Posts

ग्ली अभिनेत्री नाया रिवेरा लापता https://ift.tt/2O7A4Sq

ग्ली अभिनेत्री नाया रिवेरा लापता ग्ली अभिनेत्री नाया रिवेरा लापता

अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर इमोशनल नोट लिखकर जगदीप को श्रद्धांजलि दी, बोले- पिछली रात हमने एक और रत्न खो दिया वेटरन कॉमेडियन जगदीप के निधन के बाद महानायक अमिताभ बच्चन ने भी गुरुवार सुबहअपने ब्लॉग के जरिए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि जगदीप ने फिल्म बिरादरी को ऐसी कई यादगार परफॉर्मेंसेस दीं, जिसने हमारे जीवन में बहुत सी हंसी और खुशियांघोल दीं।बच्चन ने उनके साथ शोले और शहंशाह समेत कई फिल्मों में काम किया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग की शुरुआत करते हुए लिखा, 'कल रात हमने एक और बड़ारत्न खो दिया... जगदीप... असाधारण हास्य प्रतिभा के धनी अभिनेता का निधन... उन्होंने अपनी खुद की एक अनूठी व्यक्तिगत शैली तैयार की थी... और मुझे उनके साथ कई फिल्मों में काम करने का सम्मान मिला था... जिनमें से दर्शकों की यादों में प्रमुख रूप से शोले और शहंशाह बसी हुई है।' एक विनम्र मानव, जिसे लाखों का प्यार मिला उन्होंने बताया, 'अपनी बनाई एक फिल्म में उन्होंने मुझसे एक छोटी सी अतिथि भूमिका निभाने का अनुरोध भी किया था, जिसे मैंने निभाया था.... एक विनम्र मानव.... जिसे लाखों लोगों ने प्यार दिया... उनके लिए मेरी दुआएं... और प्रार्थनाएं...' फिल्मों के लिए अपनाया था'जगदीप' नाम अमिताभ ने बताया 'सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी... उनका असली नाम था, जगदीप को उन्होंने फिल्मी नाम के रूप में अपनाकर फिल्म बिरादरी को ऐसी कई यादगार परफॉर्मेंसेस दीं, जिसने हमारे चारों ओर बहुत सी हंसी और खुशियां घोल दीं।' अनेकता में एकता की मिसाल दी अमिताभ के मुताबिक, 'बतौर फिल्मी नाम जगदीप को अपनाना इतना सुंदर फैसला था, जिसने देश की अनेकताओं के बीच एकता का प्रदर्शन किया था। उस समय कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही किया था। प्रख्यात और प्रतिष्ठित दिलीप कुमार, मधुबाला, मीना कुमारी, जयंत- अमजद खान के पिता और एक बड़े अभिनेता... और कई-कई अन्य भी...' आखिरी में उन्होंने लिखा, 'एक-एक करके वे सभी चले गए... इंडस्ट्री को दीवाना बनाकर और उनके असीमित योगदान से वंचित करके।' अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जगदीप को श्रद्धांजलि दी। बुधवार रात हुआ था निधन इससे पहले बुधवार रात करीब 8.30 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित घर में जगदीप उर्फ सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी का निधन हुआ था। जिसके बाद गुरुवार दोपहर मुस्तफा बाजार मझगांव स्थित शिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। बताया जा रहा कि 81 साल के जगदीप लंबे समय से बीमारियों से परेशान चल रहे थे।वे अभिनेता जावेद और नावेद जाफरी के पिता थे। उनकी मुस्कान नाम की एक बेटी भी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today अमिताभ बच्चन ने जगदीप के साथ शोले और शहंशाह समेत कई फिल्मों में काम किया था https://ift.tt/3iNMc9g

सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का पहला गाना 10 जुलाई को होगा रिलीज, इसी दिन 10 बजे रिवील होगा प्रभास 20 का फर्स्ट लुक-टाईटल सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का पहला गाना 10 जुलाई को रिलीज होने वाला है। डिज्नी हॉट स्टार मल्टीप्लैक्स के ऑफिशियल पेज पर रिलीज कन्फर्म की गई। इसके अलावा प्रभास 20 के नाम ट्रेंड कर रही प्रभास की फिल्म का फर्स्ट लुक और टाईटल भी कल यानी 10 जुलाई को रिवील किया जाएगा। प्रभास ने इंस्टाग्राम पेज पर इससे जुड़ी खबर अपडेट की है। झलक में दिखा सुशांत का चुलबुलापन दिल बेचारा का पहला गाना कल दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। सॉन्ग की एक झलक में सुशांत सिंह स्टेज पर स्पॉटलाइट के नीचे डांस करते दिख रहे हैं। यह गाना फिल्म का टाईटल ट्रैक है। फिल्म में सुशांत का नाम मैनी है। डेब्यूटेंट संजना सांघी किजी के रोल में होंगी। फिल्म 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉट स्टार मल्टीप्लैक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का डायरेक्शन मुकेश छाबड़ा ने किया है। ## प्रभास की स्पेशल फिल्म साल 2020 के लिए प्रभास की यह स्पेशल फिल्म है, जिसका टाईटल और फर्स्ट लुक 10 जुलाई को 10 बजे रिवील होगा। प्रभास ने भी इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रिपोर्ट्स के अनुसारफिल्म में प्रभास के साथ भाग्यश्री औरपूजा हेगड़े नजर आएंगी। डायरेक्शनराधाकृष्ण कुमार का है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में बन रही है। इसके पहले प्रभास ने साहो से बाॅलीवुड डेब्यू किया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant singh rajput last film Dil Bechara first song will be released on July 10, Prabhas 20 first look title will also be revealed on same day https://ift.tt/2O8AND5

'चक दे इंडिया' के 13 साल बाद शिमित अमीन के निर्देशन में शाहरुख खान की वापसी, 'जहाजी' हो सकता है अपकमिंग प्रोजेक्ट का टाइटल आनंद एल राय की फिल्म जीरो के बाद से शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर लगातार अटकलें और कयासबाजी गर्म हैं। इस बीच 19 जनवरी को दैनिक भास्कर ने सबसे पहले बताया था कि वो दुनिया के सबसे बड़े पलायन पर फिल्म बनाने वाले हैं। मार्च से ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट की तैयारी चल रही थी मगर उस पर काम जरा अटका रहा। अब लॉकडाउन में स्क्रिप्ट आखिरकार तैयार कर ली गई। वह कहानी गिरमिटिया मजदूरों की है। कैसी होगी जहाजी कहानी गुलाम भारत में अंग्रेज बड़े पैमाने पर आम लोगों को बहला-फुसलाकर वेस्टइंडीज वर्सेस ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर ले गए थे। करारनामों पर दस्तखत करवा लिए थे। इसके चलते लोग भारत वापस ना पाए। पर उसके चलते वह टूटे नहीं। विदेशी सरजमीं को अपना वतन माना। वहीं अपनी अलग पहचान कायम की। शाहरुख भी अपनी अगली फिल्म में ऐसा ही किरदार निभाने वाले हैं। शाहरुख खान के करीबी सूत्रों ने बताया कि स्क्रीनप्ले और डायलॉग का काम पूरा हो चुका है। इसे डायरेक्ट करने के लिए शिमित अमीन के साथ बातचीत चल रही है। शिमित अमीन ने शाहरुख खान को उनके करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक चक दे इंडिया दी थी। शाहरुख दरअसल अपनी इमेज बदलना चाहते हैं। वह फिर से चक दे इंडिया और स्वदेश के धीर, वीर, गंभीर नायक के तौर पर लोगों के सामने आना चाहते हैं, इसीलिए उन्होंने इस तरह की स्क्रिप्ट को चुना। अब एक संजीदा और सीरियस कहानियां डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर को बोर्ड पर लाने की तैयारी हो रही हैं। मजेदार बात यह है कि शाहरुख पलायन पर एक और कहानी को इन दिनों देख रहे हैं जिसे कणिका ढिल्लों ने लिखा है। वह पंजाब से कनाडा जाने वाले लोगों की जिंदगी पर बेस्ड बताई जा रही है। इसे राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करने वाले हैं। शाहरुख के करीबियों ने बताया कि दोनों स्क्रिप्ट में थोड़ी समानता है। दोनों की थीम एक जैसी है, लेकिन उनकी पृष्ठभूमि अलग-अलग है। राजकुमार हीरानी के साथ शाहरुख फीचर फिल्म बनाएंगे। शिमित अमीन के साथ जहाजी को वो वेब शो में कन्वर्ट कर सकते हैं। नेटफ्लिक्स के साथ बेताल और बॉर्ड ऑफ ब्लड के बाद शाहरुख इसे भी ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं। मौजूदा दिनों की बात करें तो जहाजी का काम जरा सा रोका गया है। रेड चिलीज की टीम की शिमित अमीन के साथ बातचीत आखिरी दौर में है। उनके द्वारा प्रोजेक्ट को साइन कर लेने के बाद इसे हरी झंडी दिखाई जाएगी। शिमित के प्रोजेक्ट में आने के बाद कहानी में उनके हिसाब से भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। शाहरुख खान को मिल रहे हैं कई फिल्मों के ऑफर शाहरुख को वेस्टइंडीज के क्रिकेटर एल्विन कालीचरण के ऊपर भी एक कहानी ऑफर की गई। उस पर वह विचार कर रहे हैं। एल्विन कालीचरण भी गिरमिटिया मजदूर की अगली जनरेशन से थे। उन्होंने 1975 में कैसे वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम एकत्र कर देश को पहला विश्वकप दिलवाया, कहानी उस पर बेस्ड है। इससे शाहरुख इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के तौर पर बनाना चाहते हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Shahrukh Khan's comeback under the direction of Shimit Amin after 13 years of 'Chak De India', 'Jahaji' may be the title of the upcoming project https://ift.tt/2W0UyB0

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, बोले- मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है.. गुजर जाएगा महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी आवाज में कुछ पंक्तियों को पढ़ा और उम्मीद जताते हुए कहा कि कोविड-19 का ये दौर गुजर जाएगा। उन्होंने कहा कि माना मौत चेहरा बदलकर आई है और ये वक्त थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन ये भी गुजर जाएगा। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'गुजर जाएगा, ये भी गुजर जाएगा...' वीडियो में हाथों से बनी उनकी कई पेंटिंग्स दिखाई दे रही हैं, जिन्हें जोड़कर ये वीडियो बनाया गया है। अमिताभ ने वीडियो में बोलीं ये पंक्तियां गुजर जाएगा, गुजर जाएगा मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है गुजर जाएगा, गुजर जाएगा जिंदा रहने का ये जो जज्बा है फिर उभर आएगा गुजर जाएगा, गुजर जाएगा माना मौत चेहरा बदलकर आई है, माना मौत चेहरा बदलकर आई है, माना रात काली है, भयावह है, गहराई है लोग दरवाजों पे रास्तों पे रूके बैठे हैं, लोग दरवाजों पे रास्तों रूके बैठे हैं, कई घबराये हैं सहमें हैं, छिपे बैठे हैं मगर यकीन रख, मगर यकीन रख ये बस लम्हा है दो पल में बिखर जाएगा जिंदा रहने का ये जो जज्बा है, फिर असर लाएगा मुश्किल बहुत है, मगर वक्त ही तो है गुजर जाएगा, गुजर जाएगा। शेयर किया था यूनिक वीडियो इससे पहले उन्होंने एक हेयर ऑइल के प्रमोशन का यूनिक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वे बड़े मजेदार अंदाज में 'सिर जो तेरा चकराए' गाने की धुन पर तेल की खूबियां बताते दिखे थे। इस वीडियो की खासियत ये थी कि इसकी सारी आवाजें शरीर के अंगों से निकाली गई थीं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'कोविड-19 के इस दौर में कई काम हैं जो आपने पहले कभी नहीं किए थे, लेकिन अब उन्हें अकेले करना पड़ता है। एकापेल्ला बेबी.. सभी आवाजें शरीर के अंगों से निकाली गई हैं...' ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Amitabh Bachchan shares video on Corona hope Guzar Jayega This too shall pass.. https://ift.tt/3gFGpRn

नेपोटिज्म बहस के बीच नीतू कपूर की पार्टी में दिखे करन जौहर, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- सुना था वो बुरी तरह टूट गए हैं? सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से करन जौहर पर लगातार नेपोटिज्म का बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। बुधवार को करन के एक करीबी दोस्त ने मीडिया को बताया कि वे ट्रोलिंग से बुरी तरह आहत हैं और बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। लेकिन शाम को ही दोस्त का यह दावा झूठा साबित हो गया। करन को दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह की बर्थडे पार्टी में देखा गया। उनकी फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर ट्रोल कर रहे हैं। नीतू ने शेयर की पार्टी की फोटो बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात नीतू ने अपने बर्थडे पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें करन के अलावा, नीतू के बेटे अभिनेता रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा समेत दूसरे फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "सबसे अमीर अच्छे रिश्तों वाले होते हैं। हम सभी को हमेशा अपने करीबियों से प्यार, सपोर्ट, शक्ति की जरूरत होती है। आज मैं खुद को सबसे ज्यादा अमीर महसूस कर रही हूं।" नीतू ने बुधवार को 62वां जन्मदिन मनाया है। 30 अप्रैल 2020 को पति ऋषि कपूर के निधन के बाद यह उनका पहला बर्थडे था। सोशल मीडिया यूजर्स का करन पर निशाना नीतू कपूर के बर्थडे पार्टी में करन की फोटो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "मैंने कहीं पढ़ा था कि करन जौहर बुरी तरह टूट गए हैं। लेकिन यहां तो वे एकदम ठीक दिख रहे हैं।" कुछ सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स का स्क्रीन शॉट। एक अन्य यूजर ने करन को केजोमति की संज्ञा देते हुए लिखा है, "ड्रामा क्वीन में तबाही के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते।" वहीं, एक अन्य यूजर का कमेंट है, "और हमने सुना था कि करन जौहर बिल्ली-कुत्तों की तरह रो रहे हैं। दिखावे और पाखंड का क्या असहनीय लेवल है।" यह था दोस्त का दावा बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में करन के करीबी दोस्त ने दावा किया था कि सुशांत की मौत के बाद से अपने खिलाफ जो नफरत देखने को मिली, उसने करन को बिखेर कर रख दिया है। करन से बात करने का अनुभव सुखद नहीं है। जब हम उन्हें कॉल करते हैं तो वे टूट जाते हैं। वे लगातर रो रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वे यह सब डिजर्व करते हैं? Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में करन जौहर (सबसे बाएं)। https://ift.tt/3fqavbD

Nassebaaz https://ift.tt/eA8V8J

सुशांत की मौत के बाद लगातार मिल रहे हेट कमेंट्स से परेशान हुए अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड विकी, सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन किया बंद सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने सुसाइड क्यों किया, पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है लेकिन सोशल मीडिया पर कयासों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद और कैंपबाजी को भी सुशांत की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं, करन जौहर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडेय जैसे सेलेब्स को भी इस मामले में नफरत का सामना करना पड़ रहा है। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे के ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन का भी नाम जुड़ गया है। विकी को मिलरहे नफरत भरे कमेंट्स: सुशांत की मौत के बाद विकी को सोशल मीडिया पर लगातार नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद विकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है ताकि कोई भी उनकी पोस्ट पर कोई कमेंट ना कर पाए। विकी यूं तो इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। उन्होंने अंतिम पोस्ट पिछले साल दिसंबर में की थी लेकिन लोग पुरानी पोस्ट पर ही विकी को भला-बुरा कहने लग गए। विकी जैन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूजर्स के कमेंट। एक यूजर ने लिखा, अंकिता को छोड़ दो। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप अंकिता को डिजर्व नहीं करते, उन्हें सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत डिजर्व करते थे। एक और यूजर ने लिखा, भाई आपने ही बीच में आकर उन दोनों(सुशांत-अंकिता) के रिश्ते में दरार डाल दी। वहीं, कुछ यूजर्स ने विकी को अंकिता का ख्याल रखने की भी सलाह दी क्योंकि सुशांत की मौत के बाद वह सदमे में हैं। सुशांत से ब्रेकअप के बाद विकी से जुड़ीं अंकिता: सुशांत और अंकिता 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके कुछ सालों बाद अंकिता की जिंदगी में मुंबई के बिजनेसमैन विकी जैन आए। अंकिता अक्सर विकी के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। खबरें थीं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ankita Lokhande's boyfriend Vicky Jain limits comments on Instagram after Sushant Singh Rajput's death https://ift.tt/3fe5tPc

तीन महीनों बाद काम पर लौटीं विद्या बालन, सेट पर स्टाफ और क्रू मेंबर्स ने बरती सावधानी लॉकडाउन से पहले ही सभी फिल्मों और एड फिल्म्स की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी। अब तीन महीनों बाद अनलॉक शुरू होते ही सभी स्टार्स दोबारा काम की तरफ लौट आएं हैं। अदा शर्मा, तापसी पन्नू, आयुष्मान खुराना के बाद अब विद्या बालन ने भी शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां हर क्रू मेंबर पूरी सावधानी के साथ शूटिंग करते नजर आ रहा है। विद्या ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शूटिंग की कुछ झलक साझा की हैं। इनमें जहां कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस की वैनिटी वेन की हैं वहीं कुछ शॉट देते हुए भी हैं। विद्या द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उनके बाल स्लो मोशल में उड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये शूटिंग एक ब्रांड के लिए की गई है। सेट पर मेकअप करवाती हुईं विद्या बालन। सेट और वैनिटी में मौजूद हर शख्स मास्क और पीपीई किट पहने हुए ही काम कर रहा है। वहींकई दिनों बाद दोबारा शूटिंग शुरू करने पर एक्ट्रेस भी काफी खुश नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो विद्या बालन जल्द ही गणित विशेषज्ञ शकुंतला देवी पर बनी बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था मगर मौजूदा स्थिती देखते हुए इसे अमेजन प्राइम पर 31 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Vidya Balan returned to work after three months, staff on set and crew members took precautions https://ift.tt/2ZKgkK0

जगदीप के निधन पर भावुक हुए धर्मेंद्र, उनके साथ काम करने पर शिल्पा शेट्टी ने खुद को भाग्यशाली बताया वेटरन कॉमेडियन जगदीप के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है और ज्यादातर स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने उनके निधन पर लिखा सद्मे के बाद सद्मा।रितेश देशमुख और शिल्पा शेट्टी ने भी भावुक मैसेज लिखते हुए उनके निधन पर दुख जताया और उनके परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त कीं। वेटरन एक्टर धर्मेंद देओल ने जगदीप को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'तुम भी चले गए... सद्मे के बाद सद्मा... जन्नत नसीब हो तुम्हें...' अपनी पोस्ट के साथउन्होंने एक फोटो भी शेयर किया था, हालांकि वो पेज बाद में डिलीट हो गया। जिससे वो दिखना बंद हो गया। रितेश ने लिखा- हमारे जीवन को खुशियों से भरने के लिए आपका धन्यवाद रितेश देशमुख ने लिखा, 'हमारे जीवन को हंसी और खुशी से समृद्ध करने के लिए जगदीप साहब आपका धन्यवाद। ये हमें जीवन भर पोषित करता रहेगा। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। परिजनों, दोस्तों और उनके लाखों प्रशंसकों (मेरे जैसे) के लिए गहरी संवेदनाएं।' एक अन्य ट्वीट में रितेश ने लिखा, 'सबसे प्रिय जावेद जाफरी, नवेद जाफरी और मीजान जाफरी आपको हुए नुकसान के लिए मैं बेहद दुखी हूं। इस मुश्किल घड़ी में भगवान आपको शक्ति दे। बड़ा सा हग।' ## शिल्पा शेट्टी ने खुद को भाग्यशाली बताया 'जगदीप जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। ये मेरा सौभाग्य था कि 'रिश्ते' में उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। क्या अद्भुत कॉमिक टाइमिंग, उनकी सहज शैली और इससे भी अधिक एक बेहतरीन इंसान थे। मीनाज जाफरी, जावेद जाफरी, नवेद जाफरी और पूरे परिवार के लिए हार्दिक संवेदना। इस कठिन समय से निपटने के लिए प्यार, प्रार्थना और शक्ति भेज रही हूं। #RIPजगदीप जी।' ## आशुतोष गोवारिकर ने उनका डॉयलॉग लिखकर श्रद्धांजलि दी नामी डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने लिखा, "पैसे? ऐसे कैसे पैसे मांग रहे हो।” शोले के #जगदीप जी की यह लाइन, उनकी बहुत सी लाइनों में से एक है, जिसका उपयोग मैं आज भी करता हूं, उनकी अनुपम शैली में! वे कॉमिक टाइमिंग और आवाज में उतार-चढ़ाव के राजा थे! RIP सर! जावेद-नवेद और परिवार के प्रति गहरी संवेदना!' ## संजय मिश्रा ने लिखा- ऐसे कैसे छोड़कर चले गए एक्टर संजय मिश्रा ने जगदीप को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'एक कॉमेडियन दूसरे कॉमेडियन से...जगदीप सर मैं आपकी वजह से जावेद जाफरी, नवेद जाफरी से प्यार करता हूं। जगदीप सर मैं आपकी वजह से ही कई फिल्मों को भी पसंद करता हूं। लेकिन मुझे पसंद नहीं...आप हमें ऐसे कैसे छोड़कर चले गए। सूरमा भोपाली। आपने अपना पूरा जीवन हिंदी सिनेमा को दे दिया। आप कामयाब रहे।' ## आयुष्मान खुराना ने भी श्रद्धांजलि ## भूमि पेडणेकर ने भी किया ट्वीट ## कार्तिक आर्यन ने भी दुख जताया ## बुधवार रात मुंबई में हुआ निधन वेटरन कॉमेडियन जगदीप का निधन बुधवार रात मुंबई के बांद्रा स्थित घर में रात करीब 8.30 बजे हुआ था, वे 81 वर्ष के थे। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। वे एक्टर जावेद और नावेद जाफरी के पिता थे। वे ढलती उम्र के कारण हुई बीमारियों से लंबे समय से परेशान चल रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर जगदीप 29 मार्च, 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में एक वकील के घर पैदा हुए थे। https://ift.tt/2ZQ1aTQ