Posts
अमेजन प्राइम वीडियो ने पाकिस्तानी एक्टर के दावे को खारिज किया, बोले- सुशांत को लेकर कोई प्रोजेक्ट प्लान नहीं किया पाकिस्तानी एक्टर हसन खान ने मंगलवार को दावा किया था कि अमेजन प्राइम उनके साथ मिलकर सुशांत सिंह राजपूत पर एक वेब ओरिजिनल प्लान कर रहा है। इस बारे में जब दैनिक भास्कर ने अमेजन प्राइम से बात की तो कुछ और ही जवाब मिला। जिसके मुताबिक फिलहाल ऐसी कोई सीरीज प्लान तक नहीं की गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर से उनके प्रवक्ता ने बताया कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने ना तो हसन खान और ना ही किसी अन्य कलाकार से कोई बात की है। यहां तक कि उनसे जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अबतक कोई कमीशन या लाइसेंस भी नहीं मिला है। इसलिए ऐसा कहीं कुछ नहीं हो रहा है।' हॉटस्टार ने अनुमानों को बेबुनियाद बताया उधर प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ट्रेड एनालिस्ट के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें वे क्लेम कर रहे थे कि अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म भविष्य में कोई और फिल्म नहीं खरीदेगा। उनके मुताबिक मूल कंपनी डिज्नी को लगता है कि उनके इंडियन ऑपरेशंस ने आठ से दस फिल्मों को हड़बड़ी में काफी बढ़ी हुई कीमत पर खरीद लिया है और अब वो डील महंगी लग रही है। ऐसे में आगे फिल्मों की खरीद-बिक्री नहीं होगी। जब इस बारे में कंपनी के प्रमुख उदय शंकर से बात की गई, तो उन्होंने ऐसी बातों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, 'कंपनी के अंदरूनी मामलों के बारे में हम अधिकारियों के बजाय मीडिया और ट्रेड पंडितों को ज्यादा पता है। ऐसे में इन सवालों के क्या ही जवाब दिए जाएं।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पाकिस्तानी एक्टर हसन खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ये घोषणा की थी कि वो पर्दे पर सुशांत का किरदार निभाएंगे। हालांकि उनका दावा झूठा साबित हुआ। https://ift.tt/3gdBRRJ
- Get link
- X
- Other Apps
अंगद बेदी चाहते हैं कि उनकी बेटी बड़ी होकर सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा ले लगभग दो साल पहले अंगद बेदी और नेहा धूपिया के घर बेटी मेहर धूपिया बेदी का जन्म हुआ था। जिसे लेकर अंगद बेदी का कहना है कि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी रियल लाइफ नायिकाओं जैसे गुंजन सक्सेना, दुती चंद, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा लें। अभिनेता कहते हैं कि 'ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने उनके जीवन को प्रेरित किया है और वो इस प्रेरणा को अपनी बेटी पर भी बरसाना चाहेंगे। वे चाहते हैं कि उनकी बेटी अपनी पसंद के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। चाहे वो सानिया मिर्जा हों या साइना नेहवाल या फिर दुती चंद। इन सभी ने अलग-अलग खेलों में अपनी उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित किया है।' आगे उन्होंने कहा, 'दूसरी ओर दीपिका पादुकोण हैं, जो ना केवल एक विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं बल्कि भारत की एक मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर भी हैं। वे उन नायिकाओं में से एक हैं जिन्होंने अपने अभूतपूर्व काम से भारत को ग्लोबल मैप पर उजागर किया है।' इसी वजह से अंगद बेदी चाहते हैं कि उनकी बेटी बड़ी होने पर इन्हीं से प्रेरणा ले। उन्हें लगता है कि ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने हमें दुनिया के नक्शे पर खड़ा किया है और हमें वैश्विक पहचान दिलाई है। अंगद इन दिनों अपनी फिल्म गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल की वजह से चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने जान्हवी कपूर के भाई की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में पिता और बेटी के रिश्ते को बेहद खूबसूरती के साथ बताया गया है। पत्नी नेहा धूपिया और बेटी मेहर के साथ अंगद बेदी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अंगद ने 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' में जान्हवी कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाई है। https://ift.tt/31e20vr
- Get link
- X
- Other Apps
20 अगस्त को पंचतत्व में विलीन होंगे सुरों के रसराज, न्यू जर्सी से मुंबई लाया गया पार्थिव शरीर सुरों के रसराज पंडित जसराज का 17 अगस्त की शाम 5.15 पर न्यू जर्सी में निधन हो गया था। पंडितजी की पार्थिव देह बुधवार को मुंबई पहुंची। परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पंडित जसराज का अंतिम संस्कार 20 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ होगा। पंडित जसराज को 90 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। पद्म विभूषण पंडित जसराज पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ अमेरिका में ही थे। बेटी दुर्गा करती रहीं दुलार पिता के निर्जीव शरीर को देख बेटी दुर्गा खुद को रोक नहीं सकीं। वे कभी उनके हाथों को सहलाती रहीं तो कभी उनके चेहरे को। इस बीच उनके घर में पंडित जी के गाए भजन ही गूंज रहे थे। पंडित जसराज के परिवार में बेटे सारंग, बेटी दुर्गा, पोते-पोती स्वर शर्मा, अवनि जसराज, मेहरा, ऋषभ देव पंडित और ईश्वरी पंडित उनकी अंतिम दर्शन की कुछ फोटो शेयर कीं। मेवाती घराने के संगीत मार्तण्ड पं. जसराज 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार में जन्मे पंडित जसराज ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जो 4 पीढ़ियों से शास्त्रीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ा रहा था। खयाल शैली की गायिकी पंडित जसराज की विशेषता रही। उनके पिता पंडित मोतीराम मेवाती घराने के संगीतज्ञ थे। उन्होंने जसरंगी जुगलबंदी और मधुराष्टकम् की रचना की थी। पंडित जसराज से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं.. गायिकी के ‘रसराज’ नहीं रहे:पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में अमेरिका में निधन; वे कभी तबला वादक थे, कुमार गंधर्व की एक डांट ने उन्हें गायक बना दिया अंतरिक्ष में जसराज की चमक:पंडित जसराज के नाम पर सौरमंडल में रखा गया था क्षुद्र ग्रह का नाम, उनकी जन्मतिथि से एकदम उल्टा है उसका नंबर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today उनके परिवार में पत्नी मधुरा जसराज, बेटा सारंग और बेटी दुर्गा जसराज हैं https://ift.tt/3iSD2Yu
- Get link
- X
- Other Apps
फैन ने सोनू सूद से मांगी कार, एक्टर ने दिया फनी जवाब कहा-'बताइए आपको कौन सी कार पसंद है, मैं आपके लिए खुद चलाऊंगा' लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर मसीहा बने सोनू सूद अभी भी आम आदमी की मदद के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वह सबकी मदद करते हैं और ज्यादातर किसी को मना नहीं करते लेकिन इस बीच कुछ लोग उनसे अजीबोगरीब डिमांड भी कर बैठते हैं। सोनू के एक फैन ने ऐसी ही एक डिमांड रखी जिसे सोनू ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से जवाब दिया। फैन ने मांगी कार बुधवार को एक फैन ने ट्विटर पर सोनू से एक कार अरेंज करने की फरमाइश कर दी। उसने लिखा, 'सोनू सर, मुझे 20 सितंबर को अपनी बीवी के दादा-दादी से मिलने के लिए राजस्थान जाना है जिसके लिए मुझे एक कार चाहिए। क्या आप एक हफ्ते के लिए कार अरेंज कर सकते हैं, मैं इसे खुद चलाकर जाना पसंद करूंगा सर।' सोनू ने दिया फनी जवाब सोनू ने फैन की गुजारिश ठुकराई तो नहीं लेकिन फनी जवाब जरूर दिया। उन्होंने लिखा, 'खुद कार क्यों चलाएंगे? मैं आपके लिए गाड़ी चलाऊंगा। कृपया बताएं कि आपको कौन सी कार पसंद हैं और एसी का कितना तापमान आपके लिए ठीक रहेगा?' सोनू की ट्विटर पर फैन से बातचीत। पहली भी लोगों ने की फनी फरमाइश इससे पहले एक फैन ने सोनू से प्ले स्टेशन भिजवाने की डिमांड कर दी थी। फैन ने लिखा था, 'सोनू सर क्या आप मुझे एक प्ले स्टेशन 4 भेज सकते हैं। मेरे आसपास के सभी बच्चे गेम्स खेलकर लॉकडाउन एन्जॉय कर रहे हैं। सर क्या आप प्लीज मेरी मदद करेंगे।' सोनू ने इस फैन की ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'अगर आपके पास प्ले स्टेशन 4 नहीं है तो आप सुखी हैं। कुछ किताबें खरीदिए और पढ़िए। मैं आपके लिए इनकी व्यवस्था करवा सकता हूं।' फैन ने मांगा प्ले स्टेशन। इससे पहले एक महिला ने ट्विटर पर सोनू से कहा था, 'सोनू क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं? मैं पिछले ढाई महीने से पार्लर नहीं गई हूं। प्लीज मेरी हेल्प कीजिए मुझे सैलून पहुंचा दीजिए।' सोनू ने रिप्लाई में लिखा था, 'सैलून जाकर क्या करोगे? सैलून वालों को तो मैं गांव छोड़ आया। उसके पीछे-पीछे गांव जाना है तो बोलो।' महिला ने की सैलून भिजवाने की डिमांड। इससे पहले ट्विटर पर एक महिला ने सोनू के लिए लिखा था, '@सोनू सूद, मैं जनता कर्फ्यू से लॉकडाउन 4 तक अपने पति के साथ रह रही हूं। या तो उन्हें या फिर मुझे मेरी मां के घर पहुंचा दीजिए प्लीज। मैं अब उनके साथ और ज्यादा नहीं रह सकती। सोनू ने महिला की परेशानी का बड़ा मजेदार हल निकाला और फनी जवाब दिया।' सोनू ने महिला को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे पास आपके लिए इससे बेहतर प्लान है। मैं आप दोनों को गोवा भेज देता हूं, क्या कहती हैं?' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fan asks Sonu Sood for a car, actor gives hilarious reply https://ift.tt/2Ydv30a
- Get link
- X
- Other Apps
अदालत के फैसले के बाद कंगना ने दीपिका पर निशाना साधा, बोलीं- डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को लोगों ने औकात दिखा दी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आने के बाद कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाम लिए बिना दीपिका को डिप्रेशन का धंधा चलाने वाला बताया। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे साथ दोहराएं, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को लोगों ने उनकी औकात दिखा दी। #CBIforShushant #SushantSingRajput #1stStepToSSRJustice' अपने इस ट्वीट के साथ कंगना ने खुद से जुड़ी एक खबर का फोटो भी शेयर किया। जिसमें उनके हवाले से लिखा गया था, 'उन्होंने उसे शराबी, ड्रग एडिक्ट, रेपिस्ट और मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति बताते हुए खारिज करने की कोशिश की। लेकिन आज देखो सामूहिक चेतना के कारण वो भारत में और हर जगह उसका स्तर ईश्वरीय हो गया है।' कंगना ने उठाए दीपिका के ही शब्द दीपिका पर हमला बोलने के लिए कंगना ने बिल्कुल वैसी ही भाषा का उपयोग किया, जो सुशांत की मौत के बाद किए दीपिका ने अपने ट्वीट्स में लिखी थी। 15 से 21 जून के बीच उन्होंने डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कई ट्वीट्स किए थे। जिसमें उन्होंने अवसाद से जुड़ी कई बातें लिखते हुए कहा था कि 'मेरे साथ दोहराएं'। कंगना भी इसी भाषा का इस्तेमाल किया। बीमारी का पता ब्लड रिपोर्स से नहीं लगता जब एक यूजर ने कंगना की भाषा पर आपत्ति जताई, तो एक्ट्रेस ने लिखा, 'अगर उसके (दीपिका) जैसे लोगों का बस चले तो वे हर असाधारण व्यक्ति को पागलखाने में भेज देंगे। इस बीमारी का पता ब्लड रिपोर्ट्स या बॉडी स्कैन से नहीं लग सकता। कोई भी खून की प्यासी भीड़ को इकट्ठा कर सकता है और किसी को पागल घोषित करते हुए उसकी सामूहिक पिटाई कर सकता है। मानसिक बीमारी को इतने हल्के में इस्तेमाल करना बंद करो।' ## दीपिका खुद भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर दीपिका काफी पहले से मुखर रही हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर मानसिक बीमारी को लेकर बात करती रहती हैं। उनका कहना है कि वे इससे जूझ चुकी हैं, इसलिए इसकी गंभीरता को जानती हैं। इसके लिए उन्होंने लिव-लव-लाफ नाम से एक संस्था भी बनाई है। जो डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों की मदद करती है। ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना ने दीपिका का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए उन्हें डिप्रेशन का धंधा चलाने वाला बताया। https://ift.tt/32aibJm
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत के परिवार और फैन्स ने उठाए सवाल तो एकता कपूर ने झाड़ा 'पवित्र रिश्ता मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फंड' से पल्ला टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर के लिए बुधवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। ट्विटर पर सुबह से ही "#ShameOnEktaKapoor" देखकर एकता विचलित हो उठीं जिसके बाद उन्हें एक स्टेटमेंट जारी करके सफाई देनी पड़ गई। दरअसल, एकता ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 के साथ पवित्र रिश्ता मेंटल अवेयरनेस फंड शुरू करने की वजह से ट्रोल हो गईं। इस फंड के बारे में जानकारी देते हुए एकता ने पोस्टर पर सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टर इस्तेमाल किया जिसकी वजह से उन्हें और ज्यादा विरोध झेलना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें सुशांत के नाम पर पैसा बनाने वाला करार दिया जिसके बाद एकता ने इस फंड से पल्ला झाड़ लिया। सुशांत की मौत के इस्तेमाल के लगे आरोप एकता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह फंड मेरे द्वारा शुरू नहीं किया गया था, बल्कि जी ने इसे शुरू किया था जो कि जरूरी कदम था, मैं किसी भी फंड के लिए जी के साथ हमेशा खड़ी हूं लेकिन इस फंड से मैं सम्मानजनक तौर पर खुद को अलग करती हूं। मैं मेंटल हेल्थ से जुड़े किसी भी कॉज को सपोर्ट करती रहूंगी लेकिन पवित्र रिश्ता फंड से खुद को अलग करती हूं क्योंकि जांच अभी जारी है और अभी सुशांत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में साफ तस्वीर सामने आना बाकी है। बाकियों की तरह मैं भी चाहती हूं कि सच सामने आए।' सुशांत के जीजा ने भी किया विरोध पवित्र रिश्ता मेंटल अवेयरनेस फंड का सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर विरोध किया। विशाल ने ट्विटर पर लिखा, 'श्वेता सिंह कीर्ति (सुशांत की बहन) और मैं सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर कोई कॉमर्शियलाइजेशन नहीं चाहते हैं। अगर लोग सुशांत का नाम लेकर कुछ कर रहे हैं तो ये प्रॉफिट कमाने के मकसद से नहीं होना चाहिए। परिवार ने सुशांत के नाम का इस्तेमाल करते हुए किसी भी लाभकारी गतिविधि का समर्थन नहीं किया है। अगर कोई बाद में कानूनी कार्यवाही नहीं चाहता है तो ऐसा कोई भी काम शुरू करने से पहले परिवार की लिखित अनुमति ले। मेंटल हेल्थ अवेयरनेस पर सुशांत को पोस्टर बॉय बनाए जाने पर हमें आपत्ति है।' विशाल कीर्ति की ट्वीट। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After Backlash, Ekta Kapoor "Dissociates" Herself From Pavitra Rishta Mental Health Fund https://ift.tt/3j0lYjv
- Get link
- X
- Other Apps
'खुदा हाफिज' का एक सीन करते हुए बिना ग्लिसरीन के रो पड़े थे विद्युत जामवाल, डायरेक्टर फारुक कबीर ने सुनाए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज 14 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को असल माइग्रेंट की कहानी पर बनाया गया है जिसमें विद्युत समीर नाम के आम आदमी की तरह ही एक्शन करते नजर आए हैं। हाल ही में भास्कर से बातचीत में फिल्म निर्देशक फारुक कबीर ने फिल्म की शूटिंग और कहानी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं। ये है प्रमुख अंश। कैसी है फिल्म की कहानी फिल्म में अगर आपको लग रहा है कि एक्शन ज्यादा है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है इस फिल्म में एक्शन सेकेंडरी है। लेकिन इस फिल्म की कहानी में साफ तौर पर दर्शाया गया है कि किस तरह एक प्रेमी पति अपनी बीवी को ढूंढने के लिए जद्दोजहद करता है। इसमें बहुत ही साफ तौर पर दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह एक पति अपनी पत्नी को बचाने के लिए किसी के सामने झुकता भी है और जहां जरूरत होती है वहां पर वह अपने दिमाग का इस्तेमाल भी करता है । और एक्शन की अगर बात करें तो वह कहानी की डिमांड है उस कैरेक्टर के सामने ऐसी सिचुएशन आती है कि उसे मारपीट करना पड़ता है। लोगों को लग रहा होगा कि इस फिल्म में विद्युत जामवाल हैं इसलिए फिल्म में एक्शन जरूर होगा, सबसे खास बात यह है कि इस पूरी फिल्म में ना तो विद्युत ने कहीं अपनी बॉडी को दिखाया है और ना ही कहीं हाफ स्लीव्ज़ शर्ट या टीशर्ट पहनी है। फिल्म में विद्युत ने एक अलग तरह का किरदार निभाया है। जो अब तक उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म में नहीं किया है। इस किरदार के साथ जस्टिस करने के लिए उन्होंने अपने पूरे 3 महीने दिए हैं , विद्युत और मैंने 3 महीनों तक इस किरदार पर जमकर काम किया है । फिल्म कहां शूट की गई है? फिल्म की शूटिंग लखनऊ में हुई है और इस फिल्म की कहानी जिस सच्ची कहानी पर आधारित है वह कहानी भी लखनऊ से ही है। हमने इसकी शुरुआत लखनऊ से की है और फिर उज्बेकिस्तान में शूट किया है । इस फिल्म को 48 दिनों तक उज्बेकिस्तान में हमने शूट किया है । वहां पर हमने मौसम बदलते देखा है। कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है उसके कारण जिस वक्त हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस वक्त उज्बेकिस्तान का टेंपरेचर माइनस 6 डिग्री था और कड़क धूप के साथ हवा भी चल रही थी जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको थोड़ा भी इस बात का एहसास नहीं होगा कि वहां इतनी ठंड थी क्योंकि साफ बादल, धूप और हवा चल रही थी। देह व्यापार दिखाने के पीछे कोई खास वजह? फिल्म की कहानी की बात करें तो मैंने एक न्यूज पेपर आर्टिकल पढ़ा था और उस आर्टिकल का मुझ पर बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ा था। जिसके बाद मैंने फैसला किया था कि मैं इस स्टोरी पर एक फिल्म जरूर बनाऊंगा। उसी वक्त से मेरी रिसर्च शुरू हुई लगभग 3 महीनों तक मेरी रिसर्च चली है। मैंने इस संबंध में उन लोगों से बात की जो मुसीबत से गुजरे हैं। साथ ही कुछ ऐसे लोगों से बात की जो घटना के बारे में जानकारी रखते थे। उसके बाद मुझे तकरीबन 9 महीने लगे स्क्रिप्ट लिखने में। लगभग 1 साल में मैंने इस पूरी फिल्म की कहानी को लिखने के लिए दिया। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है तो मैं नहीं चाहता था कि इस फिल्म में कहीं विद्युत समर सॉल्ट मारे या ऐसा एक्शन करे जो रियल लाइफ कैरेक्टर ना करता हो। तो अगर आप इस फिल्म में जो भी देखेंगे कह सकते हैं सभी एक दायरे में रहकर एक्टिंग और एक्शन कर रहे हैं। कुछ ऐसा नहीं है जो काल्पनिक लगे, इस फिल्म के स्क्रीनप्ले में 70 फीसदी सभी रियल इंसिडेंट है जो असल जिंदगी में हुए हैं। 30 फीसदी हिस्सा फिक्शनल है जो स्क्रीनप्ले के क्राफ्ट को ओर एंटरटेनिंग बनाने के लिए लिखा गया है। क्या फिल्म शूट करते हुए आप इमोशनल हुए फिल्म को शूट करते वक्त मैं और विद्युत एक बार नहीं कई बार इमोशनल हुए। मैं आपको एक सीन के बारे में बताना चाहूंगा विद्युत का जो कैरेक्टर है समीर जो असल जिंदगी में भी उस कंट्री में अपनी इंडियन कंट्री की एंबेसी में गुहार लेकर जाता है। बाहर के देश में जब आप अपनी कोई चीज ऐसे देखते हैं खासकर ऐसे परेशान हालात में हों तो चाहे वो इंसान हो या आपके देश की एंबेसी हो। उस जगह से आपकी एक उम्मीद जुड़ जाती है। कुछ इसी तरह विद्युत भी दूसरे देश में इंडियन एंबेसी में जो गुहार लगाने जाते है। उस सीन को शूट करते वक्त मैं इमोशनल हो गया था, और रो पड़ा था। इसके साथ ही आपको बता दूं कि इस सीन को शूट करते वक्त विद्युत रो रहे थे बिना ग्लिसरीन के वो भी इतने इमोशनल हो गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today While doing a scene of 'Khuda Hafiz', Vidyut Jamwal wept without glycerin, Director Farooq Kabir narrated interesting stories related to the film https://ift.tt/3hbFKrr
- Get link
- X
- Other Apps
सीबीआई को केस मिलने के बाद फैमिली ने बयान जारी कर कहा- हमें पूरा विश्वास है दोषियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी पिछले एक महीने से ज्यादा वक्त से सुशांत का परिवार और फैन्स इस दिन के इंतजार में थे कि सुप्रीम कोर्ट सुशांत की मौत की जांच सीबीआई को सौंप दे। इसके लिए देश-विदेश में डिजीटल कैम्पेनिंग हुई। 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और जांच सीबीआई को हैंडओवर हो गई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सुशांत के परिवार ने एक थैंक्स गिविंग नोट जारी किया है। फैन्स को बताया विस्तृत परिवार मल्लिका सिंह ने यह नोट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है। जिसमें कहा है कि- सुशांत का परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों, मीडिया एवं उसके दुनिया भर के करोड़ों फैन्स का हृदय से आभार। सुशांत के प्रति आपके अगाध प्यार और हमारे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए हम आपके कृतज्ञ हैं। हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बाधित न्याय प्रक्रिया को गति दी। अब जब देश की सबसे विश्वसनीय जांच एजेंसी ने काम संभाल लिया है, हमें पूरा विश्वास है कि दोषियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी। हमारा मानना है कि संस्थाओं में लोगों का विश्वास बना रहना चाहिए। आज के घटनाक्रम से प्रजातंत्र में हमारा विश्वास और भी मजबूत हुआ है। देश से हमारा प्रेम अटूट है। आज और भी दृढ़ हुआ है। शुक्रिया हमारे विस्तृत परिवार। परिवार ने बनाया है ट्विटर हैंडल सोशल कैम्पेनिंग के जरिए सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे परिवार ने यूनाइटेड फॉर जस्टिस नाम से एक ट्विटर हैंडल भी बनाया है। यह अकाउंट अगस्त 2020 में ही बना है। जिसमें अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और भांजी मल्लिका सिंह लगातार सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर कैम्पेनिंग भी कर रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant singh rajput Case: After Getting verdict on CBI investigation case the family of Late actor released an emotional statement https://ift.tt/317PTQq
- Get link
- X
- Other Apps
बायकॉट की मांग के बीच रिलीज हुआ सड़क 2 का दूसरा गाना 'इश्क कमाल', रिलीज होते ही मिले 27 हजार डिस्लाइक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म और कैंप बाजी का मुद्दा गर्म है। इस मामले के बढ़ते ही सभी स्टारकिड्स की फिल्मों को बायकॉट किया जा रहा है। गुंजन सक्सेना के बाद अब आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' को जनता का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। 28 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म को लगातार बायकॉट करने की मांग की जा रही है। इसी बीच अब फिल्म का दूसरा रोमांटिक ट्रेक 'इश्क कमाल' रिलीज हो चुका है। ट्रेलर और पहले गाने 'तुम से ही' के बाद इस गाने को भी लाइक से ज्यादा डिस्लाइक मिल रहे हैं। 'इश्क कमाल' गाना संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के सफर पर फिल्माया गया है। इस गाने की लिरिक्स सुनील जीत और शालू वैश ने मिलकर तैयार की है। जहां गाने को जावेद अली ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है वहीं इसका कम्पोजीशन भी सुनील जीत ने ही किया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि संजय दत्त, आलिया और आदित्य को उनकी मंजिल तक पहुंचाने निकले हैं जिस बीच दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग दिखती है। इसी बीच संजय अपने अतीत को याद करते हैं। कुछ घंटों में मिले 27 हजार डिस्लाइक पिछले गाने को जहां लाइक्स से तीन गुने डिस्लाइक मिले थे वहीं इश्क कमाल गाने को महज कुछ ही घंटों में 27 हजार डिस्लाइक मिले हैं। इसके अलावा फिल्म का ट्रेलर 10 मिलियन डिस्लाइक के साथ दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया गया वीडियो बन चुका है। इश्क कमाल गाने को दोगुने डिस्लाइक मिले। सड़क 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, गुलशन ग्रोवर, मक्रांत देश पांडे अहम किरदार निभा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Road 2's second song 'Ishq Kamal', released amidst the demand of Boycott, got 27 thousand dislikes as soon as released https://ift.tt/326PMDX
- Get link
- X
- Other Apps
फैसले की कॉपी नहीं मिलने की बात कह अनिल देशमुख ने पीछा छुड़ाया, किरीट सोमैया ने मांगा गृह मंत्री का इस्तीफा, राउत बोले-दिल्ली तक जाएगी बात सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक सभी के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। इस मामले पर एलजेपी के नेता चिराग पासवान, भाजपा नेता किरीट सोमैया, बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर, संजय कुमार झा, संबित पात्रा, सुशील कुमार मोदी, नारायण राणे, अकिता लोखंडे की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। फैसले की कॉपी नहीं मिलने का हवाला देते हुए देशमुख ने पीछा छुड़ाया महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मीडिया के सवालों से बचने के लिए फैसले की कॉपी नहीं मिलने का हवाला देते नजर आए। उन्होंने कहा,"सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है यह सही है। लेकिन अभी हमें आर्डर की कॉपी नहीं मिली है। कॉपी मिलने के बाद हम इस पर बोलेंगे।" हालांकि, देशमुख जिस आर्डर कॉपी की बात कह रहे थे वह फैसले से कुछ ही मिनट के बाद सुप्रीम कोर्ट की साइट पर मौजूद थी। इससे पहले वे लगातार यह कहते रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार अपना निर्णय लेगी। किरीट सोमैया ने मांगा अनिल देशमुख का इस्तीफा भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुशांत सिंह मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सुशांत सिंह के पिता, परिवार को अब न्याय मिलेगा। उम्मीद करते हैं कि महाराष्ट्र सरकार इससे एक सबक लेगी। अब महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को इस्तीफा दे देना चाहिए। सोमैया ने एक और ट्वीट कर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है,"क्या बीएमसी के कमिश्नर और मुंबई पुलिस कमिश्नर अब सीबीआई टीम को भी 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन करेगी।" संजय राउत ने कहा- इस्तीफा मांगा तो बात दिल्ली तक जाएगी शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि अभी तक जो मुझे जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मुंबई पुलिस ने जांच को सही से किया है और मुंबई पुलिस को उनके ही राज्य के नेता (बीजेपी नेता) बदनाम कर रहे हैं तो यह सही नहीं है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून की व्यवस्था सबसे ऊपर है। यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां कानून से ऊपर कोई नहीं है हमारे राज्य परंपरा है कि सबको न्याय मिले। जो आरोप लगाए गए हैं, वह सही नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। कानून के जानकार या मुंबई पुलिस के कमिश्नर इस पर बात करेंगे। बीजेपी की ओर से गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी। सोच समझकर लोगों को टिप्पणी करनी चाहिए। सुशांत के चाहने वालों को न्याय मिलेगा: फडणवीस राज्य के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा," न्याय व्यवस्था ओर विश्वास बढ़ाने वाला निर्णय। महाराष्ट्र सरकार को आत्मचिंतन करने की जरूरत है, सुशांत सिंह ओर उनके चाहने वालों को न्याय मिलेगा।" ## नारायण राणे ने कहा, इस मामले में एक मंत्री को बचाया जा रहा था भाजपा नेता नारायण राणे ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा है कि महाराष्ट्र सरकार केस को दबाने की साजिश कर रही थी। अब सीबीआई की जांच में इस मामले का सच सबके सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक मंत्री को बचाया जा रहा था। संजय निरुपम- इस मामले में ढिलाई बरती जा रही थी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने अपने ही गठबंधन की महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंनें ट्वीट किया कि मामले में ढिलाई बरती जा रही थी। इसके लिए सवाल उठाया कि जांच में ठिलाई का कारण सरकार ही जाने। ## नीतीश कुमार - हमने पूरी तरह से संविधान का किया पालन सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ये न्याय की जीत है। अपने बयान में नीतीश कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल ठीक है, जो कानूनी रूप है वही इख्तियार किया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट आदेशानुसार ऐसा पता चल रहा है कि यह साफ हो गया है ये बिल्कुल न्याय संगत था और कानून के मुताबिक किया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, बिहार में जो कुछ भी हुआ वो कानून के अनुसार हुआ। राज्य में इस मामले में पूरी संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम किया गया। हमने पूरी तरह से संविधान का पालन किया। अजित पवार के बेटे ने कहा-सत्यमेव जयते डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे और एनसीपी के नेता पर्थ पवार ने ट्वीट कर "सत्यमेव जयते" कहा। पार्थ ने इससे पहले भी सीबीआई की जांच करने की मांग की थी। उनकी मांग को शरद पवार ने बचकाना कहा था। मनोज तिवारी और चिराग पासवान ने बताई जीत मनोज तिवारी ने भी कहा कि कोर्ट से फैसले से साबित हुआ है कि देश में अभी न्याय है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार की वजह से महाराष्ट्र पुलिस की किरकिरी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने साबित किया कि इस देश में न्याय है।' सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एलजेपी चीफ चिराग पासवान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा- 'अब न केवल सच्चाई सामने आएगी, बल्कि वे नाम भी सामने आएंगे जो जांच को बाधित करने के पीछे थे। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश से सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को राहत मिली है।' तेजस्वी ने बताया न्याय की जीत, संजय राउत का टिप्पणी से इनकार राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को न्याय की जीत बताई है। गौरतलब है कि बिहार में इसी साल चुनाव है और कई जानकार सुशांत सिंह राजपूत के मामले को इस चुनाव से भी जोड़ कर देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, 'ये न्याय के लिए जीत है। हमने 30 जून को सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन बिहार सरकार ने जागने में 42 दिन लगा दिए।' संबित पात्रा ने यूनिक ट्वीट कर साधा निशाना संबित पात्रा ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत, न्यूज चैनल्स, मीडिया पर्सन, बिहार सरकार, सेंट्रल गवर्नमेंट और SSR के फैमिली के वकीलों के फैमिली मेंबर्स को बधाई। महाराष्ट्र सरकार के थम्स डाउन। ## बॉलीवुड से भी आई प्रतिक्रिया सुशांत केस की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं भी आना शुरु हो गई हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने सीबीआई जांच के लिए मुहीम चला रखी थी। शेखर सुमन ने कहा- 'सत्यमेव जयते' एक्टर शेखर सुमन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद भास्कर को वीडियो मैसेज भेज कहा कि यह उनके लाखों-करोड़ा फैन्स की जीत है। लोकतंत्र के लिए 'सत्यमेव जयते' है। शेखर सुमन सीबीआई जांच की मांग के लिए ट्वीटर पर मुहिम चलाने के बाद इसपर समर्थन जुटाने पटना आए थे। सुप्रीम के फैसले के तुरंत बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सीबीआई जांच पर खुशी जताई और ट्वीट कर सच सामने आने की उम्मीद जताई। ## कंगना रानौत ने SSR वॉरियर्स को बधाई दी है और मानवता की जीत बताया है। ## वहीं सुशांत सिंह की बहन श्वेता कीर्ति ने कहा कि सीबीआई जांच से बहुत खुश हूं। अब निष्पक्ष जांच की पहल हो गई है। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट में पंखे से लटकता हुआ मिला था। https://ift.tt/2EiY9Ec
- Get link
- X
- Other Apps
गुड नाइट मैसेज देते हुए आकांक्षा पुरी ने शेयर की मीका सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर उड़ीं रिलेशन की खबरें मीका सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। चाहत खन्ना के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद अब सिंगर मीका का नाम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी से जोड़ा जा रहा है। इन खबरों की वजह है आकांक्षा की लेटेस्ट पोस्ट जिसमें वो मीका की गोद में बैठी हुईं रोमांटिक पोज कर रही हैं। हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वो मीका की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर मीका पाजी के घर की है जिसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को गुड नाइट मैसेज दिया है। इस कोजी फोटो को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इसी तरह की तस्वीरें कुछ दिनों पहले चाहत खन्ना ने साथ भी शेयर की गई थीं। आकांक्षा पुरी की इंस्टाग्राम स्टोरी। आकांक्षा के बाद मीका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक्ट्रेस को बाहों में लिए नजर आ रहे हैं। जहां कुछ लोग दोनों के रिश्ते पर विचार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। मीका सिंह ने शेयर की फोटो। चाहत खन्ना के साथ थी रिलेशन की खबरें मीका सिंह और चाहत खन्ना कुछ दिनों से लगातार रिश्ते की खबरों के चलते सुर्खियों में थे। दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दोनों के बीच खास बॉन्डिंग नजर आ रही थी। गौरतलब है कि दोनों एक ही बिल्डिंग में साथ रहते है जिसके चलते कई मौकों पर दोनों को हैंगआउट करते देखा गया है। रिलेशन की चर्चा के अलावा दोनों जल्द ही एक म्यूजिक एलबम में साथ आने वाले हैं जिसके प्रमोशन के लिए मीका, चाहत और शेफाली जरीवाला के साथ कपिल शर्मा शो भी पहुंचे थे। बिग बॉस 14 में नजर आएंगी आकांक्षा पुरी पिछले सीजन पारस छाबड़ा से अनबन के चलते आकांक्षा पुरी का कई बार शो में पहुंची थीं। अब इस साल एक्ट्रेस खुद बतौर कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनेंगी। सिर्फ आकांक्षा ही नहीं बल्कि पारस छाबड़ा की दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड पवित्र पुनिया भी शो में आएंगी। देखना होगा की दो एक्स कैसे शो की टीआरपी के लिए फायदेमंद साबित होती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today While giving a good night message, Akanksha Puri shared a romantic picture with Mika Singh, the news of relationship on social media https://ift.tt/2YcNT7E
- Get link
- X
- Other Apps