Posts

कॉमेडी और क्राइम के इर्द-गिर्द बुना गया कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' का ताना-बाना, गजराज राव और विजय राज ने फिर की जबरदस्त एक्टिंग अवधि- 2 घंटे 12 मिनट डायरेक्टर- राजेश कृष्णन रेटिंग- 3/5 कलाकार- कुणाल खेमू, रसिका दुग्गल, गजराज राव, विजय राज और रणवीर शौरी। कहां देखें- ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कहानी: नंदन (कुणाल खेमू) जो कि प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाला एक आम आदमी है, उसके हाथ एक रात पैसों से भरा सूटकेस लगता है, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है। जहां पैसों के अभाव में नंदन और उसका परिवार जैसे-तैसे गुजारा कर रहा होता है, वहीं अब इस सूटकेस के हाथ लगने के बाद नंदन बड़े-बड़े सपने देखने लगता है। उस बैग को अपने घर ले आता है और उसे छुपाने की जद्दोजहद में लगा रहता है। दूसरी तरफ मंत्री पाटिल जिसकी भूमिका गजराज राव ने निभाई है, वो बैग की हर संभव तलाश करवाता है और अपने विश्वासपात्र पुलिस वाले रणबीर शौरी को काम पर लगा देता है। वहीं विजय राज भी इस बैग के पीछे हैं। क्या नंदन इन पैसों से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना पाता है या यह बैग और पैसे पाटिल के हाथ लग जाते हैं। इस बात का पता फिल्म देखने पर ही चलेगा। रिव्यू: डायरेक्शन की अगर बात की जाए तो राजेश कृष्णन का निर्देशन सटीक है। फिल्म में एक आम आदमी की व्यथा और करप्शन दोनों को ही कॉमेडी के ताने-बाने में गूंथा गया है। साथ ही फिल्म में ह्यूमर और क्राइम को भी बेहतरीन तरीके से पिरोया गया है। मिनिस्टर के रोल में गजराज राव अपने सटीक अभिनय के लिए एकबार फिर तारीफ के हकदार हैं, वहीं कुणाल खेमू ने एक आम आदमी की तकलीफ को बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है। कुणाल खेमू की पत्नी के किरदार में रसिका दुग्गल नजर आई हैं, जिन्होंने मिडिल क्लास हाउस वाइफ का किरदार बखूबी निभाया है। रणवीर शौरी ने इस फिल्म में पुलिस वाले का किरदार निभाया है। इस किरदार में वे काफी बेबाक और मजेदार लग रहे हैं। लोकल डॉन के रूप में विजय राज भी अपनी मजेदार एक्टिंग से दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। क्यों देखे? यह फिल्म ह्यूमर से भरी हल्की-फुल्की कॉमेडी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Review of Film Lootcase, directed by Rajesh Krishnan, Features Kunal Khemu and Rasika Dugal in lead roles with Vijay Raaz, Ranvir Shorey and Gajraj Rao in supporting roles https://ift.tt/2PcBbkj

भाजपा विधायक अतुल भातखलकर का आरोप-सुशांत मामले के तार महाराष्ट्र के एक युवा मंत्री से जुड़े; अमित शाह को भेजा पत्र अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में भातखलकर ने लिखा है कि इस तरह की अफवाह है कि मुंबई में रहने वाले महाराष्ट्र सरकार के एक युवा मंत्री के हित उस मामले से जुड़े ही सकते हैं। इसीलिए लोगों को संदेह है कि मुंबई पुलिस इस मामले की ठीक से छानबीन नहीं कर रही है। इस मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया है। इसमें वे सीबीआई जांच की मांग करते हुए सुने जा सकते हैं। पूर्व सीएम ने भी की है सीबीआई जांच की मांग इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बड़ी संख्या में लोग चाहते हैं कि सुशांत की मौत के मामले की छानबीन केंद्रीय जांच ब्यूरो करे, लेकिन राज्य सरकार की इच्छा ऐसी नहीं है, ऐसे में कम से कम प्रवर्तन निदेशालय को मामला दर्ज कर पैसे के हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच करनी चाहिए। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी लंबे समय से सुशांत की आत्महत्या के मामले की छानबीन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। परिवार चाहेगा तो होगी इस मामले की सीबीआई जांच: बिहार सरकार इस मामले की सीबीआई जांच करवाने को लेकर बिहार से भी आवाज बुलंद हो रही है। शनिवार को बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि अगर सुशांत का परिवार चाहेगा तो निश्चित रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीबीआई जांच के लिए कहेंगे, लेकिन परिवार चाहेगा तभी। झा ने कहा कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। बिहार पुलिस मुंबई में है। मामले की जांच कर रही है। जो बात एफआईआर में है जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। अगर सुशांत के पिता कहते हैं कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तो मुख्यमंत्री जरूर इसके लिए पहल करेंगे। रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की सुशांत केस में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर दो राज्यों- बिहार और महाराष्ट्र के बीच टकराव हो रहा है। उधर, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी कहा भाजपा को ऐसा लगता है कि मामले की जांच सीबीआई को करनी चाहिए। क्योंकि मुंबई पुलिस बिहार पुलिस की जांच में रोड़े अटका रही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today मुंबई में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर महाराष्ट्र विधानपरिषद् के सदस्य हैं-फाइल फोटो। https://ift.tt/3ffNYgJ

गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए समन भेजेगा ईडी, संदिग्ध लेनदेन और बैंक खातों की जांच होगी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें समन भेजने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह समन उन्हें अगले सप्ताह भेजा जाएगा। रिया से संदिग्ध लेनदेन के बारे में पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही उनके बैंक खातों की जांच भी की जाएगी। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय यह पता लगाएगा कि कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ में न होने के बावजूद रिया की कमाई कहां से हो रही थी। उनके खर्चे कौन उठा रहा था? निदेशालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि यह केस मनी लॉन्ड्रिंग का है और वे सिर्फ गैरकानूनी तरीके से पैसों के लेनदेन के एंगल से ही जांच करेंगे। इसका सुशांत के सुसाइड या मर्डर क्राइम से कोई लेना नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी सुशांत के बैंक खातों के गलत तरह से संचालन और उनके पैसों के गलत तरीके से इस्तेमाल के आरोपों की जांच करेगा। साथ ही इस बात की तफ्तीश की जाएगी कि क्या कोई उनकी कमाई और उनकी कंपनियों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और गैर कानूनी सम्पति बनाने के लिए कर रहा था? 31 जुलाई को दर्ज हुआ मामला प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले दिनों पटना पुलिस से रिया और उनकी फैमिली के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी मांगी थी। इसकी स्टडी करने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्ज लगाने का फैसला लिया। इसके बाद 31 जुलाई को निदेशालय ने रिया, उनके फैमिली मेंबर्स और अन्य 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्टार्ट अप और मनी ट्रांसफर बने जांच की वजह सुशांत के पिता का आरोप था कि सुशांत के बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए तीन खातों में ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि यह अकाउंट्स रिया, उसके भाई शोविक और उसकी मां के हैं। जांच में इस तरह की बात भी सामने आई है कि सुशांत और रिया ने एक साथ तीन स्टार्ट अप में इन्वेस्टमेंट किया था। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखा था पत्र इससे पहले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से विस्तृत जांच कराने की मांग की थी। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुशांत केस को मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से देखने की अपील की थी। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से शुरू कर देनी चाहिए।" रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन सामने आया शुकवार को रिया चक्रवर्ती ने अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस और जांच जो लेकर पहला रिएक्शन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया, जिसमें वे कह रही रहीं, "मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा। यहां तक कि लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरे खिलाफ बहुत कुछ कह रहे हैं, फिर भी अपने वकील के सुझाव के अनुसार मैं चुप रहूंगी। क्योंकि मामला कोर्ट में है। सत्यमेव जयते। जीत सत्य की होगी।" 25 जुलाई को पटना में केस दर्ज हुआ सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके बेटे को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया। रिया, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनके खिलाफ धाराओं 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है। सुशांत के परिवार ने रिया पर एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:- 1. सुशांत सुसाइड केस:एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया चक्रवर्ती का पहला रिएक्शन, रोते हुए हाथ जोड़कर बोलीं- मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा, जीत सत्य की होगी 2. सुशांत सुसाइड केस:अभिनेता के सीए ने किया उनके पिता के आरोप का खंडन, बैंक डिटेल साझा कर बोले- सुशांत के खाते से रिया को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं की गई 3.सुशांत सुसाइड केस में बड़ा अपडेट:बिहार पुलिस के चलते मुंबई पुलिस ने जांच रोकी, कोई नया स्टेटमेंट फिलहाल रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा 4.सुशांत राजपूत की मौत का मामला:सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही 5. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे 6. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई 7. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया है। https://ift.tt/3i2p2et

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे पर बरसीं कंगना रनोट, लिखा- दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री लोगों से सबूत मांग रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाल ही में दिए बयान को लेकर कंगना रनोट उन पर भड़क गई हैं। कंगना की ओर से ट्वीट करते हुए उनकी टीम ने कहा कि दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, अब वो लोगों से सबूत मांग रहा है। इससे पहले उद्धव ने मुंबई पुलिस का बचाव करते हुए कहा था कि वो अक्षम नहीं है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार सुबह कंगना की टीम ने तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा, 'कंगना को चुप कराने के लिए की चीजें की जा रही हैं, मूवी माफिया और राजनीतिक माफिया ने इस मर्डर के लिए हाथ मिलाया, वे अंदाजा लगा रहे हैं कि कंगना किसी चीज से नहीं डरती है, यहां तक कि मौत से भी नहीं, इसलिए छोटी-मोटी चालें चलने की जरूरत नहीं है।' मुंबई पुलिस पर उठाई उंगली दूसरे ट्वीट में कंगना की टीम ने उद्धव के बयान वाली एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कह रहा है कि मुझ सबूत दो, तो अब ये जनता पर है कि वो उन्हें सबूत दें, लेकिन मुंबई पुलिस क्राइम साइट को सील तक नहीं कर सकी, और ना ही उसने वहां से बालों के रेशे या फिंगर प्रिंट्स जांच के लिए इकट्ठा किए, लेकिन मूवी माफियाओं के बेस्ट सीएम हमसे सबूत चाहते हैं।' ## सीएम ने दो मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया तीसरे और आखिरी ट्वीट टीम ने लिखा, 'सुशांत के परिवार और दोस्त स्मिता ने पुष्टि की है कि वो इंडस्ट्री को छोड़ना चाहता था, यहां उसका दम घुटता था और वो डरा हुआ था, वो लगातार कहता रहता था कि वे लोग मुझे मार देंगे और दुनिया के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री ने उसकी हत्या को 2 मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया, और मूवी माफिया से जुड़े गिद्धों ने मानसिक बीमारी का अभियान शुरू कर दिया।' ## उद्धव ने कहा था- अगर सबूत हैं तो हमें दें इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का बयान ट्वीट करते हुए लिखा था 'मुंबई पुलिस अक्षम नहीं है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो वे उसे हमारे पास ला सकते हैं और हम दोषियों से पूछताछ करेंगे और दोषियों को सजा देंगे। कृपया इस मामले का इस्तेमाल महाराष्ट्र और बिहार के बीच दरार डालने के लिए बहाने के रूप में ना करें: उद्धव ठाकरे।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा, दुनिया का सबसे अच्छा सीएम जिसने मर्डर को दो मिनट में सुसाइड बता दिया था, वो अब लोगों से सबूत मांग रहा है। https://ift.tt/3k07Tnc

पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत की खबर सुनकर सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक, कहा था-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने 8 जून को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद 14 जून को जब सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आई तो लोगों ने दोनों मामलों के बीच कोई ना कोई कनेक्शन होने की बात की। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इन खबरों को झुठला दिया और कहा कि दोनों मामलों में कोई कनेक्शन नहीं था लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि दिशा के सुसाइड की खबर का सुशांत पर गहरा असर पड़ा था। उनकी क्लोज फैमिली फ्रेंड स्मिता पारिख ने भी इस बात की पुष्टि एक इंटरव्यू में की है। सुशांत को आने लगे थे एंजाइटी अटैक रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में स्मिता ने कहा, दिशा की मौत की खबर सुनने के बाद सुशांत को एंजाइटी अटैक आने लगे थे। सुशांत की बहन मीतू ने मुझे बताया था कि दिशा की मौत से सुशांत शॉक में थे और टूट से गए थे। वह कहते रहते थे-'अब ये लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे'। नहीं उठा रहे थे बहन का फोन स्मिता ने आगे कहा, '14 जून को सुशांत और उनकी बहन मीतू फैमिली टाइम एन्जॉय करने की प्लानिंग में थे। 13 जून की रात, मीतू ने सुशांत को कॉल किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, मैसेज किया लेकिन मैसेज का भी रिप्लाई नहीं आया जो कि उन्हें बहुत ही अजीब लगा था। इसके बाद 14 जून की सुबह मीतू ने सिद्धार्थ पिठानी को कॉल किया जो कि सुशांत के अपार्टमेंट में ही रहते थे और पूछा कि सुशांत फोन या मैसेज का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं जिसपर उन्हें जवाब मिला कि उन्होंने जूस मांगा था और उसे पीकर वापस बेडरूम में जाकर सो गए हैं। इसके बाद सुशांत के सुसाइड की खबर आ गई थी क्योंकि सुशांत के दरवाजा नहीं खोलने पर मीतू को बुलाया गया था। दूसरी चाबी बनवाकर बेडरूम को खोला गया था तो सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई मिली थी।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Close family friend Smita Parikh revealed Sushant started getting anxiety attacks after Disha’s death. https://ift.tt/3hX9Q1W

वकील विकास सिंह का दावा- सिद्धार्थ पिठानी ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेडबॉडी; रिया के खिलाफ बोल रहे थे, अब पलट गए पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि अभिनेता की फैमिली उन पर रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बयान देने का दबाव बना रही है। इस पर सुशांत के फैमिली लॉयर विकास सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनकी मानें तो 25 जुलाई तक सिद्धार्थ खुद सुशांत के परिवार को रिया के खिलाफ जानकारी दे रहे थे। लेकिन उसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में विकास ने कहा, "25 जुलाई तक वह परिवार के संपर्क में था और यह कहते हुए मदद की कोशिश कर रहा था कि सुशांत के साथ जो हुआ, उसके लिए रिया चक्रवर्ती जिम्मेदार है। अचानक से उसका व्यवहार बदल गया। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ? लेकिन उम्मीद है कि पुलिस जल्दी ही मामले की तह तक जाएगी और पता लगा लेगी कि इस केस में पिठानी की क्या भूमिका है और उनके पास ऐसी कौन-सी जानकारी है, जो उन्होंने साझा नहीं की।" सिद्धार्थ पिठानी का आरोप रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ पटना में दर्ज केस को मुंबई शिफ्ट कराने की अपील की है। इसमें उन्होंने यह दावा किया है कि सिद्धार्थ पिठानी ने मुंबई पुलिस को मेल कर सुशांत के परिवार द्वारा उन पर दबाव बनाए जाने की बात कही है। सिद्धार्थ मेल के मुताबिक, सुशांत के फैमिली मेंबर्स और एक सीनियर आईपीएस ने उन्हें कॉल किया। 22 और 27 जुलाई को ये कॉल आए और उनसे कहा गया कि वे अपने बयान में सुशांत के अकांउट से रिया द्वारा 15 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की बात कहें। पिठानी ने रिया को मेल भेजा, उनकी विश्वसनीयता पर संदेह: सिंह सिद्धार्थ के मेल को लेकर विकास सिंह कहते हैं, "यह बहुत ही सरप्राइजिंग है। अगर यह मेल मुंबई पुलिस को किया गया था तो फिर रिया तक कैसे पहुंचा? जब यह मेल पब्लिक लाइट में आया, तब तक रिया को एक एफआईआर में आरोपी बनाया जा चुका था। इसलिए इस बात पर सवाल ही नहीं उठता कि यह पुलिस ने उनके साथ साझा किया है। अगर पिठानी ने यह रिया को भेजा था तो फिर उनकी विश्वसनीयता पर संदेह है।" 'सिद्धार्थ ने ही सबसे पहले देखी थी सुशांत की डेड बॉडी' विकास सिंह ने आगे पिठानी को घेरते हुए कहा, "यह लड़का (सिद्धार्थ) सुशांत के साथ ही रहता था और इसने ही सबसे पहले उनकी डेड बॉडी देखी थी। इसलिए जब उन्होंने दरवाजा बंद पाया तो उन्होंने उसे तब तक नहीं खोला, जब तक कि उनकी बहन नहीं आ गई। उसने डेढ़ घंटे तक इंतजार किया।" मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं : सिद्धार्थ शुक्रवार को ANI से बातचीत में सिद्धार्थ ने कहा था, "सुशांत के फैमिली मेंबर्स ने मुझे बताया कि रिया ने 15 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है और मुझे अपने बयान में इसे शामिल करने को कहा। मैंने उन्हें जवाब दिया कि मैं सिर्फ वही कहूंगा, जो मैं जानता हूं और जिस पर मुझे यकीन है। मैं उनसे सुशांत की मौत के बाद मिला था। लेकिन अचानक आए इस बदलाव के बारे मैं नहीं जानता। इसके बाद मैंने पुलिस संपर्क किया और सबकुछ बता दिया। उन्होंने मुझे ईमेल एड्रेस दिया और जानकारी साझा करने को कहा। मैंने पुलिस को बताया कि सुशांत की फैमिली मुझे कुछ इस तरह का बयान देने के लिए कह रही है। काश कि मैं हकीकत में इस ट्रांजेक्शन के बारे में जानता होता। मैं बयान दे देता। मुझे इस 15 करोड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput Suicide Case: Actor's Friend Siddharth Pithani gave information to his family against Rhea Chakraborty, Suddenly, he has done a volte-face https://ift.tt/3jZKHpk

बिहार पुलिस 'दिल बेचारा' के कलाकारों से करेगी पूछताछ, रिया से फिर संपर्क करने की कोशिश; सुशांत के फ्लैट को भी खंगाला सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस शनिवार को अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में काम कर चुके कलाकारों से पूछताछ करेगी। इससे पहले शुक्रवार को फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से बिहार पुलिस ने बात की थी। बिहार पुलिस यह जानना चाहती है कि आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर माहौल कैसा रहता था। रिया और सुंशात के रिश्तों को लेकर भी बिहार पुलिस वहां काम करने वालों से फीडबैक लेगी। जानकारी के मुताबिक, ‘दिल बेचारा’ फिल्म में काम कर चुके साहिल वैद के अलावा सुशांत के नए ड्राइवर और स्टाफ से भी पूछताछ होगी। बिहार पुलिस इस फिल्म अभिनेत्री संजना संघी से भी फोन पर पूछताछ कर सकती है। संजना, फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से भी पूछताछ का प्रयास करेगी। इस केस में बिहार पुलिस उस डायरेक्टर से भी पूछताछ करेगी, जिसके साथ सुशांत जल्द काम करने वाले थे। पुलिस ये जानना चाहती हैं कि अगर सुशांत मानसिक तौर पर अस्वस्थ थे तो नई फिल्म की स्टोरी पर बातचीत कैसे करते थे? हाउस कीपर और उनके बैंकर से पूछताछ बिहार टीम ने शुक्रवार को सुंशात के घर के हाउस कीपर और उनका निजी खाता संभालने वाले एक बैंकर से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो हाउस कीपर ने बताया कि बिना अभिनेत्री एवं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की इजाजत के बिना घर में दाखिल नहीं हो सकता था और न ही सुशांत से मिल सकता था। यहां तक कि सुशांत के कमरे में जाने तक की मनाही थी। सुशांत के फ्लैट पर पहुंचकर बिहार पुलिस ने की है जांच जिस फ्लैट में 14 जून काे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, शुक्रवार काे पटना पुलिस वहां भी पहुंची। सुशांत के नाैकर नीरज, अपार्टमेंट के गार्ड, सोसाइटी मैनेजर और जमीन मालिक से पूछताछ की। सुशांत और रिया के रिलेशन के साथ ही यह जानकारी ली कि यहां काैन-काैन लाेग कब-कब आते थे। वहां रहने वाले और आसपास के लाेगाें से भी पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, सुशांत के फ्लेट से कुछ चीजें पुलिस अपने साथ ले गई हैं जिसकी जांच करेगी। कूपर हॉस्पिटल भी पहुंची टीम बिहार पुलिस सुशांत का आरएन कूपर म्युनिसिपल हॉस्पीटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास भी बिहार पुलिस पहुंची। हालांकि, डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर बिहार पुलिस चाहे तो मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है। मुकेश छाबड़ा ने पुलिस को दिया यह बयान बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुकेश छाबड़ा ने बताया की डेढ़ साल पहले फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी उसके बाद एडिटिंग का काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि तब सुशांत मानसिक तौर पर ठीक लगता था। लेकिन, रिया चक्रवर्ती के लाइफ में आने के बाद सुशांत की लाइफ में बदलाव आया था। वहीं, सुशांत सिंह की अपने फ्रेंड महेश शेट्टी से 10 महीने बाद मई में आखिरी बार मिले थे। इन बिंदुओं पर बिहार पुलिस कर रही जांच: बैंक खातों में कितने रुपए थे और ये कहां और कब ट्रांसफर किए गए, इसकी भी जांच की जा रही है। रिया चक्रवर्ती की इसमें क्या भूमिका है? 15 करोड़ को लेकर रिया की कंपनी की जांच भी होगी। सुशांत के डिप्रेशन की बात में कितनी सच्चाई है। सुशांत के करीबी लोगों से इस संबंध में जानकारी इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस को लिखा पत्र मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और बिहार पुलिस के बीच इस मामले को लेकर जारी खींचतान के बीच पटना के एसीपी ने बांद्रा के डीसीपी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गाड़ी उपलब्ध करने के साथ टीम में एक महिला पुलिसकर्मी मुहैया कराने की बात कही है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बिहार पुलिस अभिनेता साहिल वैद (बाएं) से पूछताछ कर सकती है। वे सुशांत के अच्छे फ्रेंड रहे हैं। सेट पर दोनों खूब मस्ती करते थे यह बात साहिल ने खुद बताई थी। https://ift.tt/2EC2R01

बॉडीगार्ड का खुलासा, 'बीमार सुशांत हमेशा सोते रहते थे, उनके पैसे खर्च कर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टियां देती रहती थीं' सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया जिसके बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। बिहार पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए मुंबई आ चुकी है और कई लोगों से पूछताछ जारी है। इस बीच सुशांत के बॉडीगार्ड ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। बीमार रहते थे सुशांत, रिया करती थीं पार्टी बॉडीगार्ड ने रिपब्लिक टीवी को इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत अक्सर बीमार रहते थे और ज्यादातर समय बेडरूम में सोते रहते थे। बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत की लिव इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती घर पर पार्टी देती रहती थीं जिसमें सुशांत का पैसा इस्तेमाल होता था। रिया पार्टी में मशगूल रहती थीं और सुशांत बेडरूम में सोते रहते थे। सुशांत के घर पर ऑर्गनाइज की जाने वाली पार्टियों में रिया के अलावा उनके पिता और भाई भी हिस्सा लेते थे। बॉडीगार्ड ने आगे यह भी बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुशांत की फैमिली उनके टच में नहीं थी, ना ही फैमिली का कोई सदस्य सुशांत से मिलने के लिए आ सकते था। बदल गई थी सुशांत की लाइफस्टाइल बॉडीगार्ड ने कहा, 'रिया के आने के बाद पिछले एक साल में सुशांत की लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया था। सुशांत दवाइयां लेने के बाद पूरा टाइम सोते ही रहते थे, मुझे ओवरडोज के बारे में नहीं पता। पिछले साल यूरोप ट्रिप से जब वो वापस लौटे थे तो वह बीमार ही थे, हमेशा बिस्तर पर ही पड़े रहते थे लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले वह काफी एक्टिव हुआ करते थे। स्वीमिंग, रनिंग और जिमिंग उनकी लाइफ का हिस्सा थीं।' इंटरव्यू में बॉडीगार्ड ने यह भी बताया कि सुशांत के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद रिया ने उनके पूरे स्टाफ को बदल दिया था और केवल वही बचे थे जो सुशांत के साथ जुड़े हुए थे। वह चाहते हैं कि मामले की गंभीर जांच हो और सुशांत को न्याय मिले। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bodyguard revealed in interview, Sushant Singh Rajput always asleep, Rhea Chakraborty used to give parties at home, https://ift.tt/39PBMSz

अभिनेता की बहन ने प्रधानमंत्री से न्याय मांगा, मुख्यमंत्री ठाकरे ने बिहार सरकार के लिए कहा- नीचता पर उतर आए हैं ये लोग अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर लगातार उनके फैंस, घरवाले और बॉलीवुड के कुछ कलाकार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ओपन लेटर भी लिखा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने मोदी के नाम पर लिखा- मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं पूरे मामले की तत्काल जांच का अनुरोध करती हूं। हम भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और किसी भी कीमत पर न्याय की उम्मीद करते हैं। ट्वीट में पीएमओ ऑफिस को भी टैग किया गया है। बॉलीवुड में मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था श्वेता ने ओपन लेटर में कहा- सर, मेरे दिल ने कहा है कि आप कहीं न कहीं सच के साथ खड़े होंगे। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। मेरे भाई का कोई गॉडफादर नहीं था, जब वो बॉलीवुड में आया था। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप तुरंत इस मामले को देखें और सुनिश्चित करें कि सब कुछ निष्पक्ष तरीके से संभाला जाए और किसी भी सबूत के साथ छेड़छाड़ न की जाए। न्याय की प्रबलता की अपेक्षा है। सुशांत सिंह ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे, लेकिन अभी तक उनके सुसाइड करने के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। पीएम को श्वेता का पत्र श्वेता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुशांत का रूटीन प्लान इससे इतर भी श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया। श्वेता ने सुशांत के व्हाइट बोर्ड पर बनाए प्लान का एक फोटो शेयर किया। श्वेता ने बताया कि यह रूटीन वह 29 जून से अपनाने वाले थे। ## मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- नीचता पर उतर आए हैं लोग सुशांत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पहली बार कोई बयान सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। इस बारे में एक मराठी चैनल को दिए इंटरव्यू में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- मैं इसकी निंदा करता हूं। कोरोना संकट में मुंबई और महाराष्ट्र की पुलिस कोरोना योद्धा बनकर देश के लिए कुर्बान हो रहे हैं और ये लोग ऐसी नीचता पर उतारू हैं। जिस किसी के पास कोई भी सबूत हो या जानकारी हो, उसे लेकर आएं। आरोपी को फांसी पर जरूर लटकाएंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today श्वेता सिंह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सबसे छोटी बहन हैं और उनके बेहद करीब मानी जाती हैं।-फाइल फोटो। https://ift.tt/3fmeCEu

सुशांत के नौकर ने बिहार पुलिस को पूछताछ में बताया, 'सुसाइड से पहले 13 जून की रात सुशांत ने घर में नहीं दी थी कोई पार्टी' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता केके सिंह द्वारा बिहार में केस किए जाने के बाद से ही बड़े खुलासे हो रहे हैं। कई लोगों के बयान और सबूत उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी, एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ के बाद बिहार पुलिस ने अब उनके नौकर से पूछताछ की है। 13 जून को नहीं हुई थी कोई पार्टी रिपोर्ट के मुताबिक, नौकर ने बिहार पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। नौकर ने पूछताछ में उन खबरों को गलत बताया है जिनमें कहा जा रहा था कि 13 जून की रात सुशांत के घर पर पार्टी हुई थी। नौकर ने बताया कि सुसाइड से पहले 13 जून की रात सुशांत के घर पर कोई पार्टी नहीं हुई थी। ना ही सुशांत किसी पार्टी में कहीं गए थे। 13 जून की रात डिनर करने के बाद सुशांत अपने बेडरूम में चले गए थे। 14 जून की सुबह वह जल्दी उठ गए थे। बेडरूम में मृत मिले थे सुशांत इससे पहले सामने आई खबरों में यह बात सामने आई थी कि 14 जून को सुबह उठने के बाद सुशांत ने अनार का जूस पिया था और फिर अपने बेडरूम में वापस चले गए थे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने के बाद उनकी बहन मीतू को कॉल करके घर पर बुलाया गया था। बिहार पुलिस को दिए बयान में बहन मीतू ने भी कहा था, '14 जून को मुझे सिद्धार्थ पिठानी का कॉल आया जिन्होंने कहा कि सुशांत अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे और काफी समय से अपने बेडरूम में ही हैं। मैं तुरंत वहां गई, इस बीच में लगातार उन्हें कॉल करती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घर पहुंचने के बाद, हमने बेडरूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और दरवाजा खोलते ही देखा कि सुशांत की बॉडी पंखे से लटकी हुई है। मैं सन्न रह गई और कुछ समझ नहीं आया कि क्या करूं। कुछ समय बाद मुंबई पुलिस आई और जांच शुरू की।' Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput did not Attend Or Host Any Party At His Apartment A Night Before His Demise; Househelp Tells Bihar Police https://ift.tt/2D9ddUT

शकुंतला देवीः एक गणितज्ञ या एस्ट्रोलॉजर जिसने कंप्यूटर को हराया; 2013 में ही कर दी थी मोदी के प्रधानमंत्री बनने की घोषणा अमेज़न प्राइम वीडियोज पर शुक्रवार को शकुंतला देवी (4 नवंबर 1929 – 21 अप्रैल 2013) पर बनी बायोपिक रिलीज हुई। "ह्यूमन कंप्यूटर' के नाम से पहचानी जाने वाली गणितज्ञ शकुंतला देवी ने बड़े-बड़े गणित चंद सेकंड्स में हल किए। उन पर तमाम शोध हुए। उनकी दिमागी क्षमताओं को टटोला गया। लेकिन कहते हैं न, हर गणित का हल नंबरों में ही होता है। दुनिया के लिए शकुंतला एक जीनियस थी। एक ऐसी गणितज्ञ जो 13 अंकों वाले दो नंबरों को गुणा करने पर हल महज 28 सेकंड्स में बता देती थी। लेकिन वह कभी स्कूल नहीं गईं। बाद में एस्ट्रोलॉजर भी बनीं। पहेलियों, रैसिपी और मर्डर मिस्ट्री पर किताब भी लिखी। इतना ही नहीं 1977 में, यानी भारत में पहली होमोसेक्सुअलिटी किताब भी लिखीं। सवाल तो कई हैं देवी के बारे में। हां, विदेशों में उन्हें देवी कहकर ही संबोधित किया जाता था। जो कभी स्कूल नहीं गया, वह इतने बड़े-बड़े गणित आखिर कैसे हल कर सकता है? वह भी परफेक्ट घन (क्यूब) और घनमूल (क्यूब रूट) कैसे निकाल लेती थी? आइये जानते हैं पहले 'ह्यूमन कंप्यूटर' की गणितीय प्रतिभा को बात 1930 के दशक की है, जब शकुंतला देवी की प्रतिभा सामने आई। उन्होंने बड़े-बड़े नंबरों का क्यूब रूट चंद सेकंड्स में बताकर सनसनी फैला दी। आखिर, कोई लड़की बिना स्कूल जाए, इतनी आसानी से और तुरंत हल कैसे बता सकती है। उनकी गणितीय प्रतिभा का राज जानने के लिए 1988 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया- बार्कले में साइकोलॉजिस्ट आर्थर जेनसन ने जांच की। इस दौरान शकुंतला देवी ने 95,443,993 (जवाब 457) का क्यूब रूट 2 सेकंड में बता दिया। इसी तरह 204,336,469 (जवाब 589) का क्यूब रूट सिर्फ 5 सेकंड में और 2,373,927,704 (जवाब 1334) का क्यूब रूट सिर्फ 10 सेकंड में बता दिया। बार्कले के टेस्ट में 455,762,531,836,562,695,930,666,032,734,375 (जवाब 46,295) का 27वां रूट उन्होंने सिर्फ 40 सेकंड में बताया। इसका मतलब है कि 46,295 को जब 27 बार गुणा करेंगे तो यह 33 अंकों वाला नंबर आएगा। इतना ही नहीं, 1982 में बड़े-बड़े अंकों को गुणा कर हल बताने की क्षमता गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुई थी। इम्पीरियल कॉलेज में 18 जून, 1980 को उन्होंने 13 अंकों वाले दो अंकों का गुणा किया था। यह नंबर थे- 7,686,369,774,870 × 2,465,099,745,779 और उन्होंने महज 28 सेकंड्स में जवाब दिया 18,947,668,177,995,426,462,773,730, वह भी सटीक। पिछली सदी के किसी भी तारीख को वर्ष के साथ बताओ, वह बता देती थी कि उस दिन वार क्या था। उदाहरण के लिए यदि आप उन्हें कह रहे हैं कि 18 अक्टूबर 1978 को क्या दिन था, तो वह झट से बता देती कि बुधवार। बार्कले टेस्ट में यह भी सामने आया कि उनके जवाब इतनी तेज गति से आते कि आपको स्टॉप वॉच शुरू करने और रोकने का वक्त भी नहीं मिलता। उनका औसत रेस्पांस टाइम होता था महज एक सेकंड। आखिर उन्होंने यह सब सीखा कैसे? शकुंतला के पिता एक सर्कस परफॉर्मर थे। तीन साल की थी, तब से ही माता-पिता के साथ घूमने लगी थी। ताश के खेल दिखाते-दिखाते उसने अपनी कैल्कुलेट करने की क्षमता को विकसित किया। एक बार उसने सटीक क्यूब रूट निकालना शुरू किया तो उन्होंने अपनी स्किल को प्रस्तुत करना शुरू किया। टीनेजर बनने तक तो उन्होंने पूरी दुनिया में घूम-घूमकर शो करना भी शुरू कर दिया था। वह भी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में। आखिर, वह इतने कैल्कुलेशंस कैसे कर लेती थी? 1988 में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया-बार्कले में टेस्ट की एक रिपोर्ट में ही ज्यादातर सवालों के जवाब मिलते हैं। साइकोलॉजिस्ट जेनसन ने 1990 में जर्नल इंटेलिजेंस में इसके नतीजे प्रकाशित किए थे। संक्षेप में कहें तो जेनसन को भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा था- "शकुंतला देवी की क्षमता दुर्लभ है। लाखों-हजारों में एक की। जो भी टेस्ट किए गए, कोई नहीं बता पाया कि उनकी सवाल हल करने की काबिलियत क्या है।' जेनसन ने लिखा कि देवी का नंबरों को देखने का नजरिया ही अलग है। वह आम लोगों जैसा नहीं है। वह जटिल और बड़े-बड़े नंबरों को भी किसी तरह सरल बना लेती और चंद सेकंड्स में उनका हल कर देती। तो क्या अपनी ट्रिक्स के बारे में देवी ने खुद कुछ लिखा है? हां। शकुंतला देवी के लेखन में उनकी अद्वितीय क्षमता झलकती है। "फिगरिंगः द जॉय ऑफ मैथमेटिक्स' में उन्होंने गुणा करने का तरीका बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह पिछली सदी के किसी तारीख पर पड़ने वाले वार की सटीक गणना की जाती है। लेकिन इन प्रक्रियाओं पर कई-कई पेज भरे हुए हैं। इसके बाद भी शकुंतला देवी चंद सेकंड्स में जवाब दे देती थी। लिहाजा, कुछ तो खास था उनकी गणितीय प्रतिभा में। जैसा कि जेनसन ने बताया कि शकुंतला देवी का नंबरों को देखने का नजरिया ही अलग था। और क्या खूबियां थी शकुंतला देवी की? शकुंतला देवी ने बाद में अपनी गणितीय प्रतिभा के आधार पर एस्ट्रोलॉजी में हाथ आजमाया और कई मायनों में सफल भी रही। 1980 में इंदिरा गांधी को मेडक संसदीय सीट पर चुनौती दे डाली। हालांकि महज 6,514 वोट हासिल कर सकीं। बायोपिक में कहानी सुनाई गई है शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा बनर्जी के नजरिये से। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि उनकी मां को लगता था कि मनुष्य के दिमाग में किसी भी कंप्यूटर से कहीं ज्यादा क्षमता है। इसे निखारने की आवश्यकता है। शकुंतला देवी की बेटी का क्या कहना है मां के बारे में? शकुंतला देवी की बेटी अनुपमा अपने पति अजय अभय कुमार के साथ लंदन में रहती है। उन्होंने ही डायरेक्टर अनु मेनन को बायोपिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण इनपुट्स दिए। उनका कहना था कि जीनियस आम तौर पर बोरिंग होते हैं, लेकिन मेरी मां ऐसी नहीं थी। अजय कुमार ने कहा, वह बिंदास रहती थी। पार्टी करती थी। उनके हजारों दोस्त थे। उन्हें बात करना अच्छा लगता था। वह डांस भी कर लेती थी। भले ही उनकी तुलना मैडम क्यूरी से भी हुई है, लेकिन वह जरा-भी बोरिंग नहीं थी। एस्ट्रोलॉजर के तौर पर कैसे प्रसिद्ध हो गई? अनुपमा बताती हैं कि उठने से पहले मिलने ही उसकी मां से मिलने लोग आ जाते थे। वह सबको जानती थी। उनके राज जानती थी। उनका इंट्यूशन जबरदस्त था। बेंगलुरू में एक पार्टी में अजय से मिलीं और जान गई कि मेरी उससे शादी हो जाएगी। कुमार का कहना है कि फरवरी 2013 में उसने कहा कि वह कभी लंदन नहीं आ सकेगी और अपनी बेटी को कभी नहीं देख सकेगी। वैसे तो हम खुद बेंगलुरू जाने वाले थे जून में। लेकिन वह कहती थी कि तब तक वह रहेंगी नहीं और अप्रैल में उनका निधन हो गया। कुमार ने दावा किया कि उनकी सास ने 2013 में अपनी मौत से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नरेंद्र मोदी एक न एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी मौत के एक साल बाद मोदी देश के पीएम बन भी गए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shakuntala Devi Biopic Moive | Who Is Shakuntala Devi - The Human Computer? All You Need To Know About Shakuntala Devi Mathematics Puzzles https://ift.tt/39JRnmE