Posts

सुशांत सिंह राजपूत ने किया था उन्हें ड्रग्स लेने के लिए मजबूर, तीन दिन की पूछताछ में पहली बार मानी ड्रग्स कंजम्पशन की बात ड्रग्स मामले में फंसने के बाद रिया चक्रवर्ती ने इसका ठीकरा दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत पर ही फोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में जहां यह कबूल किया कि वे ड्रग्स लेती थीं। वहीं, यह दावा भी किया कि बार-बार मना करने के बावजूद सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया था। पहली बार मानी ड्रग्स लेने की बात एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से तीन दिन लगातार पूछताछ की। हालांकि, शुरुआती दो दिनों तक वे एनसीबी से झूठ बोलती रहीं। सोमवार को उन्होंने ड्रग्स खरीदने की बात मानी थी और कहा था कि वे जो भी करती थीं, सुशांत के लिए करती थीं। लेकिन उन्होंने खुद खुद ड्रग्स नहीं लिया। लेकिन मंगलवार को जब रिया के सामने वही सवाल दोहराया गया तो उन्होंने पहली बार ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली। इसके पहले तक वे सिर्फ सिगरेट और शराब लेने की बात ही मान रही थीं। ड्रग पैडलर से 5 बार मिलने की बात मानी रिया ने पूछताछ में यह माना कि अपने भाई शोविक के जरिए वे पांच बार ड्रग पैडलर अब्दुल बासित परिहार से मिली थीं। बासित उनके भाई से मिलने के लिए घर आता था। वहीं, सोमवार को जब रिया का सामना सैमुअल मिरांडा से कराया गया तो उन्होंने कहा था कि वे सुशांत के लिए बड्स लाते थे। बॉलीवुड पार्टियों का खुलासा भी किया रिपोर्ट्स की मानें रिया और उनके भाई शोविक ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड की कुछ पार्टियों का खुलासा भी किया है, जहां धड़ल्ले से ड्रग्स लिया जाता है। इसके आधार पर 25 हीरो-हीरोइन का डोजियर तैयार किया गया है। इन सभी को एक-एक कर समन भेजा जाएगा और पूछताछ के लिए एनसीबी के ऑफिस बुलाया जाएगा। हालांकि, अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। चार साल तक ड्रग सप्लायर से जुड़ी रहीं रिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर से उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट आदि कब्जे में लिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इन गैजेट्स की फॉरेंसिक जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि वे 2017 से लगातार ड्रग्स सप्लायर के साथ जुड़ी हुई थीं। जांच में ड्रग्स से जुड़े नेटवर्क के लोगों की फोटो, वीडियो, वॉट्सऐप चैट्स, SMS भी सामने आए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती करीब डेढ़ साल तक सुशांत सिंह राजपूत को डेट करती रहीं। करीब 6 महीने तक वे सुशांत के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं। अभिनेता की मौत से ठीक 6 दिन पहले वे उनका घर छोड़कर चली गई थीं। https://ift.tt/33bwi1J

कंगना रनौत और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ महाराष्ट्र विधान परिषद में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, एक्ट्रेस के ड्रग्स एंगल की जांच का आदेश अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में किरकिरी झेल रही महाराष्ट्र सरकार ने अब अभिनेत्री कंगना रनौत और मीडिया के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। दो दिन के विशेष मानसून सत्र के दूसरे दिन शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक और कांग्रेस के विधायक भाई जगताप ने इस केस से जुड़े दो मुद्दों को सदन में उठाया है। सुशांत केस को लेकर मीडिया में सरकार के खिलाफ की जा रही टिप्पणी को आधार बनाते हुए प्रताप सरनाइक ने नियम 273 के तहत न्यूज एंकर अर्नब गोस्वामी और कांग्रेस विधायक अशोक (भाई) जगताप ने 'मुंबई' को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के लिए कंगना रनौत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव विधान परिषद में पेश किया। प्रस्ताव पास हुआ तो हो सकती है बड़ी कार्रवाई दोनों प्रस्ताव को महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष रामराजे नाइक ने स्वीकार कर लिया है। अगर यह प्रस्ताव सदन में पास हो जाता है तो अर्नब और एक्ट्रेस कंगना रनौत पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। दोनों पर केस भी दर्ज हो सकता है। सदन के सामने उपस्थित होकर दोनों को आने वाले समय में माफ़ी भी मांगनी पड़ सकती है। मंगलवार को रामराजे नाइक ने कहा, 'मैंने विशेषाधिकार के उल्लंघन के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। इसके लिए गठित एक समिति की अनुपस्थिति में मैं आज (इस प्रस्ताव पर) फैसला करने जा रहा हूं।' इस आधार पर होगी कंगना के ड्रग्स एंगल की जांच सदन में बहस के दौरान शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने अभिनेता शेखर सुमन के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन के कंगना रनौत पर ड्रग्स लेने के आरोप को आधार बनाकर इस मामले की जांच करवाने की अपील की। इसे राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मान लिया और अब मुंबई पुलिस अभिनेत्री के ड्रग्स लेने की बात की जांच करेगी। सरनाइक ने कहा,"अभिनेत्री का इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई फिल्में ऐसी की हैं जो मराठा अस्मिता से जुड़ी रही हैं। एक युवाओं की रोल मॉडल हैं और अगर उनके खिलाफ कोई ड्रग्स जैसा आरोप लगाता है तो उसकी जांच होनी ही चाहिए और सच्चाई सभी के सामने आनी चाहिए।" इसपर राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा,"हमारे दो विधायकों ने आज विधानसभा में हमसे निवेदन किया है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत के संबंध शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से थे। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस न सिर्फ ड्रग्स लेती थी और उनसे जबरदस्ती इसका इस्तेमाल करने को कहती भी थीं। अब इस मामले में में हमने मुंबई पुलिस से जांच करने को कहा है।" इंटरव्यू में ये बोले थे अध्ययन ने अध्ययन सुमन का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना ने उन्हें कोकीन लेने को कहा था। इस इंटरव्यू में अध्ययन ने बताया था कि वह पहले हैश ट्राई कर चुके थे जो उन्हें पसंद नहीं आया था। इसलिए उन्होंने कोकीन लेने से मना कर दिया था। अध्ययन ने बताया था कि न कहने पर उनकी कंगना से लड़ाई भी हुई थी। सैंडल उतारकर पिटाई का आरोप भी लगा चुके हैं अध्ययन अध्ययन सुमन ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि कंगना उन्हें पिटती थीं, गालियां देती थीं, इतना ही नहीं सैंडल तक फेंककर मार चुकी थीं। अध्ययन ने डीएनए अखबार के इंटरव्यू में बताया था- ''एक में पार्टी में कंगना ने मुझे जोर से थप्पड़ मारा तो मैं रो पड़ा। बाद में कार में फिर उसने मुझे पीटना शुरू कर दिया। मैं वो रात कभी नहीं भूल सकता। मैंने उसे घर छोड़ा तो उसने सैंडल उतारकर मुझ पर फेंकी। मेरा फोन तक दीवार पर मारकर तोड़ दिया। कंगना ने मुझे घर बुलाकर उसके बेहतर करियर के लिए पूजा कराई और रात 12 बजे कुछ चीजें श्मशान घाट तक में फेंकवाईं।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अभिनेत्री कंगना रनौत(बाएं) और अर्नब गोस्वामी(दाएं) सुशांत मामले में महाराष्ट्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। https://ift.tt/339kDR2

टपोरी के किरदार के लिए आमिर ने ली थी टपोरियों से ट्रेनिंग, बेस्ट हीरो का अवॉर्ड ना मिलने पर अवॉर्ड फंक्शंस में हमेशा के लिए जाना बंद कर दिया उर्मिला मातोंडकर और आमिर खान स्टारर रंगीला की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। इसके डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा थे। यह फिल्म बॉलीवुड के लिए कई मायनों में बेहद खास साबित हुई थी। रिलीज के वक्त यूथ के बीच इसकी पॉपुलैरिटी चरम पर थी। फिल्म के गाने, स्टाइल, डायलॉग दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। क्या थी कहानी: रंगीला एक ऐसी मध्यमवर्गीय लड़की मिली (उर्मिला) की कहानी है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती है और एक कामयाब एक्ट्रेस बनना चाहती है। वो चाहती है कि दुनिया के करोड़ों चेहरों में उसके चेहरे की एक अलग पहचान हो और फिल्म में उसका ख्वाब सुपरस्टार राज कमल (जैकी श्रॉफ) के जरिए पूरा होता है। इन सपनों को पूरा करने में उसका अपने दोस्त मुन्ना (आमिर खान) और पिछले जीवन से पीछा छूटता जाता है। फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें... फिल्म में आमिर खान टपोरी मुन्ना के किरदार में दिखे थे। इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी। कुछ कपड़े उन्होंने खुद के पहने थे तो कुछ दोस्तों से उधार लिए थे। यह फिल्म हॉलीवुड मूवी विन ए डेट विद टैड हैमिल्टन से प्रेरित थी। मुंबइया टपोरी के रोल के लिए आमिर ने स्लम्स में रहने वाले असली टपोरियों के साथ वक्त बिताया था और ट्रेनिंग ली थी ताकि उनकी डायलॉग डिलिवरी, बॉडी लैंग्वेज सही हो। रंगीला ही वो फिल्म है जिसके बाद आमिर ने बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शंस से दूरी बना ली थी। रंगीला के लिए उन्हें 1995 में फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था। इससे पहले उन्हें जो जीता वही सिकंदर(1992) और हम हैं राही प्यार के (1993) के लिए भी नॉमिनेट किया था लेकिन आमिर अवॉर्ड नहीं जीत पाए थे। रंगीला के लिए अवॉर्ड ना मिलने पर आमिर के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अवॉर्ड समारोह में जाना बंद कर दिया। रंगीला उर्मिला के लिए ब्रेकथ्रू फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद ही वह बॉलीवुड में स्थापित हो गई थीं। इस फिल्म को 7 फिल्मफ़ेयर अवॉर्ड मिले थे। जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग रोल, अहमद खान को बेस्ट कोरियोग्राफी, मनीष मल्होत्रा को कॉस्टयूम डिजाइनिंग, राम गोपाल को बेस्ट स्टोरी और ए.आर. रहमान व आर. डी. बर्मन को बेस्ट म्यूजिक के लिए ये अवॉर्ड मिले। आशा भोसले को गाने तन्हा-तन्हा के लिए स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला था। फिल्म का टाइटल रंगीला मूल रूप से कैरेक्टर मुन्ना 'आमिर खान' पर बेस्ड था लेकिन सफलता का पूरा श्रेय उर्मिला की झोली में गया। रामगोपाल वर्मा पहले श्रीदेवी को फिल्म में लेना चाहते थे और मनीषा कोइराला को भी लेने का विचार बना था लेकिन आखिरकार उर्मिला फिल्म के लिए फाइनल हुईं। अहमद खान को तन्हा-तन्हा गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला था। रामगोपाल वर्मा फिल्म में तन्हा-तन्हा गाने की कोरियोग्राफी के लिए सरोज खान से खुश नहीं थे, बाद में उन्होंने अहमद खान से गाने को कोरियोग्राफ करवाया। फिल्म का गाना यारों सुन लो जरा मूल रूप से एक तेलुगू फिल्म सुपर के लिए कंपोज किया गया था, जिसके बोल दे बाबू लव चेयारा। यही गाना फिल्म के तमिल वर्जन में भी रिलीज हुआ था। यह फिल्म ए.आर रहमान द्वारा कंपोज की गई पहली हिंदी फिल्म थी। फिल्म के टाइटल ट्रैक रंगीला रे में उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी नजर आए थे। उस वक्त वह 8 साल के थे। इसके अलावा फिल्म में मधुर भंडारकर ने भी कैमियो किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 25 years of Rangeela, Know some interesting facts of the movie https://ift.tt/3bJhnzB

आमिर खान के भाई फैजल ने कहा- आप फ्लॉप हो जाते हैं तो ये आपसे बात भी नहीं करते, करन ने मेरे भाई की बर्थडे की पार्टी में मुझे नीचा दिखाया था आमिर खान के भाई फैजल खान ने फिल्ममेकर करन जौहर पर उनकी बेइज्जती करने का आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू में वे बॉलीवुड में पक्षपातपूर्ण रवैये पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "अगर आपका काम फ्लॉप हो जाता है तो वे (फिल्म इंडस्ट्री वाले) आपके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। वे आपकी तरफ देखते भी नहीं हैं। और यह मेरे साथ हो चुका है।" आमिर की बर्थडे पार्टी में हुई थी बेइज्जती फैजल ने आगे कहा, "मेरे भाई (आमिर) के 50वें बर्थडे की पार्टी में मुझे किसी ने नीचा दिखाया था। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता। लेकिन वे करन जौहर थे, जिन्होंने मेरे साथ अजीब बर्ताव किया। उन्होंने मुझे नीचा दिखाया। जब मैं किसी से बात करने की कोशिश कर रहा था, तब उन्होंने मेरी बेइज्जती कर मुझे उस शख्स से डिसकनेक्ट करने की कोशिश की थी।" 'मेला' के बाद साइडलाइन कर दिया गया फैजल की मानें तो उन्हें लगता था कि आमिर के साथ 'मेला' करने के बाद फिल्ममेकर्स उनके हिस्से के काम की सराहना करेंगे। लेकिन उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। हालांकि, फैजल यह मानते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाइडर्स को अपना मुकाम बना पाना असंभव नहीं है। उन्होंने शाहरुख खान, अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना जैसे लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि इंडस्ट्री किड्स को सिर्फ शुरूआती फायदा मिलता है, जैसा कि उन्हें भी मिला था। लेकिन उनका सर्वाइव करना उनकी क्षमता पर निर्भर करता है। फ्लॉप के मामले में इनसाइडर्स ज्यादा बकौल फैजल, "अगर आपके पिता बड़े डायरेक्टर हैं तो वे आपको कास्ट करवाने के लिए कुछ लोगों को कॉल कर सकते हैं। लेकिन आखिर में आपको ही अपने आपको साबित करना होगा। सफलता का कोई फॉर्मूला नहीं है। दोनों ओर (इनसाइड और आउटसाइड) से नए लोग आ रहे हैं। यहां तक कि मुझे लगता है कि फ्लॉप के मामले में इनसाइडर्स का प्रतिशत आउटसाइडर्स से ज्यादा है। क्योंकि आपको मौका मिलता है, लेकिन आप सफल नहीं हो पाते।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फैजल खान ने आमिर खान के साथ फिल्म 'मेला' में काम किया था। https://ift.tt/35t7LIn

संजय दत्त से लेकर इरफान खान तक, जब गंभीर बीमारी से जूझने के बावजूद फिल्मों से दूर नहीं रह पाए बॉलीवुड सेलेब्स 11 अगस्त को लंग कैंसर की बात सामने आने के बाद संजय दत्त मुंबई में अपना इलाज करवा रहे हैं। इस बीच भी उन्होंने काम से ब्रेक नहीं लिया है। संजय ने 7 सितंबर को रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा की शूटिंग शुरू कर दी है। संजय की तरह पहले भी ऐसे कई स्टार्स रहे हैं जिन्होंने गंभीर बीमारी से जूझते हुए फिल्मों में काम जारी रखा या फिर इलाज करवाते हुए भी फिल्मों में सक्रिय रहे। इस पैकेज में नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर... इरफान खान अंग्रेजी मीडियम में इरफान ने हलवाई की भूमिका निभाई थी। 29 अप्रैल, 2020 को दुनिया से अलविदा कह चुके इरफान ने अपनी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी तब की जब वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। 2019 में इरफान ने शूटिंग की और फिल्म पूरी भी लेकिन खराब सेहत के चलते उन्होंने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया था। यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज हुई थी। ऋषि कपूर शर्माजी नमकीन के सेट पर ऋषि कपूर। 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हुआ था। इलाज के लिए वो अमेरिका गए थे। वहां 11 महीने रहने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे थे। लौटने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में दोबारा एक्टिंग शुरू करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म शर्माजी नमकीन के कुछ सीन्स फरवरी में शूट भी किए थे। शूटिंग दिल्ली में हुई थी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के रीमेक पर भी काम शुरू करने वाले थे लेकिन ऐसा हो न सका। 30 अप्रैल को ब्लड कैंसर के चलते उनका निधन हो गया। अमिताभ बच्चन 61 दिनों तक अस्पताल में बिग बी ने लड़ी थी जिंदगी की जंग अमिताभ 1983 में रिलीज हुई फिल्म कुली के सेट पर गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस दुर्घटना के बाद जैसे उनका पुनर्जन्म हुआ था। 24 जुलाई 1982 को बेंगलुरु में एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान बिग बी गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। बेंगलुरु के हॉस्पिटल में पहला ऑपरेशन हुआ। फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी में सर्जरी हुई। इस हादसे ने लगभग बिग बी को मौत के मुंह में पहुंचा दिया था। उन्होंने 63 दिन तक मौत से जंग लड़ी थी और फिर आखिरकार 24 सितंबर 1982 को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली थी। ऋतिक रोशन ऋतिक की ब्रेन सर्जरी की फोटो मां पिंकी रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 2013 में बैंग-बैंग की शूटिंग के वक्त ऋतिक को सिर में चोट लग गई थी। उन्होंने पेन-किलर्स लेकर शूटिंग करने की कोशिश की लेकिन इससे उन्हें तकलीफ होने लगी जिसके बाद उन्हें एक ब्रेन सर्जरी से सिर में जमे थक्के को हटवाना पड़ा। इसके बाद ऋतिक कुछ हफ्तों का बेडरेस्ट लेकर शूटिंग पर वापस लौट आए थे। मनीषा कोइराला कीमोथेरेपी के कारण मनीषा के पूरे बाल चले गए थे। 2012 में ओवेरियन कैंसर से जूझने के बाद मनीषा कोइराला इलाज करवाने के लिए अमेरिका चली गई थीं। वहां लंबा ट्रीटमेंट करवाने के बाद वह 2015 में कैंसर फ्री हो पाई थीं। 2018 में उन्होंने फिल्म संजू से कमबैक किया था। इस फिल्म में उन्होंने नर्गिस दत्त की भूमिका निभाई थी। लीजा रे लीजा 2010 में कैंसर फ्री हो पाई थीं। 2009 में मल्टीपल मायलोमा (वाइट ब्लड सेल्स के कैंसर) से जूझने के बाद लीजा 2010 में कैंसर फ्री हो पाई थीं। इस मुश्किल दौर में भी लीजा ने ब्रेक नहीं लिया था। वह 2011 में स्टेज प्ले ताज में नजर आई थीं। 2016 में लीजा वीरप्पन में नजर आई थीं। 2019 में उन्हें फोर मोर शॉट्स प्लीज वेब सीरीज में भी देखा गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today From Sanjay Dutt to Irrfan Khan, Bollywood celebs could not stay away from films despite struggling with serious illness https://ift.tt/2DD7WFd

पत्नी मान्यता ने संजू की फोटो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा मोटिवेशनल नोट, बोलीं- अच्छे दिन पाने के लिए बुरे दिनों से लड़ना होगा लंग कैंसर और इलाज की खबरों के बीच संजय दत्त ने सोमवार से रणबीर कपूर के साथ 'शमशेरा' की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसका एक फोटो भी सामने आया है। इसी बीच उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर उनका एक अन्य फोटो शेयर करते हुए उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने लिखा कि अच्छे दिन पाने के लिए बुरे दिनों का सामना करना होगा। मान्यता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रूक जाना नहीं तू कहीं हार के... कांटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के। हमें अपने जीवन के सबसे अच्छे दिन कमाने के लिए कुछ बुरे दिनों से लड़ना होगा। कभी पीछे मत हटना।' इसके बाद मान्यता ने हैशटैग लगाते हुए लिखा '#प्रेरणा #साहस #शक्ति #प्यार #कृपा #सकारात्मकता #दत्त #चुनौतियां फिर भी #सुंदर जीवन #धन्यवाद भगवान।' ले चुके कीमोथैरेपी का एक सेशन इसके साथ ही मान्यता ने संजू बाबा के फिर से शूटिंग शुरू करने से जुड़ी दो खबरों की पेपर कटिंग भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। खबरों के मुताबिक संजू ने हाल ही में कीमोथैरेपी का एक सेशन लिया था और वे बहुत तेजी से रिकवर कर रहे हैं। मान्यता ने लिखा था चुप रहना ही बेहतर इससे पांच दिन पहले अपनी पिछली पोस्ट में मान्यता ने लिखा था, 'कभी-कभी आपको बस चुप रहना पड़ता है क्योंकि कोई भी शब्द यह नहीं समझा सकता कि आपके दिल और दिमाग में क्या चल रहा है।' ## संजय की स्थिति उतनी खराब नहीं जितनी बताई जा रही संजय ने लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर के अलावा लंग कैंसर के लिए अमेरिका से सेकंड ओपिनियन लिया था। उसके बाद से वे लगातार कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क में हैं। वहां उनका इलाज चल रहा है। कोकिलाबेन के सूत्रों ने बताया कि संजय दत्त को उस लेवल की परेशानी नहीं है, जैसी मीडिया में बताई जा रही है। फिलहाल देश से बाहर नहीं जाएंगे संजू बीमारी की स्थिति को देखते हुए संजय फिलहाल इलाज के लिए देश से बाहर नहीं जाएंगे। इस बात की पुष्टि उनके परिवार के कुछ लोगों ने भी की है। बीमारी को शुरुआती दौर में ही ट्रेस कर लिया गया और ट्रीटमेंट शुरू किया गया, जिसके चलते संजय फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं। खुद संजय ने भी डॉ. जलील पारकर से कहा था कि उन्हें अपनी बची हुई फिल्मों की शूटिंग पूरी करनी है। यही वजह है कि संजू ने एहतियात बरतते हुए अमेरिका का कुछ सालों का वीजा तो ले लिया है लेकिन हाल फिलहाल वे वहां जाने की तैयारी में नहीं है। शूटिंग पर लौटने के बाद फिल्म 'शमशेरा' के सेट से संजय दत्त की फोटो। 8 अगस्त से अब तक अभिनेता का सफर 8 अगस्त को संजय दत्त को सांस लेने में परेशानी हुई थी। जिसके बाद वे हॉस्पिटल में भर्ती हुए। इस दौरान उनकी वाइफ मान्यता और बच्चे दुबई में ही थे। 4 दिन बाद वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज तो हो गए लेकिन 11 अगस्त को उनको लंग कैंसर होने की खबर सामने आई। जिसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक लेने की जानकारी दी और उनके इलाज के लिए विदेश जाने के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ही इलाज करवा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मान्यता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रूक जाना नहीं तू कहीं हार के... कांटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के'। https://ift.tt/3i9qdcd

दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने किया था एक वकील से संपर्क, सीबीआई अब दोनों के लिंक की जांच कर रही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने 8 जून को अपनी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के बाद एक लॉयर से संपर्क किया था। यही वो दिन था, जब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनका घर छोड़कर चली गई थीं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि आखिर सुशांत ने वकील से संपर्क क्यों किया था। लेकिन रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सीबीआई अब सुशांत और दिशा की लिंक की जांच कर रही है। दिशा की मौत के बाद बिगड़ गई थी सुशांत की तबियत करीब दो महीने पहले रिपोर्ट्स में मुंबई पुलिस के हवाले से लिखा गया था कि 8 जून को 14वें माले के फ्लैट से गिरकर दिशा की मौत हो गई थी। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें सुशांत की पूर्व मैनेजर बताया गया। पहले से ही डिप्रेशन से जूझ रहे सुशांत ने जब यह सब सुना तो उनकी हालत और खराब हो गई और उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था। गूगल पर अपने नाम से आर्टिकल सर्च करते थे सुशांत मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जांच के दैारान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सुशांत गूगल पर अपने नाम से आर्टिकल सर्च करते थे, ताकि वे पता लगा सकें कि उनके बारे में क्या लिखा जा रहा है। इतना ही नहीं, वे पेनलेस डेथ (दर्द रहित मौत), सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी बीमारियों के बारे में भी सर्चिंग करते थे। सुशांत को दिशा मामले में फंसाए जाने का डर था 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा को सुशांत की मैनेजर बताया गया तो अभिनेता को घबराहट होने लगी थी। इसके बाद उन्होंने रिया को फोन लगाया, लेकिन एक्ट्रेस ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद सुशांत अंदर ही अंदर डरने लगे थे कि कहीं रिया उन्हें दिशा के सुसाइड के लिए जिम्मेदार न ठहरा दें। कहीं उन्हें फंसा न दें। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सुशांत की फैमिली vs रिया:एनसीबी के दफ्तर से सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया, सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ बयान दर्ज करवाया, करीब 6 घंटे वहीं मौजूद रहीं रिया के इमोशनल कार्ड पर पलटवार:सुशांत के फैमिली वकील ने कहा- समझ नहीं आ रहा कि प्यार का एंगल कैसे उसकी मदद करेगा? एनसीबी ऑफिस में शोविक को देख रो पड़ी थीं रिया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून और दिशा सालियान की मौत 8 जून को हुई थी। https://ift.tt/3h3Mcjy

पिता की मौत के बाद बेहद कम उम्र में शुरू किया था गाना, 16 की उम्र में 31 साल के शख्स से कर ली थी शादी प्रसिद्ध गायिका और लोगों के बीच आशा ताई के नाम से मशहूर आशा भोसले मंगलवार को 87 साल की हो गईं। उनका जन्म 8 सितंबर, 1933 को सांगली, महाराष्ट्र में मशहूर थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर के घर हुआ था। उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। जब आशा 9 साल की थीं तब उनके पिता का देहांत हो गया था। जिसके बाद बाद परिवार की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ मिलकर सिंगिंग शुरू कर दी। आशा भोसले ने 20 भाषाओं में 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं, इस दौरान उन्होंने एक हजार से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दी। भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। 15 साल बड़े शख्स से की थी पहली शादी आशा ताई जब सिर्फ 16 साल की थीं तो उन्होंने अपने सक्रेटरी 31 साल के गणपतराव भोसले से घर वालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी 11 साल बाद टूट गई। 1960 में ससुराल वालों के बुरे व्यवहार से परेशान आशा पति का घर छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली आईं। उस वक्त वे गर्भवती भी थीं। शुरुआत में बड़ी सिंगर्स के छोड़े हुए गाने गाए 60 के दशक में लता, शमशाद बेगम और गीता दत्त के छोड़े हुए गानों को अक्सर आशा ही गाया करती थीं। ये गाने नेगेटिव रोल और वैम्प्स पर पिक्चराइज होते थे। आशा को 1952 में आई फिल्म 'संगदिल' के लिए सबसे पहले पहचान मिली थी। हालांकि आशा ने सबसे पहला गाना 1943 में आई मराठी फिल्म 'माझा बल' में गाया था। 47 साल की उम्र में की दूसरी शादी 20 साल अकेले रहने के बाद 1980 में उन्होंने अपने से छह साल छोटे प्रसिद्ध संगीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) से दूसरी शादी कर ली। उस वक्त आशा 47 साल की थीं तो वहीं पंचम दा 41 साल के थे। ये पंचम दा की भी दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी रीता पटेल से हुई थी। शादी के 14 साल बाद उनका निधन हो गया और आशा एक बार फिर अकेली हो गईं। लता-आशा की कहानी पर बनी फिल्म गणपत राव के साथ भागकर शादी करने के कारण लता मंगेशनकर अपनी छोटी बहन से काफी नाराज थीं। इसके कारण वे आशा की विरोधी भी रहीं। दोनों के इसी किस्से को लेकर फिल्म 'साज' भी बनाई गई। जिसमें प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने संगीत दिया था। 'माई' से किया था बॉलीवुड डेब्यू आशा भोसले ने साल 2013 में आई फिल्म 'माई' से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ पद्मिनी कोल्हापुरे भी थीं, जो उनकी बेटी के रोल में थीं। राम कपूर फिल्म में आशा के दामाद बने थे। फिल्म की कहानी अल्जाइमर की बीमारी पर बेस्ड थी। बेटी ने किया सुसाइड, कैंसर से बेटे की मौत पहली शादी से आशा भोसले के तीन बच्चे थे। दो बेटे और एक बेटी। सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत था वहीं बेटी का नाम वर्षा था। वर्षा ने स्पोर्ट्स राइटर हेमंत केंकरे से शादी की थी, लेकिन 1998 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद वर्षा मुंबई में अपनी मां के साथ ही रहने लगीं थीं। उन्होंने अक्टूबर 2012 में 56 साल की उम्र में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। वहीं सबसे बड़े बेटे हेमंत की मौत 66 साल की उम्र में कैंसर की वजह से साल 2015 में हो गई थी। बताई थी फिल्मों से दूरी की वजह कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में आशा ने बॉलीवुड से बनाकर रखी दूरी की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने हाल ही में एक मराठी प्रोजेक्ट में काम किया। मैं 'मेरी झोपड़ी जल गई' जैसे बोल वाले गाने नहीं गा सकती। इसके अलावा मुझे लगता है कि आज कल जो गाने बन रहे हैं, वे मेरे लायक नहीं। ऐसे गानों में महिलाओं के लिए बमुश्किल ही कोई लाइन होती है।' उन्होंने कहा था अगर उन्हें कोई अच्छा गाना मिलेगा तो वे जरूर गाएंगी। न पैसों की जरूरत, न शोहरत की चाहत आशा ने बताया था, 'आजकल लोगों के पास सोचने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है, क्योंकि उनका ज्यादातर समय फोन पर बीतता है। कोई भी अच्छे गाने नहीं लिख रहा है।' आशा की मानें तो उनकी नजरों में 'फेविकोल से' और 'शीला की जवानी' जैसे गाने हकीकत में गाने ही नहीं हैं। बॉलीवुड से दूरी के सवाल पर वे कहती हैं, 'न तो मुझे पैसों की जरूरत है और न ही शोहरत की चाहत। मैंने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अपने 88वें जन्मदिन पर केक काटती हुईं आशा भोसले। https://ift.tt/2ZjdvQZ

हार्ट अटैक के बाद बाथरूम में गिर गए थे तेलुगु एक्टर जय प्रकाश रेड्डी, रकुल प्रीत, प्रकाश राज, महेश बाबू समेत कई सेलेब्स ने जताया शोक तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर एक्टर जय प्रकाश रेड्डी का निधन हो गया है। मंगलवार सुबह 74 साल के रेड्डी को गुंटूर, आध्र प्रदेश स्थित अपने घर में हार्ट अटैक आया था। कुछ रिपोर्ट्स में परिवार के सदस्यों के हवाले से लिखा गया है कि हार्ट अटैक आने के बाद रेड्डी बाथरूम में गिर गए थे। टीचर से एक्टर बने थे रेड्डी रिपोर्ट्स की मानें तो जय प्रकाश रेड्डी टीचर थे और उन्हें काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। इसलिए वे गुंटूर में स्टेज प्ले करते रहते थे। उनकी पहली फिल्म 'ब्रह्म पुत्रुदु ' थी। लेकिन उसके बाद उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली और वे गुंटूर पहुंचकर फिर से पढ़ाने का काम करने लगे। करीब एक दशक बाद उन्हें पहला बड़ा बराज 'प्रेमिचुकंदम रा' में मिला। लेकिन बालकृष्ण स्टारर 'समरसिम्हा रेड्डी' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। यहां से विलेन के रूप में उन्होंने पहचान बनाई। उनकी अन्य फिल्मों में 'नरसिम्हा नायडू', 'आनंदम', 'निजाम', 'कबड्डी कबड्डी, 'चिन्ना', 'धरमपुरी', 'किंग', 'किक', बिंदास', 'गब्बर सिंह', 'लीजेंड', 'ब्रूस ली : द फाइटर', 'नेनू राजू नेनू मंत्री' और 'लवर्स' शामिल हैं। निधन पर कई सेलेब्स ने शोक जताया तमिल और तेलुगु सिनेमा से बॉलीवुड में आईं रकुल प्रीत सिंह ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा है, "यह बहुत दुखद है। मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया था। परिवार के प्रति संवेदनाएं। जय प्रकाश रेड्डी गुरु की आत्मा को शांति मिले।" जूनियर एनटीआर ने शोक जताते हुए लिखा है, "अपने जबर्दस्त परफॉर्मेंस से ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले अभिनेता के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। आशा करता हूं दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी।" ## महेश बाबू ने लिखा है, "जय प्रकाश रेड्डी के निधन के बारे सुनकर स्तब्ध हूं। वे कमाल के एक्टर थे। हमेशा उनके अनुभव को संजोकर रखेंगे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।" ## प्रकाश राज अचानक जय प्रकाश रेड्डी के निधन की खबर सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने लिखा है, "वे ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन और थिएटर प्लेज में निभाए गए अपने रोल में जान डाल दी थी। मैं नके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति रखता हूं। हमें एंटरटेन करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया चीफ।" ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जय प्रकाश रेड्डी टीचर थे और उन्हें काफी छोटी उम्र से ही एक्टिंग का शौक था। https://ift.tt/3jT4A0k

शिवसेना ने कंगना रनोट के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की; मुंबई पहुंचते ही क्वारैंटाइन की जा सकती हैं शिवसेना की आईटी सेल ने एक्ट्रेस कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है। कंगना 9 सितंबर को 'वाई' कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी। इस बीच बीएमसी के सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस को आते ही 7 या 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जा सकता है। हालांकि, वे 7 दिनों के भीतर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं तो क्वारैंटाइन से छूट मिल सकती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बीएमसी के नियमों के मुताबिक फ्लाइट से मुंबई आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारैंटाइन होना जरूरी है। सोमवार को कंगना के ऑफिस पर रेड पड़ी थी कंगना ने पिछले दिनों एक ट्वीट में मुंबई की तुलना पीओके से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार एक्ट्रेस पर निशाना साध रही है। कंगना ने पिछले हफ्ते एक वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को केंद्र सरकार ने कंगना को वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दे दी। उसके बाद बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। उसके बाद से शिवसेना लगातार निशाना साध रही है। (फाइल फोटो) https://ift.tt/3lXzaYx

ड्रग्स मामले में आज फिर रिया से पूछताछ, गिरफ्तारी संभव; आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सुशांत की बहन पर केस दर्ज ड्रग्स एंगल से जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने मंगलवार सुबह 10.30 बजे रिया चक्रवर्ती को एक्सचेंज बिल्डिंग में स्थित एनसीबी ऑफिस में बुलाया है। आज उसने पूछताछ का तीसरा दिन है। इससे पहले सोमवार को रिया चक्रवर्ती से 8 घंटे पूछताछ की गई। पिछले दो दिन में उनसे कुल 14 घंटे पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट देर रात आया है। रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है। खास यह है कि सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने पहली बार कोई एफआईआर दर्ज की है। उनकी मौत पर भी एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट(एडीआर) दर्ज हुई थी। एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया देर शाम सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुशांत की बहन प्रियंका समेत अन्य के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी। रिया की तरफ से दी गई शिकायत में आरएमएल अस्पताल, दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार पर आरोप लगाया गया कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं। उन्होंने इन पर जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के उल्लंघन के खिलाफ शिकायत दी गई थी, जिसपर यह कार्रवाई हुई है। सुशांत के पारिवारिक वकील ने दिया जवाब रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई पुलिस और बांद्रा पुलिस को दी गई शिकायत पर वकील विकास सिंह ने अपने बयान में कहा कि इस शिकायत से ये साफ है कि मुंबई पुलिस को किसी भी तरह से इस मामले से जोड़े रखने की कोशिश की जा रही है ताकि वह केस को अपनी तरह से हैंडल करें और यह सुनिश्चित कर सकें कि सुशांत के परिवार को न्याय न मिले। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस शिकायत दर्ज करती है तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, क्योंकि यह अवमानना का मामला है। मुंबई पुलिस को शिकायत लेने का कोई हक नहीं है। भाई और मिरांडा के सामने बैठाकर हुई पूछताछ सोमवार को रिया चक्रवर्ती सुबह करीब 9.30 बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एजेंसी के कार्यालय पहुंची थीं और शाम को करीब छह बजे वहां से निकलीं। रिया पुलिसकर्मियों के साथ थीं और उनके पास एक बैग भी था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया चक्रवर्ती को मामले में पहले से गिरफ्तार शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की। तकरीबन 8 घंटे की पूछताछ में रिया ने खुद ड्रग्स लेने की बात कबूल नहीं की। हालांकि, ड्रिंक्स और स्मोकिंग की बात कबूल की है। रिया का यही कहना है कि उसने जो भी किया सुशांत सिंह राजपूत के लिए किया। जांच में सहयोग कर रही हैं रिया: एनसीबी उप महानिदेशक एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने कहा, ''वह कल आई थीं और आज भी आईं। हमने सभी दिन उनसे बात की, सवाल पूछे। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि वह सहयोग नहीं कर रही हैं। वह कल भी इसी समय पर आएंगी। हमें उनका सहयोग मिल रहा है।'' उन्होंने कहा कि एजेंसी ''पेशेवर'' तरीके से जांच कर रही है और इस मामले में प्राप्त निष्कर्षों के बारे में अदालत को ''विस्तार'' से अवगत कराया जाएगा। सुशांत की बहन और डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया देर शाम सीधे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुशांत की बहन प्रियंका, दिल्ली के एक डॉक्टर तरुण कुमार और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इससे पहले रिया ने अपने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए भी प्रियंका और डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ पुलिस स्टेशन में अप्लीकेशन दी थी। आरोप है कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी। रिया की तरफ से दी गई शिकायत में आरएमएल अस्पताल, दिल्ली के डॉक्टर तरुण कुमार पर आरोप लगाया गया कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं। उन्होंने इन पर जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के उल्लंघन के खिलाफ शिकायत दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सोमवार को एनसीबी ऑफिस से 8 घंटे की पूछताछ के बाहर बाहर निकलती हुई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती। https://ift.tt/3lXpc9z