Posts

'खाली-पीली' फिल्म का नया रोमांटिक ट्रेक 'तहस-नहस' हुआ रिलीज, कुछ को पसंद आया अनन्या-ईशान को डांस तो कुछ ने शेयर किए मजेदार मीम्स अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म 'खाली पीली' 2 अक्टूबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी प्लेक्स पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म का पहला गाना 'बियॉन्से शर्मा जाएगी' पॉप सिंगर के नाम के चलते रिलीज होते ही विवादों में आ गया था जिसके बाद अब इस फिल्म का दूसरा ट्रेक तहस नहस रिलीज कर दिया गया है। गाने में ईशान- अनन्या का बेहतरीन डांस देखने मिल रहा है जिससे कई लोग इम्प्रेस हो चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इससे जुड़े मीम्स शेयर करते हुए #TehasNehasKarDiya को ट्विटर ट्रेंड लिस्ट का हिस्सा बना दिया है। तहस नहस रोमांटिक ट्रेक को जहां विशाल शेखर ने कंपोज किया है वहीं इसे शेखर रजवानी और प्रकृति कक्कड़ ने आवाज दी है। गाने के वीडियो में अनन्या पांडे और ईशान गराज में बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे हैं जिसे रजित देव ने कोरियोग्राफ किया है। दोनों ही लीड किरदारों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है। ईशान खट्टर के डांस की हुई शाहिद कपूर से तुलना रोमांटिक ट्रेक तहस नहस में ईशान का जबरदस्त डांस देखने मिल रहा है। इसके देखते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'शाहिद कपूर का भाई बिल्कुल उन्हीं की तरह डांस कर रहा है'। वहीं दूसरे ने तारीफ करते हुए लिखा, 'शाहिद की ही तरह ईशान भी एक बढ़िया डांसर है। उसकी परफॉर्मेंस ने ये सिद्ध कर दिया'। ## ट्विटर पर वायरल हो रहे तहस नहस गाने से जुड़े मीम्स ## ## ## सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मामला गर्म होने के बाद से ही सभी स्टारकिड्स की फिल्मों का बायकॉट किया जा रहा है। 'गुंजन सक्सेना', 'सड़क 2' के बाद अब 'खाली पीली' फिल्म के गानों और ट्रेलर को भी लाइक्स से ज्यादा डिस्लाइक मिल रहे हैं। तहस नहस गाने को भी अब तक लाइक्स से दोगुने डिस्लाइक्स मिले हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 'Khaali-peeli' film's romantic track 'Tehas-Nehas' released, some praised Ananya-Ishaan's dance and some shared funny memes on twitter https://ift.tt/3c7Uw0Y

ऑफिस में हुई तोड़फोड़ के लिए कंगना ने मांगा 2 करोड़ का हर्जाना, हाईकोर्ट में दायर याचिका में संशोधन भी कराया कंगना रनोट ने उनके ऑफिस में की गई तोड़फोड़ के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) से 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने इसके लिए बीएमसी को नोटिस जारी किया है। 9 सितंबर को पाली हिल स्थित कंगना रनोट के ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स के कई हिस्सों को बीएमसी ने अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। बंगले को 40 फीसदी ध्वस्त किया गया 8 सितंबर को बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर नोटिस चिपकाया था और अवैध निर्माण को लेकर 24 घंटे में जवाब मांगा था। लेकिन अगले दिन कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले ही उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसे लेकर एक्ट्रेस के वकील ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन जब तक कोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाई, तब तक बंगले को 40 फीसदी ध्वस्त किया गया था। इसमें झूमर, सोफा और दुर्लभ कलाकृतियों समेत कई कीमती संपत्ति भी शामिल है। हाईकोर्ट की याचिका में संशोधन कराया रिजवान सिद्दीकी ने कंगना के ऑफिस में हुई तोड़फोड़ को लेकर बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। बीते गुरुवार उन्होंने यह भी कहा था कि सोमवार को वे अपनी याचिका में संशोधन कराएंगे। सोमवार को आधी रात को फाइल की गई याचिका 92 पेज की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कंगना ने इस याचिका में बीएमसी से 2 करोड़ रुपए के हर्जाने की मांग का जिक्र भी किया है। 14 सितंबर को मनाली लौटीं कंगना कंगना रनोट 9 सितंबर को मुंबई पहुंची थीं। 13 सितंबर को उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात कर उन्हें अपने साथ हुए अन्याय के बारे में बताया था। 14 सितंबर की सुबह वे मुंबई से मनाली रवाना लौट गईं। अपने होमटाउन पहुंचने के बाद भी वे शिवसेना, कांग्रेस और महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट ने अपने एक बयान में मुंबई की तुलना पीओके से की थी, जिसके बाद शिवसेना के इशारे पर उनके बंगले में बीएमसी ने तोड़फोड़ की थी। https://ift.tt/3mrL9Ou

प्रीति जिंटा का तीसरा कोरोना टेस्ट भी निगेटिव, आईपीएल के लिए दुबई पहुंचने के बाद 7 दिन के लिए हैं क्वारैंटाइन, दो और टेस्ट बाकी आईपीएल की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की ओनर प्रीति जिंटा का लगातार तीसरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। इस बात की खुशी प्रीति ने एक वीडियो शेयर कर जाहिर की। आईपीएल 2020 के लिए दुबई पहुंची प्रीति फिलहाल 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन हैं। यह उनका तीसरा कोरोना टेस्ट था, इसके बाद उनके दो टेस्ट और होंगे। जबकि उन्हें दो दिन और क्वारैंटाइन रहना होगा। कई बार कोरोना टेस्ट करवा चुकीं हैं प्रीति इसके पहले भी प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर दुबई पहुंचने के कई वीडियो और पोस्ट शेयर किए थे। प्रीति ने बताया था कि वे पहले भी लॉस एंजेलिस में कई बार कोरोना टेस्ट करवा चुकीं हैं। इसके लिए उन्होंने यह भी कहा था कि निगेटिव साल 2020 का सबसे पॉजिटिव शब्द है। बात अगर आईपीएल-2020 की करें तो 19 सितंबर से शुरू हो रहा है, जबकि प्रीति की टीम का पहला मैच रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। 120 देशों में होगा लाइव टेलीकास्ट आईपीएल के 13वें सीजन का लाइव टेलीकास्ट 120 देशों में किया जाएगा। स्टार इंडिया के पास टूर्नामेंट के प्रसारण अधिकार हैं। भारत में हिंदी और इंग्लिश के अलावा स्थानीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा। इनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बांग्ला, मलयालम और मराठी शामिल है। दर्शक हॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर को प्रीमियम मेंबरशिप की जरूरत होगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Preity Zinta's third corona test is also negative, quarantine for 7 days after reaching Dubai for IPL https://ift.tt/33usXLh

जया बच्चन को मिला सोनम, तापसी, जिनिलिया, फरहान और अनुभव सिन्हा जैसे सेलेब्स का साथ, सोनम बोलीं- बड़े होकर इनकी तरह बनना चाहती हूं सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन ने मंगलवार सुबह बॉलीवुड को बदनाम कर रहे लोगों के खिलाफ राज्यसभा में कड़ी आपत्ति जताई, साथ ही इस मामले में सरकार से जरूरी कदम उठाने की भी मांग की। अब इस मामले को लेकर उन्हें बॉलीवुड से कई सेलेब्स का साथ मिल गया है। फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा, सोनम कपूर, तापसी पन्नू, जेनिलिया देशमुख और फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर उनका समर्थन किया है। अनुभव सिन्हा ने जया बच्चन का समर्थन करते हुए लिखा, 'जया जी को सादर प्रणाम भेजता हूं। जिनको पता नहीं वो देख लें। रीढ़ की हड्डी ऐसी दिखती है।' उनकी इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए अन्य सेलेब्स ने भी जया बच्चन का समर्थन किया। सोनम ने लिखा- बड़ी होकर इनके जैसी बनना चाहती हूं सोनम कपूर आहूजा ने अनुभव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'बड़ी होकर तो इनकी तरह बनना चाहती हूं।' ## तापसी बोलीं- बिल्कुल सटीक बात कही है तापसी पन्नू ने लिखा, 'हम हमेशा हर तरह की सामाजिक पहलों, उद्देश्यों और जागरूकता अभियानों के साथ खड़े रहे हैं। अब ये वापस देने का समय है। उन्होंने हालातों का बिल्कुल सही बयान किया है। एक बार फिर इंडस्ट्री की एक महिला ने मुंह खोला है।' ## फरहान ने कहा- वे हमेशा खड़ी होती हैं फरहान अख्तर ने लिखा, 'आदर, वे उस वक्त हमेशा खड़ी होती हैं, जब ये मायने रखता है।' ## जिनिलिया देशमुख ने भी दिया साथ ## इंडस्ट्री को गटर कहने पर जताई आपत्ति इससे पहले मंगलवार सुबह जया बच्चन ने राज्यसभा में किसी का नाम लिए बिना कहा, 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से दौलत और शोहरत कमाई, वे ही इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसे लोगों से कहे कि वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करें। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं, इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।' सरकार से इंडस्ट्री के लिए मांगी मदद 'सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ खड़े रहना चाहिए। क्योंकि ये इंडस्ट्री हमेशा सरकार की मदद के लिए आगे आती है, सरकार जो भी अच्छे काम करती है, इंडस्ट्री के लोग इस बारे में बात करते हैं, उनकी मदद करते हैं। अगर कोई राष्ट्रीय आपदा आती है तो ये लोग आकर पैसा देता हैं, अपनी सेवाएं देते हैं। ये बहुत बहुत जरूरी है कि सरकार इस इंडस्ट्री की मदद करे और इसकी हत्या ना करें।' जिस थाली में खा रहे उसी में छेद कर रहे आगे रवि किशन पर निशाना साधकर उन्होंने कहा, 'सिर्फ चुनिंदा लोगों की वजह से आप इस इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। कल मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने जो कि खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से है, उन्होंने इंडस्ट्री के खिलाफ बातें की। ये शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं। गलत बात है। इंडस्ट्री को सरकार से सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।' कंगना ने बॉलीवुड को कहा था गटर इससे पहले 26 अगस्त की शाम को किए एक ट्वीट में कंगना ने बॉलीवुड को गटर बताया था और प्रधानमंत्री से इसे साफ करने की गुहार लगाई थी। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा था, 'अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में घुसता है, कई ए लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे। अगर खून की जांच की जाती है तो कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आएंगे। उम्मीद है प्रधानमंत्री कार्यालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत उस गटर को भी साफ करेंगे जिसे बॉलीवुड कहा जाता है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सोनम कपूर ने लिखा, मैं बड़ी होकर जया बच्चन की तरह बनना चाहती हूं। (फाइल फोटो) https://ift.tt/3knxxBZ

कभी सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहरिया के साथ रिलेशन में थीं सारा अली खान, फिल्मों में आने से पहले हुआ था ब्रेकअप सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की यंग ब्रिगेड में सबसे प्रोमिसिंग एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। 25 साल की सारा ने 2018 में केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ से चलते काफी सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका स्मोकिंग करते हुए एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही कहा जा रहा है कि दोनों प्यार में थे। ऐसे में नजर डालते हैं सारा की लव लाइफ पर। किस-किससे जुड़ा सारा का नाम… सारा-वीर पहरिया सारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती वीर पहरिया को डेट कर चुकी हैं। 2018 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। सारा ने इंटरव्यू में कहा था, "वह (वीर) इकलौता लड़का है, जिसे मैंने डेट किया है। उनके अलावा मेरी जिंदगी में कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं रहा।" सारा और वीर अब साथ नहीं हैं। लेकिन उनका कहना यह भी था कि वीर ने उनका दिल नहीं तोड़ा। वे कहती हैं, "उसने मेरा दिल नहीं तोड़ा। मेरा दिल नहीं टूटा। सब कुछ ठीक है।" जून 2016 में सारा अली खान और वीर पहरिया का रिश्ता खूब चर्चा में रहा था। दरअसल, मराठी फिल्म 'सैराट' की स्क्रीनिंग के दौरान सारा की उंगली में अंगूठी दिखाई दी थी। तब ऐसे कयास लगाए गए थे कि उन्होंने वीर से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में यह बात कोरी अफवाह साबित हुई। इससे पहले मई 2016 में उनके लिंकअप की खबरें मीडिया में वायरल हो रही थीं। दोनों की एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते दिखाई दे रहे थे। वीर ने दुबई से पढ़ाई की है और उनका सपना पॉप स्टार बनने का है। एक FM चैनल से बातचीत के दौरान सारा ने वीर को लेकर कहा था, "उसे रोड का डोसा खाने में भी दिक्कत नहीं होती। वह बहुत सेंसिटिव है और ऐसा शख्स है, जिसके साथ आप बीच पर जाना पसंद करोगे।" सारा-सुशांत फिल्मों में एंट्री से पहले सारा को उनकी सौतेली मां करीना कपूर खान ने सलाह दी थी कि अपने पहले हीरो को कभी डेट नहीं करना। लेकिन सारा शायद इस बात पर अमल नहीं कर पाईं और अपनी पहली फिल्म केदारनाथ के को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर बैठीं। सारा ने सुशांत के साथ कभी अपने रिश्ते एक्सेप्ट नहीं किए लेकिन दोनों की डेटिंग की खबरें फिल्म की मेकिंग के दौरान आती रही थीं। सुशांत की मौत के बाद उनके फार्महाउस केयर टेकर रईस ने खुलासा किया था कि 2018 से सारा सुशांत के फार्महाउस पर रेगुलर जाती थीं। बकौल रईस, "सारा ने 2018 में सुशांत सर के साथ फार्महाउस पर आना शुरू किया था। वे जब भी आते थे, तीन से चार दिन रुकते थे। दोनों थाईलैंड ट्रिप पर भी गए थे। सुशांत 21 जनवरी 2019 को अपने जन्मदिन पर सारा को प्रपोज करने वाले थे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया था। सारा-कार्तिक आर्यन सारा को कार्तिक आर्यन पर क्रश है और ये बात उन्होंने कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के सामने ही बता दी थी। सारा ने कार्तिक को डेट करने की भी इच्छा जताई थी। ऐसे में जब दोनों ने लाव आजकल 2 में साथ काम किया तो इनके अफेयर को लेकर अफवाहें जोर पकड़ने लगीं। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी हवा हो गईं। खबरें तो यहां तक आईं कि कार्तिक ने सारा को इंस्टाग्राम पर अन-फॉलो कर दिया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वीर पहरिया के छोटे भाई शिखर पहरिया जान्हवी कपूर के करीबी दोस्त हैं। https://ift.tt/35D62Ac

फिल्म इंडस्ट्री करन जौहर और उसके पापा की नहीं, वाहियात फिल्में बनाईं और ड्रग्स कल्चर लाए; पैसा-नाम तो दाऊद ने भी कमाया शिवसेना से विवाद के बीच कंगना रनोट ने मंगलवार को फिल्ममेकर करन जौहर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को उन्होंने या उनके पापा ने नहीं बनाया। इसके बाद एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी से उनकी जमकर बहस हुई। कंगना और निखिल की बहस समाजवादी पार्टी के डिजिटल मीडिया को-ऑर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट के बाद शुरू हुई। इस ट्वीट में मनीष ने कंगना पर आरोप लगाया था कि वे दूसरों को गाली देकर और उन पर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं। मनीष ने यह भी लिखा था कि इंडस्ट्री को करन जौहर जैसे फिल्म निर्माताओं ने सामूहिक मेहनत से खड़ा किया है। कंगना के 4 ट्वीट ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सोशल मीडिया पर कंगना रनोट और निखिल द्विवेदी के बीच की फाइट सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट पर एक्ट्रेस के रिप्लाई के बाद शुरू हुई। https://ift.tt/3bYmQm8

विवेक ओबेरॉय की ससुराल में सीसीबी ने ली तलाशी, केस दर्ज होने के बाद से ही अंडरग्राउंड हैं साले आदित्य अल्वा, फोन भी कर लिया बंद सैंडलवुड ड्रग्स केस में पिछले दिनों 7 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सेंट्रल क्राइम ब्यूरो सीसीबी पुलिस ने मंगलवार को आदित्य अल्वा के घर तलाशी लेने का सर्च वारंट जारी किया। जिसके बाद हेब्बल स्थित हाउस ऑफ लाइव्स यानी कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के घर पर तलाशी ली गई। गौरतलब है आदित्य को ड्रग्स सिंडिकेट में आरोपी बनाया गया है। आदित्य बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले हैं। अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है आदित्य आदित्य के बारे में सीसीबी के सोर्स का कहना है कि उनका मुख्य आरोपियों के साथ काफी नजदीकी संबंध है और वे तीन पार्टियों में गए भी थे। कोट्टनपेट पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए ड्रग केस में आदित्य को भी आरोपी बनाया गया है। आदित्य ने इसके अलावा कई और पार्टियों में भी हिस्सा लिया था, जहां रागिनी भी थी। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आदित्य को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अब तक वे नाकाम हैं। 21 अगस्त से चल रहा है मामला ऐसा कहा जा रहा है कि आदित्य अपने छिपने की जगह बदलता रहता है और इसके पहले ही उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था। सैंडलवुड ड्रग स्कैंडल की यह कहानी तब सामने आई थी, जब प्रोड्यूसर- डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश ने सीसीबी के सामने आकर इस बात की जानकारी दी थी कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का काम चल रहा है। लंकेश ने 15 लोगों के नाम लिए थे। दो एक्ट्रेस से कस्टडी में सोमवार को बैंगलुरू कोर्ट ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं संजना गलरानी को 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 11 दिन पहले रागिनी, संजना के अलावा लूम पेपर सांबा, राहुल, नियाज रांका, वीरेन, रविशंकर को ड्रग केस के कनेक्शन के तहत अरेस्ट किया गया है। इन सभी से पूछताछ जारी है। इसके अलावा ईडी भी हवाला एंगल से केस की जांच शुरू कर चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today CCB conducts search at Aditya Alva's residence, Aditya is underground since the Sandalwood Drug case was filed https://ift.tt/3htAlM1

63 साल के अनिल कपूर को तेज रफ्तार में दौड़ते देख इम्प्रेस हुए जमैका के ओलंपिक विनर योहान ब्लेक, लिखा- 'अच्छे लग रहे हौ मेरे दोस्त' बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर हमेशा से ही अपने फुर्तीले अंदाज और एवरग्रीन फिटनेस से लोगों को इम्प्रेस करते आए हैं। अनिल की फिटनेस देखकर अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है कि एक्टर 63 साल के हो चुके हैं। एक्टर हमेशा से ही अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देते आए हैं जिसका नमूना हाल ही में उन्होंने शेयर किया है। वर्कआउट के दौरान अपने ट्रेनर के कहने पर अनिल ने तेज रफ्तार में दौड़ लगाई है जिसे देखकर जमैका के ओलंपिक विनर योहान भी उनकी सराहना करने से नहीं रुक पाए। अनिल कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने ट्रेनर मार्क मीड के साथ बीच पर रनिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनिल ने ट्रेनर के कहने पर तेजी से दौड़ लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। इसे शेयर करते हुए मलंग एक्टर ने लिखा, 'लॉकडाउन के दौरान मैं बीच के सपने देख रहा था, कहीं निकलने का सपना देख रहा था। आखिरकार मैं बीच पर पहुंच गया और मेरे ट्रेनर मार्क ने मुझे बहुत तेजी से दौड़ाया। फिटनेस हमेशा सबसे पहले आती है। ये लोकेशन नहीं डेडीकेशन के बारे में है'। अनिल के वीडियो में ओलंपिक विनर योहान ने सराहना करते हुए लिखा, 'अच्छे लग रहे हो मेरे दोस्त'। इसके जवाब में अनिल लिखते हैं, 'शुक्रिया मेरे दोस्त। तुम्हारी तरफ से सराहना आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है'। बताते चलें कि योहान जमैका के स्टार फर्राटा धावक हैं जो ओलंपिक विजेता रह चुके हैं। उन्होंने अपनी रफ्तार से कई स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर दो नौजवान बच्चों के पिता हैं। 63 साल की उम्र में भी वो यंग एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। आखिरी बार अनिल फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू के साथ नजर आए हैं। फिल्म में बेहतरीन एक्शन सीन करके भी अनिल ने खूब तारीफें बटौरी थीं। अनिल का अगला प्रोजेक्ट करण जौहर की 'तख्त' फिल्म है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Seeing 63-year-old Anil Kapoor running at high speed, Jamaican Olympic winner Yohan Blake was impressed, wrote - Look good my friend https://ift.tt/35FXEQi

एक्टिंग के लिए सितारों ने छोड़ दी इंजीनियरिंग, सुशांत ने की थी मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, तापसी पन्नू रह चुकीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर 15 सितंबर को दुनिया भर में वर्ल्ड इंजीनियर डे के तौर पर मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स हैं जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और उसके बाद फिल्मों में आए। नजर डालते हैं ऐसे ही सेलेब्स पर... 1) सुशांत सिंह राजपूत इस लिस्ट में सबसे ऊपर टैलेंटेड सुशांत का नाम है। 14 जून, 2020 को इस दुनिया में नहीं रहे सुशांत ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उनकी AIEEE में सातवीं रैंक आई थी। एक्टिंग सुशांत का पहला प्यार था इसलिए वह इंजीनियरिंग छोड़ कर फिल्मों में आए। 2) आर माधवन माधवन के पास IIT-मद्रास से टेक्नोलॉजी इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की बैचलर्स डिग्री है लेकिन फिल्मों में दिलचस्पी के चलते उन्होंने इंजीनियरिंग में करियर नहीं बनाया। उन्हें दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम ने फिल्म ‘अलाईपायुथे’ से लॉन्च किया था। 3) सोनू सूद सोनू ने भी फिल्मों में आने से पहले यशवंतराव चव्हाण कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नागपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। इसी दौरान उनका रुझान मॉडलिंग की तरफ हुआ और फिर वह इंजीनियरिंग की फील्ड छोड़ फिल्मों में आ गए। सोनू की पहली फिल्म तमिल में कालज़घर है जो कि 1999 में रिलीज हुई थी। 4) विक्की कौशल मसान से डेब्यू करने वाले विक्की ने भी इंजीनियरिंग छोड़ फिल्मों की ओर रुख किया था। उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री है। 2009 में मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने यह डिग्री हासिल की थी। 5) कार्तिक आर्यन 25 साल की उम्र में प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले कार्तिक का जन्म ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है लेकिन फिल्मों में जगह बनाने के लिए उन्होंने यह फील्ड छोड़ दी। 6) रितेश देशमुख रितेश के पास आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की डिग्री है। उन्होंने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर से पढ़ाई की लेकिन फिल्मों में रूचि के चलते उन्होंने भी इंजीनियरिंग की दुनिया छोड़ दी। 7) कृति सैनन फिल्मों में आने से पहले कृति ने भी जेपी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्होंने टाइगर श्रॉफ के अपोजिट हीरो-पंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 8) तापसी पन्नू तापसी भी फिल्मों में आने से पहले सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। उन्होंने दिल्ली के 'गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम भी किया। फिल्मों में रूचि के चलते उन्होंने यह फील्ड छोड़ी थी। बॉलीवुड में तापसी की डेब्यू फिल्म चश्मेबद्दूर थी। 9) अमीषा पटेल अमीषा ने भी बायो-जेनेटिक में इंजीनियरिंग की हुई है। इसके बाद वह 1992 में टफ्ट्स विश्वविद्यालय में इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए मैसाचुसेट्स चली गईं। यहां उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके बाद बतौर इकोनॉमिक एनालिस्ट खंडवाला सिक्युरिटी लिमिटेड में अपना करियर शुरू किया, लेकिन यह उन्हें ज्यादा दिनों तक रास नहीं आया। इसके बाद वह भारत लौट आईं और यहां आकर सत्यदेव दुबे का थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया। अमीषा ने 2000 में कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood Celebrities Who Were Engineers https://ift.tt/35DMvPR

जया बच्चन के बयान से भड़कीं कंगना ने पूछा- अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता और सुशांत की जगह आपका बेटा अभिषेक होता तो भी क्या आप यही सब कहतीं? एक्ट्रेस कंगना रनोट ने राज्यसभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन को जवाब देते हुए उन पर पलटवार किया है। कंगना ने श्वेता और अभिषेक का नाम लेते हुए उनसे पूछा कि अगर आपकी बेटी के साथ भी वो सब होता जो मेरे साथ हुआ या अगर आपका बेटा भी फांसी लगा लेता तो क्या आप यही कहतीं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जया जी क्या आप यही बात कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा गया होता, ड्रग्स दी गई होती और उसका शोषण हुआ होता। क्या तब भी आप यही चीज कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और उत्पीड़न की शिकायत करते रहते, और एक दिन वे फांसी पर झूलते हुए मिलते? थोड़ी हमदर्दी हमारे साथ भी दिखाइये।' जया ने कंगना पर साधा था निशाना इससे पहले मंगलवार सुबह जया बच्चन ने राज्यसभा में नाम लिए बिना कंगना रनोट और रवि किशन पर निशाना साधा था। उन्होंने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड को बदनाम किए जाने और उसे गटर बताए जाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं, इसके बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।' जया ने आगे कहा था, 'सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ खड़े रहना चाहिए। क्योंकि ये इंडस्ट्री हमेशा सरकार की मदद के लिए आगे आती है, सरकार जो भी अच्छे काम करती है, इंडस्ट्री के लोग इस बारे में बात करते हैं, उनकी मदद करते हैं। अगर कोई राष्ट्रीय आपदा आती है तो ये लोग आकर पैसा देता हैं, अपनी सेवाएं देते हैं। ये बहुत बहुत जरूरी है कि सरकार इस इंडस्ट्री की मदद करे और इसकी हत्या ना करें।' 'सिर्फ कुछ लोगों की वजह से आप इस इंडस्ट्री की छवि को बर्बाद नहीं कर सकते। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इस इंडस्ट्री का नाम, सम्मान और मान्यता है। कल मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने जो कि खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से है, मैं उनका नाम नहीं लूंगी, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री के खिलाफ बातें की। ये शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। गलत बात है। इंडस्ट्री को सरकार से सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।' ## कंगना ने बॉलीवुड को कहा था गटर इससे पहले 26 अगस्त की शाम को किए एक ट्वीट में कंगना ने बॉलीवुड को गटर बताया था और प्रधानमंत्री से इसे साफ करने की गुहार लगाई थी। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा था, 'अगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड में घुसता है, कई ए लिस्टर्स सलाखों के पीछे होंगे। अगर खून की जांच की जाती है तो कई चौंकाने वाले खुलासे भी सामने आएंगे। उम्मीद है प्रधानमंत्री कार्यालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत उस गटर को भी साफ करेंगे जिसे बॉलीवुड कहा जाता है।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Angry at Jaya Bachchan's statement, Kangana asked- If you had my son Abhishek in place of my daughter Shweta and Sushant, would you have said the same thing? https://ift.tt/2Ruct0c

वायरल वीडियो में सुशांत के साथ स्मोकिंग करती दिखीं सारा, 'केदारनाथ' के प्रमोशन के वक्त फार्महाउस पर जाते थे दोनों ड्रग सिंडिकेट में नाम की चर्चा के बीच सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके फार्महाउस पर स्मोकिंग करती नजर आ रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ड्रग्स से बनी सिगरेट पी रहे हैं या फिर उनके हाथ में नॉर्मल सिगरेट है? बताया जा रहा है कि फार्महाउस के एक स्टाफ मेंबर ने ही यह वीडियो ड्रोन की मदद से बनाया था। कहा जा रहा है कि इस वीडियो के बाद सारा की मुश्किल बढ़ सकती है। 'केदारनाथ' के प्रमोशन के दौरान का वीडियो वीडियो तब का बताया जा रहा है कि जब सुशांत और सारा अपनी फिल्म 'केदारनाथ'(2018) के प्रमोशन में व्यस्त थे। कथित तौर पर दोनों फिल्म के प्रमोशन के बाद अक्सर लोनावला में पावना लेक के किनारे बने इस फार्महाउस पर जाते थे। फार्महाउस के केयरटेकर रहे रईस ने भी एक बातचीत में बताया था, "सारा ने 2018 में सुशांत सर के साथ फार्महाउस पर आना शुरू किया था। वे जब भी आते थे, तीन से चार दिन रुकते थे। दिसंबर 2018 में अपनी थाइलैंड ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत सर और सारा मैम एयरपोर्ट से सीधे फार्महाउस आए थे। उस वक्त रात के करीब 10 या 11 बज रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त भी थे।" एनसीबी के सामने रिया ने लिया सारा का नाम रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को दिए 20 पेज लंबे स्टेटमेंट में 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नामों का खुलासा किया है। उन्होंने माना है कि सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा ने ड्रग्स लिया है। रिया ने सुशांत की दोस्त और पूर्व मैनेजर रोहिणी अय्यर का नाम भी लिया है। हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि उनके सामने किसी बॉलीवुड सेलेब्स का नाम नहीं आया है। फार्महाउस से मिला ड्रग्स लेने का सामान सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत के फार्महाउस पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें वहां से दवाएं, एशट्रे और हुक्का जैसी चीजें मिली हैं, जो ड्रग्स लेने के काम आती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत यहां रिया चक्रवर्ती, सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और अन्य लोगों के साथ पार्टी किया करते थे। ये पार्टियां तब भी होती थीं, जब सुशांत डिप्रेशन में थे। सुशांत ने यह फार्महाउस किराए पर लिया था और इसके लिए हर महीने 2.5-3.0 लाख रुपए चुकाते थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने ड्रग्स लेने वालों में सारा अली खान के नाम का जिक्र किया है। https://ift.tt/3hr6B2c