Posts
फॉर्मूलों से भरी हुई बोझिल और बेरंग वेब सीरीज है प्रकाश झा की 'आश्रम', धूर्त बाबा के रोल में बेअसर रहे बॉबी देओल ये देखकर दुख होता है कि 'आश्रम' प्रकाश झा जैसे टैलेंटेड मेकर की प्रस्तुति है। उन बॉबी देओल की वेब सीरीज है जिन्होंने हाल ही में ‘क्लास ऑफ 83’ से अपनी दमदार वापसी की है। दिलचस्प बात तो ये कि नौ एपिसोड्स वाले इस पहले सीजन के बाद सीजन-टू की भी घोषणा हुई है। मेकर्स ने खुद को कोसों दूर रखा है कि ‘आश्रम’ उस बाबा राम रहीम सिंह से प्रेरित नहीं है, जो सलाखों के पीछे हैं। मगर असल में कहानी उन्हीं को ध्यान में रख बनाई गई है। वैसे ये शूट तो फैजाबाद, गोंडा और अयोध्या में हुई है, मगर इसका लोकेल काल्पनिक रखा गया है। मेरठ की पम्मी दलित वर्ग से आती है, पहलवानबाजी करती है, पर इलाके के सर्वण ऐसा नहीं होने देते। वो भी पूर्व मुख्यमंत्री हुकुम सिंह के सामने हो रहे मैच के दौरान। पम्मी के भाई के दोस्त को घोड़ी चढ़कर ब्याह रचाना है, लेकिन वो अरमान भी इलाके के सर्वण पूरा नहीं होने देते और आन की लड़ाई में पम्मी के भाई को लहूलुहान कर देते हैं। स्थानीय पुलिस का प्रमुख उजागर सिंह है, वो भी पम्मी का साथ नहीं देता है, तभी बाबा निराला की एंट्री होती है। वो सब ठीक कर देता है। जिसके बाद पम्मी के इलाके के लोग बाबा के भक्त से बन जाते हैं और यहीं से प्रदेश के सीएम और बाबा निराला में महाभारत शुरू हो जाती है। जिसके बीच में मोहरा बनती है इलाके की पुलिस, एक्स सीएम, पम्मी, उसका भाई और कुछ अन्य किरदार। ठीक से ट्रीटमेंट नहीं कर सके प्रकाश झा 'गंगाजल' में पुलिस के मकड़जाल और 'राजनीति' में नेताओं के दांव पेंच को बखूबी दिखाने वाले प्रकाश झा यहां चूक गए हैं। कसी हुई स्क्रिप्ट के साथ फिल्में बनाने वाले निर्देशक यहां अपने वेब शो के साथ डेली सोप सा ट्रीटमेंट कर गए हैं। कई जगहों पर एक-एक सीन चार से पांच मिनट के बने हैं। जबकि उनकी लम्बाई डेढ़ मिनटों की हो सकती थी। यह एंगेजिंग तो कतई नहीं है। उकताहट सी होने लगती है। कुटिलता और धूर्तता नहीं दिखा सके बॉबी बॉबी देओल ने हाल ही में 'क्लास ऑफ 83' में जोरदार एक्टिंग की थी। पर यहां बाबा निराला के किरदार में वो रम नहीं पाए हैं। ये किरदार हर तरह के गलत काम करता है, लेकिन उसकी क्रूरता को बॉबी सीन्स में नहीं ला पाए हैं। उनकी सौम्यता बाबा निराला की धूर्तता पर हावी दिखती है। बाकी किरदार भी प्रभावित नहीं कर पाते। अन्य किरदार भी नहीं कर सके प्रभावित उजागर सिंह सर्वण इंस्पेक्टर है और अक्खड़ है। दर्शन कुमार ने उसकी सामंती सोच को जाहिर करने की पूरी कोशिश की है। बाबा निराला के राइट हैंड भूपा स्वामी के रोल में चंदन रॉय सान्याल हैं। पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टर नताशा की भूमिका अनुप्रिया गोयनका ने प्ले की है। बाबा के बाद पूरी सीरीज में पम्मी व उसका भाई नजर आता है। उसे अदित पोहणकर और छिछोरे फेम तुषार पांडे ने प्ले किया है। दोनों का काम अच्छा बन पड़ा है। बाकी किरदार असरहीन हैं। सारे फॉर्मूले फिल्मों में देखे हुए हैं संवाद संजय मासूम के हैं। वो मजाकिया हैं, जो उनकी ताकत है, पर पटकथा में कसावट कम है। कहीं भी रोमांच की अनुभूति नहीं है। जैसे-जैसे किरदार आते हैं, वैसे-वैसे कहानी के राज आसानी से खुलते जाते हैं। फर्जी बाबाओं की ताकत को जरूर प्रकाश झा बखूबी पेश कर पाए हैं। पर इसे नौ एपिसोड्स में क्यों बनाया गया है, वो समझ से परे है। हर किरदार और कहानी में आने वाले मोड़ ठीक वैसे हैं, जैसे फॉर्मूला फिल्मों में दिखते रहे हैं। स्टार: 2/5 कलाकार: बॉबी देओल, अनुप्रिया गोयनका, अदिति पोहणकर, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे कहां देखें: एमएक्स प्लेयर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Review of Prakash Jha directed web series 'Aashram', Bobby Deol plays a godman under suspicion of misleading his followers. https://ift.tt/3hzXBsA
- Get link
- X
- Other Apps
बाबा के नेगेटिव किरदार में नहीं जमे बॉबी देओल, बोझिल और बेरंग है प्रकाश झा की 'आश्रम' वेब सीरज देखकर दुख होता है कि ‘आश्रम’ प्रकाश झा जैसे टैलेंटेड मेकर की प्रस्तुति है। बॉबी देओल स्टारर वेब सीरिज जिन्होंने हाल ही में अपनी दमदार वापसी ‘क्लास ऑफ 83’ से की है। दिलचस्प बात तो यह कि नौ एपिसोड वाले इस पहले सीजन के बाद सीजन टू की भी घोषणा हुई है। मेकर्स ने खुद को कोसों दूर रखा है कि ‘आश्रम’ उस बाबा राम रहीम सिंह से प्रेरित नहीं है, जो सलाखों के पीछे हैं। असल में मगर कहानी उन्हीं को ध्यान में रख बनाई गई है। यह शूट तो फैजाबाद, गोंडा और अयोध्या में हुई है, मगर इसका लोकेल काल्पनिक रखा गया है। मेरठ की पम्मी निचली जाति से आती है। पहलवानबाजी करती है, पर इलाके के सर्वण होने नहीं देते। वह भी मैच के दौरान एक्स सीएम हुकूम सिंह के सामने। पम्मी के भाई के दोस्त को घोड़ी चढ़कर ब्याह रचानी है, पर वह अरमान भी पास के सर्वण पूरे नहीं होने देते। आन की लड़ाई में पम्मी के भाई को लहुलुहान कर दिया जाता है। स्थानीय पुलिस का प्रमुख उजागर सिंह है। वह भी पम्मी का साथ नहीं देता। तभी बाबा निराला की एंट्री होती है। वह सब ठीक कर देता है। पम्मी के इलाके के लोग बाबा के भक्त बन जाते हैं। यहां से प्रदेश के सीएम और बाबा निराला में महाभारत शुरू होती है। बीच में मोहरे बनते हैं इलाके की पुलिस, एक्स सीएम, पम्मी व उसका भाई और कुछेक किरदार। राजनीति दिखाने में चूके प्रकाश झा ‘गंगाजल’ में पुलिस के मकड़जाल और ‘राजनीति’ में नेताओं के दांव पेंच को बखूबी दिखाने वाले प्रकाश झा यहां चूक गए हैं। कसी हुई स्क्रिप्ट की फिल्में बनाने वाले यहां अपने वेब शो के साथ डेली सोप सा ट्रीटमेंट कर गए हैं। कई जगहों पर एक-एक सीन चार से पांच मिनटों के बन गए हैं। जबकि उनकी लम्बाई डेढ़ मिनटों की हो सकती थी। यह एंगेजिंग तो कतई नहीं है। उकताहट सी होने लगती है। ‘क्लास ऑफ 83’ में बॉबी देओल ने हाल ही में जोरदार एक्टिंग की थी। पर यहां बाबा निराला के किरदार में वो जम नहीं पाए हैं। वह किरदार हर तरह के गलीज काम करता है, पर उसकी क्रूरता उन सीन में बॉबी ला नहीं पाए हैं। उनकी सौम्यता बाबा निराला के काइंयेपन पर हावी है। किरदारों में नहीं दिखा दम बाकी किरदार भी इंप्रेस नहीं कर पाते। उजागर सिंह सर्वण इंस्पेक्टर है। अक्खड़ है। दर्शन कुमार ने उसकी सामंती सोच को जाहिर करने की पूरी कोशिश की है। बाबा निराला के राइट हैंड भूपा स्वामी के रोल में चंदन रॉय सान्याल हैं। पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टर नताशा की भूमिका अनुप्रिया गोयनका ने प्ले की है। बाबा के बाद पूरी सीरिज में पम्मी व उसका भाई नजर आता है। उसे अदित पोहणकर और छिछोरे फेम तुषार पांडे ने प्ले किया है। दोनों का काम अच्छा बन पड़ा है। बाकी किरदार असरहीन हैं। संवाद संजय मासूम के हैं। वो विट्टी हैं, जो उनकी ताकत है। पर पटकथा में कसावट कमतर है। कहीं भी रोमांच की अनुभूति नहीं है। जैसे जैसे किरदार आते हैं, वैसे वैसे कहानी के राज आसानी से खुलते जाते हैं। फर्जी बाबाओं की ताकत को जरूर प्रकाश झा बखूबी पेश कर पाए हैं। पर इसे नौ एपिसोड में क्यों बनाया गया है, वह समझ से परे है। हर किरदार व कहानी में आने वाले मोड़ ठीक वैसे हैं, जैसे फॉर्मूला फिल्मों में दिखते रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bobby Deol is not in Baba's negative character, is cumbersome and colorless Prakash Jha's 'Ashram' web series https://ift.tt/31BBTyw
- Get link
- X
- Other Apps
एनसीबी की जांच आज से होगी शुरू, एम्स आज सौंप सकता है पोस्टमार्टम की फॉरेंसिक रिपोर्ट; सुशांत की बहन ने कहा- रिया अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में आज सीबीआई जांच का 8वां दिन है। केंद्रीय जांच एजेंसी आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके अलावा रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी सीबीआई टीम पूछताछ कर सकती है। गुरुवार को ईडी ने उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की है। उन्हें एक्सिस बैंक की एक ब्रांच में ले जाकर पूछताछ हुई। इस दौरान उनके लॉकर को भी खंगाला गया। इस बीच दिल्ली से मुंबई पहुंची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की टीम भी आज से इस केस में ड्रग्स एंगल को लेकर अपनी जांच शुरू करेगी। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और केशव से 14 घंटे तक पूछताछ की। यह पूछताछ मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्टहाउस में हुई। शौविक के बयान भी रिकॉर्ड किए गए। पिठानी से लगातार सातवें दिन जांच एजेंसी ने पूछताछ की। एम्स आज सौंप सकता है सुशांत के पोस्टमार्टम की फॉरेंसिक रिपोर्ट सुशांत की पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट की फॉरेंसिक पड़ताल कर रहा ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) आज अपनी निष्कर्ष रिपोर्ट सीबीआई को सौंप सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि एम्स की एक टीम सोमवार को मुंबई जा सकती है। टीम पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से मुलाकात करेगी। गुरुवार को एम्स में फॉरेंसिंक जांच टीम के हेड डॉक्टर सुधीन गुप्ता ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में बहुत सारी चीजें अधूरी हैं। अब हत्या के एंगल से जांच होनी चाहिए। सुशात के शव का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था। 20 लोगों से पूछताछ करेगी एनसीबी की टीम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, साहा, सुशांत की सह-प्रबंधक श्रुति मोदी और आर्य के खिलाफ मादक पदार्थ एवं साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 (बी) 28, 29 के तहत मामला दर्ज किया था। एनसीबी टीम ने ड्रग्स सप्लाई मामले में 20 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है, जिनमें चक्रवर्ती परिवार के अलावा गोवा के बिजनेसमैन गौरव आर्य, स्वेद लोहिया, क्वान एंटरटेनमेंट के पार्टनर जया साहा, पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी एजाज खान, फारूख बटाटा और बकुल चंदानी सहित अन्य लोग के नाम शामिल हैं। रिया के पिता से ईडी ने गुरुवार को 6 घंटे तक पूछताछ की है। आज उन्हें सीबीआई टीम भी तलब कर सकती है। ड्रग्स एंगल में किसकी क्या भूमिका? सूत्र ने बताया कि गौरव आर्य, अक्षित शेट्टी के साथ फरार है। उन्होंने यह भी कहा कि 16 अगस्त को गोवा में एक रेव पार्टी पर छापा मारा गया था, जिसमें आर्य ड्रग्स की सप्लाई करने में शामिल था। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने अक्टूबर, 2018 में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया था, जबकि मुंबई के खार में सर्वोदय वीडियो लाइब्रेरी के मालिक बकुल चंदानी को दिसंबर 2018 में मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कोकीन और एलएसडी के साथ गिरफ्तार किया था। ईडी के अनुरोध पर एनसीबी कर रही मामले की जांच ड्रग पेडलर्स के साथ रिया की सांठगांठ सार्वजनिक हो जाने के बाद, ईडी के अनुरोध पर एनसीबी भी मामले की छानबीन में जुट चुकी है। इससे पहले दिन में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया के जब्त किए गए दो मोबाइल फोन से कुछ सनसनीखेज निष्कर्ष निकाले। ईडी के दस्तावेजों में रिया के कथित बैंक धोखाधड़ी और ड्रग पेडलर्स के साथ संदिग्ध सांठगांठ का पता भी चलता है। सूत्रों ने बताया कि रिया ने सुशांत के डेबिट कार्ड के पासवर्ड को चुरा लिया था और इसके लिए उसने दिवंगत अभिनेता के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा की मदद ली। रिया के यौन शोषण के आरोप में बहन ने दिया जवाब गुरुवार को रिया ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि सुशांत के अपने परिवार से संबंध ठीक नहीं थे, उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका ने उनका शारीरिक उत्पीड़न किया। उनके आरोप पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने जवाब दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ट्वीट किया, 'काश, भाई उस लड़की से कभी न मिले होते। किसी को उसकी मर्जी के बिना गले ड्रग्स देना और फिर उसे समझाना कि तुम ठीक नहीं हो, उसे मनोचिकित्सकों के पास ले जाना, ये किस स्तर का हेरफेर है। तुम अपनी आत्मा को क्या जवाब दोगी।' अगले ट्वीट में श्वेता ने लिखा, 'रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हम अपने भाई को प्यार नहीं करते। हां ठीक है, इसी वजह से मैं जनवरी में अमेरिका से भारत आई थी क्योंकि जैसे ही मुझे पता चला की भाई चंडीगढ़ जा रहा है और वह ठीक नहीं है। मुझे अपना बिजनेस रोकना पड़ा और अपने बच्चों को पीछे छोड़ना पड़ा। दुख की बात यह थी कि जब मैं वहां पहुंची अपने भाई से मिल भी नहीं पाई। भाई पहले ही चंडीगढ़ से चला गया था क्योंकि रिया के लगातार कॉल आ रहे थे और कुछ काम की वजह से। परिवार उसके साथ हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।' वहीं, अन्य ट्वीट में श्वेता ने लिखा कि जब सुशांत चंडीगढ़ में रिया ने 2-3 दिन में लगातार 25 कॉल किए, क्यों? ऐसी क्या एमरजेंसी थी? बहन ने कहा-आपने नेशनल मीडिया में आकर मेरे भाई की छवि को धूमिल किया आप ने नेशनल मीडिया पर पर आकर मेरे भाई की छवि को धूमिल करने का काम किया। आपको लगता है कि आप ने जो किया है उसे भगवान नहीं देख रहे हैं। मैं ईश्वर में विश्वास करता हूं और मुझे विश्वास है, अब मैं यह देखना चाहता हूं कि वह आपके लिए क्या करेगा। भाजपा नेता ने कहा-एनआईए भी इस केस में हो सकता है शामिल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव ने कहा,"सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और अप्राकृतिक मौत की सीबीआई जांच कर रही है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) एनडीपीएस अधिनियम के तह ड्रग मामले की जांच कर रही है। केस लगातार बड़ा होता जा रहा है। एक साथ कई केस और नेटवर्क जुड़ रहे हैं। इसमें एनआईए को भी शामिल होना पड़ सकता है।" 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून को मुंबई में बांद्रा के अपने फ्लैट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया था। इसके बाद सुशांत के पिता के.के. सिंह द्वारा 25 जुलाई को पटना पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया, जिसमें उन्होंने रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सिद्धार्थ पिठानी को फिर एक बार आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। https://ift.tt/31wSV0W
- Get link
- X
- Other Apps
यश चोपड़ा के जन्मदिन पर होगी YRF म्यूजियम की घोषणा, पांच दशकों की विरासत देखने को मिलेगी वहां यश चोपड़ा के 89वें जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने अपने बैनर तले आठ से नौ फिल्मों की अनाउंसमेंट की तैयारी तो कर ही रखी है, साथ ही वो उनसे जुड़ा एक म्यूजियम भी खोलने वाले हैं। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया, 'आदित्य चोपड़ा वर्तमान में YRF प्रोजेक्ट-50 के ब्लू प्रिंट पर काम कर रहे हैं। साथ ही YRF म्यूजियम का अनावरण करने को लेकर भी उनकी एक बड़ी योजना है। आम जनता इस संग्रहालय में आ सकती है और YRF की विरासत के साक्षात दर्शन कर सकती है।' 'अमेरिका के फॉक्स लॉट स्टूडियो में जिस तरह से सिनेमाई इतिहास, वेशभूषा, दुर्लभ पोस्टर, फोटो और वीडियो को भव्य तरीके से दिखाया गया है, YRF संग्रहालय भी उसी भव्य डिजाइन को पेश करना चाहता है। इसमें वो अपने पांच दशकों की फिल्मों के प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम्स, सेट्स डिजाइन आदि का इस्तेमाल करेगा।' हालांकि, सूत्र ने जोर देते हुए बताया कि संग्रहालय शुरू होने में कुछ समय लगेगा। घोषणा निश्चित रूप से 50वें वर्ष के समारोह के एक भाग के रूप में होने जा रही है क्योंकि यह YRF संग्रहालय बनाना आदित्य चोपड़ा का सपना रहा है। लेकिन संग्रहालय बनाने में कुछ कुछ साल लग सकते हैं। यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को हुआ था। वहीं उनका निधन 21 अक्टूबर 2012 को हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अपने पिता यश चोपड़ा के साथ आदित्य चोपड़ा। https://ift.tt/32AlIRB
- Get link
- X
- Other Apps
डॉ. हरीश शेट्टी ने रिया चक्रवर्ती पर साधा निशाना, सवाल उठाया उन्होंने जो दवा बताई है वह डिप्रेशन के लिए है ही नहीं है, वे झूठ क्यों बोल रही हैं गुरुवार को रिया चक्रवर्ती ने एक बार फिर सनसनी फैलाकर खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की। इस कोशिश में वे मनोचिकित्सक हरीश शेट्टी का नाम ले बैठीं, जिसके बाद बॉलीवुड के नामी लोगों ने डॉ. हरीश शेट्टी के बारे में अपनी राय रखी। जिससे उनके झूठ का पर्दाफाश होता नजर आया। डॉ. ने विवेकरंजन अग्निहोत्री के ट्वीट्स को रि-ट्वीट किया और सवाल उठाया कि जिस दवा का नाम रिया ने लिया है वह डिप्रेशन की नहीं है, वे झूठ क्यों बोल रही हैं। रिया के इस दावे को किया खारिज रिया ने न्यूज चैनल आज तक को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही थी। रिया ने दावा किया था कि 2013 में डॉ. हरीश शेट्टी सुशांत का इलाज कर चुके थे और उनकी बताई दवा ही सुशांत लेते थे। रिया के अनुसार सुशांत को क्लस्ट्रोफोबिया था, जिसके लिए वे एक दवा लेते थे। दवा का नाम रिया ने मोडाफिनिल बताया था। हालांकि डॉ. हरीश शेट्टी ने खुद ये बातें नहीं लिखी हैं, लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इन्हें शेयर किया है। डॉ. हरीश शेट्टी ने विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें रिया के इंटरव्यू और होस्ट एंकर को उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के लिए सवाल उठाया है। विवेक ने लिखा- डॉ. हरीश शेट्टी का नाम लेना सबसे गैर-जिम्मेदार और अनैतिक व्यवहार है। मैं डॉ. शेट्टी को अच्छी तरह से जानता हूं। वे हाईएस्ट एथिक्स वाले डॉक्टर हैं वे कभी भी अपने पेशेंट की जानकारी डिस्कलोज नहीं करते। विवेक ने एक और ट्वीट किया - जो दवा रिया ने बताई है वह डिप्रेशन की नहीं है। एंकर इस बात को सच कैसे मान सकते हैं। सच पता करने का केवल एक ही रास्ता है साइकोलॉजिकल अटॉप्सी। ## सौम्या दिप्ता ने भी बताई कई बातें सौम्या दिप्ता ने भी अपने ट्वीट्स के जरिए रिया की मोडाफिनिल थ्योरी पर सवाल उठाए। उन्होंने कई ट्वीट्स में लिखा- मुझे पता है कि डॉ. शेट्टी ने सुशांत को कभी भी बाइपोलर या डिप्रेस्ड नहीं बताया। एनजाइटी एक आम परेशानी है। यह अवसाद नहीं है। मोडाफिनिल ऐसे केस कभी नहीं दी जाती है। रिया चक्रवर्ती जिस परामर्श की बात कर रही हैं, वह 2013 का है। प्रैक्टिस के अनुसार मेडिकल रिकॉर्ड्स केवल 5 साल तक के लिए प्रिजर्व रहते हैं। सुशांत 2013 से डॉ. शेट्टी से लगातार इलाज नहीं करवा रहे थे। उन्होंने कभी भी डिप्रेशन के लिए सुशांत का इलाज नहीं किया। यह सच नहीं है। डॉ. शेट्टी ने कभी भी किसी भी तरह के फोबिया या मानसिक बीमारी के लिए सुशांत का इलाज नहीं किया। मुझे यह जानने की उत्सुकता है कि रिया चक्रवर्ती को सुशांत के मेडिकल रिकॉर्ड्स के बारे में कैसे पता चला जो 2013 के थे? वे 2013 के मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के बारे में अब क्यों बोल रही हैं? डॉ. शेट्टी को क्यों घसीटा, जबकि उन्होंने सुशांत को डिप्रेस्ड नहीं बताया? डॉ. शेट्टी ने सुशांत को कभी बाइपोलर नहीं पाया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today psychiatrist Dr. Harish Shetty targeted Riya Chakraborty, questioned medicine she has told is not for depression, why are she lying? https://ift.tt/34FzPYC
- Get link
- X
- Other Apps
सिंगर पेपॉन की मां अर्चना महंता का निधन, ब्रेन स्ट्रोक के कारण पिछले डेढ़ महीने से हॉस्पिटल में थीं बॉलीवुड सिंगर पेपॉन की मां अर्चना का गुरुवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। अर्चना महंता असमी फोक सिंगर भी थीं। अर्चना पिछले डेढ़ महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थीं। उन्हें 14 जुलाई को एक ब्रेन स्ट्रोक हुआ , जिसके लिए शहर के पास के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ती गई। सीएम ने किया ट्वीट अर्चना को पहले से ही डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पार्किंसंस से पीड़ित थीं। डॉक्टरों ने स्ट्रोक के बाद उन्हें क्रिटिकल घोषित कर दिया था। अर्चना के डॉक्टर ने बताया कि स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का बायां हिस्सा पहले से ही लकवाग्रस्त था। सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने लिखा- आज, हमने राज्य के सांस्कृतिक दिग्गजों के बीच एक चमकता सितारा खो दिया है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की करता हूं। 6 दिन पहले पेपॉन ने शेयर की थी फोटो पेपॉन ने 6 दिन पहले ही हॉस्पिटल से आते वक्त का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें लिखा था- एक और दिन अस्पताल में। अब एक महीने से अधिक समय हो गया है! माँ अभी भी अपनी हालत से लड़ रही है और अच्छी तरह से लड़ रही है! आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद और हम उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Singer Papon mother Archana Mahanta passes away https://ift.tt/2QsEVyK
- Get link
- X
- Other Apps
रिया चक्रवर्ती बोलीं- हां मैंने सुशांत के शव के सामने 'सॉरी बाबू' कहा था, मैं और क्या कह सकती थी, उसकी मौत को मजाक बना दिया गया है सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इस मामले में उनके परिवार और फैंस के निशाने पर रहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गुरुवार को सामने आईं। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को लेकर सफाई दी। इस दौरान उन्होंने सुशांत की मौत की खबर मिलने से लेकर आखिरी बार उन्हें 'सॉरी बाबू' कहने और शवगृह में रुकने तक का पूरा घटनाक्रम बताया। न्यूज चैनल इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में रिया ने सुशांत की मौत की खबर मिलने को लेकर कहा, '14 जून को मैं दोपहर करीब 2 अपने घर में अपने भाई के साथ अपने कमरे में थीं। मेरी एक दोस्त हैं उनका मुझे फोन आया था कि ऐसी अफवाहें हैं कि ऐसा-ऐसा हुआ है तो इन अफवाहों को रोको अभी। वो नहीं जानती थीं कि मैं अपने घर में हूं। तो कहां हो तुम, सुशांत को बोलो कि वो बयान जारी करे और तभी मुझे लगा कि ऐसी अफवाह कैसे आ सकती है। और तभी 10-15 के अंदर ही कहीं से स्पष्टीकरण आ गया।' सुशांत का परिवार नहीं चाहता था कि मैं वहां जाऊं सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद उन्हें देखने के लिए उनके घर जाने के बारे में रिया ने कहा, 'नहीं मैं उनके घर नहीं गई थी। मैं टूट चुकी थी, मैं पूरी तरह सदमे में थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ऐसा कैसे हो सकता है। मुझे बताया गया कि उनके फ्यूनरल में आने वाले लोगों की लिस्ट में मेरा नाम नहीं हैं। इंडस्ट्री के काफी लोगों का नाम था, और मुझे उनसे पता चला कि मैं बिल्कुल नहीं जा सकती हूं। क्योंकि मेरा नाम नहीं है और वो लोग मुझे वहां नहीं चाहते। उनका परिवार नहीं चाहता था कि मैं वहां मौजूद नहीं रहूं।' फ्यूनरल के लिए आने वाले लोगों में मेरा नाम नहीं था रिया ने बताया 'मैं उनके फ्यूनरल में जाने के लिए तैयार थी, लेकिन मेरे इंडस्ट्री के जो एक-दो दोस्त इन्वाइटेड थे, उन्होंने फोन करके और एक ने मुझे घर आकर भी समझाया गया कि तुम वहां नहीं जा सकती। क्योंकि वो लोग तुम्हें नहीं चाहते, तुम लिस्ट में भी नहीं हो, तुम जलील होगी और तुम्हें निकाल दिया जाएगा, तुम्हारी मानसिक स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है। तो तुम मत आओ और ये बात मुझे दिन में ही पता चल गई थी, क्योंकि हम सुबह से इंतजार कर रहे थे कि कब हमें पता चलेगा कि कब मैं सुशांत से मिल सकूं और इसलिए मेरे दो दोस्तों ने मुझे कहा कि आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप उनकी बॉडी एकबार देखें। नहीं तो आपको इस बात पर कभी यकीन नहीं होगा, आप नहीं मान पाएंगी कि ऐसा हुआ है और ये स्वीकारना बहुत मुश्किल होता है।' इस वजह से सुशांत से कहा था 'सॉरी बाबू' शवगृह में सुशांत को आखिरी बार सॉरी बाबू कहने की वजह पूछे जाने पर रिया ने बताया, 'हां, तो ऐसे में कोई किसी और से क्या कहेगा, जो अपनी जान गंवा चुका हो? आई एम सॉरी कि आपने अपना जीवन खो दिया है, और आज आई एम सॉरी कि आपकी मौत को एक मजाक बना दिया गया है। मुझे खेद है कि आपकी आखिरी यादों के तौर पर आपके अच्छे काम, आपकी बुद्धिमत्ता और आपकी चैरिटी को याद नहीं किया जाएगा। मुझे खेद है कि सभी ने आपकी मौत का मजाक बनाया है और मुझे खेद है कि आपने अपना जीवन खो दिया। अगर इसे भी गलत अर्थों में लिया जाएगा तो अब क्या बोलेंगे।' शवगृह में सिर्फ 3-4 सेकंड तक ही रही थी शवगृह के अंदर रुकने को लेकर रिया ने कहा कि 'शायद 3-4 सेकंड रूकी होंगी। मुझे बाहर इंतजार करने के लिए कहा गया था। मेरे दोस्तों ने किसी से निवेदन किया था कि एक बार बॉडी देखना चाहती हैं, तो उन्होंने बोला कि एक बार जब पोस्टमार्टम खत्म हो जाएगा और बॉडी जब वैन की तरफ जाएगी फ्यूनरल के लिए उस समय आप देख सकते हैं। तो जब वहां से वैन के लिए निकली बॉडी तब मैंने बॉडी को 3-4 सेकंड के लिए देखा था और तब उन्हें सॉरी कहा था। तब मैंने सम्मान के तौर पर उनके पैर भी छुए थे। और मुझे लगता है कि भारतीय होने के नाते कोई भी समझ सकता है कि कोई किसी के पैर क्यों छुएगा।' इनपुट साभार: इंडिया टुडे Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती ने India Today को बताया कि वे शवगृह में सिर्फ 3-4 सेकंड के लिए रुकी थीं और इस दौरान उन्होंने सुशांत के शव के पैर भी छुए थे। https://ift.tt/2YEGfmZ
- Get link
- X
- Other Apps
महेश भट्ट के साथ वॉट्सऐप चैट पर बोलीं- 'वह सुशांत के लिए नहीं थी', अभिनेता के परिवार के आरोपों पर भी दी सफाई पिछले दिनों एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और फिल्म-मेकर महेश भट्ट के बीच हुई वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हुई थी। इसे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, रिया की मानें तो इन चैट्स का उनसे और सुशांत से कुछ लेना-देना नहीं था। रिया ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। आहत थी कि सुशांत ने वापस कॉल नहीं किया: रिया रिया ने कहा, "मैं इस बात से आहत थी कि सुशांत में मुझे वापस कॉल नहीं किया। वह मुझे वापस नहीं चाहता था। मैं आश्चर्य में थी कि क्या वह मुझे सिर्फ इसलिए दूर कर रहा था, क्योंकि मैं बीमार थी। लेकिन भट्ट साहब के साथ हुई बातचीत का इससे कोई लेना-देना नहीं है।" दरअसल, रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के बीच 8 जून को रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीन-शॉट वायरल हुए थे। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, रिया ने लिखा था कि वे आगे बढ़ गई हैं, जवाब में भट्ट ने उन्हें पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। इतना ही नहीं दोनों के बीच के 9 से 14 जून के चैट भी वायरल हुए थे और इनमें रिया ने महेश भट्ट का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि उन्होंने उन्हें एक बार फिर बचा लिया। डेटा डिलीट कराने के आरोप का भी खंडन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ने से पहले आईटी प्रोफेशनल को बुलाकर 8 हार्ड डिस्क से डेटा डिलीट करवाया था। लेकिन खुद रिया ने इस आरोप का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "यह निराधार आरोप है। मेरी जानकारी के मुताबिक, कोई हार्ड डिस्क नहीं थी और जब मैं वहां थी, तब तक वहां कोई आया भी नहीं। हो सकता है कि मेरे वहां से जाने के बाद सुशांत की बहन ने किसी को बुलाया हो। लेकिन इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं। मुझे यह भी पता नहीं कि सिद्धार्थ पिठानी ने ऐसा कुछ कहा है। मुझे लगता है कि बाकी चीजों की तरह यह भी एक मनगढ़ंत कहानी है।" सुशांत के परिवार के आरोपों को नकारा रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के परिवार ने अभिनेता के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी, उनकी जिंदगी को पूरी तरह कंट्रोल करने और उनके स्टाफ को बदलने के आरोप लगाए हैं। रिया ने इन दावों का भी खंडन किया है। वे कहती हैं, "मैंने उसकी जिंदगी को कंट्रोल करने के लिए कुछ नहीं किया। वह मुझसे पहले से सिद्धार्थ पिठानी को जानता था। सैमुअल मिरांडा (मैनेजर) को उसकी बहन प्रियंका ने हायर किया था। केशव (कुक), नीरज (हाउस कीपर) और दीपेश सावंत भी वहां मुझसे पहले से थे। यहां तक कि सुशांत ने उन्हें मुझसे इंट्रोड्यूस कराया था।" सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. रिया चक्रवर्ती-महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने किया था महेश भट्ट को मैसेज, जवाब में भट्ट ने कहा था- पीछे मुड़कर मत देखना 2. महेश भट्ट-रिया चक्रवर्ती के नए वॉट्सऐप चैट:सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने लिखा था- आपने मुझे फिर बचा लिया; जब एक्टर की मौत हुई तो भट्ट ने रिया को कॉल करने को कहा था 3. रिया चक्रवर्ती का नया दावा:एक्ट्रेस के वकील ने कहा- मौत से पहले सुशांत फोन पर रोते थे, परिवार को मुंबई बुला रहे थे, जब उनकी बहन आने को तैयार हुईं तो उन्होंने रिया को उनके घर भेज दिया Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत से 6 दिन पहले जब रिया चक्रवर्ती ने उनका घर छोड़ा था, तब महेश भट्ट को वॉट्सऐप किया था और लिखा था- मैं आगे बढ़ गई हूं। https://ift.tt/2QAoVL7
- Get link
- X
- Other Apps
बिल्डिंग के गार्ड का वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने मीडियाकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया, थोड़ी देर बाद हटा लिया वो वीडियो करीब महीनेभर से ज्यादा वक्त तक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती गुरुवार को अचानक एक्टिव हो गईं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद उन्होंने ट्विटर पर अपनी बिल्डिंग के वॉचमैन का एक वीडियो शेयर किया। जिसके जरिए उन्होंने बताया कि मीडियाकर्मियों ने गार्ड के साथ बदसलूकी की। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने इस वीडियो को हटा भी दिया। वीडियो शेयर करते हुए रिया ने लिखा था, 'राम मेरी बिल्डिंग का चौकीदार है। उसे चोट लगी है, उसे पीटा गया था। मीडियाकर्मी मेरे बिल्डिंग कंपाउंड में घुस आए और मेरे पिता और सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की।' आगे पूछने के अंदाज में रिया ने लिखा था, 'क्या ये अपराध नहीं है? क्या यहां कोई कानून भी है? क्या हम बर्बर हैं? क्या संबंधित अधिकारी इस पर ध्यान देंगे। #justiceforram' अपने ट्वीट में उन्होंने हैशटैग लगाते हुए राम के लिए न्याय भी मांगा था।' क्या था वीडियो में? वीडियो में रिया की बिल्डिंग का चौकीदार कह रहा था, 'मेरा नाम राम है, मैं इधर 10 साल से हूं। सिक्युरिटी गार्ड का काम करता हूं। लेकिन आज मीडिया वाले आए थे, मीडिया वाले इतना तंग कर रहे हैं कि हमको मार रहे हैं पीट रहे हैं। इधर चोट भी है। चोट आ गया है। इसकी वजह से मेरा घर पर भी बाल बच्चे हैं, हम लोगों को घर भी जाने को नहीं मिल रहा है। उसके लिए सब बवाल चालू है इधर बिल्डिंग में। सब लोग मीडिया वाले बोलते हैं कि उसको क्यों छोड़ा। हम लोगों को सब धमकी दे रहे हैं, ऊपर जाने के लिए बोलते हैं बार-बार और हमारे साथ मारपीट करते हैं।' हालांकि अब ये ट्वीट हटा लिया गया है। रिया के ट्वीट का स्क्रीनशॉट। गुरुवार को ही इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हुई एक्ट्रेस आज सुबह ही रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने साथ-साथ परिवार को भी मीडिया से जान का खतरा बताया था और मुंबई पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक कॉन्स्टेबल को रिया की बिल्डिंग के नीचे तैनात कर दिया। रिया ने लिखा हम इस तरह कैसे जिएंगे अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में रिया ने लिखा- 'यह मेरी बिल्डिंग कंपाउंड के अंदर का सीन है। इस वीडियो में जो आदमी है वह मेरे पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर इंद्रजीत चक्रवर्ती हैं। हम ईडी, सीबीआई और विभिन्न जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के जीवन पर खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन को बताया है। यहां तक कि वहां गए भी, किसी ने मदद नहीं की। हमने जांच अधिकारियों को सूचित किया है कि हमें उन तक पहुंचने में मदद करें, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। यह परिवार कैसे रहने वाला है? हम केवल मदद के लिए कह रहे हैं उन जांच एजेंसियों से जिन्होंने हमें पूछताछ के लिए बुलाया है। मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करती हूं कि हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम इन जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें। कोविड 19 के समय में कम से कम इतनी कानून और व्यवस्था तो बनाए रखें।' पिछले ट्वीट में की थी सीबीआई जांच की मांग इससे पिछला ट्वीट रिया ने 16 जुलाई को किया था। जिसमें उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुशांत सिंह मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की अपील की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं, उनके असमय निधन को एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है, हालांकि न्याय के हित में मैं आपसे हाथ जोड़कर सीबीआई जांच शुरू करने के लिए निवेदन करती हूं।' ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वीडियो में राम ने बताया कि इन दिनों मीडिया वाले बहुत परेशान कर रहे हैं। https://ift.tt/2YGvOPL
- Get link
- X
- Other Apps
अभिनेता महेश मांजरेकर से मांगी गई 35 करोड़ रुपए की फिरौती, एक शख्स को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया बॉलीवुड निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर से 35 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। पिछले दो दिन से मैसेज कर उनसे फिरौती की मांग की जा रही थी। मैसेज करने वाला खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम बता रहा था। अभिनेता की शिकायत पर मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने केस दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दादर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ हो। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने 32 वर्षीया एक शख्स को रत्नागिरी से पकड़ा है। मांजरेकर को जिस नंबर से फोन आया वह इसी शख्स के नाम पर रजिस्टर था। फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही कि क्या वाकई इसक शख्स का संबंध अबू सालेम से है या यह उसके नाम पर फर्जी ढंग से पैसे वसूलने का काम कर रहा था। गरीबी से तंग आकर मांगे पैसे: महेश मांजरेकर इस मामले में अभिनेता महेश मांजरेकर ने कहा,"मुझे कुछ मैसेज आया था, उसने मुझसे पैसे मांगे, फिर मैने पुलीस को इन्हें दे दिया और अब पुलीस ने उसे पकड लिया है। उसके अलावा मुझे कुछ हुआ नही। शायद वो मुर्ख था कि उसने मुझ लोकल फोन से मेसेज किया। शायद वो गरीब है और पैसे की जरुरत के कारण उसने फ्रस्टेशन में आकर मैसेज किया होगा।" फिल्म 'वास्तव' से की थी बॉलीवुड में एंट्री महेश मांजरेकर केवल अभिनेता ही नहीं बल्कि निर्देशक, लेखक और निर्माता भी हैं। एक दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में सक्रिय महेश मांजरेकर ने संजय दत्त के साथ फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वास्तव की सफलता के बाद उन्होंने अस्तित्व और कुरुक्षेत्र जैसी फिल्में बनाई और साथ ही साथ अपने अभिनय का दम भी दिखाया। महेश ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वांटेड, दबंग, बॉडीगार्ड और रेडी में भी अलग- अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। महेश अपने हर किरदार में जान डाल देते हैं। उन्होंने हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। महेश छत्रपति शिवाजी पर बनी मराठी फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय' में शिवाजी की भूमिका में नजर आए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अभिनेता महेश मांजरेकर ने फिल्म 'वास्तव' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। https://ift.tt/31wLtmi
- Get link
- X
- Other Apps
मामले में नाम जुड़ते ही विदेश जाने की तैयारी में संदीप सिंह? रिया चक्रवर्ती बोलीं- मैं संदीप को नहीं जानती, अगर वह सुशांत का अच्छा दोस्त तो डेढ़ साल तक कहां था? सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रोड्यूसर संदीप सिंह लगातार संदेह के घेरे में हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत केस में अपना जुड़ने के बाद संदीप देश से बाहर जाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि वे यूके रवाना हो सकते हैं और इस संदर्भ में उनकी पीआर टीम ने वीजा एजेंट्स से बातचीत भी शुरू कर दी है। सुशांत के परिवार की तरह रिया भी संदीप को नहीं जानतीं हाल ही में संदीप के रिकॉर्ड से यह बात साफ हुई एक साल से उन्होंने सुशांत से बात नहीं की थी। सुशांत के फैमिली मेंबर्स भी सवाल उठा रहे हैं कि संदीप सिंह कौन हैं और उन्होंने उनके बारे में एक साल तक क्यों कुछ नहीं सुना। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी यही दावा किया है कि वे भी संदीप को नहीं जानतीं। इंडिया टुडे से बातचीत में रिया ने कहा, "मैं संदीप को नहीं जानती। वह कभी घर नहीं आया और न ही उसने कॉल किया। अगर वह वाकई अच्छा दोस्त था तो वह पिछले एक-डेढ़ साल से कहां था? मुंबई पुलिस को इशारा करते दिखे थे संदीप कुछ दिनों पहले रिपब्लिक टीवी ने दावा किया था कि जब सुशांत को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तब संदीप सिंह भी एम्बुलेंस में थे। उन्होंने मुंबई पुलिस को थम्सअप का साइन दिखाया था। इसके बाद जब उनकी कॉल डिटेल सामने आई तो पता चला कि 14-16 जून के बीच एम्बुलेंस के ड्राइवर से उनकी चार बार बात हुई थी। हालांकि, प्रोड्यूसर के मैनेजर की मानें तो संदीप सुशांत की बहन और परिवार की मदद कर रहे थे। ऐसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर को फोन करना साधारण सी बात है। दीपक का दावा- पेमेंट के लिए ड्राइवर ने फोन किया था संदीप के मैनेजर दीपक साहू ने ट्विटर पर लिखा है, "यह स्पष्ट है कि संदीप औपचारिकताओं में सुशांत की बहन मीतू और परिवार की मदद कर रहे हैं। ऐसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर को कॉल करने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है। ड्राइवर को उनका नंबर पुलिस ने दिया था। 14 जून को उनका फोन ज्यादातर मैं ही हैंडल कर रहा था। शाम को ड्राइवर ने पेमेंट के लिए फोन किया था। 16 जून को ड्राइवर ने दोबारा पेमेंट के लिए ही फोन किया था, जो 22 जून को क्लियर कर दी गई।" लेकिन पैसे तो सैमुअल मिरांडा ने दिए थे संदीप के दावे के उलट एम्बुलेंस के मालिक विशाल ने पैसों को लेकर कुछ और ही बताया है। एक न्यूज वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में विशाल ने बताया कि एम्बुलेंस का चार्ज 8100 रुपए हुआ था। उन्हें ये पैसे संदीप ने नहीं , बल्कि सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने दिए थे। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत की मौत के बाद रिया का पहला इंटरव्यू:एक्ट्रेस का दावा- सुशांत डर के चलते फ्लाइट में बैठने से पहले मोडाफिनिल दवा लेते थे, यूरोप ट्रिप के दौरान तीन दिन कमरे से नहीं निकले 2. सुशांत केस में सीबीआई जांच का 7वां दिन:रिया ने बताया यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था, आज पूछताछ के लिए सीबीआई बुला सकती है; सुशांत के पिता ने कहा- मेरे बेटे को जहर दिया गया 3. क्या रिया ने सबूत मिटाए?:रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से पहले 8 हार्ड डिस्क का डेटा डिलीट करवाया था; सुशांत के परिवार के वकील बोले- हत्या की साजिश थी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह अभिनेता की बहन मीतू सिंह को सहारा देते नजर आए थे। https://ift.tt/3gwiGmf
- Get link
- X
- Other Apps