Posts

सुशांत की मेंटल कंडीशन के बारे में जानता था परिवार!, वायरल चैट देखकर स्वरा भास्कर बोलीं, क्या रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है? सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सबसे ज्यादा शक की सुईं घूम रही है। सुशांत के परिवार ने उनपर सुसाइड के लिए उकसाने से लेकर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन सुशांत की मौत के 70 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी मीडिया में यह मुद्दा छाया हुआ है। रिया को लेकर मीडिया ट्रायल चल रही है जिसमें उनपर कई तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। रिया के खिलाफ चल रही मीडिया ट्रायल से कुछ लोग नाखुश भी हैं। इनमें एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल है। उन्होंने सवाल उठाए हैं कि कहीं रिया को केस में फंसाया तो नहीं जा रहा। श्रुति मोदी के वायरल चैट को देख स्वरा ने दी प्रतिक्रिया दरअसल, हाल ही में सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी का एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है। इस चैट में श्रुति सुशांत की बहन नीतू को नवंबर 2019 में यह बात बताती नजर आ रही हैं कि सुशांत डिप्रेशन का इलाज करवा रहे हैं। श्रुति का मैसेज देखकर नीतू उनसे सुशांत के इलाज की डिटेल शेयर करने को कहती हैं। अगले चैट में श्रुति सुशांत का ट्रीटमेंट कर रहीं सायकोथेरेपिस्ट सुजैन वॉकर का प्रिस्क्रिप्शन शेयर करती हैं। इस चैट के सामने आने के बाद परिवार के उस दावे को झूठा माना जा रहा है कि वह सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात नहीं जानते थे और उन्हें रिया ने ट्रीटमेंट को लेकर अंधेरे में रखा था। इसी चैट को देखकर स्वरा ने सवाल उठाए और ट्विटर पर लिखा, 'चैट साबित करती है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मेंटल हेल्थ के बारे में 2019 में ही परिवार को जानकारी दे दी थी। ऐसे में तेज आवाज में चिल्लाने वाले एंकर्स इस स्टोरी को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं? क्या ऐसा लगता है कि रिया को फंसाया जा रहा है?' पहले भी कर चुकीं रिया का सपोर्ट इससे पहले सुशांत मामले में स्वरा रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरी थीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'रिया एक अजीबो-ग़रीब और खतरनाक मीडिया ट्रायल का शिकार हैं, जिसकी अगुवाई एक भीड़तंत्र से हो रही है। उम्मीद करती हूं कि सम्माननीय सुप्रीम कोर्ट इस पर ध्यान देगी और फर्जी न्यूज़ फैलाने वालों और साजिशों की कहानियां बनाने वालों पर रोक लगेगी। कानून को तय करने दीजिए।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Swara Bhasker asks if Rhea Chakraborty is ‘being framed’ as new chats show Sushant Singh Rajput’s sister knew of his treatment https://ift.tt/3bnYRwJ

दिनेश विजन के ऑफिस में छह लोग कोरोना संक्रमित हो चुके, लोग ठीक होते गए और ऑफिस रन होता रहा प्रोड्यूसर दिनेश विजन के ऑफिस में हाल के दिनों में छह लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आईं है। हालांकि इसके बाद भी वहां के स्‍टाफ ने काम बंद नहीं किया है और वे सुरक्षा उपायों के साथ काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विजन की टीम में कोरोना का पहला शिकार उनकी एडिटिंग टीम का एक शख्‍स हुआ था। जिसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया। हालांकि एडिटिंग टीम का वो सदस्य ठीक होने के बाद काम पर वापस आ गया। इसी दौरान कृति सेनन से लेकर बाकी कलाकारों की आवाजाही होती रही। राइटरों के साथ दिनेश विजन व उनकी टीम मीटिंग्‍स भी करती रही। अपकमिंग फिल्‍मों की शूटिंग से लेकर पोस्‍ट प्रोडक्‍शन स्‍टेज की फिल्‍मों पर काम चलता रहा। गुरूवार से उनके बैनर की ‘रूही अफजाना’ के पैच वर्क होने हैं। शायद ऐसे में उनकी टीम कोरोना संक्रमण की खबरें अनाउंस नहीं करना चाहती ताकि काम पर असर ना पड़े। हार्दिक मेहता, दिनेश विजन ने भी दैनिक भास्‍कर की इस क्वेरी पर दो दिनों तक कुछ जवाब नहीं दिया। उनकी टीम ने भी इस बारे में कंफर्म करने का दावा किया, पर उन्‍होंने भी खबर लिखने तक इस बारे में कुछ शेयर नहीं किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिनेश विजन के साथ कृति सेनन। (फाइल फोटो) https://ift.tt/31GIIyY

Hollywood: कोरोना दौर में परफॉर्म करने पर ताइवानी पॉप स्टार ने कहा- बहुत ही रोमांचक Hollywood: कोरोना दौर में परफॉर्म करने पर ताइवानी पॉप स्टार ने कहा- बहुत ही रोमांचक

Hollywood: कोरोना दौर में परफॉर्म करने पर ताइवानी पॉप स्टार ने कहा- बहुत ही रोमांचक https://ift.tt/2EPQayZ

बहनों से लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंच गए थे सुशांत, जब पिता ने फोन किया तो बात करने से कर दिया था इनकार सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस की सीबीआई जांच के बीच अभिनेता की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी ने उन्हें लेकर कई बड़े दावे किए हैं। मोदी की मानें सुशांत उनकी जिंदगी में रिया की एंट्री से काफी पहले से ड्रग्स ले रहे थे। अपने वकील अशोक सरावगी के जरिए उन्होंने परिवार के साथ सुशांत के रिश्ते पर भी बात की। उनके मुताबिक, नवंबर 2019 में अपनी बहनों से झगड़े के बाद सुशांत अस्पताल में भर्ती हुए थे और तब उन्होंने अपने पिता से बात करने से इनकार कर दिया था। 27 नवंबर की रात हुआ था सुशांत का झगड़ा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सरावगी ने कहा- नवंबर 2019 में सुशांत की तीन बहनें उनसे मिलने मुंबई आई थीं और तीनों ही साथ में वापस लौटी थीं। लेकिन 27 नवंबर की रात सुशांत के घर में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ और अगले दिन तीनों बहनों ने होटल ललित में चैक-इन कर लिया था। इस फाइट का सुशांत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा और वे 28 नवंबर को खार स्थित हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। जब वे वहां भर्ती थे, तब उनके पिता ने स्टाफ के एक सदस्य को फोन किया और कहा कि वे सुशांत से बात करना चाहते हैं। लेकिन सुशांत ने बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार से बात करके वे पहले ही हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं। पिता से बात करने के बाद उनकी तबियत और बिगड़ सकती है। सुशांत के ड्रग एडिक्शन को लेकर क्या कहा? सरावगी ने सुशांत के ड्रग एडिक्शन को लेकर कहा कि सुशांत का पूर्व ड्राइवर और बॉडीगार्ड सोहेल सागर उनके लिए ड्रग्स लाने वालों में से एक था। बकौल सरावगी- सोहेल और केशव (कुक) अपने दो अन्य दोस्तों आयुष शर्मा और आनंदी के साथ को-ऑर्डिनेट करते थे और जब भी ड्रग्स लेना होता था, तब सुशांत के घर पर रुकते थे। उनके घर में बहुत पार्टियां होती थीं, जहां उनकी बहनें भी ड्रग्स लेती थीं। वॉट्सऐप ग्रुप में होता था ड्रग्स पर डिस्कशन सरावगी के मुताबिक, एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के दूसरे शामिल थे। इस ग्रुप में AK-47 नाम से नशीले पदार्थ का नाम कई बार लिया जाता था। वे कहते हैं- ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई उस ग्रुप में शामिल हो और ड्रग्स न लेता हो। सभी लोग इस बारे में जानते थे और ड्रग्स लेते थे। मुंबई में रहने वाली सुशांत की बहन कई पार्टियों में जाती थीं। वे शराब की शौकीन हैं। वे कई ड्रग्स वाली पार्टियों में भी जाती थीं। ड्रग्स के चलते कॉन्ट्रैक्ट हाथ से गया था सुशांत की जिंदगी में ड्रग्स के बुरे प्रभाव पर रोशनी डालते हुए सरावगी ने बताया- इसी साल जनवरी में एक कंपनी सुशांत को ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन चूंकि, वे शहर में नहीं थे। इसलिए पुराने फोटोग्राफ का इस्तेमाल और कॉन्ट्रैक्ट मनी को आधा करने का ऑफर दिया गया। लेकिन सुशांत इसके लिए तैयार नहीं हुए और उनसे मुंबई लौटने का वादा किया। हालांकि, जब वे मुंबई लौटे तो कंपनी ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया। क्यों वे फिजिकली और मेंटली सही स्थिति में नहीं थे। 'सुशांत के खातों में करीब 8 करोड़ रुपए थे' सरावगी ने सुशांत के खातों में 15 करोड़ रुपए होने की बात से भी इनकार किया। उनके मुताबिक, अभिनेता के अलग-अलग बैंक खातों, डिपॉजिट्स और म्युचुअल फंड्स को मिलाकर उनके पास करीब 8 करोड़ रुपए थे। इनमें से ज्यादातर खातों में नॉमिनी उनकी बहन प्रियंका हैं। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... क्या सुशांत ने खुद मानी थी बाइपोलर डिसऑर्डर की बात:वायरल ऑडियो क्लिप में बीमारी पर बात करते सुनाई दिए सुशांत, अपनी मेसेराती कार भी बेचने को थे तैयार सुशांत की ऑडियो क्लिप से कई खुलासे:मौत से 5 महीने पहले सुशांत ने भविष्य को लेकर जताई थी चिंता, खर्च कम करने की बात की थी, रिया चक्रवर्ती कर रही थीं उनके पैसों को मैनेज भास्कर इंटरव्यू:सुशांत के कुक रहे अशोक बोले- अक्टूबर 2019 तक सुशांत को कोई मेंटल हेल्थ इश्यू नहीं था, एक बार बहनें मिलने आईं तो मुलाकात नहीं की थी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रनील चक्रवर्ती, मां संध्या, भाई शोविक और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के साथ श्रुति मोदी का नाम भी सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में दर्ज एफआईआर में लिखवाया था। https://ift.tt/3bfIxOu

बयान : सुबह 10.30 बजे से हाउसस्टाफ सुशांत के कमरे को खोलने की कोशिश में था, ट्विस्ट : दीपेश ने 10.51 बजे कुशल को डील के लिए मैसेज किया सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री में एक और नया ट्विस्ट आया है। फिल्म मेकर कुशल झावेरी ने एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। जो सुशांत के हाउस स्टाफ और उनके द्वारा बताई जा रही सुशांत की आत्महत्या की थ्योरी को पूरी तरह नकार रहा है। इस चैट में सुशांत का स्टाफ दीपेश सावंत कुशल को ठीक उसी समय मैसेज करता है, जिस समय के बारे में यह बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ, दीपेश और नीरज मिलकर सुशांत के कमरे का दरवाजा खुलवाने की कोशिश कर रहे थे। सुशांत के हाउसस्टाफ के बयान में विरोधाभास रिपब्लिक टीवी की खबर के अनुसार कुशल ने जो चैट शेयर की है उसमें दीपेश ने कुशल को मैसेज किया जिसमें लिखा था- "हाय सर, एसएसआर ने मुझे (कंपनी का नाम) के संबंध में आपसे संपर्क करने के लिए कहा।" कुशल ने दीपेश के मैसेज का रिप्लाय 2:48 बजे के आसपास दिया, जिसमें पूछा था कि क्या भाई सेफ हैं या नहीं। प्लीज रिप्लाय करो। उन्होंने इसके बाद एक मैसेज 3:34 पर भी भेजा जिसमें लिखा था भाई हम लोग बाहर हैं, अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो हमें बताओ। इसका दीपेश की ओर से कोई रिप्लाय नहीं मिला। कुशल ने पहले भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वे उस दिन दोपहर के वक्त सो रहे थे और देर से उठे। कुशल पहले भी बता चुके सुशांत डिप्रेस नहीं थे इसके पहले कुशल ने 9 जून को सुशांत से हुई वॉट्सऐप चैट को भी शेयर किया था, जिसमें यह बताया था कि वे किसी ई-कॉमर्स कंपनी से डील कर रहे थे। जिसके लिए सुशांत ने जवाब दिया कि दीपेश सावंत इस डील को लेकर बात करेंगे। इस चैट से यह पता चला था कि मौत से 4 दिन पहले, सुशांत अपने करियर को और फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए उत्सुक थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today when Sushant passed away then why was Dipesh Sawant sending WhatsApp message to Kushal zaveri on the morning of 14 June At 10.51 am https://ift.tt/2Gd0qC2

बड़ी बहन की 20वीं शादी की सालगिरह पर 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने पर सुशांत ने किया था जमकर डांस, बहन ने शेयर की फोटो 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनका परिवार सदमे में है। सुशांत से जुड़ी यादें उनकी दिलोदिमाग से हट नहीं रहीं। यही वजह है कि सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर अपने भाई से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में श्वेता ने एक फोटो कोलाज शेयर किया है जिसमें वह सुशांत के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। यादों में खो गईं श्वेता फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 2014 में मैं और भाई, रानी दी और जीजू की शादी की 20वीं सालगिरह पर हम दोनों तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त की धुन पर डांस करते हुए। इस कैप्शन के साथ श्वेता ने मिस यू भाई और माय ब्रदर इज बेस्ट जैसे हैशटैग यूज किए। इस फोटो में श्वेता-सुशांत डांस करने के अलावा अपनी बाकी बहनों रानी और मीतू के साथ नजर आ रहे हैं। रिया के आरोपों का दिया था जवाब श्वेता सुशांत के केस से जुड़े हर अपडेट पर बारीकी से नजर रखी हुई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने कहा था कि सुशांत की परिवार से नहीं बनती थी और वो अपने पिता से पिछले पांच साल से नहीं मिले थे तो इसपर श्वेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। श्वेता और उनके पति विशाल कीर्ति ने रिया की बातों को झुठला दिया था। अमेरिका में रहने वाली श्वेता ने इन्स्टाग्राम पर ई-टिकट का स्क्रीन शॉट शेयर किया था और बताया था कि इसी साल जब सुशांत अपनी बड़ी बहन रानी से मिलने चंडीगढ़ जाने वाले थे तो वो भी वहां पहुंचने वाली थीं। श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘रिया ने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई से प्यार नहीं करते थे। हां सही है, तभी मैं अमेरिका से इंडिया आकर भाई से मिलने वाली थी जब मुझे पता चला था कि वो चंडीगढ़ जा रहे हैं और उनकी तबियत ठीक नहीं है। इसके लिए मैं अपना बिजनेस और बच्चे छोड़कर वहां आ रही थी। परिवार हमेशा से सुशांत के साथ मजबूती के साथ खड़ा था, कोई उसपर उंगली उठाने की जुर्रत ना करे।’ ## वहीं, श्वेता के पति विशाल ने रिया के आरोपों को झुठलाते हुए कहा था कि रिया कह रही हैं कि सुशांत चंडीगढ़ से जल्दी लौट आए थे क्योंकि उन्हें बहनों के साथ ठीक नहीं लग रहा था। जबकि सच्चाई ये है कि सुशांत और उनकी बहनों के टिकट चंडीगढ़ के लिए बुक हो चुके थे लेकिन साजिशकर्ता ने अपनी ब्लैकमेलिंग से उनके टिकट कैंसल करके उन्हें वापस बुला लिया था। विशाल ने यहां रिया को साजिशकर्ता कहा था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput’s sister Shweta shares happy pics of them dancing to Tu Cheez Badi Hai Mast Mast https://ift.tt/2DefCO9

सुशांत की मौत पर बोले कृष्णा अभिषेक, इंडस्ट्री में कुछ लोग बहुत उड़ते थे, दूसरों से मिसबिहेव करते थे, इस घटना के बाद अब उनके पैर जमीन पर आ गए हैं सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे से फिल्म इंडस्ट्री भी अब तक उबर नहीं पाई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच में जुटी है। सुशांत की मौत हुए 70 दिन से ज्यादा बीत जाने के बावजूद हर दिन नई नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं। इस मामले से डिप्रेशन, नेपोटिज्म, ड्रग्स जैसे एंगल भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में कृष्णा अभिषेक को लगता है कि इस केस ने कई मायनों में इंडस्ट्री की आंख खोलने का भी काम किया है। 'मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी' कृष्णा ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘इस हादसे ने यह साबित कर दिया कि मेंटल हेल्थ बेहद जरूरी है नहीं तो आप काम कैसे करेंगे? सुशांत की मौत के बाद लोग मेंटल हेल्थ पर बात कर रहे हैं और ध्यान भी रख रहे हैं। लोग अब पहले से बेहद सजग हो गए हैं और शांत हो गए हैं। पहले लोग दूसरों से मिसबिहेव करते थे और उन्हें एटीट्यूड प्रॉब्लम थी। उन्हें लगता था कि मैं ही हूं बस दुनिया में, अब उनके पैर जमीन पर आ गए हैं।’ 'सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी' कृष्णा ने सोशल मीडिया को लेकर कहा कि अगर सेलेब्स इसकी निगेटिविटी नहीं झेल सकते तो उन्हें सोशल मीडिया पर नहीं आना चाहिए। कृष्णा बोले, ‘व्यक्ति पागल हो सकता है और वह खतरनाक कदम उठा सकता है। ऐसे में सोशल मीडिया छोड़ना ही सही है। रणबीर कपूर कभी सोशल मीडिया पर नहीं आए। अगर आप इसे हैंडल नहीं कर सकते तो प्लीज सोशल मीडिया पर मत आइए। मैं केवल काम से जुड़ी पोस्ट शेयर करता हूं और केवल प्रोफेशनली सोशल मीडिया पर उपयोग करता हूं। मैं बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता हूं। अगर आप अपनी डेली लाइफ से जुड़ी हर अपडेट यहां देने लगेंगे कि अभी मैंने ब्रश किया आदि तब तो लोग गालियां देना शुरू कर ही देंगे।’ सेलेब्स की ट्रोलिंग पर कृष्णा ने कहा, ‘एक तरफ तो लोग कहते हैं ओह मैं ट्रोल होने लगा/लगी और दूसरी तरफ आपने कौन सी चड्डी खरीदी है वो रात 11 बजे पोस्ट कर रहे हो। आप इतने अवेलेबल ही क्यों हो कि लोग ट्रोलिंग करने लगें?’ Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कृष्णा ने आरती सिंह और सुशांत सिंह राजपूत के साथ यह फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। https://ift.tt/2GcFxqC

कंगना रनोट का आरोप- ट्विटर पर हर दिन मेरे 40 से 50 हजार फॉलोअर्स कम हो रहे, बोलीं- राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है एक्ट्रेस कंगना रनोट का कहना है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या में हर दिन 40 से 50 हजार की कमी हो रही है। उनके मुताबिक राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने ये बात एक यूजर को जवाब देते हुए लिखी, जिसने उन्हें ये बताया था कि आपके फॉलोअर्स लगातार कम हो रहे हैं। उस यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'कंगना जी आपके फॉलोअर्स की संख्या कम हो रही है। मुझे इस बारे में शक था, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो गई है कि ट्विटर ऐसा कर रहा है। एक घंटे पहले आपको फॉलोअर्स करीब 9 लाख 92 हजार थे, लेकिन अब वे 9 लाख 88 हजार हैं।' कंगना ने लिखा- हर दिन हजारों फॉलोअर्स कम हो रहे इस यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं सहमत हूं, मैंने भी हर दिन 40-50 हजार फॉलोअर्स कम होने की बात नोटिस की है। इस जगह पर मैं बिल्कुल नई हूं, लेकिन ये काम कैसे करता है? वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, कोई आइडिया है?' अपने इस ट्वीट को उन्होंने ट्विटर इंडिया, ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी और ट्विटर सपोर्ट को भी टैग किया। यूजर ने बताई इसके पीछे की वजह इसके बाद प्रेम देसाई नाम के एक यूजर ने उन्हें जवाब देते हुए बताया, 'मैम इसे 'घोस्ट बैन' कहा जाता है। कुल मिलाकर अगर आप देशद्रोहियों के खिलाफ कुछ बोलते हैं, राष्ट्रवाद की भावना के साथ कुछ कहते हैं या वाम झुकाव वाले लोगों की गंदगी को उजागर करते हैं और अगर वो बहुत लोकप्रिय हो जाता है तो ट्विटर आप पर 'घोस्ट बैन' कर देता है। जैसे आपके ट्वीट्स कम लोगों को दिखना।' कंगना बोलीं- उनका रैकेट बहुत मजबूत है उस यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने लिखा, 'हम्म मैं देख रही हूं कि राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है, उनका रैकेट बहुत मजबूत है, मैंने इसे नोटिस किया, क्योंकि बीती रात हम 1 मिलियन के बेहद करीब थे। कोई बात नहीं, उन सभी लोगों से ईमानदारी से माफी चाहती हूं जो ऑटोमैटिक रूप से अनफॉलो हो रहे हैं। बिल्कुल अनुचित लेकिन इसके लिए हम हल्का सा मुस्कुराता चेहरा इस्तेमाल कर सकते हैं।' ## कंगना रनोट के फिलहाल ट्विटर पर करीब 9 लाख 95 हजार फॉलोअर्स हैं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट के मुताबिक राष्ट्रवादियों को हर जगह संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि एंटी नेशनल्स का रैकेट बहुत बड़ा है। https://ift.tt/31FBzyV

वायरल ऑडियो क्लिप में बीमारी पर बात करते सुनाई दिए सुशांत, अपनी मेसेराती कार भी बेचने को थे तैयार सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की? उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया? या फिर उनका मर्डर हुआ? इन सवालों के जवाब सीबीआई जांच के बाद सामने आ जाएंगे। लेकिन अभिनेता की मौत के बाद से उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर होने का दावा अक्सर सामने आता रहा है। अब एक वायरल ऑडियो टेप के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सुशांत ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। यह ऑडियो टेप जनवरी 2020 का बताया जा रहा है, जिसमें कई आवाजें सुनाई दे रही हैं। इनमें से एक आवाज सुशांत और बाकी रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के स्टाफ की बताई जा रही हैं। डॉक्टर्स के संपर्क में थे सुशांत इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें सुशांत का यह ऑडियो टेप मिला है। इसमें वे बाइपोलर डिसऑर्डर को लेकर क्या बात कर रहे हैं? डालते हैं एक नजर:- सुशांत: यह बाइपोलर डिसऑर्डर। इस स्थिति में पहली बात तो यह कि मुझे नहीं लगता कि मैं एक्टिंग कर पाऊंगा। दूसरी बात मुझे नहीं पता कि मैं कैसी आर्थिक स्थिति में पहुंचूंगा। इसलिए किसी तरह मैं 50-50 माइंड में हूं। ऐसा नहीं है कि मैं वापसी को लेकर आश्वस्त हो सकता हूं। एक महिला: आप यह अपने लिए तय कर रहे हैं। क्या मुझे तय नहीं करना है? सुशांत : मैं अपने डॉक्टर्स से यह पछले दो महीने से डिस्कस कर रहा हूं। क्या रिया सुशांत का भविष्य सुरक्षित कर रही थीं? ऑडियो टेप में रिया सुशांत के पैसे को मैनेज करने की बात कर रही है। ऑडियो के मुताबिक, सुशांत का पैसा कोटक प्राइवी में लगा था, जिसे कोटक वेल्थ में शिफ्ट करने की बात हो रही है। सुशांत इस दौरान पूछते हैं कि निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा? और उन्हें जवाब मिलता है कि सालाना 9 से 12 परसेंट। बातचीत में आगे सुशांत अपनी महंगी कारों को बेचने की बात कर रहे हैं। सुशांत : मैं अपनी इन फैंसी कारों को जाने दे सकता हूं। रिया : हां। वह अपनी मेसेराती कार बेच सकता है। महिला : रुकिए, रुकिए। आपको इस तरह के फैसले नहीं लेने होंगे। अगर पर्याप्त रकम है तो हम उससे काम चलाएंगे। और हर महीने अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा मिल जाए। अच्छी कमाई क्या है? आपके लिए अच्छी कमाई का आकंडा क्या है? 8 से 10 लाख या 7 लाख रुपए? बताओ हमें। हम फिर से काम करेंगे। लेकिन संपत्ति को निपटान शुरू न करें, जो आपके पास है। रिया : हां मैं उसे 1-2 महीने बाद का बोल रही हूं। आप सभी बहुत कुछ कर रहे हैं। महिला : मेरी सलाह मानिए। आप अपनी संपत्ति निपटाने की स्थिति में नहीं हैं। जितना मैं जानती हूं, मैं आपको सच्चाई बताउंगी। अगर ज्यादा ही है तो नई कार मत खरीदो। सुशांत : हमें जल्द से जल्द खर्चे बंद करने होंगे। महिला : अपना कार्ड मुझे दे दो। फिर आप कुछ खर्च नहीं कर पाओगे। रिया : इस हाउस फंक्शनिंग और स्टाफ के कॉस्ट के अलावा कोई खर्च नहीं है, जो मैंने उसे 1-2 महीने पहले बताया था। जब तक आप किसी प्लान पर नहीं आ जाते, तब तक इसे रहने देते हैं। जब तक वह इस हालत में है, तब तक कुछ नहीं कर सकते। हम एक-दो महीने का समय देंगे। उसके बाद संपत्ति का निपटान और सामान कम करना शुरू कर सकते हैं। एक दो महीने का समय दीजिए और फिर पावना में उनकी जिंदगी देखने के बाद तय कीजिए। एक आदमी : कार बेचने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। घाटे का सौदा है। सुशांत : खैर, मैं अब उनका इस्तेमाल नहीं करने वाला। एक आदमी : फिर भी आपको एक कार तो चाहिए होगी। सुशांत : अगर मेरे पास एक भी नहीं होगी तो मैं खरीदूंगा भी नहीं। रिया : तुम इसे (मेसेराती) बेचकर इनोवा खरीद सकते हो। सुशांत : तुम इसे बुरे दिनों से मत जोड़ो। महिला : मेसेराती बेचकर इनोवा क्यों खरीदना? आराम से रहो। सुशांत : ऐसा नहीं है कि उन चीजों को खरीदने का बहुत मोह है। मुंबई पुलिस ने किया था बाइपोलर डिसऑर्डर का दावा सुशांत की मौत के कुछ दिन बाद एक न्यूज वेबसाइट ने मुंबई पुलिस से बातचीत के आधार पर लिखा था कि सुशांत पैरानोया और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे और इन बीमारियों का इलाज कराने के लिए देश में लॉकडाउन घोषित होने से पहले एक सप्ताह तक हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे। बाइपोलर डिसऑर्डर में कभी इंसान टेंशन में आ जाता है, कभी एकदम आत्मविश्वासी हो जाता है तो कभी एकदम गुमसुम हो जाता है। इस बीमारी में इंसान चाहे भी तो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। वहीं, पैरानोया ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान दूसरों पर शक करने लगता है। उसे लगने लगता है कि सभी उससे नफरत करते हैं। कई बार वह खुद की हत्या की आशंका में घिर जाता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वायरल ऑडियो टेप जनवरी 2020 का बताया जा रहा है, जिसमें एक आवाज सुशांत और बाकी रिया चक्रवर्ती और अभिनेता के स्टाफ की बताई जा रही हैं। https://ift.tt/2EwzU6d

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: सुशांत की दो बहने लेती थीं ड्रग्स, परिवार को भी थी इसकी जानकारी; नशे के कारण लगातार गिर रहा था सुशांत का करियर सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में सुशांत और रिया की मैनेजर रही श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। कुछ दिन पहले ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती के दो फोन की क्लोनिंग की गई और इससे रिकवर चैट में ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ था, जिसके बाद गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत के परिवार को उनकी बहनों के ड्रग्स लेने की जानकारी थी आज तक को दिए इंटरव्यू में सरावगी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें 'ड्रग्स पार्टी' का हिस्सा होती थीं। वो इनमें शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन जो मुंबई में रहती हैं वो शराब का सेवन करती थीं। वो इसकी काफी शौकीन थीं। अशोक का मानना है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे। व्हाट्स ऐप ग्रुप में मौजूद हर शख्स लेता था ड्रग्स अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया। उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।' खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत अशोक सरावगी ने आगे कहा, "सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने 11 जनवरी को एक मीटिंग भी बुलाई थी, जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे। लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। जिस बाद में सुशांत ने सुना भी था श्रुति समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी।" परिवार वाले सुशांत के लिए खुलवाना चाहते थे रेस्टोरेंट अशोक सरावगी ने आगे बताया, " सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहुत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था।" ड्रग्स ने डाला सुशांत के करियर पर असर श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय वे टाउन में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी पचास प्रतिशत कम देगी। सुशांत को वो डील मंजूर नहीं थी और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था। सुशांत उस समय ठीक नहीं थे।' श्रुति ने बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे इससे पहले रविवार को श्रुति मोदी और सुशांत की बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। जिससे यह खुलासा हुआ है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है। इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है। 8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अशोक सरावगी(बाएं) श्रुति मोदी का केस देख रहे हैं। श्रुति मोदी सुशांत की मैनेजर रह चुकी हैं। https://ift.tt/34Jx7Bj