Posts

भंसाली ने पुलिस को बताई 4 फिल्मों की कहानी, जो उन्होंने सुशांत को बीते 7 सालों के दौरान ऑफर की थी सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक चली इस पूछताछ के दौरान भंसाली ने बताया कि उन्होंने अपनी किसी फिल्म से सुशांत को ड्रॉप नहीं किया था और ना ही उन्हें रिप्लेस किया था। साथ ही भंसाली ने उन चार फिल्मों के बारे में भी काफी कुछ बताया, जिन्हें उन्होंने दिवंगत एक्टर को ऑफर किया था। पुलिस को दिए बयान में संजय लीला भंसाली ने कहा, 'मैंने सुशांत को जो चार फिल्में उन्होंने ऑफर की थीं, वो 'गोलियों की रासलीलारामलीला', 'बाजीराव-मस्तानी', 'रीड' (जो बनी नहीं)और 'पद्मावत' थीं।' सुशांत के पास नहीं थीं डेट्स उन्होंने बताया, 'रामलीला के वक्त सुशान्त सिंह राजपूत YRF (यशराज फिल्म्स) के कॉन्ट्रेक्ट में बंधे थे और 'पानी' फिल्म के लिए हो रहे वर्कशॉप में हिस्सा ले रहे थे। जिसकी चलते उन्होंने रामलीला को करने से मना कर दिया था।इसी तरह बाजीराव-मस्तानी, रीड, और पद्मावत (शाहिद कपूर के निभाए रोल) के लिए भी मैंने सुशांत को ही एप्रोच किया थालेकिन इन सभी फिल्मों की डेट भी उन्होंने पहले से पानी फिल्म के लिए दे रखी थीं।' 'पानी' को बताया सुशांत का ड्रीम प्रोजेक्ट भंसाली ने बताया, 'अपनी इन तीन फिल्मों के लिए मुझे जिस डेडिकेशन और समर्पण की जरूरत थी वो सुशांत नहीं दे सकते थे। क्योंकि 'पानी' उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसलिए वे पूरी तरह उसकी तैयारियों में लगे हुए थे।' भंसाली के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले सुशांत को गोलियों की रासलीला रामलीला फिल्म ऑफर की थी। 'किसी की सिफारिश पर चयन नहीं करता भंसाली के मुताबिक 'सुशांत सिंह राजपूत को रामलीला ऑफर करने से पहले इस रोल के लिए इमरान अब्बास से भी संपर्क किया गया था।इसके बाद भंसाली प्रोडक्शन ने सुशांत से बात कीलेकिन वो YRF के कॉन्ट्रेक्ट में थे और उनकी डेट्स पहले से ब्लॉक थीं।' 'फिर हमने रणवीर सिंह से संपर्क किया, जिनकी दो फिल्में बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिकी बहल रिलीज हो चुकी थीं। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग और रोमांटिक रोल की वजह से मैंने उन्हें कास्ट कर लिया।'भंसाली ने पुलिस से कहा 'मैंअपनीफिल्मों की कास्टिंग खुद तय करताहूं,लिहाजा इस बात का सवाल ही पैदा नहीं होता कि किसी के कहने पर या किसी की सिफारिश पर मैं किसी को कास्ट करूंगा।' 'रीड' के लिए भी सुशांत के पास डेट्स नहीं थीं आगे उन्होंने कहा, 'रीड मेरा एक प्रोजेक्ट था जो शुरू ही नहीं हो पाया। उसके पीछे की वजह कंटेंट और प्रोडक्शन को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं। इस फिल्म के लिए भी मैंने सुशांत को साल 2014 में एप्रोच किया था और बातचीत भी की थी लेकिन वहां भी बात नहीं बन सकी। उस फिल्म के लिए भी सुशांत के पास तारीख की समस्या थी।' भंसाली के मुताबिक सुशांत ने अपने चार साल यशराज की फिल्म 'पानी' के लिए दे दिए, जिसका निर्देशन शेखर कपूर करने वाले थे। पद्मावत में भी सुशांत को लेने की कोशिश की भंसाली ने कहा,'पद्मावत बनाते समय भी मैं शाहिद कपूर की जगह पर सुशांत को ही लेना चाहता था। लेकिन सुशांत ने फिल्म पानी की डेट का हवाला देकर इस फिल्म को करने से भी मना कर दिया था।' भंसाली के मुताबिक 'सुशांत ने अपने 4 साल केवल फिल्म 'पानी' को दिए और इस दौरान अपना वक्त किसी और को नहीं दिया।' भंसाली के मुताबिक फिल्म पद्मावत में शाहिद कपूर के निभाए रोल के लिए भी उन्होंने पहले सुशांत से संपर्क किया था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। किसी ने दबाव में सुशांत की जगह रणवीर कोनहीं लिया सुशांत की जगह रणवीर सिंह को फिल्मों में लेने के सवाल पर भंसाली ने पुलिस से कहा, 'ये आरोप निराधार हैं कि 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म बनाते समय या फिर 'बाजीराव-मस्तानी' को बनाते समय YRF टैलेंट डिवीजन की तरफ से किसी तरह का अड़ंगा डाला गया था या फिर ये कहा गया कि सुशांत की जगह रणवीर को ले लो। रणवीर सिंह को कास्ट करना मेरा फैसला था और YRF को किसी आर्टिस्ट को कास्ट करने के लिए कोई रॉयल्टी नहीं दी गई है।' भंसाली ने इससे इनकार किया कि बाजीराव-मस्तानी के वक्त यशराज फिल्म्स ने कोई अड़ंगा डाला था। संजय लीला भंसाली ने इसके लिए फिल्म को लेकर हुए कॉन्ट्रेक्ट की कॉपी भी मुम्बई पुलिस को मुहैया करवाई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today संजय लीला भंसाली के मुताबिक उन्होंने सुशांत को चार फिल्में ऑफर की थीं। लेकिन फिल्म पानी की तैयारियों में लगे रहने की वजह से उन्होंने एक भी फिल्म के लिए हां नहीं कहा। https://ift.tt/3iGprnE

दिल बेचारा का ट्रेलर देख इमोशनल हुईं सुष्मिता सेन, बोलीं- 'काश सुशांत को पर्सनली जानने का और उनके साथ काम करने का मौका मिला होता' बॉलीवुड के कई सेलेब्ससुशांत सिंह राजपूतकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर देखकर इमोशनल हो गए हैं। सुष्मिता सेन भी उन्हीं में से एक हैं। सुष्मिता ने ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत की याद में एक पोस्ट लिखी है। सुष्मिता ने लिखा, 'मैं पर्सनली सुशांत को नहीं जानती थी, केवल फिल्मों और कुछ इंटरव्यू में ही उन्हें देखा था। उनके अंदर ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कमाल की इमोशनल इंटेलीजेंस थी। मुझे लगता है, मैं अब उन्हें बेहतर तरीके से जानती हूं। इसका श्रेय उनके फैन्स को जाता है। सुशांत नेअपनी सरलता, प्यार, दया और अपनी बेहद सुंदर मुस्कान से अनगिनत लोगों के दिल कोछुआ। सुशांत के सभी फैन्स से कहना चाहूंगी कि वह धन्य हैं कि उन्हें आपका बेतहाशा प्यार मिला, न केवल एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर, बल्कि एक बेहतरीन इंसान के तौर पर भी।' सुष्मिता ने आगे लिखा,'काश सुशांत कोपर्सनली जानने का और उनके साथ काम करने का मौका मिला होता। काश हम यूनिवर्स के रहस्य साथ में जान पाते और शायद मैं ये भी जान पाती कि हम दोनों को नंबर 47 से इतना लगाव क्यों रहा। मुझे दिल बेचारा का ट्रेलर बेहद पसंद आया। सुशांत के परिवार, दोस्तों और उनके चाहने वालों को मेरा प्यार।' ट्रेलर में छा गए सुशांत: करीब ढाई मिनट के फिल्म के ट्रेलर में सुशांत छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसके जरिए वे फिल्म में कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाने और उनका दुख कम करने की कोशिश करते हैं। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर ने तोड़े रिकॉर्ड: दिल बेचारा का ट्रेलर सोमवार शाम 4 बजे यूट्यूब पर अपलोड हुआ था और शुरुआती 21 घंटों में उसे 5.5 मिलियन लाइक्स मिल गए। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुए एवेंजर्सः एंडगेम के ट्रेलर को अबतक 3.2 मिलियन लाइक्स मिल सके हैं, वहीं साल 2017 में आए एवेंजर्सः इंफिनिटी वॉर के ट्रेलर को अबतक 3.6 मिलियन लाइक्स मिले हैं। इस दौरान सुशांत की फिल्म के ट्रेलर को 25 मिलियन यानी करीब ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushmita Sen has penned an emotional note remembering Sushant Singh Rajput https://ift.tt/2ZNCUkW

अन्नू कपूर ने कबूली इंडस्ट्री में चल रहे पक्षपात की बात, कहा- 'उनके पास पैसा और पॉवर है' सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म, पक्षपात और कैंप चलाने जैसे कई मुद्दे लगातार उठ रहे हैं। कई सेलेब्स ने इसके खिलाफ आवाज उठाई वहीं कई ऐसे हैं जिन्होंने अपनी आपबीती शेयर की। अब इस मामलें में दिग्गज अभिनेता अन्नूकपूर ने भी अपने विचार सामने रखे हैं। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में हो रहे पक्षपात की बात भी कबूली है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अन्नूकपूर ने कहा, 'पक्षपात, हिपोक्रेसी और भ्रष्टाचार हमेशा से ही भारतीय समाज का अहम हिस्सा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी इस समाज की ही उपज है तो इसीलिए ये सब यहां भी है। इस इंडस्ट्री से सही और फेयर प्ले की उम्मीद करना मूर्खों के स्वर्ग में रहने जैसा है। उनके पास पैसाऔर पॉवर है तो या आप उनके इशारों में नाचते हैं या नहीं, कोई बहस नहीं है, कोई तर्क नहीं है'। अन्नूकपूर जल्द ही विद्युत जामवाल के साथ फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा कई फिल्में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएंगी। हाल ही में हॉटस्टार द्वारा एक लाइव सेशन में इन फिल्मों की अनाउंसमेंट की गई जिसमें इन फिल्मों के स्टार्स को बुलाया गया था। सेशन में विद्युत की फिल्म को खास तवज्जो नहीं दी गई जिसपर एक्टर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अन्नूने फैंस से की फिल्म देखने की अपील हाल ही में अन्नूकपूर ने इंडस्ट्री में 38 साल पूरे कर लिए हैं। इसके बाद एक्टर ने एक वीडियो के जरिए सभी फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने फैंस से अपनी फिल्म देखने की अपील भी की है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Anu Kapoor talks about the ongoing bias in the confession industry, saying- 'They have money and power' https://ift.tt/2Dc1DYE

पेटीएम फर्स्ट गेम्स फैंटेसी भविष्यिाणी: England vs West Indies पहला टेस्ट मैच

Hollywood: स्वाभाविक जिंदगी में वापस नहीं जाना चाहते हैं पॉल वेलर https://ift.tt/2ZJFwR4

Hollywood: स्वाभाविक जिंदगी में वापस नहीं जाना चाहते हैं पॉल वेलर Hollywood: स्वाभाविक जिंदगी में वापस नहीं जाना चाहते हैं पॉल वेलर

डिप्रेशन का खुलासा करने के बाद अब 'कसौटी' के पार्थ समथान ले सकते हैं करियर से ब्रेक, पर्सनल लाइफ से जुड़े विवादों से हैं परेशान हाल ही में टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता पार्थ समथान ने अपने डिप्रेशन का खुलासा किया था। अपनी एक पोस्ट में पार्थ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। वहीं अब अपने पोस्ट के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। साथ ही सुनने में आ रहा है कि पार्थ अब अपने शो 'कसौटी जिंदगी के' से भी दूरी बना सकते हैं। जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में पार्थ अपने करियर का एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। निजी जिन्दगी की कुछ बातें उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी रुकावट बन रही हैं: शो से जुड़े एक करीबी बताते हैं, "शो की शूटिंग शुरू हुए फिलहाल कुछ ही दिन हुए हैं हालांकि सेट पर पार्थ पहले जैसे ज्यादा उत्साहित नहीं रहते। कहीं-न-कहीं उनकी निजी जिन्दगी की कुछ बातें उनकी प्रोफेशनल लाइफ में भी रुकावट बन रही हैं। जब से प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने अपनी पोस्ट में पार्थ और उनके रिलेशनशिप के बारे जिक्र किया हैं तबसे पार्थ परेशान हैं। जाहिर हैं पार्थ कभी नहीं चाहते थे कि उनकी सेक्शुएलिटी की बात इस तरह कोई जगजाहिर करे। ऐसे माहौल में वे काम पर भी ज्यादा फोकस नहीं कर पा रहे हैं। अपनी निजी जिन्दगी पर फोकस करने के लिए वे शो से ब्रेक ले सकते हैं और ये बात उन्होंने चैनल तक पहुंचा दी है।" शो की स्टोरीलाइन में होगा बदलाव सूत्र आगे बताते हैं, "शो के मेकर्स ने मिस्टर बजाज की ग्रैंड एंट्री प्लान की हैं। आने वाले दिनों में, शो की स्टोरीलाइन पूरी तरह से प्रेरणा (एरिका फर्नांडेस) और ऋषभ बजाज (करण पटेल) पर फोकस होंगी। ऐसे में मेकर एकता कपूर भी पार्थ को इस शो से एक छोटा ब्रेक देने के लिए मंजूर हो सकती हैं।" इस बात की पुष्टि के लिए हमने पार्थ से संपर्क करने की कोशिश की, हालांकि उन्होंने इस मामले में कोई बात नहीं की। विकास गुप्ता ने पार्थ समथान को लेकर किया था खुलासा: पार्थ समथान और विकास गुप्ता की बात करें तो कुछ हफ्ते पहले विकास ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज के जरिए अपनी सेक्शुएलिटी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि वे बाइसेक्सुअल हैं और उन्हें इसपर गर्व हैं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया की वे पार्थ समथान और प्रियंक शर्मा के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों ने विकास को काफी ब्लैकमेल किया लेकिन अब वे नहीं सहेंगे। हालांकि पार्थ और प्रियंक की तरफ से अब तक विकास के इस पोस्ट पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं आए हैं। लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन में थे पार्थ कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर पार्थ समथान ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "मैं अपने दोस्तों, फैंस और उन सभी प्यार करने वालों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने एक पॉजिटिव और अच्छा इंसान बनने में मेरी मदद की। आप सभी का बहुत शुक्रिया।" उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हां, लॉकडाउन के दौरान डिप्रेशन और दुख के क्षणों का सामना करना पड़ा, लेकिन यही वो पल हैं जो हमें और मजबूत बनाते हैं और आगे बढ़ने में मदद करते हैं, ताकि एक दिन जब यह महामारी खत्म हो जाए तो हम फिर से इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हों।" Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today After revealing the depression, now parth samthan can take break from career, troubled by the controversies related to personal life https://ift.tt/2VTY3ZO

पुलिस ने सुशांत की बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए, एक्टर की एक्ट्रेस दोस्त से भी होगी पूछताछ सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने उस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं, जहां वे रहते थे। इन फुटेज की मदद से आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, पुलिस को एक्टर के घर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है। सुशांत की एक्ट्रेस दोस्त से हो सकती है पूछताछ केस में दूसरा बड़ा अपडेट है यह कि पुलिस सुशांत की एक एक्ट्रेस दोस्त को पूछताछ के लिए बुला सकती है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने सुशांत को लेकर छपी खबरों को लेकर कुछ पत्रकारों से पूछताछ की तो पता चला कि इनसे जुड़ी जानकारी एक एक्ट्रेस ने उन्हें दी थी। अभी तक एक्ट्रेस को पुलिस ने थाने नहीं बुलाया है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी ही इसका बयान दर्ज किया जा सकता है। एक्ट्रेस खुद को सुशांत का दोस्त बताती है। सुशांत के अंतिम संस्कार में भी इसे देखा गया था। पुलिस जानना चाहती है कि एक्ट्रेस ने पत्रकारों को जो जानकारी दी, उसके पीछे कोई खास मकसद तो नहीं छुपा था। अब तक 34 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं 14 जून को सुशांत मुंबई स्थित अपने घर में सीलिंग फैन से लटके पाए गए थे। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि अभिनेता की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने से ही हुई थी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मुंबई पुलिस पहले दिन से ही लगातार मामले की जांच कर रही है। अब तक 34 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें सुशांत का घरेलू स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य शामिल हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। कुछ और अधिकारियों से पूछताछ होगी। शानू को भी दोबारा पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है। फिल्मों में सुशांत को रणवीर सिंह से रिप्लेस करने के दावों पर सोमवार को फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से 3 घंटे पूछताछ हुई। सूत्रों की मानें तो इसमें उनसे 30 सवाल पूछे गए थे। भंसाली ने कहा कि सुशांत को उन्होंने रिप्लेस नहीं किया था, बल्कि वे खुद फिल्में छोड़कर गए थे। फिल्ममेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस कंगना रनोट से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। कंगना ने जहां खुलकर आरोप लगाया है कि सुशांत को बॉलीवुड का नेपोटिज्म ले डूबा तो वहीं, शेखर कपूर ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस 14 जून से अब तक 34 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। https://ift.tt/2ZHJtWt

दिल बेचारा के ट्रेलर ने मचाई धूम, एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों को पीछे छोड़ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला बना दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर ने जारी होने के कुछ घंटों बाद ही यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। ये ट्रेलर 24 घंटे से भी कम समय मेंसबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला ट्रेलर बन गया। उसने हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्सः एंडगेम और एवेंजर्सः इंफिनिटी वॉर के रिकॉर्ड को तोड़ा। दिल बेचारा का ट्रेलर सोमवार शाम 4 बजे यूट्यूब पर अपलोड हुआ था और शुरुआती 21 घंटों में उसे 5.5 मिलियन लाइक्स मिल गए। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुए एवेंजर्सः एंडगेम के ट्रेलर को अबतक 3.2 मिलियन लाइक्स मिल सकेहैं, वहीं साल 2017 में आए एवेंजर्सः इंफिनिटी वॉर के ट्रेलर को अबतक 3.6 मिलियन लाइक्स मिले हैं।इस दौरान सुशांत की फिल्म के ट्रेलर को 25 मिलियन यानी करीब ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। दिल बेचारा का ट्रेलर जारी होने के 21 घंटों के अंदर उसे 5.5 मिलियन लाइक्स मिल गए। दिल बेचारा से पहले तक सबसे ज्यादा लाइक्स पाने का रिकॉर्ड एवेंजर्स सीरीज की फिल्म इंफिनिटी वॉर के नाम पर था। ट्रेलर में छा गए सुशांत करीब ढाई मिनट के फिल्म के ट्रेलर में सुशांत छाए हुए हैं। ट्रेलर में उनके कई बेहतरीन डायलॉग्स हैं, जिसके जरिए वे फिल्म में कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस संजना सांघी को हंसाने और उनका दुख कम करने की कोशिश करते हैं। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 'कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं' ट्रेलर में सुशांत का पहला डायलॉग है, 'तुम्हारा नाम किस ने रखा.. किसी..' तब संजना बताती हैं कि 'मेरा नाम किजी है'। आगे संजना कहती हैं, 'तुम सेफ नहीं लगते, सीरियल किलर टाइप के लगते हो'। तो जवाब में सुशांत कहते हैं... 'मैं सीरियल किलर, तुम सीरियल किसर, क्या जोड़ी है।' सुशांत का एक अन्य डायलॉग है, 'एक था राजा एक थी रानी, दोनों मर गए खत्म कहानी... पर ये कहानी अधूरी है इसे पूरा वो राजा और रानी करते हैं।' इसके अलावा एक अन्य डायलॉग में वे कहते हैं, 'जनम कब लेना है और मरना कब है हम डिसाइड नहीं कर सकते, पर कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं। सेरी किजी बासु।' अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है फिल्म दिल बेचारा कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म है। पहले यह फिल्म किजी और मैनी नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर दिल बेचारा कर दिया गया। यह फिल्म साल 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर बेस्ड है, जिस पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। दो बार बदली फिल्म की रिलीज डेट मुकेश छाबड़ा निर्देशित यह फिल्म पहले 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। इस बीच कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित हुआ और सिनेमाहॉल बंद हो गए। इसलिए यह बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी। सुशांत की मौत के बाद फिल्म हो गई स्पेशल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। एक युवा, प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेता के इतनी कम उम्र में चले जाने से लोगों को भी बेहद दुख पहुंचा और सुशांत के लिए उनकी हमदर्दी काफी बढ़ गई। जिसके बाद लोग उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से करने लगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today दिल बेचारा के ट्रेलर ने एवेंजर्सः इंफिनिटी वॉर के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2017 में रिलीज हुए इस ट्रेलर को अबतक 3.6 मिलियन लाइक्स ही मिले हैं, जबकि दिल बेचारा को 24 घंटे से भी कम समय में 5.5 मिलियन लाइक्स मिल गए। https://ift.tt/3e1E29L

सरोज खान पर बायोपिक बनाने वाले हैं रेमो डिसूजा, मास्टरजी ने जिंदा रहते ही दे दी थी इजाजत बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान 3 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 80 के दशक से लेकर कलंक फिल्मतक सरोज ने कई दिग्गज हस्तियों को अपने इशारों पर नचाया था। अब उनके चले जाने के बाद एक्टर, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा उनकी प्रेरणादायककहानी को लोगों तक पहुंचाने वाले हैं। रेमो ने सरोज खान पर बायोपिक बनाने का फैसला किया है जिसकी बातचीत शुरू कर दी गई है। हाल ही में नव भारत टाइम्स की रिपोर्ट में सरोज खान की बेटी सुकैना ने बताया कि रेमो डिसूजा उनकी मां की बायोपिक बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। रेमो से पहले कुणाल कोहली भी उनसे फिल्म बनाने की अप्रोच कर चुके हैं। इतना ही नहीं डायरेक्टर बाबा यादव की पत्नी भी सरोज खान की कहानी पर एक बायोपिक बनाने की सोच रही हैं। रेमो से अपनी बायोपिक बनवाना चाहती थीं सरोज फिल्म कलंक की शूटिंग के दौरान रेमो की बात सरोज जी से हुई थी। सरोज जी चाहती थीं कि रेमो ही उनकी बायोपिक बनाएं क्योंकि वो दोनों ही जीरो से हीरो बने हैं। ऐसे में सरोज का मानना था कि रेमो उन्हें बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। रेमो डिसूजा का ड्रीम प्रोजेक्ट एक इंटरव्यू के दौरान रेमो ने बताया था कि 'तबाह हो गए' सॉन्ग के समय दोनों ने काफी समय साथ बिताया था। रेमो को हमेशा से ही सरोज जी की कहानी प्रेरणादायक लगती थी। जब रेमो ने अपनी ऑफिस में सरोज जी से उनकी बायोपिक बनाने का पूछा तो उन्होंने खुश होते हुए कहा, 'बिल्कुल, बोल कब बनाएगा, जल्दी बना दे'। तब से लेकर आजतक रेमो ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी मगर उन्होंने बताया कि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Remo D'Souza to make a biopic on Saroj Khan, choreographer gave him permission for his dream project while she was alive https://ift.tt/2Z37esN

अफवाहों और ब्लेम गेम भड़कीं रवीना टंडन, बोलीं- आप किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते, फिल्म इंडस्ट्री को भी नहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन सप्ताह बीत चुके हैं। पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो चुका है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि, लोग अब भी यह मानने को तैयार नहीं हैं। सुशांत के फैन्स, दोस्त और फैमिली मेंबर्स का मानना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई थी। अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर जारी अफवाहों, ब्लेम गेम और विषाक्तता पर नाराजगी जाहिर की है। इसे सनसनीखेज बनाना बंद कीजिए: रवीना रवीना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, "अब इसे सनसनीखेज बनाना बंद कीजिए। आप किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। फिल्म इंडस्ट्री को भी नहीं। यह मारा-मारी, लिंच मॉब बन चुका है, जो कि गलत है। लोगों को तर्क संगत सोचना होगा। यह उस इंसान के लिए बहुत बड़ा काम होगा, जो दुनिया से जा चुका है।" 'लोग आपकी असफलता के लिए प्लानिंग करते हैं' रवीना बॉलीवुड में कैम्पबाजी और मीन गर्ल गैंग की मौजूदगी से इनकार नहीं करतीं। वे कहती हैं, "मैं इस बात से सहमत हूं कि यहां राजनीति है और यह भी मानती हूं कि खराब लोग भी हैं। यह मैंने अपने ट्वीट में भी लिखा था। यहां ऐसे घटिया लोग हैं, जो आपकी असफलता के लिए प्लानिंग करते हैं। मैं इससे गुजरी हूं।" वह ट्वीट, जो रवीना ने सुशांत के सुसाइड के बाद किया था और माना था कि फिल्म इंडस्ट्री ने नेपोटिज्म मौजूद है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "ये वो लोग हैं, जो आपको गिराने के लिए फिल्मों से निकाल देते हैं। यह क्लासरूम पॉलिटिक्स की तरह है। वे घटिया खेल खेलते हैं। लेकिन इस तरह के लोग हर इंडस्ट्री में हैं। हम हाई प्रोफाइल ग्लैमरस जॉब कर रहे हैं और यहां गला काट प्रतिस्पर्धा है। इसलिए यह हाईलाइट हो जाता है।" व्हाट्सऐप पर वायरल मैसेज पर रवीना का तर्क रवीना व्हाट्सऐप पर वायरल उस पोस्ट को देखकर भी हैरान हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि करन जौहर ने जानबूझकर सुशांत के लिए एक खराब फिल्म बनाई, ताकि उनका करियर बर्बाद हो जाए। वे कहती हैं, "आखिर क्यों एक प्रोड्यूसर किसी एक्टर को करोड़ों रुपए देकर अपनी फिल्म में साइन करेगा और फिर एक बेकार फिल्म पर करोड़ों रुपए खर्च करने की रिस्क लेगा? क्यों कोई जानबूझकर अपनी फिल्म के साथ छेड़छाड़ करने के लिए इतना पैसा, समय और मैकेनिज्म लगाएगा?" रवीना ने आपबीती भी सुनाई रवीना ने इस दौरान यह खुलासा भी किया कि कैसे उन्हें रातोंरात एक फिल्म से निकाल दिया गया था। वे कहती हैं, "मैं फिल्म डिजाइनर के साथ शाम को होने वाली मुहूर्त पार्टी के लिए फिटिंग (ड्रेस) करा रही थी। शाम 4 बजे फोन आता है कि मुझे फिल्म से निकाला जा रहा है और मुझे साइनिंग अमाउंट लौटाना होगा। क्योंकि हीरो की गर्लफ्रेंड को मैं पसंद थी थी।" कपूर परिवार भी हुआ राजनीति का शिकार रवीना ने शशि कपूर के एक इंटरव्यू का हवाला दिया, जिन्होंने उन्हें उस सिचुएशन से निकलने में मदद की थी। वे कहती हैं, "इंटरव्यू में उन्होंने (शशि) कहा था कि पार्टी में आने के बाद मुझे अहसास हुआ कि हीरो कोई और है और उन्होंने मुझे इस बारे में इन्फॉर्म तक नहीं किया। तो भाई-भातीजबाद के इन झूठे दावों का क्या हुआ? जबकि महान राजकपूर का परिवार भी इस राजनीति से नहीं बच सका?" रवीना ने यह भी बताया कि आखिर कैसे उन्हें शशि कपूर का इंटरव्यू इतने अच्छे से याद है? वे कहती हैं, "क्योंकि जब मेरे साथ यह सब हो रहा था, तब मैं इन लोगों से प्रेरणा ले रही थी। उन्होंने भी इस तरह की चीजों का सामना किया है। मैंने इसका इस्तेमाल खुद को सांत्वना देने के लिए किया।" इंडस्ट्री से निकाले जाने का डर सबको होता है रवीना शांत से तब दो बार मिली थीं, जब वे रियलिटी शो पर अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उनकी मानें तो सुशांत की तरह फिल्म इंडस्ट्री से निकाले जाने का डर हर एक्टर की सच्चाई है। वे कहती हैं, "यहां तक कि टॉप मोस्ट स्टार्स या टॉप मोस्ट प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स के भाई या बेटे भी इस डर के साथ जीते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो सभी स्टार किड्स आज सुपरस्टार होते।" इनसाइडर्स बनाम आउटसाइडर्स की बहस पर सुशांत की मौत के बाद से इनसाइडर्स बनाम आउटसाइडर्स की बहस जारी है। इस पर रवीना ध्यान दिलाती हैं कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह ने बिना किसी गॉडफादर या इंडस्ट्री से कनेक्शन के पहचान बनाई। वे अपना उदाहरण भी देती हैं। रवीना कहती हैं- मेरे पापा फिल्ममेकर थे। इसलिए मुझे इनसाइडर होना चाहिए? लेकिन उन्होंने कभी मुझे लॉन्च नहीं किया और न ही मेरी फिल्मों में पैसा लगाया। मुझे एक पिज्जा शॉप पर डिस्कवर किया गया था। इससे पहले मैं विज्ञापन कर रही थी और किसी ने मुझे रवि टंडन की बेटी होने की वजह से ऐड नहीं दिए थे। मुझे कास्टिंग स्काउट ने बुलाया था। बाद में उन्हें पता चला कि मैं रवि टंडन की बेटी हूं। लेकिन आज भी मुझे सोशल मीडिया पर यह कहकर गाली दी जाती है कि तुम खुद भी नेपोटिज्म की रिजल्ट हो। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today रवीना टंडन ने अपने इस इंटरव्यू में यह माना है कि इंडस्ट्री में घटिया लोग हैं, जो आपकी असफलता के लिए प्लानिंग करते हैं। https://ift.tt/3e1ts2x