Posts

स्टोक्स की मानसिकता कोहली जैसी : हुसैन

इंग्लैंड का दौरा हमारे लिए एशेज जैसा : रोच

खुलासा: लतीफ ने कहा, शायद अजहरुद्दीन की वजह से यूनुस ने फ्लावर के गर्दन पर चाकू रखा था

गुरु पूर्णिमा पर सचिन ने 3 लोगों को किया याद

नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल के बाद टीम आवेश में आ गई थी : गांगुली

फिल्मकार कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास और ओनिर ने 'माई मेलबर्न' नामक फिल्म के लिए हाथ मिलाया, IFFM 2021 में होगा प्रीमियर इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) ने घोषणा की कि भारत के चार फिल्म निर्माता कबीर खान, रीमा दास, ओनिर और इम्तियाजज अली विक्टोरियन फिल्म निर्माण टीमों के साथ काम करेंगे। वो जात, विकलांगता, लैंगिकता और लिंग के विषयों पर शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग करेंगे। चारों शॉर्ट फिल्में 'माय मेलबोर्न' नामक एक फिल्म में दिखेंगी। इसेअंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में भेजने से पहले इसका प्रीमियर IFFM 2021 मेंहोगा। चयनित चार टीमों में से प्रत्येक को रचनात्मकता, मौलिकता और शुद्ध कहानी कहने के लिए मूल स्क्रिप्ट बनाने के लिए एक बजट सौंपा जाएगा। कबीर खान, इम्तियाज अली, रीमा दास और ओनिर चुनिंदा कहानियों का विकास करेंगे और जूम वीडियो कॉलिंग एप्प के माध्यम से टीमों के साथ प्री-प्रोडक्शन की देखरेख करेंगे। एक बार यात्रा प्रतिबंध हटा दिए जाने के बाद, चार फिल्म निर्माता फिल्मों की शूटिंग के लिए मेलबर्न की यात्रा करेंगे। इस पहल के लिए IFFM ने ब्लैक मैजिक डिजाइन के साथ भागीदारी की है। IFFM फेस्टिवल के निर्देशक मितु भौमिक लैंगे ने कहा, "यह रोमांचक पहल विक्टोरियन सिनेमा प्रेमियों को दुनिया के कुछ बेहतरीन फिल्म निर्माताओं और निर्दर्शक के साथ काम करने और उनके साथ संबंध विकसित करने के लिए सुनहरा मौका है। मैं खुश और रोमांचित हूं कि IFFM ने इन चार मुकामी नाम को वर्कशॉप और शॉर्ट फिल्म को बनाने के लिए रजामंद किया हैं जो भारत में स्वतंत्र सिनेमा की सबसे विविध आवाजें है। रीमा दास ने कहा, "यह निमंत्रण प्राप्त करना एक सम्मान की बात है।" फिल्म निर्माताओं के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ के चश्मे से अपने आसपास की दुनिया की जांच करें। शार्ट फिल्म हमें प्रामाणिक जीवित कहानियों में लाने की अनुमति देगी जो अक्सर लोकप्रिय संस्कृति में खो जाती हैं। ” कबीर खान कहते हैं, “हमारी विविधता का उत्सव एक संवाद है जिसे वर्तमान समय में बढ़ावा दिया जाना चाहिए। महामारी के बाद की दुनिया में, एक समुदाय में एक दूसरे के साथ होना सबसे महत्वपूर्ण रास्ता होना चाहिए। वायरस ने हमें हर चीज की निरर्थकता दिखाई है। मैं IFFM द्वारा प्रस्तुत अवसर पर उत्साहित हूं और अनुभव की प्रतीक्षा कर रहा हूं।” इम्तियाज अली कहते हैं, “पिछले कुछ महीने हम सभी के लिए जीवन के सबक हैं। मैं बिलकुल नए लोगो से मिलने के लिए और उनके जीवन की कहानियों को समझने के लिए उत्सुक हूं। ” ओनिर ने कहा, "मेरा मानना है कि एक फिल्म निर्माता की भूमिका एक संवाद को गति प्रदान करने के लिए है। मैं इस अवसर के लिए खुश हूं और आशा करता हूं कि यह सही दिशा में एक कदम है।” Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Filmmakers Kabir Khan, Imtiaz Ali, Reema Das and Onir join hands for a film titled 'My Melbourne', to premiere at IFFM 2021 https://ift.tt/2VPKF91

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर फैन्स ने स्कूलों में बांटे कम्प्यूटर, हर साल इस खास दिन जरुरतमंद लोगों की करते हैं मदद रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनका फैन क्लब अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों की शिक्षा में मदद करने वाली एक स्कूल को कंप्यूटर डोनेट कर रहा है। यह क्लब 2015 से एक्टिव है और इसके सदस्य अपने फेवरेट स्टार के नाम पर वालंटरी कार्य करने के लिए खुद को समर्पित कर चुके हैं। हर साल वे रणवीर के जन्मदिन पर कुछ न कुछ करते हैं। हाल ही में उन्होंने ‘रणवीर ग्राम प्रोग्राम’ के नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके चलते वे इंदौर मध्यप्रदेश के पास सिकंदरी गांव में कम्प्यूटर बांटेंग। रणवीरियन अथर्व खेंडेकर बताते हैं, “जैसा कि आप जानते हैं, रणवीर का फैन क्लब अंडरप्रिविलेज्ड लोगों और बच्चों की मदद करने के लिए उपलब्ध रहता है। इस बार हम उन ग्रामीण बच्चों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं जो हाई क्लास एज्यूकेशन को एफोर्ड करने का सामर्थ्य नहीं रखते। कइयों के लिए तो बेसिक एज्यूकेशन भी एक सपना ही है। ‘रणवीर का फैन क्लब’ के प्राउड मेम्बर होने के नाते हम इन फरिश्तों को बेसिक कंप्यूटर सिस्टम और कुछ इनडोर गेम उपलब्ध कराने की योजना बना रहे हैं। कल्पना कीजिए कि कंप्यूटर मिलने पर अपने स्कूल जाने को लेकर इन बच्चों की उमंग और उत्सुकता कैसी होगी।” ये कंप्यूटर पांचवीं तक शिक्षा देने वाली एक स्कूल को दिए जाएंगे। यह मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित सिकंदरी गांव का स्कूल है। अथर्व आगे कहते हैं, “इस प्रोजेक्ट का कुल बजट 30,000 रुपए है, जिसमें से 15,000 रुपए 2 बेसिक कंप्यूटरों के लिए, 10,000 रुपए स्कूल की दीवारों का रंगरोगन करने के लिए तथा 5,000 रुपए बच्चों को इनडोर गेम्स दिलाने में खर्च किए जाएंगे। हर साल करते हैं जरुतमंद लोगों की मदद पिछले साल इस फैन क्लब ने अकोली नामक एक छोटे से गांव में रोशनी की व्यवस्था की थी, जहां उन्होंने पांच सोलर स्ट्रीट लाइट और हर घर में हाउस लाइट लगाईं। ग्रामवासी सालों से केरोसिन लैम्प का उपयोग कर रहे थे और बिजली का खर्च नहीं उठा पा रहे थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Fans distributed computers in schools on Ranvir Singh's birthday, helping people in need on this special day every year https://ift.tt/3iIbDcC

15 पुशअप्स के साथ मनाया मिलिंद सोमन की मां ऊषा ने 81वां बर्थडे, सेलेब्स ने कहा- ये सबसे ज्यादा प्रेरक है एक्टर मॉडल मिलिंद सोमनकी मां ऊषा ने 3 जुलाई को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी फिटनेस गोल्स वाली थी। ऊषा ने 15 पुशअप्स किए। जिसका वीडियो बनाकर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस हैल्दी ट्रीट के बाद उन्होंने बहू अंकिता के हाथ का बना वनीला बादाम केक भी काटा। गौरतलब है कि अब तक 81 वसंत देख चुकीं ऊषा मैराथन में भी बहू और बेटे के साथ हिस्सा लेती हैं। जबकि मिलिंद और अंकिता उनके इंस्पीरेशनल फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। सेलेब्स ने बताया अद्भुत वीडियो पोस्ट करने के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट करते हुए ऊषा की फिटनेस की तारीफ की। शिल्पा शेट्‌टी ने लिखा- वाह, ये गजब की प्रेरणा है। जन्मदिन की शुभकामनाएं। वहीं दीया मिर्जा ने हार्ट ईमोजी के जरिए अपनी भावनाएं रखीं। अर्जुन रामपाल ने लिखा- जन्मदिन की बधाई आई, आप अतुलनीय हो। लॉकडाउन में कम हुई कसरत बात अगर मिलिंद की करें तोवे 54 साल के हो चुके हैं।लेकिन फिटनेस को लेकर उनकी दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई है। वे अब भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, अपनी सेहत का बखूबी ध्यान रखते हैं। पिछले दिनोंउन्होंने अपने इंस्टाग्रामपर पुलअप्स लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद इसे करने में उन्हें काफी दिक्कतें आईं।। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today वीडियो फोटो मिलिंद सोमन के इंस्टाग्राम से साभार https://ift.tt/38sPgmE

थ्रोबैक फोटो के साथ फराह ने गीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दी, बोलीं- इसने मेरे अंदर की मां को बाहर निकाला था फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर गीता कपूर रविवार को 47 साल की हो गईं। इस मौके पर उनकी दोस्त और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए उन्हें अलग अंदाज में बधाई दी। उन्होंने बताया कि गीता ने उनके अंदर की मां को बहुत पहले ही जगा दिया था। गीता को विश करते हुए फराह ने लिखा, 'हम दोनों जब दुबले-पतले थे तब से साथ हैं, हालांकि हमारा फेविकोल से कोई लेना-देना नहीं है। जन्मदिन की बधाई गीता कपूर... तुमने मेरे बच्चे होने से पहले ही मेरे अंदर की मां को बाहर निकाल दिया था। लव यू बेबी #majorthrowback #life #chandivalistudio' वहीं इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने बधाई देते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे मेरा पहला बच्चा गीता कपूर।' फोटो में बेहद दुबली दिखीं दोनों अपनी पोस्ट के साथ फराह ने जो फोटो शेयर किया, उसमें वे और गीता साथ-साथ अपने चेहरे पर हाथ रखे हुए खड़ी दिखाई दे रही हैं। खास बात ये है कि इस फोटो में दोनों बेहद दुबली-पतली नजर आ रही हैं। फराह के हैशटैग के मुताबिक ये फोटो मुंबई के चांदीवली स्टूडियो का है। गीता कपूर बोलीं- लव यू मम्मा फराह की पोस्ट को देखने के बाद गीता ने भी उन्हें मां कहकर पुकारा। उन्होंने लिखा, 'आपको भी ढेर सारा प्यार मम्मा.. ' बता दें कि गीता का जन्म 5 जुलाई 1973 को हुआ था। वे कोरियोग्राफर होने के अलावा वे डांस इंडिया डांस, डांस के सुपरस्टार्स, इंडिया के मस्त कलंदर, डांस प्लस जैसे शो में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं। अन्य सेलेब्स ने भी दी बधाई फराह की पोस्ट पर ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, सोनम कपूर, मलाइका अरोरा, जैकलीन फर्नांडीस, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, सोनाली बेंद्रे और अमृता राव समेत अन्य कई सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए गीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। सोनम कपूर ने लिखा- आप दोनों को प्यार... उन्होंने मेरा पहला गाना कोरियोग्राफ किया था... हैपी हैपी बर्थडे गीता कपूर। अनिल कपूर ने लिखा- आप दोनों बहुत अच्छी और सेक्सी लग रही हैं। ऋतिक रोशन ने लिखा- हे भगवान, सबसे प्यारा फोटो। मलाइका, अनिल कपूर और अदिति राव हैदरी के कमेंट्स। अमृता राव ने फराह को दी गुरु पूर्णिमा की बधाई हैपी गुरू पूर्णिमा फराह, तुम किसी भी छात्र के लिए सबसे अच्छी गुरु हो। तुम उत्साहवर्धन करती हो, आत्मविश्वास जगाती हो और इसलिए सबसे अच्छा निकालकर लाती है, जैसा कोई और नहीं कर सकता। यदि एक महिला ने मुझे कई स्तरों से भी अधिक में प्रेरित किया है, मेरे सबसे प्रभावशाली सालों में तो वो तुम हो। अमृता राव और प्रीति झंगियानी ने भी कमेंट किया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today फराह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के अलावा इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मैसेज लिखकर गीता को जन्मदिन की बधाई दी। https://ift.tt/2BGpEGP

आओ मिलो शीलो शालो को आम ले लो सेलम साली बोलते थे खुराना ब्रदर्स, वीडियो में दिखी मस्ती आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो देखकर आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी। दोनों भाई आओ मिलो शीलो शालो खेल रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में एक ट्विस्ट भी है। खुराना ब्रदर्स के इस वीडियो में जो वर्ड्स वे बोल रहे हैं वे कुछ अलग ही हैं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे भाईयों के इस वीडियो को ताहिरा ने रिकॉर्ड किया है। ट्विस्ट में सामने आए वर्ड्स अपारशक्ति ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- अगर यह खेल ओलिम्पिक की किसी कैटेगरी में होता तो इन दो लड़कों का मेडल पक्का था, हम लोग इसे आम लेलो सेलम साली कहकर खेलते थे। ये वीडियो खुराना ब्रदर्स का मस्ती भरा बचपन दिखाता है। लेकिन वीडियो ने कई सेलेब्स के साथ फैन्स और फॉलोअर्स के बचपन की यादें भी ताजा कर दी हैं। मजेदार कमेंट्स मजेदार जवाब अपारशक्ति के वीडियो पोस्ट करते ही इसे सेलेब्स का भी भरपूर प्यार मिला। भूमि पेडणेकर ने कमेंट में लिखा-पीछे अंकल के एक्सप्रेशन गजब हैं। इसी कमेंट पर अपारशक्ति ने रिप्लाय दिया -यही पहली चीज थी जो मैंने नोटिस की थी। उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं। मैं तो खुराना हूं ये दोनों मां पे गए हैं। इसी वीडियो पर सनी सिंह ने कमेंट किया - ये सुंदर मुंदरिए की तरह सुनाई दे रहा है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Ayushmann and Aparshakti Khurana playing Childhood Game Aao Milo Shilo Shaalo with a twist https://ift.tt/3f3x8SH

शकुन बत्रा की फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने शुरू की योगा क्लास, शूटिंग शुरू करने के इंतजार में टीम अपनी हर फिल्म में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वालीं दीपिका पादुकोण जल्द ही शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस घोषणा के बाद से ही फैंस में फिल्म के बारे में जानने की काफी उत्सुकता है। इसी बीच अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने किरदार की तैयारी के लिए योगा क्लासेज लेना शुरू कर दिया है। दीपिका के एक करीबी सूत्र के अनुसार, "शकुन बत्रा के निर्देशन में शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण ने योग सीखना शुरू कर दिया है। यह फिल्म के लिए उनकी तैयारी का एक हिस्सा है। हालांकि ये अब तक सामने नहीं आया है कि किरदार के लिए दीपिका ने योगा क्लासेज शुरू की हैं या फिटनेस के लिए। उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी फिलहाल मेकर्स ने नहीं दी है, केवल इतना पता है कि उन्होंने हाल ही में इसके लिए ट्रेनिंग की शुरूवात कर दी है।” निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी के प्रति गोपनीयता बरकरार रखी हैं। तैयारी के साथ ही अभिनेत्री हर रोज स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को पढ़ रही है क्योंकि वह शूटिंग के आगाजतक अपने किरदार को अच्छी तरह समझना चाहती हैं। दीपिका हर बार एक अविस्मरणीय परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती हैं और इसका श्रेय उनके परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प को जाता है। वह अच्छी तरह से अपने किरदार में ढल जाती हैं और परफेक्शन हासिल करने के लिए एक अतिरिक्त कदम चलने से कतराती नहीं है। पिछली फिल्म छपाक की परफॉर्मेंस के लिए भी एक्ट्रेस को जमकर तारीफें मिली थीं। दीपिका की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग इन्हीं दिनों में शुरू की जाने वाली थीं मगर लॉकडाउन के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। फिलहाल पूरी टीम स्थिती सामान्य होने का इंतजार कर रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपिका के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का टाइटल फिलहाल निर्धारित नहीं किया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Deepika Padukone started yoga classes for Shakun Batra's film, team waiting to start shooting https://ift.tt/2C6Wtwy