Posts
The ‘Krull’ Effect: Why This 1983 Dud Refuses to Die https://ift.tt/2DsKYAj
- Get link
- X
- Other Apps
The ‘Krull’ Effect: Why This 1983 Dud Refuses to Die ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps
‘Old Guard’ Teases Genre Flip But Can’t Make Good on Its Promise ketu1982.blogspot.com
- Get link
- X
- Other Apps
‘Old Guard’ Teases Genre Flip But Can’t Make Good on Its Promise https://ift.tt/2Zbbpmp
- Get link
- X
- Other Apps
वरुण धवन ने की लॉकडाउन के बाद से मुसीबत झेल रहे 200 बैकग्राउंड डांसर्स की मदद, खातों में ट्रांसफर किए पैसे भले ही वरुण धवन नेपोटिज्म पर चल रही बहस में शामिल किए जा रहे हैं, लेकिन उनका सोशल वर्क इससे प्रभावित नहीं हो रहा है। वरुण ने बॉलीवुड के 200 डांसर्स को सीधे उनके खातों में पैसा भेजकर इस मुश्किल दौर में उनकी मदद की है। इस बात का खुलासा कभी बैकग्राउंड डांसर रहे राज सुरानी ने किया। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। राज ने बताया - वरुण ने जरूरतमंदों की मदद की। इनमें से कईयों के साथ उन्होंने अपनी 3 डांस बेस्ड फिल्मों में काम किया है। वे उनके बारे में बहुत चिंतित थे कि ये लोग अपना जीवन कैसे चला रहे होंगे। उन्होंने डांसर्स की मदद करने का वादा किया था। ऐसे कई डांसर्स हैं जो लगातार अपने लैंडलॉर्ड से किराए को लेकर मुसीबतें झेल रहे हैं। कुछ पैरेंट्स की दवाओं को लेकर परेशान हैं। हम उन सबके आभारी हैं जो डांसर्स की मदद कर रहे हैं। भले ही शूटिंग शुरू हो गई है लेकिन डांसर्स को अभी लम्बा इंतजार करना पड़ेगा। ## कुली नंबर वन में आएंगे नजर बात अगर वरुण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे सारा अली खान के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगे जो थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में गोविंदा पर पिक्चराइज किया गया गाना मैं तो रस्ते से जा रहा था भी रीक्रिएट किया जाएगा। गाने को बैंगलुरु में भेलपुरी के कई सारे स्टॉल्स के बीच शूट किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Varun Dhawan transfer money to in 200 Bollywood dancers in bank accounts https://ift.tt/2BTlGuK
- Get link
- X
- Other Apps
फिल्ममेकर शेखर कपूर ने अपना बयान पुलिस को ईमेल से भेजा, कहा- वह टूट गया था और उसके साथ सौतेला बर्ताव हो रहा था सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्मेमकर शेखर कपूर को भी समन जारी करते हुए अपना बयान रिकॉर्ड कराने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने खुद ना पेश होकर अपना जवाब ईमेल के जरिए विभाग को भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक, अपने बयान में कपूर ने बताया कि फिल्म 'पानी' के बंद हो जाने की वजह से सुशांत को काफी सदमालगा था और वो टूटकर डिप्रेशन में चले गए थे। शेखर के मुताबिक, इसे लेकर सुशांत काफी रोते थे, क्योंकि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने कई साल दे दिए थे और कई बड़े ऑफर भी ठुकरा दिए थे। साथ ही इसके बाद जब उन्होंने यशराज फिल्म्स से अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया तो इंडस्ट्री में उनके साथ सौतेला व्यवहार होने लगा था। हालांकि, पुलिस अब भी चाहती है कि वे मुंबई आएं और पूछताछ में सहयोग कर अपना बयान दर्ज करवाए। 10 साल से अधूरा है पानी का प्रोजेक्ट सूत्रों के मुताबिक, शेखर ने अपने बयान में बताया, 'पानी मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट था जो पिछले 10 सालों से अबतक अधूरा है और सुशांत के जाने के बाद शायद ही कोई उनकी जगह ले पाए। साल 2012-13 के दौर में 150 करोड़ की इस मेगा बजट फिल्म को बनाने के लिए यशराज फिल्म्स में आदित्य चोपड़ा और मेरी मुलाकात हुई थी और तय हुआ कि यशराज के बैनर तले साल 2014 से ये फिल्म बनेगी। इस फिल्म से हमें काफी उम्मीदें थीं।' यशराज स्टूडियो में हुई थी पहली मुलाकात शेखर ने अपने जवाब में लिखा, 'फिल्म की कास्ट को लेकर सुशांत से मेरी पहली मुलाकात यशराज के स्टूडियो में हुई थी। फिल्म को लेकर यशराज फिल्म्स ने प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया और लगभग तय था की 150 करोड़ की ये मेगा बजट फिल्म 3 से 4 साल में पूरी हो जाएगी। प्री-प्रोडक्शन में यशराज ने तकरीबन 5 से 7 करोड़ रुपए खर्च भी किए थे और सुशांत की डेट्स भी हमने ब्लॉक कर ली थीं।' फिल्म को लेकर पूरी तरह जुट गए थे सुशांत कपूर ने बताया कि पानी में सुशांत गोरा का किरदार निभाने वाले थे। उन्होंने लिखा, 'फिल्म में 'गोरा' के किरदार को लेकर सुशांत इतनी लगन से जुटा हुआ था कि वो उस रोल का एडिक्ट बन गया था। वर्कशॉप के दौरान भी उसकी एक्टिंग स्किल्स में उसका जुनून और पागलपन दिख जाता था। फिल्म प्रोडक्शन से जुड़ी मीटिंग्स में भी वो मेरे और यशराज की टीम के साथ लगा रहता और बारीक से बारीक जानकारी को समझता था।' 'पानी के लिए उसने कई फिल्में भी छोड़ दी थीं' शेखर ने कहा, 'फिल्म को लेकर हुई मुलाकातों के दौरान धीरे-धीरे हम काफी करीबी दोस्त बन गए और निजी जीवन की बातों के साथ-साथ क्वांटम फिजिक्स से लेकर हर तरह की बातें करने लगे। अपने रोल को लेकर वो हर छोटी-छोटी बातें पूछता था। उसने इस प्रोजेक्ट के लिए कई फिल्में भी छोड़ दी थीं।' फिल्म के कंटेंट को लेकर मेरी और आदित्य की सोच अलग थी 'इन सब बातों के बीच फिल्म के कंटेंट को लेकर मेरी और निर्माता आदित्य चोपड़ा की सोच बिल्कुल अलग-अलग थी। आपस में हम एक-दूसरे से सहमत भी नहीं थे। 'पानी' शायद इसी वजह से नहीं बन पाई कि शायद मैं इस कहानी के किसी रूप या पक्ष में किसी तरह का बदलाव नहीं चाहता था।' आखिरकार फिल्म बनाने का प्लान कैंसिल हो गया 'दो क्रिएटिव जब साथ बैठते हैं तो उनकी सोच अलग-अलग हो सकती है। मेरी और आदित्य चोपड़ा की सोच भी अलग-अलग थी। जिसके बाद मैं इस फिल्म को बनाने को लेकर यशराज प्रोडक्शन से अलग हो गया और तय हुआ कि फिल्म नहीं बनेगी।' जब सुशांत को ये बात पता चली तो वो टूट गया 'फिल्म नहीं बनने की जानकारी जब सुशांत को पता चली तो वो टूट गया। इसकी वजह ये थी कि वो शायद मुझसे भी ज्यादा फिल्म में डूब चुका था। उस शाम को वो मेरे पास आया और मुझे पकड़कर मेरे कंधे पर सिर रखकर फूट-फूट कर रोने लगा।' 'उसे रोता देख मैं भी टूट जाता था और मैं भी रोने लगता था। फिल्म के बंद होने का सदमाउसे इतना ज्यादा लगा था कि वो डिप्रेशन में जाने लगा। मैंने उसे संभालने की कोशिश भी की और उसे समझाया कि ये किरदार वो पर्दे पर जिएगा और इसमें निराश होने की जरूरत नहीं है, बस सही वक्त का इंतजार करे।' पानी के लिए मैं अन्य निर्माताओं के पास भी गया 'यशराज फिल्म्स के हटने के बाद इस मेगा बजट फिल्म को बनाने के लिए मैंने कई अन्य प्रोडक्शन हाउस और लोगों से भी संपर्क किया था लेकिन कोई भी निर्माता सुशांत के साथ इस फिल्म को बनाने के लिए तैयार नहीं हुआ।' सुशांत के साथ कोई फिल्म बनाने को तैयार नहीं था 'दिक्कत ये थी कि या तो फिल्म का बजट परेशानी में डाल रहा था या फिर सुशांत को लेकर कोई इतना बड़ा चांस या रिस्क नहीं लेना चाहता था। वे लोग किसी बड़े स्टार के साथ इसे बनाने के लिए तैयार थे। और ये सारी बातें सुशांत को डिप्रेशन में डाल रही थीं। मैंने सोचा कि उसके साथ कोई दूसरी फिल्म बना लूं, लेकिन वो भी नहीं हो पाया।' 'वो खुद को उबार नहीं पा रहा था' 'पानी के नहीं बनने उसे डिप्रेशन हुआ जो उसकी प्रोफेशनल जिंदगी में भी परेशानी की वजह बन गया। क्योंकि वो एक एक्टर था जो इंडस्ट्री के बिजनेस को नहीं समझ पा रहा था। कुछ समय बाद मैंने भी भारत छोड़ दिया और लंदन चला गया लेकिन वो लगातार मेरे टच में रहा। हालांकि, मैं उससे 'पानी' को लेकर बातें नहीं करता था, क्योंकि वो इससे खुद को उबार नहीं पा रहा था।' यशराज से अलग होते ही सौतेला बर्ताव शुरू हो गया 'कुछ समय बाद जब हम मिले तो तब तक सुशांत यशराज से अपना कॉन्ट्रेक्ट तोड़ चुका था। उसने मुझे बताया था कि किस तरह अब उसके साथ इंडस्ट्री में सौतेला बर्ताव हो रहा है और सुनियोजित तरीके से उसके हाथ अच्छी फिल्में नहीं लगने दी जा रही हैं। मैंने उसे आश्वस्त किया था कि वो बस काम करता रहे और अच्छी स्क्रिप्ट पर ध्यान दे। उसे उबरने का मौका जल्द मिलेगा।' 'मुझे पता था कि वो डिप्रेशन और उलझन में है' कपूर ने बताया, 'पिछले 6-8 महीनों से मैं उसके संपर्क में नहीं था, लेकिन मुझे पता था कि वो डिप्रेशन और उलझन में है। हालांकि, मुझे उसके डीप डिप्रेशन में जाने की पूरी जानकारी नहीं थी और जब उसके आत्महत्या करने की जानकारी मिली तो मैं शॉक्ड रह गया।' पुलिस कर रही शेखर के मुंबई आने का इंतजार मुम्बई पुलिस के सूत्रों की मानें तो शेखर कपूर ने इन सबके अलावा कई और अहम जानकारियां भी अपने ईमेल में शेयर की हैं। हालांकि, उनके फैक्ट्स वेरिफाई किए जाने बाकी हैं, इसलिए उन्हें साझा नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि पुलिस चाहती है कि शेखर कपूर मुंबई आए और पूछताछ में सहयोग कर अपना बयान दर्ज करवाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत को लेकर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर मेगा बजट मूवी 'पानी' बनाने वाले थे, लेकिन यशराज फिल्म्स के साथ सहमति नहीं बन पाने पर ये फिल्म बंद हो गई। इसी वजह से सुशांत डिप्रेशन में चले गए थे। https://ift.tt/3iJKNAI
- Get link
- X
- Other Apps
संजना को याद आया शूटिंग का पहला दिन, बोलीं-'मेरी जिंदगी इस दिन के बाद एक सेकंड के लिए भी पहले जैसी नहीं रही' सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सभी 24 जुलाई को फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी ने सुशांत के साथशूटिंग केकुछ अनसीन मोमेंट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। संजना ने कुछ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '2 साल पहले आज ही के दिन यानी 9 जुलाई, 2018 को जमशेदपुर में शूटिंग शुरू हुई थी। कीजी और मैनी कैमरे के सामने आए थे। मेरी जिंदगी इस दिन के बाद एक सेकंड के लिए भी पहले जैसी नहीं रही।' 'कीजी और मैनी को लगता था कि उनके प्यार से बढ़कर कुछ नहीं लेकिन आप लोगों ने जो प्यार हमें दिया है, उसके लिए शब्द नहीं है। दिल बेचारा के ट्रेलर के साथ प्यार करने, रोने और हंसने के लिए शुक्रिया। लेकिन पिक्चर? अभी बाकी है।' संजना की यह डेब्यूफिल्म है। फिल्म में संजना कीजी और सुशांत मैनी के किरदार में दिखेंगे। मुकेश छाबड़ा भी यादों में खोए: संजना के अलावा उधर फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी यादों में खो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 9 जुलाई, को पूरे दो साल पहले आज ही के दिन जमशेदपुर में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी! सब बदल गया।दिल बेचारा से मुकेश अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रहे हैं। ## मुकेश सुशांत के करीबी दोस्तों में से एक थे। वह सुशांत की मौत की खबर सुनकर सबसे पहले उनके घर पहुंचे थे। सुशांत की मौत के बाद उन्हें याद करते हुए मुकेश ने सोशल मीडिया पर लिखा था,'सुशांत मेरे लिए भाई जैसा था। जो भी हुआ वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।' मुकेश ने आगे लिखा था, 'सुशांत इंट्रोवर्ट थे लेकिन वह बेहद होशियार और टैलेंटेड थे। इंडस्ट्री ने ऐसा रत्न खो दिया है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी। मैं बेहद शॉक में हूं। अब तक यकीन नहीं कर पा रहा। हमारी कभी न खत्म होने वाली बातें हमेशा के लिए बंद हो गईं। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम अब बेहतर जगह पर होगे मेरे भाई, तुम्हें हमेशा मिस करूंगा, लव यू। मेरा भाई।' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dil Bechara Star Sanjana Sanghi Celebrates 2 Years Of First Shooting Day With Late Sushant Singh Rajput https://ift.tt/2O6rzXW
- Get link
- X
- Other Apps
श्रीदेवी की फिल्म मॉम की रिलीज को तीन साल पूरे, बोनी कपूर बोले- 'समय कितनी जल्दी बीत जाता है' श्रीदेवी कीफिल्म मॉम की रिलीज के तीन साल पूरे होने पर बोनी कपूर इमोशनल हो गए। बोनी ने फिल्म की तीसरी एनिवर्सरी पर ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी और पूरी टीम के काम को सराहा। बोनी ने लिखा, 'समय कितनी जल्दी बीत जाता है। मॉम की रिलीज को तीन साल पूरे हो गए।इसे श्रीदेवी के नेशनल अवॉर्ड जीतने और पूरी कास्ट की बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए याद किया जाएगा।' बोनी ने ट्वीट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना, सजल अली, अदनान सिद्दीकी और एआर रहमान को टैग किया। मॉम के लिए श्रीदेवी को मिला था नेशनल अवॉर्ड:श्रीदेवी को मरणोपरांत फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्होंने फिल्म में ऐसी मां की भूमिका निभाई थी जो कि अपनी बेटी की रेप करके हत्या करने वाले को मौत के घाट उतारने से नहीं हिचकिचाती है। मॉम की रिलीज के वक्त श्रीदेवी के फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए थे। बतौर मेन लीड मॉम ही उनकी अंतिम फिल्म साबित हुई थी। 21 दिसंबर 2018 को आई जीरो में उनका कैमियो नजर आया था। फरवरी 2018 को हुआ था निधन: श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने दुबई में थीं। जहां 24 फरवरी को होटल रूम केबाथटब में डूबने से उनकीमृत्यु हो गई थी। श्रीदेवी नेफिल्म इंडस्ट्री में 80 और 90 के दशक मेंवो मुकाम हासिल किया थाजो पहले कोई एक्ट्रेस हासिल नहीं कर पाई। इसलिए उन्हें पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। श्रीदेवी को 2013 में पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Boney Kapoor remembers Sridevi on 3 years of Mom: ‘How time flies’ https://ift.tt/3ef5qRY
- Get link
- X
- Other Apps
ग्ली अभिनेत्री नाया रिवेरा लापता https://ift.tt/2O7A4Sq
- Get link
- X
- Other Apps