Posts

4 दिन में खुल सकती हैं सुशांत की मौत की कई परतें, एम्स की स्पेशल टीम 20 सितंबर को देगी फाइनल रिपोर्ट एम्स के डॉक्टर्स की स्पेशल टीम 4 दिन बाद यानी 20 सितम्बर को अपनी फाइनल रिपोर्ट सबमिट करने वाली है। इसके बाद सुशांत के केस की कई परतों पर से पर्दा उठ सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी, या उन्हें मारा गया था। एम्स की यह टीम सीबीआई के निर्देश पर डॉ. सुधीर गुप्ता की लीडरशिप में सुशांत की मौत से जुड़ी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विसरा के आधार पर जांच कर रही थी। 20 प्रतिशत विसरा ने की मदद इंडिया टुडे की खबर के अनुसार एम्स के डॉक्टर इस रिपोर्ट के आधार पर यह भी कन्फर्म करेंगे कि कहीं उन्हें जहर देकर तो नहीं मारा गया। सुशांत की यह फाइनल रिपोर्ट उनके बचे हुए 20 प्रतिशत विसरा से तैयार की गई है। जो मुंबई की कलिना फॉरेंसिक लैब में रखा था। इसके पहले 80 प्रतिशत विसरा का प्रयोग मुंबई पुलिस की जांच में बनी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के दौरान हो चुका था। सीबीआई की एसआईटी भी देगी रिपोर्ट इसके अलावा सीबीआई की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम जिसमें नुपूर प्रसाद, अनिल यादव शामिल हैं। वे भी अपने सीनियर्स को रिपोर्ट देने दिल्ली रवाना हुए हैं। ये दोनों अधिकारी अपनी संक्षिप्त जांच रिपोर्ट भी सौंपेंगे ताकि उन्हें केस में आगे की लीड मिल सके। सीबीआई की टीम ने 22 अगस्त से अब तक जो भी सुबूत जुटाए हैं और बयान रिकॉर्ड किए हैं उनका भी ब्यौरा देगी। शुक्रवार तक खत्म होगा काम सीबीआई से जुड़े सोर्स का दावा है कि टीम को जांच में जो कुछ मिला है वह संदिग्ध सुसाइड की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि फिर भी जांच एजेंसी एम्स की रिपोर्ट पर ही भरोसा करेगी। तभी यह कहा जा सकेगा कि सुशांत ने सुसाइड की या फिर उनका कत्ल हुआ है। यह रिपोर्ट शुक्रवार तक कम्पलीट कर ली जाएगी। फाइनल रिपोर्ट देने के बाद एम्स की टीम वापस लौट जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today AIIMS special team will give their final report of sushant singh rajput death on September 20 https://ift.tt/33C3a3F

सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई से कहा था- दिशा की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे सुशांत, होश आया तो बोले- वो मुझे मार डालेंगे सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी का सीबीआई को दिया बयान सामने आया है। बयान में सिद्धार्थ ने यह कहा है कि दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो बोले थे कि मुझे मार दिया जाएगा। पिठानी के इस बयान से दिशा और सुशांत की मौत का कनेक्शन जाहिर हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में फंदे से लटकी मिली थी। इससे कुछ ही दिन पहले 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। सिद्धार्थ से कही थी सुरक्षा बढ़ाने की बात रिपब्लिक टीवी की खबर के मुताबिक, सिद्धार्थ के बयान वाले लेटर में दावा किया गया है कि 8 जून को दिशा की मौत के बाद सुशांत की हालत ठीक नहीं थी। सुशांत को अपनी जिंदगी का डर सता रहा था। उन्होंने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी। सिद्धार्थ के इस स्टेटमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सुशांत 8 जून का कोई न कोई राज जरूर जानते थे। तभी उन्हें अपनी जिंदगी पर भी खतरा लग रहा था। रिया जानती थी सारे पासवर्ड इसलिए परेशान थे सुशांत सिद्धार्थ के बयान में यह भी कहा गया है कि सुशांत अपने लैपटॉप, कैमरा और हार्ड ड्राइव खोज रहे थे। इसी बीच उन्होंने रिया को भी कई बार फोन लगाया, लेकिन रिया ने फोन पिक नहीं किया था। रिया अपने साथ 8 जून को ही सुशांत का सारा सामान ले गई थी। सुशांत को यही डर सता रहा था कि रिया उसके सारे पासवर्ड जानती है, इसलिए वह दूसरे लोगों के साथ उन्हें भी फंसा सकती है। सुशांत मौत मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन की मौत से ठीक एक दिन पहले रश्मि देसाई ने की थी फोन पर बात 2. सीबीआई के हाथ लगी संदिग्ध चैट, सुशांत को ब्लैकमेल कर रहा था सैमुअल हाओकिप Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। इससे पहले 8 जून की दिशा ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। - फाइल फोटो https://ift.tt/32BTMhk

जया बच्चन पर कंगना के लगातार हमलों के बाद उनके बचाव में उतरीं स्वरा भास्कर, कहा- गाली देनी है तो मुझे दो.. मैं तुम्हारे साथ यह कीचड़ कुश्ती लड़ूंगी कंगना रनोट को एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन पर लगातार हमलावर होते देखकर अब उनके बचाव के लिए स्वरा भास्कर कूद पड़ी हैं। कंगना ने जया के राज्यसभा में दिए बयान पर सवाल उठाते हुए बुधवार को एक ट्वीट किया था। जिसे बेहद शर्मनाक बताते हुए स्वरा ने कहा कि तुम्हें लड़ना है तो मुझसे लड़ो, यह कीचड़ कुश्ती मैं तुम्हारे साथ लड़ूंगी। स्वरा ने कंगना के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'बीमार कंगना, शर्मनाक टिप्पणी! बस करो प्लीज। अपने जहन की गंदगी खुद तक सीमित रखो, गाली देनी है तो मुझे दो.. मैं तुम्हारी बकवासें खुशी खुशी सुनूंगी और यह कीचड़ कुश्ती लड़ूंगी तुम्हारे साथ। बड़ों की इज्जत भारतीय संस्कृति का पहला सबक है- और तुम तो कथित राष्ट्रवादी हो।' कंगना ने कहा था- यह मेरी थाली है आपकी नहीं जया बच्चन के थाली में छेद वाले बयान का जवाब देते हुए कंगना ने बुधवार को किए अपने ट्वीट में उनसे पूछा था, 'कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद, मैंने इस इंडस्ट्री को फेमिनिज्म सिखाया, थाली देश भक्ति नारीप्रधान फिल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।' जया ने कहा था- जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं इससे पहले मंगलवार को जया बच्चन ने ड्रग्स से जुड़े आरोपों को लेकर बॉलीवुड का बचाव करते हुए राज्यसभा में कहा था, 'सिर्फ चुनिंदा लोगों की वजह से आप इस इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने जो कि खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से है, उन्होंने इंडस्ट्री के खिलाफ बातें की। ये शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं। गलत बात है।' इसके साथ ही बिना नाम लिए कंगना पर निशाना साधकर कहा था कि 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से दौलत और शोहरत कमाई, वे ही इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करें।' ## कंगना ने पूछा था- आपकी बेटी या बेटा होते तो भी यही कहतीं जया के बयान से नाराज कंगना ने मंगलवार को उनसे पूछा था, 'जया जी क्या आप यही बात कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा गया होता, ड्रग्स दी गई होती और उसका शोषण हुआ होता। क्या तब भी आप यही चीज कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और उत्पीड़न की शिकायत करते रहते, और एक दिन वे फांसी पर झूलते हुए मिलते? थोड़ी हमदर्दी हमारे साथ भी दिखाइये।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Angry at the constant attacks on Jaya Bachchan, Swara Bhaskar jumped into her defense, spoke to Kangna - if you want to abuse me, let me wrestle this mud with you https://ift.tt/2ZKQvdT

सुशांत के पवित्र रिश्ता को-स्टार दीपक काजिर बोले, जब तक सीबीआई सुसाइड का सबूत लेकर नहीं आती, मैं इसे मर्डर ही मानूंगा सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। दोनों ही एंगल पर देश की तीन बड़ी एजेंसियां सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही हैं। मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती जेल की हवा खा रहे हैं क्योंकि दोनों ड्रग पैडलिंग में शामिल थे। तीनों एजेंसियों की जांच किस नतीजे पर पहुंची है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन सुशांत के करीबी उनकी मौत का सच जानने के लिए बेताब हैं। को-स्टार बोले-मैं इसे मर्डर ही कहूंगा पवित्र रिश्ता शो में सुशांत के पिता की भूमिका निभाने वाले को-स्टार दीपक काजिर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, 'मैं इसे हत्या ही मानता हूं। मैं ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर कह रहा हूं और मैं तभी अपना स्टेटमेंट बदलूंगा जब सीबीआई यह सबूत लेकर आएगी कि यह सुसाइड है ना कि मर्डर। लेकिन तब तक मुझे इसी थ्योरी पर यकीन है कि यह एक मर्डर है। कोई भी व्यक्ति कितना भी बदल जाए लेकिन जहां तक सुशांत को मैं जानता था वो हर चीज लिखा करते थे और अगर उन्होंने सुसाइड किया तो सुसाइड नोट कहां है?' दीपक ने आगे मुंबई पुलिस पर भी सवाल उठाए और कहा, 'मुंबई पुलिस बिना किसी प्रूफ के इसे सुसाइड कैसे कह सकती है। सुशांत अच्छा कमा रहे थे और अच्छी फ़िल्में कर रहे थे तो वो सुसाइड नहीं कर सकते। यह मर्डर ही है। दीपक 2016 में अंकिता लोखंडे से हुए सुशांत के ब्रेक अप के बाद उनके टच में नहीं थे।' संदीप सिंह पर उठाए थे सवाल इससे पहले एक इंटरव्यू में दीपक ने सुशांत की मौत के मामले में संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था, 'मैंने कभी संदीप को नहीं देखा, सबसे पहले उसे एक चैनल में ही देखा था जहां उसने दावा किया कि वो सुशांत को जानता है लेकिन पिछले 10 महीनों से मिला नहीं था। मुझे नहीं पता उसने जो किया उसका अधिकार उसे किसने दिया। मैंने कभी सुशांत से उसका नाम भी नहीं सुना था।' दरअसल, सुशांत के अंतिम संस्कार के समय संदीप सुशांत की बहन को संभालते नजर आए थे जिससे सबको लगा कि वो उनके परिवार के करीबी हैं हालांकि ये गलत है। सुशांत की बहन मीतू अपने भाईकी डेड बॉडी देखकर टूट गई थीं जिसके बाद संदीप ने वहां मौजूद होने पर उन्हें सहारा दिया था। तस्वीरें सामने आने पर सबको लगा कि संदीप उनके करीबी हैं। बाद में परिवार के वकील विकास सिंह ने खुलासा किया था कि परिवार का कोई भी सदस्य संदीप को नहीं जानता और ना ही उनसे पहले कभी मिला था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput's Pavitra Rishta Co-star Deepak Qazir Says, ‘It’s Homicide, Will Only Say Suicide If CBI Shows Proof’ https://ift.tt/33BsRl0

'इंदू की जवानी' फिल्म का पहला गाना 'हसीना पागल दीवानी' रिलीज, मीका सिंह के 22 साल पुराने गाने 'सावन में लग गई आग' के रीमिक्स में दिखा कियारा का जबरदस्त डांस कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म इंदु की जवानी लेकर आ रही हैं। फिल्म में इंदु गुप्ता बनीं कियारा गाजियाबाद की एक मस्तमौला लड़की के किरदार में हैं। अब उनके किरदार की झलक देते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'हसीना पागल दीवानी' रिलीज कर दिया है। ये गाना मीका सिंह के 22 साल पुराने ब्लॉकबस्टर गाने 'सावन में लग गई आग' का रीमिक्स है जिसमें कियारा का धमाकेदार डांस नजर आ रहा है। गाना रिलीज होने की जानकारी खुद कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये है इंदु, हसीना पागल दीवानी। इंदु की जवानी। गाना रिलीज हो चुका है'। गाने के वीडियो में नीले रंग का लहंगा पहनी इंदु उर्फ कियारा के खूबसूरत और बोल्ड डांस मूव्स देखने मिल रहे हैं। एक्ट्रेस के साथ गाने में आदित्य सील भी नजर आ रहे हैं जो फिल्म में लीड किरदार में हैं। रीमिक्स गाना देखकर भड़के सोशल मीडिया यूजर बॉलीवुड में लगातार पुराने गानों को रीमिक्स करके परोसा जा रहा है। मसक्कली 2.0 के विवादों में आने के बाद से ही हर कोई रीमिक्स गानों पर नाराजगी जाहिर कर रहा है। इंदु की जवानी फिल्म के गाने का टाइटल भले ही हसीना पागल दीवानी हो लेकिन इसकी पूरी लिरिक्स मीका के पुराने गाने की है। इसपर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'इस गाने का नाम हसीना पागल दीवानी क्यों रखा, सावन में लग गई आग 2.0 क्यों नहीं'। आगे लिखा, 'पहले गाने सिर्फ रीक्रिएट, रीमिक्स और 2.0 हो रहे थे अब सिर्फ नाम बदला जा रहा है'। ## वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, 'तो इंदु की जवानी का प्रमोशन शुरू हो चुका है एक आइकॉनिक गाने के भयानक रीक्रिएशन से'। ## इस गाने को मीका सिंह और अनीस कौर ने आवाज दी है। लिरिक्स का क्रेडिट शब्बीर अहमद को दिया गया है हालांकि 22 साल पहले खुद मीका ने गाना लिखा था। कियारा आडवाणी, आदित्य सील और मल्लिका दुआ स्टारर फिल्म इंदु की जवानी को 5 जून को रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी के चलते इसे पोस्टपोन किया गया है। फिलहाल रिलीज से जुड़ी कोई जानकारी मेकर्स की तरफ से सामने नहीं आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The first song of the film 'Haseena Pagal Deewani' released from 'Indu Ki Jawani', Kiara's tremendous dance in the remix of Mika Singh's 22 year old song 'Sawan Mein Lag Gayi Aag' https://ift.tt/3c2A1Tc

राज्य मानवाधिकार आयोग ने दी कूपर हॉस्पिटल और मुंबई पुलिस को क्लीन चिट, सुशांत की बॉडी देखने मॉर्चुरी के वेटिंग एरिया में थीं रिया चक्रवर्ती सलाखों के पीछे 8 दिन बिता चुकी रिया चक्रवर्ती के लिए राहत भरी खबर है। राज्य मानवाधिकार आयोग ने मुर्दाघर में रिया के जाने पर हुए हंगामे के बाद अपना पक्ष रख दिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस और कूपर हॉस्पिटल पर सवाल उठाए गए थे कि उन्होंने रिया को मॉर्चुरी में जाने की परमिशन कैसे दी थी, यह मानवाधिकार हनन की श्रेणी में आता है। शव देखने वेटिंग एरिया तक गईं थीं रिया एसएचआरसी के अधिकारी के अनुसार रिया केवल वेटिंग एरिया तक गईं थीं, इस बयान के बाद अब रिया के साथ दोनों पक्षों की परेशानी खत्म हो गई है। महाराष्ट्र SHRC के कार्यवाहक अध्यक्ष एमए सईद ने बताया कि उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमस को नोटिस भेजा था, जिनके जवाब की जांच करने के बाद अब यह मामला सुलझ गया है। रिया ने सुशांत की बॉडी छूकर कहा था सॉरी बाबू राज्य मानवाधिकार आयोग ने 25 अगस्त को शोकॉज नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाब तलब किया था। यह मामला तब उठा जब रिया के मॉर्चुरी में पहुंचने के वीडियो वायरल हुए थे। रिया 15 जून को कूपर हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां उन्होंने कथित रूप से सुशांत के पैर छूकर उनसे सॉरी बाबू कहा था। फिलहाल सुशांत की मौत के राज से पर्दा नहीं उठ पाया है। तीन सेंट्रल जांच एजेंसी एनसीबी, सीबीआई और ईडी केस को खंगालने में लगी हुई हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh rajput death case; State Human Rights Commission gave clean chit to Cooper Hospital and Mumbai Police that Rhea Chakraborty was in morgue waiting area https://ift.tt/2GYq5i2

सीबीआई के हाथ लगी संदिग्ध चैट, सुशांत को ब्लैकमेल कर रहा था सैमुअल हाओकिप, 2019 में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। 14 जून, 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले सुशांत की मौत को लेकर अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये सुसाइड था या मर्डर। इस बीच इस मामले में हर दिन कोई ना कोई नया खुलासा होने का सिलसिला जारी है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई को संकेत मिले हैं कि सुशांत को उनके लीगल एडवाइजर सैमुअल हाओकिप ब्लैकमेल कर रहे थे। जांच में सैमुअल के कुछ चैट भी हाथ लगे हैं जिससे सुशांत को ब्लैकमेल किए जाने के आसार बनते दिख रहे हैं जिसके बाद सीबीआई सैमुअल से लगातार पूछताछ कर रही है। सुशांत-सैमुअल के बीच हुआ था झगड़ा सुशांत के फार्महाउस मैनेजर रईस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि सुशांत और सैमुअल के बीच 2019 में एक बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। दरअसल, सुशांत के फार्महाउस का कॉन्ट्रैक्ट सैमुअल ने करवाया था। कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सुशांत ने उन्हें फार्म हाउस के लिए दो साल के 26 लाख रु. दिए थे लेकिन बाद में पता चला कि यह रकम केवल एक साल के लिए थी। सुशांत इस बात पर सैमुअल पर काफी भड़क गए थे और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई थी। इस लड़ाई के बाद सैमुअल को रात 2 बजे सुशांत का घर छोड़ना पड़ा था। सुशांत ने सैमुअल का फोन भी जप्त कर लिया था। वहीं, इस झगड़े के बाद इस साल सुशांत फार्म हाउस का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने मौत से दो दिन पहले 12 जून को अपने स्टाफ मेंबर दीपेश सावंत को फार्म हाउस का फर्नीचर बेचने को कहा था। साथ ही वहां पल रहे अपने तीन डॉग्स अमर, अकबर और एंथनी को एडॉप्शन सेंटर भेजने को कहा था। सैमुअल ने किया था सुशांत-सारा के रिलेशन का खुलासा इससे पहले सैमुअल तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक इंटरव्यू में सुशांत और सारा अली खान के रिश्ते के बारे में कुछ खुलासे किए थे। सैमुअल ने बताया था कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों वेकेशन पर थाइलैंड भी गए थे।लेकिन सुशांत की फिल्म सोनचिरैया फ्लॉप होने पर सारा ने उनसे रिश्ते तोड़ लिए थे। इस ब्रेक-अप के बाद सुशांत काफी टूट से गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput case: Did Samuel Haokip blackmail the late actor, both had huge fight last year https://ift.tt/2E6IF6L

नितेश राणे ने दिशा सालियान के मंगेतर के लिए मांगी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा खत- बाहुबलियों के डर से रोहन मुंबई वापस नहीं आ रहा बीजेपी विधायक नितेश राणे ने बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह को खत लिखा। इस खत में उन्होंने दिशा सालियान डेथ केस की मौजूदा जांच के दौरान उनके मंगेतर रोहन राय को सुरक्षा देने की मांग की। नितेश ने ही सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस का लिंक दिशा की मौत से होने का दावा किया था। अब राणे ने यह चिंता जाहिर की है कि मुंबई पुलिस ने दिशा के लिव इन पार्टनर से कोई पूछताछ नहीं की थी। एक हफ्ते बाद ही मुंबई छोड़ गए थे रोहन नितेश ने इस लैटर को लिखने की पीछे की वजह बताई है कि दिशा की मौत के एक हफ्ते बाद ही रोहन का मुंबई से बाहर चले जाना, बड़ा मामला है। राणे ने यह भी आरोप लगाया कि हो सकता है कुछ बाहुबलियों ने उन पर दबाव डाला हो, जिसके कारण ही वे मुंबई वापस आने में डर रहे हैं। खत में राणे ने यह भी लिखा है दिशा के गिरने के समय वह उनके साथ ही था, जबकि यह बताया गया कि रोहन हादसा होने के 20-25 मिनट बाद ही वहां पहुंचे थे। मैं चाहता हूं कि उसे सुरक्षा मिले ताकि सीबीआई रोहन से पूछताछ करे, उन्हें अहम सुराग मिलेगा। क्योंकि ये पक्का है कि दिशा-सुशांत की मौत का एक-दूसरे से लिंक है। सुशांत केस में सीबीआई कर सकती है रोहन से पूछताछ बात अगर रोहन की करें तो वे इन दिनों मंगलोर में हैं। दिशा की मौत कथित रूप से 8 जून को मलाड की बिल्डिंग के 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। रिपब्लिक टीवी की खबर के अनुसार सुशांत केस में सीबीआई उन लोगों को भी समन भेज रही है जो दिशा की मौत से जुड़े हैं। इसी सिलसिले में रोहन राय को भी पूछताछ के लिए बुलाने वाली है, लेकिन रोहन मुंबई में नहीं हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Nitesh Rane asked security for Disha Salian's fiance in a letter to Home Minister and wrote Rohan not coming back to Mumbai due to fear https://ift.tt/3hvHrzu

अक्षय कुमार ने बताई अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट, सोशल मीडिया पर लिखा- इस दिवाली आपके घर में 'लक्ष्मी' के साथ 'बम' भी आएगा अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बम' की रिलीज डेट की घोषणा बुधवार को कर दी गई। ये फिल्म 9 नवंबर को एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म का एक टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि 'आज से तेरा नाम लक्ष्मण नहीं लक्ष्मी होगा'। इस बारे में बताते हुए अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा 'इस दिवाली आपके घरों में 'लक्ष्मी' के साथ एक धमाकेदार 'बम' भी आएगा। आ रही है #लक्ष्मी बम 9 नवंबर को, सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर। पागलपन से भरी एक सवारी के लिए तैयार हो जाओ, क्योंकि #ये दिवाली लक्ष्मी बम वाली।' टीजर में स्क्रीन पर लिखा आता है, जब समाज से निकाला हुआ व्यक्ति बेहद हिंसक हो जाता है। तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है ये फिल्म इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा किआरा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर, अश्विनी कल्सेकर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर राघव लॉरेंस हैं और ये तमिल फिल्म मुनि 2: कांचना का हिंदी रीमेक है। लक्ष्मी बम पहले 22 मई 2020 को रिलीज होना था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज टल गई और अब ये 9 नवंबर को रिलीज होगी। नवरात्रि में शेयर किया था फर्स्ट लुक अक्षय ने पिछले साल नवरात्रि के दौरान 3 अक्टूबर को फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा था, 'नवरात्रि आंतरिक देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्तियों का उत्सव मनाने के बारे में है। इस शुभ अवसर पर मैं लक्ष्मी के रूप में अपना लुक आपके साथ साझा कर रहा हूं। एक ऐसी भूमिका जिसे लेकर मुझे उत्साह और घबराहट दोनों है... लेकिन फिर जीवन वहीं शुरू होता है जहां हमारे कंफर्ट जोन का अंत होता है।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Akshay Kumar new movie Laxmmi Bomb will release on November 9 straight onto Disney Hotstar, He writes Iss Diwali aapke gharon mein “laxmmi” ke saath ek dhamakedar “bomb” bhi aayega. Aa rahi hai #LaxmmiBomb 9th November ko, only on @DisneyPlusHSVIP https://ift.tt/3caxo1J

कंगना रनोट पर भड़कीं उर्मिला मातोंडकर, कहा-हिमाचल प्रदेश ड्रग्स का गढ़ है तो वहां से इसके सफाए की लड़ाई शुरू क्यों नहीं करती कंगना मुंबई और बॉलीवुड पर लगातार हमले बोल रही कंगना रनोट पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भड़क गई हैं। उन्होंने कंगना को एक सलाह दी है। साथ ही कंगना द्वारा मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर बताए जाने पर नाराजगी जताई है। इंडिया टुडे के मराठी वेब चैनल मुंबई तक से बातचीत में उर्मिला ने बॉलीवुड में चल रही ड्रग्स डिबेट पर भी अपना पक्ष रखा है। उर्मिला बोलीं-हिमाचल से शुरुआत क्यों नहीं करती कंगना? 'पूरा देश ड्रग्स के खतरे का सामना कर रहा है। क्या उन्हें (कंगना) पता है कि हिमाचल प्रदेश ड्रग्स का गढ़ है? कंगना को सबसे पहले अपने राज्य से इसकी शुरुआत क्यों नहीं करनी चाहिए।' कंगना ने अपने ट्वीट में था कि वो ड्रग कनेक्शन का खुलासा करेंगी। इस पर उर्मिला ने कहा, 'टैक्स देने वालों के पैसों से उन्हें Y सिक्योरिटी की सुरक्षा क्यों दी गई है जबकि उन्होंने अभी तक ड्रग से जुड़े लोगों का खुलासा नहीं किया है।' कंगना के मुंबई वाले कमेंट पर उर्मिला ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि मुंबई सभी की है। जिसने भी इस शहर से प्यार किया इस शहर ने उसे उतना ही प्यार दिया। शहर की एक बेटी के रूप में मैं इस अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं करूंगी। जब आप इस शहर के बारे में इस तरह के बयान दे रहे हैं तो यह केवल शहर के लिए नही बल्कि यहां के लोगों पर भी कीचड़ उछाल रहे हैं।' कंगना पर निशाना साधते हुए उर्मिला ने कहा, 'अगर कोई एक व्यक्ति हमेशा चिल्ला रहा है इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच बोल रहा है। कुछ लोगों की आदत होती है हमेशा चिल्लाने की। पहले वो विक्टिम कार्ड प्ले करती हैं जब उसमें हार गईं तो फिर वुमन कार्ड खेलती हैं।' क्या कहा था कंगना ने? कंगना रनोट और संजय राउत के बीच का विवाद 3 सितंबर को खुलकर सामने आया था, जब एक्ट्रेस ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि शिवसेना नेता ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी है। साथ ही लिखा कि उन्हें मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों दिख रही है? उनके इस कमेंट पर विवाद हो गया था। इसके अलावा सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के उपयोग पर कंगना ने पिछले दिनों कहा था, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की कौशल से अनुरोध करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए अपने ब्लड सैंपल्स दें, ऐसी अफवाहें हैं कि उन्हें कोकीन के नशे की आदत है, मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें। अगर वे इसमें बेदाग निकले तो लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Urmila Matondkar attacks Kangana Ranaut,Why not wage war against drugs in Himachal? https://ift.tt/3hApFeC

पत्नी मान्यता के साथ जुड़वां बच्चों से मिलने दुबई पहुंचे संजय दत्त, लॉकडाउन और पढ़ाई के कारण 6 महीने से दूर हैं इकरा और शहरान संजय दत्त और मान्यता दत्त मंगलवार स्पेशल फ्लाइट से दुबई रवाना हुए। इस बार रीजन संजय के जुड़वां बच्चे हैं जो पिछले 6 महीने से उनसे दूर हैं। देश में लगे लॉकडाउन के कारण मान्यता भी संजय के साथ नहीं थीं। इकरा और शहरान दुबई में पढ़ाई करते हैं, इसलिए वे दोनों पिछले महीने इंडिया वापस नहीं आ पाए थे। लाटे आर्ट में संजय का चेहरा मान्यता ने इस सफर के दो फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं, और लिखा है- जीवन का आनंद लें। दरअसल इस सफर के दौरान उनका स्वागत एक खास कॉफी से किया गया। जिस पर लाटे आर्ट के जरिए संजय की फोटो बनाई गई थी। संजय के लंग कैंसर डाइग्नोस होने के बाद मान्यता बच्चों के बिना ही इंडिया लौट आईं थीं। 10 दिन में आ वापस आ जाएंगे टीओआई की एक खबर के मुताबिक यह कहा गया है कि संजय पहले से बेहतर हैं। वे हफ्ते भर में या 10 दिन में वापस आ जाएंगे। संजू अपने बच्चों को देखने के लिए गए हैं जो अभी तक दुबई में है। वे अपनी क्लासेस अटैंड कर रहे हैं। गौरतलब है कि संजय ने अपनी जिंदादिली का सुबूत देते हुए पिछले दिनों ही नया लुक अपनाया है। मान्यता ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें संजय के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sanjay Dutt arrives in Dubai to meet twins Iqra and Shaharan with wife Manyata https://ift.tt/3kmMZOv