Posts

श्रुति मोदी के वकील का आरोप: सुशांत की दो बहने लेती थीं ड्रग्स, परिवार को भी थी इसकी जानकारी; नशे के कारण लगातार गिर रहा था सुशांत का करियर सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में सुशांत और रिया की मैनेजर रही श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उन पार्टियों में शामिल होती थीं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था। कुछ दिन पहले ईडी द्वारा रिया चक्रवर्ती के दो फोन की क्लोनिंग की गई और इससे रिकवर चैट में ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ था, जिसके बाद गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत के परिवार को उनकी बहनों के ड्रग्स लेने की जानकारी थी आज तक को दिए इंटरव्यू में सरावगी ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनें 'ड्रग्स पार्टी' का हिस्सा होती थीं। वो इनमें शामिल हुआ करती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत की बहन जो मुंबई में रहती हैं वो शराब का सेवन करती थीं। वो इसकी काफी शौकीन थीं। अशोक का मानना है कि सुशांत के परिवार को इस बारे में जानकारी थी कि वो ड्रग्स ले रहे थे। व्हाट्स ऐप ग्रुप में मौजूद हर शख्स लेता था ड्रग्स अशोक सरावगी ने कहा, 'एक व्हाट्सएप पर ग्रुप था जिसमें ड्रग्स लेने पर चर्चा होती थी। उस ग्रुप में सुशांत और रिया के अलावा सोहेल (ड्राइवर और बॉडीगार्ड), दोस्त आयुष शर्मा, आनंदी थीं जो कभी-कभी सुशांत के घर रुककर ड्रग्स लेते थे। उस ग्रुप में मौजूद हर कोई ड्रग्स लेता था। मैनेजर श्रुति को इन लोगों ने लेने को कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया और उन्होंने कहा कि अगर उनसे दोबारा यह पूछा गया तो वह ग्रुप छोड़ देंगी, इसलिए उनसे दोबारा यह नहीं पूछा गया। उस ग्रुप में होने के वजह से सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स के बारे में सब कुछ पता था और वह भी इसका सेवन करते थे।' खर्चों को लेकर परेशान थे सुशांत अशोक सरावगी ने आगे कहा, "सुशांत अपने खर्चों को लेकर काफी परेशान थे और वह उनको वह जल्द की कम करना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के खर्चों को लेकर रिया चक्रवर्ती ने 11 जनवरी को एक मीटिंग भी बुलाई थी, जिसका सुशांत हिस्सा तो नहीं बन पाए थे। लेकिन मीटिंग की रिकॉर्डिंग की गई थी। जिस बाद में सुशांत ने सुना भी था श्रुति समेत कई लोगों से पूछताछ भी की थी।" परिवार वाले सुशांत के लिए खुलवाना चाहते थे रेस्टोरेंट अशोक सरावगी ने आगे बताया, " सुशांत को पता था कि उनके खर्च बहुत ज्यादा हैं और इसलिए वह चिंतित थे। वह अपने रुपयों को लेकर काफी असुरक्षित रहते थे। वहीं सुशांत के परिवार वाले चाहते थे कि वह वापस आ जाए क्योंकि वह उनके लिए एक रेस्टोरेंट खुलवाना चाहते थे, लेकिन सुशांत को यह मंजूर नहीं था।" ड्रग्स ने डाला सुशांत के करियर पर असर श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि ड्रग्स की वजह से सुशांत के करियर पर भी असर पड़ रहा था। उन्होंने कहा, 'जनवरी में एक कंपनी सुशांत को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती थी। लेकिन उस समय वे टाउन में नहीं थे, इसलिए कंपनी ने कहा था कि वे एक्टर की पुरानी फोटोज से काम चलाएगी, लेकिन पैसे भी पचास प्रतिशत कम देगी। सुशांत को वो डील मंजूर नहीं थी और उन्होंने मुंबई आने का वादा किया था। लेकिन जब सुशांत मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत को देख कंपनी ने वो ऑफर ही कैंसिल कर दिया था। सुशांत उस समय ठीक नहीं थे।' श्रुति ने बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे इससे पहले रविवार को श्रुति मोदी और सुशांत की बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। जिससे यह खुलासा हुआ है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है। इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है। 8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अशोक सरावगी(बाएं) श्रुति मोदी का केस देख रहे हैं। श्रुति मोदी सुशांत की मैनेजर रह चुकी हैं। https://ift.tt/34Jx7Bj

लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ, मीतू सिंह को भी डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया गया; होटल कारोबारी गौरव आर्य ड्रग्स मामले में ईडी के सामने होंगे पेश मुंबई पहुंची सीबीआई की एसआईटी टीम की पूछताछ का आज 11वां दिन है। इतने दिन बीत जाने के बावजूद सीबीआई अभी तक स्पष्ट नहीं कर पाई है कि सुशांत की मौत सुसाइड है या मर्डर? सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास रिया चक्रवर्ती को फिर से सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई कैमरा के सामने रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के कुक नीरज सिंह और सिद्धार्थ पिठानी को बिठा कर पूछताछ कर सकती हैं। आज ही सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी सीबीआई टीम ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बुलाया है। टीम उनके पिता और बहन प्रियंका का बयान भी अगले एक-दो दिन में ले सकती है। गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य से ईडी आज करेगी पूछताछ इससे पहले रविवार यानी 10वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से लगातार तीसरी बार पूछताछ की। एजेंसी ने रविवार को करीब नौ घंटे तक 8 से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए। एजेंसी रिया से 26 घंटे पूछताछ कर चुकी है। इस बीच, गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य भी मुंबई पहुंच गए हैं। यहां आने से पहले आर्य ने गोवा एयरपोर्ट पर कहा कि वह सुशांत से कभी नहीं मिले। हां, 2017 में एक बार उसकी मुलाकात रिया से हुई थी। आर्य को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की थी। माना जा रहा है कि जल्द ही नारकोटिक्स टीम भी उससे पूछताछ करेगी। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। ड्रग्स को लेकर पूछे सवाल पर नाराज हुईं रिया सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किया गया तो वह सीबीआई जांच अधिकारियों पर नाराज हो गईं। इस सवाल का रिया ने सही से जवाब नहीं दिया है। इसी वजह से आज उनसे फिर से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल पूछा जा सकता है। रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नुपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया भी गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शॉपिंग कराते थे। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों हासिल किया, तो इस पर रिया कोई जवाब नहीं दे पाईं। रिया चक्रवर्ती से कब और कितनी बार हुई पूछताछ 28 अगस्त 10 घंटे 29 अगस्त 07 घंटे 30 अगस्त 09 घंटे कुल 26 घंटे कांग्रेस का आरोप- फिल्मकार संदीप के भाजपा से संबंध रविवार को कांग्रेस ने संदीप सिंह का भाजपा से कनेक्शन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, सुशांत की मौत मामले में संदीप सिंह का नाम सामने आया है, आखिर संदीप का भाजपा से क्या संबंध है, संदीप को कौन बचा रहा है? सिंघवी ने कहा, "बीते कुछ महीनों में संदीप ने 53 बार महाराष्ट्र भाजपा दफ्तर में फोन किए हैं। संदीप सिंह ने ही लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनाई थी। इसके पोस्टर को उस वक्त के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रिलीज किया। इससे पहले, सिंघवी के पार्टी नेता और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुझे संदीप के बारे में ड्रग कनेक्शन की शिकायत मिली है। इनकी शिकायत सीबीआई को भेजेंगे। सुशांत मामले से भाजपा का कोई संबंध नहीं : दानवे केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीबीआई जांच का विरोध ‘किसी’ को बचाने के लिए कर रहे थे और अब वे लोग इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर उन्होंने कहा कि इस मामले से भाजपा को कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच्चाई सामने लाना चाहते हैं। हालांकि कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे क्योंकि उन्हें पता था कि मामले में कुछ गड़बड़ी है। वे किसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुंबई में डीआरडीओ गेस्टहाउस के बाहर जमा मीडियाकर्मियों की भीड़। https://ift.tt/3jwumaK

राजकुमार राव के जन्मदिन पर उनके डायरेक्टर्स ने सुनाए उनसे जु़ड़े किस्से, 'स्त्री' के निर्देशक बोले- वे अपने अलावा सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी याद रखते हैं राजकुमार राव आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 31 अगस्त 1984 को हरियाणा के गुड़गांव में हुआ था। इस मौके पर उनकी फिल्मों 'न्यूटन', 'मेड इन चाइना' और 'स्त्री' के डायरेक्टर्स ने अभिनेता से जुड़े किस्से बताते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजकुमार का बचपन जॉइंट फैमिली में गुजरा, जहां सभी को फिल्म देखने का बहुत शौक था। स्कूल के दिनों से ही उनकी खासी रुचि एक्टिंग और डांसिंग में थी। दिल्ली से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग कि ट्रेनिंग ली और फिर फिल्मों में करियर बनाने के मुंबई का रुख किया। वहां उन्होंने आम लोगों कि तरह स्ट्रगल किया और सैकड़ों ऑडिशन देकर उन्होंने अपना मुकाम बनाया है। राजकुमार राव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में आई दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से की। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया जैसे 'रागिनी MMS 2', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर पार्ट 2', आमिर खान की फिल्म 'तलाश' लेकिन उन्हें उनका ब्रेक थ्रू मिला 2013 में आई फिल्म 'काय पो चे' से। 'शाहिद' ने दिलवाया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हंसल मेहता की फिल्म 'शाहिद' के लिए मिला बेस्ट ऐक्टर का नेशनल अवॉर्ड साथ ही इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आने वाली फिल्म क्वीन (2014), अलीगढ़ (2016) और ट्रैप्ड (2016) में उनके काम को काफी सराहना मिली। 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' ने उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिलवाया। इंडिया से ऑस्कर के लिए गई थी 'न्यूटन' 'न्यूटन' जैसी फिल्म ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया। इसने उन्हें कमर्शियल सक्सेस के साथ कई अवॉर्ड्स भी दिलाए। उन्हें बेस्ट एक्टर एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड से नवाजा गया। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 67वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया। साथ ही ये भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजे जाने वाली फिल्म भी बनी। फिल्म 'राब्ता' में निभाया 324 साल के बूढ़े का रोल दिनेश विजन की फिल्म 'राब्ता' में राव ने 324 साल के बूढ़े का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं राजकुमार राव एक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। अपने किरदार के लिए राजकुमार को प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लेना पड़ा जिसके लिए उन्हें रोज 5 से 6 घंटे लगते थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2018 में उनकी फिल्म आई 'स्त्री' जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म राजकुमार राव के करियर में अब तक सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। पिछले साल 2019 में उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। 'मेड इन चाइना', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जजमेंटल है क्या'। अमित मसुरकर, डायरेक्टर (न्यूटन) फिल्म 'न्यूटन' के डायरेक्टर अमित मसुरकर ने राव के बारे में बताते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं राजकुमार राव को उनकी पहली फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से जानता हूं। उस समय मैं उस फिल्म को मेकिंग शूट करने के लिए आया था और हम लोग छत्तीसगढ़ में एक 2 स्टार होटल में शूट कर रहे थे। जहां पर हमारे कमरे में टीवी नहीं था और राजकुमार को क्रिकेट इतना पसंद था कि उन्होंने उस होटल के नीचे जो इलेक्ट्रॉनिक शॉप थी उसे खुलवाया और रात में बैठकर वहां क्रिकेट मैच देखा करते थे।' डेडिकेशन के चलते बाल घुंघराले रखवाए 'न्यूटन' की शूटिंग के दौरान न्यूटन के शूट से 3 से 4 महीने पहले उन्होंने एक दिन मुझे कॉल किया और उन्होंने मुझे हाकिम सलीम के सलून में बुलाया। 'न्यूटन' में उनके बाल घुंघराले हों यह आइडिया राजकुमार राव का था। उन्होंने कहा कि उन्होंने साइंटिस्ट आइजक न्यूटन की पिक्चर देखी थी और उसमें उनके बाल उसी तरीके से बिखरे हुए और घुंघराले थे तो उन्होंने भी सोचा कि अगर यह छोटा सा बदलाव अपने बालों में करेंगे तो शायद थोड़ा सा अंश उन्हें मिल जाए और उनकी यह बात और उनका यह डेडिकेशन मुझे बहुत पसंद आया।' एक्शन सीन करने में निपुण है राजकुमार 'फिल्म के दौरान मुझे पता चला राजकुमार राव मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट है जो कम लोग जानते हैं। इस फिल्म के एक सीन में राजकुमार राव बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हैं और जिस तरीके से उन्होंने किक मारी उससे मैं बहुत इंप्रेस हुआ। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्हें अक्सर ऐसी फिल्मों में कास्ट किया जाता है जिसमें उनका किरदार इंटेंस हो और जहां उन्हें कुछ एक्शन सीन करना ही ना पड़ें। लेकिन वे एक्शन सीन बहुत अच्छे से कर सकते हैं। उनकी इस बात से मैं बहुत इंप्रेस हुआ।' रात को 3 बजे उठकर तैयार होते थे राजकुमार 'उस समय मुझे याद है कि उनका कॉल टाइम सुबह 6:00 बजे हुआ करता था जिसके लिए राजकुमार राव रात को 3:00 बजे उठते थे, एक्सरसाइज करते थे। 2 घंटा उन्हें मेकअप करने में लगता था और उसके बाद 6:00 बजे शार्प सेट पर आ जाते थे। अपने काम को लेकर इतना डेडिकेशन दिखाना उनकी बहुत अच्छी बात है। अपनी फिटनेस को लेकर भी वह हमेशा कंसर्न रहते हैं। मैं यही कहता हूं कि जितने भी लोग फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहते हैं उन्हें राजकुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए।' मिखिल मुसाले, डायरेक्टर (मेड इन चाइना) 'मेड इन चाइना मेरी पहली हिंदी फिल्म थी लेकिन राजकुमार राव ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। वे सेट पर सबको कंफर्टेबल कर देते हैं। मुझे याद है कि शूटिंग के पहले दिन उन्होंने माइक पर एक गाना गाया था और सभी यूनिट मेंबर को डांस करवाया था ताकि सभी जो अलग-अलग जगह से और बैकग्राउंड से आए हैं एक-दूसरे के साथ कंफर्टेबल हो जाए।' 'साथ ही जब मैं शूटिंग के 15 -20 दिन पहले चाइना गया था रेकी के लिए तब मुझे राजकुमार का फोन आया था और उन्होंने मुझे कहा कि वो अहमदाबाद में हैं। वे दरअसल अहमदाबाद इसीलिए गए थे क्योंकि फिल्म में उनका किरदार गुजराती बिजनेसमैन का है और उस किरदार में उतरने के लिए वे उस जगह पर रह रहे थे। उनकी यह क्वालिटी कि वे अपने रोल को स्टडी करते हैं, प्रीपेयर करते हैं और उस पर मेहनत करते हैं यह बहुत ही इंप्रेसिव है।' अमर कौशिक, डायरेक्टर (स्त्री) 'राजकुमार राव एक ऐसे इंसान हैं जिनसे आप अपने दिल से की बातें शेयर कर सकते हैं और वह बहुत ही ध्यान से आपकी बातें सुनते हैं। वे बेहद ही सात्विक खाना खाते हैं। वे पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं और सेट पर उनका खाना छोटी-छोटी कटोरी में आता है जैसा कि हम सब बचपन में खाया करते थे। अगर वे कहीं बाहर जा रहे होते हैं तो वो ढाबे में रुक कर खाना भी पसंद करते हैं।' 'सेट पर सबसे ज्यादा छिछोरे या मस्तीखोर अगर कोई थे तो वो थे राजकुमार राव। उनकी सबसे यूनिक क्वालिटी ये है कि वे खुद के डायलॉग तो याद रखते ही थे लेकिन सामने वाले एक्टर के डायलॉग भी उन्हें याद होते थे। तो अगर सामने वाला कभी अपने डायलॉग भूल जाता था तो राजकुमार खुद उसे याद दिलाया करते थे। वे अपने किरदार में इतना डूब जाते हैं कि हम सेट पर उन्हें राजकुमार की जगह विक्की बुलाया करते थे।' 'सेट पर राजकुमार राव को देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्होंने बहुत इंटेंस रोल निभाए हैं, वो हमेशा मस्ती के मूड में रहते थे। मुझे लगता है कि उनके अंदर बहुत सारा कमर्शियल मसाला है जो अभी और एक्सप्लोर होना बाकी है। वे इंटेंस किरदार भी बखूबी निभाते हैं।' 'राजकुमार राव को 90 के दशक का लगभग हर गाना याद है। वो पुराने गाने ना सिर्फ सुनना पसंद करते हैं बल्कि उन्हें हर गाने का सिग्नेचर स्टेप भी याद है। वे सेट पर हम सबके सामने इन गानों पर सिग्नेचर स्टेप करके दिखाया करते थे। सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे से लेकर कई अजीबोगरीब गाने भी उन्हें पूरी तरीके से याद है।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today On the birthday of Rajkumar Rao, his directors narrated stories related to him, the director of 'Stree' said - He remembers the dialogue of the actor in front of him. https://ift.tt/3jGlejV

अंकित आचार्य बोला- मां-बाप का ख्याल रखने के लिए सुशांत भइया स्टाफ को 1 लाख रु तक देते थे, भइया पर इंटरव्‍यू देने के बाद मेरी नौकरी चली गई सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व मैनेजर अंकित आचार्य का कहना है कि वो सुशांत को न्‍याय दिलाने की मुहिम में जुटे हुए हैं, इसलिए उनके वर्तमान बॉस ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। उसने बताया कि सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे। दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में अंकित ने सुशांत समेत सैफ अली खान और करीना से जुड़ा अनुभव भी बताया। अंकित के मुताबिक सैफ बहुत गाली गलोज करते हैं। प्रस्तुत है अंकित से हुई बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल- रिया का क्‍लेम है कि सुशांत के उनके पिता के साथ संबंध अच्‍छे नहीं थे। कितनी हकीकत है इसमें? अंकित- 'भइया अपने पापा से बातें तो करते थे। यह बात है कि 2019 से पहले उनके पापा कभी मुंबई नहीं आए। मगर फोन पर बातें तो हुआ करती थीं। हफ्ते में कितनी बार होती थीं, वह तो पता नहीं, मगर बातें होती तो थीं।' सवाल- सुशांत अपने पापा के बारे में आप लोगों से या घर में किसी से क्‍या बातें करते थे? अंकित- 'वो पापा को मिस करते थे। मम्‍मी को भी लगातार मिस करते थे। पापा से तो बातें होती ही थीं। फोन पर बातों के दौरान कभी झगड़ा वगड़ा नहीं हुआ था।' सवाल- पिछले पांच-छह सालों में सुशांत कितना पटना आना-जाना करते रहे? अंकित- 'एक बार तो गए थे। मुंडन करवाने के समय। मैंने तो एक ही बार देखा था।' सवाल- आप लोगों को रिया की तरफ से कथित तौर पर नौकरी से हटाने का मामला अक्‍टूबर 2019 से हो रहा था? उस वक्‍त क्या सुशांत ने रिया को रोका था? अंकित- 'वह मुझे तो मालूम नहीं। सितंबर में उनके यूरोप ट्रिप के दौरान मैं गांव चला गया था। उनके आने पर हमलोगों को निकाल दिया। मैंने पूछा भी कि भइया से बात करवाइए तो उन्‍होंने नहीं करवाई। जवाब मिला कि भइया बाहर गए हुए हैं, वो आएंगे तो बात कर लेना। बाद में भइया को कॉल किया और मैसेज भी तो लगा नहीं। मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।' सवाल- बाद में कभी उनके घर पर जाकर मिलने की कोशिश करते रहे? हटाने का रीजन पता चला? अंकित- 'रीजन भी नहीं बताया। स्‍टाफ ने बताया कि मैडम से बात कर लो। बाद में पता चला कि मैडम रिया हैं। मिलने की कोशिश भी की थी मैंने, पर गार्ड बिल्डिंग में जाने नहीं देता रहा।' सवाल- आप दो साल साथ रहे सुशांत के साथ। उस दौरान संदीप सिंह आए कभी? अंकित- 'मैंने तो देखा नहीं कभी। सुना था केवल कि पवित्र रिश्‍ता के समय तक दोनों की दोस्‍ती थी। पर 2012 या 2013 के बाद से उनकी दोस्‍ती टूट गई थी।' सवाल- दोस्ती टूटने के पीछे की वजह के बारे में कोई जानकारी? अंकित- 'वजह तो नहीं मालूम। पर 2012-13 से लेकर और जब तक मैं सुशांत भइया के साथ था, तब तक तो मैंने कभी संदीप सिंह को आते नहीं देखा। हां, अब फोन पर बातें होती होंगी तो वो पता नहीं।' सवाल- मर्डर के पीछे मोटिव होता है। आप को क्‍या लगता है क्‍या वजह होगी? अंकित- 'यह तो पता नहीं। नीरज कभी बोलता है, जूस दिया 14 की सुबह। फिर बयान पलट देता है। मेरे ख्‍याल से तो 13 जून की रात ही भइया को मार दिया गया था। मगर नीरज, दीपेश वगैरह कोई जिम्‍मेदारी नहीं ले रहे कि पार्टी हुई थी रात को।' 'जब मारा गया उन्‍हें, तो देखना चाहिए था न। नीरज वगैरह को एक्‍स्‍ट्रा पैसे भी देते थे घर जाने के वक्‍त। 50 हजार से एक लाख तक भी। पर 13 की रात को कोई मार कर चला गया पर आप लोग देखते तक नहीं।' सवाल- पर पुराने कुक का कहना है कि पार्टी हुई नहीं? अंकित- 'बयानों में बहुत उलटफेर है। क्राइम सीन पर मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ होनी चाहिए। मुझे तो 14 जून की दोपहर दो बजे इस वारदात का पता चला था। मैं 'सोन चिरैया' देख रहा था, जब मेरे एक दोस्‍त का मैसेज आया था। मैं फिर उनकी बिल्डिंग की तरफ गया। बाहर ही रहा, क्‍योंकि डर लग रहा था।' सवाल- जिस बंदे ने आपको जान से मारने की धमकी दी, उसका नंबर सेव किया? एक्‍सेंट से कैसा लग रहा था वो, मुंबइया हिंदी बोल रहा था? अंकित- 'नहीं। मैं काफी डर गया था। मैंने कॉल लॉग से नंबर ही डिलीट कर दिया था। एक इंटरव्यू में मैंने ये बात बोली भी थी। वो वैसे खड़ी हिंदी बोल रहा था। तू तड़ाक करते हुए। इंटरव्‍यू में मैंने ये बोला तो उसके बाद से कॉल्‍स आने बंद हो गए थे। पर भइया के लिए तो लड़ूंगा ही। वो कॉल दस से 15 दिन पहले आया था। वो कॉल 15 सेकेंड का था।' सवाल- अभी कहां काम कर रहे हो आप? अंकित- 'चैनलों पर इंटरव्‍यू देने के चलते मुझे काम से निकाल दिया गया। ठाणे के एक बिजनेसमैन हैं, वहां काम पकड़ा ही था। वो शायद डर गए होंगे कि पता नहीं सीबीआई वगैरह मुझसे पूछताछ करने लगे या आगे भी धमकी भरे कॉल्‍स आते रहे। वहां मैंने सात दिन काम किया। उसके पैसे मगर मिल गए मुझे।' सवाल- सुशांत से पहले कहां काम करते थे? अंकित- 'सैफ अली खान के स्‍पॉट बॉय का काम था। शूट पर उनके साथ जाया करता था। मगर उनकी गाली-गलौज के चलते दो साल बाद काम छोड़ दिया। मसाज भी करवाते थे मुझसे तो मां-बहन की गालियों से ही शुरूआत होती थी। थोड़े अजीब से थे।' 'करीना मैडम अच्‍छी थीं। टिप के तौर पर 500 रुपए दिया करती थीं। सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अंकित ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 2012-13 के बीच काम किया था। उसके मुताबिक सुशांत भइया अपने स्‍टॉफ को घर जाने के वक्‍त मां-बाप का ख्याल रखने के लिए 50 हजार से लेकर लाख रुपए तक देते थे। https://ift.tt/2EICUwj

रिया ने अंकिता लोखंडे को कहा था सुशांत की विधवा, अंकिता ने हैप्पी फेसेस के साथ बताया क्या है पावर ऑफ वुमन अंकिता लोखंडे ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पॉजिटिव कैप्शन के साथ हैप्पी फेसेस की फोटो शेयर की हैं। जिसमें लिखा था- लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर रो देती हैं, पर लाइफ की बड़ी से बड़ी मुश्किल हंसते हंसते हैंडिल कर लेती हैं। इसके साथ अंकिता ने हैशटैग लिखा है पावर ऑफ वुमन। रिया ने इंटरव्यू में कसा था तंज अंकिता का यह रिएक्शन तब आया है जब रिया ने एक इंटरव्यू में अंकिता को सुशांत के परिवार के साथ देने पर उन्हें सुशांत की विधवा कहा था। अंकिता लगातार सुशांत के परिवार के साथ खड़ी हुई हैं। इसके पहले भी रिया के क्ल्स्ट्रोफोबिया वाले बयान पर उन्होंने सुशांत का प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग लेता हुआ एक वीडियो शेयर किया था। ## 7 साल तक रिश्ते में थे अंकिता-सुशांत अंकिता और सुशांत लगभग 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। इन दोनों का रिश्ता टीवी शो पवित्र रिश्ता के साथ शुरू हुआ था। रिया के इंटरव्यू के बाद अंकिता ने भी इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था- मैं और सुशांत 23 फरवरी 2016 तक साथ थे। उन्हें कभी भी डिप्रेशन में नहीं देखा और न ही किसी भी मनोचिकित्सक से मुलाकात करते हुए देखा। वह पूरी तरह से ठीक थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फोटो अंकिता लोखंडे के इंस्टाग्राम से साभार https://ift.tt/2YNafgm

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लता मंगेशकर के घर प्रभुकुंज को बीएमसी ने किया सील, फैमिली ने स्टेटमेंट जारी कर बताया लताजी सेफ हैं बीएमसी ने स्वरकोकिला लता मंगेशकर की बिल्डिंग को सील कर दिया है। दक्षिण मुंबई के चांबला हिल इलाके की प्रभुकुंज बिल्डिंग में लता मंगेशकर रहती हैं। खबरों के अनुसार इस बिल्डिंग में रहने वाले 5 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए, जिसके बाद ऐहतियातन बीएमसी ने यह कार्रवाई की है। हालांकि लता जी और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित हैं। परिवार ने कहा- लताजी सेफ हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें इस बारे में लता मंगेशकर के परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें लिखा है- कृपया हमारे परिवार के लोगों की हेल्थ को लेकर किसी भी अफवाह पर ध्यान दें। हम अत्यंत सावधानी बरत रहे हैं और सभी सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए सहयोग कर रहे हैं। भगवान की कृपा से और आप सब लोगों की शुभकामनाओं के चलते हम सभी सुरक्षित हैं। स्टेटमेंट में आगे कहा है- हमें शनिवार को पूरी शाम कॉल द्वारा पूछताछ की गई कि क्या प्रभुकुंज को सील कर दिया गया है। बिल्डिंग सोसायटी और बीएमसी ने इसे महामारी की शुरुआत से सील कर दिया है क्योंकि हमारे घर के आस-पास और इमारत में कई सीनियर सिटीजन हैं, और सावधानियां जरूरी हैं। यहां तक कि हमने गणेश उत्सव भी इस बार पारिवारिक रूप से मनाया है। ताकि सोशल डिस्टैंसिंग बनी रहे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today BMC sealed Lata Mangeshkar's house Prabhukunj due to Corona virus infection family issued statement saying that Lataji is safe https://ift.tt/3jtLaPC

एक्ट्रेस ने लिखा- मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुझे मुंबई पुलिस का डर, हिमाचल प्रदेश पुलिस या फिर केंद्र से सुरक्षा मिले कंगना रनोट की मानें तो उन्हें मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस का है। उन्होंने रविवार को अपने एक ट्वीट में यह बात लिखी। दरअसल, कंगना लगातार बॉलीवुड के मूवी माफिया और ड्रग माफिया के बारे में बात कर रही है। इसे लेकर भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार से उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की थी। लेकिन जब सुरक्षा नहीं दी गई तो उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया। जवाब में कंगना ने राम कदम का शुक्रिया अदा किया। साथ ही मुंबई पुलिस की सुरक्षा लेने से इनकार किया। कंगना ने राम कदम के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, "चिंता करने के लिए आपका शुक्रिया सर। मैं अब मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से डरी हुई हूं। मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा दी जाए या फिर सीधे केंद्र से प्रोटेक्शन मिले। मुंबई पुलिस नहीं प्लीज।" राम कदम ने ट्वीट में क्या लिखा था राम कदम ने अपने ट्वीट में लिखा था, "4 दिन से ज्यादा का वक्त बीत गया, जबसे कंगना रनोट बॉलीवुड के ड्रग माफिया और नेक्सस को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक उन्हें किसी तरह की सुरक्षा नहीं दी है।" ## अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "क्या महाराष्ट्र सरकार उनके खुलासों से डर रही है, जो ताकतवर लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं? क्या उनके खुद के लोग इसमें शामिल हैं, जिसके चलते इसे कवरअप किया जा रहा है।" ## नारकोटिक्स ब्यूरो की मदद करना चाहती हैं कंगना दरअसल, 26 अगस्त को सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग का एंगल सामने आने के बाद कंगना ने एक के बाद एक ट्वीट कर बॉलीवुड में फैले ड्रग माफिया के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, "मैं नारकोटिक्स ब्यूरो की मदद करना चाहूंगी, लेकिन मुझे केंद्र सरकार से सुरक्षा की दरकार है। मैंने न केवल अपने कॅरियर को बल्कि अपने जीवन को भी खतरे में डाल दिया है। यह स्पष्ट है कि सुशांत कुछ डर्टी सीक्रेट्स जान गया था, इसलिए उसे मार दिया गया।" ## कंगना ने आपबीती भी बताई थी इसके पहले कंगना ने दो ट्वीट और किए थे, जिनमें से एक में उन्होंने आपबीती लिखी थी। कंगना ने लिखा था, "मैं उस वक्त नाबालिग थी, जब मेरा मेंटर ही मेरा शोषक बन गया था। उसने मेरे ड्रिंक्स में नशा मिलाकर मुझे पुलिस में जाने से रोकने की कोशिश की। जब मैं सफल हो गई और मुझे फेमस फिल्मी पार्टियों में एंट्री मिली तो सबसे चौंकाने वाली और भयावह दुनिया मेरे सामने आई जिसमें ड्रग्स, अय्याशी और माफिया सब कुछ था।" ## हाउस पार्टी के राज खोले एक अन्य ट्वीट में कंगना ने बॉलीवुड की हाउस पार्टीज के राज खोले थे। उन्होंने लिखा था, "फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय दवा कोकीन है। यह लगभग हर एक हाउस पार्टी में इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत महंगा है, लेकिन शुरुआत में जब आप हाई प्रोफाइल लोगों के घरों में जाते हैं तो इसे मुफ्त में दिया जाता है। एमडीएमए क्रिस्टल पानी में मिलाया जाता है। यह बिना बताए आपको दिया जाता है। ## कंगना रनोट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1.बॉलीवुड गैंग को कंगना की खरी-खरी:मैं अपनी दुश्मनी क्यों न निकालूं? मैं उन्हें नहीं मारूंगी तो वो मुझे मार देंगे- सुशांत की मौत के बहाने अपना एजेंडा चलाने के आरोप पर बोलीं कंगना 2.कंगना आर-पार की लड़ाई को तैयार:कंगना रनोट बोलीं- अपने जीवन को भी खतरे में डाल दिया है, सरकार मुझे सुरक्षा दे तो मैं नारकोटिक्स ब्यूरो की मदद करना चाहूंगी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kangana Ranaut Says She Is More Scared Of Mumbai Than Movie Mafia Goons https://ift.tt/2YKNcTe

जिनिलिया देशमुख बोलीं- तीन हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव निकली थी, आइसोलेशन के 21 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब रिपोर्ट निगेटिव आ गई बॉलीवुड एक्ट्रेस जिनिलिया देशमुख ने हाल ही में खुलासा करते हुए बताया है कि तीन सप्ताह पहले वे कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन में रहना पड़ा। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर इस बारे में बताया। जिनिलिया ने पोस्ट में लिखा कि 'नमस्ते, तीन सप्ताह पहले मैं कोविड पॉजिटिव निकली थी। पिछले 21 दिनों से मैं असिम्प्टोमैटिक थी। भगवान की कृपा से आज मेरा कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। मेरे साथ चल रहे आशीर्वादों की वजह से इस बीमारी के साथ मेरी लड़ाई बहुत आसान हो गई, लेकिन साथ ही मुझे ये भी स्वीकार करना होगा कि आइसोलेशन के ये 21 दिन मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण रहे।' अकेलेपन से निपटना बेहद मुश्किल हो जाता है आगे उन्होंने लिखा, 'फेसटाइम और अन्य डिजिटल एप पर बिताए गए समय की कितनी भी राशि अकेलेपन की बुराई को नहीं मार सकती है। मैं अपने परिवार और प्रियजनों के पास वापस आकर बेहद खुश हूं। खुद को प्यार करने वाले परिजनों के करीब रखें... वही सच्ची ताकत है और सबको सिर्फ इसी की जरूरत है।' 'जल्दी से टेस्ट कराएं, स्वस्थ खाएं, इस राक्षस से लड़ने का एकमात्र तरीका यही है कि स्वस्थ रहें। जिनिलिया का प्यार।' कई बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके ठीक बता दें कि जिनिलिया से पहले भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक हो चुके हैं। जिनमें प्रमुख नाम अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का है। इनमें से जहां अमिताभ को 20 दिन से ज्यादा वक्त तक अस्पताल में रहना पड़ा था, वहीं अभिषेक को 28 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जिनिलिया ने बताया कि 21 दिन पहले वे कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। हालांकि अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। https://ift.tt/3b8luVu

एक्स मैनेजर श्रुति ने सुशांत की बहन मीतू को बताया था सुशांत डिप्रेशन में थे, अब सोमवार को मीतू से पूछताछ करेगी सीबीआई सुशांत की मौत, रिया के आरोप और डिप्रेशन की बातों के बीच एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी और उनकी बहन मीतू सिंह के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से हुआ है। जिससे यह साफ हो गया है कि सुशांत डिप्रेशन में थे, यह बात उनकी बहन को पता थी। इस चैट में श्रुति ने डॉक्टर का नंबर और सुशांत के लिए प्रिस्क्राइब की गई दवाओं का नाम भी बताया गया है। जी न्यूज की खबर के अनुसार इस चैट के स्क्रीन शॉट में मीतू ने खुद श्रुति से बात करते हुए डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। यह चैट 26 नवंबर 2019 की है। श्रुति ने इस चैट में वह प्रिस्क्रिप्शन भी शेयर किया है जो डॉक्टर ने 10 दिन के लिए उन्हें दिया था। इस चैट में उनकी बहन मीतू का नाम नीतू दीदी लिखा है। हालांकि वायरल चैट के पहले ही सीबीआई, सुशांत की बहन मीतू को समन दे चुकी है। मीतू से सोमवार सुबह 11 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पूछताछ होगी। 8 जून से सुशांत के साथ थीं मीतू रिया के घर छाेड़ने के बाद मीतू ही 8 से 13 जून तक सुशांत के साथ थीं। सीबीआई मीतू से सुशांत के बारे में पूछ सकती है कि इतने दिनों में सुशांत का व्यवहार, बातचीत और मानसिक स्थिति कैसी थी। खबर यह भी है कि मीतू और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। इससे पहले रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका पर आरोप लगाया था कि उन्होंने नशे में रिया से दुर्व्यवहार किया था। इसी को लेकर प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ से भी सीबीआई पूछताछ करेगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant singh rajput Ex manager Shruti modi told Sushant's sister Meetu that he was in depression WhatsApp chat between two has been leaked https://ift.tt/2EEdJeh

बहन श्वेता सिंह ने की सुशांत की कहानी पर बन रही फिल्म शशांक के बायकॉट की मांग सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कथित रूप से उनके भाई पर बनाई जा रही फिल्म शशांक का बायकॉट करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस फिल्म को करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में आर्य बब्बर को कास्ट किया गया है, एक दिन पहले ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद श्वेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका बायकॉट करने की मांग की है। श्वेता ने लिखा- हर एक का बायकॉट करें श्वेता ने लिखा है - फिल्म का बायकॉट कीजिए और उनका भी जो इसे प्रमोट कर रहे हैं। इस ट्वीट में श्वेता ने कोमल नाहटा के उस ट्वीट को कोट किया है, जिसमें वे फिल्म के टीजर पोस्टर की जानकारी बता रहे थे। इस फिल्म को रोर प्रोडक्शन के बैनर में मारुत सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही डायरेक्शन सनोज मिश्रा का है। फिल्म में आर्य बब्बर के अलावा राजवीर सिंह भी है। इसकी शूटिंग पटना, लखनऊ, मुंबई में होगी। फिल्म के को-प्रोड्यूसर का दावा फिल्म के को-प्रोड्यूसर सुरजीत सिंह राठौर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे 15 जून को सुशांत के पोस्टमॉर्टम के वक्त कूपर हॉस्पिटल में भी मौजूद थे। उन्होंने यह भी कहा कि रिया को सॉरी बोलते हुए सुना था। सुशांत के फैमिली फ्रेंड नीलोत्पल मृणाल ने पोस्टर पर रिएक्शन देते हुए लिखा- तो यह है सुरजीत सिंह राठौड़ की वास्तविकता। टीवी और न्यूज में उनकी मौजूदगी इस प्रोजेक्ट के लिए उनका कवरअप था, शर्म आनी चाहिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput’s sister Shweta Singh demanded boycott of the film Shashank https://ift.tt/2YNR2uT

सुशांत की मौत के बहाने अपना एजेंडा चलाने के आरोप पर एक्ट्रेस ने कहा - मैं अपनी दुश्मनी क्यों न निकालूं? मैं उन्हें नहीं मारूंगी तो वो मुझे मार देंगे कंगना रनोट ने बॉलीवुड की उस गैंग को जमकर फटकार लगाई है, जो उन पर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस के बहाने अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगा रहे हैं। जो यह कह रहे हैं कि कंगना इस बहाने सिर्फ अपनी दुश्मनी निकाल रही हैं और जो उन्हें चुप रहने की सलाह दे रहे हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसे लोगों पर जमकर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वे (कंगना) अगर मनाली की जगह मुंबई में होतीं तो उन्हें कभी का मारकर लटका दिया गया होता। मैं उन्हें नहीं मारूंगी तो वो मुझे मार देंगे: कंगना रिपब्लिक भारत से बातचीत में कंगना ने भड़ास निकालते हुए कहा- मैं तो यहां मनाली में हूं, अगर मुंबई में होती तो कब का इन्होंने मुझे पंखे से लटका दिया होता। जब मैंने इनके खिलाफ पहली बार राज खोले थे, तब इन्होंने बहुत कोशिश की थी कि किसी तरह मुझे जेल में डलवा दें या मरवा डालें। तभी तो आज मैं सुशांत के लिए खड़ी हो पा रही हूं। अगर मैंने उस समय आवाज नहीं उठाई होती तो आज तो शायद इतना कुछ बताने को नहीं होता। मैं तो कितने सालों से बताती आ रही हूं। कुछ लोग यह कह रहे हैं कि मैं अपनी पर्सनल दुश्मनी निकालना चाहती हूं। क्यों न निकालूं मैं अपनी दुश्मनी? ये मैंने मणिकर्णिका की रिलीज के बाद कहा था कि मेरे लिए यह करो या मरो की स्थिति है। मैं क्यों मरूं? मैं मार कर निकलूंगी। मैं मरूंगी नहीं। कौन हैं वो लोग जो मुझे कहते हैं कि तुम अपनी दुश्मनी निकाल रही हो? अगर मैं अपने दुश्मनों को खत्म न करूं तो वो मुझे खत्म कर देंगे। मैं तो अपने दुश्मनों को खत्म करूंगी। 'जहां चाहूं, वहां काम कर सकती हूं' कंगना आगे कहती हैं - आप कौन होते हैं मुझे यह कहने वाले कि सुशांत केस में कंगना क्यों कूद रही हैं? मैं क्यों न कूदूं? जब मुझे ये लोग जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे घसीटा गया। मुझे पागल घोषित किया गया। तो मैं क्यों न इसमें आऊं। ऐसे लोगों को मैं सिर्फ एक ही बात कहना चाहती हूं कि अपना मुंह बंद रखिए। आप मुझे मेरे मौलिक अधिकारों के लिए लड़ने से नहीं रोक सकते। ये मेरे लोकतांत्रिक अधिकार हैं। मैं जहां चाहूं, वहां काम कर सकती हूं। मैं जहां चाहूं, वहां जिंदा रह सकती हूं। किसी को हक नहीं है मुझे पागल घोषित करने का। और तुम लोगों का हक नहीं है मुझे यह कहना कि तुम चुप रहो, तुम इसमें मत पड़ो। मेरी जिंदगी मेरी है। मुझे जीने का अधिकार है। और यह सुशांत के बारे में है। लेकिन यह मेरे बारे में भी है। यह जान लीजिए और दोबारा यह मत बोलिए। कंगना ने ट्विटर पर भी दी चुनौती कंगना रनोट ने ट्विटर पर भी अपने हेटर्स को चुनौती दी है। उन्होंने लिखा है, "उन सभी के लिए जो मुझे बर्दाश्त करते देखना चाहते हैं। जो सुशांत की बुलिंग और हैरेसमेंट की शिकायतों को नजरअंदाज करते हुए मुझे कह रहे हैं कि यह मेरे बारे में नहीं है। कृपया अपना मुंह बंद रखिए।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना रनोट का सुशांत सिंह राजपूत केस में को रोकने की कोशिश करने वालों के लिए जवाब- अपना मुंह बंद रखिए। https://ift.tt/2QG4dJO