Posts
पिता केके सिंह ने रिया और श्रुति मोदी को मैसेज भेजे थे, कहा था- बेटे से एक बार बात करवा दो; सामने आए वॉट्सऐप स्क्रीनशॉट अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में उनके पिता केके सिंह ने कुछ वॉट्सऐप मैसेज जारी किए हैं। 29 नवंबर 2019 को सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को ये मैसेज भेजे थे। इसमें उन्होंने रिया को लिखा था कि वे सुशांत से उनकी एक बार बात करा दें। यह मैसेज सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को किया था। रिया ने यह मैसेज पढ़ा लेकिन इसका जवाब नहीं दिया। पिता ने रिया से यह बात कही थी इसमें सुशांत के पिता ने लिखा- जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो। यह मैसेज सुशांत के पिता ने श्रुति मोदी को किया था। श्रुति मोदी रिया और सुशांत दोनों की मैनेजर थीं। श्रुति मोदी से भी की थी बेटे से बात करवाने की अपील 29 नवंबर 2019 को ही सुशांत के पिता ने उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को भी एक मैसेज किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कर्ज और उसे भी तुम ही देखती हो। वह अभी किस स्थिति में हैं, इसके लिए बात करना चाह रहा हूं। सुशांत से बात हुई थी तो उसने कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए। इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था। अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई आना चाहता हूं। फ्लाइट का टिकट भेज दो। परिवार ने सीबीआई को बताया कि मर्डर के नजरिए से मामले की जांच हो सोमवार शाम को हरियाणा के फरीदाबाद में सीबीआई की टीम ने सुशांत के पिता केके सिंह, उनकी दोनों बहन मीतू और प्रियंका सिंह के बयान दर्ज किए। सीबीआई के एडिशनल एसपी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में टीम उनके घर पहुंची। यहां करीब 2 घंटे पूरे परिवार से बात की। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की बहन ने कहा कि सीबीआई को सुशांत केस की सुसाइड के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिए से करनी चाहिए। सुशांत के पिता ने भी मर्डर का आरोप लगाया है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी, जिसके बाद से मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। वहीं, पटना में सुशांत के पिता द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम भी इस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची थी। अब यह मामला सीबीआई के पास है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी अपनी जांच में जुटी हुई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today इस मैसेज को सुशांत के पिता ने 29 नवंबर 2019 को रिया को भेजा था। https://ift.tt/3fNc1Ue
- Get link
- X
- Other Apps
रिया की दो याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मुंबई केस ट्रांसफर करने की है मांग; अभिनेत्री ने कहा-चुनाव के कारण बनाया जा रहा बलि का बकरा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इसमें रिया ने सुशांत के पिता के.के सिंह द्वारा पटना में दर्ज केस को मुंबई ट्रांसफर करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट बिहार, महाराष्ट्र, केंद्र सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के दाखिल जवाबों पर फैसला सुनाएगी। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोवित चक्रवर्ती, इनके पिता इन्द्रजीत चक्रवर्ती, मैनेजर श्रुति मोदी से 10 घंटे की कड़ी पूछताछ की। सोमवार को ही पहली बार सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी से तकरीबन 6 घंटे की पूछताछ हुई है। चुनाव के मद्देनजर मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा: रिया सोमवार को रिया ने मीडिया ट्रायल को अनुचित बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। रिया ने शीर्ष अदालत से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि उसे इस साल के अंत में होने वाले बिहार चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक एजेंडे के तहत बलि का बकरा न बनाया जाए। इसमें रिया ने मीडिया ट्रायल को रोकने की गुहार भी लगाई है। सीबीआई को जांच ट्रांसफर करना गैरकानूनी याचिका में कहा गया है कि बिहार पुलिस द्वारा सीबीआई को जांच स्थानांतरित करना गैरकानूनी है। हालांकि, याचिकाकर्ता ने दोहराया कि अगर अदालत ने इस मामले को सीबीआई को भेजा, तो भी उसे कोई आपत्ति नहीं है, मगर कानूनी तौर पर अधिकार क्षेत्र मुंबई में अदालतों के पास रहना चाहिए, न कि पटना में। अन्य अभिनेताओं के मौत पर किसी ने चर्चा भी नहीं की रिया ने दलील दी कि अभिनेता आशुतोष भाकरे और समीर शर्मा ने भी पिछले 30 दिनों में सुशांत की तरह आत्महत्या कर ली थी, लेकिन इन दोनों मामलों के बारे में मीडिया में कानाफूसी भी नहीं हुई। मीडिया गवाहों की जांच और जिरह कर रहा रिया ने यह भी कहा कि मीडिया चैनल सभी गवाहों की जांच और जिरह कर रहे हैं। याचिकाकर्ता को पहले से ही मीडिया द्वारा दोषी ठहराया गया है और सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु में फोल-प्ले की स्थापना की गई है। हलफनामें में कहा गया है कि रिया के अधिकारों का चरम आघात और उनकी निजता का उल्लंघन किया जा रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today देश की सबसे बड़ी अदालत में सुशांत सिंह राजपूत के केस पर दोपहर बाद सुनवाई संभव है। https://ift.tt/2CkkHEa
- Get link
- X
- Other Apps
हंसल मेहता करेंगे फिल्म का डायरेक्शन, लीड रोल निभाने को लेकर मनोज बाजपेयी से अबतक नहीं बनी बात हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के कैरेक्टर का जिन्न मनोज बाजपेयी का पीछा नहीं छोड़ रहा है। पहले संदीप कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म में बतौर विकास दुबे कास्ट करने की बात कही थी। वहीं अब उनके एक अन्य करीबी प्रोड्यूसर शैलेष आर.सिंह ने विकास दुबे पर फिल्म बनाने के राइट्स ले लिए हैं। शैलेष की विकास दुबे वाली फिल्म को हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे। ट्रेड गलियारों में चर्चा गर्म है कि हंसल और शैलेष दोनों की मनोज से पक्की दोस्ती है और अगर वो दोनों अप्रोच करते हैं तो मनोज के लिए मना करना मुश्किल हो जाएगा। इससे पहले ये तीनों फिल्म ‘अलीगढ़’ में साथ काम कर चुके हैं। बहरहाल अब तक दोनों में से किसी ने भी मनोज से संपर्क नहीं किया है और संदीप कपूर के दावे को मनोज गलत बता चुके हैं। अलबत्ता, इस बीच शैलेष ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। जिसके प्रमुख अंश कुछ इस तरह हैं... सवाल-अपनी फिल्म विकास दुबे में मुख्य किरदार का रोल मनोज वाजपेई को देंगे, क्योंकि वह हंसल के भी अच्छे दोस्त हैं और आपके भी? शैलेष- कास्टिंग अभी सोची नहीं है। इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अभी बस फिल्म के राइट्स की अनाउंसमेंट है। सवाल- कितना ध्यान रखेंगे और कैसे ध्यान रखेंगे कि इसमें विकास दुबे का ग्लोरिफिकेशन ना हो? शैलेष- इसमें ना तो विकास दुबे का महिमामंडन रहेगा और ना ही सिस्टम का। अब तक के करियर में मैंने कहीं किसी का कोई ग्लोरिफिकेशन नहीं किया। सवाल- रिसर्च के लिए क्या विकास दुबे की फैमिली से ही बात होगी और जो राइट लिए गए हैं क्या वो उनकी फैमिली से हैं? शैलेष- राइट्स तो जाहिर तौर पर उनकी फैमिली से ही लिए गए हैं। रिसर्च के लिए पब्लिक डोमेन की चीजों की मदद ली जाएगी। हर नजरिया यहां शामिल होगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता और फिल्म निर्माता शैलेश आर. सिंह (सबसे दाएं) की जोड़ी फिल्म 'अलीगढ़' में भी साथ काम कर चुकी है। https://ift.tt/2DWc0jy
- Get link
- X
- Other Apps
भूमि पेडणेकर ने लोगों से कपड़ों को रिपीट पहनने की अपील की, बोलीं- कपड़े किराए पर लेने का आइडिया मुझे बहुत पसंद आया भूमि पेडणेकर समय-समय पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण करने की अपील करती रहती हैं। इसके तहत वे उनसे इस दिशा में अच्छी आदतों को अपनाने की गुजारिश करती हैं। अब उन्होंने लोगों से एक और अच्छी आदत अपनाने की गुजारिश की है। उनका कहना है कि कपड़ों को रिपीट पहनने में कोई गुरेज या परहेज नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसका नाता भी पर्यावरण संरक्षण से है। भूमि कहती हैं, 'मैं मानती हूं कि कपड़ों को दोबारा पहनना एक अच्छी आदत है। मैं अपने कपड़ों को दोबारा पहनती हूं। मैं इस बात पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देती कि लोग मुझे एक ही कपड़े में बार-बार देखेंगे तो वे क्या सोचेंगे।' उन्होंने कहा, 'दरअसल, एक एक्ट्रेस के तौर पर आपको हमेशा अलग और नए-नए कपड़े पहनने के लिए कहा जाता है, लेकिन सच कहूं तो इन बातों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे इस तरह के कई बिजनेस को जानने और समझने का मौका मिला, जिसमें लोग कपड़े किराये पर लेते है। यह आइडिया मुझे काफी पसंद आया! इस तरह की सोच बेमिसाल है।' उन्होंने आगे कहा, 'निजी तौर पर भी मेरे और मेरी बहन के पास एक ही वॉडरोब है। हम अपने कपड़े एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। हम अपने कपड़े दोबारा पहनते हैं और इस बात से हम दोनों को कोई परेशानी नहीं है। पिछले 2 सालों से किसी भी ब्रांड के कपड़े पहनने से पहले मैं यह जानने की कोशिश करती हूं कि वह ब्रांड क्लाइमेट के प्रति कितना सचेत है। आज इस तरह के कई ब्रांड मौजूद हैं, और उनमें से हम अपनी पसंद के ब्रांड को चुन सकते हैं।' भूमि मानती हैं कि पूरी दुनिया अब बड़े पैमाने पर सस्टेनेबिलिटी की ओर बढ़ रही है। वे कहती हैं, 'ठीक ही तो है। गौर से देखने पर आपको यह महसूस होगा कि हालात बदल रहे हैं और अब सभी ब्रांड्स सस्टेनेबिलिटी के लिए काम कर रहे हैं। आपके हाई फैशन ब्रांड्स से लेकर लग्जरी ब्रांड्स तक, सभी धीरे-धीरे और लगातार सस्टेनेबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं।' 'मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाले दिनों में इस प्रक्रिया में तेजी आएगी, क्योंकि एक ग्राहक के तौर पर आपको जो चीज दी जाएगी आप उसी का इस्तेमाल करेंगे। लेकिन दुख की बात यह है कि रिसाइकल्ड और अप-साइकल्ड फैशन की वजह से कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर हो जाता है, और हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर सकता।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today भूमि पेडणेकर अक्सर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करती रहती हैं। https://ift.tt/30Hne4C
- Get link
- X
- Other Apps
जुनून और जिद से भरी नारी, चुनौतियों पर पड़ी भारी; फिल्म में खल रही जान्हवी की आंखों की उदासी यह फिल्म उस बहादुर महिला की कहानी है, जो कारगिल जंग के दौरान भारतीय एयरफोर्स के पायलट दल में शामिल एकमात्र महिला थी। हालांकि अब ये संख्या बढ़कर 1600 से ज्यादा हो चुकी है। गुंजन का सफर जिद और जुनून के रथ पर सवार रहा है। अपने पिता से उसे उम्मीदों का दामन कभी न छोड़ने की सीख मिली। फिल्म में बताया गया है कि शादी और रसोई की जिम्मेदारियों तक सीमित सोच रखने वाले समाज और सिस्टम से जूझते हुए गुंजन किस तरह इतिहास रचती है। करन जौहर ने इस अहम कहानी को कहने की जिम्मेदारी नवोदित डायरेक्टर शरण शर्मा और एक फिल्म पुरानी जान्हवी कपूर को सौंपी। साथ ही उन्हें पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, मानव विज और आएशा रजा मिश्रा जैसे अनुभवी कलाकारों का साथ भी मिला। पंकज त्रिपाठी फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता के रोल में हैं। जिन्होंने अपनी सहज भाव भंगिमाओं से एक प्रगतिशील सोच वाले पिता के रोल को एकबार फिर जीवंत किया है। इससे पहले 'बरेली की बर्फी' में उन्होंने कृति सैनन के पिता के तौर पर चौंकाया था। यहां भी वो कूल डैड बने हैं। बच्चों खासकर बेटियों की बेहतर परवरिश की सीख उनके किरदार से मिल सकती है। फिल्म बाप-बेटी के रिश्तों के संसार में दस्तक तो देती है, मगर उसकी गहनता में नहीं जा पाती। हालांकि इससे फिल्म को एक अलग चमक मिल सकती थी। फ्लाइट कमांडेंट दिलीप सिंह की पुरूषवादी सोच को विनीत कुमार सिंह ने अच्छे से पेश किया है। कमांडिंग अफसर बने मानव विज के चेहरे में सख्ती नजर आती है। वे भी अपने काम को बेहतर कर गए हैं। हालांकि गुंजन बनीं जान्हवी कपूर और उनके भाई बने अंगद बेदी दोनों अपना असर छोड़ने में असफल रहे हैं, ऐसा शायद फिल्म की राइटिंग की वजह से भी हुआ है। डायरेक्टर शरण शर्मा ने किरदारों को अंडरप्ले करने के चक्कर में कई जगह नीरस कर दिया है। गुंजन सक्सेना जैसी महत्वाकांक्षी युवती की ऊर्जा निखर कर सामने नहीं आ पाती है। जान्हवी ने बेशक वो रंग भरने की कोशिश की होगी, पर वो स्क्रीन पर ट्रांसलेट नहीं हो पाई। उनकी आंखों की उदासी पूरी फिल्म में दिखाई दे रही है, जबकि वहां चमक की दरकार थी। फिल्म में गुंजन के आर्मी ऑफिसर भाई बने अंगद बेदी भी वो आभामंडल नहीं क्रिएट कर सके, जो एक सेना के अफसर का होता है। वो पर्दे पर ज्यादातर वक्त दीन-हीन लगे हैं। बीते हफ्ते लोगों ने 'शकुंतला देवी' में विद्या बालन की जानदार परफॉर्मेंस देखी है। ऐसे में यहां दोनों बायोपिक के बीच तुलना होना स्वाभाविक है और अदाकारी में विद्या बालन जैसी परिपक्वता हासिल करने में जान्हवी को वक्त लगेगा। फिल्म के डायलॉग भी साधारण से हैं। 'आंसू बहाने से अच्छा पसीना बहा लेते हैं' और 'जो मेहनत का साथ नहीं छोड़ते, किस्मत उनका साथ नहीं छोड़ती' जैसे डायलॉग बड़े बेसिक से हैं, इसलिए ज्यादा असर नहीं छोड़ सके। रेखा भारद्वाज ने जो गाना गाया है, वह फिल्म की जान है। बाकी संगीत में अमित त्रिवेदी असर पैदा करने से चूक गए। पूरी टीम का ध्यान एयरफोर्स पायलट की ट्रेनिंग की तकनीकियों पर टिका रहा है। वो अच्छा बन पड़ा है। एसएसबी सिलेक्शन सेंटर का पोर्शन भी दिलचस्प है। कारगिल को जॉर्जिया में रीक्रिएट किया गया, जहां एरियल शॉट्स अच्छे लिए गए हैं। 'गजनी' और 'रब ने बना दी जोड़ी' जैसी फिल्मों में कैमरा वर्क कर चुके मानुष नंदन ने फिल्म को खूबसूरत बनाया है। फिल्म आखिरी आधे घंटे में एंगेज रखने में बहुत हद तक सफल रहती है। बाप-बेटी के खूबसूरत रिश्ते और सीख को भी बखूबी कैमरे में उतारा गया है। इन सबके बावजूद फिल्म की पेशकश में जरा सी कसक रह गई। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल कलाकार- जान्हवी कपूर, पंकज त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, मानव विज अवधि- 1 घंटा 51 मिनट स्टार- 3/5 कहां देखें- ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Gunjan Saxena The Kargil Girl movie review : Janhvi Kapoor playes a woman full of passion and stubbornness, faced with challenges; The sadness of Janhvi's eyes is disturbing in the film https://ift.tt/2PDHuxG
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत की एक्स गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे ने शेयर की होने वाली ननद के जुड़वा बच्चों की फोटो, लिखा- नई जिंदगी की शुरुआत हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आखिरकार उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे को मुस्कुराने की वजह मिल गई है। अंकिता के मंगेतर विकी जैन की बहन वर्षा जैन जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। अंकिता ने इन ट्विंस की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे परिवार में खुशियां आई हैं। नई जिंदगी की शुरुआत हुई है। जुड़वा का नाम रखा अबीर और अबीरा अंकिता ने फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इसमें दोनों जुड़वां बच्चे उनकी गोदी में नजर आ रहे हैं। एक लड़का है और दूसरा लड़की। इनका नाम अबीर और अबीरा रखा गया है। फोटो में अंकिता ब्लैक ड्रेस में हैं और मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- वेलकम अबीर और अबीरा। वर्षा के काफी करीब हैं अंकिता अंकिता, विकी के साथ 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। विकी की बहन वर्षा की शादी अभिषेक श्रीवास्तव से हुई है, जो कि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। अंकिता विकी की बहन वर्षा के काफी करीब हैं और दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। बात अगर अंकिता और सुशांत के रिश्ते की करें तो वे दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। सुशांत की मौत के बाद से अंकिता उनके परिवार के साथ ही न्याय की मांग करती नजर आ रही हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ankita Lokhande shared a photo of newborn twins children of vicky jain's sister https://ift.tt/3kyOxps
- Get link
- X
- Other Apps
मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया- मौत से कुछ दिन पहले अभिनेता की रिया के साथ मारपीट हुई थी, एक-दूसरे के परिवार को लेकर हुआ था झगड़ा सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में अभिनेता और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को लेकर नया खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मौत से कुछ दिन पहले सुशांत का रिया से बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद रिया घर छोड़कर चली गई थीं और उन्होंने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच यह झगड़ा एक-दूसरे के परिवार को लेकर हुआ था। पहले भी पुलिस रिया-सुशांत के रिश्ते पर बात कर चुकी कुछ दिनों पहले मुंबई पुलिस के कमिश्नर ने रिया और सुशांत के रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि रिया 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। क्योंकि वे खुद डिप्रेशन में थीं और उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनके मुताबिक, रिया से दो बार हुई पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई थी कि सुशांत के साथ उनके रिश्ते में दिक्कत चल रही थी। रिया ने पुलिस को सुशांत की मानसिक बीमारी के बारे में बताया था और उनके प्रिस्क्रिप्शन भी दिए थे। 8 जून के बाद नहीं हुई थी रिया-सुशांत की बात पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत का कॉल डिटेल रिकॉर्ड सामने आया था। इसके मुताबिक, 8 जून से 14 जून को अभिनेता के सुसाइड करने तक रिया से उनकी एक बार भी बात नहीं हुई थी। यहां तक कि दोनों के बीच किसी तरह का मैसेज भी एक्सचेंज नहीं हुआ था। 8 से 14 जून के बीच सुशांत ने सिर्फ दो आउटगोइंग कॉल लगाए थे। दोनों उनकी बहनों के लिए थे। वहीं, इस दौरान उनके कुल 9 इनकमिंग कॉल थे। सुशांत की बहन को बुलाकर चली गई थीं रिया करीब 10 दिन पहले बिहार पुलिस से पूछताछ में सुशांत की बहन मीतू ने भी अपने भाई और रिया के बीच हुए झगड़े की बात कही थी। मीतू ने बताया था कि 8 जून को रिया ने उन्हें कॉल करके कहा था कि उनकी सुशांत से लड़ाई हो गई है। इसके बाद वे सुशांत से मिलने उनके बांद्रा स्थित घर गईं और उनके साथ कुछ दिन रहीं। सुशांत ने मीतू को बताया था कि रिया से उनकी लड़ाई हुई, जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई। इस दौरान रिया अपने साथ सुशांत का भी कुछ सामान ले गई थीं। रिया ने जाते वक्त यह भी कहा कि शायद वे अब कभी नहीं लौटेंगी। मीतू के मुताबिक, वे 8 से 12 जून तक सुशांत के साथ रुकी थीं। लेकिन बच्चे छोटे होने की वजह से उन्हें 12 जून को अपने घर वापस लौटना पड़ा था। सुशांत की मौत के बाद भी रिया उनके फ्लैट पर नहीं गईं 14 जून की दोपहर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले फ्लैट में पंखे से लटके पाए गए थे। लेकिन रिया खबर मिलने के बावजूद वहां नहीं पहुंची थीं। इतना ही नहीं, एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने न सुशांत के परिवार के किसी सदस्य को फोन किया और न ही उनके घरेलू स्टाफ से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि, अगले दिन सुबह जरूर वे कूपर हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम हुआ था। रिया को सुशांत के अंतिम संस्कार से दूर रखा गया पिछले दिनों रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने खुलासा किया था कि अभिनेत्री को सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने दिया गया था। उनके मुताबिक, कोरोना के कारण अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। लेकिन रिया का नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया था। ऐसी खबरें पहले भी कई बार आ चुकी हैं कि सुशांत का परिवार रिया को पसंद नहीं करता था। रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं... 1. सुशांत केस में नया खुलासा:उनकी कंपनी का आईपी एड्रेस एक साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया; आखिरी बार तब बदला, जिस दिन रिया की ईडी के सामने पहली पेशी थी 2. रिया के ITR से चौंकाने वाला खुलासा:दो साल में 37 लाख रुपए की कमाई, फिर भी 76 लाख रुपए के शेयर खरीदे, एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बेची 3. रिया की प्रॉपर्टी से जुड़ी इनसाइड स्टोरी:रिया चक्रवर्ती की 3 करोड़ की प्रॉपर्टी की जांच कर रहा ईडी, 2018 और उसके बाद खरीदे गए ये तीनों फ्लैट्स 4. सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला:ईडी को एक्टर के खातों में नहीं मिले 15 करोड़ रुपए, शक- रिया और उनके भाई शोविक ने फर्जी शेल कंपनियों के जरिए ट्रांसफर की रकम 5. सुशांत केस में करोड़ों के लेनदेन का दावा:सालभर के अंदर अभिनेता के दो सीए के खातों में ट्रांसफर हुए थे 2.63 करोड़, दो एफडी से भी दो दिन में काटे गए थे 2.5 करोड़ रुपए Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बीच झगड़े की बात अभिनेता की बहन मीतू सिंह भी कह चुकी हैं। https://ift.tt/3fKub9t
- Get link
- X
- Other Apps
पुलिस सूत्रों का खुलासा- वो प्रोफेशनली काफी ज्यादा दबाव में थीं, कोरोना रिपोर्ट की वजह से पोस्टमार्टम में दो दिन की देरी हुई सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दिशा पर प्रोफेशनली काफी ज्यादा दबाव था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया था। इसके साथ ही सूत्र ने कहा कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट की वजह से दिशा के शव का पोस्टमार्टम होने में दो दिन की देरी हुई थी। पुलिस सूत्र के मुताबिक, 'दफ्तर में दिशा के साथियों को काफी अच्छे क्लाइंट मिले रहे थे, लेकिन उसकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं चल रही थी। जिसकी वजह से वो काफी परेशान थी। इसी वजह से उसके दोस्तों ने एक पार्टी रखी थी, ताकि दिशा का मूड कुछ अच्छा हो सके।' गिरने से पहले लंदन वाली दोस्त से बात की थी सूत्र ने आगे बताया 'जिसके बाद मुंबई के मालवानी इलाके में दिशा अपने घर में दोस्तों के साथ पार्टी कर रही थी। इसी दौरान 8 जून की रात लंदन से उसकी दोस्त का फोन आया और दिशा ने उससे काफी देर तक बात भी की। इस दौरान ऑफिस के कामों को लेकर भी बातचीत हुई, और थोड़ी देर बाद दिशा 14वीं मंजिल से गिर गई।' टॉप और स्कर्ट में मिला था दिशा का शव सोर्सेस के मुताबिक पुलिस को दिशा का शव लाल रंग के टॉप और ग्रे रंग की स्कर्ट में मिला था। कोरोना की वजह से दिशा का स्वैब लिया गया और कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने की बाद ही उसका पोस्टमार्टम हो सका। कोरोना की रिपोर्ट 11 जून को आई थी, जिसकी वजह से पोस्टमार्टम में दो दिन की देरी हुई थी। मुंबई पुलिस का कहना है की सुशांत और दिशा की मौत का मामला एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है और दोनों मामलों में अब तक कोई कनेक्शन नहीं मिला है। पुलिस ने बयान जारी कर दी थी सफाई इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा का शव न्यूड मिलने और पोस्टमार्टम कराने में जानबूझकर देरी किए जाने का दावा किया गया था। जिसके बाद रविवार को मुंबई पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा था, 'दिशा सालियान की बॉडी न्यूड मिलने को लेकर चल रहीं सभी रिपोर्ट्स झूठी हैं। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और शव का पंचनामा किया था। उसके माता-पिता भी मौके पर थे।' पुलिस ने बताया 'दिशा ने आखिरी कॉल अपनी दोस्त अंकिता को किया था, जिसका बयान दर्ज किया जा चुका है। अब तक 20-25 लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।' पीएम रिपोर्ट के आधार पर किया गया था गलत दावा पुलिस को ये सफाई इसलिए देना पड़ी थी क्योंकि शनिवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ये दावा किया गया था कि जिस वक्त दिशा की मौत हुई, उस वक्त उनके शरीर पर बिल्कुल भी कपड़े नहीं थे। साथ ही ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनके प्राइवेट पार्ट्स में चोट के निशान मिलने की बात भी कही गई थी। इसके अलावा ये भी दावा किया गया था कि पोस्टमार्टम उनकी मृत्यु के दो दिन बाद किया गया था। 8 जून को हुई थी दिशा की मौत दिशा सालियान की मौत 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। उनके पास कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। वहीं इसके ठीक हफ्तेभर बाद यानी 14 जून को सुशांत की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद से ही लोग इन दोनों की मौत के बीच कनेक्शन होने का आशंका जाहिर कर रहे हैं। वायरल हुआ था वीडियो शनिवार से दिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा था कि ये वीडियो दिशा की मौत से एक घंटे पहले का है। वीडियो में दिशा अपने दोस्तों के साथ डांस करती दिखीं थीं। यह भी दावा किया जा रहा था कि इस वीडियो को 8 जून की रात 11 बजकर 48 मिनट पर दिशा ने अपने दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट किया था। इसके करीब एक घंटे के बाद उन्होंने सुसाइड कर लिया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिशा सालियान की मौत 8 जून को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग से गिरकर हो गई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वो काफी ज्यादा दबाव में थी। https://ift.tt/33M7EH0
- Get link
- X
- Other Apps
तीन घंटे में होने वाला पोस्टमॉर्टम महज 90 मिनट में कैसे हो गया, सुब्रमण्यम ने ट्वीट कर कहा - सीबीआई कूपर हॉस्पिटल के 5 डॉक्टर्स की टीम से भी पूछताछ करे सुशांत की मौत पर एक और नया खुलासा सामने आया है। सीबीआई जांच, पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग और वकील ईशकरण भंडारी को नियुक्त करने वाले सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट के जरिए सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉ. कूपर हॉस्पिटल की टीम से भी पूछताछ करने की मांग की है। स्वामी का कहना है कि सुशांत के शव को अस्पताल ले जाने वाले एम्बुलेंस कर्मचारियों के अनुसार उनका पैर टखने के नीचे मुड़ गया था जैसे कि वह टूट गया हो। 90 मिनट में हुआ था पोस्टमॉर्टम इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सुशांत का पोस्टमॉर्टम 90 मिनट में हो गया था। जांच करने के बाद उनका विसरा सुरक्षित रखा गया था। आम तौर पर एक पोस्टमॉर्टम में 2 से 3 घंटे लगते हैं। लेकिन सुशांत के केस में डॉक्टर्स ने कहा था कि इस तरह की कोई लिमिट तय नहीं है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस के अधिकारियों के इशारे पर सुशांत का पोस्टमॉर्टम सूर्योदय के बाद किया गया। ड्राइवर ने किए चौंकाने वाले खुलासे सुशांत की बॉडी ले जाने वाले एम्बुलेंस ड्राइवर ने उनकी मौत के 56 दिन बात बयान दिया कि सुशांत का शरीर पीला पड़ गया था। उनके पैर मुड़े हुए थे और उनके पैरों पर निशान थे। ड्राइवर ने बताया कि बॉडी को देखकर सब कुछ संदेहास्पद लग रहा था। आत्महत्या के मामले में शरीर का पीला पड़ना सामान्य बात नहीं है। न ही इस तरह के मामलों में पैर मुड़ते हैं। ये थी कूपर के डॉक्टर्स की रिपोर्ट सुशांत की फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को 5 डॉक्टर्स की टीम ने तैयार किया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई है। यह सवाल खड़े हो रहे थे कि किसी ने सुशांत को गला दबाकर मारा है। पर जांच में ऐसा कुछ नहीं आया था। सुशांत के शरीर पर भी कोई स्ट्रगलिंग मार्क्स (जोर जबरदस्ती के निशान) नहीं मिले और न ही नाखून से कुछ मिला था। सुशांत से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं... सुशांत डेथ केस:सुशांत के एक्स असिस्टेंट अंकित आचार्य का दावा- एक्टर का गला घोंटने के लिए उनके डॉग फज की बेल्ट का इस्तेमाल किया गया सुशांत केस में ईडी की जांच:रिया और उसकी फैमिली से ईडी की पूछताछ जारी, एक्ट्रेस की सुप्रीम कोर्ट में याचिका- मीडिया में मुझे सुशांत की मौत का दोषी ठहराने की कोशिशें हो रहीं Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Subramanian Swamy demanded- CBI should also inquire team of 5 doctors of Cooper Hospital who did autopsy of Sushant singh rajput https://ift.tt/2XL7608
- Get link
- X
- Other Apps
दो साल में 37 लाख रुपए की कमाई, फिर भी 76 लाख रुपए के शेयर खरीदे, एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी बेची सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में मनी लॉन्डरिंग का आरोप झेल रहीं रिया चक्रवर्ती की आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न्स) की डिटेल से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, 2017-18 में रिया ने अपनी कमाई 18.85 लाख रुपए दर्शाई थी। जबकि 2018-19 में उन्होंने अपनी कमाई 18.35 लाख रुपए दिखाई थी। इसके बावजूद इन दोनों सालों में उन्होंने जो निवेश किया था, वह कमाई से बहुत ज्यादा है। प्रवर्तन निदेशालय रिया की इस अतिरिक्त कमाई के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। रिया के निवेश और संपत्ति में जो बढ़त हुई वह इस प्रकार है:- 2018-19 में रिया के फिक्स एसेट 9 लाख रुपए तक पहुंच गए थे, जो इससे पहले महज 96 हजार रुपए के थे। 2017-18 में रिया की कमाई 18.85 लाख रुपए थी। लेकिन उन्होंने 34 लाख रुपए के शेयर खरीदे थे। यह उन्होंने कैसा किया? ईडी यह पता लगाने का कोशिश कर रहा है। 2018-19 में रिया का शेयर होल्डर फंड 34 लाख से बढ़कर 42 लाख तक पहुंच गया। यानी दो साल में रिया ने 76 लाख रुपए के शेयर खरीदे। रिया के एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में फिक्स डिपॉजिट्स की जांच भी ईडी कर रहा है। आईटीआर में 2017 से 2019 के बीच हुए किसी बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं है। दो साल में रिया ने एक करोड़ की प्रॉपर्टी बेची आईटीआर से जो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, वह यह कि रिया ने 2017-18 में प्रॉपर्टी बेचकर 45 लाख रुपए कमाए थे। जबकि 2018-19 में उन्होंने 58 लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। दोनों साल का हिसाब जोड़े तो रिया ने एक करोड़ तीन लाख रुपए की प्रॉपर्टी बेची थी। हालांकि, दो साल में महज 37.2 लाख रुपए कमाकर उन्होंने यह प्रॉपर्टी कैसे बनाई थी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। ईडी ने रिया से प्रॉपर्टीज के पेपर्स मांगे हैं। सुशांत की दो कंपनियों की जांच हो चुकी है रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी ने सुशांत की दो कंपनियों की जांच पूरी कर ली है। उनकी एक कंपनी हरियाणा के पते पर रजिस्टर्ड है, जिसकी जांच अभी होनी बाकी है। ईडी रिया, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रहा है। लेकिन उन्होंने अब तक संतोषजनक जवाब नहीं दिए। मामले में रिया के सीए रितेश शाह, सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और फ्लैट-मेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी पूछताछ की जा रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Suicide Case: Rhea Chakraborty's ITR Details Reveals Shocking Things About Her Income And Expenditure https://ift.tt/2PBY2WQ
- Get link
- X
- Other Apps
संजय दत्त को अस्पताल से छुट्टी मिली, 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था फिल्म अभिनेता संजय दत्त को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद वहां उनका कोविड-19 टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को संजय के करीबी दोस्त और फिल्म डायरेक्टर अजय अरोड़ा ऊर्फ बिट्टू ने दैनिक भास्कर को बताया था कि 'संजू को कोई बड़ी समस्या नहीं है। मौसम बदलने की वजह से उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई थी। हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद उन्होंने सोचा कि क्यों ना बाकी टेस्ट भी करवा लिए जाएं। लिहाजा, उन्होंने कोविड की जांच भी करवा ली, जो निगेटिव निकली है।' मुंबई में अकेले हैं संजू बाबा संजय दत्त मुंबई में अकेले ही रह रहे हैं। उनकी पत्नी मान्यता और दोनों बच्चे इकरा और शाहरान मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से दुबई में हैं। हालांकि, फोन कॉल और ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के जरिए वे लगातार उनके संपर्क में हैं। पहला कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था शनिवार को जब संजय दत्त अस्पताल पहुंचे तो आनन-फानन में उनका कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया, जो निगेटिव आया था। इसके बाद आरटी पीसीआर के लिए उनका स्वाब टेस्ट भी किया गया था। उन्हें आईसीयू के नॉन कोविड वार्ड में रखा गया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उनका ऑक्सीजन लेवल कम था और उन्हें बेचैनी हो रही थी। संजू ने ट्विटर पर दी थी हेल्थ अपडेट संजय दत्त ने उसी रात ट्विटर पर अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा था, 'मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं एकदम ठीक हूं। फिलहाल मेडिकल ऑब्जरवेशन में हूं और मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ की मदद से मैं एक या दो दिन में घर पहुंच जाऊंगा। आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार को घर पहुंचे संजय दत्त। उन्हें 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया था। https://ift.tt/3kwvfBm
- Get link
- X
- Other Apps