रधानमंत्रीजी आपको जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाई। मुझे कभी आपसे बात करने का मौका नहीं मिला। लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि ये देश आपको बहुत सराहता है। मुझे पता है कैसी बहुत सारी आवाजें हैं, बहुस सारा शोर है। यहां पर जितना अनफेयरली आपको ट्रीट किया जाता है, शायद ही किसी को इतनी गंदी बातें कही जाती हैं, इतना अपमान किया जाता है।' 'खासकर किसी प्रधानमंत्री को शायद ही कोई इतने अभद्र शब्द और इतनी गलत बातें बोलता होगा। मगर आप जानते हैं कि वो बहुत कम लोग हैं। वो सिर्फ एक प्रोपेगैंडा है। जो साधारण भारतीय आपके लिए महसूस करता है वो जब मैं देखती हूं तो मुझे नहीं लगता कि इतना सम्मान, इतनी भक्ति, इतना प्रेम किसी और प्रधानमंत्री को इससे पहले मिला है।' 'बस मैं यही कहना चाहती हूं कि वो करोड़ों भारतीय जो सोशल मीडिया में नहीं हैं, जिनकी आवाजें शायद आप तक नहीं पहुंच पाती हैं, मैं यही कहना चाहती हूं कि वो सब आज प्रार्थना कर रहे हैं आपकी लंबी उम्र की। और हम बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हमें आप जैसे प्रधानमंत्री मिले हैं। जय हिंद।' ## अनुपम खेर ने भी शेयर किया वीडियो ## लता मंगेशकर ने दीर्घायु होने की कामना की ## रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर बधाई दी ## अभिषेक बच्चन ने भी बधाई दी ## फिल्म मेकर अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया ## सुभाष घई ने मोदी को विजन और मिशन वाले लीडर बताया ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood celebs also congratulated Prime Minister Narendra Modi on his birthday, Kangana said - We are very lucky to have a Prime Minister like you. https://ift.tt/3my7CcK

एक्ट्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को बताया सॉफ्ट पोर्न स्टार, बोलीं- जाहिर तौर पर वे अपनी एक्टिंग के लिए तो नहीं जानी जातीं कंगना रनोट और बॉलीवुड के बीच का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अब कंगना ने एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पोर्न स्टार कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से उर्मिला के उस कमेंट पर रिएक्शन मांगा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कंगना ड्रग्स के खतरे को लेकर चिंतित हैं तो वे अपने राज्य (हिमाचल प्रदेश) से इसके खिलाफ अभियान की शुरुआत क्यों नहीं करतीं। उर्मिला का कहना है कि भारत में ड्रग्स की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से ही हुई है। कंगना ने जवाब में क्या कहा? टाइम्स नाउ से बातचीत में उर्मिला पर पलटवार करते हुए कंगना ने कहा, "मैंने उर्मिला का एक अपमानजनक इंटरव्यू देखा। उसने जिस तरीके से मेरे बारे में बात की, वह मुझे उकसाने के लिए है। उसने मेरे स्ट्रगल का मजाक उड़ाया। वह मुझ पर इसलिए हमलावर है, क्योंकि मैं भाजपा से टिकट चाहती हूं, जो मेरे लिए इतना मुश्किल भरा भी नहीं है।" कंगना ने आगे कहा, "उर्मिला सॉफ्ट पोर्न स्टार हैं। मैं जानती हूं कि यह थोड़ा उद्दंडता पूर्ण है। लेकिन जाहिर तौर पर वे अपनी एक्टिंग के लिए नहीं जानी जातीं। वे किस बात के लिए जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए। अगर उन्हें टिकट (कांग्रेस से) मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं मिल सकता।" उर्मिला के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड सेलेब्स कंगना के स्टेटमेंट के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उर्मिला के सपोर्ट में उतर आए। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, "डियर उर्मिला मातोंडकर जी आप 'मौसम', 'चमत्कार', 'रंगीला', 'जुदाई', 'दौड़', 'सत्या', 'भूत' 'कौन' , 'जंगल', ' प्यार तूने किया किया', 'तेज़ाब', 'पिंजर', 'एक हसीना थी' जैसी फिल्मों में अपने आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं और आपने शानदार एक्टिंग और खूबसूरत डांस किया है।" इसी तरह डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने लिखा, "ऐसा महसूस हुआ कि कहूं कि आप सबसे खूबसूरत, शिष्ट, सात्विक, खुलकर बोलने वाली एक्ट्रेस हैं। आपको प्यार।" ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना के कमेंट के बाद उर्मिला को बॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन मिल रहा है। https://ift.tt/2RvQ9Do

जमानत के लिए रिया आज जा सकती हैं हाई कोर्ट, सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, कहा-दर्द से उबरने की जरुरत ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। दोनों 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं और सेशन कोर्ट से उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज ही चुकी है। सुशांत मामले में जांच कर रही सीबीआई की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और आज एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात कर सकती है। इस बीच मंगलवार को गिरफ्तार हुए क्रिस्ट कोस्टा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हो सकती है। आज उसकी एनसीबी हिरासत खत्म हो रही है। सुशांत की बहन श्वेता ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। श्वेता ने ट्वीट किया, 'आप कितने भी मजबूत बने रहने की कोशिश करें, लेकिन एक समय पर दर्द हावी हो जाता है कि भाई तो है ही नहीं। मैं उसे कभी छू नहीं पाऊंगी। उसे हंसते हुए या मजाक करते हुए नहीं देख पाउंगी। पता नहीं इस दर्द को भरने कितना समय लगेगा। मैंने सोशल मीडिया से 10 दिन दूर रहने का फैसला किया है। इस दौरान मैं ध्यान और प्रार्थना करूंगी। वास्तव में मुझे इस दर्द से उबरने की जरूरत है।' दिशा की मौत के बाद बेहोश हो गए थे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत को जैसे ही दिशा सालियान की मौत की जानकारी मिली वे बेहोश हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खुलासा उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में किया है। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि मुझे मार दिया जाएगा। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ पिठानी के इस बयान से दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कनेक्शन पता चल रहा है। सुशांत अपना लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव खोज रहे थे सिद्धार्थ पिठानी ने यह भी कहा है कि दिशा की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत अपना लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव ढू्ंढ रहे थे। इसके लिए उन्होंने रिया चक्रवर्ती को भी कॉल किया था, लेकिन रिया ने कॉल नहीं पिक किया था। रिया आठ जून को ही सुशांत सिंह राजपूत का सारा सामान लेकर चली गई थी। इसके बाद सुशांत को यह डर सता रहा था कि रिया उनके सारे पासवर्ड जानती है, इसलिए वह दूसरे लोगों के साथ उन्हें भी न फंसा दे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर से बरामद हुआ था। https://ift.tt/32B0fsM

रिया और शोविक आज जा सकते हैं हाई कोर्ट, पिठानी का खुलासा-दिशा की मौत की जानकारी मिलते ही बेहोश हो गए थे सुशांत ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती अपने वकील सतीश मानशिंदे के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं। दोनों 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं और सेशन कोर्ट से उनकी जमानत याचिका दो बार खारिज ही चुकी है। सुशांत मामले में जांच कर रही सीबीआई की एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और आज एम्स के डॉक्टरों से मुलाकात कर सकती है। इस बीच मंगलवार को गिरफ्तार हुए क्रिस्ट कोस्टा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हो सकती है। आज उसकी एनसीबी हिरासत खत्म हो रही है। दिशा की मौत के बाद बेहोश हो गए थे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत को जैसे ही दिशा सालियान की मौत की जानकारी मिली वे बेहोश हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खुलासा उनके रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में किया है। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि मुझे मार दिया जाएगा। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ पिठानी के इस बयान से दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कनेक्शन पता चल रहा है। सुशांत को दिशा मामले में फंसाए जाने का डर था 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा को सुशांत की मैनेजर बताया गया तो अभिनेता को घबराहट होने लगी थी। इसके बाद उन्होंने रिया को फोन लगाया, लेकिन एक्ट्रेस ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत अंदर ही अंदर डरने लगे थे कि कहीं रिया उन्हें दिशा के सुसाइड के लिए जिम्मेदार न ठहरा दें। कहीं उन्हें फंसा न दें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर से बरामद हुआ था। https://ift.tt/32Aza9b

‘बायो बबल’ तर्ज पर शुरू करेंगे राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग, अपोजिट दिखाई देंगी तापसी पन्नू लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार, आमिर खान, करीना कपूर खान ने काम शुरू कर दिया है। अब इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ने वाला है। शाहरुख इस महीने के आखिर में यश चोपड़ा के जन्‍मदिन पर सिद्धार्थ आनंद के साथ वाली फिल्‍म की अनाउंसमेंट करेंगे। इसके बाद शाहरुख अक्‍टूबर में साउथ के एटली के साथ ‘सनकी’ के प्री-प्रोडक्‍शन पर काम करेंगे। फिर नवंबर से वो राजकुमार हिरानी के साथ वाली फिल्‍म की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस बात की पुष्टि रेड चिलीज के स्टाफ ने की है। ट्रेड पंडित भी इसकी ऑफिशियल पुष्टि कर रहे हैं। दस महीने से लगे हुए हैं हिरानी-शाहरुख ट्रेड एनालिस्‍ट अतुल मोहन का कहना है कि 'शाहरुख सबसे पहले हिरानी की फिल्‍म ही शुरू करेंगे। वो इसलिए क्योंकि हिरानी सबसे बड़े मेकर हैं। साथ ही ये दोनों पिछले नौ-दस महीनों से इस प्रोजेक्‍ट में लगे हुए हैं। हालांकि अभी ये बात ऑफिशियल नहीं हुई है, पर ये सबको पता चल चुका है कि दोनों साथ में प्रोजेक्‍ट कर रहे हैं।' 'बदला' की वजह से हुई तापसी की एंट्री हिरानी की फिल्‍मों में हीरो के मुकाबले हीरोइनों का रोल उतना बड़ा नहीं होता है। हालांकि यहां तापसी का होना मुमकिन लग रहा है, क्‍योंकि उन्‍होंने शाहरुख के बैनर की फिल्म ‘बदला’ की थी। जिसमें उनका काम शाहरुख को पसंद आया था। लिहाजा बदले में अब उन्‍हें इसी बैनर की एक और फिल्‍म मिली है। नवंबर से कनाडा जाने की तैयारी इस फिल्‍म को इसी साल मई-जून से शुरू हो जाना था लेकिन कोरोना ने पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया। अब जब धीरे-धीरे ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग शुरू हो रही हैं तो शाहरुख की टीम भी नवंबर से काम शुरू करना चाहती है। इनका ओवरसीज का भी एक बड़ा शेड्यूल होगा। चूंकि यह पंजाब से होने वाले इमिग्रेशन पर बेस्‍ड है, लिहाजा कनाडा जाने की प्‍लानिंग की जा रही है। 'बायो बबल' की तर्ज पर शूटिंग शाहरुख के करीबी सूत्रों का कहना है कि वे इस फिल्म को ‘बायो बबल’ की तर्ज पर शूट करना चाहते हैं। इस प्रोसेस में अलग-अलग यूनिटों की टुकड़ी बना ली जाती है। पूरी यूनिट इकट्ठे रहती है। सेम फ्लाइट में ट्रैवेल करती है। लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट से होटल और होटल से सेट तक जो गा‍ड़ी और ड्राइवर असाइन होगा, उसी के साथ ट्रैवेल करती है। इसमें बाहर जाना अलाउड नहीं होता। शॉपिंग करने की भी मनाही रहती है। ये सब करने के बाद उसी पैटर्न पर सेम फ्लाइट में वापसी होगी। बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं होटल में कलाकारों को बुफे शेयर करने की अनुमति भी नहीं होती है। पैक्‍ड खाना उनके कमरे या वैनिटी में आता रहेगा। 50-60 लोगों के कास्‍ट और क्रू की एक यूनिट होगी, जिससे बाहर का आदमी नहीं मिल सकता और ना वो बाहर के लोगों से मिल सकेंगे। इस तरह सेफली शूट को अंजाम दिया जाएगा। जैसा आईपीएल में देखने को मिल रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today ShahRukh and Rajkumar Hirani will start shoot on Bio Bubble pattern from November https://ift.tt/33Aulfp

एकबार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अपने किरदार को मोगेम्बो, शाकाल और गब्बर का 2.0 वर्जन बताया अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में कूल डैडी का रोल निभाते नजर आए थे। अब वे वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में एकबार फिर कालीन भैया के अपने लोकप्रिय किरदार को निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज में वे एक खतरनाक माफिया के किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं। त्रिपाठी बताते हैं, 'जब हम छोटे थे तो एक खलनायक का विचार सीमित था। यह जाहिर बात है फिल्म की कहानी पर निर्भर होता है ‍कि कैसे कही जाए, लेकिन खलनायक का किरदार उस वक्त बेहद अहम माना जाता था।' 'मिर्जापुर, गुड़गांव और सेक्रेड गेम्स के साथ मैं अधिक गहराई से इंसान के डार्क साइड को एक्स्प्लोर करने में सक्षम हुआ हूं। मैं नकारात्मक पात्रों को बुद्धिमानी से चुनता हूं। उनमें से कोई भी समान नहीं होना चाहिए और हर किरदार दूसरे से अलग होना चाहिए। इनमे से प्रत्येक की प्रेरणा एक-दूसरे से अलग होती है।' लेखक अद्धुत नकारात्मक चरित्र लिख रहे हैं उन्होंने आगे कहा, 'कालीन भैया अपनी ताकत के नशे में चूर है। जो वो कमांड करता है, इसलिए वो अपने आत्म-मूल्य की रक्षा करने के लिए काम करता है। मुझे खुशी है कि लेखक अद्भुत नकारात्मक चरित्र लिख रहे हैं, जो एक हास्‍य पात्र से अधिक काम करते हुए नज़र आ रहे हैं।' 'मजबूत बैकस्‍टोरी वाली कहानियां, करैक्टर ग्राफ जो परिभाषित करता है कि आदमी इस तरीके का क्यों हैं। कालीन सीधे तौर पर खलनायक नहीं दिखता है। क्योंकि आप आदमी के कई पहलुओं से परिचित हैं। ये पारंपरिक खलनायक किरदार नहीं हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि ये किरदार मोगेम्बो, शाकाल और गब्बर जैसे किरदारों का 2.0 वर्जन है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kaalin Bhaiya's role is a 2.0 version of characters like Mogambo, Shakal and Gabbar: pankaj tripathi https://ift.tt/3mvsBww

RX 100 के प्रोड्यूसर अशोक रेड्डी का सरेंडर; रेड्डी समेत 3 लोगों पर 26 साल की एक्ट्रेस श्रावनी को प्रताड़ित करने का आरोप 26 साल की तेलुगु एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली की सुसाइड केस में नामी प्रोड्यूसर अशोक रेड्डी ने बुधवार को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। अशोक, श्रावणी की मौत के 8 दिन बाद सामने आए। रेड्डी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। अशोक रेड्डी के अलावा देवराज रेड्डी और साईं कृष्ण रेड्डी को भी आरोपी बनाया गया है। श्रावणी ने 8 सितंबर को हैदराबाद के मधु नगर हैदराबाद स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इन सभी आरोपियों को हैदराबाद के ओस्मानिया हॉस्पिटल में कोविड 19 टेस्ट होगा। इसके बाद अशोक रेड्‌डी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले दो आरोपी देवराज और साईं कृष्णा रेड्‌डी पुलिस की कस्टडी में हैं। आरएक्स 100 के प्रोड्यूसर हैं अशोक रेड्डी पुलिस की रिमांड कॉपी के मुताबिक, इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर ही टीवी एक्ट्रेस श्रावणी ने 8 सितंबर को खुदकुशी कर ली थी। देवराज और साईं कृष्ण पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं। अशोक रेड्डी आरएक्स 100 जैसी सफल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। जिनमें एसएस कार्तिकेय और पायल राजपूत जैसे नामी कलाकारों ने काम किया है। भाई से कही थी प्रोड्यूसर द्वारा ब्लैकमेलिंग की बात श्रावनी आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी की रहने वाली थीं। उनके सुसाइड के बाद परिवार वालों ने इस मामले में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू की थी। श्रावनी के भाई ने मीडिया में कहा था कि मेरी बहन ने बताया था कि वह दबाव में है, क्योंकि प्रोड्यूसर अशोक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने बताया था कि वह शूटिंग पर जाने वाली है, लेकिन इसके बाद ही उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया। श्रावनी 8 साल से इंडस्ट्री में थीं और उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्हें मानासु ममता और मौनरागम जैसे सीरियल्स से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today RX 100 movie producer Ashok Reddy surrendered before Hyderabad police in Sravani Kondapalli suicide case https://ift.tt/33FYmuu

संजना गलरानी को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया, पीठ दर्द के इलाज के लिए लगाई गई रागिनी की जमानत अर्जी पर सुनवाई 19 सितंबर को कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी को सैंडलवुड इंडस्ट्री के ड्रग्स रैकेट मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संजना के साथ आरोपी वीरेन खन्ना और रवि शंकर को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में रागिनी द्विवेदी पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। हालांकि इस बीच रागिनी ने पीठ के इलाज के लिए इजाजत मांगी थी और जमानत याचिका दाखिल की थी। उनकी जमानत याचिका पर 19 सितंबर को सुनवाई होगी। पिछले हफ्ते हुआ था डोप टेस्ट संजना गलरानी को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। इसी दिन संजना के घर पर छापा भी मारा गया था और केस से जुड़ी चीजों को जब्त किया गया था। इनकी जांच अभी जारी है। पिछले हफ्ते ही संजना को डोप टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर उन्होंने काफी हंगामा किया था। उन्होंने कहा था कि यह उनका अधिकार है कि वो डोप टेस्ट से इनकार कर दें। काफी समझाने के बाद संजना ने रागिनी के साथ डोप टेस्ट दिया था। टेस्ट सैंपल हैदराबाद की लेबोरेटरी को भेजे गए हैं। यहां पता चलेगा कि दोनों एक्ट्रेस ने पिछले 4-5 महीने में कोई ड्रग्स ली है या नहीं। सैंडलवुड ड्रग्स रैकेट की पूरी कहानी - केस में पहली गिरफ्तारी ट्रांसपोर्ट अधिकारी बीके रविशंकर की हुई थी। रविशंकर एक्ट्रेस रागिनी का करीबी बताया जाता है। उसी से पूछताछ के आधार पर आज 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। - आरोप है कि इन लोगों ने बेंगलुरु में अलग-अलग जगहों पर पार्टियां की थीं और इनमें सेलेब्स, इंडस्ट्रियलिस्ट और टेक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बुलाया जाता था। पार्टी के दौरान ही पैसे के बदले ड्रग्स की डील होती थी। - रिपोर्ट्स के मुताबिक, एफआईआर में रागिनी द्विवेदी और उनके फ्रैंड शिवप्रकाश का भी नाम है। क्राइम ब्रांच ने इन्हें मुख्य ड्रग पैडलर बताया है। पार्टी ऑर्गेनाइजर वीरेन खन्ना, बिजनेसमैन प्रशांत रांका, वैभव जैन, आदित्य अल्वा, अफ्रीकन ड्रग सप्लायर लूम पेपर सांबा, प्रशांत राजू, अश्विन, अभिस्वामी, राहुल टोंस और विनय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। - जांच के मुताबिक, पैडलर ड्रग्स के कारोबार के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। ज्यादा नशे वाली ड्रग्स के लिए हैलो किटी कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। - इसी केस के सिलसिले में एक्टर दंपती दिगंथ मनचले और ऐंद्रिता रे से भी आज सीसीबी ने पूछताछ की है। इन दोनों को टेलीफोनिक नोटिस देकर बुधवार को सीसीबी के बैंगलुरु ऑफिस में बुलाया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sandlewood Drug Case; Sanjjanaa Galrani sent to 14-day judicial custody, hearing on Ragini dwivedi's bail application for treatment of back pain on September 19 https://ift.tt/2RzwaUa