Posts

अभिषेक बच्चन के पॉजिटिव आते ही अस्थाई रूप से बंद हुआ वह स्टूडियो, जहां वे डबिंग करने जा रहे थे अमिताभ बच्चन के बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद वह डबिंग स्टूडियो अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है, जहां अभिषेक अपनी वेब सीरीज ''ब्रेथ : इंटू द शेडो' की डबिंग के लिए जा रहे थे। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने यह खबर ट्विटर पर साझा की है। नाहटा ने अपने ट्वीट में लिखा है, "साउंड एंड विजन डबिंग स्टूडियो को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि कुछ दिन पहले अभिषेक ने वहां अपनी वेब सीरीज 'ब्रेथ : इंटू द शेडो' के डबिंग की थी।" अभिषेक के बाहर जाने से घर में कोरोना आया बच्चन परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो संभवत: अभिषेक बच्चन के बाहर जाने के कारण कोरोना परिवार तक पहुंचा है। क्योंकि वे ही कुछ दिनों से अपनी वेब सीरीज की डबिंग के लिए स्टूडियो जा रहे थे। जबकि अमिताभ लॉकडाउन लगने के बाद से घर बाहर नहीं निकले। बताया जा रहा कि स्टूडियो में किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद अभिषेक पॉजिटिव हुए और फिर उनसे अमिताभ को भी संक्रमण हुआ होगा। यह जानकारी सामने आने के बाद साउंड एंड डबिंग स्टूडियो आने वाले सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। अभिषेक ने की कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि अभिषेक बच्चन ने खुद ट्विटर पर यह जानकारी दी थी कि वे और उनके पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने लिखा था, "आज हम दोनों, मेरे पिता और मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हम दोनों को हल्के लक्षण थे, जिसके बाद हम अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हमने सभी जरूरी अथॉरिटीज को जानकारी दे दी है और हमारे परिवार व स्टॉफ के सदस्यों का टेस्ट कराया जा रहा है। मैं सभी से शांत रहने और पैनिक न फैलाने की गुजारिश करता हूं। धन्यवाद।" ## इससे पहले अमिताभ ने नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी थी, जहां उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। बिग बी ने लिखा था, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं। मेरे परिवार और स्टाफ के लोगों का टेस्ट हुआ है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से गुजारिश है कि वे अपना टेस्ट कराएं।" ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today 10 जुलाई को 'ब्रेथ' का फर्स्ट एपिसोड स्ट्रीम हुआ और 11 जुलाई को अभिषेक कोविड से पॉजिटिव पाए गए। https://ift.tt/3el48Vx

देश कर रहा बिग बी की सेहत के लिए दुआएं, दूसरी तरफ एक्स एमेनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल ने उन्हें कह दिया अवसरवादी शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वे नानावटी हॉस्पिट में एडमिट हुए हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर ही खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात शेयर की थी। एक तरफ पूरा देश जहां बिगबी की सेहत के लिए दुआएं कर रहा है, वहीं दूसरी ओर एक्स-एमेनेस्टी इंडिया चीफ आकार पटेल ने उन्हें लेकर कई विवादित ट्वीट्स किए हैं। आकार ने अमिताभ को मध्यम वर्गीयअवसरवाद के बुरे गुणों का प्रतिनिधि कहा है। पढ़िए आकार के ट्वीट्स आकार ने एक के बाद एक चार ट्वीट्स किए हैं जिनमें उन्होंने सेहत के लिए दुआ से इतर कई तरह की बातें लिखीं हैं। अमिताभ के साथ-साथ आकार ने अपने ट्वीट्स में अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर को भी निशाना बनाया है। पहले ट्वीट में आकार ने लिखा है- मुझे उम्मीद है कि वे अच्छे हैं और 100 तक जिएं। लेकिन यह सच है कि अमिताभ बच्चन भारतीय मध्यम वर्ग के अवसरवाद के सबसे बुरे गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरे ट्वीट में आकार ने अक्षय और सचिन का नाम लिखकर कहा-अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर मध्यम वर्ग के अवसरवादी हैं। वो हमें दिखाते हैं पैसा क्लास जैसी चीज नहीं है। लगातार किए तीसरे ट्वीट में आकार लिखते हैं-चाहे वो कितना भी पैसा कमा लें, बच्चन, अक्षय और सचिन हमेशा ही मध्यम वर्ग के ऐसे लोगों के रूप में याद रहेंगे जो तुच्छ, अवसरवादी, कुएं के मेंढक और दुनिया से बेखबर हैं। इन्हें कभी पसंद नहीं किया। सचिन का ऑटोग्राफ वाला बैट मिला था, अलग कर दिया। चौथे ट्वीट में आकार ने अपनी बात में मीडिया को निशाना बनाया-आज शूट नहीं। कुछ कल की तलाश करेंगे। इस देश के मीडिया को चार दिनों के लिएएन्काउंटर से हटाकरबच्चन के कोरोना से जुड़ी खबरों की खोज करने कहा गया है। विवादित बयानों के कारण बंद हो चुका है ट्विटर देश में महत्वपूर्ण घटनाओं और व्यक्तित्वों को निशाना बनाने वाले अपमानजनक बयानों के कारण पहले भी एक केस किया गया था जिसके कारण उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। आकार पटेल पर कथित तौर पर सरकार के खिलाफ लोगों के एक वर्ग को उकसाने के प्रयास का आरोप लगाया गया था जब उन्होंने भारत में विशिष्ट समुदायों से आग्रह किया था कि वे ब्लैक लाइव्स मैटर के सपोर्ट में सड़कों पर उतरें। आकार पटेल देश के जानेमाने लेखक, पत्रकार व ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने 31 मई को अमरीकी मीडिया हाउस कोलोराडो टाइम्स रिकॉर्डर का एक वीडियो रिट्वीट किया था जिसमें अमेरिका में हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दिखाया गया था।इस पर बेंगलुरु पुलिस ने उनपर लोगों को प्रदर्शन के लिए भड़काने और उकसाने के आरोप में धारा 505 (1) (b), 153 व 117 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan Corona Virus Positive| Ex- Amnesty India chief Aakar Patel notorious tweets about Amitabh Bachchan https://ift.tt/2CrC1a1

अभिनेत्री रिबेल विल्सन ने घटाया 18 किलो वजन अभिनेत्री रिबेल विल्सन ने घटाया 18 किलो वजन

अभिनेत्री रिबेल विल्सन ने घटाया 18 किलो वजन https://ift.tt/2WaIDQZ

रणबीर कपूर, करन जौहर और नीतू के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें महज अफवाह, रिद्धिमा कपूर ने कन्फर्म करते हुए लगाई फटकार महानायक अमिताभ बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद से ही एक एक करके कई बड़े सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं जो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बिग बी और अभिषेक बच्चन के बाद अब नीतू सिंह, रणबीर कपूर, करन जौहर के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें सुर्खियों में है। हालांकि नीतू सिंह की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को अफवाह बताया है। हाल ही में ट्विटर पर अमित वशिष्ठ नाम के शख्स ने नीतू सिंह, रणबीर कपूर और करन जौहर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर को कन्फर्म बताया था। इस ट्वीट के बाद से ही सभी के कोविड-19 पॉजिटिव होने की खबरें वायरल हो रही हैं। इस पोस्ट के बारे में जानकारी मिलते ही नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने इन खबरों को इंस्टास्टोरी के जरिएगलत बताया है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज फैलाने वाले को फटकार भी लगाई है। उन्होंने इंस्टास्टोरीशेयर करते हुए लिखा, 'प्लीज ट्वीट करने से पहले वेरिफाई और स्पष्ठ कर लो। हम सब ठीक हैं। थैंक्यू वेरी मच'। रिद्धिमा कपूर की इंस्टा स्टोरी। नीतू की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे बिग बी के नाती नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने घर में ही छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में नीतू और रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर, करन जौहर, ऋषि कपूर की बहन रीमा कपूर और अगस्त्य नंदा भी शामिल थे। गौरतलब है कि ऋषि कपूर की बहन रितू नंदा अगस्त्य नंदा की दादी थीं जिसके चलते दोनों परिवार काफी क्लोज हैं।इस पार्टी की तस्वीरें भी नीतू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today The news of Ranbir Kapoor, Karan Johar and Neetu being corona positive is a lie, Riddhima Kapoor rebuked the rumor monger https://ift.tt/38Pc3sR

अस्पताल में भर्ती होने के बाद बिग बी ने शेयर की पहली फोटो, लिखा- आज शाम मैं कोविड-19 से पॉजिटिव पाया गया नानावती अस्पताल में भर्ती होने के बाद अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और अपनी बीमारी के बारे में फैन्स को जानकारी दी है। बिग बी ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "आज शाम मैं कोविड-19 से पॉजिटिव पाया गया। हॉस्पिटल में शिफ्ट हो गया हूं। अथॉरिटीज को इन्फॉर्म कर दिया है। परिवार और स्टाफ का टेस्ट हो चुका है। रिजल्ट का इंतजार है। जो लोग पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया जांच करा लें।" जया-ऐश्वर्या लू रिपोर्ट नेगेटिव अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्हें भी नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की तबियत ठीक है और दोनों का ऑक्सीजन लेवल सामान्य है। वहीं, बिग बी पत्नी जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। खबर है कि अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को सैनेटाइज किया जाएगा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan Shares First Photo After Admitted Nanavati Hospital https://ift.tt/2BRfdAB

हेपेटाइटिस-बी ने खराब किया 75 फीसदी लिवर, टीबी को दी मात, लेकिन अस्थमा से अब भी जूझ रहे कोरोना पॉजिटिव पाए गए अमिताभ बच्चन पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से जूझ चुके हैं। इनमें से कुछ को वे मात दे चुके हैं। वहीं, कुछ से वे अब भी जूझ रहे हैं। उन्हेंहेपेटाइटिस-बी हुआ था, जिसके चलते उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो गया। वे टीबी को मात दे चुके हैं, लेकिन अस्थमा जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं।अमिताभ को क्या-क्या बीमारियां हुईं, उन पर एक नजर:- 'कुली' के एक्सीडेंट के बाद हो गया था हेपेटाइटिस-बी 1983 में आई फिल्म 'कुली' के एक सीन में पुनीत इस्सर के साथ एक फाइट सीन में अमिताभ बच्चन बुरी तरह घायल हो गए थे। अंदरूनी ब्लीडिंग के कारण बिग-बी के शरीर में खून की काफी कमी हो गई थी। उन्हें चढ़ाने के लिए आनन-फानन में करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड इकट‌्ठा किया गया था। इस दौरान हुई लापरवाही से एक हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून बिग बी को चढ़ा दिया गया था, जिसके बाद वे भी हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित हो गए थे। डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन के कारण सर्जरी करानी पड़ी 'कुली' के दौरान अमिताभ को मिली चोट बेहद खतरनाक थी। कुछ साल पहले उनके पेट में प्रॉब्लम हुई थी। डाइवर्टिक्युलाइटिस ऑफ स्मॉल इंटेस्टाइन नाम की इस बीमारी को ठीक करने के लिए अमिताभ ने सर्जरी करवाई थी। इसके चलते उनके पेट में तेज दर्द और पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा हो जाती है। मायस्थेनिया ग्रेविस से लड़ चुके बिग बी 'कुली' के दौरान हुई दुर्घटना के बाद उन्होंने दवाईयों के भारी डोज लिए थे। इससे एक्सीडेंट के कुछ ही समय बाद वे मायस्थेनिया ग्रेविस नामक बीमारी से ग्रसित हो गए थे। बाद में बिग बी को हुआ लिवर सिरोसिस अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेपेटाइटिस-बी वायरस के इफेक्शन ने उनके लिवर पर क्या असर डाला है? यह बात उन्हें करीब 18 साल बाद तब पता चली, जब साल में उन्होंने रूटीन चेकअप कराया। रिपोर्ट में सामने आया कि वायरस के कारण लिवर बुरी तरह संक्रमित है और लिवर सिरोसिस हो गया है। और नतीजा यह रहा है कि 2012 में लिवर का 75 फीसदी संक्रमित हिस्सा काटकर अलग किया गया। बिग-बी अब 25 फीसदी लिवर के साथ जी रहे हैं। इसके बाद से ही उनके लिवर का फंक्शन कमजोर हो गया। उस एक एक्सीडेंट ने उनके पेट के इंटरनल पोर्शन को इतना नुकसान पहुंचाया कि अभी तक उसके साइड इफेक्ट सामने आते रहते हैं। अस्थमा से जूझ रहे अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन को अस्थमा की बीमारी भी है। अस्थमा फेफड़ों से जुड़ी बीमारी है। इसमें बॉडी के एयरवेज (वायुमार्ग) संकरे हो जाते हैं और ऑक्सीजन सही मात्रा में फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाती। अस्थमा अटैक तब आता है जब धूल के कण ऑक्सीजन ले जाने वाली नलियों को बंद कर देते हैं। टीबी से जंग लड़ चुके हैं अमिताभ अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2000 में उन्हें टीबी डिटेक्ट हुआ था। हालांकि उन्होंने समय रहते दवा ली और एकदम ठीक हो गए। बिग बी ने कहा था कि अगर यह बीमारी उन्हें हो सकती है तो किसी को भी हो सकती है। बिग बी ने यह भी कहा था कि अगर टीवी का रोगी दवा में कोई कोताही न बरते तो वह आराम से काम कर सकता है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan And The List of His Illness https://ift.tt/2ZmqMst

एक्ट्रेस रेखा के घर का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव, बीएमसी ने सील किया बंगला अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब खबर यह है कि एक्ट्रेस रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। शनिवार को आई इस खबर के बाद बीएमसी ने रेखा के बंगले को सील कर दिया है।बताया जा रहा है कि जल्द ही एक्ट्रेस रेखा का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। बता दें कि रेखा का बंगला सी स्प्रिंग बांद्रा में है,जिसके बाहर दो सिक्योरिटी गार्ड हमेशा तैनात रहते हैं। इनमें से एक गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।खबर आने के बाद बीएमसी द्वारा बंगले को सील कर इसे कंटेनमेंटजोन बना दिया है। फिलहाल बंगले की एंट्रेंस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। रेखा पर संक्रमण का खतरा कम पॉजिटिव पाया गया गार्ड बंगले के बाहर ही पहरेदारी करता है। ऐसे में सिक्योरिटी गार्डका घर के अंदर आना लगभग ना के बराबर ही माना जा रहा है। रेखा लॉकडाउन के बाद से घर मेंही हैं ऐसे में उनकेकोविड -19 पॉजिटिव होने की आशंका कम है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फिलहाल बीएमसी द्वारा रेखा के बंगले की एंट्रेंस को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा है। https://ift.tt/2Wc7fbY

कोविड-19 पॉजिटिव बिग बी ने मजेदार कविता से किया था लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित, लिखा था- जनहित में जारी, कानों पे जिम्मेदारी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हर कोई हैरान है। बिग बी की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव पाई जाने के बाद उन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके कुछ दिनों पहले ही बिग बी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति जागरुक कर रहे थे। उन्होंने पिछले हफ्ते ही एक नए अभियान'कानों पे जिम्मेदारी' की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करना है। बिग बी ने वीडियो के कैप्शन में कविता लिखी थी, जो इस प्रकार है:- कमला के कानों पर, विमला के कानों पर, शर्मा के कानों पर , मिश्रा के कानों पर, छुटभैये के कानों पर, बाहुबली के कानों पर , रायपुर के रोमियो के, जबलपुर की जूलिएट के अड़ोसी-पड़ोसी के, मामा-मौसी के, चाची और ताई के, भतीजी और भाई के, नाई के हलवाई के, एक दो और ढाई के, सब के कानों पे एक जिम्मेदारी है, और वो जब जब घर से बाहर जा रहे हैं, उसे बख़ूबी निभा रहे हैं , फिर आप मास्क क्यों नहीं लगा रहे हैं? जनहित में जारी, कानों पे जिम्मेदारी।। बिग बी ने एक अन्य पोस्ट में अपनी इस कविता का ग्राफिक भी साझा किया था, जो हिंदी के साथ रोमन में भी थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "देवियों और सज्जनों, लेडीज एंड जेंटलमैन, ख्वातीन-ओ-हजरात, जिम्मेदारी कानों की अपनी, सुन लीजिए बात, सुन लेंगे ये बात तो हमारी लाज बनी रह जाएगी, नहीं तो कमला, विमला हमका दौड़-दौड़कर फटकाएंगी।" ## अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार और जज्बात साझा करते रहते हैं। पिछले शनिवार को उन्होंने इंसान की विशेषता बताने वाला एक विचार शेयर किया था। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "बुद्धिमान विचारों की चर्चा करते है। मध्यमान घटनाओं की चर्चा करते है। सामान्य बुद्धि के लोग लोगों की चर्चा करते हैं।" ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan raises awareness to wear mask with his latest artistic post https://ift.tt/3iXtPPE

अक्टूबर में अस्पताल में भर्ती हुए तो मीडिया कवरेज देख नाराज हो गए थे अमिताभ, लिखा था- ये शोषण है, नियम-कायदे न तोड़ें कोरोना वायरस से संक्रमित महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर साझा की है। नानावटी वही अस्पताल है, जिसमें अमिताभ अक्टूबर में भर्ती हुए थे। हालांकि, जब मीडिया में यह खबर वायरल हुई तो वे नाराज हो गए थे। इसे लेकर अमिताभ ने अपने ब्लॉग में दर्द बयां किया था। उन्होंने लिखा था- कृपया पेशेवर दस्तावेजों के नियम-कायदों को न तोड़ें। बीमार होना और इलाज कराना गोपनीय व्यक्तिगत अधिकार है। यह शोषण है और इसका कारोबारी इस्तेमाल करना सामाजिक रूप से गलत है। सम्मान करेंऔर बात को समझें। दुनिया में हर चीज बेचने के लिए नहीं होती। अमिताभ ने चिंता करने वालों का आभार भी जताया था बिग बी ने ब्लॉग में उन लोगों का शुक्रिया भी अदा किया था, जिन्होंने उनकी सेहत को लेकर चिंताजाहिर की थी और जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। बिग बी ने लिखा था- मेरा प्यार और आभार उन सभी के लिए जिन्होंने मेरे लिए प्रार्थना की।' बिग बी ने इसके साथ ब्लॉग में 77वें जन्मदिन के मौके पर जलसा के बाहर पहुंचे फैन्स की तस्वीरें भी शेयर की थीं। कुछ में वे पोती आराध्या के साथ नजर आ रहे थे। तब लिवर की समस्या की खबर आई थी अक्टूबर में जब अमिताभ नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब सोशल मीडिया पर ऐसी खबर वायरल हुई थी कि वे लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं। तीन दिन बाद उनके अस्पताल से लौटने का वीडियो भी वायरल हुआ था। कार में वे बेटे अभिषेक के साथ नजर आ रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today बिग बी ने इसके साथ ब्लॉग में 77वें जन्मदिन के मौके पर जलसा के बाहर पहुंचे फैन्स की तस्वीरें भी शेयर की थीं। -फाइल फोटो https://ift.tt/2ZTlLq4

पिछले अक्टूबर लिवर ट्रीटमेंट के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे अमिताभ बच्चन, खबरों को बताया गया था अफवाह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। उन्हें शनिवार रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले भी 15 अक्टूबर को बिग बी को इसी अस्पताल में लिवर ट्रीटमेंट के लिए भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में कई लोगों ने इस खबर को अफवाह बताया था। इस खबर को अफवाह बताने वालों में उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत भी शामिल थे। अक्टूबर में नानावटी अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. जयंत बर्वे ने उनका इलाज किया था। अमिताभ के बीमार होने की खबर को पूरी तरह गुप्त रखा गया था, लेकिन अस्पताल के कुछ लोगों ने इस खबर को लीक कर दिया। यह भी दावा किया जा रहा था कि अमिताभ रुटीन चैकअप के लिए गए थे। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था खबरों को अफवाह एडमिट होने की खबरों में बिग बी के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने कहा कि बच्चन साहब रेगुलर चेकअप के लिए जाते रहते हैं। उन्होंने अक्टूबर में आई खबरों को गैरजिम्मेदाराना बताया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर भी दीपक ने इसे रूटीन चेकअप का ही नाम दिया है हालांकि इस बार खुद बिग बी ने खबरों को कन्फर्मेशन दिया है। केबीसी 11 की रुक गई थी शूटिंग पिछले साल अमिताभ बच्चन के अस्पताल में एडमिट होने के बाद से ही केबीसी की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी। इन दिनों भी बिग बी घर से ही केबीसी 12 के प्रोमो शूट कर रहे थे। फिलहाल उन्होंने घर से बाहर कोई शूटिंग नहीं की है। 25 प्रतिशत लिवर पर जीवित हैं बिग बी गौरतलब है कि 'कुली' के सेट पर हुए हादसे के बाद से अमिताभ बच्‍चन को लिवर की प्रॉब्‍लम है। उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो चुका है। वे सिर्फ 25 फीसदी लिवर पर जीवित हैं। दरअसल, हादसे के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जब बिग बी की हालत नाजुक बनी हुई थी, तब उनके लिए करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड इकट‌्ठा किया गया था। इस दौरान एक लापरवाही भी हुई। बिग बी को हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून भी चढ़ा दिया गया। इसकी वजह से उनके शरीर में संक्रमण फैला, जो लिवर सिरोसिस का कारण बना। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Last October, Amitabh Bachchan was admitted to Nanavati Hospital for liver treatment, news was told rumor https://ift.tt/3j3in50