Posts
मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद एक्ट्रेस ने शहर को अपनी कर्मभूमि और मां यशोदा बताया, शिवसेना ने उन्हें कंस मामा का तोहफा बताया मुंबई की तुलना पीओके से करने के बाद जब विवाद बढ़ा तो कंगना रनोट ने यू-टर्न ले लिया है। विवादित ट्वीट के 24 घंटे बाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे उन्होंने नया ट्वीट किया और मुंबई की अपनी कर्मभूमि बताया। साथ ही कहा कि इस शहर ने उन्हें गोद लिया है और वे इसे मां यशोदा मानती हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, "महाराष्ट्र समेत हर जगह मौजूद मेरे दोस्तों का आभार जताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वे मेरे इरादे को जानते हैं और मुझे अपनी कर्मभूमि के प्रति अपना प्यार साबित करने की जरूरत नहीं है, जिसे मैं हमेशा मां यशोदा कहती हूं, जिसने मुझे गोद लिया है। जय मुंबई, जय महाराष्ट्र।" शिवसेना ने कंगना को 'कंस मामा का तोहफा' कहा हालांकि, कंगना के इस ट्वीट पर शिवसेना की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में मुंबई के प्रति कंगना के प्यार भरे ट्वीट को लेकर कहा, "तुम कंस मामा का तोहफा हो।" पिछले ट्वीट में क्या लिखा था कंगना ने गुरुवार को अपने एक ट्वीट में कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर मुंबई लौटकर न आने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना। मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है?" ## कंगना के ट्वीट पर मचा था बवाल कंगना के इस ट्वीट पर जमकर बवाल मचा था। रेणुका शहाणे, उर्मिला मातोंडकर और दिया मिर्जा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर राजनेता तक उन्हें निशाने पर लेने लगे थे। यहां तक कि लगातार कंगना को सपोर्ट करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने भी कंगना के पीओके वाले बयान का समर्थन नहीं किया। लेकिन कंगना ने अपनी गलती मानने की बजाय नया ट्वीट कर विवाद को हवा दे दी। कंगना ने खुली चुनौती देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने देखा कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करूंगी। मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने का समय भी बताऊंगी, किसी के बाप में हिम्मत है, तो रोक ले।' कंगना ने ये बात भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'किसी के पिता की जागीर है मुंबई? ये महाराष्ट्र में क्या हो रहा है?" संजय राउत ने भी किया पलटवार कंगना के चुनौती वाले ट्वीट पर संजय राउत ने पलटवार किया और कहा, "उसने महाराष्ट्र का अपमान किया है। मुंबई पुलिस का अपमान किया है। अगर वो हिमाचल पुलिस की सुरक्षा लेकर आ रही हैं तो ये उनकी जिम्मेदारी है। कंगना के साथ हमारी कोई निजी दुश्मनी है। कोई भी हो किसी भी पुलिस के बारे में उन्हें इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।" राउत ने आगे कहा, "वो मेंटल केस है। आप जिस थाली में खाते हो उस थाली में थूकते हो। उस राज्य का अपमान करते हो, झांसी का अपमान करते हो और कुछ पॉलिटिकल पार्टी उसको सपोर्ट कर रही है।" मुंबई की तुलना पीओके से करने को लेकर राउत ने कहा, "उनको पीओके में दो दिन के लिए सरकारी खर्चे से भेजना चाहिए। नहीं तो हम उनका पूरा बंदोबस्त करके पहुंचा देंगे। एकबार देख लीजिए पीओके क्या है। वहां के लोग हिंदुस्तान के बारे में क्या बोलते हैं। उनकी क्या भूमिका है। दूसरी बात आप किस मानसिकता से ये बात कह रही हैं। आपकी मानसिकता क्या है?" कंगना को धमकी देने के बारे में राउत ने कहा, 'देखिए ये फालतू धमकी-वमकी देना हमारा काम नहीं है। हमको जो करना है, हम करेंगे। धमकियां देना या हवा में तलवार चलाना या हवा में बंदूकें चलाना ये हमारा काम नहीं है। ठीक है न अगर कोई चुनौती दे रहा है तो देने दो। कंगना के बचाव में महिला आयोग इस बीच कंगना रनोट को राष्ट्रीय महिला आयोग का सपोर्ट मिला है। दरअसल, शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाइक ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कंगना को धमकी दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि संजय राउत ने कंगना को विनम्र शब्दों में समझाया है। इसके बाद भी वे मुंबई आती हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुंबई की तुलना पीओके से करने पर सरनाइक ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री से कंगना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सरनाइक के स्टेटमेंट को गलत बताते हुए कहा कि एक महिला को धमकी देने के आरोप में उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ## कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. कंगना रनोट पर गुस्सा:पीओके से मुंबई की तुलना पर भड़के बॉलीवुड सेलेब्स; रेणुका शहाणे ने बताया बेहद घटिया, उर्मिला बोलीं- सिर्फ अहसानफरामोश ही ऐसा कर सकते हैं 2. तेज हुई जुबानी जंग:कंगना रनोट ने कहा- मुंबई आ रही हूं किसी के बाप में दम है तो रोक ले, राउत बोले- वो मेंटल केस है, उन्हें दो दिन के लिए पीओके भेजना चाहिए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट ने मुंबई की तुलना पीओके से करते हुए लिखा था- मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है? https://ift.tt/2F3PINM
- Get link
- X
- Other Apps
बॉलीवुड सेलेब्स को याद आए जीवन में टीचर्स के योगदान, पहली क्लास की फोटो शेयर कर यादों में खोईं कंगना रनोट 5 सितंबर को देशभर में टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने जीवन में टीचर्स के योगदान को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कई पोस्ट लिखी हैं। आइए नजर डालते हैं कि कंगना रनोट, अजय देवगन, मनोज बाजपेयी,शिल्पा शेट्टी, निमरत कौर सहित अन्य सेलेब्स ने कैसे टीचर्स को धन्यवाद कहा। कंगना रनोट कंगना ने ट्विटर पर अपने एनुअल फंक्शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, यह शायद तब की फोटो है जब मैं पहली क्लास में थी। हमने पहाड़ी नट्टी पर परफॉर्म किया था और हमें टीचर्स से कई सारे तोहफे मिले थे। जीवन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कई टीचर्स ने अपना योगदान दिया, मैं उन सभी का आभार जताती हूं।#HappyTeachersDay2020" मनोज बाजपेयी ## "मैं अपने सभी शिक्षकों को नमन करता हूं जिन्होंने मुझे न केवल किताबों से बेहतरीन बातें सिखाईं, बल्कि प्रत्येक मानव और मातृ भूमि को प्यार करने का ज्ञान भी दिया! प्रणाम आप सबको !! नमन !! शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं !!" आर माधवन ## "आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। मैं आज जो कुछ भी हूं, केवल उन असाधारण और निस्वार्थ शिक्षकों के कारण हूं जिनके साथ की वजह से मैं बहुत कुछ सीख पाया। मैं अपने जीवन में आप सबकी उपस्थिति के लिए आभारी हूं।" अजय देवगन ## अजय देवगन ने टीचर्स डे पर कैमरे का आभार जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "शिक्षक दिवस पर, मैं कैमरे को सलाम करता हूं। मैंने महसूस किया है कि हर बार जब मैं इसके पीछे होता हूं, तो मैंने कुछ नया सीखा है। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।" शिल्पा शेट्टी ## उस व्यक्ति को धन्यवाद कैसे कहूं जिन्होंने हमारे जीवन को आधार देने में मदद की? टीचर्स के हमारे जीवन में योगदान का आभार जताने के लिए शब्द कम हैं लेकिन मैं तब भी अपने गुरुओं को धन्यवाद देती हूं। मैं हाल ही में अपने स्कूल गई थी और मेरी फेवरेट फिजिक्स टीचर राधा मिस अभी भी वहीं हैं। वह पॉजिटिविटी और मुस्कान लिए क्लास में एंटर होती थीं और अब भी कुछ नहीं बदला। मैं इस तरह मुस्कुराना उनसे ही सीखा। निमरत कौर ## निमरत ने लिखा, "मैंने जो कुछ भी सीखा वो उन टीचर्स के सबक हैं जो मेरे जीवन में जाने-अनजाने में आए। मैं सभी को प्रणाम करती हूं, जिन्होंने जीवन में उदाहरण पेश करते हुए दुनिया को बेहतरीन जगह बनाने का काम किया । #HappyTeachersDay" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Happy Teachers' Day 2020: Bollywood celebrities remember their teachers https://ift.tt/32YTfVM
- Get link
- X
- Other Apps
अभिनेता के केयरटेकर रईस ने बताया- सुशांत के फार्महाउस पर रेगुलर जाती थीं सारा, दो-तीन दिन वहीं रुकती थीं सुशांत सिंह राजपूत के केयरटेकर रहे रईस की मानें तो अभिनेता सारा अली खान को प्रपोज करने वाले थे। सुशांत सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' में उनके को-एक्टर थे। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज के दौरान ऐसी चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में रईस ने कहा कि वे यह तो नहीं जानते कि सुशांत सारा को शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे या किसी और बात के लिए। लेकिन सारा अभिनेता के साथ उनके फार्महाउस पर जाती थीं। जब भी फार्महाउस पर जाते, 3-4 दिन रुकते थे सुशांत-सारा रईस सितंबर 2018 से सुशांत के निधन के बाद तक लोनावला स्थित फार्महाउस पर केयरटेकर रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने बताया कि 2018 से सारा सुशांत के फार्महाउस पर रेगुलर जाती थीं। बकौल रईस, "सारा ने 2018 में सुशांत सर के साथ फार्महाउस पर आना शुरू किया था। वे जब भी आते थे, तीन से चार दिन रुकते थे। दिसंबर 2018 में अपनी थाइलैंड ट्रिप से लौटने के बाद सुशांत सर और सारा मैम एयरपोर्ट से सीधे फार्महाउस आए थे। उस वक्त रात के करीब 10 या 11 बज रहे थे। उनके साथ उनके दोस्त थे भी थे।" नौकरानी को मौसी और रईस को भाई बुलाती थीं सारा रईस ने आगे कहा, "सारा मैम का व्यवहार बहुत अच्छा था। वे कभी एक्ट्रेस की तरह बर्ताव नहीं करती थीं। बहुत ही सिंपल थीं। वे सुशांत सर की तरह ही फार्महाउस की नौकरानी को मौसी कहती थीं और मुझे रईस भाई कहकर बुलाती थीं। वे सुशांत सर के स्टाफ का बहुत सम्मान करती थीं।" प्रधानमंत्री के दौरे के चलते दमन ट्रिप नहीं हो पाई थी रईस कहते हैं, "मुझे याद है कि अब्बास भाई (सुशांत के दोस्त) ने सुशांत सर के बर्थडे पर दमन जाने के लिए मुझसे मेरा बैग पैक करने के लिए कहा था। यह हमेशा मेरी जिम्मेदारी होती थी कि मैं सुशांत सर के सामान का ध्यान रखूं, जिनमें दूरबीन, म्यूजिक सिस्टम और गिटार जैसी चीजें होती थीं। जब भी सुशांत सर कहीं जाते थे, वे अपनी ये चीजें साथ ले जाते थे। हम मिनी टेम्पो में यह सामान ले जाते थे। संभवतः फरवरी के आसपास दमन में प्रधानमंत्री के लिए एक प्रोग्राम शेड्यूल किया गया था। इस वजह से सभी होटल फुल थे और हमें कमरा नहीं मिला था। इस वजह से हमारी दमन ट्रिप नहीं हो पाई।" अपने जन्मदिन पर सारा को प्रपोज करना चाहते थे सुशांत रईस ने आगे बताया, "सुशांत सर दमन ट्रिप के दौरान सारा मैम को प्रपोज करना चाहते थे। वे उन्हें एक गिफ्ट देना चाहते थे और उनके लिए कुछ ऑर्डर भी करना चाहते थे। लेकिन ट्रिप नहीं हो सकी। इसके बाद केरल की एक ट्रिप प्लान की गई, लेकिन वह भी कैंसिल हो गई। बाद में 2019 की फरवरी या मार्च में मैंने सुना कि उनका ब्रेकअप हो गया। सारा मैम जनवरी 2019 के बाद कभी फार्महाउस पर नहीं आईं।" जब रईस से पूछा गया कि क्या सुशांत सारा को शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे? तो उन्होंने कहा, "मैं इसे लेकर श्योर नहीं हूं कि यह प्रपोजल शादी के लिए था या नहीं। क्योंकि मैंने सुशांत सर के दो दोस्तों को यह डिस्कस करते सुना था कि वे एक गिफ्ट देकर सारा को प्रपोज करने की प्लानिंग कर रहे थे। मुझे पता नहीं कि यह किस बात का प्रपोजल था।" इस साल 2-3 महीने में फार्महाउस जाने वाले थे सुशांत रईस के मुताबिक, मार्च-2020 में लॉकडाउन लगने से पहले सुशांत दो-तीन महीने के लिए अपने फार्महाउस पर जाने वाले थे। लेकिन यह हो नहीं सका। बकौल रईस, "वे फार्महाउस पर ऑर्गेनिक खेती की तैयारी में थे। उन्होंने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत के जरिए मुझे एक लिस्ट भेजी थी, जिसमें फार्महाउस पर उनके रुकने और खेती के लिए जरूरी सामान के बारे में लिखा हुआ था। मुंबई से किराना भी फार्महाउस पर भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में प्लान रद्द हो गया। मुझे तारीख एकदम याद नहीं। लेकिन 15 या 17 मार्च को सुबह 6 बजे सुशांत सर मुंबई से फार्महाउस के लिए निकलने वाले थे। फिर अचानक उनका प्लान कैंसिल हो गया और वे नहीं आ सके।" सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत फैमिली का रिएक्शन:अभिनेता के फैमिली वकील ने कहा- 'यह तो बस शुरुआत है', मुंबई पुलिस को लेकर कहा- अंदाजा लगाइए वह सबसे क्या छुपा रही है 2. सुशांत केस में नया दावा:अभिनेता के पूर्व अकाउंटेंट ने ईडी को बताया- श्रुति मोदी सुशांत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं, मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं 3. सुशांत की साइकोथेरेपिस्ट का बयान वायरल:डॉ. सुजैन वॉकर ने कहा- सुशांत को यकीन होने लगा था कि वे अब ठीक नहीं हो सकते, वे अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह थे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रईस के मुताबिक, जनवरी-2019 के बाद सारा अली खान कभी सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर नहीं गई थीं। https://ift.tt/2QYZXFv
- Get link
- X
- Other Apps
सही साबित हुआ परिवार का डर, मां के मानसिक रूप से बीमार होने की खबरें निराधार; सुशांत के डॉक्टरों पर भी उठाया सवाल सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी पर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर सवालियां निशान लगाया है। साथ ही उन्होंने अभिनेता के डॉक्टरों द्वारा मीडिया चैनलों को दिए इंटरव्यू को नियम के खिलाफ कहा है। सुशांत की मां के मानसिक रूप से बीमार होने की बात को निराधार बताया है। सही साबित हुआ परिवार का डर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, 'एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी किए जाने से परिवार का डर सही साबित हुआ है कि मुंबई पुलिस कुछ छिपाना चाहती थी। स्पष्ट रूप से इस मामले में कई एंगल हैं। जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन होगा, तब इसका पता चलेगा। सुशांत के परिवार को उम्मीद है कि और अधिक एंगल सामने आएंगे।' मनोचिकित्सक पर भी उठाया सवाल विकास सिंह ने उन मनोचिकित्सक पर भी सवाल उठाए, जो टीवी चैनल्स पर बैठकर सुशांत की मेंटल हेल्थ पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा,"मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के कुछ नियम है, जिसके तहत कोई भी डॉक्टर अपने मरीज के मेंटल हेल्थ को सबके सामने नहीं रखता। सुशांत के मामले में भी कोई डॉक्टर ऐसा नहीं कर सकता है। सुशांत हमारे बीच नहीं है। अगर कोई बात शेयर करनी है, तो उनकी लीगल हेड यानि सुशांत के पिता से पूछ कर करनी है।" सुशांत की मां की मेंटल हेल्थ खराब होने की खबर निराधार विकास सिंह ने कहा कई डॉक्टरों का कहना है कि सुशांत की मां का निधन मानसिक स्थिति खराब होने के चलते हुए था, लेकिन यह सच नहीं है। उनका निधन ब्रेन हमेरेज की वजह से हुआ था और जिस तरह की बातें सामने आ रही है, तो डॉक्टरों को बोलना चाहिए, अगर सुशांत को ड्रग दिया जा रहा था, बिना उनकी मर्जी के, तो कोई भी डॉक्टर मीडिया से उनकी मेंटल हेल्थ पर बात कर रहा है, तो उससे पहले सुशांत की मेडिकल हिस्ट्री सुशांत के परिवार से डिस्कस कर लें। परिवार से अनुमति मिलने के बाद ही उसकी बात करें। इटली के होटल में पेंटिंग देख तबियत खराब होने वाली थ्योरी खारिज की इसके अलावा, विकास सिंह ने रिया के उस बयान को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सुशांत ने इटली के एक होटल में शैतान के बच्चे खाने वाली तस्वीर देखने के बाद मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। विकास सिंह ने कहा कि उनकी टीम ने चेक किया है कि उस होटल में वैसी कोई पैंटिंग नहीं थी। अगर वो पैंटिंग होगी भी तो आज की तारिख में उससे कोई मानसिक बीमारी नहीं होने वाली। जून में होने वाली घटना से उसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने रिया के बयानों में बदलाव हो रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विकास सिंह शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। https://ift.tt/325pC65
- Get link
- X
- Other Apps
अभिनेता के फैमिली वकील ने कहा- 'यह तो बस शुरुआत है', मुंबई पुलिस को लेकर कहा- अंदाजा लगाइए वह सबसे क्या छुपा रही है सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर दिवंगत अभिनेता के परिवार का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। शोविक की गिरफ्तारी के बाद एक एंटरटेनमेंट चैनल से बातचीत में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर निशाना साधा। मुंबई पुलिस क्या छुपा रही? जूम टीवी से बातचीत में रिएक्शन देते हुए विकास ने कहा, "मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह तो बस शुरुआत है। अंदाजा लगाइए कि मुंबई पुलिस सबसे क्या छुपा रही है।" कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने दावा किया था कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना जमानती अपराध है। जब इस पर विकास सिंह का रिएक्शन मांगा गया तो उन्होंने कहा, "नारकोटिक्स चार्जेस जमानती अपराध है? तब तो मैं भी नहीं जानता कि क्या कहना चाहिए।" सुशांत के जीजा ने जताई खुशी सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा है, "कुछ लोगों को लगता है कि ड्रग्स केस खुदकुशी के मामले से अलग है। लेकिन मैं अलग तरह से सोचता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि सीबीआई की जांच के साथ जुड़े ड्रग्स एंगल से कई सवालों के जवाब सामने आएंगे। इन गिरफ्तारियों से बहुत खुश हूं। उम्मीद है कि इनसे कुछ और राज खुलेंगे, जो हम सब जानना चाहते हैं।" बहन ने लिखा- भगवान का शुक्र है शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी...भगवान का शुक्र है। हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।" शोविक-मिरांडा पर ड्रग्स खरीदने का आरोप एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शोविक और मिरांडा पर इंडियन और फॉरेन करेंसी से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। टेक्निकल एविडेंस के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया है। जो सबूत मिले उन्हें शोविक और मिरांडा नकार नहीं सके। दोनों को ऑफेंसेज ऑफ ड्रग्स कंजम्पशन, अरेंजिंग प्रोक्योरिंग ड्रग जैसे एनडीपीएस के सेक्शन 20बी, 28 और 29 के तहत अरेस्ट किया गया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं। ड्रग्स पैडलर से शोविक के संपर्क के मिले सबूत ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए पैडलर कैजान, बासित परिहार और जैद से शोविक का सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक के कहने पर ड्रग्स खरीदता था। मिरांडा और जैद के बीच संपर्क भी साबित हुआ मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। मिरांडा को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि शोविक ने इसके लिए नगद पैसे दिए थे। रिया की गिरफ्तारी भी तय? सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक इस बात से इनकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और मिरांडा के घर पर छापे के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। दूसरी ओर सीबीआई 16 दिन से लगातार जांच कर रही है। शनिवार को सुशांत के संपर्क में रहे कुछ और लोगों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत केस में नया दावा:अभिनेता के पूर्व अकाउंटेंट ने ईडी को बताया- श्रुति मोदी सुशांत को बैंक स्टेटमेंट नहीं दिखाती थीं, मामला सुलझाने के लिए रिया चक्रवर्ती को बुला लेती थीं 2. सुशांत की साइकोथेरेपिस्ट का बयान वायरल:डॉ. सुजैन वॉकर ने कहा- सुशांत को यकीन होने लगा था कि वे अब ठीक नहीं हो सकते, वे अपनी बीमारी को लेकर लापरवाह थे 3 .360 डिग्री घूमा सुशांत डेथ केस:खुदकुशी की थ्योरी से शुरू हुआ मामला अब फिर वहीं पहुंचा, लेकिन एक अभिनेता की मौत बॉलीवुड को ड्रग्स मुक्त कराने का अभियान बन गई Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शोविक के बाद उनकी बहन रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी लगभग तय मानी जा रही है। https://ift.tt/3i2N2ya
- Get link
- X
- Other Apps
रणदीप ने कहा- 12 साल तक मेरे पैर में रहे स्क्रू और प्लेट मुझसे अलग हो गए, इनके साथ ही मैंने अपने जीवन की बेस्ट फिल्में दीं रणदीप हुड्डा के पैर की सर्जरी सक्सेसफुल रही है। रणदीप ने कहा कि 12 साल पहले उन्हें पोलो खेलते वक्त चोट लगी थी। तब उनके पैर में स्क्रू और प्लेट पड़े थे। अब सर्जरी हुई है और ये स्क्रू और प्लेट्स निकाल दिए गए हैं। रणदीप ने कहा कि इन स्क्रू और प्लेट से उनका सबसे लंबा नाता रहा है। करियर की सबसे बेहतरीन फिल्में भी इन्हीं के शरीर में रहते हुए दी हैं। ऑपरेशन के दौरान पिता मौजूद थे, हर चीज का ख्याल रखा रणदीप ने मिडडे को दिए इंटरव्यू में कहा- मेरा पैर रिकवर हो रहा है। ऑपरेशन के बाद कोई परेशानी सामने नहीं आई है। एक हफ्ते के भीतर मैं आराम से चल-फिर सकूंगा। मेरे पिता जो कि एक डॉक्टर हैं, वो ऑपरेशन के दौरान मौजूद थे। उन्होंने हर चीज का ख्याल रखा। सबसे लंबा रिश्ता खत्म हुआ, इस बात का दुख है रणदीप ने कहा- मेरे डॉक्टर चेतन कई सालों से मेरा ख्याल रख रहे थे। क्योंकि, कई सालों से मैं खुद को दर्द दे रहा था। दाहिने पैर में ये चोट मुझे 12 साल पहले लगी थी। तब एक पोलो मैच के दौरान मैं घोड़े से गिर गया था। घोड़ा मेरे दाएं पैर पर गिरा। मेरे पैर के निचले हिस्से में बुरी तरह चोट आई थी। इसका ऑपरेशन हुआ, प्लेटें और स्क्रू डाले गए थे। हालांकि, बाद में इन्हें हटाया जाना था। लेकिन, कभी वक्त नहीं था तो कभी पैसा नहीं था। किसी ना किसी वजह से ये नहीं हो पाया। रणदीप ने कहा- ये स्क्रू और प्लेट मेरे जीवन का सबसे लंबा रिश्ता रहे हैं। दुख हो रहा है कि ये अब खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि मेरे करियर की बेहतरीन फिल्में तब आईं, जब ये मेरे भीतर थे। अब मुझे नहीं पता कि मैं फिर से उसी तरह का एक्टर रह पाऊंगा या नहीं। यादगार के तौर पर मैं इन प्लेट्स और स्क्रू को रखना चाहता था। पर मुझे ऐसा नहीं करने दिया गया। केवल एक तस्वीर ले सका इनके साथ। इन्हीं के साथ अपनी किस्मत आजमाऊंगा। चाहता हूं चीजें पटरी पर लौटें, इंडस्ट्री के भरोसे बहुत से परिवार हैं रणदीप अभी सलमान खान और दिशा पाटनी के साथ राधे फिल्म में व्यस्त हैं। रणदीप ने बताया कि इस फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग लॉकडाउन के पहले पूरी हो गई थी। बाकी अब खत्म होगी। और भी चीजें हो रही हैं। मैं अब सोचता हूं कि ये चीजें और अच्छी हों और फिल्म इंडस्ट्री ट्रैक पर लौट आए। बहुत सारे परिवार इंडस्ट्री के भरोसे हैं। मैं चाहता हूं कि पहिया चले और हम फिर से सभी को एंटरटेन करें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Randeep Hooda Leg Surgery done actor shares unkonown things about Surgery https://ift.tt/2F3lPNA
- Get link
- X
- Other Apps
आज कोर्ट में शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा की पेशी, दीपेश सावंत का भी गिरफ्तार होना लगभग तय; 16वें दिन सीबीआई कुछ अन्य लोगों से करेगी पूछताछ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्टिव हुई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आज उनके घर काम करने वाले दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर सकती है। पूरी रात उससे पूछताछ हुई है। इसी मामले एनसीबी ने शुक्रवार देर रात रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें एनसीबी की कस्टडी में भेजा जा सकता है। कुछ ही देर में दोनों का मेडिकल करवाया जाएगा। आज ही एनसीबी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए समन दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर शोविक यह नकार नहीं सका कि उसने रिया के कहने पर भी कई बार ड्रग्स खरीदा था। इसलिए माना जा रहा है कि अभिनेत्री की गिरफ्तारी भी लगभग तय है। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर रिया और सैमुअल के घर पर रेड के साथ शुरू हुई एनसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई अभी भी जारी है। इसके अलावा सुशांत केस में सीबीआई जांच का आज 16वां दिन है। सुशांत की लाइफ से जुड़े कुछ अन्य किरदारों को आज डीआरडीओ ऑफिस बुलाया जाएगा। ड्रग्स पैडलर से शोविका के रिश्तों के मिले सबूत शोविक का ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए कैजान, बासित परिहार और जैद से सीधा संपर्क था। शोविक और बासित की मुलाकात फुटबॉल क्लब में हुई थी। बासित ने शोविक की मुलाकात सोहेल से करवाई थी, जो उन्हें ड्रग्स सप्लाई किया करता था। एनसीबी ने मुंबई की एक अदालत को बताया कि राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन में गिरफ्तार किए गए बासित ने कहा है कि वह शोविक चक्रवर्ती के कहने पर ड्रग्स खरीदता था। सैमुअल मिरांडा और जैसे के बीच रिश्ते हुए साबित मिरांडा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदता था। जैद के जरिए मिरांडा बड्स लिया करता था। सैमुअल को जैद का नंबर शोविक ने ही दिया था। जैद ने भी पूछताछ में कबूल किया कि सुशांत की मौत के बाद जुलाई महीने के अंत में भी उसने मिरांडा को ड्रग सप्लाई की। जैद ने यह भी कहा है कि उसे इसके लिए शौविक ने कैश पैसे दिए थे। मिरांडा की पत्नी हाल जानने के लिए एनसीबी ऑफिस पहुंची इसी बीच गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद सैमुअल मिरांडा के वकील और पत्नी एनसीबी के ऑफिस पहुंच गए। मिरांडा के वकील ने मीडिया को बताया कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। वे केवल ये जानने आए हैं कि मिरांडा पर क्या आरोप हैं और उन्हें किस कोर्ट में पेश में किया जाएगा। एनडीपीएस की इन धाराओं के तहत गिरफ्तारी इस बीच एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया- शोविक और मिरांडा पर इंडियन और फॉरेन करेंसी से ड्रग्स खरीदने का आरोप है। टेक्निकल एविडेंस के बाद दोनों को अरेस्ट किया गया है। जो सुबूत मिले उन्हें शोविक और मिरांडा नकार नहीं सके। दोनों को ऑफेंसेज ऑफ ड्रग्स कंजम्पशन, अरेंजिंग प्रोक्योरिंग ड्रग जैसे एनडीपीएस के सेक्शन 20बी, 28 और 29 के तहत अरेस्ट किया है। इसके बाद 27ए सेक्शन भी इसमें शामिल हैं। सुशांत की बहन ने भगवान को कहा शुक्रिया शोविक की गिरफ्तारी पर सुशांत के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई है। अभिनेता की बहन श्वेता ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'बहुत अच्छा कर रहा है एनसीबी.. भागवान का शुक्र है, हम सभी का सच की दिशा में ऐसे ही मार्गदर्शन करते रहें।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today शोविक चक्रवर्ती की यह तस्वीर उसके हिरासत में लिए जाने के ठीक बाद की है। https://ift.tt/358ZMzQ
- Get link
- X
- Other Apps
किसी ने मां को शिक्षक कहा तो किसी ने कोविड महामारी को, टीवी सेलेब्स ने बताया उन्होंने किससे समझा जीवन का असली मतलब एक शिक्षक को स्कूल या कॉलेज में पढ़ाने के लिए ही जाना नहीं जाता। एक शिक्षक वो व्यक्ति भी हो सकता हैं जो आपको जीवन का अर्थ सिखाए या जिसने आपको प्रेरित किया हो और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। 5 सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर कई फेमस टीवी सेलेब्स ने अपने शिक्षक और गुरुओं के बारे में बताया। रिशिना कंधारी: मेरे लिए हर दूसरा व्यक्ति 'द्रोणाचार्य' है रिशिना कंधारी ने कहा, 'जो लोग मुझे जीवन का पाठ पढ़ाते हैं, वे सभी एक तरह से मेरे गुरु हैं। आज मैं जो कुछ भी हूं या अपने जीवन में मैंने जो भी दर्जा प्राप्त किया है, वे सभी अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिली जीवन की सीख के कारण हैं। मैं अपने आप को 'एकलव्य' कहती हूं और मेरे लिए हर दूसरा व्यक्ति 'द्रोणाचार्य' है। वर्तमान में मैं एक शो कर रही हूं जिसके लिए मुझे शो में राजस्थानी मारवाड़ी भाषा बोलनी है। मेरे निर्देशक धर्मेंद्र शर्मा और को-स्टार नीलू वाघेला मुझे ये भाषा सिखने में काफी मदद कर रहे हैं इसलिए वे सेट पर मेरे गुरु हैं।' शशांक व्यास। शशांक व्यास: मेरी मां सबसे बड़ी शिक्षक है शशांक व्यास ने कहा, 'मेरे जीवन में हर शिक्षक ने शानदार भूमिका निभाई है, लेकिन मां ही मेरी सबसे बड़ी शिक्षक है। वो आपको चलना सिखाती है और आपके साथ-साथ चलती भी है। उसने मुझे सिखाया कि लोगों को कैसे समझना है। वो कभी अपने बच्चों के बीच भेदभाव नहीं करती है, जबकि स्कूल में शिक्षक बच्चों के बीच भेदभाव करते हैं। एक बार एक शिक्षक ने मेरे पिता से कहा कि आपके बेटे की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, जीवन में कोई लक्ष्य नहीं है, क्योंकि मुझे परीक्षा में बहुत कम अंक मिले थे। मुझे लगता है कि शिक्षकों को उन छात्रों पर अधिक ध्यान और गर्मजोशी दिखानी चाहिए जो पढ़ाई में कमजोर हैं, इससे उन्हें अधिक मदद मिलेगी। संख्या के बजाय, उन्हें बच्चों को यह सिखाना चाहिए कि विफलता से कैसे निपटना है। इसे पढ़ाया जाना कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।' करण पटेल। करण पटेल: मेरा जीवन ही सबसे बड़ा शिक्षक हैं करण पटेल ने कहा, 'हर व्यक्ति या स्थिति इंसान को कुछ-ना-कुछ जरूर सिखाती है और मैं हमेशा एक छात्र हूं जो हमेशा अच्छा या बुरा सबक सीखने के लिए तैयार रहता है। मेरे लिए कभी भी एक व्यक्ति या स्थिति मेरा गुरु या शिक्षक नहीं बन सकती, मेरे लिए मेरा जीवन ही सबसे बड़ा शिक्षक है। वही मुझे सबकुछ सिखाता है। मेरे नजरिये में जीवन से बढ़कर कोई आपको सीखा नहीं पाता।' पूजा बनर्जी। पूजा बनर्जी: मैं खुद अपनी शिक्षक और गुरु हूं पूजा बनर्जी बोलीं 'मैंने अपने अनुभवों से एक्टिंग को चुना और खुद को कैमरे में परफॉर्म करते हुए देखा। मेरा अभिनय करियर स्टार प्लस से शुरू हुआ, यह मेरे लिए सीखने का एक बड़ा मंच था क्योंकि उस वक्त मैं एक अभिनेत्री नहीं थी और मुझे सिखाने वाला कोई नहीं था। मेरे पहले शो के लिए हर दिन शूटिंग करना मेरे लिए सीखने का अनुभव बन गया। समय और धैर्य ने मुझे सिखाया कि दिन खत्म होने तक बेहतर प्रदर्शन कैसे किया जाए। इसीलिए अभिनय के मामले में मैं खुद अपनी शिक्षक और गुरु हूं।' आमिर अली। आमिर अली: कोविड महामारी ने बहुत कुछ सिखाया आमिर अली बोले 'कोविद महामारी ने पिछले कुछ महीनों में हमें यह सिखाया कि आप जैसे हो वैसे खुद को अपनाओ, दिखावटी दुनिया अब ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाएगी। सालों से हम समय की कमी के बारे में शिकायत करते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ महीनों ने बहुत कुछ सिखाया। परिवार का समय आज हमारा मंत्र है, अपने परिवार को फिट रखें, योग करें, खेल खेलें, साथ में फिल्में देखें, साथ में हंसें और हर उस क्षण की सराहना करें, जो आपको खुश रख सकता है। मेरे लिए ये कोविद महामारी शिक्षक बनकर आई जिसने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Someone called mother a teacher and someone told Kovid epidemic, TV celebs told whom they knew the real meaning of life Rishina Kandhari, Shashank Vyas, Karan Patel, Puja Banerjee, Aamir Ali Teachers day Celebration https://ift.tt/3lTIzAg
- Get link
- X
- Other Apps
बाकी टीचर्स तो सिर्फ मार्क्स लाने पर जोर देते थे, रूमा मुखर्जी मैम ने सपनों का पीछा करने पर जोर दिया शिक्षक दिवस के मौके पर 'गली ब्वॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी फेवरेट टीचर से जुड़ी बातें दैनिक भास्कर के साथ शेयर कीं। उन्होंने बताया, 'मेरी सबसे फेवरेट स्कूल टीचर रूमा मुखर्जी थीं। वो इंग्लिश पढ़ाती थीं। मुझे वो सब्जेक्ट पसंद भी था। मुझे पोएट्री में मजा आता था।' सिद्धांत ने कहा, 'रूमा मैम की वजह से इंग्लिश लिटरेचर में मेरी दिलचस्पी गहरी हुई। पता भी चला कि मुझे स्टोरी टेलिंग में आगे बढ़ना चाहिए। रूमा मैम बड़ी सपोर्टिव थीं। उन्होंने मुझे मोनोलॉग्स सिखाए। मर्चेंट ऑफ वेनिस, जूलियस सीजर जैसे प्लेज में एक्टिवली पार्टिसिपेट करवाया। बाकी सब लोग तो डायलॉग रट्टा मारते थे। मगर मुझे वो परफॉर्म करने पर जोर दिलवाया करती थीं।' 'वो ही मुझे मोटिवेट करती थीं' 'मैं बड़ा शर्मीला था। पर वो एनुअल डेज पर मुझे पुश करती थीं कि जाऊं और डांस करूं। उन्होंने मेरी झिझक तोड़ी। वो मुझे मोटिवेट करती रहीं। रूमा मैम तो अब कोलकाता मूव हो चुकी हैं। कभी कभार मैं उनसे चैट कर लेता हूं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझे मैसेज करके बताया था कि वो जानती थीं कि मैं एक दिन इस फील्ड में जरूर अच्छा करूंगा।' 'वे बाकी टीचर्स से बिल्कुल अलग थीं' सिद्धांत के मुताबिक, 'उन्होंने मुझे अपने पैशन को फॉलो करना सिखाया। वो पहली पर्सन थीं, जिन्होंने मुझसे कहा कि मुझे एक्सप्रेस करना आता है। बाकी टीचर्स तो सिर्फ मार्क्स लाने पर जोर देते थे, मगर वे हमेशा हम सबसे अपने सपनों को साकार करने पर जोर लगाने को कहती थीं।' 'रजनी मैम पढ़ाती थीं हिंदी' आगे उन्होंने कहा, 'हिंदी टीचर्स से जरूर डांट वांट पड़ती थी। मैं हिंदी बोल बहुत अच्छा लेता था, पर लिखने में मात्राओं की गलती करता था। रजनी मैम थी हमारी। उन्होंने मुझे लिखने पर जोर देने को कहा था। बहुत देर से पता चली, जब आठवीं-नौंवी में था, जब डांसिंग से कॉन्फिडेंस आया। मेरे कर्ली बाल थे। पीटी सर से कई बार डांट खाई। तब से ही छोटे बाल रखने लगा।' 'स्कूल के दिनों में शरीफ बच्चा था' 'स्कूल के दिनों में चुपचाप सा रहता था। शरीफ बच्चा था। कहते थे कि इंग्लिश अच्छी लिख लेता हूं। हिंदी में एक्सप्रेशन सही था। बाकी पेरेंट्स तो टीचर होते हैं। टीचर या टीचिंग सिर्फ स्कूल-कॉलेज तक सीमित नहीं होते। पेरेंट्स ने यही सिखाया कि जो कोई सिखाए उनके चरणस्पर्श करो।' 'चाहे जितने दिन इंडस्ट्री में हो जाए, मगर अपने सीनियर्स की इज्जत कभी कम मत होने देना। तो इस तरह से रितेश सिधवानी, फरहान, जोया, रणवीर सब टीचर हैं। मेरे थिएटर वाले सीनियर टीचर हैं। एमसी शेर टीचर है।' (जैसा अमित कर्ण से शेयर किया) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The rest of the teachers insisted on bringing only Marx, Ruma Mukherjee Mam insisted on chasing dreams. https://ift.tt/3lSjvKc
- Get link
- X
- Other Apps
एक्ट्रेस अलाया एफ बोलीं- एक्टिंग कोच रितेश कांत, डांस गुरू डिंपल कोटेचा और उत्कर्ष चतुर्वेर्दी की शुक्रगुजार हूं, उन्हें सलाम है फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अलाया एफ ने शिक्षक दिवस के मौके पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपने फेवरेट टीचर्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं अब्रॉड से पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई लौटी थी। यहां हर उस टीचर को सलाम है, जिन्होंने मुझे बेहतर परफॉर्मर बनने में मदद की। खासकर रितेश कांत जो मेरे एक्टिंग के ट्रेनर रहे।' अलाया ने आगे कहा, 'डिंपल कोटेचा और उत्कर्ष चतुर्वेदी ने मुझे डांस की ट्रेनिंग दी। इन सबसे मैंने यही सीखा कि अगर आप वाकई दिल से कुछ करना चाहते हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। खूब मेहनत करें। ढेर सारी प्रैक्टिस बार-बार करें। क्लास बंक ना करें। पॉजिटिव रहें।' अलाया ने बताया, 'हमारी क्लासेज वीक में तीन दिन के लिए डिजाइन रहते थे, पर मैं सातों दिन क्लास करती थीं। उन लोगों ने मुझमें इतना बिलीव किया कि मुझ पर मोरल रेस्पॉसिबिलिटी ही आ गई थी कि मुझे रिजल्ट देना ही है।' 'मेरी जो थोड़ी बहुत आलोचना होती थी, वो इसलिए होती थी कि मैं जरा जिद्दी हूं। अपने काम से संतुष्ट नहीं होती तो उसे बार-बार करती रह जाती हूं, भले ही सामने वाला संतुष्ट रहे तो भी। अभी भी मुझे बहुत कुछ सीखना है। लंबा रास्ता तय करना है मंजिल तक पहुंचने में।' 'पेरेंट्स ने भी यही सिखाया है कि अपने सपनों को फॉलो करो। मेरे पास वंडरफुल ग्रुप है लोगों का, जो मुझे लगातर गाइड कर रहे हैं। कभी-कभी तो लगता है कि टीचर पेरेंट्स से हो गए हैं।' (जैसा अमित कर्ण से शेयर किया) Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actress alaya furniturewala thanks her Acting Coach Ritesh Kant, Dance Guru Dimple Kotecha and Utkarsh Chaturvedi on Teachers Day https://ift.tt/3lTtgYw
- Get link
- X
- Other Apps
मानुषी छिल्लर बोलीं- मिस इंडिया जीतने के बाद मैं अपनी सबसे फेवरेट टीचर से जाकर मिली थी, मैं आज भी उन्हें बहुत मिस करती हूं शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने अपनी फेवरेट टीचर और उनसे जुड़ी बातें दैनिक भास्कर के साथ शेयर की हैं। उन्होंने कहा, 'स्कूल से मेरी सबसे खास टीचर सुश्री बोस थीं। वो हमें जूनियर स्कूल में भारतीय नृत्य और संगीत सिखाती थीं।' मानुषी ने आगे बताया, 'तब मैं सात साल की थी, जब हमारा परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ था। सुश्री बोस ने ही वहां मुझ में स्टेज के लिए प्यार जगाया था। बहुत कम उम्र से वो मुझे अपने कार्यक्रमों में ले जाती थी। वे सबसे सख्त शिक्षकों में से एक थीं। वो काफी अनुशासन पसंद करती थीं और उनकी सख्ती ने ही मुझमें अनुशासन का संचार किया। उन्होंने ही किसी भी चीज पर जमकर अभ्यास करना सिखाया। सेल्फ डिसिप्लीन मुझमें आया। मानुषी ने कहा, 'धीरे-धीरे मैं बड़ी होती गई और सीनियर स्कूल के लिए आगे बढ़ती गई। मुझे याद है कि मैं अपने वार्षिक दिवस के दौरान साल में एक बार उनसे मिलती थी और वो जूनियर स्कूल की लड़कियों के अपने दस्ते के साथ सीनियर स्कूल में आती थी। मैं हमेशा उनके पांव छूती हूं (और आज तक जब भी मुझे उनसे मिलने का मौका मिलता है) तो वो मुझे अपना नमस्कार पूरा नहीं करने देतीं और मुझे गले से लगा लेती हैं। 'मैं सुश्री बोस के साथ एक बहुत ही विशेष बंधन साझा करती हूं और वो मेरी सबसे खास टीचर्स में से एक हैं। मुझे याद है कि जब हम 12वीं में पढ़ रहे थे, तो हमारा कैंडल लाइट समारोह था और सभी लोग काफी भावुक थे। एकमात्र शिक्षक जिसके बारे में मैं सोचती रही, वो वे ही थीं, क्योंकि उन्होंने मुझे बड़े होते देखा था और हमेशा प्रोत्साहित किया और मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पुश किया।' 'मैंने उन्हें गले लगाया और मुझे लगता है कि हम दोनों खूब रोते रहे। हम दोनों को पता था कि हम एक-दूसरे के साथ काम करना मिस करने वाले हैं। मिस इंडिया जीतने के बाद मैं उनसे दोबारा मिली और मैं अब भी उन्हें मिस कर रहा हूं। वह एक शिक्षिका थी, जो मेरे जीवन में सबसे सख्त रही हैं, लेकिन साथ ही वह सबसे प्यारी भी रही है और मुझे बहुत प्यार दिया और अपने बच्चे की तरह मेरा ख्याल रखा।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अपनी फेवरेट टीचर सुश्री बोस के साथ मानुषी छिल्लर। https://ift.tt/3buefYd
- Get link
- X
- Other Apps