Posts

6 साल की उम्र में ही पिता को खो चुके थे आदित्य पौडवाल, मौत से 38 दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थी फैमिली फोटो प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। आदित्य म्यूजिक कंपोजर और अरेंजर थे। उन्होंने 2019 में आई फिल्म ठाकरे के गाने साहेब तू को कंपोज किया था। यह फिल्म शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे पर आधारित थी जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आदित्य पिछले कुछ समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। 4 अगस्त को शेयर की थी फैमिली फोटो आदित्य 19 अगस्त तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 अगस्त को खुद की कंपोज की एक गणेश वंदना के बारे में जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। आदित्य अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां अक्सर सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर करते थे लेकिन मौत से 38 दिन पहले यानी 4 अगस्त को उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो के साथ आदित्य ने कैप्शन दिया था-होप यानी उम्मीद। इस फोटो में आदित्य अपनी मां अनुराधा, पिता अरुण, बहन कविता के साथ नजर आ रहे थे। फोटो के साथ आदित्य ने कैप्शन दिया था-होप यानी उम्मीद। आदित्य अपने स्वर्गीय पिता अरुण पौडवाल को बेहद मिस करते थे। उनके पिता का निधन 1 नवंबर 1991 को एक एक्सीडेंट की वजह से हो गया था। आदित्य तब केवल 6 साल के थे। अरुण भी म्यूजिक कंपोजर थे। वह सचिन देव बर्मन के म्यूजिक असिस्टेंट हुआ करते थे। मां से थे प्रभावित एक इंटरव्यू में जब आदित्य से पूछा गया था कि उनकी मां अनुराधा पौडवाल ने दिल है कि मानता नहीं, मुझे नींद ना आए जैसे सैंकड़ों हिट गाने बॉलीवुड को दिए हैं। इसके बावजूद वह भजन गायिकी की तरफ मुड़ गईं तो आदित्य ने कहा था, मेरी मां ने भक्ति संगीत में बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। लोग अब भी उनकी आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। मैंने उनकी गाई आरती और मंत्रों से कई लोगों की जिंदगियां बदलते देखी हैं इसलिए मैं उनकी बॉलीवुड सिंगिंग को मिस नहीं करता। अनुराधा पौडवाल की बात की जाए तो उन्होंने अमिताभ और जया बच्चन की फिल्म 'अभिमान' के जरिए 1973 में सिंगिग करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उन्होंने संस्कृत के कुछ श्लोक गाए थे जिसके बाद उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें कई फिल्मों में सिंगिंग का मौका मिला। बॉलीवुड और हिंदी भजनों के अलावा अनुराधा ने पंजाबी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगू, उड़िया और नेपाली भाषा में भी गाने गाए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today आदित्य ने यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह स्वर्गीय पिता अरुण पौडवाल के साथ तीन साल की उम्र में तबला बजाते नजर आ रहे हैं। https://ift.tt/2FmKzRg

एनसीबी की लिस्ट में सुशांत की लास्ट फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का नाम होने का दावा, दो नामी एक्ट्रेसेस भी चर्चा में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के निर्देशक मुकेश छाबड़ा का नाम ड्रग्स मामले में सामने आ रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उन्हें पूछताछ के लिए बुला सकता है। केआरके के नाम से मशहूर फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीट में यह दावा किया है। चार अन्य लोगों के नाम भी आ रहे सामने ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से लगातार ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एनसीबी के सामने 25 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं। अब इस मामले में मुकेश छाबड़ा के अलावा एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और सुशांत के स्टाफ की पूर्व मेंबर और उनकी दोस्त रोहिणी अय्यर का नाम भी सामने आ रहा है। रिया ने 20 पेज का स्टेटमेंट दर्ज कराया है टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को दिए 20 पेज लंबे स्टेटमेंट में माना है कि सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा ने ड्रग्स लिया है। इस बारे में जब हमने एनसीबी के अधिकारियों से जानना चाहा तो उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की। लेकिन उन्होंने खंडन भी नहीं किया। सारा, रकुल, सिमोन को लेकर यह दावा भी कुछ रिपोर्ट्स में सारा को लेकर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तब ड्रग्स लिया था, जब वे 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ थाइलैंड ट्रिप पर गई थीं। वहीं, रकुल का नाम रिया ने एनसीबी की पूछताछ में लिया। सिमोन का नाम रिया के साथ हुई उनकी वॉट्सऐप चैट से सामने आया था। 22 सितंबर तक जेल में रहेंगी रिया 9 सितंबर को रिया ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं। एनसीबी के सामने उन्होंने यह बात कबूल की थी कि वे सुशांत के लिए सैमुअल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती के जरिए ड्रग्स मंगवाती थीं। उन्हें 22 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रिया ने सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जो शुक्रवार को खारिज कर दी गई। अगले सप्ताह उनके वकील सतीश मानशिंदे हाईकोर्ट में जमानत की याचिका लगा सकते हैं। रिया और ड्रग्स से जुड़ी ये ख़बरें भी पढ़ सकते हैं... 1. एक न्यूज चैनल का दावा:लॉकडाउन में रिया के घर कुरियर से गया था आधा किलो ड्रग्स, सुशांत के स्टाफ मेंबर ने घरेलू सामान के बीच रख कर भेजा था 2. रिया का जेल में चौथा दिन:एक्ट्रेस की पिछली 3 रातें बिना पंखे के गुजरीं, जमीन पर चटाई बिछाकर सोईं; आज हाईकोर्ट में जमानत की अपील कर सकती हैं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत तब से मुकेश छाबड़ा के दोस्त थे, जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था। सुशांत की पहली फिल्म 'काई पो छे' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ही थे। https://ift.tt/3mh02CU

सुशांत सिंह राजपूत की याद में देशभर के गरीबों को खिलाया जा रहा है खाना, बहन श्वेता सिंह कृति की पहल #FeedFood4SSR से जुड़े 60 हजार से ज्यादा लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर आज तक हर कोई उनके लिए न्याय मांग रहा है। इसी बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कृति ने सुशांत के नाम पर गरीबों का खाना खिलाने की खूबसूरत पहल की शुरुआत की है। #FeedFood4SSR पहल में उन्हें अंकिता लोखंडे समेत कई लोगों का समर्थन मिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए श्वेता ने सुशांत के सभी फैंस से इसका हिस्सा बनने की भी अपील की है। फीड फॉर सुशांत सिंह राजपूत- 12 सितम्बर श्वेता सिंह कृति ने अपनी इस पहल की जानकारी देते हुए लिखा, 'चलो अपने थोड़ी सी मेहनत से गरीबों और बेघरों को खाना खिलाते हैं। और जब हम ये करें तो आंखें बंद करें और दुआ करें। दुआ करें कि सच्चाई जल्द से जल्द बाहर आ जाए और भगवान हमें सही दिशा दिखाए। चलो दुआ करते हैं और अपने प्यारे सुशांत के लिए कुछ अच्छा करते हैं'। कैसे बनेंगे पहल का हिस्सा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए श्वेता ने सुशांत के लिए जारी इस जंग में लोगों से मदद मांगी है। श्वेता की इस पहल में हिस्सा लेने वालों को 12 सितम्बर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति या जानवर को खाना खिलाना है। इसके बाद हैशटैग #FeedFood4SSR का इस्तेमाल कर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। साथ ही सुशांत के परिवार के कुछ सदस्यों को भी इसमें टैग करना है। देशभर के 60 हजार लोग बन चुके हैं पहल का हिस्सा गराबों को खाना खिलाने की इस पहल में अब तक देश और विदेश के 60 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। 12 सितम्बर को #FeedFood4SSR लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार गरीबों का खाना खिलाते हुए तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सुशांत के नाम पर बड़ा दान भी किया है। हर कोई श्वेता की इस खूबसूरत पहल के लिए सराहना कर रहा है। ## ## प्लांट फॉर सुशांत सिंह राजपूत- 13 सितम्बर सुशांत सिंह राजपूत 1000 पेड़ लगाना चाहते थे। अब उनके गुजर जाने के बाद उनकी बहन श्वेता सिंह कृति फैंस के जरिए उनकी ये अधूरी इच्छा पूरी कर रही हैं। #Plant4SSR पहल को 13 सितम्बर को किया अंजाम दिया जाएगा। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Food is being fed to the poor people across the country in memory of Sushant Singh Rajput, more than 60 thousand people associated with shweta singh kriti's initiative #FeedFood4SSR https://ift.tt/3hoKdXp

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का 35 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार सुबह निधन हो गया है। वह 35 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पति का भी हो चुका निधन अनुराधा पौडवाल की शादी अरुण पौडवाल से हुई थी। अरुण संगीतकार एसडी बर्मन के असिस्टेंट थे। नब्बे के दशक में अनुराधा पौडवाल अपने करियर के शिखर पर थीं, उसी समय उनके पति अरुण की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अब बेटी भी साथ छोड़कर चला गया। उनकी एक बेटी है जिसका नाम कविता पौडवाल है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anuradha Paudwal's Son Aditya Paudwal Passes Away at the age of 35 https://ift.tt/2RhSod8

एक्टर ने अपनी मां के नाम पर स्कॉलरशिप का ऐलान किया, गरीब बच्चों की पढ़ाई से खाने और रहने तक का खर्च उठाएंगे लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों और देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों को घर पहुंचाने वाले सोनू सूद अब गरीब बच्चों की मदद करेंगे। उन्होंने अपनी मां सरोज सूद के नाम पर एक स्कॉलरशिप शुरू की है, जो गरीब बच्चों को उनकी पढ़ाई के लिए दी जाएगी। कैसे आया आइडिया? एक बातचीत में सोनू ने बताया- बीते कुछ महीनों के दौरान मैंने देखा कि वंचितों को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ रहा है। कुछ के पास ऑनलाइन क्लासेस अटेंड करने के लिए फोन नहीं हैं। कुछ के पास फीस भरने के पैसे नहीं हैं। इसलिए मैंने अपनी मां प्रोफेसर सरोज सूद के नाम से स्कॉलरशिप शुरू करने के लिए देशभर की यूनिवर्सिटीज से टाईअप किया। मुफ्त शिक्षा देती थीं सरोज सोनू आगे कहते हैं- मां मोंगा (पंजाब) में मुफ्त शिक्षा दिया करती थीं। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं उनके काम को आगे लाकर जाऊं। मुझे लगा कि इसका सही समय यही (लॉकडाउन और कोरोना के बाद) है।" किसे मिलेगी स्कॉलरशिप? सोनू सूद की यह स्कॉलरशिप मेडिसिन, इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स एंड ऑटो-मोशन साइबर सिक्युरिटीज, डाटा साइंस, फैशन और बिजनेस स्टडीज जैसे कोर्स के लिए मिलेगी। क्या होना चाहिए सालाना इनकम सोनू कहते हैं, "ऐसे परिवारों से आने वाले स्टूडेंट्स, जिनकी सालाना इनकम 2 लाख रुपए से कम है, वे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। शर्त सिर्फ एक ही है कि उनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए। उनके सभी खर्चे, जैसे कि कोर्स और होस्टल की फीस और खाने तक की जिम्मेदारी हम उठाएंगे।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सोनू सूद की इस स्कॉलरशिप के जरिए गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए वजीफा दिया जाएगा। https://ift.tt/2Rgx8EM

चक्रवर्ती ने लिया कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम, जेल में बिना पंखे और बेड वाले सेल में रखा गया: ड्रग्स मामले में मुंबई और गोवा में पांच जगह छापा सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स एंगल में दूसरी बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का आज मुंबई के भायखला महिला जेल में चौथा दिन है। यहां उन्हें 22 सितंबर तक रहना है। उनके सेशन कोर्ट से मिले झटके के बाद आज उनके वकील हाईकोर्ट में जमानत के लिए स्पेशल अपील फाइल कर सकते हैं। इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस केस में गिरफ्तार लोगों लोगों के बयान के आधार पर मुंबई और गोवा में 5 जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई अभी भी जारी है। रिया ने कई बड़े सेलेब्रिटीज का नाम लिया अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने रिया चक्रवर्ती के हवाले से ड्रग्स एंगल में शामिल तीन बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के नाम का खुलासा किया है। चैनल के मुताबिक, रिया ने एनसीबी को बताया है कि ऐक्ट्रेस सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा का भी ड्रग्स से संबंध है और ये ऐसी पार्टीज में शामिल होती थीं, जिनमें ड्रग्स का सेवन किया जाता था। एनसीबी अब इन सभी के ख‍िलाफ पहले सबूत इक्‍ट्ठा करेगी और फिर उन्‍हें समन भेजकर पूछताछ करेगी। बॉलीवुड के कई बड़े नाम की जांच कर रही एनसीबी एनसीबी का कहना है कि उसने एक पूरा मनी ट्रेल तैयार किया है, जिससे पता चलता है कि इस ड्रग रैकेट में कई बड़े नाम शामिल हैं और पैसा कहां-कहां से आता था और कौन-कौन देता था। जेल में बिना पंखे और बेड वाले सेल में रह रही हैं रिया जेल सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से मुंबई की भायखला महिला जेल में रिया को बिना सीलिंग फैन या बेड वाली एक सेल में रखा गया है। वे चटाई पर सोती हैं और उन्हें सिर्फ एक कंबल और चद्दर दी गई है। अदालत द्वारा अनुमति दी गई है तो एक टेबल फैन उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उन्हें फिलहाल तकिया नहीं दी गई है। उनके ठीक बगल वाली सेल में इंद्राणी मुखर्जी हैं। इस सेल में तीन शिफ्टों में दो कॉन्स्टेबलों द्वारा चौबीसों घंटे पहरा दिया जाता है। जेल में दिया जा रहा हल्दी वाला दूध जेल अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों कोरोनावायरस के चलते कैदियों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दूध में हल्दी डालकर दिया जा रहा है। भायखला जेल महिलाओं के लिए मुंबई की इकलौती जेल है, पिछले कुछ महीनों में यहां कोविड के भी कई मामले सामने आए हैं। डोजियर तैयार कर रही एनसीबी एनसीबी अब इस मामले में डोजियर तैयार कर रही है। डोजियर यानी सबूतों और कागजों का पूरा रिकॉर्ड जो मुंबई के इस ड्रग रैकेट का पूरा भंडाफोड़ करेगा। मुंबई से केपीएस मल्‍होत्रा दिल्‍ली लौट आए हैं और आज राकेश अस्‍थाना के साथ इसी डोजियर और आगे के ऐक्‍शन प्‍लान पर मीटिंग करेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर रिया चक्रवर्ती के एनसीबी ऑफिस से निकलने के दौरान की है। एनसीबी ने रिया को ड्रग्स का सेवन करने और सिंडीकेट में शामिल होने के आरोप में पकड़ा है। https://ift.tt/3m8shDM

कोरोना काल में सभी सुरक्षा इंतजामों के बीच पूरी हुई फिल्म की शूटिंग, सैफ अली खान बोले- सेट पर घर से ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ कोरोना के माहौल के बीच हाल ही में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ ने ‘बंटी और बबली 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि ये काम आउटडोर की बजाय इनडोर यानी स्‍टूडियो के अंदर पूरा हुआ। कोरोना के माहौल में हुई शूटिंग के लिए यशराज फिल्म्स ने सेट सभी तरह के सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित किया था। प्रोडक्शन हाउस ने वहां मौजूद हर सदस्य की जांच करवाने के साथ ही सेट पर मेडिकल स्टाफ का इंतजाम भी करवा रखा था। इसके अलावा टीम ने पूरी कास्ट और क्रू को शूट से पहले क्वारैंटाइन की प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए थे, ताकि सेट हर किसी के लिए सुरक्षित बना रहे। डायरेक्टर बोले- हर मेंबर का कोरोना टेस्ट हुआ था कोरोना काल का शूटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए फिल्म के डायरेक्टर वरुण शर्मा ने बताया, 'हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावित उपाय किए कि हमें शूटिंग का सुरक्षित वातावरण मिले। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'बंटी और बबली 2' के सेट पर कोई भी अनपेक्षित घटना नहीं हुई। कलाकारों सहित पूरे क्रू मेंबर्स का शूट से पहले कोरोना टेस्ट कराया गया, उसके बाद क्रू को होटल में क्वारैंटाइन किया गया, ताकि वो सुरक्षित रहें और उन तक वायरस न पहुंच सके।' 'कलाकार होम क्वारैंटाइन में रहे और शूट के दौरान किसी से भी नहीं मिले। होटल से सेट तक क्रू के सदस्यों की आवागमन की व्यवस्था भी YRF द्वारा की गई थी। इन कारों के ड्राइवर्स की भी जांच करके उन्हें क्रू के साथ क्वारैंटाइन किया गया। हमने सुरक्षा के सर्वोच्च उपायों का पालन करते हुए काम किया। मुझे खुशी है कि यह सब ठीक तरह से हुआ और इससे पूरे फिल्म उद्योग को शूट पर वापसी करने की हिम्मत मिलेगी।' सैफ ने कहा- सेट पर घर से ज्यादा सुरक्षित माहौल था सैफ अली खान ने कहा, 'हमें सेट पर बहुत मजा आया। यशराज ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यह बहुत संवेदनशील समय है और जोखिम को देखते हुए कलाकारों, निर्माता, क्रू एवं हर किसी को अत्यधिक सावधान रहने की जरूरत थी। हमें शूटिंग का सबसे अच्छा अनुभव मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों को देखकर हम हैरान थे। हमें यहां पर घर से भी ज्यादा सुरक्षित महसूस हुआ।' 'मुझे उम्मीद है कि उद्योग में हर कोई उतना ही सतर्क होगा, जितने सतर्क आदित्य चोपड़ा हैं। जब पूरी टीम सेट पर आई, तो हम आश्वस्त थे कि वायरस से हमें कोई नुकसान नहीं होगा। यह बहुत सुकून भरा अहसास था। इसलिए शूट करने में बहुत मजा आया। हमारी टीम कई महीनों के बाद मिल रही थी। इसलिए एक-दूसरे से मिलने, मजे करने और शूट करने का यह समय बहुत अच्छा गुजरा।' रानी मुखर्जी ने भी इंतजामों की तारीफ की रानी मुखर्जी के मुताबिक, 'हमने महामारी के बीच यह सीक्वेंस शूट किया, क्योंकि हमें सेट पर बहुत सुरक्षित महसूस कराया गया। शूटिंग का सुगम व सुकून भरा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण था। हमें एक-दूसरे के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। महामारी से पहले शूट करने की हमारी कई पुरानी यादें ताजा हो गईं और पूरी टीम खुशी से झूम उठी।' सिद्धांत बोले- वापसी का अनुभव बेहतरीन रहा सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'शूट के लिए सेट पर वापसी का अनुभव शानदार था। मुझे अपनी 'BB-2' टीम बहुत पसंद है। मैं पूरी टीम से मिलने के लिए एक्साइटेड था। महामारी से पहले हमें शूटिंग में बहुत मजा आ रहा था। उसके बाद ना तो हम शूट कर सकते थे और ना ही एक-दूसरे से मिल सकते थे। मुझे शरवरी, सैफ सर, रानी मैडम और फिल्म की पूरी टीम से फिर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। यह टीम खास है और हमें 'BB-2' की शूटिंग पूरी करने का सबसे अच्छा अनुभव मिला।' शरवरी बोलीं- यहां सबके लिए पुख्ता इंतजाम थे शरवरी ने बताया, 'हमें एक मजेदार सॉन्ग सीक्वेंस की शूटिंग पूरी करनी थी और पूरी टीम से मिलने का सबसे अच्छा तरीका भी यही था कि हम ढेर सारे उत्साह, खुशी और पागलपंती के साथ धमाल करते हुए एक-दूसरे से मिलें। इतनी बड़ी क्रू में भी हमें शूटिंग का बहुत सुरक्षित अनुभव मिला। हमने हर किसी को सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किए थे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाघ, रानी मुखर्जी और सैफ अली खान। (बाएं से दाएं) https://ift.tt/3inxplp

अभिनेत्री शेफाली शाह बनीं निर्देशक, 7 लोगों की टीम के साथ शूट की पूरी शॉर्ट फिल्म दो दशकों के अपने करियर में कई यादगार और महत्वपूर्ण किरदारों को निभाने के बाद शेफाली शाह अब डायरेक्शन की फील्ड में हाथ आजमाने के लिए भी तैयार हैं। हाल ही में एक शॉर्ट फिल्म के निर्माण के साथ उन्होंने निर्देशक का पदभार भी संभाल लिया। इस शॉर्ट फिल्म को उन्होंने लिखा भी है और उसमें अभिनय भी किया है। निर्देशन में उतरने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए शेफाली काफी उत्साहित लगीं। फिलहाल अनटाइटल्ड इस शॉर्ट फिल्म की कहानी कोविड-19 के मामलों को संभालने वाली एक डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जब वो खुद एक व्यक्तिगत त्रासदी से गुजर रही होती है। इस फिल्म को उनके घर पर ही फिल्माया गया है। बहुत बाद में आया इस फिल्म का आइडिया फिल्म के बारे में बात करते हुए शेफाली ने कहा, 'मुझे लिखना पसंद है लेकिन यह विषय जिस पर मैंने काम किया है, बहुत बाद में सामने आया है, विशेष रूप से इस कोविड महामारी के समय में जिसमें हम सभी फंसे हुए हैं। आइसोलेशन का डर हर किसी के मन में है और शॉर्ट फिल्म में इसी बड़े विचार को संबोधित किया गया है।' सिर्फ 7 लोगों के साथ शूट की पूरी फिल्म शेफाली के मुताबिक 'जब मैं एक कलाकार के रूप में अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही होती हूं, तो मैं केवल मेरे काम पर ध्यान केंद्रित करती हूं लेकिन जब निर्देशन की बात आई तो, यह पूरी तरह से अलग गेम था। हमारे पास बहुत कम समय था और इसे 7 लोगों के न्यूनतम दल के साथ शूट करना था।' 'हमें शॉर्ट फिल्म को न्यूनतम विवरण के साथ एडिट करना था और मेरे लिए काम करने का यही तरीका है। स्क्रिप्ट को कई बार फिर से लिखा गया था। मैं एक अभिनेता के बजाय एक निर्देशक के रूप में अधिक केंद्रित थी।' हमारी टीम को स्क्रिप्ट पर भरोसा था उन्होंने कहा, 'एक निर्देशक के रूप में, आपके पास समाधान खोजने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि यह आपकी नौकरी का हिस्सा है, जिसे मैंने विपुल (शाह) से सीखा है। मेरे पास एक अच्छी टीम थी जिसे इस स्क्रिप्ट पर विश्वास था और जानती थी कि हम सभी कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिस पर हमें गर्व हो'। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actress Shefali Shah becomes director, complete short film shot with a team of 7 people https://ift.tt/35vAaxo

8 दिन से सेंट्रल क्राइम ब्रांच की कस्टडी में हैं रागिनी द्विवेदी; जमानत पर सुनवाई सोमवार तक टली, उधर संजना ने डोप टेस्ट करवाने में किया नाटक 21 अगस्त को सैंडलवुड यानी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का ड्रग्स कनेक्शन सबसे पहले सामने आया था। इस केस में कार्रवाई करते हुए सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने 4 सितंबर को एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया था। एनडीपीएस कोर्ट ने शुक्रवार को रागिनी की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं की, अब उन्हें सोमवार 14 सितंबर तक सीसीबी की कस्टडी में ही रहना होगा। रागिनी की कस्टडी को लेकर कहा गया है कि उनसे पूछताछ अभी बाकी है। इस केस में एक दिन पहले सीसीबी ने रागिनी के दोस्त रविशंकर और प्रशांत रांका के बीच हुई चैट्स को एक्सेस किया है। संजना ने डोप टेस्ट से पहले किया हंगामा उधर दूसरी तरफ ड्रग्स कनेक्शन में अरेस्ट की गईं एक्ट्रेस संजना गलरानी ने शुक्रवार को डोप टेस्ट के दौरान जमकर हंगामा किया। पुलिस जब संजना को डोप टेस्ट के लिए लेकर गई तो संजना ने खुद को निर्दोष बताते हुए डोप टेस्ट करवाने में जमकर नाटक किया। बाद में किसी तरह इसके लिए राजी हुईं। संजना ने कहा था - मेरा केस से कोई लेना-देना नहीं मुझे बकरा बनाया गया है। इस केस में सीसीबी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है। जिसमें से 7 लोग- रागिनी, संजना, विरेन खन्ना, रविशंकर, नियाज, राहुल, प्रतीक शेट्‌टी, लूम पेपर को गिरफ्तार किया है। लूम अफ्रीकन ड्रग पैडलर है। रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी पर फार्महाउस पर होने वाली पार्टीज और कंसर्ट्स में ड्रग्स लेने का आरोप है। ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस सीसीबी जहां लगातार मामले में नए खुलासे कर रहा है वहीं, शुक्रवार को हुए डेवलपमेंट के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने हवाला एंगल के चलते मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया है। अगस्त में नीकू होम्स से बरामद हुई एक डायरी से हुए ड्रग रैकेट के खुलासे में करीब 15 फिल्म सेलेब्रिटीज का नाम सामने आया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sandalwood drug case: Ragini Dwivedi Hearing postponed till Monday, sanjjanaa galrani performed drama in getting dope test https://ift.tt/2FtvDQO

‘Broken Hearts Gallery’ Proves Rom-Coms Aren’t Dead Yet ketu1982.blogspot.com

नशे की लत और डिप्रेशन के चलते ढाई साल इंडस्ट्री से दूर रहे थे हनी सिंह, बताया कैसे दीपिका पादुकोण और इंडस्ट्री के लोगों ने की थी मदद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जहां डिप्रेशन और सुसाइड के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं वहीं हनी सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कई सेलेब्स भी हैं जो अपनी कहानी से लोगों की प्रेरणा बने हैं। पॉपुलर रैपर और सिंगर हनी सिंह अपनी नशे की लत और म्यूजिक करियर खराब होने के दौरान डिप्रेशन में चले गए थे जिसके कारण वो ढाई साल तक इंडस्ट्री से दूर रहे थे। साल 2019 में 'मखना' गाने से धमाकेदार वापसी करने वाले सिंगर ने अब अपनी जिंदगी के डार्क फेज पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और उनके परिवार की मदद के जरिए वो इससे निकल पाए। हाल ही में पिंकविला से बातचीत में हनी सिंह ने बताया, ये मेरे लिए एक भयानक समय था। मेरी मानसिक स्थिति के साथ उस समय बहुत कुछ हो रहा था। मैं शराबी भी बन गया था। मैं सोता नहीं था जिससे मेरे अंदर ये बीमारी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। मैं वाकई में ठीक नहीं हूं ये समझने में मुझे 3-4 महीने लग गए थे। वो मेरे लिए एक डार्क फेस था और मैं लोगों से अपील करता हूं कि वो इसे ना छिपाएं। एक आर्टिस्ट ऑडियंस के लिए एक मिरर की तरह होता है। तो जब हम अपनी जिंदगी की सब कुछ शेयर कर सकते हैं तो ये क्यों नहीं। डिप्रेशन से जंग लड़ने पर रैपर हनी सिंह ने कहा, 'लोग मुझसे पूछते थे कि मैं ढाई साल के लिए कहां गायब हो गया था। इसलिए मुझे इसपर बात करने की जरूरत महसूस हुई। मैं ठीक नहीं था फिर ठीक हो गया। मुझे याद है इस दौरान जब मैंने रितिक रोशन के लिए धीरे- धीरे गाना बनाया था तब ये बड़ा हिट साबित हुआ था। मेरे पूरे परिवार और दोस्तों ने मुझे काफी सपोर्ट किया'। दीपिका ने दिया था डॉक्टर का नंबरः हनी सिंह इंडस्ट्री के भी कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने मेरी मदद की है। शाहरुख भाई और दीपिका पादुकोण ने भी मेरी मदद की। क्योंकि दीपिका भी ऐसे फेज में रह चुकी हैं तो उन्होंने मेरे परिवार को दिल्ली आधारित एक डॉक्टर का नंबर दिया था। उन सभी ने मेरे लिए दुआ की और मैं ठीक हो गया। बताते चलें कि हनी सिंह ने 'मखना' गाने से इंडस्ट्री में वापसी की है। इसके बाद उनका गाना 'बिल्लो तू आग है' हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Honey Singh, who had stayed away from the industry for two and a half years due to addiction and depression, told how Deepika Padukone and the people of the industry helped https://ift.tt/33eTkES