Posts

दिशा के केस की कोई फाइल डिलीट नहीं हुई, ये हमारे रिकॉर्ड में हैं; इस मामले का सुशांत सिंह के केस से कोई संबध नहीं दिशा सलियन खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिसमें मामले को सुशांत सुसाइड केस से जोड़ा जा रहा था। इसके अलावा कहा जा हा था कि दिशा मामले से जुड़ी फाइल के डिलीट हो हैं। मुंबई पुलिस ने रविवार को रिपोर्ट्स को खारिज किया और कहा कि दिशा मामले की सारी फाइलें और दस्तावेज हमारे पास रिकॉर्ड में हैं। इसके अलावा यह भी कहा कि इस केस का सुशांत केस से कोई संबंध नहीं है। लोगों से अपील है अफ‌वाहों पर भरोसा ना करें- पुलिस सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा ने 8 जून को मलाड की एक बहुमंजिल इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। इसके ठीक 5वें दिन सुशांत ने भी खुदकुशी कर ली। अब सुशांत की खुदकुशी पर सवाल उठ रहे हैं और बिहार में सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक भाजपा विधायक ने पुलिस को खत लिखकर कहा था कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि सुशांत के घर हुई पार्टी में दिशा भी तो नहीं शामिल हुई थीं?मुंबई पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं और दिशा के परिवार ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इस मामले में सोशल मीडिया पर कई अफवाहें हैं। मामले को सुशांत केस से जोड़ा जा रहा है। हमारी लोगों से अपील है कि इन पर भरोसा ना किया जाए। बिहार पुलिस चाहती थी दिशा मामले की जानकारी सुशांत केस की जांच के सिलसिले में बिहार पुलिस मुंबई में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार पुलिस दिशा मामले की डिटेल जानने के लिए मालवानी पुलिस स्टेशन गई थी। यहां उन्हें बताया गया कि इस केस से जुड़ा फोल्डर गलती से डिलीट हो गया है और अब इसे दोबारा हासिल नहीं किया जा सकता है। बिहार पुलिस दिशा के घर भी गई थी, ताकि उनके परिवारवालों का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर सके। लेकिन, घर पर कोई मिला नहीं था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिशा सलियन की मौत 8 जून को बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी, जबकि सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी। -फाइल फोटो https://ift.tt/3fkkvlF

कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लोग बोले- आज के दिन 38 साल पहले कोमा से बाहर आए थे बिग बी बॉलीवुड के महानायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा था जो अब कबूल हो चुकी हैं। बिग बी रविवार को कोरोना से जंग जीतने के बाद नानावटी अस्पताल से अपने घर पहुंच चुके हैं। 22 दिनों बाद बिग बी के ठीक होने पर सोशल मीडिया पर खुशी की लहर है। तमाम सेलेब्स समेत देशवासी भी उनको बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने रविवार शाम अपनी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है। इसके बाद ही लोगों ने उनकी बेहतर रिकवरी और सलामती के लिए बेस्ट विशेज दी हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि आज की तारीख में ही अमिताभ 38 सालों पहले कोमा से बाहर आए थे। एक महिला ने लिखा, 'दिलचस्प है, ठीक इसी दिन 38 सालों पहले अमिताभ कूली के सेट में हुए एक्सीडेंट के बाद कोमा से बाहर आए थे'। मेगास्टार ने दिखाई कोरोना के खिलाफ अपनी ताकत एक ट्विटर यूजर ने बिग बी की सराहना करते हुए लिखा, 'अमिताभ बच्चन कोविड 19 नेगेटिव हो गए हैं। 77 साल के मेगास्टार ने कोरोना के खिलाफ अपनी असल ताकत दिखाई है'। ## एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '102 नहीं फोरएवर नॉट आउट। अमिताभ बच्चन उर्फ शहंशाह वापस आ गए हैं'। ## अमिताभ बच्चन ने सेट किया उदाहरण एक यूजर ने बिग बी की तारीफ करते हुए लिखा, ये जानकर खुशी हुई कि अमिताभ बच्चन जी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और कोरोना से रिकवर हो गए हैं। एक बेहतरीन उदाहरण है उन लोगों के लिए जो अपने शरीर से प्यार नहीं करते। वो एक परफेक्ट उदाहरण है जिंदगी को अनुशासित करने और डाइट, योगा करने वालों के लिए। पहले खुदसे प्यार करो। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan reached home after winning the battle from Corona, people said on social media - Big B came out of coma 38 years ago today https://ift.tt/2Xm4S75

38 साल बाद जिंदगी में दूसरी बार इतने दिन हॉस्पिटल में रहे अमिताभ, इससे पहले कुली हादसे के बाद हॉस्पिटल में 61 दिन तक रहे थे एडमिट कोरोना संक्रमण से उबर चुके अमिताभ बच्चन 2 अगस्त को नानावटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं। अमिताभ के जीवन में यह दूसरा मौका था जब वे इतने लम्बे समय तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे। इसके पहले 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद अमिताभ करीब 61 दिन तक डॉक्टर्स की निगरानी में थे। अमिताभ ने घर आते ही सबसे पहले अपने फैन्स का शुक्रिया अदा किया। 38 साल पहले भर्ती हुए थे अमिताभ अमिताभ के साथ ये हादसा 24 जुलाई, 1982 को बेंगलुरु में हुआ था। फिल्म 'कुली' ले एक फाइट सीन की शूटिंग चल रही थी। सीन शूट हुआ।लोगों ने तालियां बजाईं और अमिताभ भी मुस्कुराए। लेकिन तभी उनके पेट में हल्का दर्द शुरू हुआ। टेबल का एक कोना उनके पेट में बुरी तरह चुभ गया था। 25 जुलाई को यह दर्द कम होने की बजाय बढ़ गया। 26 जुलाई को अमिताभ की स्थिति और बिगड़ गई। 28 जुलाई यानी ऑपरेशन के एक दिन बाद अमिताभ को निमोनिया भी हो गया। उनके शरीर में जहर फैलता जा रहा था, खून पतला हो रहा था। बाद में डॉक्टर्स के कहने पर एयरबस से 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे मुंबई लाया गया। बिग बी को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की दूसरी मंजिल पर स्पेशल विजिलेंस वॉर्ड में रखा गया। 1 अगस्त की सुबह तक उनकी हालत में काफी सुधार था। 2 अगस्त को अचानक अमिताभ की कंडीशन फिर बिगड़ गई। शरीर में लगातार जहर फैल रहा था। डॉक्टर्स के मुताबिक, दोबारा ऑपरेशन करना जरूरी हो गया था। 3 घंटे तक ऑपरेशन चला और डॉक्टर्स ने पहली बार कहा कि अमिताभ की हालत नाजुक है। उन्हें दवाओं के साथ दुआओं की भी जरूरत है। तीन दिन बाद, बच्चन पहली बार फिजियोथैरेपिक मसाज, वॉकमैन पर हल्के जैज सुनने और परिवार के सदस्यों के लिए नोट लिखने के लिए बैठने में सक्षम हुए। और 24 सितंबर को आखिरकार अमिताभ को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 2020 में कोरोना ने जकड़ा महानायक को 38 साल में दूसरी बार इतने लम्बे वक्त तक नानावटी हाॅस्पिटल में एडमिट रहना पड़ा। इन 22 दिनों के दौरान वे लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। विट्‌ठल भगवान की तस्वीर, रामचरित मानस के दोहे, गीता के श्लोक, हरिवंशराय बच्चन की रचनाएं और कई कोटेशन शेयर किए। ट्रोलर्स को जवाब भी दिया। मीडिया में उड़ी अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी दी। हालांकि अभिषेक अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं। इसलिए केवल अमिताभ ही घर वापस आए हैं। बिग बी और हॉस्पिटल की टाइमलाइन 9 फरवरी 2018 में भी बिग बी को रूटीन चेकअप के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें गर्दन और रीढ़ में दर्द की समस्या थी। इसके पहले 2012 में भी सर्जरी के कारण, उन्हें 12 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2000 में एक रूटीन चेकअप में यह बात सामने आई थी कि उन्हें हेपेटाइटिस बी का संक्रमण हुआ था। 2008 में भी अमिताभ के बर्थडे के चंद दिनों बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उन्हें लगातार एबडॉमिनल पेन की शिकायत थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today after coolie accident Amitabh Bachchan second time Spend many days in hospital https://ift.tt/33giq80

अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, 22 दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज; अभिषेक ने कहा- दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया 22 दिन तक नानावटी हॉस्पिटल में कोविड-19 का इलाज करा रहे अमिताभ बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उनके बेटे अभिषेक ने ट्विटर पर दी। अभिषेक ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मेरे पिता का आखिरी कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो रहे हैं। अब वे घर में रहेंगे और आराम करेंगे। सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’ अभिषेक को अभी अस्पताल में रहना होगा अभिषेक ने अगले ट्वीट में अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘दुर्भाग्य से कुछ कॉमरेडिटी के कारण मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं और अभी अस्पताल में ही रहूंगा। मेरे परिवार के लिए सतत दुआ और प्रार्थनाओं के लिए आपका एक बार फिर शुक्रिया। बहुत विनम्र और आभारी। मैं इसे हरा दूंगा और स्वस्थ होकर लौटूंगा।’ ## 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे पिता-पुत्र 77 साल के अमिताभ और 44 वर्षीय अभिषेक 11 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुए थे। दोनों ने ट्विटर के जरिए फैन्स को यह जानकारी दी थी। अमिताभ ने लिखा था, ‘‘मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं।’’ इसी तरह अभिषेक ने भी पिता और अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर फैन्स को दी थी और पैनिक न होने की अपील भी की थी। उन्होंने लिखा था, ‘‘आज हम दोनों, मेरे पिता और मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण थे, जिसके बाद हम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने सभी जरूरी अथॉरिटीज को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार और स्टॉफ के सदस्यों का टेस्ट कराया जा रहा है। मैं सभी से शांत रहने और पैनिक न फैलाने की गुजारिश करता हूं। धन्यवाद।’’ ऐश्वर्या आराध्या को 10 दिन बाद मिली थी छुट्टी अमिताभ और अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने के 6 दिन बाद 17 जुलाई को 46 साल की ऐश्वर्या और 8 साल की आराध्या को तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 दिन वे वहां एडमिट रहीं और 11वें दिन यानी 27 जुलाई को ठीक होकर घर लौटीं। दोनों के ठीक होने की जानकारी भी अभिषेक ने ही ट्विटर परा साझा की थी। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan Tested Negative For COVID-19 https://ift.tt/30i3STs

रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगते देख फिक्रमंद हुए हंसल मेहता, बोले- 'अगर वो खुदको नुकसान पहुंचा लेगी तो कौन जवाबदार होगा' सुशांत सिंह राजपूत मामले में लगातार उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हाल ही में उनके कुछ पुराने वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे हैं जिसमें वो सुशांत को कंट्रोल करने पर उनका मजाक उड़ा रही हैं। इसके बाद से ही लगातार मीडिया डिबेट और सोशल मीडिया पर रिया को दोषी ठहराया जा रहा है। लोगों को इस तरह का जजमेंट करते देख अब फिल्म मेकर हंसल मेहता रिया के लिए फिक्रमंद हुए हैं। उनका मानना है कि जब तक कोर्ट उन्हें दोषी साबित नहीं करता तब तक लोगों को उन्हें दोषी नहीं ठहराना चाहिए। इस बारे में हंसल मेहता ने लिखा, 'भगवान ना करे मगर आरोप लगाए जाने और मीडिया द्वारा मुद्दा बनाए जाने से उसने खुदको नुकसान पहुंचा लिया तो क्या अरनब या मीडिया डिबेट में बुलाए जाने वाले लोग जवाबदार होंगे। भगवान के लिए कोर्ट को ही उसे दोषी या निर्दोष साबित करने दो'। मीडिया डिबेट में बुलाए जाने वाले एक्सपर्ट का केस से लेना-देना नहीं हंसल मेहता ने आगे ट्वीट में रिया का समर्थन करते हुए लिखा, 'पिछली रात मैं कुछ लोगों से मिला जिनका इंडस्ट्री से कोई लेना देना भी नहीं था और वो लोग रिया को जज करके अपने स्टेटमेंट दे रहे थे। ये परिणाम है उन शोषक और बेशरम मीडिया का जो अपनी खुदकी अदालत चलाते हैं अपनी दिलचस्पी के लिए। किस कीमत पर'। आगे उन्होंने लिखा, 'अचानक ही लोग मेंटल हेल्थ, काला जादू, कानून और एथिक के एक्सपर्ट बन चुके हैं। यहां कुछ एक्सपर्ट हैं जो सही और इंसाफ करने का काम करते हैं। मीडिया के लोग, दोस्त एक्सपर्ट नहीं थे और ना ही दूर तक इनका केस की जांच से कोई लेना देना है'। ## ## रिया चक्रवर्ती पर लगाए जा रहे काला जादू करने के आरोप बिहार पुलिस के हाथ केस आने के बाद से ही रिया चक्रवर्ती के एंगल पर जांच जारी है। इसी बीच उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि रिया ने सुशांत के पैसों का इस्तेमाल कर उन्हीं पर काला जादू करवाया था। खबरें हैं कि एक साल पहले सुशांत के अकाउंट में 15 करोड़ रुपए थे जिन्हें रिया इस्तेमाल कर रही थीं। फिलहाल इस एंगल में भी जांच जारी है। एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सुशांत की बहन ने बताया कि रिया उनके घर तांत्रित भी बुलाती थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today On seeing Riya Chakraborty being accused, Hansal Mehta said, 'If she will harm herself, then who will be responsible' https://ift.tt/3k01lVM

थेरेपिस्ट ने सुशांत को बताया बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित, भड़के जीजा ने पूछा- 'इतने जल्दी कैसे पता लगा लिया', रिया चक्रवर्ती पर भी दागे सवाल सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कृति ने थेरेपिस्ट सुसान वॉकर को फटकार लगाई है, जिन्होंने एक इंटरव्यू में अभिनेता को मानसिक रूप से बीमार बताया था। सुसान के मुताबिक, सुशांत डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। विशाल कृति ने उनके इस स्टेटमेंट के जवाब में लंबा सा ब्लॉग लिखा है। उनकी मानें तो थेरेपिस्ट का इस तरह किसी की मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करना न केवल अनैतिक है, बल्कि अवैध भी है। साथ ही सवाल उठाया है कि उन्होंने इतने जल्दी उनके बाइपोलर डिसऑर्डर का पता कैसे लगा लिया? विशाल सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति के पति हैं, जो अमेरिका में सेटल हैं। उन्होंने लिखा है, "मेंटल हेल्थ की जानकारी कानून के दायरे में आती है। किसी साइकैट्रिस्ट/ साइकोलॉजिस्ट द्वारा इसे उजागर करना न केवल अनैतिक है, बल्कि अवैध है। मैं यह अपने ससुर केके सिंह पर छोड़ता हूं कि वे इस मामले में थेरेपिस्ट पर चार्जेस लगाते हैं या नहीं?" इतने जल्दी बाइपोलर डिसऑर्डर का पता कैसे कर लिया? विशाल ने ब्लॉग में यह सवाल भी उठाया कि आखिर दो महीने से भी कम समय में थेरेपिस्ट ने यह पता कैसे लगा लिया कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे? वे कहते हैं, "मेंटल डिसऑर्डर का पता लगाना बहुत मुश्किल काम है। किसी के बाइपोलर (I या II) के बारे में पता करना और भी मुश्किल। न केवल आपको किसी इंसान को करीब से जांचना होता है, बल्कि उसे काफी लंबे समय (शुरुआती लक्षणों से डाइग्नोज होने तक करीब 6 साल का वक्त लगता है) तक भी देखना होता है। सुसान ने दो महीने से भी कम समय में (कुछ ही अप्वाइंटमेंट में) इसके बारे में पता कर लिया।" 'ट्रीटमेंट की मांग रिया ने की थी, सुशांत ने नहीं' विशाल लिखते हैं, "सुसान ने न केवल पब्लिक डोमेन में जानकारी लीक करने का दुस्साहस किया है, बल्कि अपने बयान में स्पष्ट रूप से यह भी कहा है कि ट्रीटमेंट की मांग रिया ने की थी, खुद सुशांत ने नहीं। अक्टूबर-नवंबर- 2019 से पहले जो लोग सुशांत के साथ रहे हैं, उनमें से तो किसी ने उनकी मेंटल हेल्थ के बारे में कोई शिकायत नहीं की थी।" रिया की भूमिका पर उठाया सवाल विशाल ने रिया की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है, "एफआईआर में दावा किया गया है कि रिया सुशांत को साइकोट्रोपिक ड्रग्स देती थीं (संभवतः उनकी जानकारी के बगैर)। 21वीं सदी में गुप्त और धोखे से किया गया इलाज भी गैरकानूनी है। अक्टूबर-नवंबर- 2019 में अचानक शुरू हुए इन मेंटल हेल्थ इश्यूज के कई स्पष्टीकरण हो सकते हैं। हो सकता है कि यह गुप्त और मनोवैज्ञानिक दवाओं का असर हो और फिर शायद इस बहाने से उन्हें साइकोथेरेपिस्ट के पास ले जाया गया हो?" रिया ने क्यों संभालकर रखे मेडिकल हेल्थ इश्यूज के सबूत? विशाल के मुताबिक, रिया सुशांत को थेरेपिस्ट के पास ले जाती थीं और उनके सेशंस के वक्त वहां मौजूद रहती थीं। शायद इसलिए कि वे उनकी बातचीत पर ध्यान रख सकें। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि रिया ने मेंटल हेल्थ इश्यूज के एविडेंस अपने पास संभालकर रखे, ताकि वे इनका इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए सकें। वे लिखते हैं, "थेरेपिस्ट के ऑफिस में रिया की मौजूदगी मतलब, सुशांत के पास डिस्कशन करने के लिए कोई प्राइवेसी नहीं थी। अगर वे किसी बात को लेकर चिंतित थे तो वह था रिया का गैसलाइटिंग और ब्लैकमेल करना। ऐसा लगता है कि सुशांत को पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के आधार पर रिया के हाथों गैसलाइटिंग का सामना करना पड़ा।" 'रिया इस केस में प्राइम सस्पेक्ट हैं' बकौल विशाल, "पब्लिक डोमेन में मौजूद सबूतों और एफआईआर में किए गए दावों के मुताबिक, रिया इस केस में प्राइम सस्पेक्ट हैं। अगर कोर्ट में यह पाया जाता है कि सुशांत के उनके परिवार और दोस्तों के साथ सभी रिश्ते खत्म करने वाली रिया चक्रवर्ती उन्हें सच्चा प्यार करती थीं, मौका परस्त नहीं थीं। तो यह पूरे देश के लिए चौंकाने वाला होगा।" क्या कहा था सुसान वॉकर ने? शनिवार को एक इंटरव्यू में सुसान ने दावा किया कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, "सुशांत डिप्रेशन और हाइपोमेनिया के दौरों के कारण बहुत तकलीफ में थे। रिया उन्हें बहुत सपोर्ट कर रही थीं। पहली बार जब मैं उनसे बतौर कपल मिला तो सुशांत के प्रति रिया की चिंता, प्यार और सपोर्ट देखकर प्रभावित हुआ था। यह इस बात का सबूत था कि वे दोनों एक-दूसरे के कितने करीब थे। रिया अप्वाइंट लेती थी और उन्हें हिम्मत बंधाती थी। जब वे गंभीर रूप से बीमार पड़े तो रिया ने उनका ख्याल मां की तरह रखा।" सुशांत सुसाइड मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:- 1. सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया 2. सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी पर उठे सवाल:वकील विकास सिंह का दावा- 25 जुलाई तक सिद्धार्थ रिया के खिलाफ बोल रहे थे, अब अचानक पलट गए 3. सुशांत सुसाइड केस:एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी 4. सुशांत सुसाइड केस:अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत के साथ विशाल कृति। फोटो 2014 की है। आखिरी बार दोनों की मुलाकात जुलाई 2017 में तब हुई थी, जब विशाल भारत यात्रा पर आए थे। https://ift.tt/2PgmfC3

सुशांत के घर में डेथ सीन को फिर एक बार रीक्रिएट करेगी बिहार पुलिस, मुंबई टीम से लिए जा रहे हैं फॉरेंसिक एविडेंस बिहार में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा केस किए जाने के बाद से ही सुशांत मामले ने रफ्तार पकड़ ली है। बिहार की टीम लगातार कई एंगल से जांच कर रही है। अब बताया जा रहा है कि केस को बारीकी से समझने के लिए अब बिहार की टीम बांद्रा स्थित सुशांत के घर में फिर एक बार उनके डेथ सीन को रीक्रिएट करेगी। इसके लिए टीम मुंबई पुलिस से कुछ फॉरेंसिक एविडेंस भी ले रही है जिनके मिलने ही फॉरेंसिक टीम के सामने इसे किया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगा ली थी। हाउस वर्कर द्वारा सबसे पहले बहन को बुलाया गया जिसके बाद चाबी बनाने वालों को बुलाकर उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अब बिहार पुलिस के अफसर इसे दोहराने वाले हैं। मौत के बाद सुशांत के कमरे से बरामद किए गए सभी सामानों को फॉरेंसिक टेस्ट के लिए भेजा गया था जो फिलहाल मुंबई पुलिस के पास हैं ऐसे में बिहार पुलिस उन सभी एविडेंस को दोबारा इस्तेमाल करेगी। बिहार पुलिस ने दिया लिखित आवेदन न्यूज पोर्टल के करीबी सूत्र की मानें तो बिहार पुलिस ने बांद्रा पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। इसके लिए अफसरों ने सुशांत की मौत के समय ली गईं तस्वीरें और वीडियोज भी मांगे हैं। साथ ही उनके बिस्तर की तस्वीर, दरवाजे पर मिले फिंगर प्रिंट्स, बैग,इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिवाइस और उनके कपड़े भी लिए जाएंगे। डेट सीन का रीक्रिएशन फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में किया जाएगा। सुशांत सिंह राजपूत का घर। बांद्रा पुलिस स्टेशन में दिए बयान में सुशांत के हाउस हेल्पर ने बताया था कि सुशांत सुबह रोज की तरह उठे थे। उन्होंने अनार का जूस पीने के बाद कुछ देर के लिए वीडियो गेम भी खेला था। बाद में वो अपने कमरे में चले गए थे। खाना बनाने का पूछने के लिए जब उन्होंने सुशांत के कमरे का दरवाजा खटकाया तो कोई आवाज या प्रतिक्रिया नहीं आई। लंबे समय के इंतजार के बाद हेल्पर ने सुशांत की बहन को कॉल किया जो मुंबई में ही रहती थीं। बाद में कमरे की नई चाबी बनवाकर जब दरवाजा खोला गया तो सुशांत फांसी के फंदे में लटके पाए गए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bihar team will once again recreate sushant singh rajput's death scene in his bandra house, Forensic evidences are being taken from mumbai Police, https://ift.tt/3kawczd

सुशांत जो सिम कार्ड यूज कर रहे थे उनमें से कोई भी उनके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं था, लेकिन एक कार्ड सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर मिला- बिहार पुलिस बिहार पुलिस ने अपनी जांच में एक नया खुलासा किया है। पिछले कई दिनों से यह बात कही जा रही थी कि सुशांत ने कई सारे सिम कार्ड बदले थे। लेकिन ताजा बयान के अनुसार सुशांत द्वारा जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनमें से कोई भी उनके नाम पर रजिस्टर्ड नहीं था। उनमें से एक उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी के नाम पर लिया गया था। अब बिहार पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) पर नज़र रख रही है। दिशा सलियन के घर पहुंची टीम न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बिहार पुलिस ने कहा है कि वे अब सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सलियन के परिवार से भी पूछताछ करने जा रहे हैं। बिहार पुलिस की टीम फोन पर उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिशों के बाद भी सफल नहीं हो पाई थी। इसलिए अब वे उनके घर पर पूछताछ करने पहुंच गए हैं। ## पब्लिसिटी के लिए पूछताछ कर रही थी मुंबई पुलिस- आरके सिंह इस बीच केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने भी कहा है कि लोग मांग कर रहे हैं कि सुशांत का केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाए। मैं महाराष्ट्र सीएम के पास ले गया था, लेकिन वे इसके पक्ष में नहीं हैं। सीबीआई जांच न्याय के लिहाज से इस मामले लिए बेहतर ऑप्शन होगा और सुशांत का परिवार भी यही चाहता था है। उन्होंने आगे कहा- मुंबई पुलिस ने अभी तक केस में कुछ नहीं किया है। वह केवल पब्लिसिटी के लिए लोगों से पूछताछ कर रही थी। उन्होंने एक भी एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही यह बताया कि उन्हें किस पर शक है या वे किसकी जांच कर रहे थे। अब इस मामले में एक एफआईआर पटना में की गई है। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today None of the SIM cards that Sushant was using were registered in his name, but a card was found in the name of Siddharth Pithani - Bihar Police https://ift.tt/39UR3Sb

सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सलियान की मां का दावा, 'एक्टर का नहीं है बेटी की मौत से कोई लेना देना' बिहार में सुशांत के पिता द्वारा केस किए जाने के बाद से ही मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि सुशांत सुसाइड से एक रात पहले अपनी एक्स मैनेजर दिशा सलियान की मौत में नाम जोड़े जाने से परेशान थे। इसपर अब दिशा की मां ने बताया कि दिशा के सुसाइड से एक्टर का कोई ताल्लुक नहीं है। यहां तक कि सुशांत का काम छोड़ने के बाद से दिशा की उनसे कोई बातचीत नहीं थी। हाल ही में जी न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिशा की मां ने बताया कि कई दिनों तक उनके परिवार को ये जानकारी नहीं थी कि वो सुशांत सिंह के साथ काम करती थीं। उन्होंने बताया कि एक्टर का काम छोड़ने के बाद दिशा का उनसे कोई कॉन्टेक्ट नहीं था ना ही इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति से उनकी बातचीत थी। रणबीर कपूर के साथ काम ना कर पाने से थीं परेशान दिशा की मां ने आगे इंटरव्यू में बताया कि सुशांत से पहले वो एश्वर्या राय के साथ फिल्म जज्बा और ऐ दिल है मुश्किल में काम कर चुकी हैं। दिशा रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती थीं मगर जब ऐसा नहीं हो सका तो वो थोड़ी परेशान हो गई थीं। आखिरी मुलाकात में सुशांत ने दोस्त से किया था दिशा का जिक्र हाल ही में रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ के रूममेट और दोस्त सिद्धार्थ ने बताया कि वो सुशांत की मौत से एक दिन पहले ही उनसे मिले थे। 13 जून को रात 1 बजे जब सिद्धार्थ सुशांत से मिले थे तब वो दिशा की मौत से परेशान थे। दिशा एक्टर की एक्स मैनेजर थीं जिस वजह से सुशांत के लिए भी कुछ ब्लाइंड आइटम लिखे जा रहे थे। ये सब देखकर सुशांत काफी परेशान थे। कुछ खबरों की मानें तो दिशा और सूरज पंचोली रिलेशन में रह चुके थे इसलिए ही सूरज और सुशांत की भी लड़ाई हो चुकी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant's X manager Disha Saliyan's mother claims, 'Actor has nothing to do with daughter's death' https://ift.tt/3jZFCxc

सुशांत के केस में जांच के लिए मुंबई के लिए रवाना हुए पटना एसपी विनय कुमार, बहन श्वेता ने फिर लगाई पीएम से गुहार सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के बिहार पुलिस के सहयोग न करने की खबरों के बाद अब पटना के एसपी विनय कुमार मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। इसके पहले मुंबई पुलिस द्वारा बिहार पुलिस की टीम को सुशांत की मौत से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट्स न देने की खबरें आई थीं। बिहार डीजीपी ने भी कहा सहयोग नहीं मिल रहा डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले में सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने न तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट हमें सौंपी, न सीसीटीवी फुटेज और न ही कोई सूचनाएं, जो अब तक जांच के दौरान सामने आईं। डीजीपी ने कहा कि सुशांत केस बड़ी मिस्ट्री हो गई है। इससे पर्दा उठना चाहिए। इस मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। बिहार पुलिस जांच के लिए सक्षम है। परिवार के लोग चाहते हैं तो सीबीआई जांच के लिए आवेदन दें। इस मामले में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, वे भागते फिर रहे हैं। बिहार पुलिस इतनी आसानी से केस को नहीं जाने देगी। सच्चाई सामने लाकर रहेंगे। चाबी बनाने वाले से होगी पूछताछ इस बीच पटना पुलिस भी उस चाबी बनाने वाले से पूछताछ करने वाली है, जिसे सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने 14 जून के दिन दरवाजा तोड़ने के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार चाबी बनाने वाले को पूरे मामले की पूछताछ की जाएगी। हालांकि हाल ही में बिहार पुलिस ने सुशांत का डेथ सीन रिक्रिएट किया था, साथ ही घर के नौकरों से भी पूछताछ की थी। सुशांत की बहन ने फिर किया ट्वीट सुशांत की बहन श्वेता ने एक बार फिर पीएम मोदी को ट्वीट करते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। श्वेता ने लिखा- माय डियर सर, यह हमारे लिए लोकमान्य तिलक के सिद्धांत न्याय की भावना को सार्थक करने का समय है। जिसे आपने प्रेरित किया है। आपसे मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस केस में जितनी जल्दी हो सके हस्तक्षेप कीजिए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Patna City SP Vinay Kumar Tiwari Left Mumbai For Investigation in Sushant Singh rajput case https://ift.tt/33gD087

सुशांत की दोस्त स्मिता का बड़ा दावा- 24 घंटे रिया चक्रवर्ती के बचपन की दोस्त की आत्मा साथ रहती थी, घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटी के चलते बदला था पुराना घर सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन बड़े खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में आईं कुछ खबरों की मानें तो रिया चक्रवर्ती सुशांत के पैसों से घर में जादू-टोना किया करती थीं। अब सुशांत की एक फीमेल फ्रेंड स्मिता पारिख ने बताया कि रिया ने खुद कबूल किया था कि उनके साथ हमेशा उनके बचपन की दोस्त की मरी हुई आत्मा रहती है। ये खुलासा उन्होंने सुशांत की मौजूदगी में किया था। रिया का कहना था कि जो भी उन्हें तकलीफ देगा आत्मा उसको बर्बाद करेगी। हाल ही में रिपब्लिक टीवी की डीबेट में सुशांत की दोस्त स्मिता शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने रिया पर जादू टोना करने के आरोपों पर कहा, मैं सुशांत के पिछले घर कप्री हाइट्स में अगस्त में गई थी। मैंने वहां देखा कि कई सारा फर्नीचर जगह पर नहीं था। तो मैंने रिया-सुशांत से पूछा कि सामान कहां हैं। इसपर रिया ने जवाब दिया कि घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटी हो रही हैं स्मिता जी, इसलिए हम इस घर को शिफ्ट कर रहे हैं। सुशांत की दोस्त स्मिता का मानना था कि एक आदमी जो क्वांटम फिजिक्स जैसे विषयों में दिलचस्पी रखता है वह ये सब कैसे मान सकता है। आगे उन्होंने बताया कि रिया ने कहा था कि 24 घंटे उनकी बचपन की दोस्त की आत्मा रहती है जो कई सालों पहले ही मर चुकी है। दोनों उस वक्त महज 17 साल के थे। इसलिए आत्मा उनके साथ रहती है। जो भी रिया को परेशान करेगा या नुकसान पहुंचाएगा तो आत्मा उस आदमी को बर्बाद कर देगी। बातें सुनकर कमरे से बाहर चले गए थे सुशांत सुशांत एक साइंस और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले व्यक्ति थे। वो इन सब बातों पर यकीन नहीं कर सकते थे। एक्टर की दोस्त स्मिता ने अपने इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि जैसे ही सुशांत ने रिया से आत्मा की बात सुनी वो तुरंत खड़े हो गए और कमरे से बाहर चले गए। रिया के मुताबिक दोनों ने पैरानॉर्मल एक्टिविटी के कारण घर बदला था हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लेट नाइट पार्टीज के चलते घर बदला क्योंकि उन्हें सोसाइटी से नोटिस भेजा गया था। पिछले एक साल से लिव इन में रह रहे थे सुशांत-रिया। सुशांत के पैसों से जादू टोना करती थीं रिया सुशांत के पिता केके सिंह का आरोप है कि सुशांत के अकाउंट में पिछले साल 15 करोड़ रुपए थे जो उनकी जानकारी के बगैर निकाले गए। उनका सीधा आरोप रिया पर है। वहीं दूसरी तरफ अब बताया जा रहा है कि रिया पंडितों पर और सुशांत पर जादू टोना करवाने के लिए उन्हीं के पैसे इस्तेमाल कर रही थीं। अब इस एंगल में भी जांच शुरू कर दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant's friend Smita's big claim- 24 hours Rhea Chakraborty's childhood friend's soul lived with her, the old house was changed due to paranormal activity https://ift.tt/2Dp0iOk