Posts
अगले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी लेकर आएंगे सैफ, बोले- बीती यादों की गलियों में जाना बड़ा मजेदार होगा फिल्म उद्योग में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद, सैफ अली खान अगले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी लाएंगे। इसके लिए उन्होंने हार्पर कॉलिन्स के साथ करार किया है। माना जा रहा है कि इसमें उनकी फिल्मों और पर्सनल जिंदगी से जुड़ी बातें होंगी। ये पहली बार होगा जब वो निजी जिंदगी को लेकर ओपन होंगे। सैफ अपने विटी अंदाज में अपने घर, परिवार, सफलताओं, विफलताओं, उनके प्रभावों और प्रेरणाओं पर खुलासे करेंगे। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद भी की है। सैफ अली खान कहते हैं, 'बहुत सारी चीजें बदल गई हैं और समय के साथ अगर हमने उन्हें दस्तावेजों में नहीं ढाला तो यादें, सफर, उतार-चढ़ाव से जुड़ी बातें गुम हो जाएंगी। इसी वजह से ऑटोबायोग्राफी लाने का फैसला किया है।' 'बीती यादों की गलियों में जाना बड़ा मजेदार होगा। इसे मैं खुदगर्ज प्रयास कह सकता हूं, जहां अपने बारे में अनकही, अनसुनी चीजों से वाकिफ करूंगा। मुझे उम्मीद है कि अन्य लोग भी निश्चित रूप से पुस्तक का आनंद लेंगे।' हार्पर कॉलिंस इंडिया के कमिशनिंग एडिटर, बुशरा अहमद के शब्दों में, 'सैफ वैसे दुर्लभ सितारों में से एक हैं, जो मितभाषी, पढ़ने-लिखने के शौकीन और बहुश्रुत है। मेरे ख्याल से अपनी सितारों वाली बिरादरी से वो एकमात्र ऐसे हैं। मैं उनकी फिल्मों का फैन रहा हूं। यह किताब उनकी तरह ही चिंतनशील, चुटीली और मजेदार रहने वाली है।' सैफ ने पचास से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और अपने काम के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं, जैसे कि राजीव गांधी पुरस्कार, पद्म श्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। उनके बारे में लोग यकीनन जानना चाहेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Saif Ali Khan Announces Autobiography says "It has been funny and moving, and I must say, this is quite a selfish endeavour," https://ift.tt/32r81o0
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की जिंदगी पर बन रही फिल्म के एक्टर सचिन तिवारी पर धोखाधड़ी के आरोप, प्रोड्यूसर ने कहा- अब मेरी कॉल भी नहीं उठा रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दो फिल्मों की घोषणा की गई थी। लेकिन अब ये दोनों फिल्में और सुशांत के हमशक्ल सचिन तिवारी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। सुशांत की लाइफ स्टोरी पर बन रही पहली फिल्म प्रोड्यूसर सनोज मिश्रा की फिल्म 'सुशांत' थी। जिसमें सचिन लीड रोल निभाने वाले थे। हालांकि सचिन ने सुशांत की जगह सुसाइड या मर्डर फिल्म जॉइन कर ली, जिसके बाद 'सुशांत' के मेकर्स ने उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। सनोज ने सचिन पर लगाए ये आरोप सनोज ने एशियन एज को दिए एक इंटरव्यू में कहा - सचिन को कहानी और उनका रोल बताया गया था। हमने जुलाई में उनके साथ वर्कशॉप भी की। लेकिन कुछ समय बाद, उन्होंने आना बंद कर दिया। वे हमारे कॉल का जवाब भी नहीं दे रहे थे। उन्होंने पहले हमारे साथ फिल्म साइन की। हमने उन्हें एडवांस भी दिया। हमने प्री-प्रोडक्शन पर लगभग 1 करोड़ रुपये खर्च किए। वे हमारे साथ हुए समझौते का उल्लंघन करने, दूसरी फिल्म में काम करने और हमारी फिल्म को रिलीज होने से रोकने के लिए मुंबई की अदालत में याचिका दायर करने के लिए मजबूर कर रहा है। एक और फिल्म एक और दावा वहीं दूसरी ओर फिल्म 'सुसाइड या मर्डर' के प्रोड्यूसर विजय शेखर गुप्ता ने बताया कि सचिन ने उनके साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है न कि सनोज के साथ। विजय ने यह भी दावा किया कि सनोज ने सचिन को जो कागजात दिए थे, वे गलत थे। उन्होंने फिल्म का नाम या सचिन को दी गई राशि का उल्लेख नहीं किया था। उन्होंने कहा- सचिन एक मासूम बच्चा है जो शहर को अच्छी तरह से नहीं जानता है। मैं उस आदमी (सनोज) से कभी नहीं मिला। उसने इस बच्चे को धोखा दिया। सचिन ने बताई कुछ और ही कहानी इन सब आरोपों के बीच सुशांत के हमशक्ल सचिन ने कहा- मैं 3-4 दिन उनके साथ रहा। मुझे लगा जैसे मैं कैद में हूं। मुझे दिन भर केवल खिचड़ी मिलती थी। उसी प्रकार का भोजन उपलब्ध था और कुछ स्नैक्स भी उपलब्ध थे, जिसके लिए मैं ही पैसे दिया करता था। मैं सचमुच फ्लैट से अपनी बहन के पास भाग गया। मुझे कोई पैसा नहीं दिया गया। अगर सनोज दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मुझे पैसे दिए हैं, तो कृपया उनसे साबित करने के लिए कहें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Movie 'Sushant' producer now accused Sushant’s doppelganger Sachin Tiwari to cheat https://ift.tt/3lhiFGi
- Get link
- X
- Other Apps
The Thrilling Animated Classic Hiding in Plain Sight on Disney Plus ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps
The Thrilling Animated Classic Hiding in Plain Sight on Disney Plus https://ift.tt/2EiuPyi
- Get link
- X
- Other Apps
कॉल डिटेल्स से खुलासा- संदीप सिंह और एंबुलेंस ड्राइवर के बीच चार बार बात हुई थी, सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा- संदीप दुबई कितनी बार और क्यों गया था? सुशांत सिंह राजपूत मामले में मंगलवार को एक नया खुलासा हुआ। जिसके मुताबिक अभिनेता की मौत के बाद उनके तथाकथित दोस्त संदीप सिंह और उनके शव को ले जाने वाली एंबुलेंस के ड्राइवर के बीच चार बार बात हुई थी। हालांकि जब इस बारे में उस ड्राइवर से पूछा गया तो उसने ऐसी किसी बातचीत से इनकार किया। ये नया खुलासा समाचार चैनल रिपब्लिक भारत ने संदीप सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर किया। जिसके मुताबिक सुशांत की मौत वाले दिन यानी 14 जून से 16 जून के बीच संदीप सिंह और एंबुलेंस के ड्राइवर अक्षय बांडगर के बीच चार बार बातचीत हुई थी। तीन बार ड्राइवर ने कॉल किया था सीडीआर रिपोर्ट के मुताबिक तीन बार अक्षय ने संदीप को कॉल किया था, वहीं संदीप ने एक बार अक्षय को कॉल किया था। इनमें से तीन बार बात 14 जून यानी सुशांत की मौत वाले दिन हुई थी, वहीं एक बार बात 16 जून को हुई थी। ड्राइवर बोला- मैं किसी संदीप सिंह को नहीं जानता कॉल डिटेल्स सामने आने के बाद जब रिपब्लिक टीवी चैनल ने इस बारे में एंबुलेंस ड्राइवर का पक्ष जानने के लिए उसे फोन लगाया तो उसने संदीप सिंह से किसी भी तरह की बात होने से इनकार कर दिया। उसने ये तक कहा कि वो किसी संदीप सिंह नाम के शख्स को जानता तक नहीं है। उसने बताया कि 14 जून को उसे पुलिस ने वहां बुलाया था। संदीप और अक्षय के बीच हुई बातचीत पहला कॉल- 14 जून शाम 6.40 बजे (अक्षय to संदीप) 48 सेकंड दूसरा कॉल- 14 जून शाम 7.57 बज (अक्षय to संदीप) 51 सेकंड तीसरा कॉल- 14 जून रात 9.59 बजे (संदीप to अक्षय) 104 सेकंड चौथा कॉल- 16 जून (अक्षय to संदीप) (24 सेकंड) सुब्रमण्यम स्वामी बोले- संदीप से पूछताछ हो मंगलवार दोपहर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि 'संदिग्ध संदीप सिंह से पूछताछ होना चाहिए कि वो दुबई कितनी बार और क्यों गया था?' ## संदिग्ध रही है संदीप की भूमिका सुशांत मौत मामले में संदीप की भूमिका भी काफी संदिग्ध मानी जा रही है। 14 जून को अभिनेता की मौत के बाद उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर सबसे पहले पहुंचने वालों लोगों में संदीप भी एक थे। संदीप का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे सुशांत की डेड बॉडी ले जा रहे पुलिसकर्मियों को थम्स अप दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा संदीप ने नेशनल टेलीविजन पर अपने बयान भी बदल-बदलकर दिए हैं जिससे उनकी भूमिका और संदिग्ध हो चुकी है। संदीप को नहीं जानता सुशांत का परिवार सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने भी कहा है कि 'परिवार का कोई सदस्य संदीप को नहीं जानता। जब सुशांत की मौत की खबर आई तो संदीप उनके घर पहुंच गए। डेड बॉडी देखकर सुशांत की बहन मीतू बेसुध होने लगीं तो संदीप उन्हें संभालने के लिए आगे आ गए। यहीं से उन्हें सब चीजों में आगे आने का मौका मिल गया। संदीप ने इस मौके का फायदा उठाया। पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार तक संदीप सब में शामिल रहे। कई मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने सुशांत को अपना भाई करार दिया। यहां तक कि सुशांत के परिवार से पटना मिलने पहुंच गए और पब्लिसिटी बटोरने की कोशिश की।' संदीप को लेकर सोशल मीडिया पर सुशांत के फैन्स भी लगातार गुस्सा जाहिर कर रहे हैं जिसकी वजह से संदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। सुशांत की बहन मीतू के साथ संदीप सिंह। सुशांत के ऑनस्क्रीन पिता ने भी उठाए थे सवाल सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत के पिता की भूमिका निभा चुके दीपक काजिर केजरीवाल ने भी सुशांत से संदीप की दोस्ती पर सवाल उठाए थे। दीपक ने हाल ही में रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी सुशांत से मुंह से संदीप का जिक्र तक नहीं सुना था। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी दीपक को नहीं देखा, सबसे पहले उसे एक चैनल में ही देखा था जहां उसने दावा किया कि वो सुशांत को जानता है, लेकिन पिछले 10 महीनों से मिला नहीं था। मुझे नहीं पता उसने जो किया उसका अधिकार उसे किसने दिया। मैंने कभी सुशांत से उसका नाम भी नहीं सुना था'। कभी सुशांत-अंकिता के कॉमन फ्रेंड थे संदीप कुछ मीडिया इंटरव्यू में 38 साल के संदीप ने बताया कि अक्टूबर, 2019 के बाद से वे सुशांत के संपर्क में नहीं थे लेकिन उनके करीबियों में से एक थे। वे सुशांत और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के कॉमन फ्रेंड भी रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद संदीप ने कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिनमें वे सुशांत और अंकिता के साथ नजर आ रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद संदीप सिंह उनके फ्लैट पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से एक हैं। https://ift.tt/34xx4bK
- Get link
- X
- Other Apps
नेपोटिज्म भी बचा नहीं पाया इन स्टार किड्स की डूबती हुई नैय्या, बॉलीवुड में साबित हुए सुपर फ्लॉप बॉलीवुड में जारी इनसाइडर-आउटसाइडर और नेपोटिज्म की डिबेट के बीच यह बात मानी जाती रही है कि स्टार किड्स के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान होता है। उन्हें डेब्यू करने में परेशानी नहीं होती और फिल्ममेकर्स उन्हें हाथों-हाथ लेते हैं। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि सिर्फ फिल्मी फैमिली का होना ही सक्सेस की गारंटी नहीं है। बॉलीवुड में कई स्टार किड्स बेशक हैं जिन्होंने अपने पेरेंट्स की तरह ऊंचा मुकाम हासिल किया है लेकिन ऐसे स्टार किड्स की भी कमी नहीं जो फ्लॉप साबित हुए। नजर डालते हैं ऐसे ही स्टार्स पर जिनके पेरेंट्स हिट रहे लेकिन बच्चे फ्लॉप साबित हुए। 1) अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री में 2020 में 20 साल पूरे कर चुके अभिषेक का फिल्मी करियर हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा। 20 साल के करियर में वह केवल 8 हिट फिल्में ही दे पाए। उनकी तुलना हमेशा उनके पिता अमिताभ बच्चन से होती रही जिसका नतीजा ये रहा कि इस दबाव के चलते अभिषेक अभी तक इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद थी। 2) उदय चोपड़ा अगर केवल नेपोटिज्म के दम पर ही सक्सेस मिलती होती तो आज यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक होते। 2000 में फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उदय का फ़िल्मी करियर बेहद फ्लॉप साबित हुआ। उदय को आमिर खान की फिल्म धूम-3 में आखिरी बार देखा गया था। अब वह प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स का काम संभालते हैं। 3) अध्ययन सुमन शेखर सुमन के बेटे कंगना रनोट के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन ने 2008 में फिल्म हाल-ए-दिल से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। इसके बाद वह राज: द मिस्ट्री कंटिन्यू, जश्न, हार्टलेस, इश्क क्लिक जैसी फिल्मों में नजर आए जो कि फ्लॉप साबित हुईं। अध्ययन के पास 2016 के बाद से कोई फिल्म नहीं है। 4) महाअक्षय चक्रवर्ती लिजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय बॉलीवुड में बेहद फ्लॉप साबित हुए। महाअक्षय ने 2008 में फिल्म जिम्मी से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन खराब एक्टिंग स्किल्स और स्क्रीन प्रजेंस की वजह से उनका करियर फ्लॉप साबित हुआ। महाअक्षय ने लूट, एनिमी, इश्केदारियां जैसी फिल्मों में काम किया जो कि फ्लॉप रहीं। 5) तनीषा मुखर्जी वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की छोटी बेटी और काजोल की बहन तनीषा भी मुखर्जी परिवार की बॉलीवुड में विरासत के बावजूद सक्सेस हासिल नहीं कर पाईं। 2003 में तनीषा ने Sssshhh से डेब्यू किया। इसके बाद आई पॉपकोर्न खाओ मस्त हो जाओ, नील और निकी, टैंगो चार्ली, वन टू थ्री भी फ्लॉप साबित हुईं। तनीषा ने टेलीविजन पर हाथ आजमाया। वह बिग बॉस 7 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं लेकिन यह भी उनके डूबते करियर को सहारा नहीं दे पाया। 6) फरदीन खान फिरोज खान के बेटे फरदीन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। पिता ने ही उन्हें 1998 में फिल्म प्रेम अगन से लॉन्च किया। इस फिल्म के लिए फरदीन ने फिल्मफ़ेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी जीता लेकिन फरदीन बॉलीवुड में वो जगह नहीं बना पाए जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फरदीन ने जंगल, प्यार तूने क्या किया, फिदा, एक खिलाड़ी एक हसीना, जानशीं जैसी फिल्मों में काम किया जो कि फ्लॉप रहीं। 7) जाएद खान मैं हूं ना, मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल मिलने के बावजूद जाएद खुद को बतौर एक्टर इंडस्ट्री में स्थापित नहीं कर पाए और गुमनाम हो गए। सुनने में आ रहा है कि उनके पिता संजय खान जल्द ही उन्हें बॉलीवुड में री-लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। 8) ईशा देओल सुपरस्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी होना भी ईशा के डूबते करियर को बचा नहीं पाया। ईशा ने 2002 में फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे के जरिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह ना तुम जानो ना हम, चुरा लिया है तुमने, क्या दिल ने कहा, युवा, धूम, नो एंट्री, दस, मैं ऐसा ही हूं, काल, एलओसी करगिल जैसी फिल्मों में नजर आईं लेकिन फिल्मी करियर में वो मुकाम नहीं हासिल कर पाईं जिसकी उम्मीद थी। 9) हरमन बावेजा हरमन जाने-माने डायरेक्टर हैरी बावेजा के बेटे हैं। हरमन फिल्म लव स्टोरी 2050 में प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट नजर आए थे। यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी और हरमन का फिल्मी करियर भी फ्लॉप रहा। हरमन प्रियंका चोपड़ा को डेट करने के चलते कभी सुर्खियों में थे। 10) जैकी भगनानी जाने-माने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बेटे जैकी ने फालतू, यंगिस्तान जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन उनका फिल्मी करियर फ्लॉप साबित हुआ। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today flop star kids of bollywood https://ift.tt/2Qor2BK
- Get link
- X
- Other Apps
रेव पार्टी के जुर्म में अरेस्ट हुए एक्टर कपिल झावेरी को मिली जमानत, लेकिन 6 महीने तक नहीं छोड़ सकेंगे गोवा- 15 दिन जांच अधिकारी के सामने देनी होगी हाजिरी गोवा की एक अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड शॉर्ट टर्म एक्टर रहे कपिल झावेरी को जमानत दे दी है। कपिल को 15 अगस्त के दिन गोवा में अपने विला में एक रेव पार्टी होस्ट करने के लिए अरेस्ट किया गया था। प्रधानसत्र न्यायाधीश इरशाद आगा ने झावेरी को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि जमा करवाकर जमानत दी है। पुलिस ने उत्तरी गोवा जिले के वागाटोर गांव में कपिल के घर पर छापा मारा था। कपिल ने इंस्टाग्राम पर स्वतंत्रता दिवस पर यह फोटो वागाटोर से ही शेयर किया था। तीन विदेशी भी हुए थे गिरफ्तार पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोविड -19 महामारी के बीच चल रही पार्टी से नौ लाख रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की गई थी। झावेरी के अलावा, तीन विदेशियों को भी गिरफ्तार किया गया था और उन पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सट्रेट एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। कपिल के विला से 9 लाख रू. का ड्रग्स भी बरामद किया गया है जिसमें कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस शामिल हैं। कपिल पर लगीं ये पाबंदियां भी झावेरी को जमानत देते हुए जज ने उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए कहा है। साथ ही उन्हें बुधवार से 15 दिनों तक जांच अधिकारी के सामने हाजिरी देनी होगी। इतना ही नहीं कोर्ट ने कपिल को छह महीने तक राज्य छोड़ कर जाने और उत्तरी गोवा में अंजुना कोस्टल बेल्ट पर जाने पर भी रोक लगा दी है। गौरतलब है कि झावेरी ने अपने विला पर रेव पार्टी दी थी जिसमें 23 लोग शामिल हुए थे। 2003 में दिल परदेसी हो गया से कपिल ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। शाहिद कपूर की इश्क-विश्क में और 2006 में सावन द लव सीजन में भी नजर आए थे। उन्होंने आत्मा और निशान में भी काम किया था। इसके अलावा वे 100 से ज्यादा टीवी ऐड में काम कर चुके हैं। अब वे एंटरप्रेन्योर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Goa court on Tuesday granted bail to Kappil Jhaveri who was arrested for hosting rave party https://ift.tt/2QnNBqi
- Get link
- X
- Other Apps
प्रवर्तन निदेशालय ने रिया और सुशांत के बीच हुई चैट नारकोटिक्स डिपार्टमेंट को सौंपी, इसमें ड्रग्स को लेकर रिया कर रही हैं बात सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब ड्रग्स का एंगल सामने आ रहा है। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने दावा किया है कि इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच करने वाले प्रवर्तन निदेशालय ने सुशंता और रिया चक्रवर्ती के बीच हुई चैट ब्यौरा सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को दे दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिया ड्रग्स का इस्तेमाल और डीलिंग कर रही थी। इससे पहले ही राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी यह आरोप लगा चुके हैं दुबई के एक ड्रग डीलर ने सुशांत सिंह राजपूत से मुलाकात की थी। जब्त किए मोबाइल फोन की जांच से हुआ यह खुलासा 10 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने रिया और उनके परिवार के चार मोबाइल हैंडसेट जब्त कर लिए थे। इनमें दो फोन रिया के हैं और एक-एक उनके पिता और भाई के। दो आईपेड और एक लैपटॉप भी ईडी ने कब्जे में लिया थे। ये सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिए गए थे। दावा किया जा रहा है कि इसी की जांच के दौरान ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ है। इस मामले में रिया और उनके भाई के अलावा ईडी अबतक सुशांत के पिता केके सिंह, बहन प्रियंका, मीतू, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोग, फिल्ममेकर रूमी जाफरी, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत की पूर्व बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी, हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा सहित काफी लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत के कुक नीरज ने भी ड्रग्स की बात कही थी इससे पहले सुशांत के कुक नीरज सिंह के हवाले से न्यूज चैनल ने दावा किया था कि सुशांत ड्रग्स की सिगरेट पिया करते थे। मौत के कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अभिनेता के लिए मारिजुआना के सिगरेट रोल किए थे। उसने यह भी कहा कि सुशांत सर, रिया मैडम और उनके बाकी दोस्त एक साथ मिलकर पार्टी किया करते थे। पार्टी के दौरान सभी शराब और मारिजुआना सिगरेट पिया करते थे। यह सिगरेट सैमुअल जैकब ही सुशांत के लिए लाते थे। नीरज का कहना है कि सुशांत की मौत से पहले उसने तीन दिन उनके लिए ड्रग्स के रोल बनाए और 14 जून को जब सुशांत की मौत हो चुकी थी। तब जब उसने वह केस चैक किया था। तो उसमें एक भी सिगरेट नहीं थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अभिनेत्री रिया और सुशांत दोनों अप्रैल 2019 से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। नीरज ने खुलासा किया था कि वे अकसर पार्टी किया करते थे। https://ift.tt/2YtWT8r
- Get link
- X
- Other Apps
सीरियल किसर की इमेज से उलट सोशल सटायर करते नजर आएंगे इमरान हाशमी, फिल्म होगी - सब फर्स्ट क्लास है इमरान हाशमी अब एक नए रोल को निभाते नजर आएंगे। अपनी सीरियल किसर की इमेज से अलग इस बार इमरान तंज कसते नजर आएंगे। इमरान ने बलविंदर सिंह जंजुआ की फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास है' साइन की है। इस फिल्म में इमरान कॉमेडी के जरिए आम भारतीय की कहानी बताते नजर आएंगे। इमरान ने इस फिल्म के बारे में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया है। इमरान की इस फिल्म में उनका किरदार एक वर्किंग क्लास आम आदमी का है, जो हमेशा अपने पास की चीजों से ज्यादा पाने की कोशिश करता है। इसी को पाने में उससे कई ऐसी गलतियां होती हैं जिनसे कॉमेडी बनती है। डायरेक्शन बलविंदर कर रहे हैं। प्रोडक्शन शिवांशु, दीपक मुकुट और अभय सिन्हा के साथ निशांत पिट्टी का है। अब तक किए रोल से एकदम अलग- इमरान फिल्म के बारे में इमरान कहते हैं - फिल्म आम आदमी के बारे में एक प्रफुल्लित करने वाली संवेदनशील कहानी है। जिसमें वह अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसी सौदेबाजी में वह अपने परिवार, समाज में अपने ही अंदाज में खड़ा होता है और ऐसी स्थिति में फंस जाता है कि फिर उसे रास्ता नहीं मिल पाता। बलविंदर की स्क्रिप्ट एक मजेदार है, लेकिन साथ ही इसमें कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी हैं। मैंने इसके पहले जो भी रोल किए थे ये उन सबसे एकदम उलट है, इसलिए मैं इसे करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Emraan Hashmi will be seen In Social Satire Titled Sab First Class Hai https://ift.tt/2YwwKWy
- Get link
- X
- Other Apps
सीबीआई अब करेगी 'साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी', आखिरी समय में अभिनेता की मानसिक स्थिति को जानने में मिलेगी मदद सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम अब उनकी साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी भी करेगी। ये काम एजेंसी की CFSL (सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) टीम द्वारा किया जाएगा। इसके तहत अभिनेता की सभी सोशल मीडिया पोस्ट्स की स्टडी करते हुए आखिरी समय में उनके दिमाग और उनके मनोभावों को पढ़ने की कोशिश की जाएगी। इस तरह की ऑटोप्सी के दौरान जांच टीम उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटीज के अलावा उनकी डायरी में लिखे गए नोट्स की स्टडी करेगी। इस दौरान उनके द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट्स से लेकर उनकी वॉट्सएप चैट्स और परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ की गई उनकी बातचीत भी शामिल है। इसके जरिए उनके जीवन के हर पहलू का बेहद बारीकी के साथ विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। मानसिक स्थिति का समग्र चित्र बनाया जाएगा साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी के दौरान सीबीआई अभिनेता के मूड में होने वाले बदलावों, व्यवहार के पैटर्न और यहां तक कि व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी बातें भी जानने की कोशिश करेगी। इन सब कामों के जरिए आखिरी समय में उनकी मानसिक स्थिति का एक समग्र चित्र बनाने की कोशिश की जाएगी। महत्वपूर्ण साबित हो सकती है ये ऑटोप्सी विशेषज्ञों का मानना है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सच्चाई को सामने लाने में इस तरह की साइकलॉजिकल ऑटोप्सी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उनके मुताबिक एक तरह से ये अभिनेता के दिमाग का पोस्टमार्टम करना होगा। इन बड़े मामलों में भी हुई थी साइकोलॉजिकल ऑटोप्सी ये तीसरा मौका है, जब किसी हाईप्रोफाइल केस में CFSL टीम इस तरह की जटिल जांच प्रक्रिया को अपनाते हुए जांच करेगी। इससे पहले सुनंदा पुष्कर और बुराड़ी परिवार आत्महत्या मामले में भी इस तरह की जांच की गई थी। 19 अगस्त को मिली थी सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी इससे पहले 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच जारी रखने की अनुमति दी थी। जिसके बाद एजेंसी ने एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 21 अगस्त को मुंबई पहुंचने के बाद से ही टीम इस मामले में बेहद तेजी से जांच कर रही है। तेजी से जांच कर रही सीबीआई अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मंगलवार को सीबीआई जांच का पांचवां दिन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अबतक सिद्धार्थ पिठानी, नीरज सिंह, रजत मेवाती, केश्व बचनेर, दीपेश सावंत और संदीप श्रीधर को पूछताछ के लिए बुलाया है। जल्द ही सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक, मां संध्या और उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है। 14 जून को घर में पिठानी के अलावा तीन और लोग मौजूद थे 14 जून को सुशांत का शव बांद्रा के जिस फ्लैट में लटका मिला था, उसमें उस वक्त चार लोग थे। सिद्धार्थ पिठानी (सुशांत के फ्लैट-मेट), दीपेश सावंत (सुशांत के दोस्त), नीरज सिंह (हाउस कीपर) और केशव (कुक)। नीरज ने एक बातचीत में सुशांत की मौत से पहले की कहानी सुनाई थी।उसने बताया था कि सुशांत ने सुबह नाश्ता किया था। लेकिन जब 10:00-10:30 बजे स्टाफ उनसे यह पूछने गया कि लंच में क्या बनाना है तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में हुई थी। उनका शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया था। https://ift.tt/2YtCHDF
- Get link
- X
- Other Apps