Posts
आज सामने आएगा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर, ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #DilBecharaTrailer दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर आज (6 जुलाई) को रिलीज होगा। सुशांत की आखिरी फिल्म होने की वजह से ये फिल्म दर्शकों के लिए बेहद खास हो गई है, और इसी वजह से वे बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और सभी तरह के दर्शकों (सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स) के लिए उपलब्ध रहेगी। 'दिल बेचारा' कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा की पहली फिल्म है। पहले यह फिल्म 'कीजी और मैनी' नाम से बनाई जा रही थी, लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर 'दिल बेचारा' कर दिया गया। यह फिल्म साल 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर बेस्ड है, जिस पर 2014 में हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। दो बार बदली फिल्म की रिलीज डेट मुकेश छाबड़ा निर्देशित यह फिल्म पहले 29 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। इस बीच कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित हुआ और सिनेमाहॉल बंद हो गए। इसलिए यह बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी। सुशांत की मौत के बाद फिल्म हो गई स्पेशल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। एक युवा, प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेता के इतनी कम उम्र में चले जाने से लोगों को भी बेहद दुख पहुंचा और सुशांत के लिए उनकी हमदर्दी काफी बढ़ गई। जिसके बाद लोग उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से करने लगे। ओटीटी रिलीज को लेकर विरोध भी हुआ 25 जून को फिल्म के मेकर्स ने जब इसके डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की तो सुशांत के परिवार समेत आम लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। सुशांत के परिवार ने कहा था कि, 'हम फिल्म के निर्माताओं के फैसले का विरोध करते हैं। सिनेमा हॉल में रिलीज का अलग महत्व है। पता चलता है कि फिल्म कितने लोगों ने देखी? क्या रिकॉर्ड कायम किया? डिजिटल पर तो ये सब पता भी नहीं चलता है।' संजना ने की थी विरोध ना करने की अपील डिजिटल प्रीमियर को लेकर फैंस का गुस्सा देखने के बाद फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर एक वॉइस मैसेज शेयर करते हुए ऐसा नहीं करने की अपील की थी। संजना ने कहा था, 'फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए ही बनी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो सका।' संजना ने कहा, 'फिल्म को लेकर स्क्रीन का आकार मत देखिए, इसके बजाय दिल के आकार को जितना चाहें बड़ा बना सकते हैं, जितना चाहें प्यार और गर्व से भर सकते हैं।' बेसब्री से हो रहाट्रेलर काइंतजार फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले सोमवार को ट्विटर पर #DilBecharaTrailer ट्रेंड करता रहा। सुशांत के फैन्स का कहना था कि वे इसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला और सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्रेलर बनाकर रहेंगे। इसके लिए उन्होंने तरह-तरह के मीम्स भी शेयर किए। ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## ## Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Dil Bechara Trailer Release Sushant Singh Rajpoot Film Sanjana Sanghi https://ift.tt/38tuumO
- Get link
- X
- Other Apps
भारत-चीन के गलवान घाटी में तनाव के बीच आमिर खान लद्दाख में नहीं करेंगे 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, कारगिल में शुरू होगा अगला शेड्यूल! भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में चल रहे तनाव का असर आमिर खान की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पर भी पड़ा है। आमिर ने फिल्म की लद्दाख में होने वाली शूटिंग को रद्द कर दिया है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर ने डायरेक्टर अद्वैत चंदन और प्रोडक्शन हाउस से बातचीत के बाद लद्दाख में शूटिंग न करने का फैसला लिया है। लद्दाख में होने वाली शूटिंग को अब कारगिल में किए जाने की संभावना है। सूत्र के मुताबिक, मौजूदा हालात में लद्दाख में शूटिंग की संभावना नहीं दिखती। ऐसे में आमिर, अद्वैत और प्रोडक्शन हाउस शूटिंग को कारगिल में शिफ्ट करने पर विचार कर रहे हैं। फाइनल कॉल कुछ हफ्तों में ले लिया जाएगा। कोरोना से भी डरे हैं आमिर: सूत्र ने आगे कहा, ‘कुछ दिनों पहले ही आमिर के स्टाफ मेंबर्स भी कोरोना के चपेट में आ गए थे जिसके बाद आमिर और ज्यादा डरे हुए हैं। वह कास्ट और क्रू के लिए कोविड-19 का कोई खतरा मोल लेना नहीं चाहते इसलिए वह सोच-समझकर ही दोबारा शूटिंग शुरू करने के पक्ष में हैं।’ सूत्र की मानें तो आमिर का कहना है कि जिन देशों ने कोरोना का एक दौर बीत जाने पर उसे हल्के में लेना शुरू किया तो वहां दोबारा इस वायरस ने पैर-पसार कर काफी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। ऐसे में वह शूटिंग में जल्दबाजी कर कोई रिस्क उठाने के पक्ष में नहीं है। लॉकडाउन के कारण अटकी थी शूटिंग: फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही थी लेकिन मार्च में लॉकडाउन के कारण इसे रोक देना पड़ा।फिल्म में आमिर के अलावा करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक: 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में मुख्य पात्र फॉरेस्ट का दिमाग कम काम करता है। फिर भी वह सफलता प्राप्त करता है और फेमस हो जाता है। लेकिन उसका सच्चा प्यार उसे छोड़ कर चला जाता है। फिल्म को ऑस्कर में एक दर्जन नॉमिनेशन मिले और इसने छह अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। टॉम हैंक्स को इसके लिए लगातार दूसरा बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। फिल्म लेखक विन्सटन ग्रूम के 1986 में आए नॉवेल पर बेस्ड थी। हिंदी रीमेक में आमिर टॉम हैंक्स वाला किरदार निभाएंगे। आमिर की आखिरी फिल्म 2018 में आई थी: आमिर खान आखिरी बार यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में नजर आए थे। विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका थीं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aamir Khan cancels Ladakh schedule of Laal Singh Chaddha post India & China clash, may shift shoot to Kargil https://ift.tt/38uJdOt
- Get link
- X
- Other Apps
सुशांत पर खुलकर बोलीं संजना, बताया- सेट पर किस तरह की बातें करते थे दोनों, उनके साथ बिताए पलों को याद किया दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में उनके अपोजिट 'रॉकस्टार' फेम संजना सांघी नजर आएंगी। संजना ही वो इंसान हैं जिन्होंने इस फिल्म के सेट पर सुशांत के साथ सबसे ज्यादा वक्त गुजारा और एक दोस्त होने के नाते उनकासपोर्ट भी किया। दैनिक भास्कर के साथ हुई खास बातचीत में संजना ने उनके साथ बिताए खास पलों को याद किया, साथ ही कहा कि वे उन्हेंहमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी। संजना के मुताबिक हम दोनों की बहुत सी बातें एक जैसी थीं। सेट पर पहले ही दिन दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। सुशान्त वैसे तो कम बोलते थे लेकिन मुझसे उनकी दोस्ती झटपट हो गई थी। सुशांत की ही तरह संजना भी अपने कॉलेज की टॉपर रह चुकी हैं। सुशांत ने फिजिक्स में टॉप किया था, तो वही संजना पॉलिटिकल साइंस की टॉपर रह चुकी हैं। सेट पर दोनों अपने-अपने किताबी ज्ञान पर घंटो बातें करते थे। संजना बोलीं- वे हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे सुशान्त की ही तरह संजना को भी किताबें पढ़ने का काफी शौक है। संजना कहती हैं कि सुशांत हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे और कहते थे कि 'तुम जिंदगी बहुत आगे जाओगी'। संजना ने कहा कि 'हम दोनों ने ही 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' फिल्म देखी हुई थी और किताब भी पढ़ रखी थी। इसी वजह से अपने-अपने कैरेक्टर को जीना हमारे लिए बहुत ही आसान और रोमांचक था।' हमारी स्क्रिप्ट फटे हुए नॉवेल की तरह थी फिल्म से जुड़े एक वाक्ये के बारे में संजना ने बताया कि कैसे वो और सुशांत इस फिल्म की स्क्रिप्ट को पढ़ते थे। संजना ने कहा, 'हम दोनों पढ़ाकू स्क्रिप्ट को शुरू से अंत तक एक-एक करके पढ़ते थे। हमारी स्क्रिप्ट ऐसी दिखती थी मानो सालों पुरानी फटी हुई नॉवेल हो, जिसमें पोस्ट के निशान के थे। मैं बहुत नर्वस रहती थी। लेकिन मुकेश के कहने के बाद हम सब सहज हो जाते थे।' सुशांत की तरह मैं भी खाने की शौकीन हूं संजना बताती हैं कि सुशांत भी उन्हीं की तरह खाने के बड़े शौकीन थे। लंच के टाइम पर पूरी टेबल खाने से भर जाती थी, लेकिन हम तीनों को खाना फर्श पर बैठकर ही खाने में अच्छा लगता था। संजना कहती हैं, 'सुशांत खाते वक्त अक्सर ये कहकर मेरा मजाक उड़ाया करते थे कि मैं कितना ज्यादा खा सकती हूं'। शिक्षा और सिनेमा के लिए सुशांत की कही बातें अनमोल संजना ने बताया कि एक बार खाने के दौरान ही मेरे पापा का मैसेज आया कि मैंने पॉलिटिकल साइंस में गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह खबर सुनते ही सुशांत और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा काफी खुश हो गए थे और उन्होंने मुझे ढेर सारी बधाइयां दी थीं। वो कहती हैं कि 'शिक्षा और सिनेमा के लिए सुशांत की कही बातें अनमोल हैं, जिसे मैंने संभाल कर रखा है'। सुशान्त की जिंदादिली और खुशमिजाज को संजना ने बहुत ही करीबी से देखा है, लेकि उनके इस तरह चले जाने से वे खुद भी हैरान हैं। 24 जुलाई को स्ट्रीम होगी 'दिल बेचारा' 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म निर्देशक बने मुकेश छाबड़ा की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म के सभी सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध रहेगी। इसका मतलब ये हुआ कि इसे देखने के लिए यूजर्स को सिर्फ डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप डाउनलोड करना होगा और वे बिना किसी शुल्क के इस फिल्म को देख सकेंगे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी अभिनीत फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। https://ift.tt/2NUQRrU
- Get link
- X
- Other Apps
क्या फैन ने खरीदा सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर तारा, खबर वायरल होते ही खुद फैन ने बताई सच्चाई सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को 22 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी वे उनके चाहने वालों की यादों में जिंदा हैं। लोग उन्हें अपने-अपने तरीक से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुशांत की एक फैन ने उनके नाम पर तारा खरीदा है। जबकि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है। कहां से आई तारा खरीदने की खबर यूएस बेस्ड रक्षा नाम की फैन ने ट्विटर पर 29 जून को स्टार रजिस्ट्री का एक सर्टिफिकेट साझा किया था। इसके कैप्शन में लिखा था, "सुशांत को हमेशा से तारों का शौक था। इसलिए मुझे एक तारे को उनका नाम देना एकदम सही लगा। मुझे हमेशा गर्व होगा कि मैंने ऐसी खूबसूरत और गंभीर आत्मा को देखा। आप हमेशा सबसे तेज चमकते रहें।" वह ट्वीट, जो फैन ने 29 जून को किया था। 6 जुलाई को वायरल हुआ ट्वीट 6 जुलाई को रक्षा का ट्वीट वायरल हुआ और कई मीडिया रिपोर्ट्स ने डिस्क्लेमर के साथ दावा कर दिया कि फैन ने सुशांत के नाम पर तारा खरीदकर एक्टर को ट्रिब्यूट दिया है। इस दावे के पीछे की असली वजह स्टार रजिस्ट्री का वह सर्टिफिकेट है, जो फैन ने साझा किया था। वह दावा, जो रिपोर्ट्स में किया गया। सर्टिफिकेट के मुताबिक, जो तारा खरादा गया, उसकी स्थिति RA22.221 है। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में स्पष्ट रूप से लिखा गया है, "सुशांत सिंह राजपूत का नाम स्थायी रूप से रजिस्ट्री वॉल्ट में दर्ज कर लिया गया है और इसके सभी अधिकारों और विशेषाधिकारों को स्टार रजिस्टर के साथ कॉपीराइट किया गया है।" फैन ने स्टार रजिस्ट्री का यह सर्टिफिकेट साझा किया था। फिर फैन ने खुद बताई सच्चाई जब ट्वीट वायरल हुआ तो फैन ने मामले पर सफाई दी और खंडन किया कि उन्होंने कोई तारा नहीं खरीदा है। फैन ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैंने कोई तारा नहीं खरीदा है। क्योंकि यह ऐसी संपत्ति नहीं है, जिसे खरीदा जा सके। हालांकि, मेरा मानना है कि वेबसाइट के कहे अनुसार, मैं उनके नाम पर इसका नाम रखने में सक्षम थी। मैं सभी का आभार मानती हूं। यह अपना प्यार दिखाने का मेरा एक तरीका भर था।" फैन का स्पष्टीकरण। और अंत में क्यों सच लगी तारा खरीदने वाली बात? दरअसल सुशांत को अंतरिक्ष, चांद-तारे, और गैलेक्सी देखने का बहुत शौक था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने चांद पर एक टुकड़ा भी खरीदा था, जिसे वे अपने बड़े से टेलिस्कोप से देखा करते थे। सुशांत के पिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि चांद पर अपने टुकड़े को देखने के लिए सुशांत ने 55 लाख का टेलिस्कोप खरीदा था, जो उनके घर के लिविंग रूम में रखा रहता था। शायद यही वजह है कि लोगों को फैन के तारा खरीदने वाली बात सही लगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sushant Singh Rajput fan purchase a star in space and names it after the late actor? Know the truth behind viral news https://ift.tt/3ixDoEp
- Get link
- X
- Other Apps
आज संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी मुंबई पुलिस, दो फिल्मों में सुशांत को रणवीर सिंह से रिप्लेस करने के लग रहे आरोप सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में आज मुंबई पुलिस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी। सूत्रों की मानें तो इसके लिए भंसाली सुबह करीब 11 बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचेंगे। भंसाली उन आठ लोगों में से एक हैं, जिनके खिलाफ बिहार में सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है। भंसाली से पूछताछ की वजह रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' सुशांत को ऑफर की थी। लेकिन बाद में उन्हें रणवीर सिंह से रिप्लेस कर दिया गया। कहा जा रहा है कि ऐसा ही कुछ उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' के वक्त भी किया था। 'बाजीराव मस्तानी' के लिए भी पहले सुशांत को अप्रोच किया गया और बाद में उन्हें हटाकर रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस भंसाली से इन दोनों फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी। इन 8 लोगों के खिलाफ है बिहार में केस दर्ज वकील सुधीर कुमार ओझा ने संजय लीला भंसाली के अलावा करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजान के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज कराया है। ओझा का आरोप है कि ये लोग इरादतन सुशांत की फिल्में रिलीज नहीं होने देते थे। फिल्म से जुड़े अवॉर्ड फंक्शन और दूसरे कार्यक्रमों में सुशांत को नहीं बुलाते थे।उन्हें साइडलाइन करके रखते थे, जिससे हताश और निराश होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। ओझा के मुताबिक, आरोप साबित होते हैं तो सभी को 10 साल तक की जेल हो सकती है। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट में उनके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। लेकिन पुलिस की जांच अभी जारी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने आखिर सुसाइड का कदम क्यों उठाया। अब तक 30 से ज्यादा लोगों से हो चुकी पूछताछ 14 जून को सुशांत के सुसाइड के बाद से अब तक मामले में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इनमें उनका हाउस स्टाफ, मैनेजर, पीआर टीम, एक्स मैनेजर, दोस्त, गर्लफ्रेंड, को-स्टार और परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। यशराज फिल्म्स के कुछ पूर्व अधिकारी और कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा भी बयान दर्ज करा चुके हैं। कुछ और अधिकारियों से पूछताछ होगी। शानू शर्मा को भी दोबारा पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है। इनके अलावा फिल्ममेकर शेखर कपूर और एक्ट्रेस कंगना रनोट से भी पुलिस पूछताछ कर सकती है। कंगना ने जहां खुलकर आरोप लगाया है कि सुशांत को बॉलीवुड का नेपोटिज्म ले डूबा तो वहीं, शेखर कपूर ने भी ऐसे ही संकेत दिए थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में बिहार में जिन 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हैं, उनमें संजय लीला भंसाली भी शामिल हैं। https://ift.tt/3f1a7QA
- Get link
- X
- Other Apps
क्रिकेट: BCCI अब नहीं करेगा ICC के टी-20 वर्ल्ड कप पर फैसले का इंतजार, शुरू की इसी साल IPL-13 कराने की तैयारियां
- Get link
- X
- Other Apps
बयान: गांगुली ने कहा, इस दौर में खेल रहा होता तो टी-20 की जरूरतों के हिसाब से अपने खेल में बदलाव करना पसंद करता
- Get link
- X
- Other Apps
रूट का न होना हमारे लिए फायदे की बात : रोच
- Get link
- X
- Other Apps
सीएबी ने सीनियर महिला टीम के लिए किया नए कोचिंग स्टाफ का ऐलान
- Get link
- X
- Other Apps
स्टोक्स इंग्लैंड टीम में पहले से ही बड़े लीडर हैं : क्रॉले
- Get link
- X
- Other Apps
BCCI सचिव शाह ने शेयर की मोटेरा स्टेडियम की फोटो
- Get link
- X
- Other Apps