Posts
‘Broken Hearts Gallery’ Proves Rom-Coms Aren’t Dead Yet https://ift.tt/32m50pW
- Get link
- X
- Other Apps
नया दावा- लॉकडाउन में सुशांत के घर से रिया के घर कूरियर से भेजा गया था आधा किलो ड्रग्स, घरेलू सामान साथ रखा था, ताकि किसी को शक न हो सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स के मामले में नया दावा सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान सुशांत के घर से रिया के घर ड्रग्स कूरियर के जरिए भेजा गया था। कहा जा रहा है कि सुशांत के घर से उनके कर्मचारी दीपेश सावंत ने कूरियर ब्वॉय को पार्सल दिया था, जो रिया के घर डिलीवर हुआ था। रिया के भाई शोविक ने इसे रिसीव किया था। पार्सल में आधा किलो मारिजुआना था रिपोर्ट्स की मानें तो यह पार्सल अप्रैल में भेजा गया था, जिसमें आधा किलो मारिजुआना (ड्रग्स) था। किसी को शक न हो इसलिए पार्सल के साथ कुछ घरेलू सामान भी पैक किया जाता था। इसे कूरियर से इसलिए भेजा जाता था, ताकि लॉकडाउन के दौरान पुलिस की चैकिंग में इसे पकड़ा न जा सके। कूरियर ब्वॉय ने दीपेश-शोविक को पहचाना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कूरियर ब्वॉय का बयान दर्ज कर लिया है। उसने दीपेश सावंत और शोविक चक्रवर्ती की पहचान की है। दोनों के साथ कूरियर ब्वॉय की फोन कॉल डिटेल भी ट्रेस की गई थी। रिया ने खोले बॉलीवुड सेलेब्स के नाम एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं, जो ड्रग्स लेते हैं और खरीदते हैं। इसके बाद से करीब 15 बॉलीवुड सेलेब्स एनसीबी की राडार पर हैं। यह दावा भी किया जा रहा है कि ये सेलेब्स बी-कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम मीडिया में लीक नहीं हुआ है। रिया शोविक की जमानत अर्जी खारिज रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जी मुंबई के सेशन कोर्ट से खारिज हो गई। फैसला सुनाते समय जज जेबी गुरव ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है।कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हम आगे के कदम उठाएंगे। हम अगले हफ्ते हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सुशांत डेथ केस:एनसीबी के निष्कर्षों के आधार पर नया केस दर्ज करने की तैयारी में ईडी, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पहले से ही कर रहा मनी लॉन्डरिंग की जांच रिया जेल में ही रहेंगी:ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की दूसरी जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच जरूरी है Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। https://ift.tt/2Rh61tb
- Get link
- X
- Other Apps
साजिद खान पर ऑडिशन के बहाने गलत तरीके से छूने तो सुभाष घई पर एक्ट्रेस ने लगाए थे जबरदस्ती किस करने के आरोप बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान एक बार फिर विवादों में है। मुंबई में रहने वाली डिंपल पॉल नाम की एक मॉडल ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल का कहना है कि अपनी फिल्म 'हाउसफुल' में रोल देने के नाम पर साजिद ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और गंदी बातें की थीं। डिंपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इससे पहले कि लोकतंत्र मर जाए और अभिव्यक्ति की आजादी ना रहे, मुझे लगा कि मुझे भी बोलना चाहिए।' इससे पहले भी 6 महिलाएं साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगा चुकी हैं। 2018 में मीटू मूवमेंट के तहत साजिद पर उनकी पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सलोनी का कहना था कि साजिद ने उनसे बिकिनी फोटोज मांगे। कई बार गलत जगह छुआ। सलोनी के अलावा एक्ट्रेस अहाना कुमरा, एक सीनियर जर्नलिस्ट, मॉडल-एक्ट्रेस रेशेल व्हाइट, एक्ट्रेस सिमरन सूरी और प्रियंका बोस भी साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं। साजिद से पहले भी कई फिल्ममेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लग चुके हैं। एक नजर ऐसे ही नामों पर... 1) राजकुमार हिरानी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टॉप डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार हिरानी के फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई, जब उनका नाम 2018 में मीटू मूवमेंट में लिया गया। उनकी फिल्म संजू की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने ही उनपर मीटू का आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने गलत बताया था। इस मामले को ज्यादा हवा नहीं मिल पाई, क्योंकि आरोप लगाने वाली लड़की ने न तो कभी कोई पुलिस शिकायत दर्ज कराई और न ही कोर्ट का सहारा लिया। 2) विकास बहल क्वीन और सुपर-30 जैसी फिल्मों के निर्देशक विकास बहल पर उनकी पुरानी कंपनी में काम करने वाली लड़की ने मीटू मूवमेंट के तहत 2018 में मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था। बाद में लड़की ने केस को आगे ले जाना जरूरी नहीं समझा जिसके बाद विकास को उनकी सहयोगी कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। मीटू में नाम सामने आने पर विकास को बतौर डायरेक्टर सुपर-30 में क्रेडिट नहीं दिया गया था लेकिन क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें फिल्म में क्रेडिट दे दिया गया था। 3) मुकेश छाबड़ा डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर कई महिलाओं ने मीटू के तहत आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'दिल बेचारा' से हटा दिया गया था। बाद में मुकेश को भी क्लीन चिट मिल गई और वो फिल्म से वापस जुड़ गए थे। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म साबित हुई थी। 24 जुलाई को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर रिलीज किया गया था। 4) सुभाष कपूर 2014 में एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने सुभाष कपूर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और इस मामले में अब तक उन्हें क्लीन चिट नहीं मिली है। 'आत्मा' 'वन बाई टू' और 'व्हाट द फिश' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी गीतिका त्यागी ने 2014 में खुद सुभाष कपूर को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में सुभाष पछताते नजर आ रहे थे। यह मामला मई 2012 का है, जिसके डेढ़ साल बाद यानी 2014 में गीतिका ने सुभाष और उनके सहयोगी दानिश रजा के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन (मुंबई) में FIR दर्ज कराई थी। त्यागी ने कहा था कि सुभाष और दानिश मई 2012 के एक दिन उनके घर आए और उनका रेप करने की कोशिश की। त्यागी ने यह भी कहा था कि सुभाष ने उस वक्त शराब पी रखी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 501 और 34 के तहत केस दर्ज किया था। 5) विवेक अग्निहोत्री तनुश्री दत्ता ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। चॉकलेट, हेट स्टोरी और जिद जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके अग्निहोत्री को लेकर तनुश्री ने 2018 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने उन्हें कपड़े उतारकर इरफान खान के सामने डांस करने को कहा था। तनुश्री की मानें तो विवेक ऐसा इसलिए कराना चाहते थे ताकि इरफान को एक्टिंग करने में मदद मिल सके। तनुश्री ने इस दौरान यह भी बताया था कि चॉकलेट के सेट पर उनकी मदद करने के लिए सुनील शेट्टी और इरफान खान आगे आए थे। दोनों ने मिलकर विवेक के सुझाव का विरोध किया था। 6) सुभाष घई मीटू कैंपेन के तहत फिल्ममेकर सुभाष घई पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे थे। एक्ट्रेस केट शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा था, सुभाष घई ने उन्हें बर्थडे पार्टी में बुलाया था। केक काटने के बाद सुभाष ने सबके सामने केट से बॉडी मसाज देने के लिए कहा। इसके बाद सुभाष ने एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया और जबरदस्ती किस करने की कोशिश करने लगे। हालांकि, बाद में केट ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी और मुंबई पुलिस से कहा था कि वह मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं जिसके बाद घई को क्लीन चिट मिल गई थी। सुभाष घई पर एक अन्य महिला ने भी रेप का आरोप लगाया था। 2018 में उसने सुभाष घई पर शराब में ड्रग्स मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। महिला का दावा था कि वह सुभाष घई के साथ काम करती थी। घई ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर कहा था कि #MeToo फैशन बन गया है। मुझे इस आंदोलन में अपना नाम जोड़े जाने पर बहुत पीड़ा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today साजिद खान पर 2018 में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। वहीं, एक्ट्रेस केट शर्मा ने सुभाष घई पर एक पार्टी में जबरन किस करने का इल्जाम लगाया था। https://ift.tt/3hq8k7L
- Get link
- X
- Other Apps
प्लेन में मीडियाकर्मियों द्वारा तोड़े गए कई नियम, डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी से मांगी रिपोर्ट बुधवार को चंडीगढ़ से मुंबई आई इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट संख्या 6E-264 में मीडियाकर्मियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइन कंपनी से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। इसी फ्लाइट में अभिनेत्री कंगना रनोट अपनी बहन रंगोली के साथ चंडीगढ़ से मुंबई आईं थीं। चंडीगढ़ के मोहाली एअरपोर्ट से दोपहर 12.20 पर रवाना हुई इस फ्लाइट में कई न्यूज चैनलों के रिपोर्टर और कैमरामैन भी सवार थे। सभी ने कंगना का वीडियो अपने कैमरों में कैद किया और फ्लाइट के उड़ने से पहले इन्हें सोशल प्लेटफार्म पर शेयर भी किया। डीजीसीए ने इसे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बताया है। नियम के अनुसार प्लेन में किसी तरह की वीडियो शूटिंग प्रतिबंधित है। प्लेन में लगातार अपने मोबाइल फोन से एक्ट्रेस की तस्वीरें खींचते मीडियाकर्मी। जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं उसमें मीडियाकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तोड़ते हुए एक्ट्रेस कंगना के पास जाने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कुछ ने मास्क भी नहीं लगाया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि कइयों ने उनके पास जाने का प्रयास भी किया। इस वजह से कुछ देर एक लिए प्लेन में अफरातफरी का माहौल बन गया। यही नहीं एक्ट्रेस के उतरने के वीडियो कैमरे में कैद करने के चक्कर में भी प्लेन में अफरातफरी बनी रही। इन सबको लेकर ही रिपोर्ट तलब की गई है। नियम उल्लंघन का आरोप अगर सही पाया जाता है तो मीडियाकर्मियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। कंगना का चंडीगढ़ से मुंबई तक का सफर बुधवार सुबह 10.30 बजे: कमांडो से घिरीं और सफेद साड़ी पहने कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मौजूद लोग उन्हें झांसी की रानी कहकर पुकारने लगे। इस पर एक्ट्रेस मुस्कुरा दीं और हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। सुबह 11.00 बजे: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना की एक झलक पाने के लिए भीड़ बेकरार दिखी। भीड़ को देखते हुए उन्हें एयरपोर्ट में डिपार्चर की बजाए अराइवल गेट से अंदर ले जाया गया। इस दौरान मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की। सुबह 11.40 बजे: कंगना बहन रंगोली के साथ प्लेन में दाखिल हुईं। उनके प्लेन में पहुंचते ही वहां बैठे यात्रियों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया। प्लेन में पूरा टाइम कंगना मोबाइल में वीडियो देखती रहीं। दोपहर 12.20 बजे: इंडिगो एयरलाइन्स की फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। इस दौरान प्लेन में सबसे आगे एक्ट्रेस कॉकपिट के करीब चेहरे पर मास्क और फेस शील्ड लगाकर बैठीं रहीं। एक्ट्रेस लगातार अपने फोन पर कुछ वीडियो देख रहीं थीं। रास्ते में कुछ मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की रिक्वेस्ट की, जिसे एक्ट्रेस की बहन की ओर से मना कर दिया गया। दोपहर 2.30 बजे: तकरीबन दो घंटे का सफर पूरा कर प्लेन ढाई बजे के आसपास मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट के बाहर भी भारी हलचल देखने को मिली। आरपीआई आठवले और करणी सेना के कार्यकर्ता एक्ट्रेस के सपोर्ट में एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर मौजूद थे। शिवसेना के 500 से ज्यादा समर्थक और कार्यकर्ता काले झंडे लेकर अभिनेत्री का विरोध कर रहे थे। एक्ट्रेस का वीडियो कैप्चर करने के दौरान कई मीडियाकर्मी धक्कामुक्की करते हुए नजर आये। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना पूरी फ्लाइट में मोबाइल पर वीडियो देखती रहीं और मीडियाकर्मी लगातार उनकी तस्वीरें अपने केमरे में कैद का प्रयास करते रहे। https://ift.tt/3hl1ctx
- Get link
- X
- Other Apps
रिया चक्रवर्ती को सालों से जानती हैं अंकिता लोखंडे को भला-बुरा कहने वाली शिबानी दांडेकर, तलाकशुदा फरहान अख्तर की हैं गर्लफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती जेल में बंद हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतर आए हैं और उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। इनमें से एक शिबानी दांडेकर हैं जो रिया की करीबी दोस्त हैं और उन्हें तब से जानती हैं जब वह 16 साल की थीं। शिबानी सोशल मीडिया पर रिया के सपोर्ट में लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत के परिवार का सपोर्ट करने वाली अंकिता लोखंडे को काफी भला बुरा कहा है। यही वजह है कि शिबानी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। यहां तक कि उनके विकिपीडिया पेज को एडिट करके लोगों ने उन्हें फ्लॉप सिंगर, गोल्ड डिगर करार दिया है। विदेश में पली-बढ़ी हैं शिबानी शिबानी का जन्म 27 अगस्त 1980 को पुणे की एक मराठी-कोंकणी फैमिली में हुआ। उनकी फैमिली लंदन शिफ्ट हो गई थी जिसके बाद शिबानी पहले अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया में रहीं। शिबानी की परवरिश विदेश में ही हुई। बहनों अपेक्षा और अनुषा के साथ शिबानी। शिबानी की दो बहनें हैं। बड़ी बहन का नाम अनुषा दांडेकर है जो कि फेमस मॉडल और वीजे हैं। वहीं दूसरी बहन का नाम अपेक्षा दांडेकर है। तीनों ही बहनों को संगीत में रूचि थी जिसके चलते इन्होने डी-मेजर नाम का एक बैंड भी बनाया। एंकरिंग में बनाई पहचान करियर को आगे बढ़ाने के लिए शिबानी न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई थीं। यहां उन्होंने नमस्ते अमेरिका, वी-देसी और द एशियन वैरायटी शो को होस्ट किया। कुछ साल अमेरिका में काम करने के बाद शिबानी इंडिया लौट आईं। यहां उन्होंने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया। शिबानी 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में बतौर को-होस्ट नजर आई थीं। शिबानी ने होस्ट के अलावा बतौर मॉडल भी कई प्रोजेक्ट में काम किया है। शिबानी ने मराठी मूवी टाइमपास में हाय पोली साजुक और संघर्ष में 36 नखरेवाली जैसे आइटम नंबर भी किए हैं। शिबानी 2015 में आई बॉलीवुड मूवी रॉय में जोया की भूमिका में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें सलमान खान की सुल्तान, शाहिद कपूर की शानदार, नूर, नाम शबाना और भावेश जोशी सुपर हीरो जैसी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल में भी देखा जा चुका है। 40 साल की शिबानी की अगली फिल्म फिरकी है जिसमें करण सिंह ग्रोवर, नील नितिन मुकेश और केके मेनन नजर आएंगे। फरहान अख्तर को कर रहीं डेट पिछले कुछ सालों से शिबानी बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दरअसल, इनकी मुलाकात 2015 में शो 'आई कैन डू दैट' के दौरान हुई थी। फरहान उस शो को होस्ट करते थे और शिबानी भी उसी शो का हिस्सा थीं। शिबानी और फरहान पिछले 5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। फरहान अख्तर और उनकी एक्स वाइफ अधुना ने अप्रैल, 2017 में तलाक लिया। दोनों शादी के 17 साल बाद अलग हुए। इसके बाद फरहान शिबानी के साथ रिलेशन में आ गए। दोनों लॉकडाउन के दौरान लिव इन में थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Unknown facts and live updates about shibani dandekar who is supporting rhea chakraborty https://ift.tt/3jZVTl0
- Get link
- X
- Other Apps
फराह के भाई साजिद खान पर मॉडल ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए, सोशल मीडिया पर लिखा- दो साल पहले परिवार की वजह से चुप रह गई थी फेमस फिल्म मेकर साजिद खान एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में है। मुंबई में रहने वाली डिंपल पॉल नाम की एक भारतीय मॉडल ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल का कहना है कि अपनी फिल्म 'हाउसफुल' में रोल देने के नाम पर साजिद ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और गंदी बातें की थीं। जबकि तब वो नाबालिग थीं। डिंपल पॉल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इससे पहले कि लोकतंत्र मर जाए और अभिव्यक्ति की आजादी ना रहे, मुझे लगा कि मुझे भी बोलना चाहिए।' साल 2018 में #MeToo मूवमेंट के दौरान भी चार महिलाओं ने साजिद पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साजिद फेमस कोरियोग्राफर फराह खान के भाई हैं। दो साल पहले चुप रहने की वजह बताई अपनी पोस्ट में डिंपल ने लिखा, 'जब #MeToo मूवमेंट शुरू हुआ था, बहुत से लोगों ने साजिद खान के बारे में बात की थी लेकिन मैं हिम्मत नहीं कर सकी। क्योंकि हर दूसरे कलाकार की तरह, जिनका कोई गॉडफादर नहीं होता और जिन्हें परिवार के लिए कमाना पड़ता है, मैं चुप रही थी।' 'अब मेरे साथ मेरे माता-पिता नहीं हैं। मैं खुद के लिए कमा रही हूं। अब मैं ये बताने की हिम्मत कर सकती हूं कि 17 साल की उम्र में साजिद खान ने मेरा उत्पीड़न किया था।' उसने मुझे छूने की कोशिश की थी 'उसने मेरे साथ गंदी बातें कीं। उसने मुझे छूने की कोशिश की। यहां तक कि उसकी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल में एक रोल देने के बदले उसने मुझे अपने सामने कपड़े उतारने के लिए भी कहा था।' किसी की दया के लिए सामने नहीं आई 'भगवान जाने उसने जाने कितनी लड़कियों के साथ ऐसा किया होगा। मैं किसी की दया या सहानुभूति पाने के लिए सामने नहीं आई हूं। ये सिर्फ इतना है कि अब मुझे अहसास हुआ है कि उसने मुझे कितनी बुरी तरह प्रभावित किया था, जब मैं बच्ची थी और मैंने नहीं बोलने का फैसला किया था। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है ना?' मैंने चुप रहकर गलती की थी आगे साजिद जैसे लोगों को गाली देते हुए डिंपल ने लिखा, 'इन कमीनों को ना केवल कास्टिंग काउच के लिए बल्कि जोड़-तोड़ और आपके सपनों को चुराने के लिए भी सलाखों के पीछे होना चाहिए। लेकिन मैं रुकी नहीं। लेकिन मैंने जो गलती की वो ये कि उस बारे में मैंने कुछ कहा नहीं।' 2 साल पहले 4 महिलाओं ने लगाए थे ऐसे आरोप #Metoo कैंपेन के दौरान साजिद खान पर उनकी पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाए थे। सलोनी के मुताबिक साजिद ने उनसे बिकिनी फोटोज मांगे थे, कई बार गलत जगह छुआ था और भद्दे कमेंट्स भी किए थे। इसके अलावा एक पत्रकार ने अपने आरोप में कहा था कि साजिद ने उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया था और जबरन किस किया था। मॉडल और एक्ट्रेस रेचेल व्हाइट ने साजिद पर आरोप लगाया था कि जब वो काम मांगने गईं तो साजिद ने कहा था- 'मुझे दिखाओ कि तुम बिकिनी में कैसी लगती हो, पांच मिनट में अगर सिड्यूस कर पाईं तो रोल मिलेगा।' एक अन्य आरोप एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने भी लगाया था। उन्होंने बताया था कि साजिद ने उन्हें ऑडिशन में कपड़े उतारने के लिए कहा था। ताजा आरोपों के बाद लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग डिंपल की पोस्ट वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग साजिद खान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर #ArrestSajidKhan ट्रेंड कराने लगे। इस दौरान लोगों ने साजिद पर लगे पिछले आरोपों के इंटरव्यू और उससे जुड़ी खबरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मॉडल डिंपल पॉल का कहना है कि उस वक्त मुझ पर मेरे माता-पिता की जिम्मेदारी थी, इसलिए मैंने चुप रहना बेहतर समझा था। लेकिन वो मेरी एक गलती थी। https://ift.tt/3hrO0TS
- Get link
- X
- Other Apps
मद्रास हाईकोर्ट ने कर चोरी के मामले में एआर रहमान को नोटिस जारी किया; मामला 8 साल पुराना, ट्रस्ट के खाते में मंगवाई थी रकम मद्रास हाई कोर्ट ने ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान को नोटिस जारी कर इनकम टैक्स से जुड़े मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। रहमान पर आरोप है कि उन्होंने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट एआर रहमान फाउंडेशन के जरिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की इनकम की थी। ताकि उन्हें इस रकम पर टैक्स न देना पड़े। यूके बेस्ड कंपनी ने किया था पेमेंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के वकील के अनुसार रहमान ने यूके बेस्ड टेलीकॉम कंपनी के साथ स्पेशल रिंगटोन बनाने के लिए 2011-12 में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जिसके लिए उन्हें 3.47 करोड़ रुपये की इनकम हुई थी। इस कॉन्ट्रैक्ट में रहमान ने कंपनी से कहा था कि वे अमाउंट सीधे उनके चैरिटेबल फाउंडेशन के नाम पर ट्रांसफर करे। ट्रस्ट को मिली इनकम पर नहीं देना पड़ता टैक्स रहमान के खिलाफ दायर की गई याचिका में इनकम टैक्स के काउंसिल ने कहा - जिस इनकम पर टैक्स है वह निश्चित रूप से रहमान को देना चाहिए। टैक्स की कटौती के बाद इसे ट्रस्ट को दिया जा सकता है। लेकिन जो रास्ता रहमान ने कमाई के लिए अपनाया वह सही नहीं है क्योंकि इनकम टैक्स एक्ट के तहत ट्रस्ट को मिली आय टैक्स फ्री होती है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक रहमान की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Madras High Court issued notice to AR Rahman in case of tax evasion for the income of more then rs 3 crore https://ift.tt/2Zssng2
- Get link
- X
- Other Apps
हार्ट अटैक के 15 दिन बाद कॉमेडियन वदिवेल बालाजी ने सरकारी अस्पताल में ली अंतिम सांस, परिवार की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स तमिल फिल्मों और टीवी के पॉपुलर कॉमेडियन और अभिनेता वदिवेल बालाजी का निधन हो गया है। 45 साल के बालाजी को करीब 15 दिन पहले मेजर हार्ट अटैक आया था। फैमिली ने उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा था। आखिर में उन्हें चेन्नई के ओमांदूर सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार की मदद के लिए आगे आए सेलेब्स वदिवेल बालाजी की मौत के बाद कई सेलेब्स उनके परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। तमिल फिल्म अभिनेता और सिंगर शिवकार्तिकेयन ने बालाजी के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है। इसे लेकर उन्होंने डायरेक्टर थॉमसन से बात की है, जो बालाजी के परिवार के करीबी हैं। विजय ने फाइनेंशियल हेल्प ऑफर की एक्टर विजय सेतुपति शुक्रवार को वदिवेल बालाजी को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार की आर्थिक मदद भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेतुपति ने बालाजी के फैमिली मेंबर्स से कहा है कि जब भी किसी तरह की मदद की जरूरत हो, तब वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनके अलावा एक्टर रोबो शंकर और एक्ट्रेस दिव्यदर्शिनी भी बालाजी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने भी उनकी पत्नी और बच्चों को आर्थिक मदद दी। दोनों हाथ हो गए थे पैरालाइज मीडिया से बातचीत में वदिवेल बालाजी के परिवार ने बताया कि स्ट्रोक के कारण बालाजी के दोनों हाथ पैरालाइज हो गए थे। उन्होंने अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई अस्पतालों ने उनसे पैसे ऐंठे हैं। बालाजी ने विजय टीवी पर 'कलाकापोवाधू यारू' और 'आधु इधु एधु' जैसे रियलिटी शो में काम किया है। 'आधु इधु एधु' से उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कॉमेडियन वदिवेल बालाजी (बाएं) के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा शिवकार्तिकेयन (दाएं) किया है। https://ift.tt/2FbNtZb
- Get link
- X
- Other Apps
एनसीबी के निष्कर्षों के आधार पर नया केस दर्ज करने की तैयारी में ईडी, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पहले से ही कर रहा मनी लॉन्डरिंग की जांच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फ्रेश केस फाइल करने की तैयारी में है, जो कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के निष्कर्षों के आधार पर होगा। रिपोर्ट्स में यह दावा ईडी के अधिकारियों के हवाले से किया गया है। इससे पहले ईडी ने 31 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा पटना में दर्ज कराई एफआईआर के आधार पर रिया चक्रवर्ती समेत छह लोगों के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया था। एनसीबी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया ईडी के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है, "पहले हमने केके सिंह की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए के गबन की जांच की गई। जबकि नया केस एनसीबी की फाइंडिंग पर बेस्ड होगा, जिसके तहत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" अधिकारी ने कहा कि अब वे ड्रग्स की तस्करी और खरीदी से बने पैसे के एंगल से जांच करेंगे। एक अन्य अधिकारी के हवाले से लिखा गया कि नए केस में ड्रग्स बेचने, खरीदने और इसकी तस्करी करने को अपराध के रूप में देखा जाएगा। अधिकारी ने कहा, "हम एनसीबी से जांच की कॉपी लेंगे और उसकी स्टडी करेंगे। डॉक्युमेंट्स को अच्छे से पढ़ने के बाद हम नया केस रजिस्टर्ड करने पर फैसला लेंगे।" 26 अगस्त को एनसीबी ने केस दर्ज किया था 26 अगस्त को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती व अन्य के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया। दरअसल, ईडी ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन को क्लोन करके उससे डिलीट डाटा रिकवर किया था। क्लोनिंग के बाद रिया के चैट के रिकॉर्ड सामने आए और उसमें ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ था। रिया समेत 10 लोग हो चुके गिरफ्तार एनसीबी ने ड्रग्स की खरीद-परोख्त के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत शामिल हैं। एनसीबी ने कैजाद इब्राहिम, जैद विलात्रा और अब्दुल बासित परिहार जैसे ड्रग पैडलर और इन तक ड्रग्स की सप्लाई करने वाले अनुज केसवानी को भी गिरफ्तार किया है। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। उन्होंने सेशन कोर्ट से जमानत मांगी थी, लेकिन उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी गई। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत उनके मुंबई स्थित फ्लैट में मृत मिले थे। उनकी मौत की जांच तीन केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही हैं। https://ift.tt/3meePOH
- Get link
- X
- Other Apps
टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं अंकिता लोखंडे, सुशांत के लिए दांव पर लगा दिया था करियर, संजय लीला भंसाली का ऑफर भी कर चुकीं रिजेक्ट सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे लगातार सुर्खियों में हैं। अंकिता सुशांत के परिवार के समर्थन में खड़ी हुई हैं और उनके साथ न्याय की मांग कर रही हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं अंकिता की लाइफ के चुनिंदा फैक्ट्स पर... उज्जैन में जन्मी हैं अंकिता अंकिता 36 साल की हैं। अंकिता का जन्म 19 दिसंबर, 1984 को उज्जैन, मध्यप्रदेश में हुआ था। उनका असली नाम तनुजा शशिकांत लोखंडे और निकनेम मिंटी है। अंकिता ने अपनी स्कूलिंग इंदौर, मध्य प्रदेश से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इंदौर के प्राइवेट कॉलेज से ही ग्रेजुएशन किया। पिता शशिकांत लोखंडे बैंकर हैं जबकि मां वंदना लोखंडे टीचर हैं। अंकिता के दो छोटे भाई-बहन हैं जिनके नाम सूरज लोखंडे और ज्योति लोखंडे हैं। करियर अंकिता बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने 2004 में जी टीवी के रियलटी शो इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज में हिस्सा लिया। यहां वह विजेता तो नहीं बनीं लेकिन उनके टैलेंट की काफी तारीफ हुई। यही वजह है कि अंकिता को 2009 में जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में अर्चना का मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। मानव-अर्चना के किरदार में सुशांत-अंकिता। इस रोल ने अंकिता को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दी और वह घर-घर में जाना-पहचाना नाम बन गईं। यह शो 2009 से 2014 तक प्रसारित हुआ जिसके तकरीबन 1500 एपिसोड प्रसारित हुए। शो की पॉपुलैरिटी ने अंकिता को टेलीविजन इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक बना दिया था। उस दौरान वह प्रति एपिसोड 1.5 लाख रु. चार्ज करती थीं। इस शो के बाद अंकिता 2011 में झलक दिखला जा-4 में बतौर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने मिनी सीरीज एक थी नायिका, कॉमेडी सर्कस और प्रज्ञा में भी काम किया। पर्सनल लाइफ अंकिता-सुशांत 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। पवित्र रिश्ता शो अंकिता के लिए प्रोफेशनल ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी लकी साबित हुआ। इस शो में उनके लवर मानव का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत से उनकी बॉन्डिंग हो गई। दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। तकरीबन 6 साल रिलेशन में रहने के बाद दोनों का 2016 में ब्रेक-अप हो गया। पद्मावत का ऑफर ठुकराया था रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने 2016 में अंकिता को पद्मावत में रोल ऑफर किया था लेकिन इसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। इस बात का अंकिता को आज भी अफसोस है। कहा जाता है कि इस दौरान अंकिता सुशांत के साथ अपने रिश्ते को वक्त देना चाहती थीं इसलिए उन्होंने कई ऑफर ठुकरा दिए थे। सुशांत-अंकिता के कॉमन फ्रेंड संदीप सिंह ने भी एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि अंकिता सुशांत के लिए अपना करियर दांव पर लगाने से नहीं हिचकिचाईं थीं। इसके बाद अंकिता ने हैप्पी न्यू ईयर और सुल्तान के लिए ऑडिशन दिए लेकिन वह इसमें सिलेक्ट नहीं हो पाईं। फिल्मों में अंकिता की शुरुआत 2019 में हुई। उन्होंने कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में झलकारी बाई का किरदार निभाया। इसके बाद अंकिता बागी-3 में भी नजर आईं। सुशांत के बाद जिंदगी में आए विकी अंकिता इन दिनों बिजनेसमैन विकी जैन को डेट कर रही हैं। विकी बिलासपुर के एक बिजनेसमैन हैं जो कि बॉक्स क्रिकेट लीग के को-ओनर भी हैं। पिछले दिनों खबरें थीं कि अंकिता-विकी ने सगाई कर ली है और इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। विकी जैन के साथ यह फोटो अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Some Lesser Known But Interesting Facts About Sushant Singh Rajput's ex-girlfriend Ankita Lokhande https://ift.tt/3ifJvga
- Get link
- X
- Other Apps