Posts
इरफान खान, ऋषि कपूर के लिए जानलेवा साबित हुई ये बीमारी, चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ चुकी सोनाली के बचने के थे सिर्फ 30 परसेंट चांस संजय दत्त को स्टेज थ्री का लंग कैंसर होने की खबरें सुनकर उनके फैन्स स्तब्ध हैं। खबरें हैं कि संजय इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं। सब उम्मीद कर रहे हैं कि संजय का जल्द से जल्द स्वस्थ होकर इंडिया लौट आएं। वैसे, देखा जाए तो बॉलीवुड सेलेब्स के बीच कैंसर के मामले पिछले दो सालों में काफी बढ़े हैं। इनमें से कुछ तो कैंसर से जंग जीत गए लेकिन कुछ अनलकी साबित हुए और इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। कैंसर से पांच सेलेब्स की जान तो केवल 2020 में ही चली गई है। इनमें ऋषि कपूर, इरफान खान, ऋतु नंदा जैसे बड़े सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। 1) ऋषि कपूर ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे जो कि एक प्रकार का ब्लड कैंसर होता है। ऋषि कपूर को कैंसर होने की पहली खबर 3 अक्टूबर 2018 को आई। भाई रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि सितंबर में इलाज कराने के लिए अमेरिका गए। वह ल्यूकेमिया से लड़ रहे थे, जोकि एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। अमेरिका में उनका मैरो ट्रीटमेंट चल रहा था। वह न्यूयॉर्क से 11 महीने के बाद इलाज कराकर लौटे तो ट्वीट किया 'घर वापस आ गया'। लेकिन अप्रैल, 2020 में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 30 अप्रैल को 67 साल की उम्र में ऋषि दुनिया को अलविदा कह गए। 2) इरफान खान इरफान की न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की वजह से 53 साल की उम्र में डेथ हो गई। इरफान खान ने मार्च 2018 में खुलासा किया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा था- ‘कभी-कभी आप एक झटके से जागते हैं। मैं दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हूं। मैंने जिंदगी में कभी समझौता नहीं किया। मैं हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता रहा और आगे भी ऐसा ही करूंगा।’मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। हम बेहतर रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं।’ इसके बाद लंदन में इरफान का लंबा इलाज चला था। हालत में सुधार होने पर इरफान ने इन्हीं दो सालों के बीच अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की जो कि इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी। लेकिन इसके बाद इरफान की सेहत गिरी और 29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। 3) सोनाली बेंद्रे सोनाली बेंद्रे को हाईग्रेड मेटा-स्टेटिक कैंसर था जो कि चौथी स्टेज में पहुंच गया था। 2018 में ही सोनाली बेंद्रे को हाईग्रेड मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था। 44 साल की सोनाली कैंसर का पता लगते ही इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गई थीं। उनका वहां तकरीबन डेढ़ साल इलाज चला था। सोनाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह इलाज के लिए अमेरिका गई थीं तो डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि उनके बचने के केवल 30 परसेंट चांस थे क्योंकि कैंसर चौथी स्टेज में पहुंच चुका था। लेकिन सोनाली ने हार नहीं मानी और आखिरकार दिसंबर 2019 में कैंसर से जंग जीतने के बाद वापस इंडिया लौट आईं। 4) राकेश रोशन 69 साल की उम्र में कैंसर को मात देने पर ऋतिक ने अपने पिता को फाइटर कहा था। 70 साल के राकेश रोशन के स्कैम्स सेल्स कार्सिनोमा से पीड़ित होने की खबर जनवरी 2019 में आई थी। यह थ्रोट कैंसर होता है। पहली ही स्टेज में कैंसर की पकड़ होने से यह कैंसर काबू में आ गया और सर्जरी से इसे हटा दिया गया। जिसके बाद राकेश रोशन अब कैंसर फ्री जिंदगी बिता रहे हैं। 5) ताहिरा कश्यप ताहिरा को दाएं ब्रेस्ट में कैंसर के बस सर्जरी करवानी पड़ी थी लेकिन अब वह बिलकुल ठीक हैं। आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप को 2018 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। उन्हें ब्रेस्ट कैंसर था जो कि स्टेज जीरो पर था। कई कीमोथेरेपी के बाद 35 साल की ताहिरा ने कैंसर से मुक्ति पा ली थी। 6) ऋतु नंदा ऋतु नंदा 71 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गई थीं। दिवंगत शोमैन राजकपूर की बेटी और ऋषि कपूर-रणधीर कपूर की बहन ऋतु नंदा का 20 जनवरी 2020 को कैंसर के चलते निधन हो गया था। वे 71 साल की थीं। ऋतु महानायक अमिताभ बच्चन की समधन थीं। उनके बेटे निखिल की शादी बिग बी की बेटी श्वेता से हुई। 1948 में जन्मी ऋतु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में एक्टिव थीं। उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन अगस्त 2018 में हो चुका है। 7) मोहित बघेल 27 साल के मोहित बघेल भी कैंसर से जंग हार गए थे। 22 मई 2020 को टीवी और फिल्म एक्टर मोहित बघेल का 27 साल की उम्र में निधन हो गया था। मोहित को कैंसर था। मोहित सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आए थे। अंतिम बार उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी में देखा गया था। 8) दिव्या चौकसे मरने से कुछ घंटे पहले दिव्या ने कहा था-'मैं अपनी मृत्यु शैय्या पर हूं' 12 जुलाई को 29 साल की एक्टर मॉडल और सिंगर दिव्या चौकसे का निधन हो गया था। दिव्या पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रही थीं। मौत से कुछ घंटों पहले दिव्या ने अपने फैन्स के लिए एक मैसेज लिखा था। दिव्या ने अपने आखिरी संदेश में लिखा था- जो मैं कहना चाहती हूं उसके लिए शब्द काफी नहीं हैं। भले ही ढेर शब्द हों लेकिन कम हैं। मुझे गायब हुए महीनों हो गए हैं, और संदेशों की भरमार है। यह समय है कि मैं आप लोगों को बताऊं, मैं अपनी मृत्यु शैय्या पर हूं। हां यह ऐसा है, मैं मजबूत हूं। उस जिंदगी के लिए जिसमें संघर्ष नहीं। कृपया कोई सवाल नहीं करें। केवल भगवान जानता है कि आप मेरे लिए कितना मायने रखते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bollywood celebs and their battle with cancer https://ift.tt/31PhaGm
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत सिंह राजपूत के जिम पार्टनर अंगद हसीजा बोले, उनकी मौत की खबर सुनकर लगा मुझे भी ये इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा था। खासकर वो लोग जो उन्हें करीब से जानते थे वो तो अंदर तक हिल गए थे। अभिनेता अंगद हसीजा की भी सुशांत से अच्छी दोस्ती थी, और उनके लिए भी ये खबर काफी झटका देने वाली थी। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान अंगद ने बताया कि जब उन्होंने सुशांत के सुसाइड की खबर सुनी, तो उन्हें भी लगा था कि वे भी इंडस्ट्री छोड़ दें। अंगद ने कहा, 'मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है, क्योंकि मुझे लगा कि कुछ लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए सुशांत का नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह गलत है। सुशांत और मैं 'जरा नचके दिखा' शो पर दोस्त बने थे और तब भी जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। टच-एंड-ऑफ। आगे उन्होंने कहा 'ऐसा नहीं था कि हम हर दिन एक-दूसरे को मैसेजस किया करते थे या हर दिन बातचीत हुआ करती थी लेकिन हां, हम एक-दूसरे के संपर्क में जरूर थे। वो जल्दी ही एक स्टार बन गए, जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा था। ऐसा लगा जैसे मुझे इंडस्ट्री छोड़ देनी चाहिए उन्होंने बताया, 'जब मुझे पता चला कि सुशांत उदास थे, तो मुझे लगा कि अगर उनके जैसा इतना शानदार अभिनेता भी उदास है तो मनोरंजन उद्योग में जीवन और करियर का कोई मूल्य नहीं है। ऐसा लगा कि मुझे इस इंडस्ट्री को छोड़ देना चाहिए।' मुझे बॉलीवुड में एंट्री की कोई उम्मीद ही नहीं वे आगे कहते हैं, 'ऐसी खबरें आ रही थीं कि वे उदास हैं, वे दवा के अधीन थे, और जाने क्या-क्या। मेरा एकमात्र विचार यही है कि अगर उनके जैसे प्रतिभाशाली और शानदार कलाकार को उद्योग की वजह से इतना नुकसान उठाना पड़ा तो मुझे तो बॉलीवुड में कदम रखने की कोई उम्मीद ही नहीं रखनी चाहिए।' कई दिनों तक ठीक से खाना नहीं खा सका 'मैं हैरान था कि उनके जैसा जिंदादिल और ऊर्जावान व्यक्ति कैसे अपनी जान ले सकता है। मैं कई दिनों तक खाना नहीं खा सका था, क्योंकि मैं विश्वास नहीं कर पा रहा था कि वे हमारे साथ नहीं है।' हम सभी सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं अंगद और सुशांत एक ही जिम में भी जाते थे। इस बारे में अंगद कहते हैं, 'जिम में भी वो पूरी तरह एनर्जेटिक रहते थे। जब भी वे आसपास रहते एक पॉजिटिव माहौल रहता था। हम एक-दूसरे की खूब टांग खिंचाई करते थे। खुश हूं कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की बातें हो रही हैं क्योंकि यकीन नहीं हो रहा कि सुशांत जैसा व्यक्ति अपनी जान ले सकता है?' 'अगर कोई उनकी मौत का दोषी है तो उसे दंडित किया जाना चाहिए और मुझे विश्वास है कि हमें यह भी पता चल जाएगा कि आखिरकार हुआ क्या था। हम सभी सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं। वे न्याय के हकदार हैं।' रियलिटी शो के दौरान हुई थी दोस्ती डांस रियलिटी शो 'जरा नचके दिखा' के दूसरे सीजन के सेट पर अंगद और सुशांत की मुलाकात हुई थी, जहां वे दोनों मस्त कलंदर बॉयज टीम के प्रतिभागी थे और तभी से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today डांस रियलिटी शो 'जरा नचके दिखा' के दूसरे सीजन के सेट पर अंगद और सुशांत की दोस्ती हुई थी। https://ift.tt/30ORTx0
- Get link
- X
- Other Apps
विक्की कौशल ने यशराज स्टूडियो पहुंचकर आदित्य चोपड़ा से मुलाकात की, जल्द ही शुरू करेंगे कॉमेडी फिल्म की तैयारी पिछले महीने की 21 तारीख को दैनिक भास्कर ने खबर ब्रेक की थी कि लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल और यशराज फिल्म्स के बीच एक फिल्म को लेकर डील हो गई है। हालांकि फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना तो अब भी बाकी है, मगर इससे जुड़े एक और डेवलपमेंट का पता चला है। जिसके मुताबिक विक्की जल्द ही इस फिल्म की तैयारी शुरू करने वाले हैं। इसी फिल्म के सिलसिले में विक्की मंगलवार को यशराज स्टूडियो पहुंचे, जहां उन्होंने आदित्य चोपड़ा से मुलाकात भी की। विक्की के स्टूडियो कैंपस में होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ट्रेड सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच एक फॉर्मल मीटिंग हुई। जिसके बाद विक्की अब बहुत जल्द फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे। अक्टूबर से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग आदि ने फिल्म को लेकर विक्की पर पूरा भरोसा जताया है। उन्हें लगता है कि यह फिल्म YRF 'प्रोजेक्ट 50' का हिस्सा है- जो भारत में भारत के पहले और एकमात्र एकीकृत स्टूडियो के 50 साल के जश्न का हिस्सा है। सूत्रों का कहना है, अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले विक्की YRF में बड़े पैमाने पर प्रिपेरशन वर्क करेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए प्रोडक्शन हाउस ने सभी सुरक्षा उपायों को तैयार करने के लिए भी प्लानिंग कर ली है। विजय कृष्ण आचार्य करेंगे डायरेक्शन विक्की नियमित रूप से आदि के साथ फिल्म और अपनी भूमिका को लेकर नोट्स शेयर कर रहे हैं और वे इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं। सोर्सेस के मुताबिक ये एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म का डायरेक्शन विजय कृष्ण आचार्य करेंगे। अब तक 'टशन', 'धूम-3' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी एक्शन फिल्में डायरेक्ट कर चुके विजय कृष्ण आचार्य के लिए कॉमेडी जॉनर की ये पहली फिल्म होगी। आदि के फैसले से मिली विजय को फिल्म बताया जा रहा है कि इस फिल्म का डायरेक्शन विजय आचार्य से कराने का आइडिया आदि का ही था, जो कि एक एक्शन डायरेक्टर से कॉमेडी फिल्म कराने के इच्छुक हैं। वो इसे एक्शन फिल्में करते रहने वाले डायरेक्टर के नजरिए से पेश करना चाहते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today विक्की की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' 15 जनवरी 2021 में रिलीज होगी। उधमसिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को लन्दन जाकर जनरल डायर को गोली मारी थी। https://ift.tt/30OSn6g
- Get link
- X
- Other Apps
14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'खुदा हाफिज', लाइव नजर आएंगे विद्युत जामवाल विद्युत जामवाल की फिल्म ‘खुदा हाफिज’ का प्रीमियर इस शुक्रवार (14 अगस्त) को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने जा रहा है। इस खास मौके पर विद्युत प्लेटफॉर्म पर लाइव मौजूद रहेंगे और फिल्म से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। विद्युत अपने फैंस और फिल्म देखने वालों के साथ इंटरेक्ट करते हुए बताएंगे कि उज्बेकिस्तान और लखनऊ की किन-किन खूबसूरत लोकेशनों पर फिल्म की शूटिंग हुई है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित है फिल्म इस फिल्म में बताया जाएगा कि किस तरह एक आम आदमी उज्बेकिस्तान में फंसी अपनी पत्नी को सुरक्षित वापस लाने के लिए वहां जाता है और उसे बचाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है। यह हैदराबाद के एक कपल की सत्य घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में उनके अलावा शिवालिका ओबेरॉय, अन्नू कपूर, अहाना कुमरा और शिव पंडित भी नजर आएंगे। ये फिल्म फारुख कबीर द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। इसके प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक (पैनोरमा स्टूडियो इंटरनेशनल) और म्यूथून द्वारा निर्मित है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Khuda Hafiz' to be released on OTT platform on August 14, Vidyut Jamwal will be seen live https://ift.tt/2XUw3Gt
- Get link
- X
- Other Apps
‘Sputnik’ Finds Fresh Ways to Reinvent the ‘Alien’ Template ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps
‘Sputnik’ Finds Fresh Ways to Reinvent the ‘Alien’ Template https://ift.tt/2CmvBt5
- Get link
- X
- Other Apps
अभिनेता ने की थी 2020 की बड़ी प्लानिंग, बनाना चाहते थे राइटर्स का पूल; फिल्मों की स्क्रिप्ट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और कंपनी के बारे में लिखी थी डिटेल सुशांत सिंह राजपूत की एक डायरी के कुछ पन्ने हमारे हाथ लगे हैं। इन पन्नों को देख ऐसा लग रहा है कि सुशांत ने आने वाले समय के लिए एक लंबी प्लानिंग की थी। इन पन्नों में सुशांत ने साल 2020 में करने वाले कामों को लिखा था। सुशांत ने इनमें से एक पन्ने पर लिखा था,"मैं चाहता हूं कि लोग मुझे समझें।" इन पन्नों में सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका का नाम भी लिखा है। इन पन्नों में सुशांत ने फ्लो चार्ट बनाकर अपनी जरुरत और पब्लिक प्रेजेंस का खाका दर्शाया था। डायरी के यह पन्ने देख अब सवाल उठ रहे हैं कि जो शख्स इतनी लंबी प्लानिंग कर रहा था वह कैसे सुसाइड कर सकता है। डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और कंपनी के बारे में लिखा है। दर्शकों में सीन का प्रभाव जमाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए और वह खुद उसके लिए किस तरह तैयारी करेंगे? इन बातों का भी जिक्र इन पन्नों में किया गया है। राइटर्स का एक पूल बनाना चाहते सुशांत डायरी के पन्नों को देख ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में राइटर्स का एक पूल बनाना चाहते थे। ताकि अच्छे राइटर्स के जरिए अच्छी स्क्रिप्ट्स सामने आएं। इसके साथ ही इसमें ये भी प्लान है कि कैसे फिल्मों को आगे ले जाया जाए। डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने अपनी हॉलीवुड जाने की पूरी प्लानिंग लिखी थी। इसके अलावा स्टार्टअप में निवेश की बात, परिवार के किस सदस्य को क्या जिम्मेदारी देनी है यह बातें और कंपनी को किस ऊंचाई तक ले जाना है यह सारी प्लानिंग लिखी थी। डायरी के इन पन्नों में सुशांत ने लिखा है कि उन्हें अपने एक्टिंग करियर को सवारने के लिए अपने ऊपर क्या काम करना चाहिए। इसमें आगे उन्होंने लिखा है कि कम के दौरान क्या क्या परेशानियां हो सकती हैं? ] सुशांत ने इनमें लिखा कि आप जो कहते हैं वह उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना आप करते हैं। डायरी के पन्नों में सुशांत ने अपनी बहन प्रियंका का भी नाम लिखा है और यह कहा है कि वह इस टीम को हैंडल करेंगे। सुशांत ने लिखा है कि अपनी लाइन को याद मत करो उन्हें महसूस करो और फिर उसे कैमरे के सामने बोल दो। रिया ने भी जारी किया था डायरी का एक पेज इससे पहले रिया चक्रवर्ती के वकील की तरफ से सोशल मीडिया पर एक डायरी का पन्ना वायरल किया गया था, जिसमें सुशांत की हैंडराइटिंग में रिया के परिवार वालों के लिए तारीफ लिखी नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पन्ने पर सबसे ऊपर लिखा है 'आभार सूची' जिसके बाद कई लोगों का सुशांत ने आभार व्यक्त किया, जिनमें रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों के नाम थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today पुलिस ने सुशांत के घर से 5 डायरीज जब्त की थी। https://ift.tt/2PLd3Wr
- Get link
- X
- Other Apps
मौत के 58 दिन बाद पहली बार सामने आए सुशांत सिंह की डायरी के खास 15 पन्ने, हर पन्ने की अपनी एक कहानी है सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के कुछ पन्ने उनकी मौत के 58 दिन बाद सामने आए। इन पन्नों में उनके सपने थे। फ्यूचर की प्लानिंग्स थीं। रिश्तों की कहानी थी। सुशांत की डायरी में 2020 की प्लानिंग में सबसे अहम था उनका वो पन्ना, जिसमें सुशान्त को एहसास होने लगा था कि परिवार पीछे छूट रहा है। परिवार से दूरियां बढ़ रही हैं। लिहाजा उन्होंने प्लान किया और लिखा भी कि वो 2020 की अपनी प्लानिंग में परिवार के साथ रहेंगे। कोई भी उनसे न छूटने पाए इसका ध्यान रखेंगे। पढ़िए हर पन्ने पर लिखी कहानी- सुशांत की डायरी के इस पन्ने में उनकी क्रिएटिविटी की प्लानिंग नजर आती है। इसे उन्होंने पांच स्टेप्स में बांटा था। पहली स्टेप में कंपनी बनाना, दूसरी स्टेप में खुद को एक्सप्लोर करने की बात लिखी है। साथ में पीडी और श्रद्धा का नाम भी है। स्टेप 3 को 3 हिस्सों में बांटा था – पहला- स्क्रीनिंग के लिए आइडिया पर फोकस करना, दूसरा- उसे एक्जीक्यूट करना और तीसरा- लोगों से मीटिंग करने से जुड़ा था। चौथे स्टेप में – कंटेंट जनरेशन लिखा था, लेकिन फिर उसे काट दिया और इस स्टेप में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी यानी IP को अपनी चिंता बताते हुए दो सवालिया निशान लगाए। इस पन्ने की आखिरी स्टेप में, ऊपर से काटी कंटेंट जनरेशन की बात लिखी है। सुशांत की डायरी के इस पन्ने को उन्होंने अपने क्रिएटिव काम की चौथी स्टेप को विस्तार से फिर चार स्टेप्स में बांटकर बताया है।स्टेप 1: इसमें 3 पाइंट हैं और उनमें किसी प्रियंका और मेघा मेहता का नाम है। तीन हफ्ते के टाइम की बात लिखी है। इसमें उनके साथ काम करने वाले कंट्रीब्यूटर के नाम, स्टेकहोल्डर, कैपिटल और आईपी प्रोटेक्शन की बात है। स्टेप 2 : इसमें तीर के तीन निशान बनाए हैं । पहले निशान के साथ दुनिया के सबसे नामी राइटर्स की प्रोजेक्ट बेस के लिए पहचान करने की बात है। दूसरे के साथ सही टैलेंट की पहचान औ तीसरे में प्रियंका के नाम के आगे पीडी +श्रद्धा के नाम के साथ एक्सक्लूसिविटी शब्द का इस्तेमाल किया है। स्टेप 3 – इसमें बताया है कि परमानेंट मेंबर एक स्क्रीनिंग प्रोसेस लेकर आएंगे। इसके बाद उन्हें एक्जीक्यूट करेंगे और आखिर में लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर टीम बनाने की बात है। स्टेप 4 – इसमें कंटेंट जनरेशन शब्द लिखकर उसके आगे दो !! चिन्ह लगाए हैं। सुशांत की डायरी के इस पन्ने में उन्होंने एंटरटेनमेंट हेडिंग से तीन प्लानिंग की थी।पहली प्लानिंग - 2020 में हॉलीवुड और बॉलीवुड। दूसरी प्लानिंग– पहले प्रॉडक्शन हॉउस लिखा और काट दिया, फिर क्रिएटिव कंटेंट लिखा। इसे आगे दो हिस्सों – आइडिया डेवलपमेंट और प्रोडक्शन हॉउस में बांटा। आइडिया डेवलपमेंट में टॉप राइटर्स को शामिल किया और प्रोडक्शन हॉउस में एक्सपीरियंस के बारे में लिखा। इसके नीचे टीम स्ट्रक्चर भी बनाया है। इसमें राइटर और स्क्रीनिंग की योजना है। तीसरी प्लानिंग- ये सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें इमरजेंट टेक्नोलॉजी का स्टार्टअप शुरू करनी योजना है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today sushant singh rajput dairy; revealing Stories of 15 pages https://ift.tt/31MSxdw
- Get link
- X
- Other Apps
स्टन गन थ्योरी वायरल, बिजली के झटके देने वाली गन से पैरालाइज्ड कर ली गई सुशांत की जान; सुब्रमण्यम स्वामी ने की एनआईए जांच की मांग सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने बीतने वाले हैं। हर दिन कोई नई थ्योरी सामने आती है, जिसमें मौत की वजह का अंदाजा लगाया जाता है। अब स्टन गन थ्योरी सामने आई है, जिसे एक यूजर ने सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद यह थ्योरी वायरल हो गई। यूजर ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को टैग किया। सांसद स्वामी ने कोट किया ट्वीट यूजर ने लिखा- आज मैंने स्टन गन के बारे में पढ़ा और यह भी जाना कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है। यह भी देखा कि इनसे किस तरह के निशान शरीर पर पड़ते हैं। एकदम वैसे ही निशान हैं भाइयों (जैसे सुशांत की बॉडी पर थे)। उन लोगों ने पैरालाइज्ड करने के लिए स्टन गन का ही इस्तेमाल किया। इसके बाद हैशटैग अरेस्ट रिया लिखा गया है। इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुब्रमण्यम स्वामी ने मामले की जांच एनआईए से किए जाने की मांग की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि क्या यह गन अरब सागर की सीमा से लगने वाले किसी देश से भेजी गई थी? एनआईए को इसकी जांच करनी चाहिए। मेडिकल स्टूडेंट ने सबसे पहले दी यह थ्योरी जिस स्टनगन थ्योरी ने सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरत में डाल दिया है, वह अमेरिका के इंटरनल मेडिसिन में प्रैक्टिशनर डॉक्टर राजू बाधवा ने पोस्ट की थी। उन्होंने कहा था कि सुशांत के मामले में स्टन गन का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने सुशांत की गर्दन की बाईं ओर पड़े जलने के निशान का जिक्र करते हुए अपनी थ्योरी को पुष्ट करने की कोशिश भी की है। उन्होंने लिखा- इसी तरह से स्टन गन का इस्तेमाल अमेरिका के एक नेवी सील अफसर को मारने के लिए किया गया था। ऐसा दिखाने की कोशिश की गई थी कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन, फॉरेंसिक जांच करने वालों ने हत्यारों को पकड़ लिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh rajput Case stun gun theory gose viral Subramanian Swamy demands NIA inquiry https://ift.tt/2XOrZrh
- Get link
- X
- Other Apps
मुंबई पुलिस ने बंद नहीं की मामले की जांच, रिया को क्लीनचिट भी नहीं दी गई; केस के सिलसिले में ही हुई डीसीपी और रिया के बीच बातचीत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस सूत्रों के जरिए यह जानकारी सामने आई है कि उनकी ओर से कभी भी इस मामले की जांच बंद नहीं की गई थी। उन्होंने कभी रिया को क्लीन चिट नहीं दी। यही वजह है कि रिया को दो बार बुलाकर पूछताछ की गई थी। कॉल डिटेल्स के मुताबिक, डीसीपी जोन 9 अभिषेक त्रिमुखे ने रिया चक्रवर्ती को 2 कॉल्स किए थे, उन्हें 2 कॉल्स आए भी थे और अभिषेक त्रिमुखे की तरफ से एक मैसेज रिया चक्रवर्ती को गया था। डीसीपी त्रिमुखे की इसी कॉल रिकॉर्ड को लेकर मीडिया के एक वर्ग में सवाल उठाए जा रहे हैं। इस पर मुंबई पुलिस सूत्रों की ओर से बताया गया कि ये कॉल इसी इन्वेस्टिगेशन से जुड़े हुए थे। मेल आईडी देकर रिया से कुछ डॉक्यूमेंट भेजने को कहा गया था त्रिमुखे ने रिया को एक मेल आईडी देकर कुछ डॉक्यूमेंट भेजने के लिए भी कहा था। 19 जून 2020 को रिया ने मुंबई पुलिस को अपना पहला बयान दर्ज करवाया था। इसके बाद 21 जून 2020 को पहली बार डीसीपी त्रिमुखे ने रिया चक्रवर्ती को पहली बार काॅल किया था। इसी दौरान उन्होंने dcpzone9-mum@mahapolice.gov.in मेल आईडी दी थी। 2 दिनों तक जब रिया ने कोई जवाब नहीं दिया तो डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने उन्हें वापस कॉल कर जानकारी साझा करने के लिए कहा। बाद में रिया ने मुंबई पुलिस को एक मेल किया जिसमें सुशांत से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की गई थी। चाभी वाले ने कहा- उसे कमरे में घुसने ही नहीं दिया गया सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने जिस चाभी वाले का बयान दर्ज किया है उसने अपने बयान में कहा कि उसे कमरे में जाने ही नहीं दिया गया था। उसे सिद्धार्थ पिठानी ने बुलाया था। चाभी वाले ने जैसे ही कमरे का दरवाजा अनलॉक किया, वैसे ही उन्हें नीचे भेज दिया गया। सिद्धार्थ और दीपेश सावंत कमरे के अंदर गए। मुंबई पुलिस की मानें तो उनके पास दर्ज बयान में सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश सावंत ने बताया कि सुशांत की डेडबॉडी पंखे से लटकी थी। मीतू के कहने पर बॉडी को नीचे उतारा था मुंबई पुलिस को दिए बयान में सिद्धार्थ ने बताया कि मीतू को फोन कर उन्होंने सुशांत के फंदे से लटके होने की जानकारी दी थी और उनके कहने पर ही डेड बॉडी को नीचे उतारा था। मीतू ने यह भी कहा था कि वे यह चेक करें कि सुशांत की सांसें चल रही हैं या नहीं। जिसके बाद सिद्धार्थ और दीपेश सावंत ने सुशांत की डेडबॉडी नीचे उतारी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today यह तस्वीर रिया चक्रवती के मुंबई के ईडी ऑफिस से बाहर आने के दौरान की है। रिया से बांद्रा पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है। https://ift.tt/3kDC3Ny
- Get link
- X
- Other Apps