Posts

कार्तिक आर्यन ने पूछा- हम ऐसा क्या करें कि आप अपना फैसला बदल लें, अनुपम खेर बोले- आप हमेशा हमारे दिलों पर राज करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। जिसके बाद बॉलीवुड के तमाम कलाकारों ने भी प्रतिक्रियाएं देते हुए धोनी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इंडस्ट्री से अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर, कमल हासन, अभिषेक बच्चन, अनुभव सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया। रणवीर सिंह ने धोनी के साथ अपने कुछ थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए उनसे हुई पहली मुलाकात के बारे में बताया। उधर अनुष्का शर्मा ने कभी ना भूलाने वाली यादें देने के लिए धोनी को धन्यवाद कहा। इसके अलावा एसएस राजामौली, अनुष्का शेट्टी, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। अनुपम खेर अनुष्का शर्मा कार्तिक आर्यन रितेश देशमुख कमल हासन ## अनुष्का शेट्टी ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood celebs reactions on MS Dhoni retirement ranveer singh, Kartik aaryan, anupam kher anushka sharma kamal haasan sonal chauhan https://ift.tt/310Rs2L

संजू बाबा के दोस्त कमली यानी परेश घेलानी ने लिखी भावुक पोस्ट, बोले - एक और रोलर कोस्टर राइड के लिए तैयार हो जा, क्योंकि शेर है तू शेर! संजय दत्त के लंग कैंसर की खबर उनके परिवार के साथ-साथ फैन्स और दोस्तों के लिए भी हैरान करने वाली है। शनिवार को उन्हें एक बार फिर कोकिलाबेन हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। हालांकि परिवार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अब उनके जिगरी दोस्त कहे जाने वाले परेश घेलानी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। परेश ने संजू से कहा है - एक और रोलर कोस्टर के लिए तैयार हो जा। संजय दत्त का हौसला बढ़ाया परेश ने परेश ने संजय दत्त को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- भाई संजू, कल्पना करना मुश्किल है कि कुछ दिन पहले ही हम इस बारे में बात कर रहे थे कि हम आगे की लाइफ कैसे इंजॉय करेंगे। हम बात कर रहे थे कि कैसे हम अब तक साथ चलने, दौड़ने, टहलने, रेंगने और जीवन की यात्रा का आनंद लेते रहे हैं। हम वहीं हैं जहां हमें होना है। मुझे अब भी विश्वास है कि दुआएं हमारे साथ हैं। मैं यह भी जानता हूं कि आगे की यात्रा उतनी ही खूबसूरत और उतनी ही रंगीन होने वाली है, जितनी यह अब तक रही है। ईश्वर हम पर हमेशा ही दयालु रहा है। नकुपेन्दा काका (लव यू मेरे भाई)। परेश बोले- ये जंग भी तुम जीतोगे परेश ने एक फोटो भी शेयर किया है जिसमें लिखा है- भाई, हमने सोचा था अम्यूजमेंट पार्क को कवर कर दिया है तो यह अब बंद हो गया होगा। लेकिन मुझे लगता है कि हमने अभी तक उसे बंद नहीं किया था। तो फिर एक और रोलर कोस्टर राइड के लिए कमर कस ले। अब एक और लड़ाई शुरू हो चुकी है। लड़ाई हमें चाहिए और ये लड़ाई भी तुम्हें जीतनी होगी। हम जानते हैं कि तुम बहादुर हो, तुम इसे जीतोगे। शेर है तू शेर, लव यू मेरे भाई। ## बायोपिक में भी थी परेश-संजू की दोस्ती संजय दत्त की बायोपिक में परेश घेलानी का रोल विकी कौशल ने निभाया था। इसी फिल्म में दोनों की दोस्ती को भी बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया था। संजय की लाइफ पर बनी फिल्म संजू का निर्देशन राजकुमार हीरानी ने किया था, जिसमें संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर ने किया था। फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sanjay dutt best Friend Paresh Ghelani wrote an emotional note for Sanju said - Get ready for another roller coaster ride https://ift.tt/2E43E9Y

चारों बहनों के साथ फुल मस्ती के मूड में दिखे सुशांत, एक बहन ने उन्हें बताया एम.एस. धोनी, दूसरी ने कहा- हमें भाई पर गर्व है सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी चारों बहनों रानी, प्रियंका, श्वेता और मीतू के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में हो रहे कन्वर्सेशन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तब का है, जब सुशांत ने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' साइन की थी। उनकी एक बहन उन्हें महेंद्र सिंह धोनी बताती नजर आ रही है तो वहीं, एक अन्य बहन कह रही हैं कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है। चारों भाई-बहन फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं और खूब हंस रहे हैं। लगातार वायरल ही रहे सुशांत के ओल्ड वीडियो पिछले कुछ दिनों से सुशांत के ओल्ड वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। शुक्रवार को उनके तीन वीडियो सामने आए थे, जिनमें से एक में वे कृष्ण भजन गाते दिखाई दे रहे थे। दूसरे वीडियो में वे अपनी बहन मीतू के साथ बाय-रोड चंडीगढ़ जाते और किशोर कुमार का गीत 'रात कली एक ख्वाब में आई' गाते दिखे थे। तीसरे वीडियो में उन्हें बहनों के साथ अपना जन्मदिन मनाते देखा जा सकता था। परिवार पर उठ रहे सवालों के बाद आए वीडियो कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की वॉट्सऐप चैट वायरल हुई थी। इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज थे। चैट के मुताबिक, सुशांत ने प्रियंका को दुष्ट तक कहा था। उन्होंने लिखा था, "मेरी बहन अब विक्टिम कार्ड खेलकर सिड (सिद्धार्थ पिठानी) भाई को मैनिपुलेट कर रही है, ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटका कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझ पर आ जाए कि मैंने उन्हें फिजिकली पनिशमेंट दी। ये बहुत निराशाजनक बात है।" प्रियंका, सुशांत की बहन श्वेता पहले भी दे चुकीं जवाब रिया के वॉट्सऐप चैट पर सुशांत और प्रियंका की बहन श्वेता सिंह कीर्ति पहले भी जवाब दे चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता के एक इंटरव्यू की वीडियो क्लिप साझा की थी, जिसमें वे अपने आपको प्रियंका के सबसे करीब बता रहे थे। श्वेता ने कैप्शन में लिखा था, "उसने स्वीकार किया कि वह अपनी बहन प्रियंका (सोनू दी) के सबसे करीब था, क्योंकि वह उसे समझती थी।" सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... रिया के वॉट्सऐप चैट पर कड़ी प्रतिक्रिया:एक्ट्रेस का दावा- सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज थे, अभिनेता की बहन श्वेता ने वीडियो शेयर कर लिखा- वे उनके सबसे ज्यादा करीब थे सुशांत के 3 वीडियो सामने आए:परिवार संग एन्जॉय करते, भजन गाते और कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं सुशांत, जो कि उनके डिप्रेशन में होने की थ्योरी को गलत साबित करते हैं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput having gala time in this undated video which goes viral on the internet https://ift.tt/32b6d2r

नारायण राणे ने कहा-शिवसेना के बयान से शक पैदा हो रहा है, संजय राउत इस मामले में अडंगा लगा रहे हैं अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नारायण राणे ने फिर एक बार सवाल उठाते हुए शिवसेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना के बयान से शक पैदा होता है। मुंबई पुलिस मामले की दबाव में जांच कर रही है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे फिर एक बार हत्या करार दिया है। एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा,"सुशांत को न्याय दिलाने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। सुशांत और दिशा सालियान के मामले में संबंध है।" भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में केस जाने से उम्मीद बढ़ गई है। संजय राउत इस मामले में अडंगा लगा रहे हैं न्यूज चैनल से बात करते हुए राणे ने कहा, ''इस केस में शिवसेना के नेता- संजय राउत अडंगा लगा रहे हैं। वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनके ऐसा करने से मुझे डाउट हो जाता है इनका भी कुछ इस केस से जुड़ाव है। जांच के लिए आए बिहार पुलिस के एसपी को क्वारैंटाइन करने की कोई जरूरत नहीं थी। जैसी ही मुंबई में वे आए उनको क्यों अरेस्ट किया गया? इसका मतलब इस केस में किसी तरह की बात बाहर नहीं जाए इसके लिए बंदोबस्त मुंबई पुलिस कर रही थी।'' जब आदित्य ठाकरे का मामले से तालुक नहीं तो वे क्यों बोल रहे हैं राज्य के एक मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मैंने 'आदित्य ठाकरे' का नाम नहीं लिया है। जब उनका मामले से ताल्लुक नहीं है तो वे क्यों बोल रहे हैं। मुंबई पुलिस दबाव में जांच कर रही है और सीबीआई जांच से सच सामने आ जाएगा। पहले लगाया था सुशांत की हत्या का आरोप इससे पहले पांच अगस्त को नारायण ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। महाराष्ट्र सरकार मामले में किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया था कि 13 जून की रात सुशांत के घर पार्टी हुई थी। इस पार्टी में महाराष्ट्र के एक मंत्री मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के बाद मंत्री उनके घर से गए और फिर सुबह सुशांत का शव मिला। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नारायण राणे एक निजी न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे-फाइल फोटो। https://ift.tt/3gWlb2h

दीपिका से असिन तक कई एक्ट्रेसेस के साथ रहे कैप्टन कूल के अफेयर के चर्चे, सबसे खास दोस्तों में से एक हैं जॉन अब्राहम भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार शाम को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी, जिसमें कि उन्होंने 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाने के साथ अपने यादगार क्रिकेटिंग मोमेंट्स दिखाए। धोनी का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। साक्षी के साथ शादी से पहले उनका नाम कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा था, तो वहीं जॉन अब्राहम आज भी उनके सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं। धोनी का नाम साल 2007 और 2008 के दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा था। उस वक्त माही टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बहुत बड़े स्टार बन चुके थे, और दीपिका बॉलीवुड की नई सेंसेशन थीं। शुरुआती मुलाकातों के बाद दोनों को कई जगहों पर साथ देखा जाने लगा, धोनी के बुलावे पर दीपिका धोनी को चीयर करने के लिए एक मैच को देखने भी गई थीं। धोनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका को अपना क्रश भी बताया था। दोनों ने एकबार साथ में रैंपवॉक भी की थी। हालांकि कुछ वक्त बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। रायलक्ष्मी के साथ जुड़ा नाम इसके बाद साल 2009 में धोनी का नाम साउथ एक्ट्रेस रायलक्ष्मी के साथ जुड़ा। एक्ट्रेस ने खुद इस बात को स्वीकार किया था, हालांकि ये रिलेशनशिप भी ज्यादा नहीं चल सकी। धोनी ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा। असिन के साथ भी जुड़ा नाम इसके सालभर बाद धोनी का नाम एक अन्य एक्ट्रेस और फिल्म गजनी फेम असिन के साथ जुड़ा। उस वक्त ये दोनों एक ही क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर रहे थे। साल 2010 में IPL सेमीफाइनल से पहले धोनी को एक्ट्रेस के लोखंडवाला स्थित घर पर भी देखा गया था। जिसके बाद धोनी को वहां देखने के लिए भीड़ भी जमा हो गई थी। जॉन अब्राहम से है पक्की दोस्ती बॉलीवुड में जॉन अब्राहम माही के सबसे अच्छे दोस्त हैं। धोनी ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने जॉन अब्राहम की हेयरस्टाइल को देखकर अपने लंबे बाल रखे थे। इनकी दोस्ती की वजह बाइक्स को लेकर दोनों का एक जैसा क्रेज है। इसके अलावा धोनी की तरह ही जॉन को भी फुटबॉल का काफी शौक है। जॉन बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्हें धोनी ने अपनी शादी में बुलाया था। इन दोनों को कई बार साथ-साथ बाइक राइडिंग करते हुए भी देखा जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today जॉन अब्राहम एकमात्र बॉलीवुड स्टार हैं जिन्हें धोनी ने अपनी शादी में बुलाया था। https://ift.tt/2DPhwoR

अभिनेता की पार्थिव देह के पास काले बैग के साथ दिखा एक शख्स, नीचे उतर कर मिस्ट्री गर्ल से मिला और फिर उसके हाथ से बैग गायब हो गयासुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही हैं। इस बीच एक न्यूज चैनल ने अभिनेता की मौत वाले दिन के कुछ अनसीन वीडियो मिलने का दावा किया है, जिनमें नजर आ रहे एक आदमी और एक महिला को संदिग्ध बताया जा रहा है। इस आदमी और मिस्ट्री वुमन को लेकर सुशांत के परिवार ने सवाल उठाया है।वीडियो में क्या दिखाई दे रहा?रिपब्लिक टीवी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में एक आदमी सुशांत की पार्थिव देह के पास काला बैग पकड़े नजर आ रहा है। इसने लाइट पिंक कलर की कैप लगाई हुई है। इसे सुशांत का हाउस मैनेजर दीपेश सावंत बताया जा रहा है। इस आदमी को बैग थामे सीढिय़ों से उतरते भी देखा जाता है।इसी वीडियो में ब्लू और व्हाइट रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की भी सुशांत के बिल्डिंग कंपाउंड दौड़ती नजर आती है। वह जाकर इस ब्लैक ड्रेस वाले शख्स से मिलती है और कुछ बात करती है। इसके बाद ब्लैक ड्रेस वाले शख्स के हाथ से बैग गायब नजर आता है। खास बात यह है कि जिस समय यह सब हो रहा होता है, तब मुंबई पुलिस भी वहीं मौजूद रहती है।क्या है परिवार का सवाल?वीडियो देखने के बाद सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने संदिग्ध शख्स, बैग और महिला की पहचान को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "अगर कोई आदमी घर से कुछ लेकर जा रहा है तो यह संदिग्ध है। अगर वह किसी लड़की से बात करता है, जो बाद में गायब हो जाती है। यह बहुत ही संदिग्ध है। उस लड़की की पहचान की जानी चाहिए।" विकास सिंह ने इसे लेकर मुंबई पुलिस को भी घेरा है। उनका कहना है कि मुंबई पुलिस की मौजूदगी में कैसे एक अनजान शख्स और महिला क्राइम सीन में आ-जा सकती है। उन्होंने संदेह जताया है कि कहीं यह सब सबूत मिटाने के लिए तो नहीं किया गया?सिंह ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर उठाया सवालविकास सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंह ने कहा, "मैंने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देखी है। इसमें मौत का समय नहीं लिखा है, जो कि बहुत ही जरूरी जानकारी है। उसे मारकर लटकाया गया या वह लटककर मरा? यह सब मौत के समय से ही स्पष्ट होता है।"सिंह ने आगे कहा, "सबूत गायब होने से सीबीआई का काम मुश्किल होगा। मुंबई पुलिस बहुत सक्षम है, लेकिन इस मामले में वह फिसल गई। कहा जा रहा है कि सुशांत ने सुबह जूस पिया था। लेकिन किसी ने भी उन्हें जूस पीते नहीं देखा। ऐसे में पोस्टमॉर्टम में दी गई समय की डिटेल से ही पता चलेगा कि कहीं उनकी मौत एक रात पहले तो नहीं हुई? कूपर अस्पताल से तो किसी को भी आसानी से कोई भी सर्टिफिकेट मिल जाता है। यह बहुत बदनाम हॉस्पिटल है। सुशांत को पोस्टमॉर्टम के लिए वहां ले जाना संदिग्ध है।"सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...सुशांत डेथ केस:अब खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बता रहीं रिया चक्रवर्ती, उनकी मौत से दो महीने पहले अफेयर की बात से कर रही थीं इनकारसुशांत केस में मुंबई पुलिस पर बड़ा आरोप:सुशांत की मौत के 24 दिन बाद उनका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, फोन के लिए ईडी ने चार लेटर लिखे, लेकिन नहीं दिया गयासोशल मीडिया पर वापसी:सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने बाद करन जौहर ने की पहली पोस्ट, ट्रोलिंग से परेशान होकर हुए थे इस प्लेटफॉर्म से दूरDownload Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Todayसुशांत सिंह राजपूत की पार्थिव देह के पास ब्लैक ड्रेस में नजर आए शख्स का नाम दीपेश सावंत बताया जा रहा है, जो अभिनेता का हाउस मैनेजर था। महिला की पहचान अभी भी नहीं हो सकी है।https://ift.tt/320rpb2

'सड़क 2' के ट्रेलर के बाद अब 'तुम से ही' गाने को भी झेलना पड़ा सुशांत के फैंस का आक्रोश, लाइक्स के मुकाबले तीन गुना ज्यादा डिस्लाइक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री में जारी नेपोटिज्म का मुद्दा गर्म है। एक्टर की मौत से आक्रोश में आए लोगों ने अब स्टार किड्स की फिल्मों को बायकॉट करना शुरू कर दिया है। जान्हवी कपूर की गुंजन सक्सेना के बाद अब आलिया भट्ट की सड़क 2 पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब उसके पहले गाने तुमसे ही को लोगों ने लाइक से तीन गुना ज्यादा डिस्लाइक कर दिया है। सड़क 2 फिल्म का रोमांटिक ट्रेक तुमसे ही 15 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। अंकित तिवारी के कंपोजीशन में बने गाने को जहां अंकित तिवारी और लीना बोस ने आवाज दी है वहीं लिरिक्स शब्बीर अहमद ने तैयार की है। ये एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसे आलिया और आदित्य पर फिल्माया गया है। तुम से ही गाना रिलीज होते ही सुशांत की मौत का गुस्सा इसके कमेंट और लाइक सेक्शन में देखने मिल रहा है। इसे अब तक 2.3 मिलियन बार देखा जा चुका है जिसमें 50 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और 1.9 मिलियन लोगों ने इसे नापसंद किया है। तुम से ही गाने को मिले लाइक्स के मुकाबले तीन गुना डिस्लाइक्स। सड़क 2 का ट्रेलर दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा नापसंद किया गया वीडियो तुम से ही गाने से पहले सड़क 2 के ट्रेलर को जनता का आक्रोश झेलना पड़ा। इसे अब तक 10 मिलियन से ज्यादा डिस्लाइक मिल चुके हैं जिसके बाद ये गाना दुनिया भर के सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले वीडियोज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। 10 मिलियन डिस्लाइक पाकर तीसरा सबसे ज्यादा नापसंंद किया जाने वाला वीडियो। पूजा भट्ट ने दिया रिएक्शन ट्रेलर को लगातार नापसंद किया जाता देख पूजा भट्ट ने अपना नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर के जरिए लिखा, नफरत करो, बहस करो, झूठ बोलो। बाय- कूट (बायकॉट), दोस्त मत रखो, ट्रेंड करो, सबसे ऊपर। क्यों नहीं। होट बोट के लिए आपको जो करना बेहतर लगे वो करिए। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म सड़क 2 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, गुलशन ग्रोवर, जीशू सेनगुप्ता अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा भी हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After the trailer of 'Sadak 2', now the song tum se hi also had to face the wrath of Sushant's fans, three times more dislikes than likes https://ift.tt/348fUkz

गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा-राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हिसाब से काम करेगी महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार काम करेगी। गृहमंत्री शनिवार को गोंदिया जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्होंने यह बातें कहीं है। उन्होंने कहा, "सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सभी पक्षों द्वारा हलफनामे प्रस्तुत किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगले सप्ताह अपना फैसला देगा और फिर हम उसी के अनुसार काम करेंगे।" सीबीआई ने दर्ज किया है केस बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पटना से मामले में जांच को स्थानांतरित करने के लिए बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ सुशांत की मौत के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की है। पटना में सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह ने आत्महत्या और धोखाधड़ी से संबंधित धारा के तहत एक शिकायत दर्ज करवाई थी। अभिनेता को 14 जून को उनके मुंबई स्थित आवास पर मृत पाया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today गृहमंत्री इससे पहले सीबीआई जांच की मांग का विरोध करते रहे हैं-फाइल फोटो। https://ift.tt/3h2NKLl

जब लताजी ने धोनी से कहा था- देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है, रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए धोनी ने संन्यास ले लिया। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से। अब माही मैदान पर टीम इंडिया की ब्लू ब्रिगेड का हिस्सा नहीं हाेंगे। क्रिकेट के हर फैन को धोनी के रिटायरमेंट की खबर ने दुखी कर दिया है। इन सबके बीच क्रिकेट की बड़ी प्रशंसक माने जाने वालीं स्वरकोकिला यानि लता मंगेशकर के रिएक्शन का हर किसी को इंतजार है। क्योंकि ठीक साल भर पहले लताजी ने धोनी से रिटायरमेंट न लेने की अपील की थी। लताजी ने कहा था- कृपया ऐसा मत सोचिए 11 जुलाई 2019 को किए इस ट्वीट में लता जी ने लिखा था- नमस्कार, एमएस धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है। और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाईए। उस वक्त लताजी की यह रिक्वेस्ट धोनी तक पहुंच गई थी और उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं किया था। साल भर पहले से चर्चाएं हुई थीं शुरू पिछले 6 महीनों से भारतीय क्रिकेट टीम को कोई भी मैच नहीं हुआ है और धोनी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर भी कई बार बहस होती रही है। ऐसे में उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लेकर फिर हैरान कर दिया। दरअसल 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें आ रही थीं। जिस पर लताजी ने यह रिएक्शन दिया था। बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स के रिएक्शन ## ## ## ## ## धोनी के रिटायरमेंट से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं.. धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट:39 साल के धोनी बोले- प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया, अब मुझे रिटायर समझें; कोहली ने कहा- हर चीज के लिए शुक्रिया कप्तान! माही के रिटायरमेंट पर प्रतिक्रियाएं:धोनी के रिटायरमेंट पर सहवाग ने लिखा- ओम फिनिशाय नमः, शोएब बोले- क्रिकेट की कहानी आपके बिना अधूरी रहेगी Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान 1976 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कभी-कभी' में मुकेश के गाए गाने 'मैं पल दो पल का शायर हूं..' पर अपनी फोटोज का वीडियो कोलाज बनाकर किया। https://ift.tt/3iL8oAd

बाबा रामदेव बोले- ये आजादी हमने इसीलिए पाई कि सभी को न्याय मिले, सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनका परिवार दर-दर ठोकर खा रहा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर संदेह जताते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अभिनेता के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। योग गुरु ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में सुशांत की आत्मा की शांति के लिए एक यज्ञ किया। 15 अगस्त पर बाबा रामदेव ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,"मैंने श्री सुशांत जी के परिजन से बात की। उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, सुशांत राजपूत और उनके परिजन को न्याय मिले।" बाबा रामदेव का ट्वीट वीडियो में बाबा रामदेव ने कहा, "आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और ये आजादी हमने इसीलिए पाई है ताकि सभी को न्याय मिले। किसी के लिए भी अन्याय न हो। सभी को जीने के लिए सुखद जीवन मिले। सुशांत के जीवन को कातिलों ने छीन लिया। अब कम से कम उसकी दिवंगत आत्मा को न्याय मिल जाए। उस परिवार को तो न्याय मिल जाए जो दर-दर की ठोकरें खा रहा है। हम लोग यही प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सुशांत को न्याय मिले।" सुशांत के लिए हुई ग्लोबल प्रेयर आज ही सुशांत की बहन ने एक ग्लोबल प्रेयर का आयोजन किया। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने #GlobalPrayersForSSR में शामिल होने की अपील लोगों से की है। इस अपील का असर ट्विटर पर देखने को भी मिल रहा है। हजारों लोग सोशल मीडिया में सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ पर आज सुशांत के लिए बाबा रामदेव ने यज्ञ किया था। https://ift.tt/2DTPMiI

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो महीने बाद करन जौहर ने की पहली पोस्ट, ट्रोलिंग से परेशान होकर हुए थे इस प्लेटफॉर्म से दूर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया से गायब हुए करन जौहर ने दो महीने बाद वापसी कर ली है। शनिवार दोपहर उन्होंने तिरंगे की फोटो साझा की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। करन ने कैप्शन में लिखा है, "हमारे महान देश के लिए, जो संस्कृति, विरासत और इतिहास का खजाना है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।" करन की पोस्ट को दो घंटे के अंदर 61 हजार से ज्यादा व्यू मिले। हालांकि, कमेंट चुनिंदा लोगों के ही आए। क्योंकि उन्होंने अपने कमेंट सेक्शन को लिमिटेड कर रखा है। 14 जून को आई थी करन की पिछली पोस्ट इससे पहले करन जौहर ने 14 जून को सुशांत की मौत के बाद पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद किया था। करन ने लिखा था- पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं रहने पर मैं खुद को दोषी मानता हूं। मैंने कई बार ऐसा महसूस किया है कि आपको अपनी बातें साझा करने के लिए कई बार लोगों की जरूरत रहती है। लेकिन कहीं न कहीं मैं इस बात को अपने जीवन में नहीं उतार सका। अब मैं वह गलती दोबारा नहीं करूंगा। हम बहुत ऊर्जावान और शोरगुल वाले समय में हैं, फिर भी बेहद अलग-थलग हैं। हम में से कुछ इन चुप्पियों के सामने झुक जाते हैं और उम्मीद छोड़ देते हैं। इसलिए हमें सिर्फ रिश्ते ही नहीं बनाने हैं, बल्कि साथ में उनका लगातार पोषण भी करना है। सुशांत का दुर्भाग्यपूर्ण निधन मेरे अलावा मेरी सहानुभूति के स्तर और रिश्तों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा के लिए मुझे जगाने वाला साबित हुआ। मुझे उम्मीद है कि ये आप सबको भी समझ में आ गया होगा। हमें तुम्हारा मुस्कुराता चेहरा और तुम्हारा वो बड़ा सा हग हमेशा याद आएगा। ## सुशांत की मौत के बाद हुई थी करन की ट्रोलिंग सुशांत की मौत के बाद यह बात सामने आई थी कि वे डिप्रेशन में थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हुई कि सुशांत बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म की वजह से डिप्रेशन में आए थे और इसे बढ़ावा देने के लिए करन जौहर को जिम्मेदार ठहराया गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने करन को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। परेशान होकर जौहर ने न केवल सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, बल्कि अपना मोबाइल नंबर तक बदल लिया था। ट्विटर पर दोस्तों को किया था अन-फॉलो लगातार ट्रोलिंग से परेशान होकर करन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई लोगों को अन-फॉलो कर दिया है, जिनमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और काजोल समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। फिलहाल करन महज 8 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं जिनमें उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेता अक्षय कुमार और शाहरुख खान शामिल हैं। करन जौहर ट्विटर पर सिर्फ 8 लोगों को फॉलो कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today करन जौहर पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। https://ift.tt/3h0T7uu