Posts

पिछले अक्टूबर लिवर ट्रीटमेंट के लिए नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे अमिताभ बच्चन, खबरों को बताया गया था अफवाह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। उन्हें शनिवार रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले भी 15 अक्टूबर को बिग बी को इसी अस्पताल में लिवर ट्रीटमेंट के लिए भर्ती करवाया गया था। हालांकि बाद में कई लोगों ने इस खबर को अफवाह बताया था। इस खबर को अफवाह बताने वालों में उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत भी शामिल थे। अक्टूबर में नानावटी अस्पताल के गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. जयंत बर्वे ने उनका इलाज किया था। अमिताभ के बीमार होने की खबर को पूरी तरह गुप्त रखा गया था, लेकिन अस्पताल के कुछ लोगों ने इस खबर को लीक कर दिया। यह भी दावा किया जा रहा था कि अमिताभ रुटीन चैकअप के लिए गए थे। मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था खबरों को अफवाह एडमिट होने की खबरों में बिग बी के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने कहा कि बच्चन साहब रेगुलर चेकअप के लिए जाते रहते हैं। उन्होंने अक्टूबर में आई खबरों को गैरजिम्मेदाराना बताया था। फिलहाल अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने पर भी दीपक ने इसे रूटीन चेकअप का ही नाम दिया है हालांकि इस बार खुद बिग बी ने खबरों को कन्फर्मेशन दिया है। केबीसी 11 की रुक गई थी शूटिंग पिछले साल अमिताभ बच्चन के अस्पताल में एडमिट होने के बाद से ही केबीसी की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रोक दी गई थी। इन दिनों भी बिग बी घर से ही केबीसी 12 के प्रोमो शूट कर रहे थे। फिलहाल उन्होंने घर से बाहर कोई शूटिंग नहीं की है। 25 प्रतिशत लिवर पर जीवित हैं बिग बी गौरतलब है कि 'कुली' के सेट पर हुए हादसे के बाद से अमिताभ बच्‍चन को लिवर की प्रॉब्‍लम है। उनका 75 फीसदी लिवर खराब हो चुका है। वे सिर्फ 25 फीसदी लिवर पर जीवित हैं। दरअसल, हादसे के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जब बिग बी की हालत नाजुक बनी हुई थी, तब उनके लिए करीब 200 डोनर्स से 60 बोतल ब्लड इकट‌्ठा किया गया था। इस दौरान एक लापरवाही भी हुई। बिग बी को हेपेटाइटिस-बी से संक्रमित व्यक्ति का खून भी चढ़ा दिया गया। इसकी वजह से उनके शरीर में संक्रमण फैला, जो लिवर सिरोसिस का कारण बना। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Last October, Amitabh Bachchan was admitted to Nanavati Hospital for liver treatment, news was told rumor https://ift.tt/3j3in50

कोरोना से संक्रमित अमिताभ नानावटी अस्पताल में भर्ती, फैन्स और कलीग कर रहे जल्दी रिकवरी की प्रार्थना अमिताभ बच्चन का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 76 साल के बिग बी ने खुद यह जानकारी ट्विटर पर दी। इसके बाद उनके दोस्त, कलीग्स और चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्वीट में लिखा, "हम सभी प्रार्थना करते हैं कि आप तेजी से स्वस्थ हों। गेट वेल सून अमिताभ बच्चन जी।" एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी बिग बी जल्दी रिकवरी की दुआ मांगी। ## प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने लिखा- गेट वेल सून अमितजी। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan tested Positive For COVID-19, Fans And Colleagues Are Praying For Fast Recovery https://ift.tt/3j3fPDY

कभी कंगना पर गंभीर आरोप लगाते थे उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन, अब तारीफ में बोले- उन्होंने बहुत कुछ सहा है सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म, ग्रुपिज्म और फेवरेटिज्म जैसे विषयों पर बहस छिड़ी हुई है। इस बहस ने बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स को भी एक कर दिया है, जो कभी एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। मसलन, शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन को ही ले लीजिए। एक वक्त था, जब अध्ययन अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड कंगना रनोट पर गंभीर आरोप लगाया करते थे। लेकिन आज जब नेपोटिज्म पर बहस छिड़ी तो वे न केवल कंगना के पक्ष में बोल रहे हैं। बल्कि उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। 'मैं कंगना रनोट का बहुत सम्मान करता हूं' एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत में अध्ययन ने कहा- लोग मेरे बारे में कहते हैं कि मैं अपनी एक्स के खिलाफ गलत बातें करता हूं। लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कंगना रनोट का बहुत सम्मान करता हूं। उन्होंने बहुत कुछ सहा है। आज वे जहां हैं, वह इज्जत और शोहरत पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वे एक परफेक्ट उदाहरण हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के बड़े लोगों से लड़ाई लड़ी और अपना नाम बनाया। उन्हें सलाम है। 2018 में कंगना पर लगाए थे गंभीर आरोप अध्ययन सुमन और कंगना रनोट ने फिल्म 'राज : द मिस्ट्री कंटिन्यू' (2009) में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और सालभर के अंदर ही उनका ब्रेकअप हो गया। 2018 में जब बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन छाया हुआ था, तब अध्ययन ने कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कंगना रिलेशनशिप के दौरान उन्हें गालियां देती थीं और पीटती थीं। उन्होंने कंगना पर सैंडल फेंककर मारने तक का आरोप लगाया था। नेपोटिज्म पर लगातार लड़ाई लड़ रहीं कंगना कंगना लगातार बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म के खिलाफ बोलती आ रही हैं। 2017 में जब वे 'कॉफी विद करन' में पहुंची थीं, तब करन जौहर को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। बीती 14 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड की, तब भी कंगना ने साफतौर पर कहा कि अभिनेता ने नेपोटिज्म से हारकर यह कदम उठाया है। पिछले दिनों शेखर सुमन ने भी बॉलीवुड में नेपोटिज्म और खेमेबाजी की बात स्वीकार की थी और कहा था कि उनका बेटा अध्ययन भी इसका विक्टिम रह चुका है। खुद अध्ययन भी यह स्वीकार कर चुके है कि नेपोटिज्म की वजह से उन्हें 14 फिल्मों से हटाया गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अध्ययन और कंगना ने 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'राज : द मिस्ट्री कंटिन्यू' में साथ काम किया था। इसी दौरान वे एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। https://ift.tt/3iPUmhv

धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर कर बोले-'मुझे खुशी है कि पर्दे के पीछे क्या होता है, इस पर अब खुलकर बहस हो रही है' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभय देओल सोशल मीडिया पर खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर नेपोटिज्म को लेकर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। अभय देओल परिवार से ताल्लुक रखते हैं।वह धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत देओल के बेटे हैं। उन्हें धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए अपने प्रोडक्शन हाउस विजेता फिल्म्स के अंतर्गत 2005 में सोचा न था बनाई थी। अभय ने की धर्मेंद्र की तारीफ:अभय ने धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे अंकल, जिन्हें मैं प्यार से डैड कहता हूं। एक आउटसाइडर थे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया। मुझे खुशी है कि पर्दे के पीछे क्या होता है इसपर अबखुलकर बहस हो रही है। नेपोटिज्म बस इसका एक छोटा सा हिस्सा है। मैंने अपने परिवार के साथ केवल एक फिल्म की, मेरी पहली फिल्म, मैं आभारी हूं कि मुझे ये सौभाग्य मिला। मैं अपने करियर का रास्ता बनाने के लिए काफी आगे तक आया, डैड ने हमेशा प्रोत्साहित किया। मेरे लिए वह प्रेरणा थे।' नेपोटिज्म हर जगह: अभय ने आगे लिखा, 'नेपोटिज्म हमारी संस्कृति में हर जगह है, चाहे वह राजनीति हो, बिजनेस हो या फिल्म। मैं इसके बारे में अच्छी तरह से जानता था और इसने मुझे अपने पूरे करियर में नए निर्देशकों और निर्माताओं के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह मैं ऐसी फिल्में करने में सक्षम हो गया, जिन्हें "Out of the box" माना जाता था। मुझे खुशी है कि उन फिल्मों में से कुछ को जबरदस्त सफलता मिली और उन फिल्मों के कलाकार भी सफल रहे।' अभय ने आगे कहा- 'नेपोटिज्म हर देश में है, भारत में नेपोटिज्म ने एक और आयाम लिया है। जाति दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में यहां बड़ा रोल प्ले करती है। आखिरकार, ये "जाति" है जो ये तय करती है कि एक बेटा अपने पिता के काम को आगे चलाता है, जबकि बेटी से शादी करके, एक हाउस वाइफ होने की उम्मीद की जाती है।' 'हमें बदलाव की जरूरत': अभय आगे बोले,'अगर हम बदलाव के लिए सच में गंभीर हैं तो बाकी आयामों को छोड़कर हमें सिर्फ एक आयाम या एक इंडस्ट्री पर ही फोकस नहीं रखना होगा। ऐसा करने से हमारी कोशिश अधूरी मानी जाएगी। हमें सांस्कृतिक बदलाव चाहिए। आखिर हमारे फिल्म निर्माता, राजनेता और व्यापारी कहां से आते हैं? वे सभी लोगों की तरह ही हैं। वे उसी सिस्टम के अंदर बड़े होते हैं जैसे हर कोई। वे अपनी संस्कृति की परछाई हैं। प्रतिभा हर जगह चमकने का मौका चाहती है। जैसा कि कुछ हफ्तों में हमने पाया है कि कई सारे रास्ते हैं जिससे एक आर्टिस्ट या तो सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ता है या फिर उसे खींच कर नीचे गिरा दिया जाता है। ' अभय आगे कहते हैं- 'मुझे खुशी है कि आज कई एक्टर सामने आ रहे हैं और अपने अनुभवों के बारे में बोल रहे हैं। मैं सालों से अपने आपको लेकर आवाज उठाता आ रहा हूं, लेकिन एक आवाज के रूप में मैं अकेले केवल इतना ही कर सकता था। जो इंसान बोलता है उसे बदनाम करना आसान है। और मुझे मैं समय-समय पर ये मिलता है। लेकिन एक ग्रुप के रूप में ये मुश्किल हो जाता है। शायद ये हमारा टर्निंग मोमेंट है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Actor Abhay Deol talks about privilege: ‘Nepotism is prevalent everywhere in our culture https://ift.tt/2Oekp3X

Why ‘X-Men’ Shames Glitzy Successors https://ift.tt/38MCP5e

ckpatel1982.blogspot.com

Why ‘X-Men’ Shames Glitzy Successors ketu1982.blogspot.com

चार महीने बाद शूटिंग पर लौटे अर्जुन कपूर, बोले- 'मैं शुरुआत में थोड़ा घबराया हुआ था मगर बाद में सहज हो गया' चार महीने पहले हुए लॉकडाउन के बाद से ही इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद है। बॉलीवुड एक बेहद कामकाजी इंडस्ट्री है, जिसमें अनगिनत लोग मिलकर कोई सेट लगाते हैं और एक्टर हमेशा उनके साथ बड़े करीब से काम करते हैं। अब सोशल डिस्टेंसिंग के प्रचलन के साथ अनलॉकिंग अवधि चल रही है और इसमें ही इंडस्ट्री के स्टार कामकाज दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन कपूर सेट पर वापस आने वाले पहले सेलेब्स में से एक हैं और वे फिर से काम शुरू करने की वकालत कर रहे हैं। अर्जुन कहते हैं, ''मुझे लगता है कि हम सभी को इस न्यू नॉर्मल के साथ तालमेल बिठाना होगा और आहिस्ता-आहिस्ता अपनी लाइफ को फिर से सजाना-संवारना होगा। चीजें हमेशा के लिए बदल गई हैं लेकिन हम सबको काम तो करना ही पड़ेगा, अपना घर-परिवार चलाना होगा। इसलिए लोग अपने आसपास के माहौल को यथासंभव सुरक्षित बनाएं, ताकि सभी महफूज रहें। काम के मोर्चे पर हमें एक प्रकार की सामान्य स्थिति को बहाल करना होगा। मैंने 4 महीने बाद पहली बार शूटिंग की है।” अर्जुन ने खुलासा किया कि उनके कमर्शियल शूट के सेट पर किए गए पर्याप्त सुरक्षा उपायों ने उन्हें पूरी तरह से सहज बना दिया था। वह बताते हैं- “मैं स्वीकार करता हूं कि मैं शुरुआत में थोड़ा घबराया हुआ था और बेचैन भी था, लेकिन सुरक्षा के सभी उपाय देखकर मैं फौरन एकदम सहज हो गया। स्वाभाविक है कि दोबारा काम प्रारंभ करने के शुरुआती दिनों में हम सभी को बाहर निकलने में मनोवैज्ञानिक रूप से थोड़ी मुश्किल होगी। लेकिन आज मैं शूटिंग करने और सेट पर कई लोगों के मौजूद होने को लेकर काफी आश्वस्त हूं। ऐसा इसीलिए है कि मैंने उन व्यापक तैयारियों को देखा है जो लोग यह सुनिश्चित करने के लिए कर रहे हैं कि सेट पर हमारी सुरक्षा के उच्चतम उपाय उपलब्ध हों।" कोविड -19 सेटली संदीप और पिंकी फरारफिल्म अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार 19 मार्च को रिलीज की जाने वाली थी। पूरी तैयारी होने के बावजूद महामारी बढ़ने से फिल्म टाल दी गई। इस फिल्म को लेकर फिलहाल कोई अपडेट मेकर्स की तरफ से नहीं आई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Arjun Kapoor returned to shooting after four months, said- 'I was a little nervous initially but later became comfortable' https://ift.tt/3flmCGC

सलमान खान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी से 5 घंटे पूछताछ हुई, बयान में कहा- सुशांत से सिर्फ दो बार मिली थी सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी से पूछताछ हुई। रेशमा बॉलीवुड की टॉप टैलेंट मैनेजर्स में से एक और सलमान खान की पूर्व मैनेजर हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन में रेशमा से करीब 5 घंटे तक सवाल-जवाब हुए। सुशांत से सिर्फ दो बार मिली थीं रेशमा चूंकि रेशमा ने बॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स और फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। इसलिए पुलिस उनसे जानना चाहती थी कि इंडस्ट्री में सुशांत के खिलाफ कोई गुटबाजी तो नहीं थीके मुताबिक, उन्हें यह आइडिया भी नहीं है कि कोई सुशांत को जानबूझकर निशाना बना रहा था। अक्षय कुमार का काम देखती हैं रेशमा रेशमा बॉलीवुड की लीडिंग टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स चलाती हैं। इसी कंपनी के अंतर्गत उन्होंने लंबे समय तक सलमान खान का काम देखा और उनकी कई तरह की डील और फिल्में फाइनल कराईं। हालांकि, 2017 में दोनों अलग हो गए। अब वे अक्षय कुमार का काम देखती हैं। उनके अलावा कटरीना कैफ, आलिया और दूसरे कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी वे काम कर रही हैं। वे फिल्मों के साथ सेलेब्स की एंडोर्समेंट डील भी कराती हैं। अब तक 35 लोगों से पूछताछ सुशांत केस में मुंबई पुलिस अब तक 35 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य शामिल हैं। यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी, कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ हो चुकी है। वहीं, शेखर कपूर ने अपना बयान मेल किया है। कंगना रनोट को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सीबीआई जांच की मांग तेज सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स महाराष्ट्र, बिहार और भारत सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहे हैं । भाजपा सांसद रूपा गांगुली और अभिनेता शेखर कपूर भी यह मांग उठा चुके हैं। अब इस कैंपेन से भाजपा से राज्यसभा सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी भी जुड़ गए हैं। उन्होंने एडवोकेट ईशकरण सिंह भंडारी को तथ्यों की जांच कर यह पता लगाने के लिए कहा है कि मामले में सीबीआई जांच की गुंजाइश है या नहीं? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रेशमा शेट्टी से पुलिस यह जानना चाहती थी कि इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ कोई गुटबाजी तो नहीं हो रही थी। https://ift.tt/2CrpZx6

मीजान जाफरी को हमेशा याद रहेंगे दादाजी जगदीप के कहे हुए आखिरी शब्द, तारीफ करते हुए कहा था- 'हैंडसम लग रहे हो' बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जगदीप जी 8 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सूरमा भोपाली का बेहतरीन किरदार निभाने वाले जगदीप के गुजर जाने पर उनके पोते मीजान जाफरी ने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए उनसे की हुई आखिरी बात शेयर की है। इसी के साथ मीजान ने ये भी बताया कि आखिर उनका नाम सय्यैद इश्तियाक अहमद जाफरी से जगदीप कैसे हुआ। शुक्रवार को मीजान जाफरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दादा के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने बताया कि जगदीप ने कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था जिसके बाद उन्होंने डायरेक्टर के आसिफ, मेहबूब खान, बिमल रॉय और गुरू दत्त को अपना पिता माना। उन्होंने 70 साल के फिल्मी करियर में 400 फिल्में की हैं। इश्तियाक जाफरी से कैसे बन जगदीप मीजान ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने एक दिन उनसे पूछा कि आखिर उनका नाम जगदीप कैसे हुआ तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वो लोगों की जिंदगी में रोशनी लाना चाहते थे (जग- दुनिया, दीप-रोशनी)। उन्होंने कभी किसी की जिंदगी में दखल नहीं दिया और हमेशा हैप्पी गो लक्की इंसान रहे। जब भी उनके घर में खाना हुआ करता था तो तो वो स्टोरी सुनाते थे। हर उम्र के लोग बच्चों की तरह उनकी कहानी सुना करते थे'। ऐसी थी दादाजी से आखिरी बातचीत आगे मीजान लिखते हैं, 'जो लोग ग्रेंडपैरेंट्स होने के बावजूद उनके साथ नहीं रहते, प्लीज उनके साथ थोड़ा समय बिताइए। मैंने अपने दादाजी से उनके निधन के दो दिन पहले बात की थी। मेरे पिता (जावेद जाफरी ) ने उन्हें फोन दिया था जब हम वीडियो कॉल में थे। उन्होंने मुझसे कहा- और बेटा कैसे हो, तुम बहुत हैंडसम लग रहे हो। ये आखिरी बात थी जो मेरे दादाजी ने कही। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उस तस्वीर को भूल पाऊंगा। इसके साथ ही मिजान ने लोगों से अपने ग्रेंडपैरेंट्स से बातचीत करते रहने की अपील की है'। सूरमा भोपाली की किरादर निभा चुके जगदीप जी का निधन 8 जुलाई को हुआ। उन्हें मुस्तफा बाजार मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में दफ्नाया गया। उनके बेटे जावेद सुबह ही पार्थिव देह को लेकर कब्रिस्तान पहुंच चुके थे। हालांकि, करीब डेढ़ बजे तक परिवार को मीजान जाफरी के आने का इंतजार करना पड़ा, जो किसी काम के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Meezan Jaffery will always remember the last words of grandfather Jagdeep saying, praising him- 'Handsome Lag rahe Ho' https://ift.tt/3gR5lp0

Hollywood: एलेक्स राइडर की किताबों से ज्यादा कुछ रीक्रिएट करने की कोशिश नहीं की- र्फेंट https://ift.tt/2W6135y