Posts
मामले में नाम जुड़ते ही विदेश जाने की तैयारी में संदीप सिंह? रिया चक्रवर्ती बोलीं- मैं संदीप को नहीं जानती, अगर वह सुशांत का अच्छा दोस्त तो डेढ़ साल तक कहां था? सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में प्रोड्यूसर संदीप सिंह लगातार संदेह के घेरे में हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत केस में अपना जुड़ने के बाद संदीप देश से बाहर जाने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि वे यूके रवाना हो सकते हैं और इस संदर्भ में उनकी पीआर टीम ने वीजा एजेंट्स से बातचीत भी शुरू कर दी है। सुशांत के परिवार की तरह रिया भी संदीप को नहीं जानतीं हाल ही में संदीप के रिकॉर्ड से यह बात साफ हुई एक साल से उन्होंने सुशांत से बात नहीं की थी। सुशांत के फैमिली मेंबर्स भी सवाल उठा रहे हैं कि संदीप सिंह कौन हैं और उन्होंने उनके बारे में एक साल तक क्यों कुछ नहीं सुना। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी यही दावा किया है कि वे भी संदीप को नहीं जानतीं। इंडिया टुडे से बातचीत में रिया ने कहा, "मैं संदीप को नहीं जानती। वह कभी घर नहीं आया और न ही उसने कॉल किया। अगर वह वाकई अच्छा दोस्त था तो वह पिछले एक-डेढ़ साल से कहां था? मुंबई पुलिस को इशारा करते दिखे थे संदीप कुछ दिनों पहले रिपब्लिक टीवी ने दावा किया था कि जब सुशांत को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तब संदीप सिंह भी एम्बुलेंस में थे। उन्होंने मुंबई पुलिस को थम्सअप का साइन दिखाया था। इसके बाद जब उनकी कॉल डिटेल सामने आई तो पता चला कि 14-16 जून के बीच एम्बुलेंस के ड्राइवर से उनकी चार बार बात हुई थी। हालांकि, प्रोड्यूसर के मैनेजर की मानें तो संदीप सुशांत की बहन और परिवार की मदद कर रहे थे। ऐसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर को फोन करना साधारण सी बात है। दीपक का दावा- पेमेंट के लिए ड्राइवर ने फोन किया था संदीप के मैनेजर दीपक साहू ने ट्विटर पर लिखा है, "यह स्पष्ट है कि संदीप औपचारिकताओं में सुशांत की बहन मीतू और परिवार की मदद कर रहे हैं। ऐसे में एम्बुलेंस के ड्राइवर को कॉल करने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है। ड्राइवर को उनका नंबर पुलिस ने दिया था। 14 जून को उनका फोन ज्यादातर मैं ही हैंडल कर रहा था। शाम को ड्राइवर ने पेमेंट के लिए फोन किया था। 16 जून को ड्राइवर ने दोबारा पेमेंट के लिए ही फोन किया था, जो 22 जून को क्लियर कर दी गई।" लेकिन पैसे तो सैमुअल मिरांडा ने दिए थे संदीप के दावे के उलट एम्बुलेंस के मालिक विशाल ने पैसों को लेकर कुछ और ही बताया है। एक न्यूज वेबसाइट के स्टिंग ऑपरेशन में विशाल ने बताया कि एम्बुलेंस का चार्ज 8100 रुपए हुआ था। उन्हें ये पैसे संदीप ने नहीं , बल्कि सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने दिए थे। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत की मौत के बाद रिया का पहला इंटरव्यू:एक्ट्रेस का दावा- सुशांत डर के चलते फ्लाइट में बैठने से पहले मोडाफिनिल दवा लेते थे, यूरोप ट्रिप के दौरान तीन दिन कमरे से नहीं निकले 2. सुशांत केस में सीबीआई जांच का 7वां दिन:रिया ने बताया यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था, आज पूछताछ के लिए सीबीआई बुला सकती है; सुशांत के पिता ने कहा- मेरे बेटे को जहर दिया गया 3. क्या रिया ने सबूत मिटाए?:रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से पहले 8 हार्ड डिस्क का डेटा डिलीट करवाया था; सुशांत के परिवार के वकील बोले- हत्या की साजिश थी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह अभिनेता की बहन मीतू सिंह को सहारा देते नजर आए थे। https://ift.tt/3gwiGmf
- Get link
- X
- Other Apps
नारकोटिक्स ब्यूरो ने जांच के लिए 20 सदस्यों की टीम गठित की, दिल्ली से आए अफसर बॉलीवुड में ड्रग्स नेटवर्क की जांच करेंगे सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अब मुंबई से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम जांच शुरू करने जा रही है। 20 सदस्यों की एक टीम गुरुवार दोपहर को दिल्ली से मुंबई पहुंच रही है। यह टीम, मुंबई या कहें कि बॉलीवुड में 'ड्रग्स नेटवर्क' की तलाश करेगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने गुरुवार को बताया, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है और टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना ही चुकी है।" उन्होंने कहा कि जांच को गति दे दी गई है। टीम उप निदेशक (एनसीबी) केपीएस मल्होत्रा की देखरेख में जांच करेगी। बुधवार को रिया समेत 5 पर दर्ज किया गया था केस इससे पहले एनसीबी ने बुधवार को अभिनेता रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, मैनेजर सैमुअल मिरांडा, जया साहा और एक अन्य शख्स पर एनसीबी की धारा 27 सहित नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। रिया पर यह केस उनके कुछ व्हाट्सऐप चैट सामने आने के बाद किया गया है। रिया के खिलाफ दर्ज धाराओं में मादक पदार्थ या साइकोट्रॉपिक पदार्थ इस्तेमाल करने पर कड़ी सजा का प्रावधान है। पटना में सुशांत के पिता ने भी दर्ज करवाई थी एफईआर राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा 26 जुलाई को बिहार में दर्ज केस के बाद 31 जुलाई को ईडी ने इस मामले में अपनी ओर से रिया चक्रवर्ती समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। जिसमें उनके पिता इंपटना में द्रजीत चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं। इनपर आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोपों के साथ केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है और तभी से यह पूरा परिवार चर्चा में है। इसके खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज करते हुए पटना में दर्ज एफआईआर को वैध बताया और इस मामले की जांच सीबीआई के हाथ में सौंप दी। राजपूत 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today NCB set up 20-member team to investigate, to explore drugs network in Bollywood https://ift.tt/2QvClIl
- Get link
- X
- Other Apps
अंकिता लोखंडे ने वीडियो शेयर कर सुशांत को 'क्लस्ट्रोफोबिया' होने का खंडन किया, लिखा- तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने यही किया अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा था कि सुशांत को 'क्लस्ट्रोफोबिया' था और उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता था। जिसके बाद अभिनेता की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर करते हुए उनके इस दावे का खंडन किया है। अंकिता लोखंडे ने 1 मिनट 56 सेकंड का जो वीडियो शेयर किया उसमें सुशांत प्लेन के कॉकपिट में पायलट सीट पर बैठकर प्लेन को उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ अंकिता ने लिखा, 'क्या ये है #क्लस्ट्रोफोबिया? आप हमेशा उड़ना चाहते थे और आपने यही किया। और हम सभी को आप पर गर्व है।' रिया ने कहा- सुशांत को 'क्लस्ट्रोफोबिया' था इससे पहले बुधवार को रिया चक्रवर्ती ने इंडिया टुडे न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि सुशांत फ्लाइट में बैठने से डरते थे। रिया के मुताबिक 'इसी डर से बचने के लिए वो एक दवा लेते थे, जिसका नाम मोडाफिनिल था। जो उन्हें हरेश शेट्टी नाम के मनोचिकित्सक ने लिखकर दी थी। ये दवा उनके पास हमेशा रहती थी। शायद हर फ्लाइट से पहले वो उसे लेते होंगे।' यूजर्स ने भी रिया को झूठा बताया अंकिता के ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए अन्य यूजर्स ने भी सुशांत के ऐसे फोटोज, वीडियो और इंटरव्यू शेयर किए जिसमें वे प्लेन उड़ाने और चांद पर जाने की बातें कर रहे हैं। इन्हें शेयर करते हुए सुशांत फैन्स ने ये साबित करने की कोशिश की कि अभिनेता को फ्लाइट में बैठने से डर नहीं लगता था और रिया ने इंटरव्यू में 'क्लस्ट्रोफोबिया' का झूठा दावा किया है। ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अंकिता लोखंडे ने जो वीडियो शेयर किया उसमें सुशांत पायलट सीट पर बैठकर प्लेन को टेकऑफ करते नजर आ रहे हैं। https://ift.tt/31wwV6a
- Get link
- X
- Other Apps
रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया 10 सेकंड का वीडियो लेकिन कमेंट बॉक्स कर दिया बंद, लम्बे नोट में लिखा- हमारे परिवार की जान को खतरा है रिया च्रकवर्ती बार-बार सोशल मीडिया पर आती हैं और फिर लम्बे समय के लिए गायब हो जाती हैं। एक तरफ उन्होंने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देकर फिर सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं दूसरी ओर 33 दिन बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दस्तक दी है। इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने साथ-साथ परिवार को भी मीडिया से जान का खतरा बताया है और मुंबई पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। ईडी ने बैंक लॉकर्स की जांच के लिए बुलाया दरअसल रिया के पिता इंद्रजीत को ईडी ने फिर से बुलाया था, जिसके बाद वे घर से बाहर निकले थे। ईडी रिया और उसके परिवार के बैंक लॉकर्स की जांच करना चाहती है, जिसके लिए अधिकारियों ने लॉकर्स की चाबी सहित रिया के पिता को तलब किया था। ईडी के पास से लौटकर जब रिया के पिता वापस लौटे तो मीडिया ने इंद्रजीत से सवाल पूछे। रिया के पिता ने मीडिया के सवालों पर नाराजगी जताई। साथ ही यह भी कहा कि क्या जान से मार दोगे। रिया ने लिखा हम इस तरह कैसे जिएंगे रिया ने इस नोट में लिखा है- यह मेरी बिल्डिंग कंपाउंड के अंदर का सीन है। इस वीडियो में जो आदमी है वह मेरे पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर इंद्रजीत चक्रवर्ती हैं। हम ईडी, सीबीआई और विभिन्न जांच अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए अपने घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मेरे और मेरे परिवार के जीवन पर खतरा है। हमने लोकल पुलिस स्टेशन को बताया है। यहां तक कि वहां गए भी, किसी ने मदद नहीं की। हमने जांच अधिकारियों को सूचित किया है कि हमें उन तक पहुंचने में मदद करें, लेकिन कोई मदद नहीं पहुंची। यह परिवार कैसे रहने वाला है? हम केवल मदद के लिए कह रहे हैं उन जांच एजेंसियों से जिन्होंने हमें पूछताछ के लिए बुलाया है। मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करती हूं कि हमें सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम इन जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर सकें। कोविड 19 के समय में कम से कम इतनी कानून और व्यवस्था तो बनाए रखें। चतुराई दिखाई कमेंट बॉक्स बंद कर दिया इस बार रिया ने चतुराई दिखाई है। महीने भर से ज्यादा समय के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के बाद रिया ने अपना कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है। वीडियो में रिया के पिता इंद्रजीत को मीडिया ने घेर रखा है। वे उनसे सवाल कर रहे हैं, लेकिन इंद्रजीत उनसे बचने की कोशिश करते दिख रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Rhea Chakraborty shared 10-second video on Instagram after 33 days and wrote long note -There is a threat to my life and my family’s life https://ift.tt/3jjnddI
- Get link
- X
- Other Apps
जनवरी 2021 में अनुष्का विराट के घर आएगा नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट, वरुण धवन से लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने दी बधाई एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपनी प्रेंग्नेंसी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। ये पहली बार है जब अनुष्का- विराट के घर नन्हें बच्चे की किलकारी सुनाई देगी। खुशखबरी देते हुए एक्ट्रेस ने अपने बेबी बम्प की भी तस्वीर शेयर की है। अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों की बधाई की बाढ़ आ गई है। एक्ट्रेस को लगातार उनके को-स्टार्स और इंडस्ट्री के दोस्तों से भी शुभकामनाएं मिल रही हैं। अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेंग्नेंसी की खबर इंस्टा पोस्ट और ट्विटर के जरिए दी है। अनुष्का ने पति विराट कोहली के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका चार महीने का बेबी बम्प भी साफ नजर आ रहा है। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं, 'और फिर हम तीन होते। पहुंच रहा है जनवरी 2021'। इससे साथ जाहिर होता है कि एक्ट्रेस अभी चार महीने की गर्भवती हैं। जनवरी में उनकी जिंदगी में नन्हा मेहमान शामिल होगा। एक्ट्रेस की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, वरुण धवन, दिया मिर्जा, प्रीति जिंटा, कृति सेनन, करिश्मा कपूर, कटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, नीति मोहन, वाणी कपूर जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दी है। अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर सेलेब्स के कमेंट्स। हार्दिक पांड्या की शादी और बेटे होने पर सोशल मीडिया पर विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया जा रहा था। लोगों का कहना था कि विराट के जूनियर उनसे आगे निकल रहे हैं। ऐसे में विराट- अनुष्का की तरफ से गुड न्यूज आने ही विरुष्का ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा। लोगों ने विराट को ट्रोल करने वाले मीमर्स को करारा जवाब दिया है। ## ## विराट- अनुष्का की अनाउंसमेंट के बाद ट्रेंड हुए तैमूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तैमूर अली खान अब तक के सबसे पसंदीदा स्टारकिड रहे हैं। तैमूर का स्टारडम अन्य सभी स्टारकिड्स से काफी ज्यादा है। अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबर के बाद अब हर किसी का ध्यान तैमूर से हटकर उनके बच्चे पर चला जाएगा इसलिए उन्हें भी काफी ट्रोल किया जा रहा था। करीना कपूर खान भी जल्द दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हर किसी का मानना है कि जल्द ही तैमूर की तरफ से हर किसी का अटेंशन हट जाएगा। ## ## अनुष्का विराट ने एक लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 11 दिसम्बर साल 2017 में शादी की थी। दोनों ने कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में इटली में एक सीक्रेट वेडिंग सेरेमनी रखी थी जिसके बाद दोनों का रिसेप्शन इंडिया में हुआ था। शादी के तीन साल बाद अब जल्द ही दोनों दो से तीन होने जा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In January 2021, Anushka Virat's to welcome their first baby, Alia Bhatt, Varun Dhawan to fans congratulated on social media https://ift.tt/32JhbfR
- Get link
- X
- Other Apps
एक्ट्रेस जिया खान के साथ महेश भट्ट का 16 साल पुराना वीडियो वायरल, गले में हाथ डालकर बात करते आए नजर फिल्ममेकर महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वे दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों के बीच करीबियां नजर आ रही हैं। ये वायरल वीडियो साल 2004 का बताया जा रहा है और इसमें भट्ट जिया के गले में हाथ डालकर और उनका हाथ अपने हाथ में लेकर उनसे बातें करते नजर आ रहे हैं और जिया हंसते हुए उनसे बातें कर रही है। उस वक्त जिया की उम्र सिर्फ 16 साल ही थी। ये वीडियो ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की करीबियां काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के बीच की एक वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई थी। जिसमें रिया सुशांत से ब्रेकअप के बाद हौसला बढ़ाने के लिए महेश को शुक्रिया कह रही हैं। निःशब्द से किया था डेब्यू जिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2007 में अमिताभ बच्चन के अपोजिट रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'निःशब्द' से किया था। हालांकि कहा जाता है कि वे साल 2004 में बनी फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' के जरिए डेब्यू करने वाली थीं। जिसके निर्माता महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट थे और लीड हीरो इमरान हाशमी थे। 20 फरवरी 1988 में पैदा हुईं जिया 3 जून 2013 को अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थीं। जिसके बाद अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिया की मां राबिया खान इस मामले में सूरज और उनके पिता आदित्य पंचोली पर आरोप लगाती रही हैं कि उन्होंने केस को दबाने के लिए अपने रसूख का इस्तेमाल किया। रिया और महेश के बीच भी रही करीबियां इससे पहले रिया चक्रवर्ती के साथ भी महेश भट्ट के कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे, जिसमें इन दोनों के बीच की बॉन्डिंग नजर आ रही थी। वहीं सुशांत का घर छोड़ने से पहले और छोड़ने के बाद रिया ने महेश को जो वॉट्सएप मैसेज किए थे, उनके स्क्रीनशॉट भी हाल ही में वायरल हुए थे। सुशांत से ब्रेकअप के बाद भट्ट ने रिया को दी थी सलाह ऐसी ही एक चैट 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की थी। यही वो दिन था, जब रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। चैट के मुताबिक, भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। वहीं एक अन्य वायरल चैट 9 जून से 15 जून के बीच की थी। सुशांत का घर छोड़ने के बाद 9 जून को रिया ने भट्ट को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था, ‘मेरे एंजल मैं आपके बगैर क्या कर सकती थी। आई लव यू सर। आपने मुझे एक बार फिर बचा लिया।’ जवाब में भट्ट ने फोल्डिंग हैंड की इमोजी शेयर की थी और फिर रिया ने दिल की इमोजी से उनका आभार जताया था। 10 से 13 जून के बीच का कन्वर्सेशन 10 जून को महेश भट्ट ने रिया को अंग्रेजी कोट भेजा, जिसका हिंदी अनुवाद है, ‘जिंदगी को जीना है, कंट्रोल नहीं करना है और निश्चित हार के सामने खेलना जारी रखकर मानवता को जीता जाता है।’ 11 जून को भी भट्ट ने कोट भेजा, जिसका अनुवाद है, ‘कभी-कभी आपको चीजों को जस का तस देखने के लिए एक कदम पीछे हटना होता है, फिर दूसरा और फिर कुछ और।’ जवाब में रिया ने लिखा था, ‘सही है। अभी भी मेरी नजर अपने विजन को वापस पाने पर है। गुड मॉर्निंग।’ 13 जून को महेश भट्ट ने जो विचार भेजा, उसका हिंदी अनुवाद कुछ इस प्रकार है, ‘अकेलापन पर्सनल क्रिएटिविटी और खुद की पहचान के बीज को पनपाने में अहम भूमिका निभाता है।’ सुशांत की मौत के बाद महेश ने लिखा था- मुझे कॉल करो 14 जून की दोपहर जब न्यूज चैनल्स और वेबसाइट्स पर सुशांत की मौत की खबर ब्रेक हुई, तब महेश भट्ट ने रिया को मैसेज किया था। 2:35 बजे उन्होंने रिया को लिखा, कॉल मी (मुझे कॉल करो)। इसके बाद रिया ने उनसे बात की या नहीं, इसका खुलासा नहीं हुआ। लेकिन शाम 4:01 और 5:13 बजे रिया के फोन पर महेश भट्ट के दो वॉयस मिस्ड कॉल जरूर थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today साल 2004 के वायरल वीडियो में 16 साल की जिया के साथ महेश भट्ट। https://ift.tt/2G2i7Eh
- Get link
- X
- Other Apps
एक्ट्रेस का दावा- सुशांत डर के चलते फ्लाइट में बैठने से पहले मोडाफिनिल दवा लेते थे, यूरोप ट्रिप के दौरान तीन दिन कमरे से नहीं निकले थे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच 7 दिन से जारी है। इस बीच मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया और अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि सुशांत को फ्लाइट में डर लगता था, जिसके लिए वे मोडाफिनिल नाम की दवा लेते थे। उनके मुताबिक, अक्टूबर 2019 में यूरोप टूर पर जाते वक्त फ्लाइट में बैठने से पहले भी सुशांत ने वह दवाई ली थी। 'पेरिस पहुंचने के बाद 3 दिन तक कमरे से नहीं निकले थे सुशांत' रिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में यूरोप ट्रिप को याद करते हुए रिया ने कहा- जब हम यूरोप के लिए उड़ान भरने वाले थे, तब सुशांत ने कहा कि उसे फ्लाइट में डर लगता है। उसने डॉक्टर की सलाह के बगैर मोडाफिनिल नाम की दवा ली। जब हम पेरिस पहुंचे तो वह तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जबकि ट्रिप शुरू करने से पहले वह कह रहा था कि वह बहुत खुश है। उसने कहा था कि वह ट्रिप को लेकर बहुत एक्साइटेड है। क्योंकि वहां वह अपने वे पहलू दिखा सकता है, जो मुंबई में नहीं दिखा सकता। वह सडकों पर चलना चाहता था और मस्ती करना चाहता था, जो वह इंडिया में नहीं कर सकता था। हम बहुत खुश थे। मुझे खुद समझ नहीं आया कि आखिर बाद में क्या हुआ? 'स्विट्ज़रलैंड में एकदम ठीक था सुशांत' रिया ने आगे कहा- स्विट्ज़रलैंड में वह एकदम ठीक था। एनर्जेटिक था। हम इटली पहुंचे और गोथिक होटल में रुके, जिसके बारे में बुकिंग के समय हमें पता नहीं था। हमारे कमरे में गुंबद जैसा ढांचा था, जो मुझे पसंद नहीं आया। मैंने उससे कहा कि हमें कमरा बदलना चाहिए। लेकिन उसने उसी कमरे में रुकने पर जोर दिया। उसने मुझसे कहा कि यहां कुछ था। मैंने कहा कि यह बुरा सपना है। क्योंकि मुझे लगा कि ऐसी जगहों पर लोगों के मन में इस तरह के विचार आ सकते हैं। मेरे बार-बार कमरा बदलने की सलाह के बावजूद उसने वहीं रुकने का फैसला लिया। उसकी हेल्थ बिगड़ने लगी और उसे एंग्जाइटी अटैक आने लगे। जब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि 2013 में उसे डिप्रेशन हुआ था और तब उसने हरीश शेट्टी नाम के साइकेट्रिस्ट से मुलाकात की थी। उसने मुझे बताया कि हरीश शेट्टी ने ही उसे फ्लाइट में बैठने से पहले मोडाफिनिल लेने की सलाह दी थी। उसके मुताबिक, तब से वह एकदम ठीक था। फिर उसकी हालत और बिगड़ने लगी और हम ट्रिप बीच में ही छोड़कर भारत लौट आए। 'शोविक के साथ सुशांत की जबर्दस्त बॉन्डिंग थी' जब रिया से पूछा गया कि वे सुशांत से प्यार करती थीं। फिर भी वे अपने भाई शोविक को ट्रिप पर क्यों ले गई थीं? जवाब में उन्होंने कहा- शोविक की सुशांत के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। यहां तक कि हम मजाक में शोविक को मेरी सौतन कहा करते थे। सुशांत, शोविक और मैं एक कंपनी 'रियलिटिक्स' (Rhealityx) में पार्टनर थे, जो आर्टिफीशियल इंटेलिजेंट पर बेस्ड थी। सुशांत ने खुद मेरे नाम पर कंपनी का नाम रखा था। कंपनी में पार्टनर होने के लिए सभी को 33 हजार- 33 हजार रुपए देने थे। शोविक बेरोजगार था। इसलिए उसके पैसे मैंने दिए थे। वह कैट की तैयारी कर रहा था और डाउट था कि वह हमारे साथ जुड़ पाएगा या नहीं। उसे यूरोप ट्रिप पर ले जाने पर जोर सुशांत ने ही दिया था। 'मैं सुशांत के पैसों पर नहीं पल रही थी' सुशांत के पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा- मुझे एक फैशन शूट के लिए पेरिस जाना था। कंपनी ने टिकट्स भेजे थे। सुशांत ने सोचा कि क्यों न इस मौके को यूरोप ट्रिप में बदल दिया जाए। इसलिए उसने वे टिकट कैंसिल कराए (यह बात साबित करने के लिए मेरे पास वे टिकट हैं) और फर्स्ट क्लास के टिकट करा लिए। साथ ही होटल्स समेत ट्रिप के बाकी खर्च का भुगतान भी किया। वह सब करना चाहता था और मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे दिक्कत इस बात से थी कि वह कितने पैसे खर्च कर रहा था। मुझे लगा कि यह बहुत महंगी ट्रिप थी। लेकिन उसने वैसा ही किया, जो वह करना चाहता था। मैं सवाल कैसे उठा सकती थी? इससे पहले वह अपने 6 मेल फ्रेंड्स के साथ थाइलैंड की ट्रिप पर गया था। उसने प्राइवेट जेट बुक किया था 70 लाख रुपए खर्च किए थे। इसलिए ऐसा नहीं है कि वह सिर्फ मुझपर पैसा खर्च कर रहा था। वह ऐसा ही इंसान था। वह स्टार की तरह जीता था। वह राजा की तरह जीता था। मैं सुशांत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम कपल की तरह रहते थे। सुशांत केस से जुडी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... सुशांत केस में सीबीआई जांच का 7वां दिन:रिया ने बताया यूरोप ट्रिप पर क्या हुआ था, आज पूछताछ के लिए सीबीआई बुला सकती है; सुशांत के पिता ने कहा- मेरे बेटे को जहर दिया गया क्या रिया ने सबूत मिटाए?:रिया ने सुशांत का घर छोड़ने से पहले 8 हार्ड डिस्क का डेटा डिलीट करवाया था; सुशांत के परिवार के वकील बोले- हत्या की साजिश थी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती और सिशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप ट्रिप पर गए थे। https://ift.tt/34xuvX4
- Get link
- X
- Other Apps
You Better Shut the Door on ‘The Owners’ ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps
You Better Shut the Door on ‘The Owners’ ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps
You Better Shut the Door on ‘The Owners’ https://ift.tt/2Yz4P8A
- Get link
- X
- Other Apps